212601
फतेहपुर में खेत में पानी लगाने के विवाद में चचेरे भाई की ली गई जान
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में 24 वर्षीय युवक की उसके चाचा-चाची और चचेरे भाइयों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर जान ले ली । युवक अपने खेत में पानी लगा रहा था जब पड़ोस के खेत को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में शोक की लहर है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान हाईकोर्ट ने जिला दुग्ध संघों में प्रशासक नियुक्ति पर रोक लगाई
Jaipur, Rajasthan:हाई कोर्ट के शॉट और याचिकाकर्ता के वकील अभिनव शर्मा की बायट इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने जिला दुग्ध संघों व उनकी प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में राज्य सरकार की ओर से प्रशासक लगाने वाले 21 अप्रैल के आदेश की क्रियान्विति पर रोक लगा दी है। वहीं राज्य सरकार और को-ऑपरेटिव चुनाव ट्रिब्यूनल को नोटिस जारी कर यह पूछा है कि समितियों के चुनाव समय पर क्यों नहीं कराए गए। अदालत ने यह भी बताने को कहा है कि जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघों एवं प्राथमिक दुग्ध सहकारी संघों में प्रशासक नियुक्ति का निर्णय किस आधार पर लिया। अदालत ने को-ऑपरेटिव चुनाव ट्रिब्यू्नल को निर्देश दिया कि वह उचित समझे तो जिला संघों और प्राथमिक संघों में जल्द चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। जस्टिस समीर जैन ने यह आदेश जयपुर डेयरी की प्राथमिक सदस्य गणेशपुरा दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति सहित 10 अन्य प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों की याचिका पर दिया। बॉडी- याचिका में अधिवक्ता डॉ. अभिनव शर्मा ने बताया कि राज्य के सभी जिला दुग्ध संघों और प्राथमिक संघों के चुनाव 2021 में हुए थे। उनका कार्यकाल गत फरवरी माह में खत्म हो गया। इसके बाद रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाओं ने सभी जिला संघों और उनकी प्राथमिक समितियों में प्रशासक नियुक्त करने के निर्देश जारी कर दिए। प्रार्थियों का कहना है कि कानूनी तौर पर समय पर चुनाव कराना को-ऑपरेटिव चुनाव ट्रिब्यूनल की जिम्मेदारी थी। ट्रिब्यूनल को कार्यकाल खत्म होने की पूरी जानकारी के बावजूद चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं किया। सहकारी समितियों के लोकतांत्रिक ढांचे में राज्य सरकार दखल नहीं कर सकती, इसलिए संघों के चुनाव होने तक प्रशासक नियुक्त करने पर रोक लगाए। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने प्रशासक लगाने के आदेश पर अंतरिम रोक लगाते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है। BYTE- अभिनव शर्मा, याचिकाकर्ता के वकील0
0
Report
चारबाग़ रेलवे स्टेशन पर छत गिरने से हादसा, कोई हताहत नहीं
Noida, Uttar Pradesh:चारबाग़ रेलवे स्टेशन पर हुआ बड़ा हादसा, छोटी लाइन प्लेटफार्म पर गिरी छत, गनीमत रही कोई नहीं था मौजूद। हो सकता था बड़ा हादसा किसी के हताहत होने की सूचना नहीं। सूत्रों की माने तो ठेकेदार की बड़ी लापरवाही, इस मामले में रेलवे के अधिकारियों ने साधी चुप्पी0
0
Report
25 मौत के एक माह पूरे,, ना कोई जिम्मेदार,,ना कोई आरोपी गिरफ्तार,,जांच गति से कछुआ भी शर्मा जाए,,,
Upani, Chhattisgarh:वेदांता पावर प्लांट की सिंघितराई में ठीक एक माह पूर्व दोपहर एक भयानक हादसा हुआ था, जहां के बॉयलर वन में ब्लास्ट होने और टरबाइन पाइप फटने से 25 मजदूर काल के गाल में समा गए,,औद्योगिक इतिहास में यह बड़ी घटना है,,जिसमें प्रारंभिक स्तर पर प्रबंधन और निदेशक मंडल की लापरवाही उजागर हुई,, मामले में वेदांता के प्रबंधन एवं NGSL के खिलाफ दिखावटी रूप से डभरा थाने में मामला दर्ज किया गया है,घटना के लिए जिम्मेदार किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है,,जब तक जिम्मेदारों के ऊपर कारवाई नहीं होगी 25 मजदूरों के आत्मा को शांति नहीं मिलेगा,, जांच के नाम पर भी कछुआ शर्मा जाए,,जिसमें अब तक अलग-अलग कई विभाग द्वारा जांच की जा रही है लेकिन घटना के एक माह के बाद भी ना कोई जिम्मेदार है,, ना कोई आरोपी गिरफ्तार है।0
0
Report
Advertisement
जमुई में हथियार दिखाने वाला वायरल वीडियो: पुलिस ने जांच शुरू कर दी
Jamui, Bihar:जमुई:सोशल मीडिया पर हथियार लहराने, शादी समारोह में फायरिंग करने और एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इन दिनों सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर लाइक, फॉलोवर और कमेंट्स पाने की होड़ में युवा वर्ग बर्बादी की ओर बढ़ता जा रहा है। हथियार के साथ वीडियो बनाना, अश्लील गानों पर रील तैयार करना और दबंगई दिखाना युवाओं के बीच ट्रेंड बन गया है। दरअसल मामला नारडीह इलाके का बताया जा रहा है,जहां एक युवक का कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इंस्टाग्राम आईडी के अनुसार युवक का नाम राजीव बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में युवक सफेद पैंट-शर्ट और बंडी पहनकर शादी समारोह में पिस्टल से फायरिंग करता नजर आ रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में हाथ में पिस्टल लेकर खुलेआम दबंगई दिखा रहा है। इसके अलावा एक अन्य वीडियो में रात के अंधेरे में एक युवक को घसीट-घसीट कर बेरहमी से पीटा जा रहा है। वहां मौजूद कुछ युवक पिटाई का वीडियो भी बनाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि मार खाने वाला युवक कौन है और उसकी पिटाई क्यों की गई, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आ सकी है। पीड़ित की ओर से भी फिलहाल पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि मीडिया द्वारा नहीं की गई है। इस संबंध में अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो और तस्वीरों की जांच की जा रही है। युवक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।0
0
Report
झारखंड बीजेपी कोर कमेटी बैठक: सरकार की विफलताओं पर आंदोलन तेज करने का निर्णय
Ranchi, Jharkhand:झारखंड बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आज कोर कमेटी की अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात, संगठन की रणनीति और सरकार के खिलाफ आगे के आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठन महामंत्री Karmveer Singh, नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi, पूर्व मुख्यमंत्री Arjun Munda, पूर्व मुख्यमंत्री Raghubar Das, पूर्व मुख्यमंत्री Madhu Koda, सांसद Deepak Prakash, Amar Kumar Bauri, Anant Ojha समेत कोर कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे। बैठक खत्म होने के बाद प्रदेश महामंत्री Amar Kumar Bauri ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बैठक में राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पूरी तरह विफल साबित हो रही है और भ्रष्टाचार ब्लॉक से लेकर अंचल स्तर तक फैल चुका है। बीजेपी ने इसे लेकर आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में राज्यव्यापी अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा पानी-बिजली की समस्याओं को लेकर जिला स्तर पर प्रदर्शन होंगे। ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के मुद्दे पर भी बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी में है। पार्टी का कहना है कि किसानों को धान खरीद मूल्य में अतिरिक्त राशि देने के वादे पूरे नहीं हुए, वहीं डीएपी की कालाबाजारी और फसल नुकसान को लेकर प्रखंड स्तर पर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही पार्टी के प्रशिक्षण महाअभियान की समीक्षा भी बैठक में की गई। जिला स्तर पर चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। बीजेपी नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार की कथित विफलताओं को जनता तक पहुंचाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई है।0
0
Report
संबलपुर की शीतळ षष्ठी यात्रा पर बदहाल सड़कें, सुरक्षा और मरम्मत को लेकर शिकायतें बढ़ीं
Sambalpur, Odisha:ଆସୁଛି ଶୀତଳ ଷଷ୍ଠୀ | କିନ୍ତୁ ରାସ୍ତା କୁଷ୍ଠା ଅବସ୍ଥା ଭାରି ଶୋଚନୀୟ |ମୁଖ୍ୟତଃ ସମ୍ବଲପୁର ରେ ବିଶ୍ୱ ପ୍ରସିଦ୍ଦ୍ଧ ଶୀତଳ ଷଷ୍ଠୀ ଯାତ୍ରା ପାଇଁ ଵହୁ ଜନ ସମାଗମ ହୋଇଥାଏ | ଲକ୍ଷ ଲକ୍ଷ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁଙ୍କର ସମାଗମ ହୋଇଥାଏ ପ୍ରଭୁ ଭୋଳାନାଥ ଓ ଜଗତ ଜନନୀ ମାତା ପାର୍ବତୀଙ୍କର ଦର୍ଶନ ପାଇଁ | କିନ୍ତୁ ମୁଖ୍ୟ ଶୋଭାଯାତ୍ରା ଯାଉଥିବା ରାସ୍ତା ଗୁଡିକର ଅବସ୍ଥା ଭାରି ଶୋଚନୀୟ | ପୁରୁଣା ମ୍ୟୁନିସିପାଲିଟି ଠାରୁ ଦଳେଇ ପଡା ନନ୍ଦ ପଡା ଓ ଝାଡୁଆ ପଡା ରାସ୍ତା ସ୍ବେରେଜ କାର୍ଯ୍ୟ ପାଇଁ ଖୋଳା ଯାଇଥିବା ବେଳେ ରାସ୍ତା ଗୁଡିକ ଆବଡା ଖବଡ଼ା ଓ ଗର୍ତ୍ତ ରହିଥିବା ରୁ ଅନେକ ଦୁର୍ଘଟଣା ହେଉଥିବା ଦେଖାଯାଇଛି | ଏହି ରାସ୍ତାରେ ଗୋଟିଏ କାର ଗଳି ପଡିଥିଲା | ଏହି ରାସ୍ତାରେ ଦୁର୍ଘଟଣା ହେବାକୁ ଗ୍ରସ୍ତ ହେଉଥିବା ଅଭିଯୋଗ କରାଯାଇଛି | ସେଥିପାଇଁ ଠିକ ଭାବରେ ରାସ୍ତା କାର୍ଯ୍ୟ ଠିକ ହେଉ ନଥିବା ରା ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଛି | ଏହା ସାର୍ବଜନୀନ ଭାବରେ ରାସ୍ତା କାର୍ଯ୍ୟ ଠିକ ହେଉଛି ନା କାରଣ ସମୟରେ ମରାମତି କରି ଛାଡ଼ି ଦେଉଛନ୍ତି |0
0
Report
Advertisement
जिले में पैक्स गठन और ई-पैक्स घोषित करने पर कलेक्टर की समीक्षा
Jaipur, Rajasthan:Anchor-जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में पैक्स विहीन ग्राम पंचायतों में नई पैक्स समितियों के गठन और सभी पैक्स समितियों के कम्प्यूटरीकरण कर उन्हें ई-пैक्स घोषित करने की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने पैक्स समितियों के माध्यम से सीएससी, पीएमकेएसके सहित विभिन्न योजनाओं के संचालन की स्थिति पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को मासिक लक्ष्य तय कर समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत निर्मित गोदामों के प्रभावी उपयोग और ‘सहकार से समृद्धि’ अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सहकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों और ग्रामीणों तक पहुंचाया जाए तथा योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। बैठक में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जयपुर उत्तर मुकेश मूण्ड, द जयपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जयपुर (शहर एवं ग्रामीण), नाबार्ड के डीडीएम सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे。0
0
Report
जैसलमेर में गर्मी से राहत के लिए फायर ब्रिगेड ने पानी छिड़काव शुरू किया
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर जिले में भीषण गर्मी और हीटवेव के असर के बीच नगर परिषद प्रशासन राहत देने के प्रयासों में जुट गया है। इसके तहत जैसलमेर नगर परिषद ने शहर की मुख्य सड़कों और प्रमुख बाजारों में फायर ब्रिगेड वाहनों के जरिये पानी का छिड़काव कराया। आयुक्त लजपाल सिंह सोढ़ा ने बताया कि जैसलमेर में तापमान 41 डिग्री से अधिक दर्ज किया जा रहा है। गर्मी और तेज हवाओं को देखते हुए आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। शहर के मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और चौक-चौराहों पर फायर ब्रिगेड द्वारा पानी गिराकर गर्मी के असर को कम करने का प्रयास किया गया है। आगामी दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना के मद्देनज़र यह अभियान जारी रहेगा ताकि शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा साइबर ठगी: छह गिरफ्तारी, करोड़ों की मासिक-रात्रि चपत का पर्दाफाश
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत सस्ती दरों पर सब्सिडी वाला होम और बिजनेस लोन दिलाने का झांसा देकर देश भर के लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले अंतर राज्य साइबर गिरोह का बिसरख थाना पुलिस और साइबर सेल पुलिस ने पर्दाफाश किया है इस कार्रवाई में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों के कब्जे से कीपैड मोबाइल फोन स्मार्टफोन कॉलिंग डाटा और बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं। बाइट शैलेंद्र सिंह डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस और साइबर सेल टीम ने मैन्युअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-1 स्थित कृष्णा-काउंटी सोसायटी की टावर A की छत से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मराज राठौर रवि कुमार किशन राठौर अक्षय किरन नायक और किरण बाबू राठौड़ के रूप में हुई है पुलिस के अनुसार सभी आरोपी मूल रूप से कर्नाटक के बीजापुर और विजयपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं और ग्रेटर नोएडा में रहते हुए साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित कर रहे थे उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी इंस्टाग्राम फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकर्षक विज्ञापन चलते थे विज्ञापनों में कम ब्याज दर पर सरकारी योजना के तहत लोन दिलाने का दावा किया जाता था ताकि बेरोजगार युवक छोटे कारोबारी और जरूरतमंद लोग आसानी से उनके झांसे में आ जाएं जैसे ही कोई व्यक्ति विज्ञापन पर क्लिक करता था उसके सामने आरोपियों का मोबाइल नंबर आ जाता था इसके बाद ग्रुप के सदस्य खुद को सरकारी योजना से जुड़े अधिकृत लोन अधिकारी बताकर बातचीत शुरू करते थे फाइल चार्ज और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर वसूली पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लोगों को भरोसे में लेकर बताते थे कि पीएमईजीपी योजना के तहत उन्हें सब्सिडी आधारित होम लोन या व्यावसायिक लोन बेहद कम ब्याज दर पर दिलाया जाएगा इसके बाद फाइल चार्ज प्रोसेसिंग फीस बीमा एनओसी जीएसटी और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराई जाती थी पुलिस के मुताबिक आरोपीय प्रत्येक व्यक्ति से दो लाख से चार लाख तक वसूलते थे रकम जमा होने के बाद या तो आरोपी मोबाइल नंबर बंद कर देते थे या फिर नए बहाने बनाकर ग्राहक को टालते रहते थे। पुलिस नहीं है अभी बताया कि साइबर अपराध से बचने के लिए गिरोह बेहद शातिर तरीका अपनाते था आरोपी अधिकतर कीपैड मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते थे ताकि डिजिटल ट्रैकिंग काम हो सके इसके अलावा यह लगातार सिम कार्ड बदलते रहते थे जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो जाता था पुलिस ने आरोपियों के पास से आठ कीपैड मोबाइल फोन 6 स्मार्टफोन और 15 रजिस्टर्ड बरामद की है इन रजिस्टरों में कॉलिंग डाटा संभावित शिकार लोगों की सूची बैंक खातों की जानकारी और लेन देन का रिकॉर्ड दर्ज मिला है इनसे पूछताछ में यह भी सामने आएगी पूरे नेटवर्क का संचालन एक कथित बॉस के निर्देश पर किया जा रहा था गुरु के सदस्य मोबाइल फोन के जरिए उससे संपर्क में रहते थे और उसी के निर्देश पर लोगों को कॉल करते थे ताकि से प्राप्त रकम अलग-अलग बैंक खातों में जमा कराई जा सके ताकि जांच एजेंसी को वास्तविक स्त्रोत का पता ना चल सके वही डीसीपी शैलेंद्र सिंह का यह भी कहना है कि पुलिस अफग्रो के मास्टरमाइंड और अन्य सहयोग की तलाश में जुटी है साथ ही बरामद मोबाइल फोन बैंक खातों और सोशल मीडिया अकाउंट्स की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है थाना बिसरख पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और IT एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है पुलिस का कहना है कि जांच में कई अन्य राज्यों से जुड़े पीड़ितों और सहयोगियों की जानकारी भी सामने आ सकती है फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाले किसी भी लोन सरकारी योजना या सब्सिडी संबंधी विज्ञापन पर आंख बंद करके भरोसा ना करें किसी भी प्रकार की प्रोसेसिंग फीस फाइल चार्ज या अग्रिम भुगतान करने से पहले संबंधित संस्था बैंक किया सरकारी वेबसाइट की सत्यता की जांच जरुर करें0
0
Report
Advertisement
जोधपुर समारोह में रक्षा मंत्री ने भजनलाल शर्मा के नेतृत्व की सराहना की
Noida, Uttar Pradesh:केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में आयोजित समारोह में कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री रहते हुए स्व. भैरोसिंह शेखावत द्वारा शुरू की गई अंत्योदय योजना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई। उनका उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को संबल देना था। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे भैरोसिंह शेखावत के अंत्योदय और जनसेवा के मार्ग पर चलते हुए गांवों तक जाकर आमजन से संवाद कर रहे हैं तथा प्रदेश के विकास के नए आयाम दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पिछले 2 वर्षों से राजस्थान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और आधारभूत सुविधाओं सहित सभी क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भजनलाल शर्मा सफल एवं कामयाब मुख्यमंत्री के तौर पर जाने जाएंगे।0
0
Report
वायरल वीडियो : आंधी-तूफान में उड़ा व्यक्ति, खेत में गिरकर घायल अस्पताल में भर्ती
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। आंवला, थाना भमोरा क्षेत्र के ग्राम बबियाना में 13 मई 2026 को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान एक व्यक्ति हवा में उड़ गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जानकारी के अनुसार ग्राम बबियाना निवासी नन्हें पुत्र वहीद अंसारी (लगभग 50 वर्ष) गांव के बारातघर में खड़े थे। इसी दौरान तेज आंधी के कारण बारातघर की टीन की चादर उड़ने लगी। बताया जा रहा है कि नन्हें ने चादर को रोकने के लिए उसका पाइप पकड़ लिया, तभी तेज हवा के साथ वह भी उड़कर दूर खेत में जा गिरे। घटना में नन्हें घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें देवचरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनके हाथ में प्लास्टर चढ़ाया गया है और उपचार जारी है। आंवला एसडीएम विदुषी सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायल नन्हें का हालचाल जाना और बेहतर उपचार का आश्वासन दिया।0
0
Report
PM के ईंधन बचाने वाले बयान पर अलीगढ़ के नेताओं का अनोखा कार्यालय पहुँचना वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग प्रधानमंत्री की बातों से प्रेरित हुए अलीगढ़ के जनप्रतिनिधि रोडवेज बस में सफर करते हुए फरियाद सुनने कार्यालय पहुंचे सांसद अनूप प्रधान इसी बीच विधायक अनिल पाराशर ने त्यागा गाड़ियों का काफिला बाइक पर सुरक्षा कर्मी को बिठाकर कार्यालय पहुंचे विधायक अनिल पाराशर प्रधानमंत्री के ईंधन बचाने वाले बयान से प्रेरित हुए विधायक और सांसद सांसद और विधायक की अनोखे तरीके से कार्यालय पहुंचने के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल0
0
Report
Advertisement
Muzaffarnagar में तूफान के बाद ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती, किसान नाराज़
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर में भीषण तूफान के बाद ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की समस्या हो रही है। रात से अब तक ग्रामीण क्षेत्र में बिजली सप्लाई नहीं पहुँची। बिजली नहीं होने के कारण दर्जनभर गाँवों में अंधेरा है। चौकड़ा न्यामु बिरालसी समेत आसपास के दर्जनों गाँवों में अंधेरा है। बिजली नहीं होने पर पानी चारा कटिंग की बड़ी समस्या हो रही है। बिजली नहीं होने पर किसानों ने चेतावनी जारी की है। बिजली अगर न आई तो किसान सड़कों पर उतरेंगे।0
0
Report
पटौदी विधायक ने कुंवारों की शादी करवाने का चुनावी वादा किया
Rewari, Haryana:बायोडाटा दो, शादी हम कराएंगे... पटौदी विधायक बिमला चौधरी का चुनावी वादा.... जुबान की पाबंद हूँ, वचनों से पीछे नहीं हटूंगी.... स्वास्थ्य मंत्री भी चुटकी लेने से नहीं चूकीं.... निकाय चुनाव की जनसभाओं के दौरान रेवाड़ी में गोल चक्कर स्थित जनसभा में दिया था शादी कराने का बयान.... इस दौरान वहां पर मौजूद हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी विधायक के इस अंदाज को देखकर मुस्कुराए बिना नहीं रह सकीं। बिमला चौधरी के बयान का समर्थन करते हुए आरती राव ने मजाकिया लहजे में भीड़ की ओर इशारा कर कहा बिमला चौधरी जी कह रही हैं कि अगर यहाँ भी कोई कुंवारा है, तो देरी मत करो, अपना बायोडाटा सीधे इन्हें थमा दो।0
0
Report
24 घंटे में कुनाल हत्या का खुलासा; CIA-3 ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार
Panipat, Haryana:10 मई की रात डायल-112 के माध्यम से न्यू दलबीर नगर में एक युवक के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। 12 मई की देर शाम इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। बाद में उसकी पहचान जगदीश नगर निवासी कुनाल के रूप में हुई। मृतक के भाई विकास ने थाना किला में शिकायत देते हुए बताया था कि 6 मई को बहन की सगाई के दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर कुछ युवकों ने कुनाल के साथ मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद 11 मई की रात आरोपी हथियारों के साथ घर में घुस आए और हमला किया। कुछ देर बाद आरोपियों ने कुनाल को घर से बुलाकर चाकू, सूए, डंडों, रॉड और बेल्ट से बेरहमी से पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आसपास के लोगों से पहचान कराई। इसी आधार पर CIA-3 टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। मौक़े पर पुलिस के अनुसार माचिस मांगने को लेकर हुआ विवाद एक फैक्ट्री में काम करने वाले पक्षों के बीच हुआ, जिसके बाद उन्होंने रंजिश पाल ली और देर रात हमला कर दिया। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।0
0
Report
Advertisement
