212601
कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए पुलिस ने किया गश्त
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के आदेश कानून व्यवस्था को पुख्ता रखने के लिए पुलिस शहर और ग्रामीण इलाकों में लगातार गश्त कर रही है, जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु जनपद के क्षेत्राधिकारी/ प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा भारी पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रार्तगत पैदल गस्त किया, साथ ही वे भीड़-भाड़ वाले जगहों पर संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों आदि की चेकिंग करते हुए आमजनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महोबा के जिलाधिकारी ने ARTO कार्यालय का औचक निरीक्षण कर सुविधाओं की समीक्षा की
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर-महोबा में एक्शन मोड में नजर आ रहे जिलाधिकारी ने आज एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण कर लोगों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अभिलेखों के रखरखाव और जनसुविधाओं को लेकर जरुरी दिशानिर्देश दिए। डीएम के निरीक्षण के दौरान कार्यालय में तैनात कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। हालांकि निरीक्षण के बाद डीएम एआरटीओ कार्यालय की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। दरअसल जनपद में तैनाती के बाद जिलाधिकारी प्रभास कुमार लगातार सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण कर आमजनमानस को मिलने वाली सुविधाओं का फीडबैक ले रहे हैं। आज डीएम ने एआरटीओ ऑफिस का औचक निरीक्षण किया तो कार्यालय के अन्दर खलबली मच गई; डीएम के कार्यालय आने के बाद कार्यालय में संचालित अधिकत्तर काउंटर बन्द हो गए। जिलाधिकारी ने कार्यालय में संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीएम द्वारा कार्यालय परिसर, विभिन्न पटल, अभिलेखो के रखरखाव और कर्मचारियों से जनसुविधाओं को लेकर जानकारियां ली गईं। जिलाधिकारी ने बताया कि एआरटीओ ऑफिस में सभी व्यवस्थाओं सुचारू रूप से पाई गईं हैं और निर्देश दिए गए हैं कि यहां पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। टूरिस्ट परमिट पर यात्रियों को ले जाने वाली बसों के सवाल पर जिलाधिकारी ने कहा कि विभाग द्वारा समय-समय पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है और जो मानक के अनुसार बसें चल रही है उन्हें चलने दिया जाए और जो मानकों को पूरा नहीं कर रही हैं उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए।0
0
Report
अक्टूबर में मोदी का केदारनाथ दौरा: सुरक्षा तैयारी तेज, यात्राओं के पुनर्निर्माण की समीक्षा
Dehradun, Uttarakhand:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर में उत्तराखंड के दौरे पर आ सकते हैं। 22 से 25 अक्टूबर के बीच उनके केदारनाथ पहुंचने की संभावना है। करीब 4 साल बाद धाम पहुंचकर मोदी बाबा केदार के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकते हैं। साथ ही केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण और यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों का जायजा ले सकते हैं। PM के दौरे को देखते हुए केदारनाथ में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। SPG की टीम धाम का निरीक्षण कर चुकी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री का दौरा संभावित है वह केदारनाथ धाम में दर्शन के साथ टिहरी में एक लोकार्पण के कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिलहाल विस्तारित रूप से उनका कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।0
0
Report
हस्तिनापुर में जीजा की गोलीबारी, परिवार में दहशत फैल गई
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के हस्तिनापुर क्षेत्र में आधी रात को पत्नी को मायके से ले जाने की जिद साले के लिए जानलेवा साबित हो गई। मना करने पर गुस्साए जीजा ने कट्टे से फायरिंग कर दी, जबकि उसके साथ आए दो दोस्तो ने घर पर पथराव कर दिया। घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के चपरोली गांव की घटना है, जहां कल बीती रात करीब 11 बजे वीरू राणा ने पुलिस को सूचना दी कि उसका जीजा अनिल राणा अपने साथियों दिलीप और दीपक के साथ घर आया था। अनिल अपनी पत्नी भूरीबाई को रात में ही साथ ले जाने की जिद कर रहा था। भूरीबाई ने आधी रात को जाने से साफ मना कर दिया। वीरू और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी समझाया कि सुबह ले जाना। लेकिन अनिल नहीं माना। पत्नी को साथ न भेजने पर वह गुस्से में आ गया और गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर अनिल ने कमर से कट्टा निकालकर गोलियां चला दीं। इसी दौरान उसके साथ आए दोस्त दिलीप और दीपक ने घर पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुई फायरिंग और पत्थरबाजी से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए सभी घर के अंदर छिप गए। गोली की आवाज और शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। लोगों की भीड़ बढ़ती देख तीनों आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। जाते-जाते उन्होंने वीरू और उसके परिवार को धमकाया कि अगर पुलिस से शिकायत की तो जान से खत्म कर देंगे। गांव में गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। इसके बाद वीरू अपने भाई छोटू राणा के साथ थाने पहुंचा और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में पति अनिल राणा, दोस्त दीपक और दिलीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब घटना में इस्तेमाल कट्टे और कारतूस के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे में होने की भी आशंका है। तीनो का मेडिकल कराया है। फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घर को नुकसान पहुंचा है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है。0
0
Report
Advertisement
हाथरस डबल मर्डर: 72 घंटे में खुलासा, दूसरी पत्नी समेत 3 गिरफ्तार
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में डबल मर्डर का 72 घंटे में खुलासा दूसरी पत्नी सीमा समेत 3 गिरफ्तार संपत्ति के लालच में रची हत्या की साजिश 26/27 सितंबर की रात शम्सुद्दीन, उनकी पहली पत्नी सद्दो बेगम की घर के अंदर धारदार हथियारों से की थी हत्या पुलिस ने जांच में करीब 350 CCTV कैमरों की फुटेज, फुटप्रिंट और अन्य सबूतों की मदद ली आरोपियों के पास से आभूषण, नकदी, घड़ी और अन्य सामान बरामद हाथरस में सादाबाद क्षेत्र के दंपती हत्याकांड का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है... इस मामले में मृतक शम्सुद्दीन की दूसरी पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है... पुलिस का कहना है कि हत्या की साजिश संपत्ति के लालच में रची गई थी... पुलिस के अनुसार, एसओजी, एंटी थेफ्ट टीम और थाना सादाबाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा... पुलिस ने दावा किया है कि जांच के दौरान करीब 350 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। घटनास्थल से मिले फुटप्रिंट, सबूत और यक्ष ऐप से अहम सुराग मिले... इन्हीं सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची... मामला सादाबाद क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामनगर का है।... पुलिस के मुताबिक, 26/27 सितंबर की रात शम्सुद्दीन और उनकी पहली पत्नी सद्दो बेगम की घर के अंदर धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई थी... वारदात के बाद हमलावर घर की अलमारी और बक्सों को खंगालकर आभूषण, नकदी और अन्य सामान भी ले गए थे... इस मामले में मृतक के भाई शेर मोहम्मद की तहरीर पर 27 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था... हत्या दो लोगों की थी, इसलिए पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और तुरंत कई टीमों को जांच में लगाया... पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली... इसके बाद प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ आरोपियों की तलाश में क्षेत्र में मौजूद थे... इसी दौरान आगरा-हाथरस मार्ग पर बंद पड़े बंबा के पास मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध दिखाई दिए... पुलिस टीम ने घेराबंदी की और दोनों को पकड़ लिया... पूछताछ में दोनों की पहचान संजय और चीनू प्यारे उर्फ रामप्रकाश उर्फ गंगा सिंह के रूप में हुई... पुलिस के अनुसार, इसके बाद घटना में शामिल मृतक की दूसरी पत्नी सीमा को भी गिरफ्तार कर लिया गया.... पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से आभूषण, नकदी, घड़ी और अन्य सामान बरामद हुआ... पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक शम्सुद्दीन की दूसरी पत्नी सीमा पर पति और उसकी पहली पत्नी की हत्या की साजिश रचने का आरोप है... पुलिस के मुताबिक, सीमा ने कथित तौर पर पति की मौत के बाद संपत्ति उसके नाम आने पर गौरव को 20 लाख रुपये देने का वादा किया था....इस योजना में संजय, चीनू प्यारे उर्फ रामप्रकाश उर्फ गंगा सिंह और उदयवीर उर्फ नत्थो को शामिल किया गया... पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने कई बार घटनास्थल की रेकी की... हालांकि, मौके नहीं मिलने के कारण वे वारदात को अंजाम नहीं दे सके... इसके बाद 26/27 सितंबर की रात हत्या की योजना बनाई गई.. पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वारदात वाली रात चारों आरोपी सीमा के पास पहुंचे... पुलिस के अनुसार, सीमा ने योजना के मुताबिक दूसरे मकान में रह रहे अपने पति शम्सुद्दीन के घर का दरवाजा खुलवा दिया.... इसके बाद आरोपी घर में दाखिल हो गए... घर में घुसने के बाद आरोपियों ने शम्सुद্দीन पर हमला किया... इसी दौरान कमरे से बाहर आई पहली पत्नी सद्दो ने विरोध किया... पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया.. हमले में दोनो की मौत हो गई...0
0
Report
महासमुंद के स्कूल में शिक्षकों की कमी पर NH-53 पर चक्का जाम
Mahasamund, Chhattisgarh:जिन छात्र-छात्राओं के हाथों में कॉपी-किताब होनी चाहिए, वही छात्र आज शिक्षकों की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर चक्काजाम करने को मजबूर हैं। मामला महासमुंद जिले के हाई स्कूल ढोढरकसा का है, जहां शिक्षकों की कमी से परेशान छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों और पालकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर भगतदेवरी के पास चक्काजाम कर दिया।करीब एक घंटे तक चले चक्काजाम के कारण एनएच-53 पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। चक्काजाम की सूचना मिलते ही एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा तीन शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था का आश्वासन दिए जाने के बाद छात्र, पालक और ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया।दरअसल, हाई स्कूल ढोढरकसा में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर छात्र-छात्राएं और ग्रामीण लंबे समय से शिक्षा विभाग से शिक्षकों की मांग कर रहे हैं। स्कूल में कुल 9 शिक्षक पद स्वीकृत हैं और यहां 32 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। लेकिन वर्तमान में महज एक शिक्षक पदस्थ है और एक शिक्षक अवकाश पर हैं। ऐसे में स्कूल में पढ़ाई प्रभावित हो रही है।ग्रामीणों और पालकों का आरोप है कि गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक भी लंबे समय से स्कूल में नहीं हैं। शिक्षकों की मांग को लेकर ग्रामीण और पालक कई बार शिक्षा विभाग से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन व्यवस्था नहीं होने पर पिछले 11 दिनों से स्कूल में तालाबंदी कर विरोध जताया जा रहा था।ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग को 29 सितंबर तक का समय दिया था और मांग पूरी नहीं होने पर 30 सितंबर को एनएच-53 पर चक्काजाम की चेतावनी दी थी। चेतावनी के बाद भी शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने पर आज छात्र-छात्राएं, पालक और ग्रामीण सड़क पर उतर गए।चक्काजाम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शनों के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों और पालकों से चर्चा की। उन्होंने स्कूल में तीन शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की बात कही।इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया।फिलहाल तीन शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था के बाद चक्काजाम समाप्त हो गया है। लेकिन ग्रामीणों और पालकों की मांग है कि स्कूल में स्वीकृत पदों के अनुरूप स्थायी रूप से शिक्षकों की पदस्थापना की जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से हो सके।0
0
Report
जादू-टोने के शक में महिला हत्या: संतोष उद्दे हिरासत में
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी के बजाग थाना क्षेत्र के वनग्राम चांडा में जादू-टोने के शक में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।बताया जा रहा है कि आज सुबह आरोपी संतोष उद्दे धारदार हथियार लेकर मृतिका लमिया बाई के घर पहुंचा और विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में लमिया बाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी संतोष उद्दे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी रिश्ते में मृतिका का भतीजा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
दीपक बैज ने चित्रकोट बाढ़ प्रभावित क्षेत्र दौरा कर मुआवजे की मांग की
Jagdalpur, Chhattisgarh:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बुधवार को चित्रकोट विधानसभा के बाढ़ से प्रभावित हुए इलाकों का दौरा किया, लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के चोंडीघाट, चंदनपुर, छिन्दगांव, कुम्हली और बड़ांजी गांव का दौरा कर दीपक बैज ने स्थानीय बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों और किसानों से मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और किसानों से हुए नुकसान की जानकारी ली एवं उनकी पीड़ा पर दुख जताया, दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत करते हुए हुए सरकार से जल्द सर्वे का काम कर किसानों एवं ग्रामीणों को मुआवजा देने की अपील की उन्होंने कहा RBC 6(4) के तहत किसानों को मिलने वाला मुआवजा पर्याप्त नहीं होगा बल्कि बाढ़ से हुए नुकसान के लिए सरकार को अलग से बाढ़ राहत पैकेज का ऐलान करना चाहिए,साथ ही दीपक बैज ने किसानों का कर्जा माफ करने की भी अपील सरकार से की है।0
0
Report
तमिलनाडु के SC समुदाय आरक्षण छोड़ने की मांग, बीजेपी नेता के बयान सामने
Noida, Uttar Pradesh:Amid quota rush, an SC community in Tamil Nadu that doesn't want to be a Scheduled Caste anymore Ananathan Ayyasamy, member of the Devendrakula Vellalar community and BJP's district president for Tenkasi in Tamil Nadu0
0
Report
गिरिबाला की जमानत पर सुनवाई 8 नवंबर, CBI ने 1154 पन्नों का जवाब दाखिल
Jabalpur, Madhya Pradesh:धारा 108 पर अटकी गिरिबाला की जमानत, गिरीबाला की ओर से जमानत आवेदन को संशोधित करने के लिए मांगा गया समय हाई कोर्ट में अब 8 नवंबर को संशोधित आवेदन पर होगी सुनवाई गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर बुधवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस अजय कुमार निरंकारी की सिंगल बेंच के सामने हुई सुनवाई में जमानत आवेदन में धारा 108 को लेकर कोई चुनौती नहीं होने का मुद्दा उठा। गिरिबाला की ओर से बताया गया कि जमानत आवेदन दाखिल होने के बाद CBI ने चालान पेश किया, जिसमें आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़ी धारा 108 जोड़ी गई है। कोर्ट ने कहा कि चालान में नई धारा जुड़ने के बाद जमानत आवेदन में भी जरूरी संशोधन किया जाना चाहिए था। कोर्ट की आपत्ति के बाद गिरिबाला की ओर से जमानत आवेदन में संशोधन के लिए समय मांगा गया। हाई कोर्ट ने समय देते हुए संशोधित आवेदन पेश करने की अनुमति दे दी। संशोधित आवेदन 1 अक्टूबर को दाखिल किया जाएगा और इसकी प्रति सभी प्रतिवादियों तथा आपत्तिकर्ताओं को उपलब्ध कराई जाएगी। अब मामले की अगली सुनवाई 8 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे होगी। अगली सुनवाई में संशोधित आवेदन के आधार पर गिरिबाला की ओर से जमानत के पक्ष में दलीलें रखी जाएंगी। CBI ने इससे पहले गिरिबाला की जमानत का विरोध करते हुए 1154 पन्नों का जवाब दाखिल किया है। इसमें 62 गवाहों के बयान, कॉल ट्रांसक्रिप्ट, बैंक रिकॉर्ड, मेडिकल दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य शामिल बताए गए हैं। CBI ने गिरिबाला पर ट्विशा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, बेटे समर्थ का पक्ष लेने और जांच प्रभावित करने की आशंका से जुड़े आरोप लगाए हैं। जांच में ट्विशा की मौत से पहले की बातचीत, मैसेज, कॉल रिकॉर्ड, CCTV और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को भी शामिल किया गया है। एम्स दिल्ली के मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी से दम घुटना और मौत की प्रकृति आत्महत्या बताई गई है।0
0
Report
Advertisement
छिंदवाड़ा: कांग्रेस प्रदर्शन कर CEC इस्तीफे की मांग, मुकुट पहनाकर जंजीरों के साथ नारे
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में कांग्रेस ने चुनाव आयोग प्रमुख के खिलाफ किया प्रदर्शन. कार्यकर्ता को पहनाया ज्ञानेश कुमार का मुकुट और हाथ में जंजीर छिंदवाड़ा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. शहर और ग्रामीण कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से निकलकर जिला कलेक्ट्रेट की ओर पहुंचे .कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और बैरिकेट्स पार करने का प्रयास किया. प्रदर्शन के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा और दो फायर ब्रिगेड भी तैनात रही.कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार का मुकुट पहने एक कार्यकर्ता को हाथों में जंजीर पहना कर प्रदर्शन किया और उसे कार्यालय से कलेक्टर ऑफिस तक जंजीरों के साथ ले गए. इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन की भी कोशिश की जिस पर पुलिस बल ने वाटर कैनन का भी प्रयोग किया और पुतले को बुझाने के लिए फायर एक्सटिंगशर का भी प्रयोग किया गया .वही कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने जिस प्रकार देश के चुनावों को प्रभावित किया राहुल गांधी का कहना है कि बार बार वोट की चोरी हो रही है उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र में बीजेपी की सरकार नहीं बन सकती थी मध्यप्रदेश में निर्वाचन आयोग और एल आई बी को रिपोर्ट दी गई कि कमलनाथ मुख्यमंत्री बन रहे है यहां पर भी वोट की चोरी हुई और वो मुख्यमंत्री नहीं बन पाए छिंदवाड़ा में भी काउंटिंग के पहले 2 घंटे लाइट बंद की गई और नकुलनाथ लोकसभा का चुनाव हार गए .उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि चुनाव आयोग की गड़बड़ी के कारण छिंदवाड़ा सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है .कमलनाथ और नकुलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस हमेशा जीतती आई है .निर्वाचन आयोग को अब स्वतंत्र बनाने की आवश्यकता है और हम इसी लिए ये आंदोलन कर रहे है .0
0
Report
कांग्रेस का धरना: एसआईआर सर्वे के विरोध में निर्वाचन अधिकारी पर कार्रवाई की मांग
Vidisha, Madhya Pradesh:वोट चोरी का आरोप... एसआईआर के जरिए वोट चोरी का आरोप... कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की... बुधवार दोपहर 1 बजे कांग्रेस ने नीमताल पर धरना देकर निकाला पैदल मार्च... गुलाब वाटिका के पास पुलिस ने वेरीफिकेशन लगाकर रॉक वाटर कैनन से रोकने का प्रयास... एंकर : एसआईआर सर्वे को लेकर कांग्रेस पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर रही है। साथ ही लाखों मतदाताओं के नाम काटने के पीछे मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार को दोषी बताकर कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। ज्ञानेश कुमार पर यह आप भी लगाए गए कि उन्होंने वोट चोरी करके भाजपा को जीत डलवाई है. उसी के तहत जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को गांधी चौक नीमताल पर धरना प्रदर्शन किया गया। जहां कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार, निर्वाचन आयोग को घेरते हुए एसआईआर सर्वे को रद्द करने और मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई करने की मांग की है। धरने के बाद सभी कांग्रेस जन कलेक्ट्रेट पैदल मार्च करते निकले। गुलाबबाटिका के पास ही कोतवाली पुलिस ने वेरीफिकेशन कर कांग्रेस कार्यकर्ता को रोक लिया जिसे पानी की बौछार से बुझाए साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भी पानी की बौछार डाली जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने कहा कि हमारे नेता पूर्व में ही वोट चोरी की शिकायत है करते आ रहे हैं यह ज्ञानेश कुमार के साथियों द्वारा भी उजागर किया गया है0
0
Report
Seven Seas Hospitality का FSSAI लाइसेंस सस्पेंड, फूड सेफ्टी चूक उजागर
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में Seven Seas Hospitality Pvt. Ltd. का FSSAI लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। जांच के दौरान फूड प्रिपरेशन एरिया में गंदगी, पानी का जमाव, दुर्गंध और खराब हाउसकीपिंग मिली। टमाटर, पपीता, गुड़ और काजू में फंगस, सड़ी हुई शिमला मिर्च और खराब हो चुका काला कुकिंग ऑयल भी मिला। फूड स्टोरेज में मीट और वेजिटेरियन फूड की सही सेग्रीगेशन नहीं थी, जबकि क्ल Cold स्टोरेज में फूड पर कंडेनसेशन का पानी टपकता मिला। इसके अलावा रेफ्रिजरेशन लीकेज, प्लास्टर उखड़ना, खराब वेंटिलेशन-लाइटिंग और कॉकरोच व मक्खियों की मौजूदगी भी पाई गई। जांच में करीब 74 किलो/लीटर गैर-अनुपालन वाले खाद्य पदार्थ मौके पर नष्ट कराए गए। फूड बिजनेस ऑपरेटर का कंप्लायंस स्कोर सिर्फ 30 प्रतिशत रहा, जिसे Non-compliance कैटेगरी में रखा गया है। लाइसेंस सस्पेंड रहने के दौरान कंपनी को सभी फूड बिजनेस गतिविधियां बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
4361 पदों में महिला आरक्षित सीट खाली, पुरुष अभ्यर्थियों को मौका देने की मांग तेज
Patna, Bihar:पटना के गर्दनीबाग में बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के अभ्यर्थियों ने अनोखा प्रदर्शन किया कई दिनों से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया अभ्यर्थियों की मांग है कि 4361 पदों वाली पुलिस ड्राइवर भर्ती में महिला अभ्यर्थियों की खाली रह गई सीटों पर DET पास पुरुष को मौका दिया जाए दरअसल पूरा मामला यह है की बिहार पुलिस चालक सिपाही 02/25 , के अभ्यर्थियों 4361 सीट था इसमें महिलाओं के लिए 35% सीट आरक्षित किया गया था जिसमें महिला 250 से 300 के आसपास मिली और महिलाओं के सीट जो है खाली है लड़कियों के सीट पर लड़कों को बहाल किया जाए इसी के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है क्योंकि 35% लड़कियों के लिए सीट आरक्षित है लेकिन 250 से 300 ही लड़कियां फाइनल रूप से मिली है0
0
Report
एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने वाले कबड्डी स्टार सुमित सांगवान गांव में जोरदार स्वागत
Charkhi Dadri, Haryana:कोच के प्रशिक्षण से हासिल किया मुकाम बचपन से ही कबड्डी का खेल था पसंद मेरी मेहनत और लगन रंग लाई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुमित सांगवान ने देश के युवाओं को कहां पढ़ाई और खेल दोनों जरूरी मेहनत करने से हर लक्ष्य प्राप्त हो सकता है जापान के आईची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स- भारतीय पुरुष टीम ने फाइनल मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ईरान को छह अंकों के अंतर से पराजित किया। जापान के आईची-नागोया में आयोजित 20वें एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने वाले स्टार डिफेंडर सुमित सांगवान के गृह जिले दादरी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय भिवानी रोड स्थित सांगवान गार्डन और गांव आदमपुर डाढ़ी में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्रवासियों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ सुमित का स्वागत किया। इस दौरान गार्डन से शहर होते हुए गांव तक खुली जीप में उनका विजयी जुलूस निकाला गया। खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने उन्हें नोटों की मालाएं पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।0
0
Report
नवरत्न अस्पताल के बाहर हंगामा: परिजनों ने चिकित्सक पर आरोप, पुलिस मौके पर
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh :जंक्शन में नवरत्न अस्पताल के बाहर हंगामा, हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,बच्चे को लेकर परिजनों का फूटा गुस्सा,चार दिन से भर्ती बच्चे को लेकर परिजनों ने चिकित्सक पर लगाए गंभीर आरोप,चिकित्सक ने बच्चे को कहीं और ले जाने की बात कही,परिजनों ने पूछा- चार दिन तक क्यों नहीं बताया?,बच्चे को कुछ होने पर अस्पताल को आग लगाने की धमकी,प्रबंधन के खिलाफ जताई नाराजगी,हंगामे की सूचना पर जंक्शन पुलिस पहुंची मौके पर0
0
Report
Advertisement
