Back
हुसेनगंज में गोवंश के कटा सिर से हंगामा: बजरंग दल सड़क पर प्रदर्शन
ASAVNISH SINGH
Jan 05, 2026 12:32:48
Fatehpur, Uttar Pradesh
गोकशी की सूचना से हुसेनगंज में हंगामा, बजरंग दल का सड़क पर प्रदर्शन
फतेहपुर के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में गोवंश का कटा हुआ सिर मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और सड़क पर गोवंश का कटा सिर रखकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जिससे कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्राधिकारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस गोकशी और धर्मांतरण जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने में असफल है और इस तरह की घटनाओं की जानकारी लगातार बजरंग दल द्वारा पुलिस को दी जाती रही है, प्रदर्शन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है, वहीं अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गोवंश के कटे हुए सिर मिलने की सूचना पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। साथ ही उन्होंने बजरंग दल के किसी भी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी से इनकार किया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowJan 07, 2026 04:22:430
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowJan 07, 2026 04:21:470
Report
DIDamodar Inaniya
FollowJan 07, 2026 04:21:160
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 07, 2026 04:20:220
Report
ASAmit Singh01
FollowJan 07, 2026 04:19:490
Report
AVArun Vaishnav
FollowJan 07, 2026 04:19:150
Report
0
Report
ASAvtar Singh
FollowJan 07, 2026 04:18:560
Report
KRKishore Roy
FollowJan 07, 2026 04:18:360
Report
DPDharmendra Pathak
FollowJan 07, 2026 04:18:220
Report
KCKumar Chandan
FollowJan 07, 2026 04:17:510
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowJan 07, 2026 04:17:410
Report
SPSohan Pramanik
FollowJan 07, 2026 04:17:140
Report