212601
फतेहपुर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, खामियों पर जिलाधिकारी की फटकार
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर की जिलाधिकारी सी-इंदुमती ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। ट्रॉमा सेंटर में लगातार मिल रही खामियों पर उन्होंने कड़ी फटकार लगाई। भीषण गर्मी में इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भारी भीड़ रहती है। जिलाधिकारी ने मरीजों को सही, गुणवत्तापूर्ण और निशुल्क इलाज पर जोर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नेपानगर में आंधी-तूफान से फसल नुकसान, विधायक मंजू दादू लापता
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर जिले के ग्राम निम्बोला में क्षेत्रीय विधायक मंजू दादू के लापता होने के बैनर पोस्टर अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगाए गए है। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। नेपानगर विधान सभा क्षेत्र में आंधी तूफान से फसलों को भारी नुकसान हुआ है बावजूद इसके विधायक बेखबर है। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है।जिसको लेकर क्षेत्रवासी अलग अलग तरीकों से विधायक मंजू दादू का विरोध कर रहे है। वही इस मामले में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी ने चुटकी लेते हुए कहा है कि किसान त्रस्त और विधायक मस्त है। विधायक के कार्य जमीनी स्तर पर फैल है।0
0
Report
संबलपुर में छात्र कांग्रेस की आक्रोश रैली 10 जून को, भक्तचरण दास और विनोद झाकर शामिल
Sambalpur, Odisha:ଜୁନ ୧୦ ତାରିଖ ସମ୍ବଲପୁର ରେ ହେବ ଛାତ୍ର କଂଗ୍ରେସ ତରଫରୁ ଆକ୍ରୋଶ ରାଲି |ଯୋଗ ଦେବେ କହ୍ନେଇଆ କୁମାର ବିନୋଦ ଝାକର |ପଶ୍ଚିମ ଓଡିଶା ର ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀ ମାନେ ଏହି ଆକ୍ରୋଶ ରାଲି ରେ ଯୋଗ ଦେବେ ବୋଲି ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି ରାଜ୍ୟ କଂଗ୍ରେସ ସଭାପତି ଭକ୍ତଚରଣ ଦାସ |0
0
Report
दौसा में पानी टंकी पर चढ़े सरपंच प्रतिनिधि, जमीन विवाद सुलझाने की मांग
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा सवांस सरपंच प्रतिनिधि चढ़ा पानी की टंकी पर दिनेश मीणा चढ़ा थूनी धीरजपुरा गांव की टंकी पर जमीन विवाद के मसले के निपटारे की मांग को लेकर चढ़ा टंकी पर डिप्टी एसपी,तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौके पर अधिकारियों ने समझाइश के जरिए उतारा नीचे लालसोट थाना क्षेत्र का है मामला दौसा जिले में इन दोनों लोग अपनी मांगों को लेकर आए दिन या तो पानी की टंकी ऊपर चढ़ रहे हैं या फिर मोबाइल टावरों पर मामला कोई भी हो सामना पुलिस को करना पड़ रहा है हर बार पुलिस का ऐसे मामलों में समय जाया हो रहा है सवाल यह है की क्या लोगों की समस्याओं का निराकरण समय पर नहीं हो रहा है या फिर लोग नाजायज दबाव बनाकर मामलों का निस्तारण करवाना चाहते हैं आज भी लालसोट थाना क्षेत्र की सवांस ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि दिनेश थूनी धीरजपुरा गांव में पानी की टंकी पर चढ़ गया मामला जमीन विवाद से जुड़ा है पीड़ित का कहना है उसकी रजिस्ट्री सुधा खातेदारी भूमि है लेकिन उस पर उसे निर्माण कार्य से रोका जा रहा है सूचना पर लालसोट डिप्टी एसपी दिलीप मीणा ,तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी पहुंचे दिनेश से समझाइश कि समझाइस के चलते करीब दो घंटे बाद दिनेश नीचे उतरा अधिकारियों ने कहा जमीन का सीमा ज्ञान करवाया जाएगा उससे जो भी विवाद होगा वह साफ हो जाएगा जमीन खातेदार की है या रास्ते की0
0
Report
Advertisement
अनुसूचित जनजाति प्रतिनिधियों ने जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल का अभिनंदन किया
Jaipur, Rajasthan:अनुसूचित जनजाति प्रतिनिधियों ने जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल का अभिनंदन किया। जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विकास मीणा का भी दुपट्टा, माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मीणा समाज के बड़ी संख्या में समाजबंधु, मातृशक्ति, बीजेपी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, उल्लास, संगठनात्मक एकता एवं सामाजिक समरसता का माहौल रहा। लोगों ने पुष्पमालाओं, जयघोष, ढोल-नगाड़ों एवं पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भाजपा संगठन एवं जिलाध्यक्ष अमित गोयल का आभार जताया। गोयल ने कहा कि अनुसूचित जनजाति समाज जंगल जीव राजनीतिक परंपरा का सम्मान, भारतीय संस्कृति, प्रकृति संरक्षण, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक समरसता की गौरवशाली विरासत का प्रतिनिधित्व करता है। बीजेपी सदैव अनुसूचित जनजाति समाज के सम्मान, अधिकारों एवं सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों एवं महिला कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।0
0
Report
राजस्थान से राज्यसभा प्रत्याशी घोषित: पूनिया-गुर्जर के चयन पर झुंझुनूं में जश्न
Jhunjhunu, Rajasthan:राजस्थान राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को बनाया उम्मीदवार झुंझुनूं में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया विधायक राजेंद्र भाम्बू की अगुवाई में बांटी मिठाइयां कार्यकर्ताओं ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान से अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया और राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है। सतीश पूनिया वर्तमान में हरियाणा भाजपा के प्रभारी हैं, जबकि अलका गुर्जर पार्टी की राष्ट्रीय सचिव के रूप में जिम्मेदारी निभा रही हैं। भाजपा नेतृत्व की ओर से प्रत्याशी घोषणा के बाद झुंझुनूं में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाम्बू की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने जश्न मनाया तथा मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों नेताओं को राज्यसभा भेजने का फैसला संगठन को मजबूती देने वाला साबित होगा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि सतीश पूनिया और अलका गुर्जर लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और उनके अनुभव का लाभ पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा। झुंझुनूं में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच इस घोषणा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।0
0
Report
आबकारी आयुक्त ने 2200 करोड़ के बकाये की वसूली के लिए अभियान शुरू किया
Jaipur, Rajasthan:राजस्व लक्ष्य में नहीं चलेगी कोताही आबकारी आयुक्त नमित मेहता के सख्त निर्देश बकाया वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश 2200 करोड़ रुपए की है राजस्व बकाया बची हुई दुकानों का बन्दोबस्त पूरा करें अधिकारी मुखबिर योजना के निस्तारण के भी निर्देश आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा है कि राज्य सरकार की अपेक्षा के अनुरूप राजस्व लक्ष्य को प्राथमिकता देते हुए पूरा करें। राजस्व लक्ष्यों की पूर्ति के लिए सजग होकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस संबंध में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आवंटित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं होने पर जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को आयुक्त नमित मेहता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। वीसी में प्रदेशभर के अतिरिक्त आबकारी जोन आयुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, निरीक्षक सहित निरोधक दल के अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने राजस्व अर्जन में पिछड़ रहे जिलों के अधिकारियों को निरोधात्मक गतिविधियां बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले वर्षों की करीब 2200 करोड़ की राशि बकाया है। इसे वसूलने के लिए 2 माह का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कम से कम 25 प्रतिशत बकाया वसूली पूर्ति के निर्देश दिए। जिन जिलों में कुछेक दुकानें बची हैं, उनका बन्दोबस्त जल्द पूरा करने और मुखबिर योजना के 46 लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
Satish Punia is declared Rajya Sabha candidate; BJP expresses confidence
Jaipur, Rajasthan:राज्यसभा प्रत्याशी सतीश पूनिया से खास बातचीत बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद सतीश पूनियां ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। पूनियां ने कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया, उस पर वो खरा उतरेंगे। हमेशा से ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लेकर चलें हैं। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी तरह से निभाया। अब राज्यसभा सांसद के रूप में जनता, पार्टी और कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। हमारे संवाददाता ने पूनियां और वहां मौजूद समर्थकों से खास बातचीत की।0
0
Report
सीएम से मुलाकात के बाद बीजेपी प्रत्याशी समेत डॉ अलका को मिली शुभकामनाएं
Jaipur, Rajasthan:बीजेपी राज्यसभा प्रत्याशी सतीश पूनियां और डॉ अलका गुर्जर ने सीएम भजन लाल शर्मा से की मुलाकात. सीएम ने दोनों को दी शुभकामनाएं0
0
Report
नाशिक-जळगाव सीटों पर महायुती की आंतरिक लड़ाई, बालेकिल्ला किसका?
Jalgaon, Maharashtra:नाशिक-जळगावच्या जागांमुळे महायुतीचे घोडे अडले; जळगावचा बालेकिल्ला कुणाचा?, मंत्र्यांची प्रतिष्ठा लागली पणाला ! नाशिक आणि जळगाव विधान परिषद निवडणुकांमुळे महायुतीतील अंतर्गत संघर्ष पुन्हा एकदा समोर आला आहे. नाशिकमध्ये गोकुळ गीते यांनी उमेदवारी कायम ठेवल्यामुळे जळगावातही शिवसेना शिंदे गटाच्या रेश्मा काळे यांनी उमेदवारी कायम ठेवल्याने दोन्ही जागांवरील तिढा अधिकच वाढला आहे. विशेष म्हणजे या राजकीय घडामोडींमुळे आता जळगावचा बालेकिल्ला मंत्री गिरीश महाजन की मंत्रीgulabराव पाटील या دوघांपकी नेमका कुणाचा?, हा प्रश्न सध्या चर्चेच्या केंद्रस्थानी आला आहे. जळगाव विधान परिषद निवडणूक सुरुवातीपासूनच चर्चेत राहिली. पालकमंत्री गुलाबराव पाटील यांचे पुत्र प्रताप पाटील इच्छुक असतानाही अखेर तडजोडीअंती भाजपने आपली पारंपरिक जागा कायम ठेवली आणि नंदू महाजन यांच्या नावावर शिक्कामोर्तब झाले. मात्र यानंतर नाशिक आणि जळगाव या दोन जागांवरून भाजप आणि शिवसेना शिंदे गटातील संघर्ष अधिक तीव्र झाला. त्यामुळे गुलाबराव पाटील यांनी नाशिकला पाठिंबा दिला तर जळगाव तरी पाठिंबा देऊ शकतो, पण हा चेंडू आता राज्याच्या नेत्यांच्या कोर्टात गेला असल्याचे म्हणत शिवसेना बंडखोर उमेदवाराची उमेदवारी कायम राहण्याचे एक प्रकारे संकेत दिले आहेत. नाशिकमध्ये गोकुळ गीते आणि गोपाल गीते यांच्या उमेदवारीमुळे शिवसेना अडचणीत आली होती. त्याचवेळी जळगावात रेश्मा काळे आणि दीपक धांडे यांनी उमेदवारी अर्ज दाखल करत राजकीय समीकरणे बदलून टाकली. माघारीच्या अंतिम दिवशी गोपाल गीते आणि दीपक धांडे यांनी माघार घेतली. मात्र गोकुळ गीते आणि रेश्मा काळे मैदानात कायम राहिले. जर नाशिकची उमेदवारी भाजपाच्या बंडूकुराने मागे घेतली असती तर जळगावतही मी माघार घेतली असती, असे म्हणत थेट भाजपासोबत त्या दोन हात करण्यास तयार असल्याचे संकेत दिले आहेत. जळगावात भाजपचे संकटमोचक मानले जाणारे मंत्री गिरीश महाजन यांना बंडखोरांची मनधरणी करण्यासाठी दिवसभर धावपळ करावी लागली. महायुतीतील विविध घटक पक्षांच्या नेत्यांशी संपर्क साधत त्यांनी तोडगा काढण्याचा प्रयत्न केला. यामुळे जळगावची निवडणुका आता प्रतिष्ठेची बनल्याचं बोलले जात आहे. रेश्मा काळे आणि गुलाबराव पाटील यांच्या वक्तव्यांमधून नाशिक आणि जळगावच्या जागे परस्परांशी जोडल्या गेलेल्या स्पष्ट संकेत मिळाले आहेत. त्यामुळे दोन्ही जिल्ह्यांतील राजकीय समीकरणे आता एकमेकांवर अवलंबून असल्याचे दिसत आहे. राजकीय वर्तुळातही भाजपने नाशिकमध्ये शिवसेनेला कोंडीत पकडले तर शिवसेनेने जळगावात भाजपला अडचणीत आणल्याची चर्चा रंगली आहे. जळगावच्या जागेवर शिवसेनेने सुरुवातीपासूनच आपल्या संख्याबळाच्या जोरावर दावा केला होता. त्यामुळे आता ही निवडणुका केवळ विधान परिषद सदस्य निवडणुकांच्या मर्यादित राहिलेली नाही. तर जळगावचा राजकीय बालेकिल्ला कुणाचा? मंत्री गिरीश महाजन की पालकमंत्री गुलाबराव पाटील? याचीही अप्रत्यक्ष चाचणी या निवडणुकीत होणार असल्याची चर्चा सुरू झाली आहे. नाशिक आणि जळगावच्या जागांवरील पेच अद्याप कायम असला तरी या संपूर्ण घडामोडींनी महायुतीतील अंतर्गत राजकारण उघड केले आहे. आता बंडखोर उमेदवार शेवटपर्यंत मैदानात राहतात की तडजोडीचा मार्ग निघतो, याकडे सर्वांचे लक्ष लागले आहे. एकूणच विधानपरिषद निवडणुकीच्या निमित्ताने जळगाव आणि नाशिकच्या जागांनी महायुतीची डोकेदुखी वाढवली असून, या लढतीत राजकीय प्रतिष्ठेची बाजी नेमकी कोण मारते हे पाहणे महत्त्वाचे ठरणार आहे.0
0
Report
Advertisement
कमलेश चौधरी के एनकाउंटर के बाद पथराव; ठोस कार्रवाई की चेतावनी
Noida, Uttar Pradesh:गाज़ीपुर: SP गाज़ीपुर डॉ. इराज राजा ने बताया, "विनीत राय की हत्या के मामले में मुख्य अपराधी कमलेश चौधरी कल पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। आज पोस्टमार्टम के बाद जब उसका शव ले जाया जा रहा था तब कुछ लोगों ने पथराव किया। चिन्हित किया जा रहा है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी."0
0
Report
बरेली पुलिस का डिजिटल इंडिया की ओर बड़ा कदम, सिरौली और शाही थानों में ई-मालखाना प्रणाली शुरू
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बरेली पुलिस द्वारा पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने के लिए लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना सिरौली एवं थाना शाही में ई-मालखाना प्रणाली का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही मीरगंज सर्किल के सभी तीनों थानों में ई-मालखाना प्रणाली संचालित हो गई है। अपराधियों से बरामद संपत्तियों, लावारिस वस्तुओं, मोटर वाहन अधिनियम तथा अन्य विधिक प्रावधानों के अंतर्गत जब्त किए गए माल के सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पारदर्शी प्रबंधन के लिए ई-मालखाना सॉफ्टवेयर को थाना सिरौली एवं थाना शाही में सफलतापूर्वक लागू किया गया है। इस अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर के माध्यम से दोनों थानों के मालखानों में रखे समस्त लंबित माल का डिजिटलीकरण पूरा कर लिया गया है। इससे जब्त संपत्तियों के अभिलेखीकरण, रखरखाव, निगरानी और न्यायालय में प्रस्तुतिकरण की प्रक्रिया अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुगम हो सकेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा तथा क्षेत्राधिकारी मीरगंज की गरिमामयी उपस्थिति में थाना शाही परिसर में ई-मालखाना प्रणाली का विधिवत लोकार्पण किया गया। साथ ही थाना सिरौली में स्थापित ई-मालखाना प्रणाली का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ई-मालखाना प्रणाली के संचालन से जब्त माल के रखरखाव और रिकॉर्ड प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा पुलिस कार्यों की दक्षता में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।0
0
Report
हटवार के खूनी साँड़ ने एक महीने में दूसरी मौत; गोरखपुर में भारी दहशत
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में खूनी साँड़ का कहर: एक महीने में दूसरी मौत,बुजुर्ग की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम। गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र में एक बार फिर छुट्टा पशुओं का आतंक जानलेवा साबित हुआ है। हटवार गांव में एक खूंखार साँड़ ने 70 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसी साँड़ के हमले से पिछले एक महीने में यह दूसरी मौत है जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बांसगांव-खजनी मार्ग जाम कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। लेकिन सवाल यह है कि आखिर कब तक छुट्टा पशुओं का आतंक लोगों की जान लेता रहेगा? गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के हटवार गांव में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांव के रहने वाले 70 वर्षीय अगर्दी यादव अपने घर से बाहर निकले। इसी दौरान गांव में घूम रहे एक छुट्टे साँड़ ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक साँड़ ने बुजुर्ग को कई बार सींगों से उठाकर पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि यही साँड़ पिछले एक महीने से क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना हुआ है। इसी के हमले में पहले भी एक व्यक्ति की जान जा चुकी है, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन और पशुपालन विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। बुजुर्ग की मौत से नाराज ग्रामीणों ने बांसगांव-खजनी मुख्य मार्ग जाम कर दिया। सड़क पर बैठकर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छुट्टा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर एसडीएम बांसगांव प्रदीप सिंह और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और पीड़ित परिवार को शासन की ओर से हर संभव आर्थिक सहायता दिलाने तथा खूनी साँड़ को तत्काल पकड़वाने का आश्वासन दिया। प्रशासन के भरोसे के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। घटना को लेकर आहत ग्रामीणों ने बताया कि यह साँड़ पहले भी एक आदमी की जान ले चुका है। कई लोग घायल हो चुके हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज फिर एक बुजुर्ग की जान चली गई। मामले को लेकर एसडीएम प्रदीप सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार को शासन की तरफ से हर संभव सहायता दिलाई जाएगी। संबंधित विभाग को साँड़ को पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है。 गोरखपुर में छुट्टा पशुओं का मुद्दा लगातार गंभीर होता जा रहा है। सरकार और प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद सड़कों और गांवों में घूम रहे आवारा पशु लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। हटवार गांव की यह घटना एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। अब देखना होगा कि इस खूनी साँड़ को कब तक पकड़ा जाता है और लोगों को इस आतंक से राहत मिलती है। एक महीने में दो मौतें, दो लोग घायल और पूरे गांव में दहशत। हटवार गांव का यह खूनी साँड़ अब ग्रामीणों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। फिलहाल प्रशासन ने कार्रवाई का भरोसा दिया है, लेकिन ग्रामीणों को इंतजार है उस दिन का जब छुट्टा पशुओं का यह आतंक पूरी तरह खत्म होगा।0
0
Report
Advertisement
एनकाउंटर में मारे गए कमलेश बिंद के शव पहुंचते ही गाज़ीपुर में बवाल
Noida, Uttar Pradesh:एनकाउंटर में मारे गए कमलेश बिंद का शव पहुंचते ही गांव में बवाल, पुलिस पर पथराव, सीओ घायल गाजीपुर के कोतवाली क्षेत्र में गौसाबाद गांव में एनकाउंटर में मारे गए एक लाख के इनामी कमलेश बिंद का अभी देर शाम को शव पहुंचते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। शव को देखकर परिजन, महिलाएं और ग्रामीण उग्र हो गए तथा पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा लोगों को शांत कराने के प्रयास के दौरान धक्का-मुक्की और पथराव हुआ, जिसमें एक सीओ के घायल होने की सूचना है। स्थिति को नियंत्रित करने के बाद पुलिस परिजनों के साथ शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हुई। गाजीपुर में होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड के आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश कमलेश बिंद के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद गुरुवार को उसका शव पोस्टमार्टम के उपरांत गैसाबाद गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों, महिलाओं और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस द्वारा लोगों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन इस दौरान धक्का-मुक्की और पथराव की घटना हो गई। पथराव में एक क्षेत्राधिकारी (सीओ) के घायल होने की सूचना है। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया है और पुलिस परिजनों के साथ शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हो गई। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है.0
0
Report
फरीदाबाद ब्रेकिंग: तीन में से दो की मौत, एक रेस्क्यू जारी
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग एक और व्यक्ति को किया गया रेस्क्यू अब तक तीन लोगों को किया गया है रेस्क्यू तीन में से 2 व्यक्तियों की हो चुकी है मौत एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में कर गया है भर्ती फिलहाल एसडीआरएफ की टीम कर रही है बचाव कार्य जारी0
0
Report
मुख्यमंत्री ने कांवर यात्रा-2026 की तैयारियों की समीक्षा कर महत्वपूर्ण कदमों की घोषणा की
Delhi, Delhi:• कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। • कांवड़ समितियों का पंजीकरण 1 जुलाई से शुरू करने की तैयारी, समय पर दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश। • कांवड़ समितियों को हर संभव सहयोग देगी सरकार, जरूरत पड़ने पर अनुदान राशि बढ़ाने पर भी होगा विचार। • कांवड़ शिविरों में 24×7 चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की शिफ्टवार तैनाती होगी। • मोबाइल शौचालयों की संख्या और गुणवत्ता बढ़ाने, नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश। • जलभराव वाले क्षेत्रों में ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत करने और आवश्यक सुधार कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश। • कांवड़ियों के लिए पर्याप्त पेयजल, गैस सिलेंडर और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर। • कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन, पीसीआर तैनाती और यातायात प्रबंधन की तैयारियां तेज करने के निर्देश। • प्रमुख प्रवेश स्थलों पर स्वागत द्वार, पुष्पवर्षा और श्रद्धालुओं के स्वागत की विशेष व्यवस्था की जाएगी। • पिछले वर्ष लागू सिंगल विंडो व्यवस्था और सीधे बैंक खातों में अनुदान हस्तांतरण की पहल की सराहना।0
0
Report
Advertisement
