212601
फतेहपुर में इंस्टाग्राम ने 20 साल बाद मिलाया बिछड़े भाई से
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में 20 साल से लापता भाई को इंस्टाग्राम के जरिए बहन ने खोज निकाला है। 20 साल पहले गोविंद कानपुर से नौकरी की तलाश में मुंबई गया हुआ था, मुंबई में बीमार पड़ने के बाद उसने कानपुर के लिए ट्रेन पकड़ी, गलती से वह दूसरी ट्रेन में बैठ गया। वह कानपुर की जगह जयपुर पहुंच गया। इसके बाद वह जयपुर में ही रहकर नौकरी करने लगा और कानपुर नहीं गया। फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील के पनई इनायतपुर गांव में गोविंद की बहन की शादी हुई थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बालोद जल-जंगल-जमीन विवाद: सर्व आदिवासी समाज का कलेक्टर कार्यालय घेराव
Raipur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग न्यूज़: बालोद में गरमाया जल-जंगल-जमीन का मुद्दा; सर्व आदिवासी समाज द्वारा आज किया जा रहा कलेक्टर कार्यालय का घेराव छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्राम सभा की अनुमति के बिना पारंपरिक सीमा क्षेत्र में हो रहे कथित अवैध कब्जे, खनन और निर्माण कार्यों के विरोध में आज यानी 1 जून 2026 को 'सर्व आदिवासी समाज' जिला-बालोद द्वारा कलेक्टर कार्यालय के सामने उग्र धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। आदिवासी समाज आज उग्र नजर आ रहा है प्रशासन द्वारा किया गया सुरक्षा घेरा ध्वस्त कर कलेक्ट्रेट परिसर में दाखिल हुए आदिवासी0
0
Report
इनेलो ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन कर पीएम के नाम ज्ञापन सौंपा
Charkhi, Haryana:चरखी दादरी। हरियाणा में लगातार बढ़ रही महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी सुप्रीमो अभय चौटाला के आह्वान पर प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किए गए। इसी कड़ी में चरखी दादरी में इनेलो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान इनेलो कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। रसोई से लेकर खेत-खलिहान तक हर जगह महंगाई की मार पड़ रही है। पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। इनेलो नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से परिवहन लागत बढ़ रही है, जिसका सीधा असर खाने-पीने की वस्तुओं और रोजमर्रा के सामान पर पड़ रहा है। वहीं रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों से गृहिणियों की परेशानी भी बढ़ गई है। नेताओं ने कहा कि सरकार केवल बड़े-बड़े दावे कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर आम जनता आर्थिक संकट से जूझ रही है। किसानों की खेती महंगी हो चुकी है और मजदूर वर्ग دو वक्त की रोटी जुटाने के लिए संघर्ष कर रहा है। प्रदर्शन के बाद इनेलो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेने तथा महंगाई पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की गई।0
0
Report
हमीरपुर तूफान में तोतों की मौत: वायरल वीडियो से मची तहलका
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर-आंधी-तूफान में तोतों के हताहत होने का मार्मिक वीडियो आया सामने, वीडियो में दर्जनों की संख्या में बेसुध हालत में पड़े दिखाई दे रहे तोतें, दर्जनों तोतों की आंधी तूफान के कहर में हुई मौत, बीती 29 मई को आये भयंकर आंधी तूफान ने जिले में मचाई थी तबाही, किसी शख्स ने तोतों के हालात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में किया वायरल, सुमेरपुर इलाके का बताया जा रहा है वायरल वीडियो।0
0
Report
Advertisement
खेत बचाओ अभियान: किसानों के लिए नई योजना, जमीन बचाने की पूरी पहल
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सहसपुर के ढाकी क्षेत्र से राज्यव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ किया। यह अभियान 1 जून से 30 जून तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा, इसका उद्देश्य कृषि भूमि संरक्षण, किसानों को जागरूक करना और कृषि योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाना है। बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान कार्यक्रम में पहुंचे और कृषि मंत्री ने कृषि क्षेत्र में उन्नत काम करने वाले किसानों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने कहा कि अभियान के दौरान किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), सॉइल हेल्थ कार्ड, कृषि यंत्रीकरण तथा अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल खेतों को बचाने का नहीं, बल्कि किसानों के सम्मान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का संकल्प है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस अभियान के जरिए किसानों को खेती में रासायनिक उर्वरकों की रोकथाम और जैविक खाद का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिसमें सरकार हर मोड़ पर किसानों का साथ देती नजर आएगी।0
0
Report
कन्नौज सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, कार डीसीएम से पीछे से टकराई
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज - सड़क हादसे में 2 की मौत, डीसीएम से टकराई कार कन्नौज में सोमवार को भीषण सड़क हादसे की दर्दनाक खबर सामने आई है, कानपुर की ओर से आ रही कार डीसीएम से पीछे से टकराई है, इस भीषण सड़क हादसे में 2 युवकों की जान चली गई जबकि चालक की हालत गंभीर बताई गई है। कन्नौज के मानीमऊ में कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर सोमवार को भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा एक कोल्ड स्टोर के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार कार की डीसीएम से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 33 वर्षीय विशाल सिंह पुत्र दिनेश सिंह निवासी पुरादेव, थाना शिवाली और 35 वर्षीय अम्बर कटियार पुत्र बृजेश कटियार निवासी मजबूत नगर, पिहानी, कानपुर नगर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और डीसीएम को हाईवे किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।0
0
Report
मतदाता सूची में दोहराव से निष्पक्ष चुनाव पर सवाल, सपा ने शिकायत की
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के बाद जारी मतदाता सूची पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे त्रुटिपूर्ण और संदिग्ध बताया है। सोमवार को सपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में बड़ी संख्या में नामों का दोहराव पाया गया है, जिससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक रिपोर्ट सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी द्वारा किए गए परीक्षण में कई ऐसे मतदाताओं के नाम मिले हैं, जो एक से अधिक बार सूची में दर्ज हैं। उनके अनुसार नगर विधानसभा क्षेत्र में 4,363, चुनार में 5,475, छानबे में 5,120, मझवा में 6,403 तथा मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में 6,667 नामों का दोहराव पाया गया है। सपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल और सरकार चुनावी लाभ लेने के उद्देश्य से मतदाता सूची में गड़बड़ियां करवा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और पारदर्शी होना आवश्यक है। यदि सूची में इस प्रकार की त्रुटियां बनी रहती हैं तो इससे चुनाव की विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी तथा चुनाव आयोग से करेगी और मांग करेगी कि पूरे जिले की मतदाता सूची की निष्पक्ष जांच कराकर सभी त्रुटियों को तत्काल दूर किया जाए। देवी प्रसाद चौधरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मतदाता सूची में सुधार नहीं किया गया और शिकायतों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची की जांच कर रहे हैं और जो भी अनियमितताएं सामने आएंगी, उन्हें संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
योगी ने गौमाता के राष्ट्रपशु होने की मांग पर पलटवार किया
Moradabad, Uttar Pradesh:मौलाना अरशद मदनी की गौमाता को राष्ट्र पशु घोषित करने वाली मांग पर योगी आदित्यनाथ ने पलटवार किया और कहा कि गाय तो स्वघोषित राष्ट्रमाता है. यानी बिजनौर की धरती से सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाय, गंगा और गाजियाबाद का जिक्र किया0
0
Report
झांसी के सिद्धेश्वर मंदिर से छात्रा का बैग चोरी, सीसीटीवी में युवक पकड़ा
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सिद्धेश्वर मंदिर से चोरी का एक वीडियो सामने आया है। जहाँ एक छात्रा मंदिर के बाहर बैग रखकर दर्शन करने गई। 5 मिनट बाद लौटी तो बैग गायब मिला। सीसीटीवी फुटेज में मंदिर की रेलिंग पर बैठा युवक बैग चुराकर भागता नजर आ रहा है। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि एक छात्रा दर्शन के लिए मंदिर आई थी। उसने अपना बैग मंदिर के बाहर रख दिया और दर्शन करने अंदर चली गई। करीब 5 मिनट बाद जब वह वापस आई तो उसका बैग वहां नहीं था। आसपास तलाश करने पर भी बैग नहीं मिला। तो छात्रा ने तुरंत मंदिर प्रबंधन को सूचना दी। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। फुटेज में साफ दिख रहा है कि मंदिर की रेलिंग पर एक युवक पहले से बैठा था। जैसे ही छात्रा अंदर गई, युवक ने मौका देखकर बैग उठाया और वहां से नौ-दो ग्यारह हो गया। बैग में मोबाइल, चार्जर और स्कूली किताबें थीं।0
0
Report
दिल्ली-रींगस नई ट्रेन: खाटू श्याम भक्तों के लिए वीकेंड राहत
Rewari, Haryana:खाटू श्याम जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी। रीवाड़ी से रींगस के लिए नई ट्रेन आज से शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई। खाटू श्याम जाने वाले भक्तों के लिए यह नई ट्रेन शनिवार और रविवार को रींगस के लिए रवाना होगी। यह खबर बताती है कि दिल्ली-रेवाड़ी-रींगस रूट पर नई ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है। इस नई ट्रेन के शुरू होने से रीवाड़ी, पटौदी, गुड़गांव, नारनौल और अटेली क्षेत्र के श्रद्धालुओं को इसका फायदा मिलेगा। रेलवे द्वारा मांग के बाद इसे शुरू किया गया है। वर्तमान में ट्रेन संख्या 74001/74004 दिल्ली और रेवाड़ी के बीच दैनिक सेवा है। अब इस ट्रेन का विस्तार रींगस तक कर दिया गया है। रूट बढ़ाने के बाद निर्धारित दिनों में यह सेवा दिल्ली और रींगस के बीच 74041/74042 (दिल्ली-रींगस-दिल्ली द्वि-साप्ताहिक पैसेंजर) के रूप में चलेगी। वर्तमान में रेवाड़ी से रींगस रूट पर करीब 24 ट्रेनों का संचालन होता है। नई ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलाई जाएगी: दिल्ली से यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार और रविवार को रींगस के लिए रवाना होगी; वापसी दिशा में रींगस से यह ट्रेन प्रत्येक रविवार और सोमवार को दिल्ली के लिए चलेगी। द्वि-साप्ताहिक होने के कारण वीकेंड पर खाटू श्याम जाने वाले कामकाजी लोग और परिवार सबसे ज्यादा फायदा उठाएंगे।0
0
Report
Advertisement
आगर मालवा में तेज आंधी-बारिश से पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा जिले में मौसम के बदले मिजाज के साथ चली तेज आंधी कई जगह बड़े हादसों की वजह बनते-बनते रह गई। तेज हवाओं के कारण जिले के अलग- अलग क्षेत्रों से चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। सुसनेर में विद्युत विभाग के कार्यालय परिसर में लगा टीन शेड तेज हवा के दबाव को नहीं झेल पाया और उड़ गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टीन शेड के उड़ने की लाइव तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें तेज हवा का असर साफ दिखाई दे रहा है। वहीं नलखेड़ा में एक रहवासी क्षेत्र में दुकान के सामने छाया के लिए लगाई गई मेटी (टीन संरचना) तेज हवा के कारण बिजली के तारों से टकरा गई। तारों से अचानक तेज चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि समय रहते स्थिति संभल गई और कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। तेज आंधी और बारिश के दौरान जिले के कई हिस्सों में पेड़ गिरने और बिजली व्यवस्था प्रभावित होने की भी खबरें सामने आई हैं। फिलहाल मौसम शांत होने के बाद हालात सामान्य हो रहे हैं।0
0
Report
आदिवासी समुदाय के खिलाफ टिप्पणी पर शहर में प्रदर्शन, कानूनी कार्रवाई की मांग
Dhamtari, Chhattisgarh:आदिवासी समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर की गई आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी को लेकर सोमवार को सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने सिटी कोतवाली थाना के सामने प्रदर्शन किया...... समाज के सदस्यों ने आरोप लगाया कि गरियाबंद निवासी संस्कार सतपती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आदिवासी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी की है, जिससे समाज में नाराजगी और रोष का माहौल है...... मामले को लेकर समाज के सदस्य सिटी कोतवाली पहुंचे और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की...... प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों ने कहा कि किसी भी समुदाय के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए...... वहीं पुलिस अधिकारियों ने समाज के प्रतिनिधियों से चर्चा कर आवेदन प्राप्त किया और मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया...... पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया।0
0
Report
मंदसौर में मौसम बदला: आकाश बादलों से ढका, आंधी-बारिश ने गर्मी को दी राहत
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर में मौसम का मिजाज बदला है, आसमान में बादलों ने डेरा डाला, कई जगह आंधी तूफान और तेज हवाओं का दौर चला अंचल में कई जगह बारिश भी हुई. इस बारिश ने लोगों को तेज गर्मी से राहत दी है; वही एक–दो स्थान पर ओलावृष्टि की भी खबर है, हालांकि ओलावृष्टि कम हुई है और फिलहाल खेतों में किसी भी तरह की फसल नहीं होने की वजह से कोई नुकसान की खबर अभी तक है0
0
Report
Advertisement
खैरागढ़ में सुशासन तिहार: आवास-शौचालय समेत 20 हजार से अधिक आवेदन पहुँचे
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। सरकार के सुशासन तिहार में ग्रामीण अपनी समस्याएं और मांगें लेकर बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। खैरागढ़ जिले के ग्राम कुकुरमुड़ा में आयोजित शिविर में भी आवास, शौचालय, वन पट्टा और महतारी वंदन योजना से जुड़े आवेदनों की भरमार रही। जिला CEO प्रेम कुमार पटेल ने बताया कि जिले में अब तक 19 शिविर आयोजित हो चुके हैं, जिनमें 20 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। अधिकांश आवेदन मांगों से जुड़े हैं, जबकि शिकायतें अपेक्षाकृत कम हैं। प्रशासन लगातार आवेदनों का निराकरण कर रहा है। उन्होंने बताया कि 10 जून तक सुशासन तिहार के शिविर जारी रहेंगे। शासन का दावा है कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने और ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।0
0
Report
अमेठी में अतिक्रमण हटाने पर ग्रामीणों ने राजस्व-पुलिस टीम पर किया हमला; वीडियो वायरल
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी ,अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व व पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला ग्रामीणों और संयुक्त टीम की झड़प का वीडियो हुआ वायरल एसडीएम के आदेश के बाद पुलिस व राजस्व टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी सालों से बेशकीमती जमीन पर किया गया था अवैध कब्जा अमेठी के सुल्तानपुर मजरे मोचवा गांव की घटना0
0
Report
सीएम योगी ने पाक विस्थापितों को 5-5 एकड़ के मालिकाना अधिकार पत्र वितरित किए
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर जिले के Badapur विधान सभा क्षेत्र के आलमपुर गामड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने पाकिस्तान से विस्थापित लाभार्थियों को 5-5 एकड़ का मालिकाना अधिकार पत्र वितरित किए। पाक विस्थापित मोहन सिंह, मुMod्तर सिंह, अमरीक सिंह, लखविंद्र सिंह कौर को प्राथमिकता दी गई, इसके बाद पूर्व सैनिक अनुपम कुमार, चांदी देवी, जगमोहन सिंह, सुरेश कुमार जयनेन्द्र कुमार को जमीन के मालिकाना अधिकार पत्र वितरित किए गए। कुल 1645 पाक विस्थापित लाभार्थियों को और 50 पूर्व सैनिकों को अधिकार पत्र मिले। विस्थापित समूह ने कहा कि आजादी के बाद से अधिकार और हथियाने का मौका नहीं मिला, मगर योगी जी ने यह कदम उठाकर हमारी पीड़ा को समझा। लोगों ने योगी को अपना मसीहा बताया और उनकी प्रशंसा की। सीएम के दौरे के कारण सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे और उन्होंने समूह में महिलाओं को भी सम्मानित किया। पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण बड़ी संख्या में दूर-दराज से पहुँचे।0
0
Report
Advertisement
