212601
फतेहपुर में मामूली कहासुनी पर युवक पर धारदार हतियार से हुआ हमला
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के जयपुरिया स्कूल के पास देर रात चार युवकों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया है। साथ ही हमले का कारण बच्चों के बीच खेलकूद को लेकर हुई मामूली कहासुनी बताई जा रही है। घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवक बाइक पर सवार होकर आए और हमला करके फरार हो गए। इस घटना के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर दो दिवसीय दौरा: 995 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
Gorakhpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंच रहे हैं। पहले दिन मुख्यमंत्री भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में शामिल होकर संगठन को मजबूती का मंत्र देंगे। वहीं दूसरे दिन मुख्यमंत्री करीब 995 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। सिक्सलेन फ्लाईओवर समेत चार बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और दस नई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन, गौ सेवा और जनता दर्शन का भी कार्यक्रम तय है। दौरे की शुरुआत भाजपा संगठन के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन से होगी। शहर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के बूथ अध्यक्षों के इस सम्मेलन का आयोजन योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में पूर्वाह्न 10 बजे से किया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में गोरखपुर शहर और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कुल 892 बूथ अध्यक्ष भाग लेंगे। आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन की मजबूती को लेकर मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां विधि-विधान से गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री मंदिर परिसर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। गुरुवार की सुबह मुख्यमंत्री मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद गौ सेवा करेंगे और फिर जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे। अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी देंगे। दौरे का सबसे अहम कार्यक्रम गुरुवार को होगा, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर को 995 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 813.52 करोड़ रुपये लागत की चार परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 181.77 करोड़ रुपये की दस नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री सिक्सलेन फ्लाईओवर सहित महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद सिक्सलेन फ्लाईओवर के समीप आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होने से शहर की यातायात व्यवस्था मजबूत होगी, जाम से राहत मिलेगी और गोरखपुर के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भाजपा संगठन ने भी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन और जनसभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब पूरे पूर्वांचल की निगाहें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस दो दिवसीय दौरे और विकास योजनाओं की सौगात पर टिकी हैं। दो दिवसीय दौरे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां संगठन को चुनावी मजबूती का संदेश देंगे, वहीं लगभग एक हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के जरिए गोरखपुर के विकास को नई रफ्तार भी देंगे।0
0
Report
दिल्ली में बारिश से जलभराव, उमस भरे दिनों के बाद राहत का मौसम
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में बीते कई दिनों से भीषण गर्मी पर रही थी उमस से लोगों का बुरा हाल था, लोगों के घर के कूलर, पंखे भीषण गर्मी की वजह से काम करना बंद कर दिया था. लेकिन दिल्ली में 20 जुलाई की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया; सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे और रिमझिम बारिश हो रही थी जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिला है. तो वहीं आज मंगलवार को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है, आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है जिससे मौसम सुहाना हो गया है और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है. वही बारिश की वजह से अब दिल्ली के कई इलाकों में जल भराव की भी समस्या देखी जा रही है. दिल्ली में बीते दो दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश के कारण अब जलभराव की समस्या कई इलाकों में देखने को मिल रहा है. इसी करी में दिल्ली के बदरपुर विधानसभा क्षेत्र के बदरपुर बॉर्डर मेट्रो स्टेशन के मुख्य मार्ग पर 2 से 3 फीट पानी सड़क पर जमा होने की वजह से आवा-जाही करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. राहगीर नीरज कुमार बताते हैं कि जब भी थोड़ी सी बारिश दिल्ली में होती है बदरपुर मेट्रो स्टेशन के नीचे सड़क पर जल भराव हो जाता है जिसके वजह से हम लोगों को यहाँ से गुजरने में काफी डिकटों का सामना करना पड़ता है क्योंकि पानी ज्यादा होने की वजह से कई बार हम लोगों की गाड़ी भी बंद हो जाती है इसका ध्यान नहीं दिया जाता जिससे लोगों को समस्याएं आ रही है. वहीं रिक्शा चालक संतोष बताते हैं कि सुबह से ही यहाँ पर पानी भरा हुआ है जो रात में बारिश हुई थी उसके वजह से यहाँ पर जल भराव हो गया है पानी निकालने के लिए अभी कोई भी पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी यहाँ नहीं पहुंचे हैं जिसके वजह से हम रिक्शा चालकों का कई बार आज सुबह से रिक्शा खराब हो गया है तो कई लोग पानी में गिरकर चोटिल भी हुए हैं. वहीं अन्य रिक्शा चालक अनिल सहनी बताते हैं कि शाम होने को है लेकिन सुबह का जो जल भराव है वह अभी तक काम नहीं हुआ अभी भी पानी दो से तीन फिट भरा हुआ है जिसके वजह से आने-जाने वाले लोगों को काफी समस्याएं आ रही है वहीं मेट्रो पकड़ने के लिए जो लोग आ रहे हैं उन्हें भी दिक्कतें हो रही है उनके जूते और कपड़े भी खराब हो रहे हैं जब भी बारिश होता है यहाँ पर जल भराव की समस्या देखी जाती है. वहीं राहुल बताते हैं कि मेट्रो स्टेशन के नीचे सड़क पर इस तरह का जल भराव होना लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है क्योंकि आने जाने वाले लोगों के लिए जो बदरपुर की तरफ आ रहे हैं फरीदाबाद से उन्हें काफी दिक्कतें हो रही है; सड़क पर जल भराव है बीच-बीच में गड्ढे हैं जिसके वजह से लोगों को दिक्कतें हो रही है. बाइट : राहुल, अनिल, संतोष, नीरज ( राहगीरों की) walkthrough वहीं हम आपको बता दें मौसम विभाग के द्वारा या अनुमान लगाया गया था कि राजधानी दिल्ली में 20 जुलाई से बारिश होगा अनुमान के अनुसार ठीक 20 जुलाई से बारिश हो रहा है वहीं दिल्ली सरकार के द्वारा यह दावा किया गया था कि इस बार की मानसून में कहीं भी जल भराव नहीं होगा उसकी पूरी तैयारी कर ली गई है लेकिन दिल्ली में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने ही दिल्ली के सड़कों पर जल भराव की समस्या पैदा कर दी है जो उन दावों की पोल खोल रही है.0
0
Report
रावतभाटा में ड्रग्स जब्ती: 14.01 ग्राम स्मैक के साथ कार पकड़ी गई
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी और भैंसरोड़गढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। श्रीपूरा वन विभाग चौकी के सामने संयुक्त टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध इको कार को रुकवाकर उसकी तलाशी ली। तलाशी में वाहन से 14.01 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होने पर पुलिस ने स्मैक और इको कार दोनों को जब्त कर लिया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस अब स्मैक की तस्करी से जुड़े नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
फतेहाबाद में एक दिन तीन जगहों पर तीन युवाओं ने खुदकुशी
Noida, Uttar Pradesh:फतेहाबाद जिले में एक दिन में अलग अलग जगहों पर 3 लोगो द्वारा खुदकुशी जाखल में एक युवक का शव अपने पुराने घर मे लटका मिला, रेलवे स्टेशन पर करता था काम भट्टू के एक युवक का शव फतेहाबाद के एक होटल में मिला, घर से गुरुग्राम जाने का कह कर निकला था फतेहाबाद की अग्रवाल कॉलोनी में देर शाम एक युवक ने अपने घर मे संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली फिलहाल तीनो ही घटनाओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है0
0
Report
हनुमानगढ़ में 25 हजार इनामी बदमाश लक्ष्मण दास गिरफ्तार; तीन राज्यों में दर्ज आधा दर्जन मामले
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में 25 हजार का इनामी बदमाश लक्ष्मण दास गिरफ्तार, तीन राज्यों में दर्ज हैं आधा दर्जन मामले Location - Hanumangarh (Rajasthan) हनुमानगढ़ में 25 हजार का इनामी बदमाश लक्ष्मण दास गिरफ्तार, तीन राज्यों में दर्ज हैं आधा दर्जन मामले एंकर विजुअल हनुमानगढ़ जिले की भिरानी थाना पुलिस ने डीएसटी टीम के सहयोग से 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश लक्ष्मण दास को गिरफ्तार किया है। आरोपी का संबंध जग्गा पहलवान गैंग और सज्जन बालसमंदिया गैंग से बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, लक्ष्मण दास शराब ठेकों पर फायरिंग के मामले में वांछित चल रहा था और लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी। उस पर राजस्थान, हरियाणा और छत्तीसगढ़ में फिरौती, हत्या के प्रयास, फायरिंग तथा संगठित अपराध से जुड़े करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी तीनों राज्यों में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है। भिरानी थानाधिकारी मदन बिश्नोई ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ में अन्य वारदातों और उसके गैंग से जुड़े नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना जताई जा रही है。0
0
Report
लखनऊ में तेज रफ्तार थार ने दो युवकों को टक्कर दी, एक घायल, तीन फरार
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मारी टक्कर के बाद बाइक थार में फंस गई और 100 मीटर तक घसीटते हुए चली गई हादसे की वजह से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया आस पास मौजूद लोगों ने पीछा कर दो लोगों को पकड़ लिया जबकि एक युवती समेत 3 लोग फरार हो गए मामला नाका थाना क्षेत्र का है0
0
Report
Advertisement
कोटा में बारिश के कारण अजगर-कोबरा ने घर में घुसे, रेस्क्यू के बाद जंगल छोड़े
Kota, Rajasthan:दादाबाड़ी में 8 फीट का अजगर और नयागांव में कोबरा घुसने से मचा हड़कंप स्नेक कैचर ने किया दोनों का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग की मदद से जंगल में छोड़े गए सांप कोटा। शहर में बारिश के कारण सांपों के घरों में घुसने से लोग दहशत में हैं। बुधवार को दादाबाड़ी और नयागांव इलाके में अजगर व ब्लैक कोबरा निकलने से भारी हड़कंप मच गया। दादाबाड़ी विस्तार योजना स्थित गौतम वाटिका के पास एक मकान में 8 फीट लंबा विशाल अजगर घुसकर पलंग के नीचे छिप गया। वहीं, दूसरी घटना में नयागांव के एक घर में देर रात ब्लैक कोबरा अचानक एक व्यक्ति के पैर के पास आ गया। इन खतरनाक जीवों को देखकर दोनों परिवारों के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर स्नेक कैचर गोविंद शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे। शर्मा ने बुधवार सुबह बताया कि उन्होंने दोनों सांपों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है। इसके बाद लाडपुरा रेंजर को सूचित कर दोनों को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। स्नेक कैचर के अनुसार, बारिश के दिनों में बिलों में पानी भरने के कारण सांप सुरक्षित स्थानों की तलाश में रिहायशी इलाकों व घरों में आ जाते हैं।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में 85 किलो डोडाचूरा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। बस्सी थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक डस्टर कार से 40 किलो 340 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। वहीं बेगूं थाना पुलिस ने चित्तौड़गढ़-कोटा नेशनल हाईवे पर सुरतपुरा के पास दुर्घटनाग्रस्त लावारिस बलेनो कार की तलाशी के दौरान 45 किलो 367 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर वाहन जब्त किया। दोनों मामलों में कुल 85 किलो 707 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया गया है। पुलिस ने NDPS Act में प्रकरण दर्ज कर तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
जयपुर मेट्रो फेज-2 का भूमिपूजन: सीतापुरा से छोटी चौपड़ तक विस्तार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर को मिली बड़ी सौगात! CM भजनलाल शर्मा आज करेंगे मेट्रो फेज-2 का भूमिपूजन राजधानी को तेज रफ्तार देने वाला दिन माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज 22 जुलाई 2026, बुधवार को जयपुर मेट्रो फेज-2 का भूमि पूजन करेंगे। साथ ही मानसरोवर से छोटी चौपड़ तक मेट्रो में सफर करेंगे CM का प्रस्तावित कार्यक्रम 12:15 बजे - 12:45 बजे | भूमि पूजन - स्थान: मेट्रो डिपो साइट, सीतापुरा [बम्बाला पुलिया के पास, टोंक रोड] - भूमि पूजन, शिला पूजन और पाइलिंग रिग का पूजन - इसके बाद CM सीधे मानसरोवर मेट्रो स्टेशन, गेट नंबर-1 के लिए रवाना मेट्रो यात्रा से शुभारंभ - मानसरोवर मेट्रो स्टेशन से छोटी चौपड़ तक मेट्रो ट्रेन द्वारा सफर - खासा कोठी मेट्रो स्टेशन साइट पर निर्धारित ठहराव - छोटी चौपड़ मेट्रो स्टेशन पर आगमन - स्टेशन और आर्ट गैलरी का अवलोकन - गेट नंबर-2 से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान खास बात: phase-2 के शुरू होते ही जयपुर मेट्रो अब सीतापुरा से लेकर वॉल्डेड सिटी तक कनेक्ट हो जाएगी। ट्रैफिक और प्रदूषण दोनों में बड़ी राहत। विकास की रफ्तार: आज से शुरू जयपुर मेट्रो फेज-2, CM का विजन Pink City को Modern Connectivity0
0
Report
Advertisement
पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ा; दीघा घाट 46.54 मीटर पर पहुंचा
Patna, Bihar:राज्य मे हो रहीं लगातार बारिश का असर अब गंगा नदी के जलस्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। राजधानी पटना के प्रमुख घाटों पर गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। पिछले दो दिनों में नदी के जलस्तर में करीब 0.5 मीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। जल संसाधन विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दीघा घाट पर गंगा का जलस्तर 46.54 मीटर दर्ज किया गया है और यहां जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं गांधी घाट पर जलस्तर 46.15 मीटर है, जहां फिलहाल स्थिति स्थिर बनी हुई है। पटना के पास गंडक और सोन नदी गंगा में समाहित हो होती है इसका वजह से यहां अतिरिक्त दबाव रहता है... नेपाल से आने वाली गंडक नदी का दबाव पटना के विभिन्न घाटों पर पड़ता है... हालांकि अभी गंगा खतरे के निशान से नीचे बह रही है, लेकिन लगातार हो रही बारिश और ऊपरी इलाकों से आने वाले पानी को देखते हुए प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहता है तो आने वाले दिनों में जलस्तर में और बढ़ोतरी हो सकती है।0
0
Report
नाबालिग के साथ दुष्कर्म: दो आरोपी गिरफ्तार, कार भी बरामद
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ : नाबालिग लड़की के साथ युवकों ने किया दुष्कर्म विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी मामले में पीड़िता ने थाना अलीगंज में कराई FIR पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार जतिन बाजपेई उर्फ छोटू और दीपक शुक्ला गिरफ्तार घटना में इस्तेमाल की गई कार पुलिस ने की बरामद0
0
Report
हरि सागर कुंड डूबने की आशंका: ग्रामीणों के साथ तलाश जारी
Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह ( टोंक) हरि सागर कुंड में डूबने की आशंका लांबा हरि सिंह में ऐतिहासिक हरि सागर कुंड में मंगलवार रात को एक शख्स को डूबने के आशंका । सूचना पर मौके पर पुलिस और ग्रामीणों का जमावड़ा। थाना प्रभारी घासी लाल ने बताया कि ग्रामीणों की सहायता से कुंड में जाल और लोहे की बलाई डालकर ढूंढने का प्रयास। ग्रामीणों ने मौके पर बियर कुरकुरे चप्पल मौके पर मिलने से आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि आज बुधवार सुबह वापस तलाश की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
उनियारा बाँध में पानी 15 फिट 3 इंच तक पहुंचा, किसानों में खुशी
Kota, Rajasthan:उनियारा(टोंक)\nउनियारा से इस वक्त की बडी खबर :\nउनियारा उपखण्ड क्षेत्र में कल तेज बारिश के कारण बाँधों में हुई पानी की आवक,\nगलवा कमाण्ड क्षेत्र में अच्छी बारिश के होने से गलवा बांध में हुई पानी की आवक,\nपानी की लगातार आवक के चलते हुए गलवा बाँध 15 फिट 3 इंच पर पहुँचा,\nगलवा बाँध की भराव क्षमता है 20 फिट,\nगलवा बाँध में लगातार पानी की आवक तथा क्षेत्र में अच्छी बारिश के कारण फसलों को जीवनदान मिलने से अन्नदाताओं में छाई हुई है खुशी की लहर0
0
Report
जोधपुर-जैसलमेर के कॉलेजों में नकल घोटाला; फ्लाइंग स्क्वॉड से खुलासे
Jodhpur, Rajasthan:जोद्योगपुर जैसलमेर के निजी कॉलेज में परीक्षा में नकल का बड़ा खेल B.A सेकंड ईयर के हिंदी साहित्य की परीक्षा में नकल का मामला वीक्षक ही स्टूडेंट्स को बोल-बोलकर लिखवा रहे थे जवाब JNVU फ्लाइंग स्क्वॉड के छापे में खुली पोल, 93 कॉपियां सील श्री करणी कॉलेज, कजोई में सामूहिक नकल का मामला दर्ज CCTV फुटेज में लेक्चररों की डिक्टेशन से नकल की पुष्टि फ्लाइंग टीम ने सरकारी और निजी कॉलेजों में चलाया सघन जांच अभियान जैसलमेर, अनडू, फतेहगढ़, रामगढ़ और बाड़मेर के शिव तक कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण शिव परीक्षा केंद्र पर भी नकल का मामला दर्ज, कई निजी कॉलेज जांच के दायरे में कुलगुरु प्रो. पवन कुमार शर्मा का सख्त संदेश – परीक्षा की पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं, जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई कुलगुरु ने भी कई परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण0
0
Report
हाईकोर्ट के आदेश पर बुलडोजर, 75 मीटर सरकारी रास्ता फिर खोला गया
Jaunpur, Uttar Pradesh:हाईकोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, सरकारी चकमार्ग से हटा अवैध कब्जा, 75 मीटर रास्ता हुआ बहाल जौनपुर।मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के परसलापुर गांव में सरकारी चकमार्ग पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में चलाए गए अभियान के दौरान करीब 75 मीटर लंबे सरकारी रास्ते को कब्जामुक्त कराकर आम लोगों के आवागमन के लिए फिर से खोल दिया गया। कार्रवाई के समय मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बताया गया कि गाटा संख्या 818 के सरकारी चकमार्ग पर बाउंड्री वॉल बनाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया था, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत के बाद मामला उच्च न्यायालय तक पहुंचा, जहां से अतिक्रमण हटाने के निर्देश जारी किए गए। निर्देशों के क्रम में तहसीलदार राजीव रंजन कश्यप के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम पहले मौके पर पहुंची और संबंधित पक्ष को स्वयं कब्जा हटाने का समय दिया गया। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण ध्वस्त कर सरकारी चकमार्ग को पूरी तरह खाली करा दिया। अभियान के दौरान कानूनगो, लेखपाल सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई। तहसीलदार राजीव रंजन कश्यप ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशों का पूरी तरह पालन कराया जा रहा है। सरकारी भूमि और सार्वजनिक चकमार्गों पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
