212601
युवक ने की जान लेने की कोशिश
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जयंती खेड़ा गांव के रहने वाले युवक ने परिजनों से किसी बात विवाद के बाद जान देने की कोशिश की है। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे फतेहपुर जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर कर दिया है, बता दें कि गांव के रहने वाले विवेक पुत्र विजयपाल किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने रात में घर में खुदकुशी करने की कोशिश की फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मेरठ में ढाई करोड़ से अधिक की चोरी; चार गिरफ्तार, नकदी-जेवरात बरामद
मेरठ में ढाई करोड़ से अधिक की चोरी का खुलासा, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में भारतीय एथलेटिक्स संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष भल्ला के घर हुई ढाई करोड़ रुपये से अधिक की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि चोरी किए गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली गई है। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। मेरठ पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि चोरी की घटना के खुलासे के लिए आधा दर्जन पुलिस टीमों का गठन किया गया था। मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर भी लगातार मामले की निगरानी कर रहे थे। पुलिस ने करीब 260 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और डिजिटल सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, आशुतोष भल्ला के घर में काम करने वाली मेड रोशनी और खाना बनाने वाले कुक जितेंद्र कुमार ने मिलकर चोरी की योजना बनाई थी। रोशनी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की रहने वाली है। आरोप है कि दोनों ने आशुतोष भल्ला की मां रेखा भल्ला को खाने में जहरीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर की तिजोरी में रखी नकदी, हीरे-जवाहरात और कीमती आभूषण चोरी कर लिए। जांच में सामने आया कि घर में काम करने के कारण रोशनी और जितेंद्र को तिजोरी की जगह और कीमती सामान के बारे में जानकारी थी। चोरी के बाद दोनों ने जेवरात और नकदी एक गठरी में रखकर जितेंद्र की बहन मीनू तक पहुंचाए। मीनू हरियाणा के करनाल जिले के बरस गांव की रहने वाली है। आरोप है कि मीनू ने यह गठरी अपने पूर्व पति मनीष कुमार को सौंप दी। पुलिस ने जांच के दौरान रोशनी, जितेंद्र कुमार, मीनू और मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, चोरी किए गए माल की कीमत ढाई करोड़ रुपये से अधिक है। पुलिस ने पूरी बरामदगी का दावा किया है। आशुतोष भल्ला भारतीय एथलेटिक्स संघ के senior उपाध्यक्ष होने के साथ-साथ भल्ला इंटरनेशनल के मालिक भी हैं। उनकी कंपनी खेल उत्पादों के निर्माण, आयात और निर्यात का काम करती है। एसएसपी ने मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
मदन दिलावर राहुल गांधी विवाद: विदेशी कोख से जन्मा व्यक्ति देश के लिए नहीं
Kota, Rajasthan:कोटा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। कोटा में मीडिया से बातचीत के दौरान दिलावर ने कहा, “विदेशी महिला की कोख से जन्मा व्यक्ति देश का कभी भला नहीं कर सकता। ठीक राहुल गांधी की तरह, जो सोनिया गांधी के बेटे हैं और उनकी कोख से पैदा हुए हैं। इसलिए ये कभी देश का भला नहीं कर सकते, बल्कि देश को नुकसान पहुंचाने का षड्यंत्र कर रहे हैं।” दिलावर ने यह बयान भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह अभियान शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष इसके नेतृत्व में अभियान को आगे बढ़ाएंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेसी मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं और देश में सत्ता परिवर्तन की बातें कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है और SIR के माध्यम से चुनाव आयोग व भाजपा पर वोट चोरी के आरोप लगा रही है। SIR और मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस पर निशाना ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने भी SIR और मतदाता सूची के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस चाहती है कि विदेशी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में बने रहें, मृत मतदाताओं के नाम नहीं हटाए जाएं और एक ही व्यक्ति के नाम पर दो जगह मतदान होता रहे। नागर ने कहा कि मतदाता सूची में ऐसे नामों की पहचान की गई है, जिनमें संबंधित व्यक्ति के अनुपस्थित होने, स्थायी रूप से दूसरी जगह चले जाने या एक से अधिक स्थानों पर नाम दर्ज होने जैसी स्थितियां शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए नहीं गए हैं, बल्कि उन्हें सत्यापन के लिए चिह्नित किया गया है। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्ति आपत्ति दर्ज कराकर और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अपनी पात्रता प्रमाणित कर सकता है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि भाजपा SIR को लेकर कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के बीच जनता के सामने अपना पक्ष रखने के लिए यह अभियान चला रही है। मुख्यमंत्री के दौरे और अभियान को लेकर प्रेस वार्ता कोटा स्थित भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे और ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन और भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर मौजूद रहे।0
0
Report
चौमूं में मौसम बदला: तेज हवा के साथ बारिश और गिरा तापमान
Jaipur, Rajasthan:चौमूं चौमूं में बदला मौसम का मिजाज तेज हवाओं के साथ बारिश हुई शुरू तापमान में भी दर्ज की गई गिरावट चौमूं के ग्रामीण इलाके में भी शुरू हुई बारिश एंकर-चौमूं में देर शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाने के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को हल्की ठंडक का अहसास हुआ। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू होने से मौसम में ठंडक घुल गई।0
0
Report
Advertisement
टीकमगढ़, बगाज माता मंदिर पर रजक समाज का दशहरा मिलन समारोह, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे समाज के लोग
Ghuwara, Madhya Pradesh:बगाज माता मंदिर पर रजक समाज का दशहरा मिलन समारोह, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे समाज टीकमगढ़। बगाज माता मंदिर पर रजक समाज द्वारा दशहरा मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना रहा। समारोह के दौरान समाज के लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर दशहरे की शुभकामनाएं दीं। वहीं, बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर तिलक लगाकर और पान खिलाकर आपसी मेल-मिलाप किया गया। इस आयोजन ने समाज के लोगों को एक साथ आने और आपसी संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम में श्री हरदास रजक माते, श्री अन्नांते रजक, राजू रजक हीरानगर, मोहन रजक, गिलौंजी रजक, कमतू रजक, बी.एल. रजक, नन्हे रजक मुखिया, कन्हाई रजक मुखिया सहित जिला अध्यक्ष श्री आशाराम रजक समेत सैकड़ों की संख्या में समाज के वरिष्ठजन एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। समारोह का माहौल उत्साह, अपनत्व और सामाजिक एकता से सराबोर रहा। इस अवसर पर समाज की एकजुटता और परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।0
0
Report
प्रतापगढ़ जिले जेल में पुलिस सर्च के दौरान मोबाइल फोन बरामद, हड़कंप
Pratapgarh, Rajasthan:जिला जेल में पुलिस के सर्च अभियान में मोबाइल फोन मिलने से मचा हड़कंप, प्रतापगढ़ से बड़ी खबर जिला जेल में पुलिस के सर्च अभियान में मोबाइल फोन मिलने से मचा हड़कंप, जेल निरीक्षण के दौरान 6 मोबाइल फोन, चार्जर और कई चार्जिंग केबल बरामद, जेल के अंदर मोबाइल फोन पहुंचने को लेकर उठे सवाल, जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने किया जेल का निरीक्षण, एडिशनल एसपी जयदेव सियाग, एसडीएम श्रवण सिंह और शहर कोतवाल शंभू सिंह रहे मौजूद, जेल अधिकारी भी निरीक्षण के दौरान रहे मौजूद, मोबाइल फोन बरामदगी के मामले में पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा।0
0
Report
फर्रुखाबाद में करवा चौथ की रौनक: महिलाएं पार्लरों में सज-धजकर उत्साहित
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में करवा चौथ की रौनक, सजने-संवरने को पार्लरों में पहुंचीं महिलाएं; किसी का पहला तो किसी का 12वां करवा चौथ एंकर- फर्रुखाबाद में करवा चौथ के त्योहार को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखने वाली महिलाएं त्योहार पर सजने-संवरने के लिए ब्यूटी पार्लरों में पहुंच रही हैं। कोई अपना पहला करवा चौथ मनाने को लेकर उत्साहित है, तो किसी के लिए यह 12वां करवा चौथ है। “मेरा पहला करवा चौथ है और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं। बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मेरी फैमिली ने मुझे इतना सपोर्ट और मोटिवेट किया है कि मुझे बिल्कुल भी ऐसा नहीं लग रहा कि यह मेरा पहला करवा चौथ है। परिवार का इतना प्यार और साथ मिलना मेरे लिए बहुत खास है。” “यह मेरा 12वां करवा चौथ है। यही तो एक दिन होता है, जब हम महिलाओं को महारानी बनने का मौका मिलता है। वैसे तो हम पूरे साल परिवार और सबकी खुशियों के लिए लगे रहते हैं, लेकिन यह एक दिन हमारा होता है, जब हम सजते-संवरते हैं और अपने लिए भी खास महसूस करते हैं। बाइट- डॉ. सुभी — पहला करवा चौथ, फर्रुखाबाद बाइट- शिवानी दीक्षित — 12वां करवा चौथ, फर्रुखाबाद0
0
Report
Advertisement
पलवल बुद्धिजीवी सम्मेलन में एसआईआर और मतदान प्रक्रिया पर जोरदार चर्चा
Palwal, Haryana:पलवल में भाजपा के बुद्धिजीवी सम्मेलन में खेल मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना, वरिष्ठ नेता मनीष यादव ने एसआईआर की प्रक्रिया और उद्देश्य पर रखे विचार भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला की अध्यक्षता में हुआ सम्मेलन, बुद्धिजीवी वर्ग से जनजागरण अभियान में सहयोग की अपील । पलवल के हुडा सेक्टर-2 स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष यादव मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला ने की। इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शिक्षाविद् और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे。 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल मंत्री गौरव गौतम ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस एसआईआर, ईवीएम और वोट चोरी जैसे मुद्दों को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषतः युवाओं के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनावी प्रक्रिया को लेकर जनता तक सही जानकारी पहुंचाना आवश्यक है। भाजपा कार्यकर्ता बुद्धिजीवी वर्ग के सहयोग से लोगों को जागरूक करेंगे और तथ्यों के आधार पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देंगे। गौरव गौतम ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चुनाव आयोग की प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूचियों की समीक्षा करना और उनकी शुद्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को लेकर लोगों के मन में उठ रहे सवालों का जवाब तथ्यों के आधार पर दिया जाना चाहिए। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के बीच जाकर एसआईआर की आवश्यकता और इसके उद्देश्य के बारे में लोगों को जानकारी दें। खेल मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्षी इंडिया गठबंधन चुनावी प्रक्रियाओं को लेकर सवाल उठाकर जनता के बीच अविश्वास का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जनता का विश्वास अर्जित करना पड़ता है। भाजपा विकास कार्यों और जनसेवा के आधार पर जनता के बीच जाती है। मनीष यादव ने एसआईआर की प्रक्रिया और संवैधानिक महत्व पर रखे विचार सम्मेलन के मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष यादव ने अपने संबोधन में एसआईआर की आवश्यकता, उसके उद्देश्य और चुनावी व्यवस्था में मतदाता सूची की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने एसआईआर से संबंधित विभिन्न पहलुओं तथा पूर्व में अलग-अलग सरकारों के कार्यकाल में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रियाओं की जानकारी भी उपस्थित लोगों के सामने रखी। मनीष यादव ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा संचालित प्रक्रियाओं को समझना और उनके संबंध में सही जानकारी प्राप्त करना प्रत्येक नागरिक के लिए जरूरी है। उन्होंने बुद्धिजीवी वर्ग से अपील की कि वे समाज में जागरूकता बढ़ाने और लोगों तक तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी संवैधानिक प्रक्रिया को लेकर चर्चा तथ्यों और नियमों के आधार पर होनी चाहिए, ताकि जनता के बीच अनावश्यक भ्रम की स्थिति न बने। ईवीएम और चुनाव परिणामों पर भी कांग्रेस को घेरा गौरव गौतम ने ईवीएम को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जाने वाले सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव में हार के बाद मतदान प्रणाली पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि बैलेट पेपर से हुए चुनावों में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि केवल चुनावी परिणामों पर सवाल उठाने से राजनीतिक सफलता नहीं मिलती, बल्कि जनता के बीच काम करना और उसका विश्वास जीतना आवश्यक है। खेल मंत्री ने कहा, “एक झूठ को बार-बार बोलने से वह सच नहीं हो जाता। इस देश में काम करना पड़ता है, देश के लोगों का दिल जीतना पड़ता है, तब लोग वोट देते हैं।” उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एसआईआर और चुनावी प्रक्रिया से संबंधित तथ्यों को लेकर घर-घर तक पहुंचेंगे। समाज के बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों के सहयोग से जनजागरण अभियान चलाया जाएगा, ताकि लोगों को सही जानकारी मिल सके। बुद्धिजीवी वर्ग से जनजागरण में सहयोग की अपील भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला ने सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनहित से जुड़े विषयों पर संवाद स्थापित करने और लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। सम्मेलन में उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी एसआईआर तथा चुनावी प्रक्रिया को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने, समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करने और जनसंपर्क अभियान को गति देने का आह्वान किया गया।0
0
Report
25 मिनट तक तेंदुए से भिड़े बेटे ने मां की जान बचाई
Chhindwara, Madhya Pradesh:मां पर तेंदुए का हमला, जान पर खेलकर 25 मिनट लड़ा बेटा बचाई जान छिंदवाड़ा जिले के सांवरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत मुजावर माल में एक बेटे ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपनी मां को तेंदुए के जबड़े से बचा लिया. घटना मुजावर माल गांव की है, जहां घर से करीब 100 मीटर दूर बने बाड़े में बकरियों को बांधकर लौट रही महिला गीता बाई पर अचानक एक खूंखार तेंदुआ ने हमला कर दिया.मां की चीख सुनते ही बेटा सनोज बिना अपनी जान की परवाह किए मौके पर दौड़ा और सीधे तेंदुए से भिड़ गया. तेंदुए ने महिला को छोड़ युवक पर हमला बोल दिया. लगभग 25 मिनट तक जिंदगी और मौत के बीच यह खूनी संघर्ष चलता रहा. अंततः बेटे के साहस के आगे तेंदुआ पस्त हुआ और युवक को छोड़कर एक बकरी को उठाकर जंगल की ओर भाग निकला. इस हमले में मां और बेटा दोनों घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया.सूचना मिलते ही वन अमला अस्पताल पहुंचा. घटना में घायल महिला गीता बाई ने बताया कि मैं कोठे में बकरी बांधकर बाहर निकल ही रही थी कि तेंदुए ने अचानक मुझ पर झपट्टा मार दिया.मैं चिल्लाई तो मेरा बेटा दौड़कर आया और तेंदुए से भिड़ गया. उसने अपनी जान दांव पर लगाकर मुझे बचाया. जी घटना में घायल बेटे सनोज ने बताया कि उसने मां की चीख सुनी तो मैं रुक नहीं सका.वहां पहुंचा तो तेंदुआ मां को दबाए हुए था.मैंने डंडे और हाथों से उस पर वार किया. उसने मुझ पर भी हमला किया, लेकिन मैं 20-25 मिनट तक लड़ता रहा और आखिरकार मां को छुड़ा लिया. मां और बेटा अभी जिला अस्पताल में भर्ती है जहां उनका उपचार किया जा रहा है. बाइट -गीता बट्टी महिला (मां) बाइट - सनोज बट्टी (बेटा)0
0
Report
गाजणा क्षेत्र की ग्राम सभाएं दूरसंचार सुविधाओं के लिए सड़क बनवाने की मांग करतीं
Noida, Uttar Pradesh:सिर्फ सड़क ही नहीं, बल्कि गाजणा क्षेत्र की कई ग्राम सभाएं आज भी दूरसंचार सुविधा की कमी से जूझ रही हैं. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में गाजणा क्षेत्र के ग्रामीणों का संदेश साफ है... अब आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए... मतलब अगर वोट चाहिए तो पहले सड़क बनाएं.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली स्पेशल सेल ने हिमांशु भाऊ गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:हिमांशु भाऊ गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार, शूटरों तक पहुंचाते थे पैसे और हथियारविदेश में बैठे गैंगस्टर के इशारे पर करते थे काम, शूटरों के लिए फर्जी आईडी और ठहरने का इंतजाम भी करते थे आरोपी स्पेशल सेल की कार्रवाई, एक पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हिमांशु भाऊ गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के पसौंडा निवासी 25 वर्षीय मुर्सलीन उर्फ गुल्लू और हरियाणा के भिवानी निवासी 20 वर्षीय नवीन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के निर्देश पर काम कर रहे थे और गैंग के शूटरों को लॉजिस्टिक और आर्थिक मदद मुहैया कराते थे। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। शूटरों तक पहुंचाते थे गैंगस्टर का पैसा स्पेशल सेल की नॉर्दर्न रेंज की टीम ने इंस्पेक्टर अनुज नौटियाल और इंस्पेक्टर चंदन कुमार के नेतृत्व में तथा एसीपी राहुल कुमार सिंह की निगरानी में यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार मुर्सलीन उर्फ गुल्लू जनवरी 2026 में विशाखापत्तनम में हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटरों के संपर्क में आया था। ये शूटर दिल्ली-एनसीआर में वारदातों को अंजाम देने के बाद वहां छिपे हुए थे। इसके बाद मुर्सलीन गैंग के लिए काम करने लगा। वह हिमांशु भाऊ से शूटरों तक पैसे पहुंचाने और उनके होटल में ठहरने के लिए फर्जी पहचान पत्रों का इंतजाम करता था। पुलिस जांच के मुताबिक, August 2026 में गैंग के शूटरों की गिरफ्तारी के बाद हिमांशु भाऊ ने मुर्सलीन को शूटर के तौर पर तैयार करना शुरू कर दिया था। उसे हथियार भी मुहैया कराए गए थे। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी के समय वह टारगेट किलिंग को अंजाम देने या रेकी करने के लिए निर्देश मिलने का इंतजार कर रहा था। बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर करता था नवीन मुर्सलीन से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने नवीन को हरियाणा के भिवानी से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, नवीन को भी गैंग के शूटरों ने अपने नेटवर्क में शामिल किया था। शुरूात में नवीन अपने बैंक खाते के जरिए हिमांशु भाऊ की तरफ से भेजी गई रकम को आगे पहुंचाने में मदद करता था। बाद में वह गैंग के लिए हथियार पहुंचाने का काम करने लगा। दोनों आरोपी इंटरनेट आधारित सुरक्षित कम्युनिकेशन ऐप के जरिए विदेश में बैठे गैंगस्टर के संपर्क में रहते थे। युवाओं को गैंग में शामिल कर रहा था नेटवर्क स्पेशल सेल की जांच में सामने आया है कि गैंग के विदेश में बैठे सरगना युवाओं को अपने नेटवर्क में शामिल कर रहे थे। कुछ युवाओं को शूटर बनाया जा रहा था, जबकि दूसरे युवाओं से हथियार पहुंचाने, पैसे ट्रांसफर करने और फरार शूटरों के ठहरने का इंतजाम कराने जैसे काम कराए जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, गैंग के सदस्य एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म के जरिए आपराधिक गतिविधियों का तालमेल बनाते थे। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से गैंग के आर्थिक और लॉजिस्टिक नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। कम कमाई से परेशान होकर अपराध की दुनिया में आया मुर्सलीन पुलिस के अनुसार, मुर्सलीन ने दूसरी कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और बाद में पेंटर का काम करने लगा था। विशाखापत्तनम में काम करने के दौरान वह गैंग के शूटरों के संपर्क में आया। उनकी जीवनशैली से प्रभावित होकर वह अपराध की दुनिया में शामिल हो गया। वहीं, हरियाणा के भिवानी का रहने वाला नवीन नौवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़कर बढ़ई का काम करने लगा था। पुलिस के मुताबिक, स्कूल के दिनों में ही वह गलत संगत में पड़ गया था। मैसूर में उसकी मुलाकात गैंग के शूटरों से हुई थी। नवीन पहले भी हत्या के प्रयास के एक मामले में शामिल रहा है। स्पेशल सेल अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों, हथियारों की सप्लाई और पैसों के लेन-देन से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे की जांच जारी है।0
0
Report
बेटी के घर छोड़ने के बाद पिता का चौंकाने वाला कदम, रिश्तों पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:जिस बेटी को एक पिता ने लाड़-प्यार से पाला, जिसकी खुशियों के लिए न जाने कितने सपने संजोए, उसी बेटी के घर छोड़ने के बाद पिता ने ऐसा कदम उठाया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. कौशांबी की ये घटना सिर्फ एक परिवार में आई दरार की कहानी नहीं, बल्कि रिश्तों में आए गहरे भावनात्मक संकट को भी बयां करती है0
0
Report
हाजीपुर में गरुड़ टीम के साथ बड़े आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश; हथियार सहित दो गिरफ्तार
Hajipur, Bihar:वैशाली में अपराधियों की अब खैर नहीं! हाजीपुर शहर में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने गरुड़ टीम का गठन किया है। इसी टीम और मोटरसाइकिल गश्ती दल की सतर्कता से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। स्टेशन रोड स्थित नेशनल पेट्रोल पंप के पास हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्टल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। दरअसल, हाजीपुर शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार गश्त और निगरानी कर रही है। इसी दौर में गरुड़ टीम और मोटरसाइकिल गश्ती दल को सूचना मिली कि स्टेशन रोड स्थित नेशनल पेट्रोल पंप के पास दो संदिग्ध अपराधी हथियार लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही दोनों संदिग्ध भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक पिस्टल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास का पता लगाने में जुटी है। साथ ही, उनके संभावित आपराधिक नेटवर्क और अन्य गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। हाजीपुर में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए गठित गरुड़ टीम की यह कार्रवाई पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है। पूरे मामले की जानकारी सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।0
0
Report
Advertisement
करवा चौथ पर सुहागिनों ने निर्जला व्रत में अखंड सुहाग की कामना की
Giridih, Jharkhand:एभीबी : करवा चौथ पर गुरुवार को सुहागिनों ने निर्जला व्रत कर अखंड सुहाग की कामना की। सिख समाज की महिलाओ ने अपने - अपने आवास पर सोलह श्रृंगार कर सुहागिन महिलाएं पूजा की थाली लेकर पहुंची। यहां सामूहिक रुप से पूजन कर माता करवा की कथा सुनी। यहां चांद का दीदार करने के बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत पारण की। वहीं कुंवारी युवतियों ने अच्छे वर व घर की कामना करने के बाद तारा (सितारे) को देख व्रत तोड़ा। सुहागिनों ने पूजा in में ले वीरो कुडि़ये करवड़ा सब सुहागन करवड़ा...गीत गाकर पांच बार दीपक की थाल को धुमाया। करवा चौथ पति और पत्नी दोनों के लिए आपार प्रेम, त्याग और उत्सर्गो की चेतना लेकर आई। सुहागिनों ने घर के बुजुर्ग से आशीर्वाद लिया। इस दौरान सिख समाज की महिलाओं ने सामूहिक रुप से करवा चौथ का पूजा किया व अखंड सुहाग का वरदान मांगा。0
0
Report
मधुबनी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के कारण युवक की मौत, चालक फरार
Madhubani, Bihar:मधुबनी में तेज रफ्तार का कहर।तेज रफ्तार अनियन्त्रित ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की हुई मौत। घटना बासोपट्टी थाना के इजोत गांव के पास की है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया,घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के करुणा गांव निवासी संतोष साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है संतोष अपने दोस्त से मिलकर बाइक से वापस घर लौट रहा था तभी सुंदरपुर और इजोत गांव के बीच हादसा हो गया। घटना के बाद जख्मी युवक को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।0
0
Report
जामताड़ा से दिल्ली रवाने लगे कांग्रेस समर्थक, वोट बचाओ—देश बचाओ अभियान तेज
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा। दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ कार्यक्रम को लेकर जामताड़ा में तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार देर शाम मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दो बसों में सवार कार्यकर्ताओं को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया। मंत्री ने बताया कि अभियान में शामिल होने के लिए कार्यकर्ता बसों के अलावा ट्रेन और फ्लाइट से भी दिल्ली पहुंचेंगे। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं के अधिकारों और मतदाता सूची से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। गौरतलब है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। पार्टी का कहना है कि पुनरीक्षण की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए और किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए। जामताड़ा से कार्यकर्ताओं के दिल्ली रवाना होने के साथ ही अभियान को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। आने वाले दिनों में अन्य कार्यकर्ताओं के भी बस, ट्रेन और हवाई मार्ग से दिल्ली पहुंचने की बात कही गई है।0
0
Report
Advertisement
