icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उत्तराखंड विधानसभा सत्र कल तक के लिए स्थगित; विपक्ष पर हंगामे का आरोप

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड विधानसभा का सत्र निश्चित कल के लिए स्थगित हो गया है। विधानसभा सत्र को लेकर भाजपा के वरिष्ठ विधायक विनोद कंडारी ने जी मीडिया से खास बातचीत की। विनोद कंडारी ने कहा के विपक्ष सदन में सिर्फ हंगामा करने की नीयत से आया था। किसी भी सकारात्मक मुद्दे में विपक्ष ने चर्चा में भाग नहीं लिया। प्रश्नकाल ना होने का कारण विपक्ष है। अगर विपक्ष ने साथ दिया होता तो जनता से संबंधित प्रश्नों पर मंत्री जवाब भी देते। वही कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने जी मीडिया से खास बातचीत की। कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने कहा कि सदन नियमों से चलता है विपक्ष स्पीकर पर अपनी बात थोप नहीं सकता । जब नियम 310 के तहत जिस मुद्दे को लिया जाता है चर्चा उसी पर होती है। प्रश्नकाल नहीं होने का कारण विपक्ष है टिक टैक विधायक विनोद कंडारी और कैबिनेट मंत्री भारत चौधरी
0
0
Report

औरैया सपाइयों ने मिठाई खिलाकर किया मुंह मीठा , मनाया जीत का जश्न

Ashwani bajpaiAshwani bajpaiFollowJust now
Auraiya, Uttar Pradesh:एमएलसी चुनाव में हुई सपा की जीत को लेकर यूपी के औरैया जनपद में सपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर किया मुंह मीठा , मनाया जीत का जश्न , इसके साथ ही साथ समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने इस जीत को बताया जनता की जीत और जिस तरह एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत हुई है इसे समझा जा सकता है कि जनता 2027 में पूरी तरीके से समाजवादी पार्टी की सरकार लाने के लिए तैयार बैठी है । यूपी के औरैया जनपद में सदर औरैया कोतवाली क्षेत्र के होटल केशरकुंज में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एकत्रित हुए सपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया जीत का जश्न । समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि एमएलसी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सपा प्रत्याशियों को हराने के लिए जितनी भी चाले चली गई लेकिन मतदाताओं के द्वारा सपा प्रत्याशियों को जिताया गया , भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सदैव यह कहा जाता है समाजवादी पार्टी गुंडा और माफियाओं की पार्टी है लेकिन इस चुनाव में आप सभी ने देखा की सबसे ज्यादा गुंडई भारतीय जनता पार्टी के द्वारा की गई है । लेकिन अब जनता जाग चुकी है और 2027 में जनता भारी बदलाव लाएगी और भारी मतों से सपा को जिताएगी और सपा ही आएगी । सर्वेश बाबू गौतम सपा जिलाध्यक्ष
0
0
Report

उत्तराखंड विधानसभा सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, विपक्ष भ्रष्टाचार के आरोप लगाता है

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड विधानसभा का सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गया है। ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि यह निराशाजनक विधानसभा सत्र रहा है। सरकार की मंशा विधानसभा सत्र आयोजित करने की नहीं थी। चुनाव को देखते हुए सरकार ने विधानसभा सत्र इस बार गैरसैंण विधानसभा में किया गया। डेढ़ दिन के अंदर विधानसभा सत्र निपट गया। यशपाल आर्य ने सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लगाए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कैबिनेट की मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त है। गंभीर आरोप लग रहे हैं विपक्ष चाहता था कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सदन में चर्चा हो लेकिन चर्चा को स्वीकार नहीं किया गया।
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर के पांच पंचायतों में मतदान जारी, भंवर सिंह भाटी ने किया मतदान

Bikaner, Rajasthan:पंचायत चुनाव को लेकर मतदान जारी पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी ने किया मतदान अपने पैतृक गांव हदां पहुंचकर डाला वोट मतदाताओं से विकास को ध्यान में रखकर मतदान करने की अपील पंचायती राज चुनाव में अधिक से अधिक मतदान का किया आह्वान बीकानेर जिले की पांच पंचायत समितियों में निर्वाचन प्रक्रिया चल रही है गांवों की सरकार चुनने के लिए मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुँच रहे हैं जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के निर्वाचन को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं अब सबकी नजर मतदान प्रतिशत और चुनावी नतीजों पर होगी
0
0
Report
Advertisement

उमेश कुमार इस्तीफा देकर जन निर्माण पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, विपक्ष से नाराजगी का संकेत

Dehradun, Uttarakhand:एंकर हरिद्वार के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए विधायक उमेश कुमार ने बताया कि विपक्ष के रवैया से वह काफी नाराज हैं हरिद्वार से लेकर प्रदेश के कई मुद्दों पर उन्होंने विपक्ष से सहयोग मांगा लेकिन विपक्ष ने कभी भी सहयोग नहीं दिया। उमेश कुमार ने कहा जब भी विपक्ष को उनकी जरूरत पड़ी उन्होंने हमेशा सहयोग दिया लेकिन विपक्ष उनके साथ खड़ा नहीं हुआ। उमेश कुमार निजी मीडिया को बताया कि उन्होंने स्पीकर रितु खंडूरी को अपना इस्तीफा दे दिया है और अब वह जन निर्माण पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। टिक टैक उमेश कुमार निर्दलीय विधायक
0
0
Report

उत्तराखंड विधानसभा स्थगित: विपक्ष परंपराओं से पीछे, मंत्री बोले जनता के सवाल नहीं हुए

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ज़ी मीडिया से सत्र को लेकर खास बातचीत की। सौरभ बहुगुणा ने कहा विधानसभा में विपक्ष ने इस बार परंपराएं तोड़ने का काम किया है। फोटो सेशन में विपक्ष को शामिल होना चाहिए था । लेकिन उन्होंने किनारा किया। सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सदन में अगर प्रश्न काल चलता तो आम जनता के प्रश्नों पर चर्चा होती। लेकिन विपक्ष ने वहां से भी किनारा किया क्योंकि उनकी मंशा सदन में भाग लेने की थी ही नहीं। टिक टैक सौरभ बहुगुणा कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड
0
0
Report

जमीन में हिस्सा और रहने के लिए घर की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंची महिला ने जमीन में लेट कर क‍िया प्रदर्शन

RavindraRavindraFollow20m ago
Hamirpur, Uttar Pradesh:

हमीरपुर: पति की जमीन में हिस्सा और रहने के लिए घर की मांग, न्याय की आस में डीएम कार्यालय पहुंची महिला ने जमीन पर लेटकर किया प्रदर्शन यूपी के हमीरपुर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में एक महिला का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। 

 

न्याय की गुहार लेकर पहुंची महिला जमीन पर लेटकर दंडवत करती और रोती-बिलखती नजर आई। महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर पति की जमीन में हिस्सा नहीं देने और घर में रहने के लिए जगह न देने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया क‍ि  उसका पति पिछले एक साल से लापता है, लेकिन पुलिस से शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 

 

जमीन पर लेटकर न्याय मांगती महिला को देखकर मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे उठाया और जिलाधिकारी के सामने पेश किया। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त लोगों का ध्यान एक महिला की ओर आकर्षित हो गया, जब वह जमीन पर लेटकर दंडवत करती हुई जिलाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़ने लगी। महिला रोती-बिलखती और जमीन पर माथा टेकते हुए न्याय की गुहार लगाती नजर आई उसके ससुराल वाले उसे उसके पति की जमीन में हिस्सा नहीं दे रहे हैं। ससुराल पक्ष उसे घर में रहने के लिए जगह भी नहीं दे रहा है। पति के गायब होने के मामले में पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। 

 

कलेक्ट्रेट परिसर में महिला को जमीन पर लेटकर प्रदर्शन करते देख महिला पुलिसकर्मियों ने उसे उठाया और जिलाधिकारी के सामने पेश किया, ताकि वह अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रख सके।

0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड विधानसभा सत्र स्थगित, विपक्ष के हंगामे के बीच स्पीकर ऋतु खंडूरी का बयान

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है। डेढ़ दिन चले विधानसभा सत्र को लेकर पक्ष विपक्ष में काफी हंगामा देखने को मिला। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने ज़ी मीडिया से खास बातचीत की। रितु खंडूड़ी ने कहा की विधानसभा स्पीकर के तौर पर वह राज्य की महिला पहली महिला स्पीकर रही और उनके लिए उनके लिए यह बड़ा गौरव का पल था । आज 5 साल बाद आखिरी विधानसभा सत्र में बतौर स्पीकर उन्होंने हम नियमों का पालन करने की कोशिश की। स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि सदन के नियमों की जानकारी और सदन की गरिमा का उन्होंने ख्याल रखने की हमेशा कोशिश की। स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने कहा की आखिरी सत्र के दिन विपक्ष के विधायक फोटो सेशन में नहीं सम्मिलित हुए। परंपरा का उलझन है वहां किसी पार्टी ने उन्हें नहीं बुलाया था बल्कि स्पीकर ने उन सभी को आमंत्रित किया था। स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने कहा प्रश्न काल चलता विधायकों के सामने प्रश्न आते । मंत्री जवाब देते और जनता के लिए कार्य होते लेकिन विपक्ष ने इसकी जरूरत नहीं समझी। टिक टैक रितु खंडूड़ी स्पीकर उत्तराखंड विधानसभा
0
0
Report
Advertisement

CCTV: नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में साहिल जैन उर्फ Google पर ताबड़तोड़ फायरिंग

SShyamFollow31m ago
New Delhi, Delhi:नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग गोली दीवार और कार पर लगी है, कोई घायल नहीं दिल्ली और देश के सबसे बड़े बुकी में से एक साहिल जैन उर्फ गूगल नाम घर पर फायरिंग अवैध कॉल सेंटर के कारोबार का आरोप भी है साहिल पर साहिल जैन उर्फ गूगल को साल 2021 में लारेंस बिश्नोई ने खुद कॉल करके धमकी दी थी लारेंस बिश्नोई ने कॉल पर धमकी दी थी 'तुझे और तेरे परिवार को कच्चा चबा जाऊँगा' लारेंस बिश्नोई का साहिल गूगल को धमकी देने वाला ऑडियो भी वायरल हुआ था फायरिंग की जांच में जुटी पुलिस कुल 6 राउंड गोलियां चली हैं पुलिस जांच कर रही है कि गोली क्या लारेंस बिश्नोई गैंग के लोगों ने चलाई है या किसी और गैंग का हांथ है सूत्रों के मुताबिक रंगदारी मांगने के लिए फायरिंग का शक
0
0
Report

लखनऊ के सिविल अस्पताल में डेंगू वार्ड के साथ मरीजों की संख्या बढ़ी

Lucknow, Uttar Pradesh:बदलते मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियां बढ़ती जा रही हैं जिसमें डेंगू राजधानी लखनऊ में तेजी से पैर पसार रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी सरकारी अस्पतालों में अलग से डेंगू वार्ड बनाए गए हैं लखनऊ के सिविल अस्पताल में भी डेंगू मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है यहां पर रायबरेली हरदोई बहराइच समेत तमाम जिलों के मरीज भर्ती हैं जिनका कहना है कि इस अस्पताल में व्यवस्था अच्छी है क्षेत्र में तेजी से डेंगू फैल रहा है जिससे सतर्क रहने की जरूरत है समय पर इलाज कराना जरूरी है स्वास्थ्य विभाग की माने तो दीपावली से पहले मच्छरों से होने वाले बीमारी का प्रकोप ज्यादा रहता है। Wt + tt - डेंगू वार्ड सिविल अस्पताल
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top