212601
फतेहपुर में मामूली बात पर दबंगों ने मासूम को जमकर पीटा
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र के खदरहा गांव में खेत में भैंस जाने जैसी मामूली बात को लेकर दबंगों ने एक मासूम को जमकर पीटा। गांव के निवासी शत्रुघ्न ने बताया कि उसका बेटा भैंस चला रहा था तभी एक युवक ने भैंस के खेत में जाने पर गुस्से में आकर मासूम को लाठी-डंडों से पीट दिया। मिट्टी में लथपथ और बेहोश हालत में परिजन बच्चे को घर लाए और इलाज करवाया। इसके बाद उन्होंने असोथर थाने में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब परिजनों ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रोहतक महम हल्के के MLA बलराम डांगी के कार्यालय पर फायरिंग, सीसीटीवी सामने
Rohtak, Haryana:MLA office का फायरिंग का सीसीटीवी आया है सामने दो बाइक पर बदमाश फायरिंग करते नजर आए रोहतक जिले के महम हल्के के विधायक बलराम डांगी0
0
Report
जम्मू-कश्मीर मटन व्यापार: पंजाब में अवैध टैक्स के खिलाफ एक सप्ताह का अल्टीमेटम
Srinagar, Uttarakhand:The Coordination Committee of Mutton Dealers Jammu and Kashmir today held an important meeting in the presence of committee members including Mehraj Din Ganie, Khursheed Ahmad, Adil Ahmad, and Khair Mohammad. During the meeting, the participants expressed serious concern over the alleged illegal tax being collected at Madhopur, Punjab, stating that the levy is causing hardships for mutton traders from Jammu and Kashmir. The committee members demanded immediate intervention by the Punjab Government and the Jammu and Kashmir Government to resolve the issue. They urged Chief Minister Omar Abdullah to take up the matter with the concerned authorities and ensure relief for traders. The Coordination Committee issued a one-week ultimatum to the authorities, warning that if their demands are not addressed within the stipulated period, they will be compelled to launch further protests and agitation in support of their demands. The meeting concluded with a unanimous appeal for the protection of traders' interests and the removal of hurdles affecting the livestock and mutton trade in Jammu and Kashmir.0
0
Report
NEET परीक्षा पारदर्शिता: मोदी-शेखावत की योजना पर विपक्ष के प्रहार
Jodhpur, Rajasthan:केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज जोधपुर पहुंचे। अपने निवास पर उन्होंने आमजन की जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत में शेखावत ने आगामी नीट परीक्षा को लेकर कहा कि परीक्षा ईमानदारी, पारदर्शिता और तय मानकों के अनुरूप कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश न रहे, इसके लिए सरकार तकनीक और उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं परीक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार परीक्षा पूरी पारदर्शिता, भरोसे और निर्धारित मानकों के अनुसार संपन्न होगी। उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार के बहकावे या अफवाहों में न आएं तथा अपनी मेहनत और तैयारी के आधार पर पूरी लगन से परीक्षा दें। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं भी दीं। जोधपुर में चिकित्सा क्षेत्र में विभिन्न सुविधाओं के उद्घाटन को लेकर शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, सुरक्षा, जीवन की सुगमता और व्यापारिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जोधपुर में भी चिकित्सा क्षेत्र की कई नई सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।0
0
Report
Advertisement
Shahdara railway station murder case video raises questions about police role
Delhi, Delhi:जिला शाहदरा के शाहदरा रेलवे स्टेशन हत्या मामला: वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी मौजूद, कार्रवाई को लेकर उठे सवाल दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर युवक पंकज धामा की मौत के मामले में एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने घटना को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल हो रहे वीडियो में प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ के बीच एक पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहा है। वीडियो देखने वाले लोग सोशल मीडिया पर यह सवाल उठा रहे हैं कि घटना के दौरान पुलिस की भूमिका क्या रही और तत्काल हस्तक्षेप क्यों नहीं दिखाई दे रहा। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी पंकज धामा योगा एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान कुछ यात्रियों के साथ उनका विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गया। आरोप है कि युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पंकज को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू की गई। इस बीच सामने आए वीडियो में प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक पुलिसकर्मी दिखाई दे रहा है। हालांकि, केवल वीडियो के आधार पर यह निष्कर्ष निकालना संभव नहीं है कि उस समय पुलिसकर्मी ने क्या कार्रवाई की थी या घटना के पूरे घटनाक्रम में उसकी क्या भूमिका रही। वीडियो का एक हिस्सा ही सार्वजनिक हुआ है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की जांच की जा रही है ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। फिलहाल इस घटना ने रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
अंतरराज्यीय नकबजन गैंग सतपाल फौजी गैंग का जयपुर में पर्दाफाश; गिरफ्तारी के साथ माल बरामद
Jaipur, Rajasthan:जयपुर वेस्ट जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह सतपाल फौजी गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने देश के कुख्यात नकबजन सतपाल सिंह उर्फ सतपाल फौजी और उसके साथी पवन कुमार तंवर को गिरफ्तार कर करीब 40 लाख रुपये नकद एवं सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी का खुलासा किया है।डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों के आसपास बढ़ रही चोरी और नकबजनी की घटनाओं को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने करीब 1000 सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद गैंग तक पहुंच बनाई।जांच में सामने आया कि आरोपी सतपाल फौजी पुलिस से بچने के लिए अपना हुलिया पूरी तरह बदलने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए उसने एक परिचित को चेहरे का विशेष मुखौटा (फेस मास्क) तैयार करवाने के लिए करीब 2 लाख रुपये दे रखे थे।फौजी गैंग हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, पंजाब, मध्यप्रदेश और दक्षिण भारत के कई राज्यों में सक्रिय है। आरोपी सतपाल फौजी के खिलाफ जयपुर सहित देशभर में छह दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसने पूछताछ में आधा दर्जन से अधिक वारदातें करना स्वीकार किया है।सतपाल फौजी हरियाणा के गुरुग्राम जिले के आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। वह पूर्व में हत्या, फायरिंग, मारपीट और नकबजनी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार जेल में रहने के दौरान उसने विभिन्न राज्यों के अपराधियों से संपर्क स्थापित कर संगठित गैंग तैयार किया।आरोपी पहले सुनसान फ्लैटों और मकानों की रेकी करता था। वारदात के दौरान वाहन को घटनास्थल से दूर खड़ा करता और हुलिया बदलकर चोरी को अंजाम देता था। गैंग में रिश्तेदारों, दोस्तों और गांव के युवकों को लालच देकर शामिल किया जाता था।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बलेनो कार तथा चोरी का माल बरामद कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपियों से अन्य वारदातों और गैंग के अन्य सदस्यों के संबंध में पूछताछ जारी है।पुलिस का मानना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी से विभिन्न राज्यों में हुई कई चोरी और नकबजनी की घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।0
0
Report
नीट री-एग्जाम धार: 3 केंद्र, 1600 छात्र निश्चिंत माहौल में परीक्षा देंगे
Dhar, Madhya Pradesh:नीट री-एग्जाम को लेकर प्रशासन की पुख्ता तैयारी, 1600 विद्यार्थी देंगे परीक्षा धार, मप्र धार जिले में नीट री-एग्जाम को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 1600 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया, पेयजल, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों या तनाव में आए बिना आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं और विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल की तैनाती के साथ ही प्रवेश द्वारों पर सघन जांच की व्यवस्था की गई है। प्रशासन का लक्ष्य परीक्षा को पारदर्शी, सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराना है ताकि विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिल सके。0
0
Report
Advertisement
यूपी CM योगी आदित्यनाथ ललितपुर दौरे पर 1800 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण
Lalitpur, Uttar Pradesh:आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुंदेलखंड के ललितपुर जिले के दौरे पर रहे , जहाँ उन्होंने ललितपुर जिले को करीब 1800 करोड़ रुपये की सौगात देते हुये विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ललितपुर पहुँचकर सबसे पहले तुवन मंदिर पहुँचे , जहां उन्होंने मंदिर के दर्शन करने के बाद तुवन मंदिर प्रांगण में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में शामिल हुये । मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुये विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि पूर्व की सरकारों में बुंदेलखंड माफियाओं के चंगुल में था । पूर्व में। भूमाफिया , वन माफिया इसका शोषण कर रहे थे बेरोजगारी और पलायन यहां की पहचान थी ,लेकिन आज बुंदेलखंड विकास कर रहा है । प्रदेश का सबसे बड़ा बल्क ड्रग फार्मा ललितपुर जिले में बन रहा है , जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है । जिले में जितना विकास मोदी की डबल इंजन की सरकार ने किया है ,उतना कभी नहीं हुआ । पूर्व में बुंदेलखंड की महिलाओ को सिर पर मटका रखकर पानी के लिये भटकना पड़ता था लेकिन आज हर घर जल योजना ने यहां की इस समस्या को दूर किया है । Byte - योगी आदित्यनाथ (CM यूपी )0
0
Report
उदयपुर में बाइक चोरों के हौसले बुलंद, सीसीटीवी में कैद चोरी की पूरी वारदात
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में वाहन चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बदमाशों ने शहर के पानेरियों की मादड़ी स्थित परिवहन कॉलोनी में एक मकान के बाहर खड़ी बाइक चुरा ली। यह पूरी वारदात वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमे साफ नजर आ रहा है कि बड़े ही आराम से दो बदमाश बाइक चुरा कर फरार हो रहे है। सुबह जब वाहन मालिक बाहर निकला तो बाइक गायब मिली। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड मिली। फुटेज में युवक बाइक के पास आता है और कुछ ही क्षणों में उसे लेकर वहां से निकल जाता है। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
री-नीट परीक्षा की मॉक ड्रिल: रायपुर के 25 केंद्रों में सुरक्षा कड़ा; पुलिस-प्रशासन की तैयारी
Raipur, Chhattisgarh:री-नीट परीक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन और स्कूल प्रबंधन की मॉक ड्रिल, दानी स्कूल में हुआ मॉक ड्रिल. परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा. पुलिस, स्कूल प्रबंधन और प्रशासनिक अमला मौजूद. अभ्यर्थियों की एंट्री से लेकर आपात स्थिति तक का किया गया अभ्यास. शाम को परीक्षा स्थल को कर दिया जाएगा सील, कल सुबह अधिकारियों की मौजूदगी में होगा ओपन. रायपुर जिले में कुल 25 परीक्षा केंद्र है. हर सेंटर पर 1 SI समेत पर्याप्त पुलिस बल रहेगा तैनात. हर 5 केंद्रों पर इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी करेंगे पेट्रोलिंग. ACP और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे मॉनिटरिंग. दानी स्कूल परीक्षा केंद्र से मॉक ड्रील का जायजा लिया0
0
Report
Advertisement
बागपत में 50 साल पुरानी मस्जिद ध्वस्त, स्थानीय नेताओं में हलचल
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में 50 साल पुरानी मस्जिद ध्वस्त0
0
Report
जोधपुर में नीट परीक्षा के लिए केंद्रों में सुरक्षा और पारदर्शिता के कड़े इंतजाम
Jodhpur, Rajasthan:राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को लेकर जोधपुर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा केंद्र प्रशासन के अनुसार सभी अभ्यर्थियों के लिए कक्ष आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और प्रत्येक छात्र के रोल नंबर के अनुसार सीट निर्धारित कर दी गई है। संबंधित सीटों पर रोल नंबर की पर्चियाँ भी लगा दी गई हैं ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। परीक्षा केंद्र से जुड़े मोहित माथुर ने बताया कि परीक्षा प्रश्नपत्र प्राप्त करने और उसे केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया डिजिटल निगराणी में रहेगी। सबसे पहले केंद्र प्रतिनिधि जिला कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे, जहां से पुलिस सुरक्षा के साथ प्रश्नपत्र प्राप्त किया जाएगा। प्रश्नपत्र कहां से लिया जाएगा, इसकी जानकारी अंतिम समय पर दी जाएगी। इसके लिए एक विशेष मोबाइल एप का उपयोग किया जाएगा, जिसमें प्रश्नपत्र प्राप्त करने से लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने का पूरा रिकॉर्ड दर्ज होगा। इससे प्रश्नपत्र की आवाजाही पर लगातार नजर रखी जा सकेगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी। मुख्य प्रवेश द्वार पर हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) सहित अन्य सुरक्षा उपकरण लगाए जाएंगे। पुरुष और महिला सुरक्षा कर्मियों के साथ-साथ निरीक्षकों की भी तैनाती की जाएगी, जो अभ्यर्थियों की जांच करेंगे। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ी, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य प्रतिबंधित सामग्री साथ लाने की अनुमति नहीं होगी। विद्यार्थियों को केवल प्रवेश पत्र, निर्धारित फोटो और वैध पहचान पत्र साथ लाने की अनुमति होगी। परीक्षा केंद्र पर पेन उपलब्ध कराया जाएगा。 इसके अलावा अभ्यर्थी केवल पारदर्शी पानी की बोतल ही अपने साथ ला सकेंगे। अन्य प्रकार की बंद या अपारदर्शी बोतलों की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों पर पेयजल की व्यवस्था भी की जाएगी। प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने और समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।0
0
Report
राम मंदिर में चोरी के बाद ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में ऑनलाइन दान की हुई व्यवस्था,
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा - राम मंदिर में चोरी के बाद ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में ऑनलाइन दान की हुई व्यवस्था, बांके बिहारी मंदिर के कार्यालय मे क्यूआर कोड की व्यवस्था की गई है, आपको बता दे कि अयोध्या के प्रसिद्ध राम मंदिर में चढ़ावा चोरी होने का मामला सामने आने के बाद वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर का प्रबंधन भी सतर्क हो गया है। मंदिर में सुरक्षा बढ़ाने और पारदर्शिता लाने के लिए प्रशासन ने दान पेटिकाओं (गोलक) पर क्यूआर कोड (QR Code) लगा दिए हैं। अब श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे अधिक से अधिक ऑनलाइन दान करें।मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मी भी भक्तों को डिजिटल माध्यम से दान देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ऑनलाइन दान की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए मंदिर कार्यालय में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की मशीन लगाई गई है, और जल्द ही दूसरी मशीन भी स्थापित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति मंदिर परिसर में जगह-जगह ऑनलाइन दान के बोर्ड लगाने की योजना बना रही है।प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार के अनुसार, चढ़ावे में पारदर्शिता लाने के प्रयासों का असर दिखने लगा है। पिछले चार महीनों में ऑनलाइन दान करने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में मंदिर को मिलने वाले कुल दान का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा ऑनलाइन माध्यम से आ रहा है।चोरी रोकने के लिए बदले नियमपहले मंदिर परिसर में दान पेटिकाओं पर डलिया, फूल माला या चुनरी रखकर कुछ कर्मचारी खड़े हो जाते थे। वे श्रद्धालुओं से सीधे नकदी लेकर अपनी जेब में रख लेते थे। इस गड़बड़ी को रोकने के लिए समिति ने दान पेटिकाओं का आकार बदलवा दिया है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष अप्रैल में केनरा बैंक के एक कर्मचारी अभिनव सक्सेना को दान राशि गिनते समय 9.38 लाख रुपये चोरी करते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर बैंक से बर्खास्त कर दिया गया था। इससे पहले भी तीन बार मंदिर के भंडारी चोरी करते पकड़े जा चुके हैं, जिन्हें सेवा से हटा दिया गया है।बांकेबिहारी मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। इस वर्ष केवल मार्च, अप्रैल और मई के महीने में ही मंदिर प्रबंधन को 4.90 करोड़ रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। बाइट - मुकेश मिश्रा, उपाध्यक्ष हाई पावर कमेटी बांके बिहारी मंदिर0
0
Report
Advertisement
लखीसराय में दहेज प्रताड़ना का वीडियो वायरल; सास-ससुर और पति गिरफ्तार
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई है। जहां एक विवाहिता को दहेज के लिए उसकी सास द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचन्द्रपुर गांव निवासी मुस्कान की शादी दो साल पहले बड़हिया थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी भवानी शंकर के साथ बड़ी ही धूमधाम से हुई। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से मुस्कान की सास मुस्कान को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगी। सामाजिक स्तर पर कई बार मामले को सुलझाने की पहल की गई लेकिन बात नहीं बनी। मुस्कान को सास द्वारा प्रताड़ित करने का वीडियो सामने आने के बाद जब परिजन मुस्कान से मिलने पहुंचे तो मुस्कान के ससुराल वालों ने उनके पर हमला कर दिया। उनके वाहन को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके बाद परिजन पुलिस की मदद लिए पहुंचे। इसके बाद बड़हिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुस्कान की सास ,ससुर और पति को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि मुस्कान की सास कुछ वर्षों पहले अपने गोतनी की हत्या के जुर्म में जेल भी जा चुकी है। फिलाहाल परिजन मुस्कान को अपने साथ लेकर निजि अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। वहीं पुलिस ने पूछताछ के बाद पीड़िता मुस्कान के सास, ससुर और पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया。0
0
Report
मुज़फ्फरपुर में गवाह पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, जमीन विवाद के कारण प्रमुख साक्षी घायल
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के राघोपुर गांव में जमीन विवाद के चलते पूर्व की हत्या के गवाह अजीत कुमार राय पर देर रात चाचा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। मुख्य गवाही को चार गोली लगी है और वह गंभीर हालत में मुजफ्फरपुर के शहर के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के समय घर पर लगभग आधा दर्जन हथियारबंद लोग पहुंचे और गोलीबारी की। आरोप है कि प्रतिद्वंद्वी पक्ष ने गवाही को लेकर हमला किया। घायल अजीत कुमार ने अस्पताल में बयान देते हुए बताया कि परिवार में जमीन के बंटवारे को लेकर लंबी चली आ रही चरणबद्ध विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया। 2019 में उनके बड़े भाई अखिलेश राय की हत्या हुई थी, जिसकी सुनवाई अब भी चल रही है और वे प्रमुख गवाह हैं। उनके अनुसार गवाही और जमीन विवाद दोनों कारणों से उन्हें निशाना बनाया गया। घायल की पत्नी ने बताया कि आरोपी 8 से 10 की संख्या में थे और बिना बातचीत के सीधे फायरिंग करने लगे; घर में बच्चे भी मौजूद थे। डॉक्टर ने बताया कि चार गोलियां लगी हैं, हाथ में फंसी गोली से हड्डी टूट गई है; ऑपरेशन जारी है और अन्य गोलियां शरीर में हो या न हो, इसका पता सीटी स्कैन के बाद चलेगा। मीनापुर थाना पुलिस ने बताया कि जमीन विवाद के कारण घटना का पता चला है; गोली के खोखे बरामद किए गए हैं। डीएसपी वन अलय वत्स ने कहा कि घटना के समय आपसी विवाद के चलते गोली चली और पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है; एफएसएल की टीम साक्ष्य एकत्र कर रही है, वहीं मामले की जांच जारी है।0
0
Report
मलाही गांव में जुआ विवाद से ईंटपत्थर चली, महिलासहित घायल
Barh, Bihar:बाढ थाना क्षेत्र के मलाही गांव में काली स्थान के पास बच्चों के विवाद में जमकर ईट पत्थर चले, जिसमें महिला समेत दोनों ओर से 10 से 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां लोगों का इलाज चल रहा है। मलाही में छोटे बच्चे जुआ खेल रहे थे। जब गांव के कुछ लोगों ने जुआ खेलने से मना किया, तब कुछ लोग भड़क गए। दोनों पक्ष में विवाद बढ़ गया और देखते देखते पूरा गांव रण क्षेत्र में बदल गया। छत पर से दनादन ईंट पत्थर की बारिश होने लगी, जिसमें दोनों पक्ष से दर्जन भर लोग घायल हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है。0
0
Report
Advertisement
