icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

केशव नेगी केस: उत्तराखंड नेताओं से निष्पक्ष जाँच की मांग

Noida, Uttar Pradesh:देवभूमि उत्तराखंड के लाल केशव नेगी जी को न्याय दिलाने के लिए हम कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उन्हें अवश्य न्याय मिलेगा। - हरिद्वार से लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, BJP मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में हमारी देवभूमि उत्तराखंड के केशव नेगी जी की गिरफ्तारी के संबंध में मेरी एवं गढ़वाल सांसद Anil Baluni की दिल्ली पुलिस के senior अधिकारियों से वार्ता हुई है। हमने मामले की निष्पक्ष, गहन एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने को कहा है,ताकि सत्य सामने आ सके और किसी निर्दोष के साथ अन्याय न हो। श्री नेगी जी को हम हरसंभव कानूनी सहयोग एवं न्याय दिलाने के प्रयास में उनके साथ खड़े रहेंगे। 3 जून को दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड में कई लोगों की असमय मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करता हूँ। लेकिन इस दुखद घटना के बाद उत्तराखंड निवासी केशव नेगी जी को गिरफ्तार किए जाने और उन्हें बलि का बकरा बनाने की कोशिश गंभीर सवाल खड़े करती है। यदि वे एक कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे, तो पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए और सुरक्षा व्यवस्थाओं में हुई चूक व वास्तविक जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए..दुर्घटना की आड़ में किसी निर्दोष को परेशान करना न्याय नहीं है। सरकार अपनी नाकामी छिपाने के बजाय निष्पक्ष जाँच सुनिश्चित करे और दोषियों पर कार्रवाई करे। - उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल.
0
0
Report

दिल्ली RK पुरम अय्यप्पा मंदिर में शबरीसम भवन का उद्घाटन अमित शाह ने किया

Delhi, Delhi:दिल्ली मे आर.के. पुरम के अय्यप्पा मंदिर पहुंचे आशीर्वाद लिया गृहमंत्री अमित शाह ने ‘शबरीसम’ भवन का उद्घाटन किया। सांसद और विधायक मौजूद रहे। लोकेशन: RK पुरम। आर.के. पुरम स्थित अय्यप्पा मंदिर में नवनिर्मित ‘शबरीसम’ भवन का भव्य उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया। अय्यप्पा मंदिर पहुँचने पर गृहमंत्री अमित शाह ने भगवान अय्यप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने ‘शबरीसम’ भवन का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम में RK पुरम लोकसभा क्षेत्र की सांसद बांसुरी स्वराज, आर.के. पुरम के विधायक अनिल शर्मा समेत कई गणमान्य अतिथि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। बाइट: बांसुरी स्वराज सांसद, RK पुरम दिल्ली। बाइट: अनिल शर्मा, विधायक आरके पुरम विधानसभा।
0
0
Report

बीदासर में हनीट्रैप: महिला आरोपी गिरफ्तार, सहयोगी हिरासत में

Churu, Rajasthan:बीदासर पुलिस की बड़ी कार्रवाई हनीट्रैप मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार, एक अन्य सहयोगी हिरासत में सुजानगढ़。 बीदासर पुलिस ने हनीट्रैप के एक मामले का भंडाफोड़ करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले की मुख्य आरोपी महिला जया धोबी (उम्र 31 वर्ष) पत्नी नवीन, निवासी बीकानेर (हाल निवासी कच्चा बस स्टैंड के पास, सरदारशहर) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस ने इस घिनौने खेल में महिला का साथ देने वाले उसके एक अन्य सहयोगी सत्यनारायण (उम्र 50 वर्ष) पुत्र पेमाराम प्रजापत, निवासी बीदासर को भी हिरासत में लिया है, जिससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है। इससे पहले वर्ष 2025 में भी इस महिला जया और सत्यनारायण के खिलाफ बीदासर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में 24 घंटे इंटरनेट सेवाएं बंद, सोशल मीडिया और मेसेज भी निलंबित

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए निलंबित। JDA की प्रस्तावित अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई से पहले प्रशासन अलर्ट। रात 12 बजे से 8 जून रात 12 बजे तक इंटरनेट बंद। 2G, 3G, 4G और 5G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं रहेंगी बंद। व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स समेत सोशल मीडिया सेवाओं पर रोक। ब्ल्क SMS और MMS सेवाएं भी रहेंगी निलंबित। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया गया फैसला। अफवाहों और भ्रामक संदेशों पर रोक लगाने की कवायद। वॉयस कॉल सेवाएं रहेंगी पूर्ववत जारी। जयपुर शहर सहित उत्तर और पूर्व जिले के सभी थाना क्षेत्र प्रभावित। विभाजन आयुक्त वी. सरवन कुमार ने जारी किए आदेश। आयुक्तालय जयपुर के अधीन गलता गेट, माणक चौक, सुभाष चौक, आदर्श नगर, ब्रह्मपुरी, नाहरगढ़, कोतवाली, जलूपुरा, संजय सर्किल, शास्त्रीनगर, भट्टा बस्ती, विद्याधर नगर, जयसिंहपुरा खोर, बनीपार्क, कानोता, तूंगा, आंधी, जमवारामगढ़, सामोद, रायसर, गोविंदगढ़, चंदवाजी, शाहपुरा, अचरोल, विराटनगर, पावटा, प्रागपुरा, मनोहरपुर, भाबरू, कालाडेरा, चौमूं, हरमाड़, झोटवाड़ा, करधनी, वैशाली नगर, सोडाला, श्याम नगर, गांधी नगर, बजाज नगर, मालवीय नगर, जवाहर सर्किल, सांगानेर, प्रतापनगर, मुहाना, शिवदासपुरा, बगरू, दूदू, फागी तथा फुलेरा सहित जयपुर उत्तर और जयपुर पूर्व जिले के सभी थाना क्षेत्रों में इंटरनेट रहेगा बंद
0
0
Report

नारायणा विहार में 107वीं वीकली प्लांटेशन ड्राइव से हरित संदेश की मिसाल

Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : दिल्ली के नारायणा विहार में आयोजित “107वीं वीकली प्लांटेशन ड्राइव” के दौरान पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संदेश देखने को मिला। यह विशेष कार्यक्रम समाजसेवी धर्मेंद्र गुप्ता और उनके परिवार की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें उनके पुत्र और बहू की तीसरी शादी की सालगिरह को यादगार बनाने के लिए पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कॉलोनी वासियो ने कहा कि किसी भी खुशी के मौके—चाहे शादी की सालगिरह हो, जन्मदिन हो या कोई मनोकामना पूरी होने की खुशी—को एक पौधा लगाकर यादगार बनाया जा सकता है। साथ ही लोगों से अपील की गई कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी हरियाली और स्वच्छ वातावरण का लाभ उठा सकें। बाइट : कॉलोनी वासी कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि नारायणा विहार को “गार्डन सोसाइटी” कहा जाता है, क्योंकि यहां हर ब्लॉक में स्वतंत्र गार्डन मौजूद हैं। बड़े-बड़े पेड़ आज भी लोगों को छाया देने के साथ वातावरण को शुद्ध कर रहे हैं। गुप्ता के सहयोगियों ने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने इन हरियाली भरे स्थानों को इसलिए विकसित किया ताकि आने वाली पीढ़ियां स्वच्छ हवा और बेहतर जीवन जी सकें। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
0
0
Report
Advertisement

रतलाम के बिलपांक में युवक-युवती के शव, पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र में धतुरिया मार्ग पर रविवार शाम एक युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके से एक बाइक भी बरामद हुई है, जिसके पास ही दोनों के शव पड़े मिले। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि मृतक युवक और युवती झाबुआ जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या का मामला है या दोनों के साथ कोई अन्य घटना हुई है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा, जिसके बाद कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की संभावना है।
0
0
Report

बेतिया में 111 किग्रा गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है 111 केजी गांजा पुलिस ने बरामद किया है एक तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है बेतिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी नेपाल से गांजा की बड़ी खेप आने वाली है जिस पर पुलिस ने जाल बिछा वाहन जांच के क्रम में वैगनआर कार की तलाशी ली जिसमें 111 केजी गांजा बरामद हुआ एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि बेतिया एसपी को गुप्त सूचना मिली थी जिस पर पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है गिरफ्तार तस्कर का नाम मनमोहन कुमार बताया जा रहा है जो गोपालपुर का रहने वाला है
0
0
Report
Advertisement

कावर्धा में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप-टीवीएस एक्सएल टक्कर में युवक की मौत

Kawardha, Chhattisgarh:कावर्धा ब्रेकिंग बिरकोना के पास दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप और टीवीएस एक्सएल की भिड़ंत में युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम कवर्धा। रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बीच एक और दर्दनाक दुर्घटना सामने आई है। पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरकोना स्थित तिलक पेट्रोल पंप के पास पिकअप वाहन और टीवीएस एक्सएल के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में मातम छा गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा की ओर से जा रहे एक पिकअप वाहन से पीछे आ रही टीवीएस एक्सएल सवार व्यक्ति टकरा गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए पिपरिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शंकर दास मंडले (36 वर्ष), पिता पून दास मंडले, निवासी ग्राम इंदौरी छोटे रगरा के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही पिपरिया पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।फिलहाल पिपरिया पुलिस ने संबंधित वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए
0
0
Report

गुना में दूषित पानी से बच्चों की सेहत पर मंडरा रहा संकट

Morena, Madhya Pradesh:गुना में दूषित पानी का कहर अब बच्चों की सेहत पर भारी पड़ता दिख रहा है। बूढ़े बालाजी और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गंदे पानी की सप्लाई से कई बच्चे बीमार पड़ गए हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों को इंदौर के भागीरथपुरा जैसे बड़े हादसे का डर सताने लगा है। गुना नगरपालिका क्षेत्र के बूढ़े बालाजी और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पिछले 15 दिनों से दूषित पानी की सप्लाई लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। गंदा पानी पीने से 3 से 12 साल तक के करीब 10 से 12 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि कुछ बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, लेकिन डॉक्टरों ने भी दूषित पानी से बीमारी फैलने की आशंका जताई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में पेयजल पाइपलाइन जगह-जगह से लीकेज है। खुले पड़े पुराने नलों और नालियों का गंदा पानी सप्लाई लाइन में मिलकर घरों तक पहुंच रहा है। वार्ड 8 और 9 के पार्षद प्रतिनिधि लालाराम लोधा ने मामले की पुष्टि करते हुए पीएचई विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि क्षेत्र की पानी की टंकी की सफाई करीब 4 महीने से नहीं हुई थी। इस खुलासे के बाद इलाके में आक्रोश बढ़ गया है और लोग किसी बड़े हादसे की आशंका जता रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती बच्चों व उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासन से शहर की सभी पानी की टंकीयों की नियमित सफाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. पी.एन. धाकड़ के अनुसार, दो-तीन दिन पहले आठ से दस बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत के साथ भर्ती किया गया था। जांच में कुछ बच्चों में पीलिया की शिकायत भी सामने आईं, हालांकि फिलहाल सभी बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं नगरपालिका के प्रभारी सीएमओ शैलेन्द्र अवस्थी का कहना है कि वार्ड 9 से पानी के सैंपल लिए गए हैं और जांच कराई जा रही है। साथ ही पाइपलाइन लीकेज को ठीक कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि अगर समय रहते टंकीयों की सफाई और पाइपलाइन की मरम्मत होती, तो क्या मासूम बच्चों की सेहत पर ये संकट आता?
0
0
Report
Advertisement

तेज़ रफ्तार कार ने नर्स को टक्कर दी; चालक फरार, अस्पताल में भर्ती

Datia, Madhya Pradesh:तेज रफ्तार कार की टक्कर से मेडिकल कॉलेज की नर्स गंभीर घायल, चालक वाहन छोड़कर फरार दतिया। शहर के ठंडी सड़क क्षेत्र में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने मेडिकल कॉलेज में पदस्थ नर्स चंद्रमुखी को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रमुखी अपनी स्कूटी से अस्पताल ड्यूटी के लिए जा रही थीं। इसी दौरान ठंडी सड़क इलाके में एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर स्थानीय लोगों ने घायल नर्स को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद car चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है। वहीं जिला चिकित्सालय में घायल नर्स का उपचार जारी है。 पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा चालक की पहचान कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

दतिया में विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली, बच्चों ने फिटनेस-पर्यावरण संदेश उठाया

Datia, Madhya Pradesh:मनोज गोस्वामी दतिया विश्व साइकिल दिवस पर दतिया में निकली साइकिल रैली दतिया। विश्व साइकिल दिवस 2026 के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित "संडेज ऑन साइकिल" कार्यक्रम के तहत रविवार को स्टेडियम ग्राउंड से साइकिल रैली निकाली गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः स्टेडियम ग्राउंड पहुंची। इस दौरान युवाओं, विद्यार्थियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में साइकिलिंग के माध्यम से फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश दिया गया।
0
0
Report

उज्जैन के महाकाल मंदिर में किंजल दवे और मोनल गज्जर की भस्म आरती दर्शन

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में प्रसिद्ध गुजराती लोकगायिका किंजल दवे और फिल्म अभिनेत्री मोनल गज्जर ने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन-पूजन किया। दोनों कलाकारों ने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया。 भस्म आरती के दौरान मंदिर परिसर में आध्यात्मिक और भक्तिमय वातावरण रहा। दर्शन के बाद दोनों कलाकारों ने भगवान महाकाल के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की。 महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। मंदिर प्रशासन ने उन्हें बाबा महाकाल का प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया。 उल्लेखनीय है कि देशभर की कई नामी हस्तियां समय-समय पर उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होती हैं। इसी क्रम में किंजल दवे और मोनल गज्जर ने भी महाकाल दरबार में हाजिरी लगाकर श्रद्धा अर्पित की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top