212601
फतेहपुर से 150 करोड़ की ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर पुलिस ने 150 करोड़ रुपये की ठगी में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस सफल ऑपरेशन में सुल्तानपुर घोष थाना पुलिस और प्रयागराज एसटीएफ की संयुक्त टीम ने भाग लिया। करीब 150 करोड़ रुपये का गबन करने वाले और 25,000 रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त राजेश मौर्या को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त राजेश मौर्या ने लोगों को पैसे दोगुना करने का लालच दिया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धनबाद पुलिस ने 505 खोए मोबाइल लौटाकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी
Dhanbad, Jharkhand:पुलिस की ईमानदार पहल ने एक बार फिर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। अमानत कार्यक्रम के तहत वर्षों पहले खोए और चोरी हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को वापस सौंपे गए। जैसे ही लोगों ने अपने मोबाइल हाथों में लिए, उनकी खुशी देखने लायक थी। कई लोगों ने उम्मीद छोड़ दी थी कि उनका फोन कभी वापस मिलेगा, लेकिन पुलिस की सक्रियता और तकनीकी जांच की बदौलत यह संभव हो सका। इस पहल ने न केवल लोगों का भरोसा मजबूत किया, बल्कि यह भी साबित किया कि शिकायत दर्ज कराने और पुलिस की जांच प्रक्रिया पर विश्वास रखने से खोई हुई अमानत भी वापस मिल सकती है। देखिए खास रिपोर्ट।0
0
Report
मेहबूबा मुफ्ती ने जंतर मंतर से आंदोलन पर प्रतिक्रिया, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे पर चर्चा
Srinagar, Uttarakhand:PDP President Ms Mehbooba Mufti addresses the media after returning from Jantar Mantar, sharing her views on the nationwide student movement and the resignation of union Education Minister Dharmendra Pradhan.0
0
Report
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे के बाद छात्रों में उमंग, शिक्षा सुधार की आशा
Chhindwara, Madhya Pradesh:देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद धरने पर बैठे स्कूली छात्रों में उत्साह और खुशी की लहर दिल्ली के जंतर मंतर से शुरू हुए प्रदर्शन ने देश के कई राज्यों और जिलों में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन शुरू हुए 36 दिन लगातार चले इस प्रदर्शन के बाद आज देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया. छिंदवाड़ा में भी 18 जुलाई से लगातार प्रदर्शन जारी था जिसे सिर्फ 4 स्कूली बच्चों ने शुरू किया था धीरे धीरे लोग जुड़ते गए और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए.आज इस्तीफे के बाद जी मीडिया की टीम ने बच्चों से बात की तो बच्चों ने बताया कि वो इस इस्तीफे से काफी खुश है और जो अब नए शिक्षा मंत्री होगा शायद वो सिस्टम में सुधार लाएगा .भारत सरकार का भी छात्रों ने धन्यवाद दिया और प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे कोई गड़बड़ी न उसके लिए सरकार से अनुरोध किया कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार कोई ठोस कदम उठाएगी और बच्चों का भविष्य उज्ज्वल करेगी .0
0
Report
Advertisement
कान्हा टाइगर रिजर्व में तेंदुए की मौत, क्वारंटीन सेंटर-प्रबंधन पर सवाल
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला से एक बड़ी खबर... कान्हा टाइगर रिजर्व में एक बार फिर एक तेंदुए की मौत हो गई है। खास बात यह है कि जिस तेंदुए को कल ही रेस्क्यू कर सुरक्षित किसली क्वारंटीन सेंटर लाया गया था, उसकी आज मौत हो गई। लगातार हो रही वन्यजीवों की मौतों ने एक बार फिर पार्क प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मण्डला के कान्हा टाइगर रिजर्व के किसली क्षेत्र स्थित क्वारंटीन सेंटर में आज एक रेस्क्यू किए गए तेंदुए की मौत हो गई। यह वही तेंदुआ था जिसे पार्क के बफर जोन के ग्राम खटोला में एक घर के अंदर घुसने के बाद वन विभाग और कान्हा टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम ने बेहोश कर सुरक्षित बाहर निकाला था। पशु चिकित्सकों की निगरани में उसे इलाज और ऑब्जर्वेशन के लिए किसली क्वारंटीन सेंटर लाया गया था, लेकिन अगले ही दिन उसकी मौत हो गई। कान्हा टाइगर रिजर्व में बीते छह महीनों के दौरान बाघों और तेंदुओं की लगातार हो रही मौतें गंभीर चिंता का विषय बन गई हैं। लगातार वन्यजीवों की मौतों के बाद अब पार्क प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। हैरानी की बात यह है कि तेंदुए की मौत के बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकारी सामने आकर आधिकारिक जानकारी देने को तैयार नहीं है और न ही मौत के कारणों पर कोई स्पष्ट जवाब दिया जा रहा है। कान्हा टाइगर रिजर्व में लगातार हो रही बाघ और तेंदुओं की मौतें संरक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पार्क प्रबंधन के आधिकारिक जवाब पर टिकी हैं।0
0
Report
सरगुजा में खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा जिले में खेत जुताई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के टिकरापारा के पास किसान के खेत की जुताई करते वक्त ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर ट्रैक्टर में फस गया और सुरेंद्र एक्का 26 वर्षीय की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्म के लिए भेज दिया है।0
0
Report
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रायपुर में छात्रों का उत्साह, आंदोलन जारी
Raipur, Chhattisgarh:RAIPUR शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रायपुर में आंदोलन करने वाले छात्र काफी खुश दिखे....हालांकि इनका कहना है कि उनका कल का प्रस्तावित आंदोलन जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
सिंगरौली: गोदवाली NH-39 पर युवक दुर्योधन की मौत, शव जिला अस्पताल भेजा गया
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिले के बरगवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोदवाली NH 39 मुख्य सड़क पर मिला युवक का शव. मृतक की पहचान दुर्योधन के रूप में हुई. ट्रक चालक बताया जा रहा मृतक दुर्योधन. घटना की जानकारी मिलते ही बरगवा पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पीएम हेतु भेजा गया जिला अस्पताल. मौत के कारण का पता लगाने में जुटी पुलिस.0
0
Report
दिल्ली के खुले नालों से एक और मौत, प्रशासन कब करेगा सचेत कदम?
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में खुले नाले ने एक और जिंदगी निगल ली... वसंत कुंज में एक दर्दनाक हादसे में आर्मी ऑफिसर के 20 साल के बेटे की मौत हो गई... एक और हादसा... एक और मौत... और फिर वही सवाल... क्या किसी की जान जाने के बाद ही प्रशासन की नींद खुलती है... आखिल प्रशासन खुले नालों या गड्ढों की तरफ ध्यान क्यों नहीं देता?0
0
Report
चरित्र संदेह के चलते पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, अनूपपुर में गिरफ्तार
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर चरित्र संदेह में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी; आरोपी गिरफ्तार. फुनगा पुलिस जांच कर रही है; एसडीओपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया. जिले की पुलिस चौकी फुनगा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पयारी क्रमांक-1 में शनिवार सुबह चरित्र संदेह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी. घटना से गांव में सनसनी मच गई. आरोपी मायाराम चौधरी को हिरासत में लिया गया. शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
MRT SSB ने 3 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बचाकर बेस अस्पताल Brarimarg पहुंचाया
Aram Pora, Ganderbal, MRT SSB swiftly rescued 03 pilgrims who were fell down from horse & sustained injuries. The team administered first aid & evacuated all the 03 pilgrims to the base hospital Brarimarg for further treatment.0
0
Report
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से युवाओं में जागरूकता की जीत; पेपर लीक पर जवाबदेही
Aram Pora, Ganderbal, Former Jammu and Kashmir Director General of Police SP Vaid Said "Dharmendra Pradhan's resignation marks a victory for the youth of the country. Accountability has finally been fixed for the repeated paper leaks. However, violence must be nipped in the bud. India will not allow itself to descend into situations like those witnessed in Nepal or Sri Lanka, whether orchestrated by the deep state or by foreign actors.0
0
Report
धर्मेंद्र प्रधान का पत्र फोटो सामने, राजनीतिक हलचल बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
वीरांगना फूलन देवी की शहादत दिवस पर मुजुरी में उमड़ा जन सैलाब
Madhonagar, Uttar Pradesh:पनियरा (महराजगंज)। पनियरा क्षेत्र के मुजुरी स्थित कृष्ण लॉन में पूर्व सांसद एवं वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. राजपाल कश्यप रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन यादव ने की, जबकि मंच संचालन शत्रुघ्न कनौजिया ने किया। कार्यक्रम के संयोजक समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश निषाद रहे। शहादत दिवस के अवसर पर शिक्षा को बढ़ावा देने और मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्षेत्र की 51 टॉपर छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। अतिथियों ने छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षा को समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम बताया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. राजपाल कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल लगातार मजबूत हो रहा है। डॉ. कश्यप ने हाल ही में जंतर-मंतर पर छात्रों द्वारा किए गए प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि छात्रों के आंदोलन के दबाव में सरकार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में देश की राजनीतिक परिस्थितियां तेजी से बदलेंगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपने पद से इस्तीफा देना पड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने वीरांगना फूलन देवी के संघर्षपूर्ण जीवन और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि फूलन देवी ने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों की आवाज बुलंद करने का कार्य किया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव,पिछड़ा प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी के आयोजनकर्ता राजेश निषाद,माता दिन निषाद, परमहंस निषाद, रामलाल, आमीर खान, लालू यादव आदि लोग मौजूद रहे।0
0
Report
बारां जिला न्यायालय परिसर में एडीजे-2, एसीबी कोर्ट और वी.डब्ल्यू.डी.सी. सेंटर का लोकार्पण
Baran, Rajasthan:बारां जिला न्यायालय परिसर में एडीजे क्रम-2, एसीबी कोर्ट और वीडब्ल्यूडीसी सेंटर का उद्घाटन बारां। जिला न्यायालय परिसर में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति एवं बारां न्यायक्षेत्र के संरक्षक फरज़ंद अली ने नवनिर्मित अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्रम-2 भवन, भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट भवन और वी.डब्ल्यू.डी.सी. सेंटर का लोकार्पण किया। समारोह में न्यायाधिपति फरज़ंद अली ने कहा कि निष्पक्ष और स्वतंत्र न्यायिक प्रणाली ही विकसित समाज की नींव है। उन्होंने श्लोक ‘उद्यमेन हि सिध्यन्ति...’ का उदाहरण देते हुए परिश्रम के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि करुणा ही न्याय का मूल आधार है। वीडब्ल्यूडीसी सेंटर से गवाहों महिलाओं, बच्चों को भयमुक्त माहौल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुरक्षित बयान दर्ज कराने की सुविधा मिलेगी। जिला एवं सेशन न्यायाधीश सत्यनारायण टेलर ने बताया कि यह जी+1 प्रारूप में बना भवन आधुनिक सुविधाओं, ई-कोर्ट, वीसी और दिव्यांगों,वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुगम व्यवस्था से लैस है। अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष ओम भारद्वाज ने बताया कि बार-बेंच के बेहतर समन्वय से बारां जिला प्रकरणों के निस्तारण में पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान पर है। कार्यक्रम में जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा, एसपी अभिषेक अंदासु, विशिष्ट न्यायाधीश लोकेश कुमार शर्मा, डालसा सचिव हिना परिहार सहित जिले के समस्त न्यायिक अधिकारी व अधिवक्तागण उपस्थित रहे।0
0
Report
मथुरा के 663 सरकारी स्कूलों में डेस्क-बेंच वितरण, 101 लाडली वन से शिक्षा-पर्यावरण का अध्याय
Mathura, Uttar Pradesh:**सपनों की नई उड़ान, स्कूलों का नया सवेरा: मथुरा के 663 परिषदीय विद्यालयों में Desk-Bench आपूर्ति और 101 'लाडली वन' का भव्य शुभारंभ** **मथुरा। — पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में शनिवार को जनपद के परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सांसद श्रीमती हेमा मालिनी, बल्देद्व विधायक पूरन प्रकाश और मांट विधायक राजेश चौधरी की उपस्थिति में 14,060 डेस्क-बेंच वितरण तथा 'वृक्षारोपण महायज्ञ 2026' के तहत मियावाकी पद्धति पर आधारित 101 'लाडली वन' की स्थापना का औपचारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि 663 असंतृप्त विद्यालयों में डेस्क-बेंच की आपूर्ति से 57,328 छात्र लाभांवित हुए हैं। उन्होंने इसे बच्चों को समान अवसर प्रदान करने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने वाला ऐतिहासिक कदम बताया। सांसद ने जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के नेतृत्व और नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि "आओ लौटाएं ब्रज की हरियाली" अभियान के तहत 101 'लाडली वन' पर्यावरण संरक्षण में मील का पत्थर साबित होंगे। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि जापानी तकनीक (मियावाकी पद्धति) से विकसित ये सघन वन كم समय में घने जंगल का रूप ले लेते हैं, जिससे जैव विविधता और वायु गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने पंचायती राज एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की प्रशंसा की और आगामी समय में 495 अन्य ग्राम पंचायतों में भी 'लाडली वन' विकसित करने की घोषणा की। इस अवसर पर पंचायती राज व बेसिक शिक्षा विभाग की उपलब्धियों पर बनी डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई तथा छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह में डिजिटल लाइब्रेरी से पढ़कर उपनिरीक्षक पद पर चयनित अभ्यर्थियों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 प्रशासकों, 10 सचिवों, सहायक विकास अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता, डीएफओ वेंकट श्रीकर पटेल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति सहित अनेक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। हेमा मालिनी सांसद मथुरा0
0
Report
Advertisement
