icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कटघोरा में गणपति बप्पा का भव्य स्वागत; 21 फीट प्रतिमा और 101 फीट पंडाल आकर्षण

Korba, Chhattisgarh:कटघोरा में गणपति बप्पा के स्वागत का शानदार जश्न चला; ढोल-नगाड़ों की गूंज, डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते दिखे और शोभायात्रा के साथ नगर पहुंचे कटघोरा के राजा. अहिरन नदी से निकली शोभायात्रा 21 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा के अनावरण के साथ शहीद वीर नारायण चौक पहुंची, और पूरा कटघोरा ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंज उठा. हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़े. ढोल-डिजे और झांकियाँ माहौल को भक्तिमय बना दीं. कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. इस वर्ष जयदेवा गणेशोत्सव समिति द्वारा 101 फीट ऊंचे उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की प्रतिकृति वाला भव्य पंडाल तैयार कराया जा रहा है, जो गणेशोत्सव के प्रमुख आकर्षण रहेगा.
0
0
Report

ईडी ने सेंधवा में तायल बंधुओं के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई शुरू की

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-सेंधवा शहर में आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने कारोबारी अशोक तायल और तायल बंधुओं से जुड़े ठिकानों पर की कार्रवाई। आज ईडी की टीम ने सेंधवा शहर के तायल बंधुओं पर कार्रवाई की है। ईडी की टीमें जगन्नाथपुरी कॉलोनी स्थित निवास, पुराने एबी रोड स्थित मकान और वरला रोड स्थित राजराजेश्वर जिंिंग फैक्ट्री पहुंचीं। कार्रवाई के दौरान टीम ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और किसी तरह की जानकारी साझा नहीं की। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने सेंधवा में ईडी की कार्रवाई होने की पुष्टि की है। हालांकि, कार्रवाई किस मामले और दस्तावेजों की जांच के लिए की जा रही है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सूत्रों के अनुसार, मामला राजराजेश्वर वेंचर्स से जुड़े करोड़ों रुपए के लोन प्रकरण से संबंधित हो सकता है। गौरतलब है कि कुछ माह पहले तायल बंधुओं से जुड़े ठिकानों पर सीबीआई की टीम ने भी कार्रवाई की थी; उस समय राजराजेश्वर वेंचर्स से जुड़े कथित करोड़ों रुपए के लोन घोटाले को लेकर जांच की बात सामने आई थी। सीबीआई की कार्रवाई के दौरान कारोबारी ठिकानों और दस्तावेजों की जांच की गई थी। अब इसी प्रकरण से जुड़े पहलुओं को लेकर ईडी की कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फिलहाल टीम की कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है.
0
0
Report
Advertisement

भाई ने बहन की दो साल की बेटी को आग में झोंका; मौत

Bilaspur, Chhattisgarh: बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के घुटकु गांव से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति पर अपने ही भाई की पत्नी और उसकी दो साल की मासूम बच्ची को रायपुर ले जाने और विवाद के बाद बच्ची को आग में झोंकने का गंभीर आरोप लगा है। आग से झुलसी बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में कोनी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूरे घटनाक की जांच की जा रही है।बताया जा रहा है कि घुटकु निवासी सुधीर की पत्नी और उसकी दो साल की बेटी को आरोपी नितिन लोनीया सोसायटी जाने की बात कहकर अपने साथ रायपुर ले गया था। इसके बाद दोनो वहीं काम करने लगे। कुछ दिनों बाद किसी बात को लेकर आरोपी और महिला के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान नितिन ने महिला की दो साल की मासूम बच्ची को आग में झोंक दिया। बच्ची बुरी तरह झुलस गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।मामले को लेकर बच्ची के पिता सुधीर ने अपने ही भाई पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं बच्ची के नाना का कहना है कि सुधीर की पत्नी की मानसिक स्थिति शुरू से ठीक नहीं थी और आरोप है कि आरोपी इसी स्थिति का फायदा उठा रहा था। परिवार का आरोप है कि बच्ची के साथ हुई घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। आखिरकार इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।वहीं मामले को लेकर एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि आरोपी नितिन लोनीया महिला और उसके दो साल के बच्चे को लेकर रायपुर गया था। वहीं दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी पर बच्ची को आग में झोंकने का आरोप है। बच्ची झुलस गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोनी पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस अब घटना के कारणों, और आरोपी की भूमिका को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है。
0
0
Report

इंदौर के अपोलो टावर में फायर सेफ्टी के उल्लंघन पर 600 दुकानों को सील

Indore, Madhya Pradesh:एंकर: इंदौर में फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली जहां इंदौर के अपोलो टावर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिला जहां करीब 600 दुकान और ऑफिस को नगर निगम ने फायर सेफ्टी नॉर्म्स की अनदेखी को लेकर सील कर दिया. जी पल्स 6 फ्लोर की इस कमर्शियल बिल्डिंग में दुकान और ऑफिस संचालित होते हैं जहां फायर सेफ्टी सिस्टम न होने से दुकानों और ऑफिसों को सील कर दिया गया दुकानदारों का कहना है कि हम लोग फायर सेफ्टी सिस्टम लगाते ही रहे थे लेकिन हमारे प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया. वहीं नगर निगम भवन अधिकारी का कहना है कि पूर्व से सूचना की गई थी दुकान संचालक को और ऑफिस संचालकों को नोटिस भी दिया गया था बावजूद उसके कोई तैयारी नहीं की गई जिससे लेकर सभी दुकानों और ऑफिसों को सील कर दिया गया. कार्रवाई के दौरान पूरे मार्केट में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला.
0
0
Report

इंटर्न मेडिकल छात्रों का तीन दिन का प्रदर्शन खत्म, वेतन में 50% बढ़ोतरी की घोषणा

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल के किलोल पार्क पर चल रहा तीन दिन से इंटर्न एमबीबीएस छात्रों का प्रदर्शन आज हुआ खत्म सरकार और डॉक्टर्स के बीच बनी सहमति उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने की घोषणा 30000 स्टाइपेंड करने की थी मांग सरकार ने 21,500 स्टाइपेंड अमाउंट किया छात्रों के स्टाइपेंड अमाउंट में की गई लगभग 50% की बढ़ोतरी इंटर्न डॉक्टर्स ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर दी बधाई साथ ही प्रोटेस्ट में घायल हुए छात्रों को मुआवजा देने की भी कहीं बात 3 दिन से बंद किलोल पार्क का रोड खुला छात्र निकले गांधी मेडिकल कॉलेज कैंपस के लिए वापस
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश कृषि मंत्री ने अखिलेश यादव के कृष्ण वंशज दावे पर पलटवार किया

Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अखिलेश यादव के “भगवान कृष्ण के वंशज” होने के दावे पर पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव आज तक श्रीकृष्ण जन्मभूमि (मथुरा) के दर्शन तक करने नहीं गए,तो कैसा वंशज, इसलिए ऐसा व्यक्ति जो अपने पूर्वजों का सम्मान, आदर और दर्शन तक न कर सके, वह कैसे वंशज हो सकता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश को लगता है कि अगर वह दर्शन करने चले गए तो मुस्लिम मतदाता रूठ जाएगा। इसलिए छुआछूत की बीमारी लगी है। गौरतलब है कि अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव खुद को भगवान श्री कृष्ण का वंशज बताते रहे हैं। लेकिन दर्शन करने पर अब सवाल उठ रहा है। बाईट- सूर्य प्रताप शाही
0
0
Report

चारबाग रेलवे स्टेशन के पास चोर-जेबकतरा गैंग गिरफ्तार, मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपी

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ क्राइम ब्रांच पुलिस ने चारबाग रेलवे स्टेशन के आसपास और ट्रेनों में सक्रिय अंतरराज्यीय चोर और जेबकतरा गिरोह को किया गिरफ्तार. गिरोह के मास्टरमाइंड सहित 5 आरोपी गिरफ्तार. महाराष्ट्र निवासी गिरोह का मास्टरमाइंड और कक्षा 6 पास संदीप सुधाकर तिजोरे गिरफ्तार चारबाग रेल्वे स्टेशन पर पानी बेचने वाला अरविन्द गुप्ता और ट्रेन के अंदर गुटखा बेचने वाला कुनाल विलास गिरफ्तार मुंबई निवासी जावेद अख्तर और एयरफोन की फेरी लगाने वाला सोनू गिरफ्तार. 1,24,700 नगद एवं स्कूटी बरामद. यूपी के अलग अलग जिलों सहित दिल्ली-महाराष्ट्र , लखनऊ समेत कई राज्यो में दिया वारदात को अंजाम. ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी एवं जेबकटी की घटनाओं को अंजाम देता था गिरोह. लखनऊ में तीन चोरी की घटनाओं को दिया अंजाम. महाराष्ट्र में 12 वारदात को दिया अंजाम, दिल्ली में भी की वारदात. पूछताछ में खुलासा गिरोह ने चोरी की वारादतों से कभी-कभी 20 लाख तक प्रतिमाह की कमाई. चोरी की रकम से आरोपी जीते थे लग्जरियस लाइफ. महंगे मकानों और होटल में रहते थे और शहर बदलने के लिए हवाई यात्रा करते थे। अभियुक्त रेलवे स्टेशन के आसपास तथा ट्रेनों के जनरल डिब्बों में सहयात्री बनकर यात्रियों से करते थे चोरी. गिरफ्तार गिरोह कई राज्यों में था सक्रिय. उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ महाराष्ट्र के मुंबई, नासिक एवं अहमदनगर तथा दिल्ली में रहा सक्रिय। एडीसीपी क्राइम किरण यादव ने ट्रेनों में यात्रियों से चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासा.
0
0
Report
Advertisement

खनन विभाग के अधिकारी के विरुद्ध ट्रक चालक पर पिटाई का VIDEO वायरल

Khajuria Khurd, Bihar:मारपीट का गहरा निशान ड्राइवर के शरीर पर है। खान निरीक्षक की गुंडई ट्रक चालक की बेरहमी से किया पिटाई खान निरीक्षक प्रदीप कुमार पर चेकिंग के नाम पर मारपीट और पैसा छीनने का आरोप, घायल चालक का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा में खनन विभाग द्वारा चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रक चालक को बेहद बेरहमी से डंडे से पिटा गया है। उसके शरीर पर डंडे से मारने के गहरे जख्म के निशान साफ उभरे हुए हैं। चालक ने पदाधिकारी पर मारपीट के अलावा गाड़ी में रखे ₹40 हजार भी छीन लेने का आरोप लगाया है। वही खनन विभाग ट्रक पर बिना चालान के बालू ले जाने के आरोप में लगभग ₹9 लाख का फाइन लगाते हुए दुर्गावती थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है पीड़ित चालक विकाश कुमार चन्द्रवंशी ने आरोप लगाया है कि जब उसने अपने गाड़ी को करमनासा के पास साइड रोड पर लगाकर खड़ा किया था उसी समय खनन विभाग के पदाधिकारी आए और चालान दिखाओ कह कर ट्रक से उतार कर जबरदस्ती डंडे से पीटने लगे। गाड़ी में रखे ₹40 हजार भी छीन लिए। उसके साथ डंडे से बर्बरतापूर्वक मारपीट की गई। दूसरी ओर, खान निरीक्षक प्रदीप कुमार ने अपने बयान में चालक के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वाहन में अवैध बालू लोड था। वह भागने में गिर गया है उसके साथ मारपीट नहीं की गई है । मैंने उसके खिलाफ दुर्गावती थाने में विधिवत प्राथमिकी दर्ज कराई है 9 लाख 18 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है उसके ऊपर कार्रवाई हुई है । वायरल वीडियो में दिख रही इस घटना ने प्रशासनिक अमले और पुलिस प्रशासन के बीच हड़कंप मचा दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हिंसा कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है。 बाइट - प्रदीप कुमार - खान निरीक्षक, कैमूर बाइट - पीड़ित चालक विकाश कुमार चन्द्रवंशी
0
0
Report

ACB ने गिरिडीह के पुलिस उप निरीक्षक पुनीत कुमार गौतम को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 24/26 में उसके 23 वर्षीय बेटे संतोष मंडल को आरोपी बनाया गया है और वह जेल में बंद है। शिकायतकर्ता के अनुसार, मामले के जांच अधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक पुनीत कुमार गौतम ने कोर्ट में केस डायरी भेजने के बदले उससे 2 लाख रुपये रिश्वत मांगी। आरोप था कि पैसे नहीं देने पर डायरी कोर्ट में नहीं भेजने और बेटे को जेल में ही रखने की धमकी दी जा रही थी। शिकायत के बाद ACB ने मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता से 35 हजार रुपये की मांग की। रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद ACB ने 8 सितंबर 2026 को कांड संख्या 07/2026 दर्ज किया और ट्रैप की तैयारी की। इसके बाद 9 सितंबर को ACB की टीम ने गिरिडीह के बरवाडीह स्थित पुराने पुलिस लाइन के मुख्य गेट के पास कार्रवाई की। यहां पुलिस अवर निरीक्षक पुनीत कुमार गौतम को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी दंडाधिकारी और दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में हुई। पुनीत कुमार गौतम गिरिडीह साइबर थाना में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर तैनात थे। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top