212601
फतेहपुर के बकेवर में कम किराया लेना बना मां-बेटे की जान जाने का कारण
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर के बकेवर में एक मां और बेटे की जान लेने के मामले का खुलासा हुआ है। सूचना के अनुसार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और जान लेने में उपयोग चीजे भी बरामद कि। वहीं जांच में पता चला कि हत्या का कारण सवारियों से कम किराया लेना था। साथ ही आपको बता दें कि 29 जून को रूसी गांव में 55 वर्षीय महिला और उनके 26 वर्षीय बेटे के शव मिले थे ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आर्ट पोल की मेकिंग: कला के नए दौर की झलक
Noida, Uttar Pradesh:MAKING OF ART POLE0
0
Report
पंकज चौधरी का अखिलेश पर निशाना, 2027 में भाजपा करेगी सरकार?
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ग्रेटर नोएडा पहुंचे, अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले अगर वो राज्यसभा में तीसरा प्रत्याशी सरप्राइज पैकज लाएंगे तो हमारा भी सरप्राइज देखेंगे, उन्होंने कहा कि वह जिन पीडीए की बात करते हैं वह उनके प्रत्यासियो से दिख गया, उनकी रथ यात्रा वेल्टरी वैन से शुरू हुई है, 2027 में भाजपा फिर सरकार बनाने जा रही है。0
0
Report
दिल्ली के मयूर विहार में युवक का नाले से बरामद, परिजनों ने अस्पताल में प्रदर्शन
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली के मयूर विहार थाना इलाके के रहने वाले अजय चौधरी 24 सितंबर को नोएडा गया था और फिर लौटकर नहीं आये. 26 सितंबर को उनका शव गाजीपुर फूल मंडी के पास बने नाले से बरामद हुआ. परिजनों ने पुलिस के लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में नाराजगी दर्ज कराई. पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में रहने वाले अजय की गुमशुदगी की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश में दर्ज थी. दिल्ली पुलिस ने नाले के दीद सूचना दी, पर यूपी पुलिस ने अब तक परिवार को सूचना नहीं दी. परिवार अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे हैं और कार्रवाई के बिना उठने को तैयार नहीं. पोस्टमार्टम के बाद शव यूपी पुलिस को सौंपा जाएगा ताकि परिजनों को दिया जा सके.0
0
Report
Advertisement
क्रोसॉन्ट बनाने की प्रक्रिया पर केंद्रित खबर
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
ब्यावर में गांधी जयंती पर नशामुक्ति जागरूकता रैली और शपथ कार्यक्रम
Bewar, Uttar Pradesh:ब्यावर में नशे के खिलाफ गूंजा जागरूकता का संदेश गांधी जयंती पर चांग गेट से निकली नशामुक्ति जागरूकता रैली, पटेल स्कूल में दिलाई शपथ ब्यावर, 2 अक्टूबर। गांधी जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से नशामुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को नशे के खिलाफ जागरूकता रैली आयोजित की गई। चांग गेट से शुरू हुई रैली को विधायक शंकर सिंह रावत, जिला कलक्टर कमल राम मीना, जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह एवं नगर परिषद सभापति पुष्पा बलदुआ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में एनसीसी, स्काउट, पुलिस, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, चिकित्सा विभाग के कार्मिकों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में नशामुक्ति संबंधी संदेशों की तख्तियां लेकर आमजन को नशे से होने वाले स्वास्थ्य, पारिवारिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। रैली राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। यहाँ जिला कलक्टर कमल राम मीना ने विद्यार्थियों, कार्मिकों एवं प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की शपथ दिलाई। इसके बाद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने कैनवास पर हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर नशामुक्त समाज के संकल्प को मजबूत किया। जिला कलक्टर ने युवाओं और आमजन से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशे का प्रभाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे परिवार और पूरा समाज प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और निरंतर जागरूकता के माध्यम से ही नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है। विद्यालय प्रधानाचार्य रोहित जैन ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, कार्मिकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। गांधी जयंती पर आयोजित यह रैली, शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान ब्यावर में नशे के खिलाफ सामूहिक जनभागीदारी और जागरूकता का संदेश देकर संपन्न हुआ।0
0
Report
केशव प्रसाद मौर्य: चुनाव आयोग ऐतिहासिक कदम, कांग्रेस पर ढोंग का आरोप
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर, उत्तर प्रदेश: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "चुनाव आयोग के द्वारा जो कार्य किया गया है, वह ऐतिहासिक है। भारतीय जनता पार्टी SIR की प्रक्रिया का समर्थन करती है, जो घुसपैठिए भारत में यहां की मतदाता सूची में तुष्टिकरण करने वाले दलों की राजनीति के कारण आ गए थे। SIR के कारण वह मतदाता सूची से बाहर हुए हैं, इसलिए सबसे ज्यादा दर्द कांग्रेस और उनके साथ जो दल हैं उनको हो रहा है। लेकिन मैं इतना जरूर कह दे रहा हूं कि चुनाव निष्पक्ष हों, यह हमारी प्राथमिकता है, मतदाता सूची सही हो, यह हमारी पार्टी की प्राथमिकता है और कांग्रेस केवल ढोंग कर रही है, ढोंग।"0
0
Report
Advertisement
बैतूल में शराब पार्टी के विवाद से हत्या, भाइयों गिरफ्तार
Betul, Madhya Pradesh:बेतूल के झल्लार थाना क्षेत्र के ग्राम खोदरी में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक शराब पार्टी के दौरान पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते मामला हत्या तक पहुंच गया। आरोप है कि गजानंद टांडिलकर और उसके भाई सुनील टांडिलकर ने अपने दोस्त शेखर पाल के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से सिर और गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर के सामने स्थित टपरे में छिपा दिया गया। सूचना मिलते ही झल्लार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों सगे भाइयों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है.0
0
Report
मच्छर ने लक्ष्य को चूक दिया
Noida, Uttar Pradesh:MOSQUITO MISSED TARGET0
0
Report
मानिकपुर जंगल में गिद्धों का दुर्लभ जमावड़ा, डेढ़ सौ से अधिक एक साथ
Mandla, Madhya Pradesh:ग्राम मानिकपुर में गिद्धों का जमावड़ा सैकड़ों की संख्या में नजर आया. विलुप्त प्रजाति के गिद्ध बताए जा रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया में वायरल. मानिकपुर के जंगल में एक साथ बड़ी संख्या में गिद्धों का झुंड दिखाई दिया. डेढ़ सौ से ज्यादा गिद्ध एक साथ नजर आए. यह दुर्लभ नजारा वीडियो के जरिये सामने आया. तस्वीरें मंडला जिले के निवास विकासखंड के ग्राम मानिकपुर के आसपास जंगल की हैं. खुले मैदान में बड़ी संख्या में गिद्ध एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार राजस्व क्षेत्र में डेढ़ सौ से अधिक गिद्ध दिखाई दिए. लोग इसे अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर चुके हैं और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गिद्ध प्रकृति का सफाईकर्मी माने जाते हैं, पर पिछले दशकों में इनकी संख्या कम हुई है. इतनी बड़ी संख्या में गिद्ध एक साथ दिखना पर्यावरण प्रेमियों के लिए खास है. उन्होंने संरक्षण और आवास सुरक्षा की जरूरत बताई.0
0
Report
Advertisement
नाचते रोबोट का प्रदर्शन दिखा, तकनीक प्रेमियों में चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
आबूरोड में गांधी जयंती: श्रद्धांजलि और स्वच्छता के संकल्प का दिन
Sirohi, Rajasthan:आबूरोड में श्रद्धा से मनाई गांधी जयंती, स्वच्छता का दिया संदेश एंकर - आबूरोडराष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर को डाक बंगला परिसर में गांधी जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गांधीजी की प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सर्वधर्म प्रार्थना की गई। वक्ताओं ने सत्य, अहिंसा, सद्भावना एवं गांधीजी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। इसके बाद स्वच्छता का संकल्प लेते हुए डाक बंगला परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। आयोजन महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, सिरोही के तत्वावधान में हुआ। इस दौरान जिला महिला संयोजक कीर्ति कच्छावा, ब्लॉक संयोजक ललित सांखला, सह-संयोजक आशीष अग्रवाल, युवा संयोजक दिनेश मेघवाल सहित कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।0
0
Report
शामली में बाइक चोरी गैंग: 11 गिरफ्त…ार, 24 मोटरसाइकिल बरामद
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद की कांधला और थाना भवन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कब्जे से 24 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं. सभी आरोपी यूपी-हरियाणा के कई जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. आरोपी चार से 5000 रुपये में बाइक बेचते थे. घटना में तीन नाबालिग शामिल बताए गए. निशानदेही से जंगल के पास करीब 12 मोटरसाइकिल बरामद हुईं, 10 मोटरसाइकिल अन्य जगहों से मिलीं और एक स्कूटी भी समेत पकड़े गए. गिरफ्तार आरोपियों में अजय उपजिता, शोएब, अंकित अप कला, सावन, इंसाफ़गंतु आदि शामिल हैं. पहले भी कई बार आपराधिक मुकदमों में जेल जा चुके हैं. एसपी ने बताया कि 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी.0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर में गांधी-जयंती पर नशा-सट्टेबाजी के против विचार क्रांति सम्मेलन
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जमशेदपुर में सट्टेबाजी और ड्रग्स के दुष्प्रभाव को लेकर ‘विचार क्रांति सम्मेलन’ का आयोजन किया गया. सम्मेलन का उद्देश्य नशे और सट्टेबाजी से समाज एवं युवा पीढ़ी पर पड़ रहे प्रभाव और इससे निपटने के उपायों पर चर्चा करना था. सम्मेलन की तैयारियों के दौरान भी आयोजकों ने नशाखोरी और सट्टेबाजी के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा युवाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही थी. कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय शामिल हुए. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर सहित अन्य स्थानों पर नशा, सट्टेबाजी और विशेष रूप से ऑनलाइन सट्टेबाजी की समस्या गंभीर होती जा रही है. इसका असर केवल इसमें फंसने वाले व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसका परिवार और पूरी युवा पीढ़ी प्रभावित होती है. सरयू राय ने कहा कि प्रयास होना चाहिए कि युवा पीढ़ी को इन कुरीतियों की गिरफ्त में जाने से बचाया जाए. उन्होंने नशे और सट्टेबाजी के खिलाफ सामाजिक स्तर पर भी अभियान चलाने की जरूरत बताई. *पुलिस के आला अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें: सरयू राय सरयू राय ने पुलिस-प्रशासन से भी इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा जताई. उन्होंने कहा कि सट्टा और ऑनलाइन सट्टेबाजी से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और पुलिस को इसके नेटवर्क तक पहुंचने के रास्ते तलाशने चाहिए. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सट्टेबाजी में मोबाइल और डिजिटल लिंक का इस्तेमाल होने के कारण नेटवर्क तक पहुंचना मुश्किल जरूर हो सकता है, लेकिन असंभव नहीं है. पुलिस यदि तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता से काम करे तो ऐसे नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई संभव है. सरयू राय इससे पहले भी पुलिस से छोटे स्तर पर कार्रवाई तक सीमित न रहकर ड्रग्स और सट्टेबाजी के नेटवर्क तथा इसे संचालित करने वाले लोगों तक पहुंचने की मांग कर चुके हैं. *युवा पीढ़ी को बर्बाद होने से बचाना होगा उन्होंने कहा कि नशा और ऑनलाइन सट्टा किसी एक परिवार या मोहल्ले की समस्या नहीं है. इससे युवा पीढ़ी प्रभावित होती है, इसलिए पुलिस कार्रवाई के साथ समाज को भी इसके खिलाफ खड़ा होना होगा. सम्मेलन की पूर्व घोषित रूपरेखा में भी स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और युवाओं के बीच जागरूकता, सोशल मीडिया अभियान और नुक्कड़ नाटक जैसे माध्यमों से नशे एवं सट्टेबाजी के दुष्प्रभावों की जानकारी पहुंचाने की योजना शामिल थी. *स्थानीय जनप्रतिनिधि भी बनाएं कुरीतियों के खिलाफ जनमत सरयू राय ने नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों की भूमिका पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर पंचायत, पंचायत और जिला परिषद जैसी स्थानीय संस्थाएं सीधे जनता के बीच काम करती हैं. इसलिए उनके प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में नशा, सट्टेबाजी और दूसरी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनमत तैयार करने में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों का मूल दायित्व जनता तक सुविधाएं पहुंचाना और सेवक की भूमिका निभाना है. निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में ऐसी कुरीतियों के खिलाफ खड़े होने का साहस दिखाना चाहिए. सम्मेलन के माध्यम से आयोजकों ने नशे और सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के साथ व्यापक सामाजिक जागरूकता को जरूरी बताया. कार्यक्रम को लेकर पहले से शहर के कदमा, मानगो, बर्मामाइंस, बारीडीह और साकची सहित विभिन्न क्षेत्रों में तैयारियां और बैठकें की गई थीं.0
0
Report
सहारनपुर में वाहन चोर गैंग का खुलासा, 20 बाइक्स बरामद, चेसिस-इंजन नंबर बदले
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के नानौता थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 20 मोटरसाइकिलें, 7 फर्जी नंबर प्लेट, 4 फर्जी RC, चेसिस और इंजन नंबर बदलने वाली डाई मशीन, लोहे की रेती और काले पेंट का स्प्रे बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनूप उर्फ काला, बादल उर्फ काकुल और अकुल उर्फ वंशु उर्फ वनराज, निवासी भावसी रायपुर, थाना नानौता के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी के बाद बाइक की नंबर प्लेट बदलने के साथ चेसिस और इंजन नंबर भी डाई मशीन से बदल देते थे। गिरोह के सदस्य आसपास के गांवों और कस्बों में खड़ी मोटरसाइकिलों की तस्वीरें लेकर उनके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर ऑनलाइन ऐप से फर्जी RC तैयार करवाते थे। इसके बाद चोरी की बाइकों को बेचने के लिए छिपाकर रखा जाता था। पुलिस के मुताबिक, बरामद बाइकें रामपुर मनिहारान, नानौता, नागल, बड़गांव, गागलहेड़ी समेत अन्य स्थानों से चोरी की गई थीं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चोरी की बाइकों की पहचान बदलकर उन्हें आसपास के गांवों और कस्बों में बेचने की तैयारी करते थे। पुलिस ने काशीपुर के आम के बाग में बने एक खाली मकान से बड़ी संख्या में बाइक बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार अनूप उर्फ काला के खिलाफ कुल 33 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि बादल और अकुल के खिलाफ इस मामले समेत 5-5 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ नानौता थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है。0
0
Report
राकेश टिकैत बोले: 2027 विधानसभा चुनाव में बीजेपी पर बेईमानी का अंदेशा
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में किसान नेता राकेश टिकैत ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पर चुनाव में बेईमानी कराने की आशंका जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नामांकन वापस कराने के लिए दबाव बनाया जा सकता है। राकेश टिकैत ने पुलिस और ईडी के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया और कहा कि समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस के मजबूत उम्मीदवारों को निशाना बनाया जा सकता है। वहीं एनसीआर में पुराने वाहनों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर राकेश टिकैत ने चेतावनी भरे अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यदि पुराने वाहन पकड़े गए तो गांवों में लोग अपने वाहन जला सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि 50 वाहन जलने के बाद यह नीति समाप्त हो जाएगी।हालांकि राकेश टिकायत ने यह भी स्पष्ट किया कि किसान नेता ग्रामीणों को इस तरह की प्रतिक्रिया देने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
