212601
फतेहपुर में थाना प्रभारी की प्रताड़ना से तंग युवक ने ली खुद की जान लेने की कोशिश
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर की सदर कोतवाली के शादीपुर इलाके में एक युवक ने थाना प्रभारी तारकेश्वर राय की कथित प्रताड़ना से तंग आकर खुद की जान लेने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे कानपुर रेफर किया गया है। पीड़ित ने जान लेने से पहले एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें वह रोते हुए अपनी पीड़ा बता रहा है। युवक बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का पदाधिकारी है। कोतवाली प्रभारी पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पीलीबंगा के ख्वाजा नहर में ट्रैक्टर ट्रॉली गिरा, युवक डूबा; SDRF तलाश शुरू
Noida, Uttar Pradesh:Hanumangarh: पीलीबंगा में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली STG नहर में गिरा, ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार तीन जने, दो जने नहर से बाहर निकलने में सफल, युवक ख्वाजा नहर के तेज बहाव में डूबा, सूचना पर पीलीबंगा पुलिस मौके पर, नहर में डूबे युवक की तलाश में SDRF की टीम, गांव लबाना में पुल के पास हादसा, हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रैक्टर ट्राली को बाहर निकाला जाएगा।0
0
Report
धौलपुर: कोर्ट के आदेश से रीको की ग्लव्स फैक्ट्री से 2 मशीनें कुर्क, सील
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। जिला मुख्यालय के रीको औद्योगिक क्षेत्र में स्थित स्वयेर हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड नाम की सर्जिकल ग्लव्स फैक्ट्री पर कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई। कॉपीराइट अधिनियम के उल्लंघन के मामले में न्यायिक टीम ने फैक्ट्री की 2 मशीनों को कुर्क कर सील कर दिया। सर्वोच्च न्यायालय ने 25 मई 2026 और 22 जून 2026 को जिला न्यायालय धौलपुर को आदेश दिए थे कि 7 अगस्त 2021 के आदेश को पुनर्जीवित कर फैक्ट्री की दोनों मशीनों को कुर्क और सीज किया जाए। जिला एवं सत्र न्यायालय धौलपुर के न्यायाधीश संजीव मागो ने उन्हीं आदेशों की अनुपालना में मशीनों को कुर्क कर सील करने के आदेश दिए। मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री द्वारा मैसर्स अनोन्दिता हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के डिजाइन का अवैध इस्तेमाल कर सर्जिकल ग्लव्स बनाए जा रहे थे। इसे बौद्धिक संपदा अधिकार का उल्लंघन मानते हुए पीड़ित पक्ष ने कोर्ट में याचिका लगाई थी। न्यायालय के आदेश पर नियुक्त कमिश्नर और सेल अमीन की टीम रीको स्थित फैक्ट्री पहुंची और उत्पादन में लगी 2 मशीनों को कब्जे में लेकर चैन और ताला लगाकर कोर्ट की सील लगा दी0
0
Report
शौर्य फाउंडेशन भर्ती धोखाधड़ी: जिगर भट्ट गिरफ्तार, बेरोजगारों से लाखों ठगे
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा एसपी सुधीर जोशी के निर्देशन में बांसवाड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, शौर्य फाउंडेशन के जरिए नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवक-युवतियों से लाखों रुपए की ठगी के बहुचर्चित मामले शातिर आरोपी जिगर भट्ट को डीएसपी मनीष चारण ने गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तارت भट्ट से पुलिस रिमांड के दौरान एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं। जांच में सामने आया है कि बेरोजगारों का भरोसा जीतने के लिए पहले उन्हें स्कूलों में वालंटियर के रूप में 7 से 8 हजार रुपए मासिक वेतन पर अस्थायी नौकरी दी गई। दो-तीन महीने तक नियमित वेतन भी दिया गया, ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद युवाओं को स्थायी नियुक्ति का सपना दिखाकर 40 हजार से एक लाख रुपए तक वसूले गए। पुलिस के अनुसार अब तक की जांच में करीब 200 युवाओं के साथ ठगी की जानकारी मिली थी। इनमें से 78 पीड़ितों के साथ धोखाधड़ी के साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। बाकी पीड़ितों के बयान और दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। ऐसे में पहली बार इस मामले में बड़ी संख्या में पीड़ितों को न्याय मिलने की उम्मीद जागी है। पुलिस के अनुसार आरोपी जिगर भट्ट शौर्य फाउंडेशन में प्रोजेक्ट मैनेजर था और संस्था के डायरेक्टर दिलीप कुमार दवे सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर यह पूरा नेटवर्क संचालित कर रहा था। पिछले साल 11 अक्टूबर को दानपुर के कोलियापाड़ा फेफर निवासी अर्जुनलाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज हुआ था। उसका युवाओं को नौकरी दिलाने का आरोप था कि संस्था ने 200 युवाओं से अधिक को झांसा देकर 40 हजार से एक लाख रुपए तक लिए, लेकिन बाद में सभी आरोपी फरार हो गए। अभी इस मामले में पुलिस केवल जिगर भट्ट को गिरफ्तार कर पाई है। डॉयरेक्टर दिलीप दवे समेत अन्य आरोपी फरार हैं, जिन्हें पुलिस तलाश रही है। जैसे ही पीड़ित लोगों को इस मामले की जानकारी लगी तो वो एसपी ऑफिस बड़ी संख्या में पहुचे और आरोपी ने जो रुपए ठगे उसे वापस दिलाने की पुलिस ने मांग की। टीएसपी के सात जिलों तक फैला था नेटवर्क.... पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि शौर्य फाउंडेशन का प्रोजेक्ट केवल बांसवाड़ा तक सीमित नहीं था। संस्था ने टीएसपी क्षेत्र के सात जिलों-बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, उदयपुर, सिरोही, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ और पाली के कुछ हिस्सों तक अपना नेटवर्क फैलाने की तैयारी कर ली थी। सबसे पहले बांसवाड़ा में भर्ती शुरू हुई, इसके बाद डूंगरपुर और प्रतापगढ़ में भी युवाओं को जोड़ा गया। शुरुआती चरण में इन तीन जिलों में 500 से अधिक युवाओं को वालंटियर के रूप में नियुक्त किया गया था। हालांकि शिकायतें सामने आने के बाद अन्य जिलों में विस्तार की योजना अधूरी रह गई दो बड़े मामलों में आरोपी है जिगर भट्ट... जिगर भट्ट केवल शौर्य फाउंडेशन ठगी का ही आरोपी नहीं है। वह 18 लाख रुपए की लग्जरी कार ठगी के मामले में भी वांछित था। गढ़ी थाने में दर्ज प्रकरण में उस पर कार बेचने के नाम पर रकम लेकर फरार होने का आरोप है। बांसवाड़ा पुलिस ने उसे जयपुर से गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। डिप्टी एसपी मनीष चारण ने बताया कि गुरुवार को आरोपी को पुनः न्यायालय में पेश किया जाएगा। यदि डूंगरपुर और प्रतापगढ़ में भी ठगी के मामले दर्ज पाए जाते हैं तो वहां की पुलिस भी आरोपी को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर ले सकती है।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के कांस्टेबल अमित मोटसरा को अवार्ड: बदमाशों की गिरफ्तारी में बड़ी सफलता
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं इवेंट अवार्डी एवी नं. 15 15. श्री अमित मोटसरा (कांस्टेबल, जिला विशेष टीम) जिला विशेष टीम में तैनात कांस्टेबल अमित मोटसरा अपराधियों की धरपकड़ और गंभीर मामलों के खुलासे में अपनी विशेष कार्यकुशलता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ₹50-50 हजार के इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी सहित कई फरार वारंटियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा जिले में हुई अनेक चर्चित चोरी की वारदातों का सफल खुलासा कर चोरी का माल बरामद कराने में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। तकनीकी जांच, मुखबिर तंत्र के प्रभावी उपयोग और टीम के साथ बेहतर समन्वय के कारण वे कठिन से कठिन मामलों में भी सफलता हासिल करने में सक्षम रहे हैं। उनकी सतर्कता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा ने उन्हें पुलिस विभाग के भरोसेमंद जवानों में शामिल किया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई में उनका योगदान जिले की पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।0
0
Report
चिड़ावा पुलिस के अमित सिहाग ने कई केस सुलझाकर बना डाला नया रिकॉर्ड
Jhunjhunu, Rajasthan:अमित सिहाग (कांस्टेबल, चिड़ावा पुलिस) कांस्टेबल अमित सिहाग अपनी सूझबूझ, तकनीकी दक्षता और अपराध अनुसंधान में विशेष कार्यशैली के कारण चिड़ावा पुलिस की एक महत्वपूर्ण कड़ी बन चुके हैं। उन्होंने कई ब्लाइंड और चुनौतीपूर्ण मामलों का सफल खुलासा कर अपनी कार्यक्षमता का परिचय दिया है। चर्चित दलीप हत्याकांड, एक जनप्रतिनिधि के घर हुई चोरी सहित कई संगीन मामलों में आरोपियों तक पहुंचने और साक्ष्यों के आधार पर अपराध का पर्दाफाश करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके अलावा पिचानवां क्षेत्र में सक्रिय चोरी करने वाले गिरोह तक पहुंचकर अपराधियों की गिरफ्तारी में भी उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया। स्थायी वारंटियों और वांछित अपराधियों की धरपकड़ में भी वे लगातार सफल रहे हैं। उनकी सतर्कता, टीमवर्क और कर्तव्यनिष्ठा ने पुलिस विभाग में उन्हें एक भरोसेमंद और दक्ष पुलिसकर्मी के रूप में स्थापित किया है।0
0
Report
झुंझुनूं के राहुल रणवां ने नेशनल टीम ट्रायल्स में जगह बनाई, युवाओं को प्रेरित
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं इवेंट 11. राहुल रणवां (युवा निशानेबाज) झुंझुनूं जिले के नवलड़ी निवासी राहुल रणवां ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कठिन परिश्रम के दम पर निशानेबाजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहचान बनाई है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने मात्र कुछ वर्षों के अभ्यास में राष्ट्रीय स्तर तक अपनी जगह बनाई और इंडिया टीम ट्रायल्स के लिए क्वालीफाई कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। यह उपलब्धि उनकी लगन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। राहुल का लक्ष्य केवल स्वयं सफलता प्राप्त करना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को भी इस खेल से जोड़ना है। इसी उद्देश्य से वे विशेष रूप से छात्राओं और युवा खिलाड़ियों को शूटिंग का प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रहे हैं। उनका मानना है कि यदि युवाओं को उचित मार्गदर्शन और अवसर मिले तो वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। राहुल रणवां आज जिले के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा और समर्पण का प्रतीक बन चुके हैं।0
0
Report
Advertisement
शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि लीज: दो नए स्कूल बनेंगे
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय निर्माण की दिशा में जिला प्रशासन करवाई शुरू किया है इसी कड़ी में जिला प्रशासन और केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के कटनीकोल और जमुआरा में बनने बाला केंद्रीय विद्यालय की जमीन का लीज का निबंधन किया गया।शेखपुरा के जिला निबंधन कार्यालय में एडीएम लखींद्र पासवान,केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य अरविंद मिश्रा द्वारा केंद्रीय विद्यालय के पांच एकड़ जमीन का एक रुपया के टोकन पर लीज किया गया।इस मौके पर एडीएम लखींद्र पासवान ने कहा कि जिला में दो केंद्रीय विद्यालय बनना है।जिसको लेकर शेखपुरा के कटनीकोल मौजा में बनने वाले जमीन का लीज हुआ।लीज के बाद इस सत्र की पढ़ाई को लेकर केंद्रीय विद्यालय द्वारा करवाई की जाएगी।जबकि दूसरे केंद्रीय विद्यालय जो शेखोंपुरसराय में बनना है इसको लेकर भी बिहार कैविनेट से भूमि की उपलब्धता की स्वीकृति मिल चुका है।जल्द ही इस दिशा में भी लीज की प्रकिया होने की बात कही है。0
0
Report
जमशेदपुर गैंगरेप: छह घंटे में गिरफ्तार दो आरोपी
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर पुलिस ने गैंगरेप के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना मिलने के महज छह घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन तथा घटनास्थल से शराब और बीयर की खाली बोतलें, डिस्पोजेबल ग्लास सहित अन्य सामान बरामद कर जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एमजीएम थाना क्षेत्र निवासी ओम प्रकाश और मानगो निवासी जितेंद्र कुमार शर्मा उर्फ छोटू शर्मा के रूप में हुई है। दोनों पेशे से ड्राइवर हैं। मामले की जानकारी एमजीएम थाना प्रभारी ने प्रेस वार्ता में दी। थाना प्रभारी ने बताया कि 8 जुलाई की देर रात डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि SIMULDANGA गांव के पास सड़क किनारे एक महिला गंभीर हालत में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दोनों आरोपी उसे डिमना लेक और मिर्जाडिह हाट की ओर ले गए, जहां उसे शराब पिलाई गई। इसके बाद सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता के बयान के आधार पर एमजीएम थाना में मामला दर्ज किया गया। वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल से शराब और बीयर की खाली बोतलें, डिस्पोजेबल ग्लास, घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया है। फिलहाल पीड़िता का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। वहीं, गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में प्रस्तुत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
बक्सर दौरे में मिथलेश तिवारी ने बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया
Buxar, Bihar:एंकर - एक दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुंचे बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव भाजपा के लिए अभ्यास का चुनाव है। भाजपा के कार्यकर्ता 365 दिन जनता के बीच रहकर काम करते हैं। जिसका लाभ पार्टी को हर चुनाव में मिलता है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पैतृक विधानसभा सीट है और यहां का हर घर भाजपा का मजबूत कार्यकर्ता है। ऐसे में उपचुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है। वहीं, प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बुरा नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें ऐसे लोगों से पूरी हमदर्दी है। बाइट मिथलेश तिवारी शिक्षा मंत्री बिहार0
0
Report
Advertisement
प्रदीप मोदी के नेतृत्व वाले अडूकिया विद्यालय को मिला शिक्षा क्षेत्र में नई पहचान
Jhunjhunu, Rajasthan:प्रदीप मोदी (प्रधानाचार्य, राजकीय अडूकिया विद्यालय, चिड़ावा) प्रधानाचार्य प्रदीप मोदी ने राजकीय जमनादास अडूकिया विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके नेतृत्व में विद्यालय में नामांकन बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और विद्यार्थियों की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए लगातार नवाचार किए गए हैं। विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने शैक्षणिक, खेल एवं अन्य प्रतियोगिताओं में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रदीप मोदी ने भामाशाहों को प्रेरित कर विद्यालय के विकास में जनसहयोग की मिसाल भी प्रस्तुत की है। बिना सरकारी बजट पर अतिरिक्त भार डाले विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं का उल्लेखनीय विस्तार कराया गया। उनका विश्वास है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर संसाधन ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं। उनके प्रयासों से विद्यालय आज क्षेत्र के उत्कृष्ट सरकारी शिक्षण संस्थानों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है.0
0
Report
दिल्ली-एनसीआर की मूसलाधार बारिश ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बाउंड्री गिरा दी
Greater Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली एनसीआर में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, आज सुबह से भी मूसलाधार बारिश हुई है, जिसके चलते जगह-जगह जल भराव हो रहा है। लगातार बारिश के चलते ग्रेटर नोएडा वेस्ट में श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी के पास बने लंदन मार्ट में बेसमेंट के निर्माण कार्य के दौरान पूरी बाउंड्रीवाल गिर गिर गई और पास की सड़क भी धस गई। दरअसल गुरुवार दोपहर में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के द्वारा एक वीडियो बनाकर वायरल किया गया है और बताया गया कि यह जगह श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी के पास की है, जहां पर लंदन मार्ट मॉल बनाया जा रहा है लेकिन लगातार हुई बारिश के चलते इस माल की बाउंड्री वॉल नीचे गिर गई है क्योंकि उसके पास में ही बेसमेंट खोदा गया था और लगातार बारिश के चलते पानी का रिसाव हुआ और उसके बाद बाउंड्री वॉल नीचे जा गिरी और उसके साथ में सड़क भी नीचे धस गई है लोगों ने कहा कि यहां पर कोई बड़ा हादसा हो सकता है तो प्राधिकरण को जल्द से जल्द यहां सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने चाहिए, गनीमत रही की बाउंड्री वॉल गिरने के साथ में सड़क का पास का हिस्सा गिरा, अगर सड़क और ज्यादा धस जाती तो लोगों को और ज्यादा परेशानी हो सकती थी। गौरतलब है कि लगातार बारिश के चलते जगह-जगह से ऐसी तस्वीर सामने आ रही है ।0
0
Report
नोएडा के सुपरनोवा स्पिरा टॉवर पर घने बादलों ने घेरा, दिखा अद्भुत नज़ारा
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित ऊंची इमारत 'सुपरनोवा, स्पिरा टॉवर' के ऊपरी हिस्से को घने, काले बादलों ने घेर लिया है।0
0
Report
Advertisement
Ajmer के शहरी क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल ने गंदगी का पहाड़
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन ने शहरी क्षेत्र को कचरे-गंदगी के पहाड़ में तब्दील कर दिया। ठेका कर्मियों की हड़ताल को स्थाई कर्मचारियों ने भी समर्थन दे दिया है। ऐसे विश्व प्रसिद्ध दरगाह क्षेत्र के हालात बद से बदतर हो चुके हैं।0
0
Report
हनुमानगढ़ डिपो बस में अवैध मादक पदार्थ लेकर यात्रा कर रहे दो गिरफ्तार
Sikar, Rajasthan:zila - siikar vivaadshashan - lakshmangarh siikar location - lakshmangarh स्थानीय संवाददाता, — (removed reporter byline) हैडर/हैडलाइन- अवैध मादक पदार्थ लेकर हनुमाणगढ़ डिपो बस में यात्रा करते महिला व पुरुष यात्री गिरफ्तार एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ओर एएनटीएफ टीम ने लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाने के पास बस में अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहे एक महिला सहित दो जनों को गिरफ्तार किया है। लक्ष्मणगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि एएनटीएफ टीम से सूचना मिली की हनुमानगढ़ डिपो की बस में एक महिला ओर एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना के बाद नाकाबंदी की गई। इसी दौरान सीकर की तरफ से हनुमानगढ़ डिपो की बस आ रही थी। बस को रोक कर तलाशी ली गई तो ड्राइवर सीट के पीछे की सीट पर एक महिला ओर एक व्यक्ति मिला जिसके दो बैग थे। तलाश ली गई तो पुलिस को 1 किलो 450 ग्राम अफीम और 9 किलो 670 ग्राम डोडा पोस्त मिला। जिसे पुलिस ने जब्त कर झालावाड़ निवासी सज्जन कुमार पुत्र पर्वत सिंह और झालावाड़ निवासी महिला विमल बाई को गिरफ्तार किया गया। राजकुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है बाइट 1 राजकुमार यादव, थाना प्रभारी लक्ष्मणगढ़0
0
Report
कोटा के कुन्हाड़ी बाजार में युवक अफजल पर हमला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Kota, Rajasthan:कोटा कुन्हाड़ी क्षेत्र में बीच बाजार युवक पर हमला, बाइक में तोड़फोड़; घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कोटा शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम बीच बाजार एक युवक पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार सुबह 10 बजे सामने आया है, जिसमें बदमाश बाइक में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। घायल युवक की पहचान अफजल के रूप में हुई है। परिजनों ने गुरुवार सुबह 10 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अफजल को पहले भी कुछ लोगों ने धमकाया था और जान से मारने की चेतावनी दी थी। इस संबंध में थाने में शिकायत भी की गई थी, लेकिन आरोप है कि समय रहते कोई कार्रवाई नहीं होने से बदमाशों के हौसले बढ़ गए। परिजनों का कहना है कि बुधवार शाम बदमाशों ने बीच बाजार अफजल को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल कुन्हाड़ी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है0
0
Report
Advertisement
