212601
फतेहपुर में फ्रिज से पानी लेते युवक को सांप ने काटा
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र के मलाका गांव में एक युवक फ्रिज से ठंडा पानी निकालते समय सांप के काटने का शिकार हो गया था। सूचना के अनुसार फ्रिज के नीचे छिपे सांप ने युवक को डस लिया, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। साथ ही गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके चलते डॉक्टरों के अनुसार अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शामली में चरण सिंह से तुलना पर किसानों का आक्रोश, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
Shamli, Uttar Pradesh:शामली पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह से तुलना पर आक्रोश शामली जनपद में आज भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक संगठन के नेतृत्व में सैकड़ो किसान एक जुट होकर कलेक्ट्रेट में पहुंचे। जहां उन्होंने एक हफ्ते पहले सीएम योगी के कैराना में आने के बाद दिए गये पूर्व मुख्यमंत्री चरण सिंह की तुलना सुरेश राणा से करते हुए भाषण पर विरोध जताया और आज सैकड़ो की संख्या में एक जुट होकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। आपको बता दे कि मामला शामली जनपद के कैराना कस्बा के विजय पथिक डिग्री कॉलेज में भाजपा सरकार उप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी भाषण में सुरेश राणा पूर्व कैबिनेट गन्ना मंत्री के द्वारा शुगर मिलो में विकास कार्यों की तुलना का कार्य स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह से की थी। उन्होंने कहा था कि शुगर मिलो में विकास कार्य चौधरी चरण सिंह के टाइम पर हुए थे या फिर सुरेश राणा के कार्यकाल में किए गए हैं। इस भाषण से लेकर जहां किसानों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है वहीं भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में आज सैकड़ों के साथ शामली कलेक्टर पहुंचे जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के वर्तमान उपाध्यक्ष सुरेश राणा के खिलाफ नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपे। वहीं इस मामले में मुकेश चौधरी किसान नेता का कहना है कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे जिन्होंने किसानों के लिए अनेकों कार्य किया और सुरेश राणा के क्षेत्र में गन्ना भुगतान समय पर नहीं हो पाया। वहीं सीएम योगी जी ने उनकी तुलना चौधरी चरण सिंह से की है जिससे किसानों को आहत पहुंची। इस मामले को लेकर राष्ट्रपति के नाम हम लोगों ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपने का काम किया है। बाइट किसान नेता मुकेश चौधरी0
0
Report
काजीपुरा के खेत में महिला शव मिला; पुलिस जांच शुरू
Ghaziabad, Uttar Pradesh:थाना वेव सिटी पुलिस को सूचना मिली कि काजीपुरा के एक खेत में अचानक से बीच में से किसी के घसीटने के निशान हैं और फसल टूटी पड़ी है। इस सूचना पर तुरंत संज्ञान लेते हुए थाना वेव सिटी पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई तथा जब जाँच की गई, तो एक महिला का शव बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के खुलासे हेतु कई टीमों का गठन किया गया है तथा आसपास की सीसीटीवी खंगाले जा रही है। एफएसएल की टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर किया है। फिलहाल पुलिस अभी महिला की पहचान करने में लगी हुई है।0
0
Report
कानपुर: 25 हजार रुपये इनाम की लेडी डॉन पलक गिरफ्तार, मानव तस्करी मामला खुला
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर कमिश्नरेट की नौबस्ता थाना पुलिस ने मानव तस्करी के चर्चित मामले में फरार चल रही 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी पलक उर्फ लेडी डॉन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर राजस्थान ले जाकर बेचने का आरोप है। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2025 में नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम की 16 वर्षीय किशोरी को आरोपी पलक कपड़े दिलाने के बहाने अपने साथ ले गई थी। आरोप है कि रास्ते में उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया गया। इसके बाद किशोरी को राजस्थान ले जाकर सामूहिक विवाह कराने वाली एक संस्था की संचालिका के हाथों बेच दिया गया। इस मामले में नौबस्ता पुलिस ने पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य महिला आरोपी पलक फरार चल रही थी। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लगातार तलाश के बाद नौबस्ता पुलिस ने आरोपी पलक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मानव तस्करी के नेटवर्क और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
सीकर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर डिवाइडर से टकराकर पलटी, चालक फरार
Sikar, Rajasthan:सीकर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर डिवाइडर से टकराकर पलटी, चालक मौके से फरार सीकर शहर के रानी सती रोड स्थित मुरली प्लाजा के सामने गुरुवार को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एसयूवी गाड़ीपलट गई। हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि बीच सड़क पर वाहन पलटने से रानी सती रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से पलटी हुई फॉर्च्यूनर को सड़क से हटवाया। इसके बाद जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया गया। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि फॉर्च्यूनर चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था जिसके चलते फॉर्च्यूनर गाड़ी डिवाइडर से टकराई और अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद गाड़ी में सवार युवक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद, चार दिन में 31 मौतें; चेनाब खतरे के निशान के करीब
Jammu, जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग आज दूसरे दिन भी बंद। चार दिनों में 31 लोगों की मौत, चेनाब नदी खतरे के निशान पर बह रही। भारी बारिश और राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण जम्मू से श्रीनगर और डोडा, किश्तवाड़ जाने वाली सभी गाड़ियों को रोका जा रहा है। बताए दें कि पिछले पांच दिनों से जम्मू कश्मीर के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश के कारण आम जन जीवन खासा प्रभावित हुआ है। चार दिनों में 31 लोगों की मौत बाढ़, बारिश, भूस्खलन और बादल फटने की वजह से हुई हैं। वहीं वार्षिक अमरनाथ यात्रा और माता वैष्णो देवी की यात्रा भी पिछले पांच दिनों से बंद हैं। वहीं चेनाब नदी लगतार खतरे के निशान के नज़दीक चल रही है। प्रशासन ने लोगों से नदी नालों से दूर रहने की अपील की है। वहीं लोगों से एडवाइजरी चेक करने के बाद ही अपने ट्रैवल प्लान बनाने की अपील की गई है。0
0
Report
वायरल वीडियो पर बवाल: छात्रों को ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, मुंबई पुलिस जांच
Mumbai, Maharashtra:वायरल वीडियो पर बवाल, छात्रों को ‘ड्रग्स केस’ में फंसाने की कथित धमकी का आरोप, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर मुंबई में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों को एक पुलिस वाहन का चालक यह कहते हुए धमका रहा है कि अगर वे दोबारा प्रदर्शन करने लौटे तो उन्हें झूठे ड्रग्स के मामले में फंसा दिया जाएगा और पूरी जिंदगी जेल में सड़ना पड़ेगा। इस वीडियो को मुंबई कांग्रेस ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर साझा करते हुए मुंबई पुलिस को टैग किया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि छात्रों को डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है और यह लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है। पार्टी ने अपनी पोस्ट में कहा कि अपनी आवाज़ उठाना कोई अपराध नहीं है और छात्रों के सवालों का जवाब धमकियों से नहीं बल्कि जवाबदेही से दिया जाना चाहिए。 वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, वीडियो की सत्यता और उसमें सुनाई दे रही बातों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है。 इस पूरे मामले पर मुंबई पुलिस ने भी संज्ञान लिया है। मुंबई पुलिस के डीसीपी ऑपरेशंस अकबर पठान ने बताया कि वायरल वीडियो की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिस वाहन के चालक को उसकी मौजूदा पोस्टिंग से हटा दिया गया है。 डीसीपी अकबर पठान के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी भी तरह की अनुचित या नियमों के विपरीत कार्रवाई सामने आती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कदम उठाए जाएंगे。 वही राज ठाकरे ने भी इस मुद्दे पर आंदोलन कारियों को धमकाने के वीडियो का जिक्र करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किया है. फिलहाल पुलिस वीडियो की प्रामाणिकता, उसमें दर्ज बातचीत और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो में किए गए दावे कितने सही हैं और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर पहुंचे, विकास के प्रतीक डबल डेकर ब्रिज की चर्चा
Indore, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर पहुंचे इंदौर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का हुआ स्वागत इंदौर एयरपोर्ट पर उनके सभी वर्ग के लोगों ने यूसीसी को लेकर नागरिक अभिनंदन किया मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती है और में आज उनके जन्मस्थान भाभरा जा रहा हु वही सीएम ने कहा कि इंदौर के साथ विकास शब्द जुड़ा हुआ है जहां विकास हो रहा हे डबल डेकर ब्रिज अपने आप में एक विकास का एक उदाहरण हे बाइट - सीएम डॉ मोहन यादव0
0
Report
गाजीपुर: आराजी कुकड़ा में पेड़ से लटके युवक-युवती, प्रेम प्रसंग चर्चा
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की चर्चा से गांव में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी शादियाबाद के आराजी कुकड़ा गांव में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव सुबह शव मिलने की सूचना से पूरे गांव में मचा हड़कंप घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़, इलाके में दहशत का माहौल दोनों मृतक एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं ग्रामीणों में प्रेम प्रसंग की चर्चा, पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के आराजी कुकड़ा गांव में एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीण इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दरअसल गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के आराजी कुकड़ा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर एक पेड़ पर युवक और युवती के शव लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक युवक और युवती एक ही गांव के रहने वाले थे। गांव में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चाएं भी हो रही हैं। हालांकि, यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और कारण है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना की सूचना पर शादियाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक सुबह जैसे ही दोनों परिवारों को घटना की जानकारी मिली, घरों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
राजस्थान में यूरिया-डीएपी आपूर्ति 4 लाख टन अधिक, खरीफ में फसलें बिना किल्लत
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में यूरिया की मांग से 4 लाख टन अधिक आपूर्ति, इस बार फसलों में नहीं रहेगी किल्लत! - राजस्थान में यूरिया-डीएपी की सप्लाई, कृषि विभाग की मांग से अधिक आपूर्ति हुई - राज्य में अभी भी पौने 4 लाख टन यूरिया उपलब्ध, कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल कर रहे नियमित माॅनिटरिंग राज्य में झमाझम बारिश का दौर शुरू होने के बाद अब खरीफ फसलों में यूरिया की मांग जोर पकड़ रही है। लेकिन किसानों को इस बार यूरिया की किल्लत नहीं होने दी जा रही है। कृषि विभाग की ओर से राज्य में प्रत्येक जिले में मांग के अनुसार यूरिया और डीएपी उर्वरक उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। दरअसल यूरिया और डीएपी की आपूर्ति पूरी तरह से केन्द्र सरकार द्वारा आवंटित मात्रा के अनुरूप की जाती है। प्रत्येक सीजन से पहले कृषि विभाग केन्द्र सरकार से यूरिया, डीएपी, एनपीके और एसएसपी आदि उर्वरकों की मांग बताता है। केन्द्र सरकार द्वारा उसी मात्रा में उर्वरक आवंटित करते हुए इनकी आपूर्ति दी जाती है। यह आपूर्ति ट्रेन रैकों के जरिए अलग-अलग जिलों में की जाती है। मौजूदा वित्त वर्ष में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के हालात होने और रूस-यूक्रेन युद्ध पहले से जारी होने के चलते डीएपी और यूरिया की कमी की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन कृषि विभाग के प्रयासों से अब यह आशंका छंट गई है। किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग की तैयारियां सफल होती दिख रही हैं। कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा वित्त वर्ष की शुरुआत से ही यूरिया-डीएपी की आपूर्ति को लेकर नजर बनाए हुए हैं। मांग से 4 लाख टन आपूर्ति अधिक - खरीफ 2026 में अप्रैल से जुलाई 2026 तक के आंकड़े - राज्य सरकार ने 6.90 लाख मैट्रिक टन यूरिया की मांग की थी - इसके विरूद्ध 23 जुलाई तक 10.68 लाख मैट्रिक टन यूरिया आ चुका - वर्तमान में 3.72 लाख मैट्रिक टन यूरिया का स्टॉक राज्य में उपलब्ध - राज्य ने अप्रैल से जुलाई तक 3.30 लाख मैट्रिक डीएपी की मांग की - इसके विरुद्ध अब तक 2.59 लाख मैट्रिक टन डीएपी आ चुका - वर्तमान में राज्य में 0.70 लाख मैट्रिक टन डीएपी का स्टॉक उपलब्ध - डीएपी का वैकल्पिक उर्वरक एनपीके 0.72 लाख मैट्रिक टन उपलब्ध - 1.61 लाख मैट्रिक टन एसएसपी भी राज्य में है उपलब्ध डीएपी की मांग कम, रबी सीजन में बढ़ेगी आपूर्ति कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने बताया कि किसानों के लिए इस बार खरीफ सीजन में यूरिया और डीएपी की उपलब्धता के लिए केन्द्र सरकार के समक्ष पहले से मांग बता दी गई थी। केन्द्र सरकार से राज्य को लगातार पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की आपूर्ति हो रही है। खरीफ सीजन में डीएपी की मांग कम रहती है। लेकिन रबी सीजन के दौरान डीएपी को लेकर भी केन्द्र से समन्वय कर आपूर्ति बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। कृषि विभाग के इन प्रयासों से इस बार राज्य में अब तक कहीं भी यूरिया या डीएपी की किल्लत नहीं हुई है। कृषि विभाग को उम्मीद है कि आपूर्ति इसी तरह बने रहने पर इस सीजन में फसलों के लिए उर्वरकों की कमी नहीं रहेगी।0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर में तेज रफ्तार कार ने ठेला चालक समेत चार घायल, फरार युवक तलाश
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत डीबी रोड पर गुरुवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क पर चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में एक ठेला चालक समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार कार संख्या जेएच-05 ईपी-9444 ने सबसे पहले एक टीवीएस एक्सएल सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मारी। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस घर लौट रहा था। इसके बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे ठेले पर सो रहे एक ठेला चालक और वहां से गुजर रहे दो अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में लेते हुए आगे निकल गई। हादसे के बाद कार सवार सभी युवक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार किसी स्थानीय व्यक्ति की बताई जा रही है। लोगों का दावा है कि कार की तलाशी के दौरान उसमें शराब की कई बोतलें और एक कटोरे में रखा मुर्गा भी मिला। इसके आधार पर आशंका जताई जा रही है कि कार सवार युवक पार्टी कर लौट रहे थे। हालांकि, शराब और पार्टी से जुड़े इन दावों की पुलिस की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार चालक और कार में सवार अन्य लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण, नियमित वाहन जांच अभियान चलाने और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में भी इस तरह की घटनाएं सामने आ सकती हैं।0
0
Report
लापता पत्नी की तलाश में पति ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र से एक मार्मिक मामला सामने आया है। अपनी लापता पत्नी की तलाश में पिछले तीन महीने से पुलिस और प्रशासन के चक्कर काट रहे एक मजदूर ने आखिरकार हताश होकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया। पीड़ित अपने तीन मासूम बच्चों के साथ न्याय की गुहार लगा रहा है और पत्नी को सकुशल बरामद कराने की मांग कर रहा है। बता दे कि, उरई कोतवाली क्षेत्र के रहिया गांव निवासी ऋषि राज मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उसका कहना है कि उसकी 32 वर्षीय पत्नी अनीता उर्फ ममता बीते 11 अप्रैल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। पत्नी के अचानक गायब होने के बाद उसने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित का आरोप है कि उसने घटना की सूचना पुलिस को दी और कई बार थाने के चक्कर लगाए, लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस उसकी पत्नी का पता लगाने में सफल नहीं हुई। उसका कहना है कि उसे केवल आश्वासन मिलते रहे, जबकि कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ऋषि राज ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का आटा क्षेत्र निवासी अभिषेक नामक युवक से संपर्क था। उसने इस संबंध में भी पुलिस को जानकारी दी, लेकिन उसके बावजूद मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उसका कहना है कि यदि पुलिस समय रहते गंभीरता से जांच करती तो उसकी पत्नी का पता लगाया जा सकता था। पत्नी के लापता होने से परिवार पूरी तरह बिखर गया है। तीनों मासूम बच्चे अपनी मां को याद कर अक्सर रोते हैं। मजदूरी करने के साथ बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी भी अकेले ऋषि राज पर आ गई है। आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के बीच वह लगातार पत्नी की तलाश में भटक रहा है। पुलिस और प्रशासन से निराश होकर ऋषि राज अपने तीनों बच्चों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय परिसर पहुंचा और वहीं धरने पर बैठ गया। उसने प्रशासन से मांग की है कि उसकी पत्नी को जल्द से जल्द सकुशल बरामद कराया जाए तथा मामले की निष्पक्ष और गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। बाइट:- ऋषि राज--पीड़ित पति0
0
Report
पुलिस-जन संवाद मजबूत: धौलपुर के सभी थानों में CLG व महिला सुरक्षा सखी बैठकें
Dholpur, Rajasthan:पुलिस-जन संवाद को मिल रही नई मजबूती, जिले के सभी थानों पर सीएलजी एवं महिला सुरक्षा सखी की बैठकें आयोजित धौलपुर。 पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा सुपरविजन जिले के सभी पुलिस थानों पर सीएलजी सदस्यों, महिला सुरक्षा सखी, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने पुलिस थाना मनियां में आयोजित बैठक में भाग लिया। उन्होंने सीएलजी सदस्यों, महिला सुरक्षा सखी एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द एवं अपराध नियंत्रण पर सुझाव लिए। इस दौरान वृताधिकारी मनियां खलील अहमद, थानाधिकारी अनिल गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे。 बैठकों में कानून-व्यवस्था, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा तस्करी, यातायात, सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग और जनसहभागिता जैसे मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। आमजन से सुझाव लेकर उनके त्वरित समाधान और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि "पुलिस और जनता के बीच विश्वास, संवाद एवं सहभागिता ही प्रभावी पुलिसिंग की आधार है। सीएलजी सदस्य और महिला सुरक्षा सखी पुलिस के महत्वपूर्ण सहयोगी हैं, जिनके सहयोग से अपराध रोकथाम, महिला-बाल सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द को मजबूती मिलेगी। बैठकों में साइबर ठगी से बचाव, अफवाहों से सावधानी, यातायात नियम, नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा संकल्प और आपातकालीन हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई। सीएलजी सदस्यों और नागरिकों ने पुलिस को पूर्ण सहयोग देने और शांति बनाए रखने का भरोसा दिलाया। धौलपुर पुलिस भविष्य में भी इस प्रकार के संवाद को निरंतर जारी रखेगी।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान के खरीफ सीजन में यूरिया-डीएपी की आपूर्ति पूरी, किसानों को राहत
Jaipur, Rajasthan:हैडर- 4 लाख टन यूरिया की अधिक आपूर्ति राजस्थान में यूरिया-डीएपी की सप्लाई कृषि विभाग की मांग से अधिक आपूर्ति हुई राज्य में अभी भी पौने 4 लाख टन यूरिया उपलब्ध डीएपी की भी राज्य में पर्याप्त उपलब्धता कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल कर रहे माॅनिटरिंग एंकर राज्य में खरीफ फसलों की बुवाई के दौरान किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि विभाग की ओर से इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। कृषि मंत्री के निर्देश पर विभाग उर्वरकों की दैनिक उपलब्धता को लेकर सजगता बरत रहा है। यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 राज्य में झमाझम बारिश का दौर शुरू होने के बाद अब खरीफ फसलों में यूरिया की मांग जोर पकड़ रही है। लेकिन किसानों को इस बार यूरिया की किल्लत नहीं होने दी जा रही है। कृषि विभाग की ओर से राज्य में प्रत्येक जिले में मांग के अनुसार यूरिया और डीएपी उर्वरक उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। दरअसल यूरिया और डीएपी की आपूर्ति पूरी तरह से केन्द्र सरकार द्वारा आवंटित मात्रा के अनुरूप की जाती है। प्रत्येक सीजन से पहले कृषि विभाग केन्द्र सरकार से यूरिया, डीएपी, एनपीके और एसएसपी आदि उर्वरकों की मांग बताता है। केन्द्र सरकार द्वारा उसी मात्रा में उर्वरक आवंटित करते हुए इनकी आपूर्ति दी जाती है। यह आपूर्ति ट्रेन रैकों के जरिए अलग-अलग जिलों में की जाती है। मौजूदा वित्त वर्ष में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के हालात होने और रूस-यूक्रेन युद्ध पहले से जारी होने के चलते डीएपी और यूरिया की कमी की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन कृषि विभाग के प्रयासों से अब यह आशंका छंट गई है। किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग की तैयारियां सफल होती दिख रही हैं। कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा वित्त वर्ष की शुरुआत से ही यूरिया-डीएपी की आपूर्ति को लेकर नजर बनाए हुए हैं। Gfx In मांग से 4 लाख टन आपूर्ति अधिक - खरीफ 2026 में अप्रैल से जुलाई 2026 तक के आंकड़े - राज्य सरकार ने 6.90 लाख मैट्रिक टन यूरिया की मांग की थी - इसके विरूद्ध 23 जुलाई तक 10.68 लाख मैट्रिक टन यूरिया आ चुका - वर्तमान में 3.72 लाख मैट्रिक टन यूरिया का स्टॉक राज्य में उपलब्ध - राज्य ने अप्रैल से जुलाई तक 3.30 लाख मैट्रिक डीएपी की मांग की - इसके विरूद्ध अब तक 2.59 लाख मैट्रिक टन डीएपी आ चुका - वर्तमान में राज्य में 0.70 लाख मैट्रिक टन डीएपी का स्टॉक उपलब्ध - डीएपी का वैकल्पिक उर्वरक एनपीके 0.72 लाख मैट्रिक टन उपलब्ध - 1.61 लाख मैट्रिक टन एसएसपी भी राज्य में है उपलब्ध Gfx Out वीओ- 2 कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने बताया कि किसानों के लिए इस बार खरीफ सीजन में यूरिया और डीएपी की उपलब्धता के लिए केन्द्र सरकार के समक्ष पहले से मांग बता दी गई थी। केन्द्र सरकार से राज्य को लगातार पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की आपूर्ति हो रही है। खरीफ सीजन में डीएपी की मांग कम रहती है। लेकिन रबी सीजन के दौरान डीएपी को लेकर भी केन्द्र से समन्वय कर आपूर्ति बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। कृषि विभाग के इन प्रयासों से इस बार राज्य में अब तक कहीं भी यूरिया या डीएपी की किल्लत नहीं हुई है। कृषि विभाग को उम्मीद है कि आपूर्ति इसी तरह बने रहने पर इस सीजन में फसलों के लिए उर्वरकों की कमी नहीं रहेगी।0
0
Report
ज्ञानवापी परिसर में नमाज़ पर प्रतिबंध के विरोध में शिवसेना का बड़ा प्रदर्शन
Varanasi, Uttar Pradesh:• शिवसेना के पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर की मांग सावन के पवित्र महीने में ज्ञानवापी परिसर में नमाज़ पर लगे प्रतिबंध • वाराणसी में शिवसेना राज्य उप प्रमुख अजय चौबे ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस. • हमारी प्राचीन धार्मिक परंपराओं को रोका जा रहा, तो नमाज़ पर भी लगे रोक. • माता श्रृंगार गौरी के दैनिक पूजन-दर्शन पर लगा है प्रतिबंध. • तुलसीदास के समय से चली आ रही यादव बंधुओं की जलाभिषेक परंपरा बाधित की जा रही. • शिवसैनिकों ने कहा मांग न पूरी होने पर पूरे उत्तर प्रदेश में होगा बड़ा आंदोलन. • शुक्रवार को महावीर मंदिर व्यायामशाला से निकलेगा जुलूस मंडलायुक्त को सौंपा जाएगा ज्ञापन.0
0
Report
संभल दंगे: कोर्ट में गवाहों के बयान—सजा की चाल तेज
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। संभल दंगे के आरोपियों के मामले में कोर्ट में चल रही सुनवाई 90 फीसदी पूरी ... दंगाईयों के फैसले का काउंट डाउन शुरू ... योगी सरकार में गवाहों ने बेखौफ होकर कोर्ट में बयान दर्ज कराए। 1936 ..1945 .1978 में हुए दंगों के मामले में गवाहों ने दंगाइयों के ख़ौफ से किसी भी मामले में नहीं दी थी गवाही ....न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट में भी जिक्र .. संभل हिंसा मामले में जिला न्यायालय में चल रहे केस की सुनवाई 90 फीसदी पूरी । संभल दंगे के मुख्य आरोपी मुल्ला अफरोज ,गुलाम , मोहम्मद वारिस के खिलाफ चल रहे केस के सभी गवाहों के बयान दर्ज ... सिर्फ विवेचकों के बयान दर्ज होने वाकी..27 जुलाई को कोर्ट में विवेचकों के बयान किए जाएंगे दर्ज ... विवेचकों के बयान दर्ज होने के बाद जेल में बंद मुल्ला अफरोज ,गुलाम ,वारिस के खिलाफ जल्द आ सकता है सजा का बड़ा फैसला .. कोर्ट में चल रहे केस की सुनवाई के बीच पुलिस ने मुल्ला अफरोज ,गुलाम और वारिस पर रासुका भी लगाई । संभल में 1936 .1945 .1978 ..में हुए सांप्रदायिक दंगों के बाद पहला मामला ... दंगे के गवाहों ने दंगाई के खिलाफ कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराये । पूर्व में हुए दंगों के मामले में दंगाइयों के डर के खौफ से कोर्ट में किसी ने भी नहीं थी गवाही ....न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र .. योगी सरकार में 24 नवंबर 2024 की हुए दंगे के मामले में दंगे के गवाह बेखौफ होकर दंगाइयों के खिलाफ कोर्ट में गवाही देने पहुंचे । संभल में विवादित जामा मस्जिद के सर्वे के विरोध में हुए दंगे में 4 लोगों की मौत और 30 से अधिक पुलिस कर्मियों के घायल होने के मामले में पुलिस ने 12 मुकदमे दर्ज किए थे । दंगे की साजिश के आरोप में सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क , मस्जिद सदर जफर अली ,मुल्ला अफरोज ,मोहम्मद वारिस के खिलाफ नामजद 2200 से अधिक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था । SIT ने संभल दंगों के 6 मुख्य मामलों में 4025 पन्नों की चार्ज शीट कोर्ट में दाखिल की थी । जिनमें अब तक 138 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है ,सपा सांसद और मस्जिद सदर ने इस मामले में कोर्ट से स्टे पर है .. संभल जनपद न्यायालय चन्दौसी का मामला。0
0
Report
Advertisement
