212601
फतेहपुर में रिश्वत लेते पीआरवी सिपाही हुए निलंबित
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-2 पर तैनात दो पीआरवी सिपाहियों को जानवरों की गाड़ी से पैसे लेते हुए वीडियो वायरल होने पर एसपी उदय शंकर सिंह ने उन्हें निलंबित कर दिया है। सूचना के अनुसार धर्मजीत सिंह और वीरेंद्र कुमार नामक दोनों सिपाहियों पर कार्रवाई की गई। वहीं वीडियो में दिख रहा है कि तस्कर हाईवे पर पैसे फेंककर निकल जाते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चिराग तले अंधेरा: मोतिहारी में फायर सेफ्टी ऑडिट दो वर्ष से लंबित
Motihari, Bihar:*चिराग तले अंधेरा, जहां से चलते है सभी नियम वहां पर अग्निकांड से बचाव की नहीं है कोई व्यवस्था* मुजफ्फरपुर के निजी हॉस्पिटल में हुए हादसे के बाद फायर सेफ्टी को लेकर जो सच सामने आया है उसके बाद मोतिहारी का अग्निशमन विभाग एक्टिव मोड में आ गया है पर मोतिहारी के फायर ऑफिसर के सामने एक चुनौती भी है । आज जब चिराग तले अंधेरा हो तो फायर ऑफिसर करे भी तो क्या करे। दरअसल मोतिहारी के तमाम विभागों के आलाधिकारियों के कार्यालय वाला समाहरणालय जहां जिला के तमाम ऑफिसर के साथ उनके मुखिया जिलाधिकारी महोदय भी बैठते हैं वहां पर आग लगने के स्थिति में सुरक्षा के कोई उपाय नहीं है। फायर सेफ्टी इक्यूपमेंट तो छोड़िए लापरवाही का आलम यह है कि पिछले दो वर्षों से फायर सेफ्टी ऑडिट तक नहीं हो सका है। ऐसे में समझा सकता है कि समाहरणालय आग से कितना सुरक्षित है? हालां कि यह हालात सिर्फ समाहरणालय की नहीं है सर्किट हाउस जहां बड़े बड़े अधिकारी या मुख्यमंत्री का रुकना होता है वहां भी हालात ऐसे ही है। ना तो फायर सेफ्टी ऑडिट हुआ है और ना ही फायर सेफ्टी इक्यूपमेंट लगा हुआ है। कमोबेश जिला के ज्यादातर कार्यालय की यही हाल है। आज मुजफ्फरपुर में हादशा हो गया है तो मोतिहारी में कागजी घोड़ा दौड़ाया जाने लगा है पर कुछ दिनों के बाद सब कुछ वही ढाक के तीन पात वाली बनकर रह जाए तो कोई आश्चर्य नहीं होगा। इन सबके बीच बड़ी बात यह सामने आई है वह यह कि जिस समाहरणालय भवन से जिले के लिए सभी तरह के नियमों का संचालन होता है, उसी समाहरणालय का फायर आडिट पिछले दो वर्षों से नहीं हो सका है। इधर मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद जिले में भी अब संबंधित विभागों ने सतर्कता बढा दी है। विशेषकर अग्निशमन विभाग पूरी व्यवस्था को खंगालने में जुटा है। सरकारी अस्पताल हो अथवा निजी या होटल हों सबकी खबर ली जा रही है। हालांकि इन सबके बीच विभाग की पूर्व की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। खासकर एनओसी देने में पूर्व में बरती गई लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खडे किए जा रहे हैं। बता दे कि जिला मुख्यालय मोतिहारी सहित जिले के तमाम इलाकों में ऐसी ऐसी गलियों में अस्पताल व होटलों का संचालन किया जा रहा है जहां पीक आवर में पैदल पहुंचना भी मुश्किल होता है। हद यह कि सिविल सर्जन कार्यालय से महज कुछ कदमों की दूरी पर अस्पताल रोड से जुड़ी संकरी गलियों में गगनचुंबी इमारतें खड़ी कर दी गई हैं। जिनमें सामान्य से लेकर मल्टीस्पेश्यलिटी अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो इनमें से अधिकतर ने औपबंधिक नैदानिक निबंधन भी ले रखा है। निबंधन के लिए अग्निशमन विभाग से एनओसी लेना एक अनिवार्य शर्त है। ऐसे में किन परिस्थितियों में इन संस्थानों को विभाग द्वारा एनओसी दिया गया, यह व्यवस्था पर सवाल है ? इनमें से अधिकतर संस्थानों में इंट्री व निकासी के अलग रास्ते भी नहीं है। फायर फाइटिंग की व्यवस्था का यह आलम है कि कई संस्थानों में आईसीयू जैसे बंद जगहाें में आग बुझाने के लिए कार्बन डाई आक्साइड की जगह एबीसी पावडर रखा जाता है। जबकि विशेषज्ञ बताते हैं कि बंद जगहों पर एबीसी पावडर कारगर नहीं होता है। अग्निशमन विभाग की डीएसपी तृप्ति सिंह ने बताया कि व्यवस्था को दुरूस्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है। मुख्यालय से मिले निर्देशों के अनुसार कार्य किया जा रहा है। जो संस्थान तय मानकों का पालन नहीं करेंगे उनको सील करने के लिए मुख्यालय को अनुसंशा भेजी जाएगी। अब विभाग द्वारा अपने स्तर से भी फायर आडिट किया जाएगा। सभी सरकारी भवनों के आडिट के लिए भी पत्र भेजा जा रहा है।0
0
Report
पवन सिंह ने भाजपा के लिए निष्ठा के साथ सेवा का संकल्प दोहराया
Patna, Bihar:MLC चुनाव के लिए भाजपा द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पवन सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा उनके लिए मां के समान है और वह पार्टी के एक सच्चे सिपाही के रूप में हमेशा कार्य करते रहेंगे। पवन सिंह ने विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी तथा जनता की सेवा करना है। साथ ही उन्होंने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार व्यक्त0
0
Report
पप्पू यादव ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद अस्पताल मामलों पर चेतावनी दी
Patna, Bihar:राज्यपाल से मुलाकात के बाद पप्पू यादव का बयान सांसद पप्पू यादव राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा कि जिस तरीके से मुजफ्फरपुर में अस्पताल में जो घटनाएं घटी उस घटनाओं को लेकर और प्राइवेट नर्सिंग होम के मनमानी को लेकर आज हम मुलाकात करने गए थे राज्यपाल को हर चीजों से अवगत कराया है मुझे आश्वासन मिला है कि कार्रवाई होगी.. राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के सुरक्षा हटाए जाने पर बयान सरकार का खजाना खाली है सरकार के पास पैसा नहीं है इसलिए जानबूझकर सरकार कभी सुरक्षा की बात तो कभी बंगले की बात छेड़ती है..! पूंजीपतियों को z + सुरक्षा दिया गया है आरएसएस के चीफ को z+ प्लस का सुरक्षा दिया गया है और पूर्व मुख्यमंत्री का सुरक्षा छीना जा रहा है तेजस्वी यादव को इन सब चीजों से दूर होकर महंगाई बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए..! खान सर और रौशन सर के विवाद को लेकर बयान सांसद पप्पू यादव ने कहा की खान सर हो या रोशन आनंद सर दोनों काफी अच्छे शिक्षक हैं, क्रिमिनल तो है नहीं कि उनलोगों को जेल में डाला जा रहा है..! पुलिस अपराधी को क्रिमिनल को पकड़ नहीं पाती है और शिक्षकों को पकड़ कर जेल में डाल रही है..!0
0
Report
Advertisement
पहासू में घर पर छेड़छाड़ का आरोप, तीन युवक मौके से फरार, कार्रवाई की मांग
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर पहासू थाना क्षेत्र के गांव बनेल में घर पर कार्य कर रही एक महिला ने गांव की हीं तीन यूवको पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया, महिला का आरोप घर पर अकेली थी पति काम करने बाहर गया हुआ था, तभी मौका पाकर गांव के तीन युवक उसके घर आ गए, महिला द्वारा शोर मचाए जाने पर गांव वालों के बीच अपने आपको फसता देख तीनों आरोपी युवक मौके से फरार हो गए, इसकी सूचना पहासू थाने में दी गई लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही पुलिस ने नहीं की, पीड़ित महिला अपने पति व अन्य ग्रामीणों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची, जहां एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है.0
0
Report
सहारनपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 10 वाहन सीज, दो संदिग्ध गिरफ्तार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 वाहनों को सीज कर दिया। जिलाधिकारी सहारनपुर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने उपजिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार और क्षेत्राधिकारी सदर मुनीष चन्द्र के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया।अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग कर अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहनों की जांच की गई। कार्रवाई में कुल 10 वाहन पकड़े गए। इनमें से पांच वाहनों के पास खनिज परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले, जबकि पांच अन्य वाहन ओवरलोड पाए गए। साथ ही उनकी नंबर प्लेटों से छेड़छाड़ किए जाने की पुष्टि हुई। सभी वाहनों को सीज कर थाना चिलकाना की सुपुर्दगी में दे दिया गया।संयुक्त टीम ने अवैध खनन से जुड़े नेटवर्क और अधिकारियों की गतिविधियों की रेकी करने वाले लोगों के खिलाफ भी अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध वाहन—एक थार और एक स्विफ्ट डिजायर—बिना नंबर प्लेट के मिलीं। पुलिस द्वारा रोकने पर दोनों वाहनों के चालक मौके पर गाड़ियां छोड़कर फरार हो गए। जांच में वाहनों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए जा सके।पुलिस ने दोनों संदिग्ध वाहनों को भी सीज कर थाना चिलकाना के हवाले कर दिया है। फरार चालकों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।उपजिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार ने कहा कि अवैध खनन और खनिज परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन और पुलिस का संयुक्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
बुलंदशहर में गृह कलह से परेशान महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- गृह कलह से परेशान महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने गेट तोड़कर महिला को फंदे से उतारा। महिला में सांस चलने की उम्मीद पर परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित किया। सूचना मिलते ही सीओ डिबाई, कोतवाली प्रभारी, फोरेंसिक टीम और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल। थाना डिबाई कोतवाली क्षेत्र की दौलतपुर चौकी के गांव दौलतपुर का मामला。0
0
Report
Advertisement
योगी का गोंडा दौरा: 262 परियोजनाओं का लोकार्पण, त्योहारों में बाधाओं का अंत
Gonda, Uttar Pradesh:जहां जहां गोंडा जिले के एक दिवसीय दौरे पर चकरौत पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने 815.63 करोड़ की 262 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करके कटरा बाजार और करनैलगंज विधानसभा को बड़ी सौगात दी है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि अब कोई पर्व और त्योहार में कोई व्यवधान नहीं डाल सकता है उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग करने का काम किया है। तो उसका वर्तमान तो जाएगा ही जाएगा उसका भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा। अब कोई रंग में भंग डालने का काम नहीं कर सकता है पर्व और त्योहार में व्यवधान नहीं डाल सकता है। मुझे याद है 2017 से पहले 2015-16 में इसी गोंडा में दुर्गा पूजा के दौरान दंगा करने का प्रयास हुआ था यहां पर दंगा हुआ था मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित नहीं करने दिया जाता था। रामलीलाओं के आयोजन में अड़चन डाली जाती थी पर्व और त्यौहार उत्सव प्रारम्भ होने से पहले उपद्रव शुरू हो जाते थे। बेटी सुरक्षित नहीं व्यापारी सुरक्षित नहीं और सत्ता में बैठे हुए लोग 2017 के पहले इन दंगाईयों को इन पेशवर गुंडों को परिश्रय देते थे इन लोगों के सामने नतमस्तक होते थे। प्रदेश में कर्फ्यू रहता था महीना तक रहता था असुरक्षा के वातावरण में निवेश नहीं होता था पहचान का संकट अलग से खड़ा होता है। आज तो आप उत्तर प्रदेश में देखते होंगे 75 जनपद हैं बिना रोक-टोक के योजना का लाभ सबको मिल रहा है। पर्व और त्योहार में कोई व्यवधान नहीं डाल सकता है उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग करने का काम किया है। तो उसका वर्तमान तो जाएगा ही जाएगा उसका भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा अब कोई रंग में भंग डालने का काम नहीं कर सकता है। पर्व और त्योहार में व्यवधान नहीं डाल सकता है और डबल इंजन सरकार की क्या ताकत होती है अगर ताकत देखनी है तो आप देखिए जो 500 वर्षों से नहीं हुआ था अयोध्या में हो गया।0
0
Report
सहारनपुर में चलते ट्रक में लगी आग, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद के थाना नागल क्षेत्र के सीडकी-झबरेड़ा मार्ग पर चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगती देख चालक परिचालक ने नीचे कूद कर अपनी जान बचाई और देखते ही देखते आग की लपटें उभरने लगीं। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना में ट्रक का अधिकांश हिस्सा जल कर राख हो गया। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के निवासी ट्रक चालक उवेश तथा परिचालक नावेद सहारनपुर से मैंगलोर के लंढौरा स्थित एक सीसा फैक्ट्री में सीसा भरने के लिए जा रहे थे। तड़के करीब 3 बजे जैसे ही वह गांव बोहडुपुर के निकट पहुंचे तो अचानक ट्रक में आग लग गई। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि घटना में चालक परिचालक सुरक्षित बच गए; आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।0
0
Report
बिजनौर में दलित युवती के साथ रेप मामले में विधायक का आक्रामक रूख: क्या होगी जांच?
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर में हिन्दू दलित युवती के साथ डॉक्टर द्वारा रेप करने का मामला। पीड़ित दलित युवती के घर पहुंचे भाजपा विधायक ओमकुमार। विधायक ओमकुमार पुलिस और प्रशासन के अफसरों को अपने साथ लेकर दलित युवती के घर पहुँचे। ओमकुमार ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की और दिया हर संभव मदद का भरोसा। विधायक ने पुलिस अफसरों पर आरोप लगाए। SC / ST एक्ट, लव जिहाद और धर्म परिवर्तन की धाराएं ना लगाने का आरोप। गैंगरेप करने वाले दरिंदों के नाम न दर्ज करने का आरोप। धामपुर थाना क्षेत्र के हबीबवाला में रेप की घटना हुई थी।0
0
Report
Advertisement
चेन्नई में पूर्व AIADMK नेताओं ने टीवीके से जुड़ाव; तमिलनाडु के मंत्री आधव अरजुन का भाषण सुर्खियों में
Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): FORMER AIADMK LEADERS & OTHERS JOIN TVK. AADHAV ARJUNA (TAMIL NADU MINISTER) SPEECH.0
0
Report
NIA दफ्तर के बाहर ISF वालों ने शौकत मोल्ला की गिरफ्तारी पर नाच-गान किया
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA - NIA ऑफिस के बाहर ISF कार्यकर्ता हाथ में मछली और अंडे लेकर शौकत मोल्ला की गिरफ़्तारी पर नाच-नाच कर खुशियां मन रहे हैं, इस वक़्त का viral मछली चोर वाला गाना भी खूब बज रहा है.0
0
Report
डीएमसी ने शहर के विकास कार्यों में कोताही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Jhajjar, Haryana:विकास कार्यों की निगरानी और निरीक्षण के लिए फील्ड में उतरे डीएमसी. काम में कोताही बरतने पर किये नोटिस जारी. मैट्रो लाइन के नीचे सौंदर्यीकरण के काम में मिली कोताही. गली निर्माण कार्यों का भी किया निरीक्षण. ईंटो के भरवाए सैम्पल, जांच के लिए भेजेंगे लैब. डीएमसी ने बताया फिलहाल 21 करोड़ 60 लाख के विकास कार्य जारी हैं. 22 करोड़ की लागत से होने वाले 23 कामों के रिटेंडर भी किये. 3 करोड़ 44 लाख के 9 नए कामों का वर्क आर्डर भी हुआ जारी. डीएमसी की अपील- शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें नागरिक. हाउस टैक्स में ब्याज छूट का उठाएं फायदा. डीएमसी अभिनव सिवाच ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी और तकनीकी अधिकारियों को साथ लेकर सुभाष नगर में विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया. काम में लापरवाही मिलने पर ठेकेदार को नोटिस देने के आदेश भी उन्होंने दिए. कार्य की गुणवत्ता जांच के लिए सैम्पल भी लिए गए हैं. डीएमसी ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता में कोताही बरतने वाले ठेकेदार और अधिकारी पर कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने लोगों से शहर को साफ और स्वच्छ रखने की अपील की है. उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स के बकाया पर ब्याज की छूट सरकार दे रही है. नागरिकों को इस मौके का फायदा उठाते हुए अपना बकाया प्रोपर्टी टैक्स जमा कराना चाहिए. नगर परिषद भी टैक्स रिकवरी के लिए लगातार कार्यवाही कर रही है.0
0
Report
Advertisement
ज्योति नगर में पिता और 13 वर्षीय बेटे के शव: पुलिस जांच में जुटी
Delhi, Delhi:उत्तर-पूर्वी दिल्ली थाना ज्योति नगर क्षेत्र के नॉर्थ छज्जूपुर इलाके में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक घर के अंदर पिता और उसके 13 वर्षीय बेटे के शव मिले। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह आत्महत्या संबंधी सूचना प्राप्त होने पर थाना ज्योति नगर की टीम नॉर्थ छज्जूपुर स्थित एक मकान पर पहुंची। मौके पर 54 वर्षीय प्रवीण शर्मा, पुत्र तेजवीर सिंह, अपने कमरे के अंदर फंदे से लटके हुए मिले। वहीं उनका 13 वर्षीय बेटा कमरे में रखे बिस्तर पर मृत अवस्था में पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया, जिन्होंने मौके से विभिन्न साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस बीएनएसएस की धारा 194 के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना के बाद इलाके में शोक और चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोग भी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है。0
0
Report
नितिन नवीन का झारखंड दौरा: भाजपा की दो-दिवसीय यात्रा शुरू
Noida, Uttar Pradesh:RANCHI (JHARKHAND): NITIN NABIN (BJP NATIONAL PRESIDENT) ON HIS TWO-DAY JHARKHAND VISIT रांची, झारखंड: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, "भगवान बिरसा मुंडा की इस पवित्र धरती को नमन करता हूँ। यह मेरा जन्मस्थान है, निश्चित रूप से मेरे लिए सौभाग्य का क्षण है। झारखंड मेरे लिए दूसरा घर है। मैं अपने घर आया हूँ।"0
0
Report
हनुमानगढ़ टिब्बी में नहर डूबे किशोरों के शव, पोस्टमार्टम में देरी से परिवार परेशान
Jaipur, Rajasthan:हनुमानगढ़ के टिब्बी से खबर मानवता को झकझोर करने की घटना चिकित्सा विभाग के नियम बने परेशानी का सबब सुबह आठ बजे से परिजन कर रहे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार नहर में डूबे दो किशोरों के शव आज सुबह मिले परिजन और ग्रामीण लेकर आए टिब्बी के राजकीय चिकित्सालय में कभी नाबालिग ,तो कभी मेडिकल बोर्ड के गठन का बोलकर झाड़ रहे पल्ला भीषण गर्मी में परिजन हो रहे परेशान,40 घंटों बाद मिले शव और अब इनके पोस्टमार्थ में हो रही लेटलतीफी इंसानियत को ताक पर रखकर परिजनों को किया परेशान0
0
Report
Advertisement
