icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ओडिशा: मायूरभंज नदी किनारे एक्सपायर्ड दवाइयाँ फेंकी गईं, जांच के आदेश

Noida, Uttar Pradesh:Odisha: Crores worth of expired medicines found dumped in river near Mayurbhanj hospital. Large quantities of expired medicines, worth crores of rupees, were dumped into a river near the Mayurbhanj District Headquarters Hospital (DHH) in Odisha, with the waste including antibiotics, masks, syringes, testing kits and other essential medicines. Mayurbhanj Additional District Magistrate (ADM) Netrananda Mallick said, "...DM conducted meeting with all medical officers in the Collectorate and instructed all the officials to focus on rural health, basically the tribal people living in this district." He added, "If the matter is true, then we will intimate the District Magistrate, and we will conduct an inquiry, and action will be taken as per the provisions of law. There is no escape." Meanwhile, Social activist Sanjeev Rout questioned the functioning of the health department and the procurement and distribution of medicines at the hospital, saying such incidents had happened earlier as well. Rout said, "This is not the first time this has happened; it keeps happening from time to time. To be honest, we cannot understand how the department is functioning. What we do understand is that in the government system, patients who are admitted indoors are provided with government medicine, which is good thing, and people at the government level receive help so that they can use medicine for treatment." He questioned why such large quantity of medicines was left unused despite the government having records of patient numbers and medicine requirements, saying, "However, the sad part is that at the District Headquarters Hospital of Mayurbhanj district, they seem to have record of how many patients come to this hospital every year, which departments people are admitted into, and what the overall picture is." Rout said, "From what I understand, medicines arriving in the medical sector mean procurement order is given at the government level to that department stating that this department or these types of medicines are needed in certain quantity. So, if the medicine arrived according to the requirements, why did this medicine remain left over, and why was a huge quantity thrown away?" He also questioned the procurement process, saying, "The question arises, does the government buy medicines and send them to hospitals, or is there some other institution or person between the government and the hospital who buys and supplies the medicine? Another question that arises is whether the hospital management has any record of how many saline bottles, needles, or antibiotics they need."
0
0
Report

ग्वालियर में 2800 किग्रा मिलावटी मावा पकड़ा, जांच से सच सामने आएगा

Morena, Madhya Pradesh:रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही मिलावटखोरों का खेल एक बार फिर सामने आ गया है। त्योहारों के मौके पर मिठाइयों और मावे की मांग बढ़ते ही मुनाफाखोर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने में जुट जाते हैं। ग्वालियर में स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने ऐसी ही बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावटी और संदिग्ध नकली मावे से भरी एक गाड़ी को पकड़ा है। गिरवाई थाना क्षेत्र की बेला की बावड़ी का है, जहां टीम ने कार्रवाई کرتے हुए ग्वालियर से भोपाल जा रही गाड़ी को रोका। गाड़ी की तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में मावा बरामद हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, गाड़ी में करीब 80 नग यानी 2800 किलोग्राम मावा भरा हुआ था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में मावा ग्वालियर से भोपाल तक कैसे पहुंचाया गया था? क्या यह मावा तय मानकों के अनुसार तैयार किया गया था? क्या इसके परिवहन और बिक्री से जुड़े दस्तावेज मौजूद थे? और अगर यह मावा जांच में मिलावटी या नकली पाया जाता है तो इसके पीछे कौन लोग हैं? रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार पर जब लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों के लिए मिठाइयां खरीदते हैं, तब कुछ मुनाफाखोर चंद पैसों के लालच में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने से भी पीछे नहीं हटते। सवाल सिर्फ 2800 किलो मावे का नहीं है, सवाल उन हजारों लोगों की सेहत का है, जिन तक यह मावा पहुंच सकता था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गाड़ी और उसमें भरे माल को जब्त कर लिया। खाद्य विभाग की टीम ने मावे के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब जांच रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि बरामद मावा वास्तव में कितना सुरक्षित है और इसमें किसी प्रकार की मिलावट पाई जाती है या नहीं। हालांकि कार्रवाई जरूर बड़ी है, लेकिन सवाल यह भी है कि विभागों को इतनी बड़ी खेप बाजार तक पहुंचने से पहले क्यों नहीं दिखाई दी? त्योहारों के समय जब मिलावटी खाद्य पदार्थों का खतरा बढ़ जाता है, तब क्या खाद्य पदार्थों की नियमित जांच पर्याप्त रूप से की जा रही है? जरूरत इस बात की है कि सिर्फ एक गाड़ी पकड़कर कार्रवाई पूरी न मान ली जाए। इस पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचा जाए। मावा कहां तैयार हुआ, किसने भेजा, किसके पास जाना था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। इन सभी सवालों के जवाब सामने आने चाहिए। त्योहार खुशियों का होता है, लेकिन मिलावटखोरों के लिए यह सिर्फ कमाई का जरिया बन जाए, तो यह बेहद गंभीर चिंता का विषय है। अब देखना होगा कि सैंपल की जांच रिपोर्ट क्या खुलासा करती है और प्रशासन इस पूरे मामले में आगे कितनी सख्त कार्रवाई करता है।
0
0
Report
Advertisement

NDMC वाइस चेयरमैन कुलजीत चहल ने स्कूल छात्राओं के साथ रक्षाबंधन मनाया

New Delhi, Delhi:दिल्ली में NDMC वाइस चेयरमैन ने स्कूली छात्राओं के साथ रक्षाबंधन मनाया। दिल्ली में लोकेशन: दक्षिण पश्चिम दिल्ली में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर NDMC के वाइस चेयरमैन कुलजीत चहल ने स्कूली छात्राओं के साथ त्योहार मनाया। स्कूल पहुँचने पर छात्राओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। चहल ने उपहार के रूप में पढ़ाई से जुड़ी सामग्री भेंट की। पढ़ाई से जुड़ी उपयोगी सामग्री पाकर छात्राओं के चेहरों पर खुशी दिखी। एनसीसी से जुड़ी छात्राओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया; उन्होंने कुलजीत चहल की कलाई पर राखी बांधी।
0
0
Report
Advertisement

छह साल बाद बरखा बेटी-के साथ सनातन धर्म में लौटीं, परिवार में खुशी

Hardoi, Uttar Pradesh:छह साल बाद ‘घर वापसी’,दो बेटियों संग सनातन धर्म में लौटी बरखा,बोली- अब बेहद खुश हूं हरदोई के पिहानी में मां सिंह वाहिनी मंदिर उस वक्त वैदिक मंत्रों से गूंज उठ चला, जब छह साल पहले ईसाई धर्म अपनाने वाली बरखा ने अपनी दो बेटियों के साथ दोबारा सनातन धर्म में लौटने का फैसला किया। मंदिर परिसर में हवन-पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बरखा ने हिंदू रीति-रਿਵाजों के साथ अनुष्ठान में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि छह साल पहले भटककर उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया था, लेकिन अब सनातन धर्म में लौटकर उन्हें बेहद खुशी महसूस हो रही है। पिहानी कस्बे के मोहल्ला लोहानी निवासी बरखा वाल्मीकि समाज से हैं। उनके पिता का निधन हो चुका है, जबकि उनकी मां प्रीति ने बाद में विवाह कर लिया था। पुरोहित चमन किशोर जोशी के मुताबिक बरखा करीब छह साल पहले परिस्थितियों के बीच ईसाई धर्म में चली गई थीं। बाद में वैवाहिक जीवन में कथित प्रताड़ना का सामना करना पड़ा और उनका तलाक होने की स्थिति में है। इसी दौरान बरखा ने उनसे संपर्क कर दोबारा सनातन धर्म में लौटने की इच्छा जताई। इसके बाद स्थानीय लोगों और टीम के साथ चर्चा हुई। विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोगों से भी विमर्श किया गया और मां सिंह वाहिनी मंदिर में घर वापसी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अनुष्ठान के दौरान बरखा ने हवन कुंड में आहुतियां दीं और विधि-विधान से पूजन किया। उनकी दोनों बेटियां प्रार्थना और आराधना भी इस दौरान मौजूद रहीं। बरखा की मां प्रीति ने कहा कि उनकी बेटी ने शादी के लिए ईसाई धर्म अपनाया था और अब अपने हिंदू धर्म में वापस आ गई है, जिससे परिवार खुश है। कार्यक्रम में हरिहर दास प्रेमी बाबा, चमन जोशी, लालमणि मिश्रा, कैलाश जोशी, दीपक बाजपेई, प्रिंस सिंह, प्रिंस जोशी, कृष्ण कुमार, हीरू मिश्रा, विशाल, बजरंग सेवा के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, अमन कश्यप, रोबिन सिंह और राजा कश्यप समेत कई लोग मौजूद रहे। सभी ने बरखा और उनकी दोनों बेटियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0
0
Report
Advertisement

नामांकन शुरू: खाटूश्यामजी नगरपालिका में पहली दिन आवेदन नहीं

Sikar, Rajasthan:खाटूश्यामजी नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन नहीं आया एक भी आवेदन, नगरीय निकाय चुनाव 2026 एंकर सीकर जिले के खाटूश्यामजी में नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत नगरपालिका खाटूश्यामजी में नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। हालांकि नामांकन के पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने आवेदन दाखिल नहीं किया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कपिल उपाध्याय ने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है।नगरपालिका सभागार भवन में नामांकन दाखिल करने की व्यवस्था की गई है। नामांकन पत्र वितरण एवं जांच के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं ताकि प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। वहीं रक्षाबंधन पर्व के चलते शुक्रवार को अवकाश रहेगा।नगरपालिका खाटूश्यामजी के कुल 20 वार्डों के लिए 9 सितंबर को मतदान होगा। नामांकन प्रक्रिया के आगामी दिनों में प्रत्याशियों की ओर से आवेदन दाखिल किए जाने की संभावना है। प्रशासन की ओर से चुनाव प्रक्रिया को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। वहीं थानाधिकारी इन्द्राज मरोडिया के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को जाब्ता तैनात किया गया है。
0
0
Report

चौमूं में रक्षाबंधन की रौनक: मिठाइयों की मांग तेज

Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर रक्षाबंधन को लेकर चौमूं के बाजारों में बढ़ी रौनक मिठाइयों की दुकानों पर सजी तरह-तरह की मिठाइयां भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के पर्व को लेकर उत्साह मिठाइयों के साथ आकर्षक पैकिंग ने खींचा ग्राहकों का ध्यान घेवर, रसगुल्ला और काजू कतली की बढ़ी मांग रक्षाबंधन पर अच्छी बिक्री की दुकानदारों को उम्मीद चौमूं में रक्षाबन्धन पर्व को लेकर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के पर्व को लेकर मिठाइयों की दुकानों पर तरह-तरह की मिठाइयां सज गई हैं। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष मिठाइयां और आकर्षक पैकिंग तैयार की है। बहनें भाइयों के लिए राखी के साथ मिठाई खरीदने बाजार पहुंच रही हैं। वहीं दुकानदारों को रक्षाबन्धन पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है। बाजार में घेवर, रसगुल्ला, काजू कतली सहित कई तरह की मिठाइयों की मांग बनी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

डीडवाना-कुचामन नगर निकाय चुनाव के लिए सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े प्रबंध जल्द

Didwana, Rajasthan:आगामी 9 और 11 सितंबर को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर डीडवाना-कुचामन जिला निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीणा और जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान ने डीडवाना और कुचामन नगर परिषद ,दोनों क्षेत्र के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ऐसे मतदान केंद्रों का भी जायजा लिया, जहां आसपास के क्षेत्रों में अधिक भीड़भाड़ रहती है। उन्होंने मतदान केंद्रों पर पहुंचने वाले मतदाताओं की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सहित मतदान के दौरान संभावित भीड़ को नियंत्रित करने की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को मतदान दिवस पर व्यवस्था सुचारू रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण और मतदाताओं की सुविधा को लेकर पहले से समुचित प्लान तैयार किया जाए कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता रहेगी। मतदान केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, दबाव या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
0
0
Report

NDPS Act के तहत टिब्बी पुलिस ने गुड़िया गांव सोहेल खान मकान फ्रीज किया

Hanumangarh, Rajasthan:Location Hanumangarh (Rajasthan) एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई,टिब्बी के गुड़िया गांव में तस्कर सिकंदर के भाई सोहेल खान मकान फ्रीज हनुमानगढ़ जिले में नशा तस्करों की तस्करी की कमाई पर शिकंजा कसते हुए टिब्बी पुलिस ने गुरुवार को एनडीपीएस की धारा 68 F के तहत बड़ी कार्रवाई की है। टिब्बी पुलिस ने ग्राम पंचायत गुडिया में एनडीपीएस मामले के तस्कर सिकंदर खान के भाई सुहेल खान के नाम दर्ज करीबन 249 वर्गगज में बने रिहायशी मकान को फ्रीज किया गया है। टिब्बी थानाधिकारी राकेश सांखला ने बताया कि पुलिस प्रशासन की अनुमति के बिना इस संपत्ति को बेचना, खरीदना, गिरवी रखना या गिफ्ट करना पूरी तरह गैर-कानूनी है। आदेश का उल्लंघन करने पर नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सम्पति फ्रिज की कार्रवाई टिब्बी थानाधिकारी राकेश सांखला के नेतृत्व में की गई है。
0
0
Report

UGC रोलबैक नहीं तो भाजपा के खिलाफ वोट, मकराना का नगर निकाय चुनाव प्रचार

Jaipur, Rajasthan:UGC रोलबैक नहीं तो भाजपा के खिलाफ वोट, नगर निकाय चुनाव में BJP को हराने का महिपाल मकराना का ऐलान UGC के प्रस्तावित नियमों को लेकर श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने एक बार फिर भाजपा के खिलाफ खुला राजनीतिक मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। मकराना ने कहा कि जब तक UGC को रोलबैक नहीं किया जाता, तब तक उनका संगठन और सामान्य वर्ग भाजपा के साथ नहीं जाएगा। आगामी नगर निकाय चुनाव में भाजपा के खिलाफ वोट करने और उसके प्रत्याशियों को हराने के लिए गांव-गांव, शहर-शहर और कस्बों में अभियान चलाने की बात उन्होंने कही। मकराना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना पुराना नारा दोहराते हुए कहा कि कमल का फूल, स्वर्ण की भूल का संदेश अब फिर से दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि सीकर, सवाई माधोपुर, बूंदी, जालोर, सिरोही और पाली समेत कई जगहों पर नगर निकाय चुनाव में भाजपा के विरोध का असर देखने को मिला है और सामान्य वर्ग के लोगों ने UGC के मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ खड़े होने का संकल्प लिया है। मकराना ने भाजपा का विरोध करने का मतलब कांग्रेस को स्वतः समर्थन देना नहीं है। मकराना ने कहा कि अगर कांग्रेस सामान्य वर्ग का समर्थन चाहती है तो उसके प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री समेत वरिष्ठ नेताओं को UGC रोलबैक के मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से अपना रुख स्पष्ट करना होगा। कांग्रेस को यह आश्वासन देना होगा कि वह UGC रोलबैक की लड़ाई में उनके साथ है। बाइट - महिपाल सिंह मकराना, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजपूत करणी सेना
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top