212601
फतेहपुर जिले में मानसिक तनाव में युवक ने किया जान लेने का प्रयास
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर जिले में मानसिक तनाव से पीड़ित युवक ने अपनी जान लेने का प्रयास किया है। जिसके बाद परिजनों ने नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि पारिवारिक संबंध में किसी बात को लेकर युवक नाराज था, जहां घर पर ही युवक ने मादक पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश कर ली
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
गया के छठ घाटों पर डीएम-एसएसपी की सख्त तैयारी, सुरक्षा-स्वच्छता की निगरानी
Gaya, Bihar:लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए गया जिला प्रशासन और जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक प्रशासनिक तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में आज गया के जिलाधिकारी (DM) शशांक शुभंकर और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) सुशील कुमार ने जिला प्रशासन के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारीयों की टीम ने शहर के प्रसिद्ध पितमहेश्वर, सूर्य कुंड और देव घाट समेत विभिन्न छठ घाटों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, लाइटिंग, चेंजिंग रूम, बैरिकेडिंग और व्रतियों के आवागमन के रास्तों का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद डीएम और एसएसपी ने संबंधित विभागों और स्थानीय अधिकारियों को कई स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय रहते सभी घाटों पर सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही, संवेदनशील घाटों पर गोताखोरों की तैनाती और ND RF/SDRF की टीमों को भी मुस्तैद रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन के इस त्वरित और सक्रिय रुख से यह साफ है कि गया में महापर्व छठ को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह गंभीर है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।0
0
Report
झारखंड में थिंक 2029 संगोष्ठी से विकास की दिशा तय होगी
Ranchi, Jharkhand:प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और प्रदेश महासचिव आदित्य विक्रम ने संबोधित किया। इस कार्यक्रम में झारखंड प्रभारी के. राजू समित अन्य केंद्रीय वरिष्ठ नेता मौजूद होंगे, इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि कांग्रेस 11 तारीख को थिंक 2029 झारखंड संगोष्ठी आयोजित कर रही है, इस दौरान दो प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पहला कार्यक्रम होटल बीएनआर में आयोजित होगा, जहां 'थिंक 29' के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर से अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। संगोष्ठी में वर्ष 2029 तक झारखंड को विकसित राज्य बनाने की रणनीति पर चर्चा होगी। इस दौरान खनिज संपदा के बेहतर उपयोग, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, सुशासन और समावेशी विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में पहली बार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है, जो राज्य की प्रगति और विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वहीं, दूसरा कार्यक्रम महिलाओं को लेकर आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न एनजीओ से जुड़ी महिलाओं और विकास के क्षेत्र में काम करने वाली महिला प्रतिनिधियों की भागीदारी होगी। इस कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका और झारखंड के विकास में उनके योगदान पर चर्चा की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
त्योहारी सीजन में NW रेलवे ने 961 स्पेशल ट्रिप से यात्रियों की सुविधा बढ़ाई
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - त्यौहारों के लिए स्पेशल ट्रेन - दिवाली के बाद छठ पूजा के लिए तैयारी - रेलवे प्रशासन संचालित कर रहा स्पेशल ट्रेनें - बिहार, यूपी और पश्चिम बंगाल के लिए ट्रेनें - महाराष्ट्र रूट पर भी संचालित हो रही ट्रेनें - अब तक 961 स्पेशल ट्रिप की गई संचालित यात्रियों के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन की तैयारी इस बार बेहतर साबित हुई है। दिवाली के त्यौहार के साथ ही रेलवे प्रशासन छठ पर्व को देखते हुए भी स्पेशल ट्रेनें संचालित कर रहा है। एक तरफ जहां रेलवे ने नियमित ट्रेनों में 140 कोच बढ़ाए हैं, वहीं स्पेशल ट्रेनों की भी 961 ट्रिप संचालित की जा रही हैं। यह रिपोर्ट देखिए- उत्तर-पश्चिम रेलवे के बेहतर प्रबंधन और पूर्व तैयारी से इस बार त्योहारों के मौसम में यात्रियों का सफर आसान साबित हो रहा है। दिवाली और छठ पूजा पर्व के मौके पर उत्तर-पश्चिम रेलवे के प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ से निपटने के लिए क्राउड मैनेजमेंट किया गया है। जयपुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, ताकि प्लेटफार्मों पर भीड़ कम रहे और यात्रियों को चरणबद्ध तरीके से प्रवेश दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रेनों में यात्रियों को कन्फर्म सीट देने के लिए 129 स्पेशल ट्रेनों की 961 ट्रिप संचालित की जा रही हैं। अब तक रेलवे प्रशासन ने 50 से अधिक ट्रेनों में करीब 140 डिब्बों की बढ़ोतरी की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यात्रियों की मांग के अनुरूप स्पेशल ट्रेनों के रूट निर्धारित किए गए हैं। दिवाली-छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेनें - 09723/24 जयपुर-गया-जयपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संचालित - जयपुर से सोमवार दोपहर 1:30 बजे हुई रवाना - गया से मंगलवार दोपहर 1:30 बजे होगी संचालित - गांधीनगर, खातीपुरा, दौसा, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला,मिर्जापुर होकर संचालित - 04737/38 हनुमानगढ़-पटना-हनुमानगढ़ साप्ताहिक स्पेशल - हनुमानगढ़ से 11 से 25 नवंबर तक हर बुधवार सुबह 10:30 बजे चलेगी - पटना से 12 से 26 नवंबर तक हर गुरुवार रात 10 बजे चलेगी - मार्ग में सूरतगढ़, बीकानेर, चूरू, जयपुर, दौसा, भरतपुर, प्रयागराज आदि में ठहराव - 09473/74 साबरमती बीजी-मुजफ्फरपुर-साबरमती बीजी अनारक्षित स्पेशल - साबरमती से 14 नवंबर शाम 7 बजे, मुजफ्फरपुर से 16 नवंबर सुबह 7:30 बजे चलेगी - महेसाना, आबूरोड, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, ईदगाह, कानपुर सेंट्रल में ठहराव - 09715/16 खातीपुरा (जयपुर)-पटना-खातीपुरा साप्ताहिक - खातीपुरा से आज से 30 नवंबर तक हर सोमवार दोपहर 12 बजे चलेगी - पटना से हर कल से 1 दिसंबर तक हर मंगलवार दोपहर 12 बजे चलेगी - बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, पं. दीनदयाल उपाध्याय, आरा एवं दानापुर में ठहराव - 09569/70 राजकोट-बरौनी-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल चलेगी - राजकोट से 26 नवंबर तक हर गुरुवार शाम 5 बजे चलेगी - बरौनी से 28 नवंबर तक हर शनिवार बरौनी से रात 10 बजे चलेगी - वांकानेर, महेसाना, आबूरोड, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, प्रयागराज, बलिया, हाजीपुर में ठहराव बाइट- अमित सुदर्शन, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-पश्चिम रेलवे वीओ- 2 दरअसल रेलवे प्रशासन ने उत्तर-पश्चिम रेलवे के जयपुर जंक्शन, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर आदि प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अधिक भीड़ को देखते हुए इंतजाम किए हैं। वहीं रेलवे सुरक्षा बल के कंट्रोल रूम के माध्यम से स्टेशन परिसरों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से मॉनिटरिंग से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। वहीं आपात स्थिति पर नजर रखने के लिए जयपुर, जोधपुर, अजमेर और बीकानेर चारों मंडलों पर वॉर रूम बनाए गए हैं। इन वॉर रूम के जरिए भी यात्रियों के आवागमन और ट्रेनों की स्थिति को लेकर मॉनिटरिंग की जा रही है। रेलवे प्रशासन का प्रयास है कि त्यौहारों के मौके पर यात्री सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।0
0
Report
उदयपुर के झाड़ोल में हथियार से युवक हत्या, शव खेल मैदान में फेंका गया
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के झाड़ोल से खबर, हथियार से हमला कर युवक की निर्मम हत्या, हत्या के बाद शव खेल मैदान में फेंका, सुबह खेल मैदान में पहुंचे बच्चों ने देखा शव, ग्रामीणों ने पुलिस को दी घटना की सूचना, सूचना पर पुलिस और स्पेशल टीम पहुंची मौके पर, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जुटाए साक्ष्य, मृतक का शव झाड़ोल उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया, पुलिस मामले की जांच में जुटी, हत्या के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी, झाड़ोल थाने के खाखड़ गांव की घटना0
0
Report
दीपावली के पहले दिन गोवर्धन पूजा से बाजार में रौनक बढ़ी
Vidisha, Madhya Pradesh:व्यापारियों ने अपने घर और प्रतिष्ठा के सामने की गोवर्धन पूजा. दीपावली के अगले दिन यानी प्रथम तिथि पर होती है गोवर्धन की पूजा. मुख्य बाजार में व्यापारियों और लोगों ने अपने घरों के बाहर गोबर से गोवर्धन का किया निर्माण विधि विधान से की पूजा. घनश्याम बंसल ने बताया कि दीपावली के बाद पहले दिन प्रथम तिथि यहां पर गोवर्धन पूजा की जाती है भगवान श्री कृष्णा गोवर्धन पूजा कर इस परंपरा का प्रारंभ कराया था0
0
Report
Advertisement
अमरकंटक में बुंदेलखंड की दीपावली: 65 श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान और मौन व्रत किया
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर बुंदेलखंड की दीपावली लोक परंपरा लेकर अमरकंटक पहुंचे 65 सदस्यीय दल ने रामघाट में किया नर्मदा स्नान डंडों, मोरपंख, घुंघरुओं और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर लोकगीत एवं नृत्य से जीवंत हुई बुंदेली संस्कृति, मां नर्मदा के दर्शन-पूजन के बाद मौन व्रत धारण कर लौटे श्रद्धालु परंपरा अमरकंटक। प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक तीर्थ स्थल तथा पर्यटन केंद्र पवित्र नगरी अमरकंटक में दीपावली के पावन अवसर पर बुंदेलखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक दीपावली गायन-नृत्य की अनूठी छटा देखने को मिली। पन्ना जिले के खजुराहो क्षेत्र से लगभग 65 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल नर्मदा की उद्गम स्थली अमरकंटक पहुंचा। सभी सदस्य बुंदेलखंड की प्राचीन लोक परंपरा के अनुरूप हाथों में डंडे, मोरपंख तथा पैरों में घुंघरू धारण कर पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ लोकगीत गाते और नृत्य करते हुए अपनी सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन कर रहे थे। वाद्य यंत्रों की लयबद्ध थाप पर सामूहिक गायन, नृत्य और उल्लासपूर्ण भाव-भंगिमाओं ने वातावरण को लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर कर दिया। लोक परंपरा के अनुसार मां नर्मदा के मंदिर में विधिवत दर्शन, पूजन एवं अर्चन करने के बाद सभी सदस्यों ने मौन व्रत धारण किया। इसके पश्चात वे मौन रहकर अपने गृह क्षेत्र के लिए prस्थान करते हैं। बुंदेलखंड से अमरकंटक तक चली आ रही यह परंपरा केवल लोकगीत और नृत्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें आस्था, श्रद्धा, सामूहिक साधना और पीढ़ियों से संजोई सांस्कृतिक विरासत का सुंदर समन्वय दिखाई देता है। दीपावली के अवसर पर मां नर्मदा की पावन धरा पर इस दल की उपस्थिति ने तीर्थनगरी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण को विशेष गरिमा प्रदान की।0
0
Report
छिंदवाड़ा में गोवर्धन पूजा की धूम: गाय के गोबर से निर्मित गोवर्धन पर्वत
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में दिवाली के बाद धूमधाम से गोवर्धन पूजा की जाती है इसमें लोग अपने घरों के बाहर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत और गाय की आकृति बनाते है और उसकी पूजा की जाती है. इसके पीछे जो मान्यता और परंपरा है वो ये है कि भगवान श्री कृष्ण ने ब्रजवासियों को भगवान इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए और इंद्र का घमंड चूर करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छिंगली से उठा लिया था तभी से गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है. उसके बाद से ही लोग अपने घरों में गोवर्धन पूजा धूमधाम से करने लगे . जी मीडिया की टीम पहुंची छिंदवाड़ा के लक्ष्मी नारायण मंदिर में जहां मंदिर में पिछले 22 साल से गोवर्धन पूजा की जाती है अन्नकूट किया जाता है और 56 भोग चढ़ाए जाते है. इस दिन गाय को बासा भोजन नहीं दिया जाता इस दिन गाय को ताजा भोजन करवाया जाता है .इसके बाद मंदिर में भंडारा करवाया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित होते है.0
0
Report
कन्नौज में BJP MLA के रिश्तेदार की गोली हत्या, कांग्रेस नेता पर आरोप
Farrukhabad, Uttar Pradesh:कन्नौज में BJP MLA के पारिवारिक भतीजे और वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई...आरोपी कांग्रेस का नेता बताया जा रहा है...इस सनसनीखेज वारदात ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी कांग्रेस नेता की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है...0
0
Report
Advertisement
विदिशा के वृद्धाश्रम में दीपावली रोशन, कलेक्टर ने बुजुर्गों के साथ मनाई खुशियाँ
Vidisha, Madhya Pradesh:एंकर,विदिशा। कह दो अंधेरों से कहीं और घर बना लें, मेरे मुल्क में रोशनी का सैलाब आया है. दीपावली के अवसर पर विदिशा के श्री हरि वृद्धाश्रम में खुशियों की रोशनी बिखरी. कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने वृद्धजनों के बीच पहुंचकर दीपावली मनाई. उन्होंने बुजुर्गों को मिठाइयां बांटी और उनके साथ फुलझड़ियां, अनार व चकरी जलाकर खुशियां साझा कीं. कलेक्टर ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और दीपावली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर हैं, उनके सम्मान और देखभाल की जिम्मेदारी सभी की है. इस दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान नजर आई. कार्यक्रम में एसडीएम मनीष जैन सहित वृद्धाश्रम का स्टाफ मौजूद रहा. बाइट - वेद प्रकाश शर्मा, संचालक, श्री हरि वृद्ध आश्रम, विदिशा। बाइट - पुष्पा, निवासी, श्री हरि वृद्ध आश्रम, विदिशा।0
0
Report
कटनी के बरही में दीपावली की रात भीषण आग, छह की मौत, राहत राशि मंजूर
Katni, Madhya Pradesh:कटनी जिले के बरही क्षेत्र में दीपावली की रात एक भीषण अग्निकांड में पूरे परिवार के छह लोग जिंदा जलकर मौत हो गए. एक साथ पूरे परिवार की अर्थियां क्षेत्र में मातम फैला सा गया. मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि दी. बरही के प्रतिष्ठित व्यापारी पूरण अग्रवाल की क्राकरी की दुकान में देर रात आग लग गई. पूरा परिवार दीपावली की रात आग में समा गया. पड़ोसियों ने आग बुझाने का प्रयास किया. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग की लपटों ने परिवार के लोगों को जकड़ लिया. जिला कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि दिवाली के दिए से आग लगी जो विकराल रूप ले ली. SDRF टीम ने मौके पर रेस्क्यू किया और शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिए गए. मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को सहायता राशि देने की बात कही. वहीं स्थानीय विधायक संजय पाठक ने मौके का निरीक्षण किया और मुख्यमंत्री से चर्चा कर संभव सहायता की बात कही. छह लोगों की मौत से क्षेत्र में मातम पसर गया; अर्थियां मुक्तिधाम तक पहुंचीं और सभी ने अंतिम विदाई दी. रिश्तेदार Puaryush अग्रवाल ने बताया कि रात 1:00 बजे उन्हें जानकारी मिली थी कि घर में आग लग गई है और आग बुझाने के प्रयास में अधिकांश वस्तुएं जल गईं, जिससे छह की मौत हो गईं.0
0
Report
युवक की मौत: कुसुंबा हॉल्ट के पास ट्रेन से कटकर घटनास्थल पर ही मौत
Sheikhpura, Bihar:किऊल - गया रेलखंड के शेखपुरा जिले के आरियरी थाना क्षेत्र के कुसुंभा हॉल्ट के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गया। मृतक युवक की पहचान जम्मू कश्मीर राज्य के डोंडा जिला के किल्होट्रॉन थाना क्षेत्र के अलाइनिगंगोट गांव कस्वा निवासी श्रवण कुमार के रूप में किया गया है। बताया जाता है कि सुबह आस पास के लोगो ने ट्रैक किनारे युवक शव देखा जिसके बाद स्थानीय थाना को सूचना दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के शव लाया है। आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने युवक परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दिया है। पुलिस आगे की करवाई में जुट गया है।0
0
Report
Advertisement
चतरा के मायूरहंड में शॉर्ट सर्किट से हार्डवेयर दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा के मयूरहंड में शॉर्ट सर्किट से बंद हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग, 5 से 6 लाख का सामान जलकर राख। चतरा जिले के मयूरहंड थाना और ब्लॉक के समीप स्थित मां दुर्गा हार्डवेयर दुकान में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दीपावली को लेकर दुकान में भारी मात्रा में पेंट, तारपीन तेल, बाल्टी और गार्डन पाइप समेत अन्य कीमती सामान स्टॉक किए गए थे, जो इस अग्निकांड में जलकर पूरी तरह राख हो गए। दुकानदार रामसेवक साव उर्फ सूसून साव ने बताया कि घर से सटी बंद दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि मौके पर पहुँचे स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए बालू और पानी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, शुरुआती दौर में पुलिस के नहीं पहुँचने पर ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाला। बाद में मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी ने पीड़ित दुकानदार को नुकसान का सही आकलन कर लिखित आवेदन देने को कहा है, ताकि रिपोर्ट अंचल अधिकारी मनीष कुमार को सौंपी जा सके और प्रशासनिक प्रावधान के तहत उचित मुआवजा दिलाया जा सके।0
0
Report
सीवान में किराए के मकान में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या-आत्महत्या दोनों एंगल जांच
Siwan, Bihar:एंकर सीवान में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। किराए के मकान में युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा-दरौली मुख्य सड़क के पास का है। मृतक की पहचान हाजीपुर जिले के महुआ थाना क्षेत्र निवासी रिशु कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रिशु मैरवा में किराए के मकान में रहकर बिजली मीटर इंस्टॉल करने का काम करता था। युवक का शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना मैरवा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस घटना को हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच करने में जुटी हुई है.0
0
Report
मऊरानीपुर: 17 नवंबर से शुरू होंगे महारानी लक्ष्मीबाई जन्म जयंती के भव्य आयोजन, 22 को भव्य समापन...
Mauranipur, Uttar Pradesh:वीरांगनाओं की धरती झांसी के मऊरानीपुर में महारानी लक्ष्मीबाई की जन्म जयंती को भव्यता और उत्साह के साथ मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार जन्म जयंती समारोह की शुरुआत 17 नवंबर से होगी, जबकि 22 नवंबर को वीरांगना झलकारी बाई तिराहे पर भव्य कार्यक्रम के साथ इसका समापन किया जाएगा। आयोजन के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा को लेकर नगर पालिका परिषद के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुधीर जैन ने की, जबकि व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष दीपू मोदी ने संचालन किया। बैठक में आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस दौरान नगर में स्थापित वीरांगनाओं और महापुरुषों की प्रतिमाओं को भी कार्यक्रमों के माध्यम से शामिल करने तथा उन्हें निकालने का प्रयास किए जाने पर विचार किया गया, ताकि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वीरांगनाओं के शौर्य और बलिदान का संदेश पहुंचाया जा सके। वक्ताओं ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई का शौर्य, साहस और देशभक्ति झांसी की पहचान है। वहीं वीरांगना झलकारी बाई का अदम्य साहस, त्याग और बलिदान भी इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से वीरांगनाओं के संघर्ष और राष्ट्रप्रेम की गाथा नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। आयोजकों के अनुसार 17 नवंबर से शुरू होने वाले कार्यक्रमों के तहत कई आयोजन किए जाएंगे, जिनका समापन 22 नवंबर को वीरांगना झलकारी बाई तिराहे पर होगा। बैठक में व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष अखिलेश सेठ ने सभी का आभार व्यक्त किया.... इस मौके पर राजेश विलाटिया, रहीश फरीदी, सौरभ सिंह गौर, महेंद्र पाठक, अरविंद अड़जरिया, ब्रजबिहारी राज,हरदयाल कुशवाहा,राजेंद्र राहुल, हर्ष श्रीवास, दीप्ति अग्रवाल, उपासना अग्रवाल, दीनदयाल साहू, आर. अहिरवार,रामगुलाम सोनी, शिवनारायण सिंह परिहार, वीरेंद्र कुमार अग्रवाल, रामकिशोर, आरके टेलर, राधा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, रूबी परिवार, पंकज सिंह एवं हृदेश सिंह ककवारा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
