icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

8 सभासदों ने अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोला, इस्तीफे की मांग

Obra, Uttar Pradesh:Anchors removed. चर्क-घुर्मा नगर पंचायत के आठ सभासदों ने पिछले तीन वर्षों से उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष के भाई और प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव के नगर के कार्यों में अड़चनें डालने, सभासदों के साथ अपमानजनक व्यवहार करने और विकास कार्यों में अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पानी की टंकी निर्माण पर पहले लगभग पांच लाख रुपये में होता था, अब करीब 16 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं; RCC सड़क निर्माण में मानक के बजाय कम ढलाई करने का आरोप है। साथ ही बिना काम कराए भुगतान पास कराने और अधूरे विकास कार्यों को लेकर भी सवाल उठे। सभासदों का यह भी कहना है कि दो वर्ष बाद भी पानी की टंकी चालू नहीं हो सकी। अवर अभियंता पर मौके पर गुणवत्ता जांच की जगह कमरे में बैठकर रिपोर्ट बनाने और अधीशासी अधिकारी पर मनमानी रिपोर्ट देने का आरोप लगाया गया। आठों सभासद जिलाधिकारी को सामूहिक इस्तीफा सौंपने कलेक्ट्रेट पहुंचे और इस्तीफा स्वीकार कर मामले की जांच की मांग की। एडीएम ने कहा कि चेयरमेन को निर्देशित किया जाएगा कि जनहित के कार्य प्राथमिकता दें और सभासदों की बातों को गंभीरता से सुना जाए। वहीं अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव ने सभी आरोपों को निराधार बताया और कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार नगर पंचायत में काम होगा। फिलहाल चुर्क-घुर्मा नगर पंचायत में 8 में से 8 सभासदों की नाराजगी से निकाय की राजनीति गर्म है।
0
0
Report

थ्रेसर पलटने से तीन किशोर दबे, एक की मौत, दो घायल: परिजनों में कोहराम

Firozabad, Uttar Pradesh:थ्रेसर मशीन पलटने से तीन किशोर दबे, एक की मौत, दो गंभीर घायल UP के फिरोजाबाद में थाना फरिहा क्षेत्र के गांव अहमदपुर मढ़ा में धान मशीन पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक थ्रेसर मशीन पलटने से उसके नीचे तीन किशोर दब गए। हादसे में 14 वर्षीय कन्हैया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए, मृतक किशोर के पिता ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक बिना बताए उनके 15 वर्षीय बेटे कन्हैया को मजदूरी कराने के लिए घर से ले गया था। कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि उनका बेटा थ्रेसर मशीन के नीचे दबकर घायल हो गया है। जब वो घटनास्थल पर पहुंचे तो उनके बेटे की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, कन्हैया की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया , परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही थाना फरिहा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
0
Report

वाराणसी: हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरकर 12 वर्षीय स्नेहा की मौत; पुलिस जांच जारी

Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी में हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरकर 12 वर्षीय छात्रा की मौत, कक्षा 7 में पढ़ती थी स्नेहा, पुलिस जांच में जुटी• वाराणासी के लंका थाना क्षेत्र के सामने घाट स्थित ज्ञानदीप एकेडमी एंड हॉस्टल में दर्दनाक हादसा। • हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरकर कक्षा सात की 12 वर्षीय छात्रा की मौत। • हादसे के बाद हॉस्टल परिसर में मचा हड़कंप, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस। • मृत छात्रा की पहचान स्नेहा मिश्रा (12) पुत्री तारकेश्वर मिश्रा, निवासी बैजरहा, थाना गोपालपुर रतनपुर, जिला सिवान (बिहार) के रूप में हुई। • स्नेहा ज्ञानदीप एकेडमी एंड हॉस्टल में रहकर कक्षा सात की पढ़ाई कर रही थी। • पीआरवी के माध्यम से पुलिस को बच्ची के हॉस्टल की छत से गिरने की सूचना मिली थी। • पुलिस तत्काल छात्रा को ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। • हॉस्टल में स्नेहा के साथ दो अन्य छात्राएं भी रहती हैं। • स्कूल प्रबंधक त्रिभुवन सिंह और हॉस्टल वार्डन प्रीति मिश्रा बताए गए हैं। • घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। • एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की जानकारी दी। • डीसीपी काशी गौरव बसंवाल ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। • पुलिस हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, हादसे के पीछे की वजह जानने की कोशिश। • छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी गई है, परिजनों के वाराणसी पहुंचने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। • फिलहाल पुलिस जांच का विषय है कि छात्रा पांचवीं मंजिल से किन परिस्थितियों में गिरी और यह हादसा कैसे हुआ। बाइट - गौरव कुमार, ACP, भेलुपुर
0
0
Report
Advertisement

मुसीबत की घड़ी में आधी रात को भी जनता के साथ खड़े दिखे दीपक गुप्ता डायमंड

VKVasim KhanFollow2m ago
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मुसीबत की घड़ी में आधी रात को भी जनता के साथ खड़े दिखे दीपक गुप्ता डायमंड जनता की सेवा केवल दिन के उजाले में नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर आधी रात को भी तत्पर रहने का नाम है। रात करीब एक बजे राजीव जायसवाल की दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने फायर ब्रिगेड की टीम के साथ नगर पंचायत के टैंकर और लाइट की व्यवस्था कराते हुए आग बुझाने में सहयोग किया। इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आई है। दीपक गुप्ता डायमंड की सक्रियता और जनसेवा के जज्बे की जितनी सराहना की जाए, कम है। चाहे त्योहारों का अवसर हो, किसी के घर में कोई परेशानी हो या फिर कोई आपात स्थिति, वे हर समय लोगों के बीच पहुंचकर सहयोग करने का प्रयास करते हैं। नगर पंचायत को ऐसे युवा, ऊर्जावान और कर्मठ जनप्रतिनिधि का मिलना सराहनीय है, जो पद की जिम्मेदारी को केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सेवा का माध्यम मानते हैं। वास्तव में, लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ा होना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है। दीपक गुप्ता डायमंड के इस सेवा भाव और तत्परता को दिल से सलाम।
0
0
Report
Advertisement

भोजपुर हत्या केस: अमृतांशु कुमार गिरफ्तार, ऋतिक सिंह मौत का नया खुलासा

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में चर्चित ऋतिक सिंह हत्या कांड के बाद भोजपुर पुलिस ने इस कांड का खुलासा किया है और कांड के मुख्य अभियुक्त अमृतांशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। भोजपुर एस पी अवधेश दीक्षित ने आज प्रेस वार्ता में खुलासा किया कि ऋतिक सिंह और हत्या कांड का मुख्य आरोपी अमृतांशु दोनों में गहरी दोस्ती थी और 2021 में दोनों ने मिलकर एक मर्डर कांड को अंजाम दिया था और पुनः इन दोनों ने 2023 में एक अपराधिक वारदात को अंजाम दिया था जिसमें नगर थाना इलाके में फायरिंग की घटना किया था।इसके बाद दोनों जेल गए और दोनों के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर दुश्मनी हो गई और कुछ दिन पहले एक मारपीट की घटना ही थी जिसमें दोनों के गिरोह के बीच सहमति हो गई थी।वहीं दोनों गिरोह की आपस में उदवंतनगर थाना के बामपाली मारपीट हुई और गोलीबारी के दौरान ऋतिक सिंह और युवराज नामक दो युवकों को अमृतांशु के गिरोह ने गोली मारी दी जिसमें ऋतिक सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और युवराज को घायल अवस्था में आरा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई गई है।इस कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश बनाए हुए है और जल्द ही सभी को सलाखों के पीछे पहुंचाने का एस पी भोजपुर ने दावा किया है। वहीं भोजपुर एस पी ने ये भी बताया कि दोनों गिरोह की दुश्मनी भोजपुरी के रील बनाने के दौरान बढ़ी थी।
0
0
Report

लातेहार में चौपाल से मतदाता सूची में नाम जोड़ने की कवायद तेज

Latehar, Jharkhand:लातेहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश वोट बचाओ - देश बचाओ के तहत गाव - गाव में चौपाल लगाकर ग्रामीण को वोट के अधिकार से वंचित हो रहे मतदाताओं जागरूकता कार्यक्रम में शिरकत किया । इस दौरान लातेहार रांची से ट्रेन पर बैठकर लातेहार पहुंचे जहां कांग्रेस प्रवक्ता पंकज तिवारी और कांग्रेसी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया गया । लातेहार के परसाही और मनिका में ग्ग्रामप्रधान और ग्रामीण के बीच चौपाल में शामिल हुवे । वही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया की केंद्र सरकार के मोदी सरकार को आड़े लेते हुवे कहा की आज देश में एक ही आवाज गूंज रही है । चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार को इस्तीफ़ा और उनके इस्तीफे को पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे अब गाव - गाव में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ग्रामीणों के बीच जाकर चौपाल लगाकर जानता को समझाया जा रहा है । मतदाताओं का नाम काटे गए थे अब उन्हें मतदाता सूची में जोड़ने का कम एसआईआर के माध्यम से किए जा रहे यह संभव हुवा हमारे राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के प्रयास से हुवा है अभी यह लड़ाई खत्म नहीं हुई है यह लड़ाई आगे में चलेगी । लातेहार के मनिका , चंदवा और परसाही गाव कांग्रेस पार्टी के द्वारा चौपाल लगाकर मतदाता सूची में जोड़ने का काम किया जा रहा जीतने मतदाताओं का नाम काटे गए अब उन मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने का काम चौपाल के माध्यम से किए जा रहे ।
0
0
Report

गिरिडीह कॉलेज में संताली भाषा में एमए शुरू करने की मांग पर धरना जारी

Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह कॉलेज में संताली भाषा में स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई शुरू करने समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर संथाल छात्र-छात्राएं अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। छात्रों का कहना है कि वर्ष 2019 से कॉलेज में संताली भाषा में स्नातक की पढ़ाई शुरू हुई थी। उसी समय से वे संताली में पीजी की पढ़ाई शुरू करने की मांग कर रहे हैं। पिछले करीब सात वर्षों से कॉलेज प्रबंधन से लेकर विश्वविद्यालय तक कई बार लिखित आवेदन और ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन now तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। छात्रों का कहना है कि स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद सैकड़ों छात्र-छात्राएं संताली में आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन कॉलेज में पीजी की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। आर्थिक रूप से कमजोर आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए दूसरे जिलों में जाकर पढ़ाई करना संभव नहीं है। ऐसे में कई विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई छोड़ने की नौबत आ रही है। इसी को लेकर छात्र-छात्राओं ने अब अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। उनकी प्रमुख मांगों में गिरिडीह कॉलेज में संताली भाषा में एमए की पढ़ाई तत्काल शुरू करने, संताली विषय के लिए स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति करने तथा संताली विभाग के लिए अलग कक्षा और पुस्तकालय की व्यवस्था करने की मांग शामिल है। धरना पर बैठे छात्रों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर सुधीर मुर्मू, बहादुर मरांडी, लखीराम हेंब्रम, शांति टुदू, सविता मरांडी, पारो बेसरा, अंजू हांसदा, बिंशी मुर्मू, शांति कुमारी, सुखी मुर्मू, सुरेश बेसरा, सुषमा किस्कू, नीलम हेंब्रम और सीमा बास्के समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

नालंदा में उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने बीस सूत्री बैठक में समस्या समाधान के निर्देश दिए

Pariaunna, Bihar:बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी गुरुवार को बिहारशरीफ स्थित हरदेव भवन पहुंचे, जहां उन्होंने बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में शिरकत की। बैठक के दौरान विधायकों और समिति के सदस्यों ने शिक्षा विभाग लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को उठाया। उपमुख्यमंत्री ने हिदायत देते हुए सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया। मीडिया से बातचीत में विजय चौधरी ने जिला प्रशासन को स्पष्ट हिदायत दी कि सांसद, विधायक और समिति के सदस्यों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए। उनकी शिकायतों की जांच कर समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। प्रशासन को इसके लिए बीस सूत्री की बैठक का इंतजार नहीं करना चाहिए। वहीं मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात कर्मियों द्वारा स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को धक्का दिए जाने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा किसी गलत नीयत से नहीं हुआ होगा। उन्होंने कहा कि सीएम सिक्योरिटी कई बार उन्हें भी धक्का दे चुकी है। इस घटना को लेकर बेवजह बात का बतंगड़ नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग इस मुद्दे को राजनीतिक रंग दे रहे हैं, उन्हें भी अपनी स्थिति देखनी चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या में बसपा ने तेज की तैयारी, 20 नवम्बर को विशाल जनसभा—बबलू प्रत्याशी संभव

Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या में विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कल 20 नवंबर को बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद सोहावल क्षेत्र के पंडितपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा के जरिए बसपा चुनावी हुंकार भरेगी। माना जा रहा है कि बीकापुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है। आकाश आनंद सुबह 11 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल और पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वह सीधे जनसभा स्थल पहुंचेंगे। रैली की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने जनसभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान विश्वनाथ पाल ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा सरकार बनाएगी। भाजपा द्वारा अयोध्या के बाद मथुरा को मुद्दा बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म की राजनीति करती है, जबकि बसपा मुद्दों की राजनीति करती है। बसपा किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी, बल्कि जनता के साथ गठबंधन करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी संकेत दिया कि जनसभा के बाद अयोध्या की चारों विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा की जा सकती है।
0
0
Report

आजम खान की रिहाई पर AMU परिसर में जश्न, छात्रों ने मिठाई बांटकर बधाई दी

Aligarh, Uttar Pradesh:आजम खान की रिहाई पर AMU में जश्न, छात्रों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को दी बधाई समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की रिहाई के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच खुशी की लहर देखने को मिली गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्र एएमयू के बाब-ए-सैयद गेट पर पहुंचे और मिठाई बांटकर आजम खान की रिहाई का जश्न मनाया छात्रों का कहना है कि आजम खान का अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने यहीं से छात्र राजनीति की शुरुआत की थी। छात्रों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में आजम खान के खिलाफ गलत तरीके से मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल में रखा गया छात्रों ने कहा कि हाल ही में जेल से रिहा होने के बाद उन्हें दोबारा गिरफ्तार किया गया था, जिसके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया गया हाईकोर्ट से जमानत मिलने और देर रात रिहाई के बाद एएमयू के छात्रों में खासा उत्साह है आजम खान की रिहाई को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला। छात्रों ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बाबे सैयद गेट पर मनाया गया जश्न
0
0
Report

कोंडागांव की आंगनबाड़ी कर्मियों का काला दिवाली विरोध, मांगों पर अड़ी सरकार

Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव। अपनी लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। गुरुवार को महिलाओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन करते हुए काली साड़ी और काला चश्मा पहनकर रैली निकाली और तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जाहिर की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ का कहना है कि लंबे समय से अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं हुई है। महिलाओं का कहना है कि दो माह सितंबर और अक्टूबर 2026 का मानदेय तक नहीं दिया गया है। ऐसे में उनके लिए यह दिवाली भी काली दिवाली साबित हुई है। संघ ने ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के नियमितीकरण, नियमितीकरण होने तक 30 हजार रुपये मासिक मानदेय देने, आयु सीमा में छूट के साथ पर्यवेक्षक के रिक्त पदों में 50 प्रतिशत पदों पर बिना परीक्षा पदोन्नति तथा सहायिकाओं को कार्यकर्ता पद पर शत-प्रतिशत पदोन्नति देने की मांग की है। इसके अलावा सेवा समाप्ति के बाद 10 लाख रुपये की एकमुश्त राशि, पोषण ट्रैकर सहित अन्य कार्यों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले 5जी मोबाइल और इंटरनेट खर्च बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिमाह करने की मांग भी शामिल है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top