212601
फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र में तीन साथी आरोपियों को किया गिरफ्तार
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर की गाजीपुर थाना पुलिस ने एक चोरी की घटना का खुलासा किया है। आपको बता दें कि शाह चौकी पुलिस ने गाजीपुर मोड़ से 20 मीटर की दूरी पर 3 साथी अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिसके चलते उनके कब्जे से अवैध 4,370 रुपये नगद, चांदी और सोने के जेवरात बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए 3 आरोपि गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह गांव के निवासी हैं। सूत्रों के मुताबिक चौकी इंचार्ज अविनाश मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई चोरों की धड़पकड़ की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सतना में नकली शराब डिलीवरी रैकेट भंडाफोड़, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Satna, Madhya Pradesh:सतना शहर में फोन पर ऑर्डर लेकर ब्रांडेड शराब की आड़ में नकली शराब की होम डिलीवरी करने वाले रैकेट का आबकारी विभाग ने भंडाफोड़ किया है। टीम ने मास्टरमाइंड जितेन्द्र कुमार उर्फ रवि साहू (38) निवासी घूरडांग और उसके एजेंट सुनील कुशवाहा (23) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आबकारी विभाग को शिकायत मिली थी कि शहर में ब्रांडेड कंपनी की शराब बाजार से कम कीमत पर घर पहुंचाई जा रही है और पैकिंग में छेड़छाड़ कर नकली शराब खपाई जा रही है। जांच के लिए सर्किल प्रभारी आशीष वाटिया ने 9 सितंबर को एजेंट से शराब मंगाई, तो पैकिंग में गड़बड़ी मिली। सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया। इसके बाद सोमवार रात दोबारा जाल बिछाया गया। जितेन्द्र को फोन कर ऑर्डर दिया गया और डिलीवरी देने आए सुनील को सिविल ड्रेस में तैनात टीम ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद घूरडांग में दबिश देकर मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही की भनक लगते ही जितेन्द्र ने घर में रखी अवैध शराब और मोबाइल खुर्द-बुर्द कर दिया था। दोनों पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) और 49(क) के तहत केस दर्ज कर आगे की सप्लाई चेन की जांच की जा रही है।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है, कृपया सही सामग्री दें
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
हाथी की सुरक्षा के लिए सरकार का बड़ा कदम: वन विभाग ने सुरक्षा उपायों की घोषणा की
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
खबर स्पष्ट नहीं, कृपया अधिक विवरण दें
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
झुंझुनूं में चुनावी रंजिश: वार्ड 41 के बड़ा मोहल्ला में देर रात हिंसक भिड़ंत
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं चुनावी रंजिश में दो पक्ष आमने-सामने वार्ड 41 के बड़ा मोहल्ला में देर रात हुआ विवाद हार-जीत को लेकर शुरू हुई कहासुनी, गाली-गलौज और मारपीट विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में पथराव, बड़ी संख्या में लोग जुटे सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची मौके पर झुंझुनूं नगर परिषद चुनाव के बाद चुनावी रंजिश को लेकर वार्ड 41 के बड़ा मोहल्ला में देर रात दो पक्ष आमने-सामने हो गए। हार-जीत को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में गाली-गलौज, मारपीट और पथराव में बदल गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों के बीच लात-घूंसे चले और पथराव भी हुआ। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद लोग इधर-उधर हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर शांत कराया और इलाके में शांति व्यवस्था कायम की। कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मौके पर एकत्रित लोगों को वहां से हटाया गया। मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट नहीं दी गई है। पुलिस ने दो लोगों को पाबंद किया है।0
0
Report
फरीदाबाद मुठभेड़: घायल बदमाशों को बादशाह खान सरकारी अस्पताल में भर्ती
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ दो बदमाशों को लगी गोलियां घायल बदमाशों को इलाज के लिए कराया गया है सरकारी अस्पताल बादशाह खान में भर्ती बदमाशों की पहचान सोनू और राहुल के रूप में हुई है दोनों बदमाश दिल्ली के रहने वाले बताए गए हैं0
0
Report
Advertisement
धनबाद कोयलांचल में गणेश पूजा और मेले की धूम, पूर्व विधायक ने किया उद्घाटन
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद कोयलांचल में गणेश पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पूजा कमिटी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। साथ ही मेला का भी आयोजन किया है। डिगवाडीह 10 नंबर स्थित गणेश पूजा मैदान में आयोजित गणेश महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। गणेश मेले का विधिवत उद्घाटन झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने फीता काटकर किया। पूरा परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। इससे पूर्व सोमवार को पूजा समिति द्वारा विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। मेले में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे पहुंचे और विभिन्न आकर्षणों का आनंद ले रहे है। पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने भगवान श्री गणेश के समक्ष माथा टेककर झरिया क्षेत्र की जनता की सुख-समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने पूजा समिति द्वारा आयोजित भव्य आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन लोगों को आपस में जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस वर्ष गणेश पूजा के लिए पश्चिम बंगाल के मायापुर स्थित प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर के प्रारूप पर तैयार किया गया। भव्य पंडाल श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेले के उद्घाटन के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह का स्वागत किया। इस दौरान पूरे पूजा परिसर में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए समिति के सदस्य व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। गणेश महोत्सव को लेकर डिगवाडीह 10 नंबर क्षेत्र में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शाम होते ही पूजा मैदान रोशनी से जगमगा उठा और मेले में लोगों की भीड़ बढ़ती गई। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा डिगवाडीह क्षेत्र भक्तिमय हो उठा。0
0
Report
खुले सीवर मैनहोल में चार साल की दीपांशी की मौत; प्रशासन से जवाब मांग
Palwal, Haryana:कैंप थाना क्षेत्र की गांधी कॉलोनी में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां खुले और गहरे सीवर के मैनहोल में गिरने से चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान शमशाबाद स्थित गांधी कॉलोनी निवासी चार वर्षीय दीपांशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्ची घर से निकलकर खेलते हुए आम रास्ते से जा रही थी। इसी دوران वह रास्ते में खुले पड़े गहरे सीवर के मैनहोल में गिर गई। घटना के बाद परिजन काफी देर तक बच्ची की तलाश करते रहे। जब उसका कहीं पता नहीं चला तो उन्होंने आसपास के इलाके में तलाश शुरू की। तलाश के दौरान परिजन जब खुले सीवर के मैनहोल के पास पहुंचे तो अंदर बच्ची का शव दिखाई दिया। मासूम का शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और मौके पर मातम पसर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में संबंधित विभाग और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि आम रास्ते पर खुले पड़े गहरे सीवर मैनहोल को सुरक्षित नहीं किया गया था, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। परिजनों ने सरकार और प्रशासन से लापरवाही के लिए जिम्मेदार विभाग के खिलाफ कार्रवाई करने और इलाके में खुले पड़े सीवर व मैनहोल को तत्काल सुरक्षित कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद सवाल उठ रहा है कि आम रास्ते पर खुले पड़े ऐसे खतरनाक सीवर मैनहोल की जिम्मेदारी किसकी है और प्रशासन की ओर से इन्हें सुरक्षित करने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।0
0
Report
रांची: जर्जर वाटर टंकी से दो मजदूर मरे, निगम भवनों की सुरक्षा जाँच पर लागू
Ranchi, Jharkhand:रांची के मारवाड़ी कॉलेज के पास जर्जर वाटर टंकी का स्लैब गिरने से दो मजदूरों की मौत के बाद अब रांची नगर निगम अब और अलर्ट मोड पर चली गई है। हादसे के बाद राजधानी रांची में मौजूद पुराने और जर्जर भवनों के साथ-साथ पुरानी वाटर टंकी की भी जांच शुरू कर दी गई है। निगम की टीम ऐसे भवनों और संरचनाओं को चिन्हित कर रही है, जो हादसा का कारण बन सकते हैं। रांची नगर निगम की ओर से राजधानी में पुराने और जर्जर भवनों की स्थिति की जांच की जा रही है। इसी क्रम में कचहरी के पास स्थित आरआरडीए के एक पुराने भवन की स्थिति भी जर्जर पाई गई है। निगम अब आरआरडीए के साथ समन्वय कर इस भवन को कंडम घोषित करने और उसे तोड़ने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। रोशनी खलखो ने कहा कि मैं समझ सकती हूं कि यह बहुत संवेदनशील स्थिति है। रांची एक पुराना शहर है और यहां बहुत सारे पुराने भवन हैं। ऐसे में लोगों की सेफ्टी हमारे लिए प्राथमिकता है। सभी लोग कैसे सुरक्षित रहें, इसे ध्यान में रखते हुए ऐसे भवनों को भी देखा जा रहा है। मैं आपको बता देना चाहती हूं कि अभी कचहरी के पास ही आरआरडीए का एक भवन है, जिसकी स्थिति काफी जर्जर हो गई है। निगम के द्वारा आरआरडीए के साथ समन्वय बैठाकर जल्द ही उसे कंडम घोषित करने और उसे तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। क्योंकि जो भी इस तरह के भवन जर्जर हो गए हैं, उन्हें देखना आवश्यक है। आम जनता की जान सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है और राजधानीवासी सुरक्षित रहें, यही हमारी प्राथमिकता है。0
0
Report
Advertisement
रanchi में हथियार के साथ रील बनाते दो युवक गिरफ्तार, पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद
Ranchi, Jharkhand:रांची में हथियार के साथ रील बनाने और दबदबा कायम करने का शौक दो युवकों को सलाखों के पीछे पहुंचा गया। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पिस्तौल और जिंदा गोली के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितेश मिर्धा और ऋतिक राज के रूप में हुई है। पुलिस अब उस शख्स तक पहुंचने में जुटी है, जिसने दोनों को हथियार मुहैया कराया था। रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में पुलिस को हथियार के साथ दो युवकों के मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रितेश मिर्धा और ऋतिक राज को दबोच लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद की गई है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों युवक अपराध की दुनिया में अपनी धाक जमाने के इरादे से हथियार लेकर घूम रहे थे। हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर दबदबा कायम करने की भी तैयारी थी।0
0
Report
चंदौली में 10 हेक्टेयर वन भूमि कब्जामुक्त, संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाया
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग :- चंदौली... - वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 हेक्टेयर वन भूमि कराई कब्जामुक्त - क्षेत्रीय वन अधिकारी चंद्रप्रभा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने की कार्रवाई - نायब तहसीलदार आरीफ की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण - चकिया, नौगढ़, मझगाई और जयमोहनी रेंज के वनकर्मी रहे मौजूद - उड़नदस्ता टीम और थाना चकिया की पुलिस टीम भी अभियान में शामिल - लहलहाती खड़ी धान के खेत मे चली टैक्टर - हर भरा खेत मे टैक्टर से रौद्वति रही टैक्टर - वन भूमि को कब्जामुक्त कराने के बाद निगरानी बढ़ाने के निर्देश - वन विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रखने की कही बात - संयुक्त टीम की कार्रवाई से क्षेत्र में मचा रहा हड़कंप - खाली भुमी पर कराया जायेगा प्लाटेशन - चकिया तहसील अंतर्गत चंद्रप्रभा रेंज के शिकारगंज बीट के हथिनी ब्लॉक के कक्ष संख्या-01 में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई.0
0
Report
संजय निषाद का Akhilesh Yadav के UCC, UPI शुल्क समेत यूपी शिक्षा改革 पर बयान
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Sanjay Nishad (Cabinet Minister, Uttar Pradesh / Nishad Party) On Akhilesh Yadav's UCC Remarks / UPI Transaction Charges / Akhilesh Yadav Becoming Lohia Trust Chairman / Shivpal Yadav's Removal From Chairmanship / Smart Primary Schools In Uttar Pradesh0
0
Report
Advertisement
शहापुर में डेढ़ दिन के बप्पा की भावपूर्ण विदाई, रात भर मूर्तियों का विसर्जन
Thane, Maharashtra:शहापुर तालुक्यात दीड दिवसाच्या बाप्पाला जड अंतःकरणाने आणि ढोल-ताशांच्या गजरात भावपूर्ण निरोप देण्यात आला. रात्री उशिरापर्यंत बाप्पांचे विसर्जन सुरू होता. शहापूर तालुक्यातील वाफे परिसरातील नदी-ओढे, सापगाव भातसा नदी, भारंगी नदी आणि गणेश घाटावर बाप्पाला रात्री उशिरापर्यंत निरोप देण्यात आला. जवळपास दिड दिवसांच्या 370 गणेश मूर्तिंचे विसर्जन करण्यात आले. पावसाने उघडीप दिल्यामुळे विसर्जन सुरळीत पार पडले आणि कोणतीही अडचण आली नाही. विसर्जन घाटावर चोख पोलीस बंदोबस्त ठेवण्यात आला होता. नगरपंचायत व ग्रामपंचायत प्रशासनाने विसर्जन घाटावर उत्तम व्यवस्था केली होती. ढोल-ताशांच्या मिरवणुकीसह बाप्पाला भावपूर्ण निरोप देण्यात आला. तसेच नानासाहेब धर्माधिकारी यांच्या साधकांकडून गणेश घाटावर निर्माल्य गोळा करण्याचे काम करण्यात येत होतं. यामुळे सर्वच गणेश घाट स्वच्छ दिसत होते.0
0
Report
हरदोय में सोती पत्नी के गले पर चाकू से वार, पति थाने जाकर कबूल हुआ
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में सोती पत्नी का चाकू से गला रेता, सिर धड़ से किया अलग,थाने पहुंचकर बोला- पत्नी को मारकर आया हूं हरदोई में कोतवाली शहर क्षेत्र के इस्लामनगर टिलिया मोहल्ले में बुधवार रात पति ने सोते समय पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, वारदात इतनी बेरहमी से की गई कि महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। मृतका की पहचान 30 वर्षीय नगमा पत्नी परवेज के रूप में हुई है।नगमा और परवेज करीब डेढ़ महीने से महताब के मकान में किराए पर रह रहे थे।दोनों मूल रूप से वेटगंज मोहल्ले के रहने वाले बताए गए हैं।परवेज टैक्सी स्टैंड पर चौपहिया वाहन चलाता है। पुलिस के अनुसार, उसे शक था कि नगमा के किसी दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध होने का शक था।इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था。 बुधवार रात करीब 1:30 बजे नगमा घर के अंदर सो रही थी। इसी दौरान परवेज उठा और चाकू से उसका गला रेत दिया। हत्या के बाद उसने घर का दरवाजा बंद किया और सीधे कोतवाली पहुंच गया।थाने पहुंचकर परवेज ने बताया कि वह अपनी पत्नी की हत्या करके आया है। यह सुनकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो नगमा का शव पड़ा था और सिर धड़ से अलग था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि परवेज का अपने परिवार से विवाद चल रहा था। पारिवारिक बंटवारे के बाद उसने अपना मकान बेच दिया था और इसके बाद पत्नी के साथ इस्लामनगर टिलिया मोहल्ले में किराए के मकान में रहने लगा था। दोनों की शादी करीब 12 वर्ष पहले हुई थी। पुलिस के मुताबिक परवेज को शक़ था कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध है।पत्नी के किसी से फोन पर बात करने को लेकर पति के शक और दोनों के बीच चल रहे विवाद समेत पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने मृतका की बहन शब्बो की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पति से पूछताछ कर वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की गहनता से जांच और कार्रवाई में जुट गई है。0
0
Report
भिवंडी के उमर अपार्टमेंट पार्किंग में भीषण आग, 13-14 दोपहिया जलकर राख
Thane, Maharashtra:भिवंडीतील खंडूपाडा परिसरात उमर अपार्टमेंटच्या पार्किंगला भीषण आग लागून 13 ते 14 दुचाकी जळून खाक झाल्या आहेत. खंडूपाडा येथील उमर अपार्टमेंटच्या पार्किंगमध्ये अचानक आग लागली. पाहता पाहता आगीने पार्किंगमध्ये उभी आलेल्या दुचाकींच्या कवेत घेतले आणि 13 ते 14 दुचाकी पूर्णपणे जळून खाक झाल्या. माहिती मिळताच अग्निशमन दलाने घटनास्थळी धाव घेत आग आटोक्यात आणली. सुदैवाने या घटनेत कोणतीही जीवितहानी झाली नाही. या घटनेनंतर स्थानिकांनी टोरेंट पॉवरच्या कथित निष्काळजीपणाबद्दल संताप व्यक्त केला असून काही काळ तणाव निर्माण झाला होता. शांतिनगर पोलिसांनी घटनास्थळी पोहोचून तपास सुरू केला आहे. प्राथमिक अंदाजानुसार शॉर्टसर्किटमुळे आग लागल्याचा संशय असला तरी नेमके कारण तपासानंतरच समोर येईल.0
0
Report
Advertisement
