206001
फतेहपुर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
Kora Jahanabad, Fatehpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े उत्साह से मनाई गई। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर उत्सव की धूम दिखी। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने पुलिस लाइन में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र सिंह पटेल और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनपद के सभी थाना परिसरों और मंदिरों में जन्मोत्सव मनाया गया। देर रात तक "भए प्रगट कृपाला दीन दयाला" के उद्घोष के साथ भक्तिमय माहौल रहा। लोगों ने श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खंभाखाल- सिलोडा सड़क निर्माण के लिए DM ने कार्रवाई शुरू करने के संकेत दिए
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले के प्रताप नगर विधानसभा के सीमांत खंभाखाल - सिलोडा गांव को सड़क से जोड़ने के मामले में डीएम ने कहा इस सड़क पर pwd विभाग द्वारा देरी और कुछ गांव के लोगों द्वारा विरोध की बात सामने आई है जिसके लिए अब एस डी एम को निर्देशित किया गया है और बैठक कर जल्द सहमति बनाकर सड़क निर्माण कार्य शुरू करने का प्रयास किया जाएगा जिससे सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं को कम किया जा सके आपको बता दे कि पिछले दिनों सिलोडा गांव का एक वीडियो जिसमें मरीज को डंडी कंडी के सहारे अस्पताल ले जाने का वीडियो भी वायरल हुआ था जिसको लेकर ग्रामीणों ने डीएम से भी शिकायत की थी और अपनी समस्या के बारे में बताया था।0
0
Report
डीएम जनता दर्शन में 58 शिकायतें दर्ज, अधिकांश निस्तारण; पुरानी शिकायतों के लिए रिपोर्ट
New Tehri, Uttarakhand:डीएम ने जनता दर्शन कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं, कहा पुरानी शिकायतों की बनेगी अलग रिपोर्ट। टिहरी में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में करीब 58 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें से अधिकतर का मौके पर निस्तारण किया गया; पुनर्वास, PWD और जलसंस्थान विभाग से जुड़ी पुरानी शिकायतों को लेकर डीएम ने अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। डीएम नीतिका खंडेलवाल का कहना है कि पुरानी शिकायतों में अधिकतर शिकायत नहीं, बल्कि लोगों की अतिरिक्त मांगे शामिल हैं, जिनको लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान किया जाएगा और अलग से रिपोर्ट तैयार की जाएगी।0
0
Report
मुजफ्फरनगर में 2013 दंगे की याद ताजा करते होर्डिंग हटाए गए
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:दंगे की याद में लगे होर्डिंग एंकर - उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में 7 सितंबर का दिन आते ही एक बार फिर 2013 के दंगे की यादें ताजा हो गई हैं। दरसअल रात के अंधेरे में किसी अज्ञात व्यक्ति ने शहर में दंगे से जुड़ा होर्डिंग लगाकर सनसनी फैल दी। होर्डिंग पर लिखा था— “न भूले थे, न भूलें हैं, न भूलेंगे”। पुलिस को जब इन विवादित होर्डिग की जानकारी मिली तो इन होर्डिग को तुरंत पुलिस प्रशासन द्वारा उतरवा दिया गया । खास बात ये है कि होर्डिंग पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तस्वीर भी लगाई गई थी। जिसके चलते सुबह होर्डिंग दिखाई देने के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। आखिर इसे किसने लगाया और इसके पीछे क्या मकसद है, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। आपको बता दे कि मुजफ्फरनगर में 7 सितंबर की तारीख का 2013 के दंगे से गहरा संबंध है। 7 सितंबर 2013 को नगला मंदौड़ में हुई महापंचायत से लौट रहे लोगों के साथ संघर्ष के बाद जिले में हालात बिगड़ गए थे। इसके बाद हिंसा ने व्यापक रूप ले लिया था। अब करीब 13 साल बाद उसी तारीख पर शहर में लगा ये होर्डिंग एक बार फिर 2013 की उन घटनाओं की याद दिला रहा है। होर्डिंग पर बड़े अक्षरों में लिखा है— “न भूले थे, न भूलें हैं, न भूलेंगे।” इसके साथ ही होर्डिंग पर अखिलेश यादव की तस्वीर भी लगाई गई है। रात के अंधेरे में लगाए गए इस होर्डिंग को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसे किसने लगाया? किसके इशारे पर लगाया गया? और इसका मकसद क्या है? फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने नहीं आए हैं। अब पुलिस की जांच के बाद ही साफ होगा कि होर्डिंग लगाने के पीछे कौन है। बहराहल जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने यह विवादित होल्डिंग उतार दिए हैं। एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा का कहना है कि लाइन ऑर्डर के मध्य नजर इन आपत्तिजनक होर्डिंग को उतार दिया गया है बाकी मामले की जांच की जा रही है। एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा की माने तो आज पुलिस के संज्ञान में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कुछ होर्डिंग पाए गए जिसमें कुछ दंगों से संबंधित कुछ आपत्तिजनक बातें लिखी हुई थी पुलिस ने मौके पर जाकर थाना सिविल लाइन की पुलिस ने पूरी टीम के साथ मोके पर पहुंचकर यह होर्डिंग उतरवाए हैं और इनफ्लक्स को उतरवा कर के आगे की जांच की जा रही है कि यह किसके माध्यम से लगाए गए थे और उसी के हिसाब से नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी देखिए जाहिर सी बात है आज का दिन था तो आज ही किसी ने यह सोचकर के कि उसकी बरसी है जो भी कारण रहा हो उसके अनुसार होर्डिंग लगाई लेकिन लॉ एंड ऑर्डर की दृष्टि से यह आपत्तिजनक थी और पुलिस द्वारा इसी वजह से कार्रवाई की गई है। वही इस दंगे के मामले मे भड़काऊ भाषण देने के कारण बीजेपी के पूर्व विधायक विक्रम सैनी क़ो कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी जिसके बाद इनकी विधायकी भी चली गयी थी इनका कहना है की मै कैसे भूल जायूँगा दंगे क़ो इसके कारण मेरी विधायकी भी चली गयी थी. वही दूसरे बीजेपी के पूर्व विधायक उमेश मलिक क़ो भी इस दंगे मे भड़ाकाऊ भाषण देने का आरोपी बनाया गया था जिसमे एक केश उमेश मलिक बनाम सरकार था जिसमे पूर्व मंत्री समेत कई भाजपा विधायक व सांसद आरोपी थे जिस मुकदमे क़ो सरकार ने अभी कुछ दिनों पहले ही वापस ले लिया है बाइट =उमेश मलिक (पूर्व विधायक /दंगा आरोपी ) बाइट =विक्रम सैनी (पूर्व विधायक /दंगा आरोपी ) बाइट - सिद्धार्थ के मिश्रा ( एएसपी - मुजफ्फरनगर ) बाइट =शाहिद (प्रत्यक्षदर्शी ) बाइट =देवेंद्र (प्रत्यक्षदर्शी ) वॉक थूरू =अंकित मित्तल मुज़फ्फरनगर0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले पर नेता-प्रदर्शन, धामी बोले कांग्रेस का राजनीतिकरण
Dehradun, Uttarakhand:एंकर हल्द्वानी रामलीला ग्राउंड में हुए शुद्धिकरण कांड को लेकर कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। सोमवार को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम का आयोजनकिया। कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करारा हमला किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सीधे तौर पर कहा है कि कांग्रेस सिर्फ मामलों का राजनीतिकरण करना जानती है सारी जनता जानती है कि हल्द्वानी में जो शुद्धिकरण हुआ है वह किस कारण किया गया था जिस संगठन ने शुद्धिकरण किया उसने भी बार-बार बताया है कि किसी व्यक्ति की जाति को लेकर नहीं बल्कि देश विरोधी और सनातन विरोधी लगने वाले नारों को लेकर शुद्धिकरण किया गया था। बाइट पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड वीओ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जहां सभी जातियों का सामाजिक ताना-बाना जुड़ा हुआ है। उत्तराखंड देवताओं की भूमि है और देवताओं के आह्वान के लिए यहां अनुसूचित जाति के लोगों को ही जिम्मेदारी और दायित्व दिए गए हैं। उत्तराखंड में बिना शिल्पकार समाज के कोई भी धार्मिक कार्य पूरी नहीं होते हैं। उत्तराखंड के लोगों के बीच में सामाजिक खाई बढ़ने और गंदी राजनीति को लेकर कांग्रेस इस तरह के हथकंडे अपना रही है0
0
Report
ASI टीम ने सहारनपुर के कुएं की गहराई नापकर स्थिति का निरीक्षण किया
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मिले कुएं का निरीक्षण करने के लिए ASI टीम सीढ़ी लगाकर कुएं के अंदर उतरी। टीम ने मौके पर कुएं की गहराई नापी और अंदर की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने फोटोग्राफी भी की। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।0
0
Report
महिलाओं को दिया जाएगा मोमबत्ती व अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण
Newal Garh, Uttar Pradesh:गैसड़ी/बलरामपुर। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 9वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बलरामपुर एवं प्रेरणा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मोमबत्ती एवं अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार, 7 सितंबर 2026 को विकासखंड गैसड़ी के कनहईडीह में किया गया। मुख्य अतिथि 9वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बलरामपुर के कमांडेंट मनोरंजन पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान क्षेत्र की 30 महिलाओं को मोमबत्ती एवं अगरबत्ती निर्माण की विधि सिखाई जाएगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपने स्तर पर इन उत्पादों का निर्माण कर आय का साधन विकसित कर सकेंगी। कार्यक्रम में उप कमांडेंट हेमंत कुमार,सहायक कमांडेंट प्रिंस कुमार,कोयलाबास सीमा चौकी के कंपनी इंचार्ज रम्पा ग्रेन,थाना कोतवाली जरवा के प्रभारी निरीक्षक योगेश प्रताप सिंह, वन क्षेत्राधिकारी रामपुर भोला प्रसाद सिंह, प्रेरणा फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव तथा पूर्व ग्राम प्रधान नसीम खां सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अधिकारियों एवं अतिथियों ने महिलाओं को प्रशिक्षण का अधिक से अधिक लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।0
0
Report
Advertisement
बिहार मंत्री दामोदर रावत बोले—यूपी के साथ बैठक में 14 रूटों पर सहमति
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने कहा, "आज मैंने अपने बिहार अधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश के मंत्री दया शंकर सिंह जी के साथ बैठक की है और हम लोगों ने जो मुद्दे इनके समक्ष उठाए हैं अधिकतर मुद्दों पर इन्होंने अपनी सहमति दी है और ना सिर्फ सहमति दी है बल्कि अनेक रूट की भी चर्चा की है जो 14 रूट हम लोगों ने दिया था उनको इन्होंने एक्सेप्ट करने का काम किया है..." लखनऊ, उत्तर प्रदेश: बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने कहा, "आज मैंने अपने बिहार अधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश के मंत्री दया शंकर सिंह जी के साथ बैठक की है और हम लोगों ने जो मुद्दे इनके समक्ष उठाए हैं अधिकतर मुद्दों पर इन्होंने अपनी सहमति दी है और ना सिर्फ सहमति दी है बल्कि अनेक रूट की भी चर्चा की है जो 14 रूट हम लोगों ने दिया था उनको इन्होंने एक्सेप्ट करने का काम किया है..."0
0
Report
उत्तराखंड के गैर-कानूनी मदरसों पर तेज कार्रवाई, विपक्षी नेता जवाब मांग रहे
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर ताबड़तोड़ एक्शन पर कहा, "जो भी गैर-कानूनी है, उस पर तो कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। कोई भी गैर-कानूनी तरीके से अगर मदरसा कहीं बना है, तो निश्चित तौर पर उसको रोका जाना चाहिए, उसको हटाया जाना चाहिए। क्योंकि देश कानून से चलता है, संविधान से चलता है और जहां कहीं भी गैर-कानूनी गतिविधियां हैं, गैर-कानूनी तरीके से बनाए गए हैं, निश्चित तौर पर उसको बंद भी करना चाहिए और हटाना भी चाहिए." लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने शुद्धिकरण मामले पर कांग्रेस की बैठक को लेकर कहा, "जिस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी घटिया राजनीति कर रही है, उस पर मुंह की खाएगी। क्योंकि हल्द्वानी के जिस मैदान के शुद्धिकरण का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने बड़ी-बड़ी बातें कही थीं, बात तो स्पष्ट हो गई कि उस मामले में अमित कुमार, जो वाल्मीकि समुदाय का है, जो उसी दलित समुदाय से आता है, अनुसूचित जाति से आता है, उसने ही इस बात को लेकर के राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है कि जानबूझकर जातियों में विद्वेष उत्पन्न करने के लिए, वहां एक संघर्ष उत्पन्न करने के लिए, कांग्रेस पार्टी ये चेष्टा कर रही है..." लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सहारनपुर मस्जिद ढहाए जाने पर दिए बयान पर कहा, "अखिलेश यादव को तो इस मामले पर वोट बैंक दिखाई पड़ रहा है। वो संविधान नहीं मानना चाहते, वो कानून नहीं मानना चाहते। वो चाहते हैं कि इस तरह के अवैध अतिक्रमण किए जाएं। जब अतीक अहमद की बिल्डिंग गिराई गई थी तब उनको पीड़ा हुई थी, जब किसी माफिया अपराधी की बिल्डिंग गिराई जाती है तब भी उनको पीड़ा होती है..."0
0
Report
अजय राय का धमाकेदार आरोप: सरकार मुस्लिम भड़काने में लगी, दंगे कराने की कोशिश?
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को ढहाए जाने पर कहा, "मैं स्वंय जा रहा हूं, जो अत्याचार, अन्याय ये सरकार कर रही है, पूरी तरह से ये सरकार मुस्लिम समाज को भड़काने पर लगी है कि कैसे मुस्लिम भड़केगा, कैसे भाजपा आरएसएस के राजनीति फायदे होंगे, उस पर ये लोग काम कर रहे हैं, उसी के तहत इन्होंने कई मस्जिदें तुड़वाई, उसमें एक सहारनपुर की 100 साल पुरानी मस्जिद को शहीद किया। मैं समझता हूं ये दुर्भाग्यपूर्ण है। ये पूरे प्रदेश को दंगे में झोंकना चाहते हैं, ये जो विनोद तावड़े और तमाम जो टीम आरएसएस की यहां लाई गई है, ये सिर्फ और सिर्फ कैसे पूरे प्रदेश में विवाद हो, कैसे हिंदू-मुसलमान के दंगे हो जाएं, कैसे विवाद हो जाए, इस पर भाजपा और उनकी सरकार काम कर रही है... लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बसपा प्रमुख मायावती के बयान पर कहा, "कमरे में बैठकर केवल सलाह दे रही हैं, बाहर निकलें मायावती जी ना, जेन-जी के बीच में जाएं, देखें बच्चों के साथ क्या हो रहा है, देखिए, कल दिल्ली के हालात, वो बिल्डिंग गिर गई, साउथ कैंपस के बाहर दिल्ली में, कितने बच्चे उसमें दबे हुए थे, कितने बच्चे मर गए, किसने मदद किया? कांग्रेस की छात्र विंग NSUI ने किया... बसपा का कहीं पता था। इसके पहले जेन-जी जो धरने पर बैठे थे, जंतर-मंतर पर, उसमें मायावती जी उनसे मिलने गईं? कमरे में बैठकर केवल ज्ञान दे रही हैं, सड़क पर आएं और बच्चों के दुख तकलीफ को देखें...0
0
Report
Advertisement
जेडीयू बैठक के बाद अनंत सिंह-नीरज कुमार ने एकजुटता दिखाकर चुनावी रणनीति पर सहमति जताई
Patna, Bihar:जेडीयू पार्टी कार्यालय में पार्टी की ओर से बुलाई गई बैठक समाप्त हो गई है बैठक में मोकामा विधायक अनंत सिंह और विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार शामिल हुए दोनों नेताओं के बीच चल रही कथित अनबन को लेकर इस बैठक को अहम माना जा रहा था बैठक के बाद अनंत सिंह मीडिया के सवालों से बचते नजर आए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और उनके बॉडीगार्ड्स अनंत सिंह को मीडिया से निकालकर उनकी गाड़ी तक ले गए वहीं, नीरज कुमार ने कहा कि यह बैठक किसी मध्यस्थता के लिए नहीं बुलाई गई थी उन्होंने पार्टी में किसी भी तरह की अनबन से इनकार करते हुए कहा कि जेडीयू के सभी नेता एकजुट हैं और आगामी एमएलसी चुनाव एकजुट होकर लड़ेंगे उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के सभी नेताओं का समर्थन प्राप्त है आज की बैठक चुनावी रणनीति को लेकर बुलाई गई थी0
0
Report
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर में रोड शो करेंगे
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर में करेंगे रोड शो 9 सितंबर को मुख्यमंत्री करेंगे रोड शो0
0
Report
असम प्रभारी नियुक्ति पर अजय चंद्राकर के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
Raipur, Chhattisgarh:भूपेश बघेल को पंजाब की जगह असम का प्रभारी बनाए जाने पर अजय चंद्राकर के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है....कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनन्द शुक्ला ने कि भाजपा पहले ये बताए कि उसके प्रभारी क्यों नहीं बन पा रहे हैं0
0
Report
Advertisement
फर्जी दिव्यांग पेंशन घोटाला: ठग सुमित सिंह के खेल से पूरा जिला चौंक गया
Fatehpur, Uttar Pradesh:नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले नटवरलाल का एक और कारनामा आया सामने पूरे घर के बनवा रखे थे फर्जी विकलांग सर्टिफिकेट पिछले कई साल से करीब 2 लाख 40 हजार कर गया हजम सरकार से मिलने वाली हजारों की दिव्यांग पेंशन को करता रहा हजम जांच होने पर खुलकर सामने आया पूरा मामला फर्जी दिव्यांग पेंशन पकड़ में आने से मचा हड़कंप जिला प्रशासन ने तुरंत पेंशन पर लगाई रोंक, निरस्त किए दिव्यांग कार्ड पहले भी एक दर्जन से अधिक लोगों को नौकरी का झांसा देकर लगा चुकी है चूना आरोपी सुमित सिंह के खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्ज है आठ मुकदमें थरियांव थाने में पांच, खागा कोतवाली में दो और मलवां में एक मुकदमा है दर्ज फर्जी पेंशन हड़पने के मामले में ठग सुमित के खिलाफ नहीं हुई कोई ठोस कार्रवाई थरियांव थाना क्षेत्र इलाके का मामला0
0
Report
बागपत के एक्सप्रेसवे पर कैंटर टक्कर: श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि आठ
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात करीब एक बजे बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बड़ा गांव टोल के पास तेज रफ्तार कैंटर ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन ने अस्पताल में उपचार के बाद दम तोड़ दिया। इस तरह अभी तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि पुलिस की ओर से की गई है। 24 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनका अस्पतालों में उपचार चल रहा है। पिकअप में लगभग 32 लोगों के बीच सवार थे, जो राजस्थान से बदायूं लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से पिकअप में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेकड़ा और जिला अस्पताल बागपत पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायलों का उपचार शुरू किया। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आवश्यक उपचार दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज कुमार राय भी देर रात जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने चिकित्सकों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली और अस्पताल में भर्ती श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनका हाल जाना। अधिकारियों ने घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। श्रद्धालु विपिन कुमार ने बताया कि सभी लोग राजस्थान के गोगामेड़ी से दर्शन कर वापस जिला बदायूं लौट रहे थे। इसी दौरान बड़ा गांव टोल के पास हादसा हो गया। अचानक हुई टक्कर से पिकअप पलट गई और कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, एडीजी भानु भास्कर, डीआइजी कलानिथि नैथानी ने हादसास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस-प्रशासन को घायलों का बेहतर उपचार कराने और बदायूं प्रशासन से संपर्क में रहने के निर्देश दिए। एडीजी ने बताया कि इस हादसे में अभी तक आठ लोगों की मौत हुई है जबकि 24 का उपचार चल रहा है बागपत प्रशासन बदायूं प्रशासन और पुलिस से संपर्क बनाए हुए हैं।0
0
Report
पंचकूला में गाड़ी के ऊपर बैठकर वीडियो वायरल; पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठे
Panchkula, Haryana:पंचकूला में कानून और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते युवा का वीडियो वायरल... गाड़ियों के ऊपर पर सवार होकर अपनी जान से खिलवाड़ करता नजर आया युवक, वाहन पर लगे थे एक राजनीतिक दल के बैनर... पंचकूला में सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कालका-शिमला रोड से पंचकूला की ओर आती एक गाड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक चलती गाड़ी के ऊपर बैठ कर अपनी जान जोखिम में डालता नजर आया। बताया जा रहा है कि यह मामला कालका-शिमला रोड से पंचकूला की ओर आने वाले मार्ग का है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रही गाड़ी पर एक राजनीतिक दल का बैनर लगा हुआ नजर आ रहा है। युवक जिस तरह चलती गाड़ी पर सवार होकर सड़क पर अपनी जान और दूसरे वाहन चालकों की सुरक्षा को खतरे में डालते दिखाई दे रहा है, उससे ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी नजर आ रही है। पंचकूला पुलिस की मौजूदगी में भी जारी रही हुड़दंगबाजी... सबसे गंभीर बात यह है कि जब यह गाड़ी पुराना पंचकूला स्थित ट्रैफिक लाइट के पास से गुजर रहा था, उस समय मौके पर ट्रैफिक पुलिस के अलावा अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। इसके बावजूद युवक खुलेआम गाड़ी के ऊपर बैठकर वहां से गुजरता दिखाई दिया। वीडियो सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या सड़क पर नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले युवक को राजनीतिक बैनर और पहचान का कोई डर नहीं रहा? साथ ही यह सवाल भी उठ रहा है कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद इस वाहन के खिलाफ तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं की गई। वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है। यदि वीडियो की पुष्टि होती है तो यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक और युवक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग उठ रही है।0
0
Report
Advertisement
