212601
फतेहपुर में दुकानदार पर नशे में धुत लोगो ने किया हमला
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र के युवराज नगर में शराबी दबंगों ने एक दुकानदार को बुरी तरह पीटा था। सूचना के अनुसार पीड़ित ने आरोप लगाया कि मुफ्त सामान न देने पर आधा दर्जन लोगों ने लोहे की रॉड, लाठी और डंडों से उस पर हमला किया। वहीं गंभीर चोटों के साथ पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही कार्रवाई न होने पर उसने एसपी से मदद मांगी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
त्योहारी सीजन से पहले चीनी के दाम 10-15 रुपए बढ़े, उपभोक्ता चिंतित
Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी लोरखपुर दिनांक:14-10-2026। SLUG: त्योहारों से पहले चीनी में कड़वाहट,10 से 15 रुपये तक बढ़े दाम! ANCHOR: गोरखपुर में त्योहारों के सीजन से पहले चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। बाजार में चीनी के दाम 10 से 15 रुपये प्रति किलो तक बढ़ने की बात सामने आ रही है। इसका असर खरीदारी पर भी पड़ने का दावा किया जा रहा है। शारदीय नवरात्र का पर्व चल रहा है और दशहरा व दीपावली जैसे त्योहार सामने हैं। ऐसे में घरों में मिठाइयां और पकवान बनाने की तैयारियों के बीच चीनी की बढ़ी कीमतें घरेलू बजट पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती हैं। सवाल है कि आखिर चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं और त्योहारों से पहले आम उपभोक्ताओं को राहत कैसे मिलेगी? VO-: त्योहारों से पहले महंगाई की पड़ी मार: त्योहारों का मौसम नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी बढ़ने लगती है। घरों में पूजा-पाठ के साथ पकवान और मिठाइयां बनाने की तैयारियां शुरू हो जाती है। लेकिन गोरखपुर के प्रमुख बाजारों में चीनी की कीमतों में 10 से 15 रुपये प्रति किलो तक बढ़ोतरी की बात कही जा रही है। चीनी रोजमर्रा की जरूरत का हिस्सा है। चाय से लेकर मिठाइयों और विभिन्न पकवानों तक, इसका इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। ऐसे में कीमतों में बढ़ोतरी का असर सीधे घरेलू खर्च पर पड़ सकता है। खासकर मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए त्योहारों के दौरान बढ़ते खर्च के बीच रसोई का बजट संभालना चुनौती बन सकता है। BYTE: मुकुंद वैश्य, दुकानदार। चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी की चर्चा के बीच उपभोक्ताओं की चिंता भी बढ़ रही है। त्योहारों के दौरान घरों में मिठाइयां और पकवान बनाने के लिए चीनी की मांग रहती है। ऐसे में कीमत बढ़ने से लोगों को अपनी खरीदारी और घरेलू खर्च के बीच संतुलन बनाना पड़ सकता है। वहीं उपभोक्ताओं का कहना है कि त्योहार खुशیاں मनाने का अवसर होते हैं, लेकिन रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतें बढ़ने से अतिरिक्त खर्च का दबाव महसूस होता है। लोगों को अपेक्षा है कि बाजार में खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर नजर रखी जाए और किसी तरह की अनियमितता सामने आने पर संबंधित विभाग कार्रवाई करे। BYTE: 1- स्थानीय महिला ग्राहक। BYTE: 2 स्थानीय ग्राहक। BYTE: 3 स्थानीय ग्राहक。 अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे वास्तविक वजह क्या है? क्या थWholesale बाजार में भाव बढ़ने के कारण खुदरा कीमतों में इजाफा हुआ है या इसके पीछे मांग और आपूर्ति से जुड़े दूसरे कारण हैं? इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए थोक व्यापारियों, खुदरा दुकानदारों और संबंधित विभाग का पक्ष जानना जरूरी है। साथ ही, बाजार में अलग-अलग ब्रांड और गुणवत्ता की चीनी के भाव की तुलना करने से भी वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। फिलहाल, त्योहारों से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर उपभोक्ताओं की चिंता सामने आ रही है। दशहरा और दीपावली जैसे पर्व नजदीक हैं, ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि जरूरी खाद्य वस्तुओं के बाजार भाव पर निगरानी रखी जाएगी। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में चीनी की कीमतों में राहत मिलती है या बढ़े हुए दाम आम लोगों के त्योहारों के बजट पर असर डालते हैं।0
0
Report
ज़ੀर्कपੁਰ में अवैध निर्माण पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, कई मकान ध्वस्त
Zirakpur, Punjab:ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ। ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਦੇ ਬਲਟਾਣਾ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਨਿਯਮਾਂ ਦੇ ਉਲਟ ਕੀਤਿਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਉਸਾਰੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਨੇ ਸਖ਼ਤ ਰੁਖ਼ ਅਖ਼ਤਿਆਰ ਕਰਦਿਆਂ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਰਵਿੰਦਰ ਐਨਕਲੇਵ ਵਿੱਚ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ’ਤੇ ਬਿਨਾਂ ਮਨਜ਼ੂਰੀ ਬਣਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਮਕਾਨਾਂ ’ਤੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਪੀਲਾ ਪੰਜਾ ਚਲਾਉਂਦਿਆਂ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਨੂੰ ਢਾਹ ਦਿੱਤਾ। ਇਸ ਕਾਰਵਾਈ ਨਾਲ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਕਰਕੇ ਉਸਾਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਹੜਕੰਪ ਮਚ ਗਿਆ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ, ਰਵਿੰਦਰ ਐਨਕਲੇਵ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 55 ਲਾਗੂ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਕੰਮ ’ਤੇ ਰੋਕ ਸੀ। ਇਸ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ’ਤੇ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਕਰਦਿਆਂ ਅਤੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਤੋਂ ਲੋੜੀਂਦੀ ਮਨਜ਼ੂਰੀ ਲਏ ਬਿਨਾਂ ਚੋਰੀ-ਛਿਪੇ ਮਕਾਨ ਬਣਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਸਨ। ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨਾਲ ਲੈਂਦਿਆਂ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੀ ਟੀਮ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਅਤੇ ਨਿਯਮਾਂ ਦੇ ਉਲਟ ਹੋ ਰਹੀ ਉਸਾਰੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਰਵਾਈ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਕਾਰਜਕਾਰੀ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਰਵਿੰਦਰ ਐਨਕਲੇਵ ਵਿੱਚ ਬਿਨਾਂ ਮਨਜ਼ੂਰੀ ਦੇ ਮਕਾਨਾਂ ਦੀ ਉਸਾਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਇਸੇ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਵੱਲੋਂ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਨੂੰ ਢਾਹਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਪੱਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਕਿ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਕਰਕੇ ਅਤੇ ਲੋੜੀਂਦੀ ਮਨਜ਼ੂਰੀ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਉਸਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਕੀਮਤ ’ਤੇ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਚਿਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਵੀ ਵਿਅਕਤੀ ਨਿਯਮਾਂ ਨੂੰ ਛਿੱਕੇ ਟੰਗ ਕੇ ਉਸਾਰੀ ਕਰਦਾ ਪਾਇਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਸ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਨਿਯਮਾਂ ਅਨੁਸਾਰ sਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਵੱਲੋਂ ਅਜਿਹੇ ਮਾਮਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਅੱਗੇ ਵੀ ਕਾਰਵਾਈ ਜਾਰੀ ਰੱਖੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੀ ਇਸ ਕਾਰਵਾਈ ਨੂੰ ਬਿਨਾਂ ਮਨਜ਼ੂਰੀ ਉਸਾਰੀਆਂ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਲਈ ਸਖ਼ਤ ਸੰਦੇਸ਼ ਵਜੋਂ ਦੇਖਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਹਾਲਾਂਕਿ, ਹੁਣ ਵੱਡਾ ਸਵਾਲ ਇਹ ਹੈ ਕਿ ਕੀ ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਦੇ ਹੋਰ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਕਰਕੇ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਉਸਾਰੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ? ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀ ਨਜ਼ਰ ਹੁਣ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਅਗਲੇ ਕਦਮਾਂ ’ਤੇ ਟਿਕੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਜੇਕਰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਂਚ ਅਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਬਿਨਾਂ ਮਨਜ਼ੂਰੀ ਉਸਾਰੀਆਂ ਦੇ ਮਾਮਲਿਆਂ ’ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਉਣ ਵਿੱਚ মਦਦ ਮਿਲ ਸਕਦੀ ਹੈ।0
0
Report
यूपी में पंचायत चुनाव के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तीन माह में चुनाव कराने का आदेश
Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज यूपी में पंचायत चुनाव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को पंचायत चुनाव कराने का आदेश, तीन माह में पंचायत चुनाव कराने का आदेश, हाईकोर्ट की डिविजन बेंच ने यूपी में पंचायत चुनाव कराने का आदेश दिया, अधिवक्ता इम्तियाज़ हुसैन और दशरथ यादव समेत अन्य की तरफ से दाखिल की गई थी याचिका。 राजभार की बाईट कहा हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं फैसले पेपर आने के बाद हम फैसला लेंगें0
0
Report
Advertisement
ऑनलाइन गेमिंग ठगी गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में ऑनलाइन गेमिंग और जुआ के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का साइबर क्राइम पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाते खुलवाकर ठगी की रकम मंगाने का आरोप है। इसके बाद एटीएम कार्ड और सिम कार्ड के जरिए रकम का लेनदेन किया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 मोबाइल फोन, 42 एटीएम और डेबिट कार्ड, छह सिम कार्ड, एक लैपटॉप और अलग-अलग बैंकों से जुड़े दस्तावेज,दो चार पहिया वाहन भी बरामद किए हैं। इसके अलावा तीन रजिस्टर, शपथपत्र और फर्जी सिम से चलने वाली बायोमेट्रिक मशीन भी पुलिस के हाथ लगी है। गिरफ्तार आरोपियों में अंशुल उर्फ अंशु तिवारी, रांकी राणावत, अंकित मिश्रा उर्फ राहुल और मोहित उर्फ रोहित यादव शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, दो आरोपियों पर पहले से धोखाधड़ी, जालसाजी और आईटी एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। मामले में सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज है और पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क तथा फर्जी खातों से हुए लेनदेन की जांच में जुटी है।0
0
Report
दिल्ली कैंसर अस्पताल से महंगी दवाओं की चोरी: FIR दर्ज
New Delhi, Delhi:दिल्ली के कैंसर अस्पताल में मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली महंगी दवाएं चोरी होने का मामला सामने आया है. शाहदरा जिला दिलशाद गार्डन स्थित दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में दवाएं गायब होने की शिकायत के बाद शाहदरा जिला पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शिकायत में कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाले निमोटुजुमैब इंजेक्शन के चार यूनिट गायब होने की बात कही गई है. वहीं, करीब 35 हजार यूनिट सोफोसबुविर दवा चोरी होने की जानकारी भी सामने आई है, हालांकि पुलिस के मुताबिक मूल शिकायत में इस दवा का जिक्र नहीं है. डीसीपी ने मामले में जल्द गिरफ्तारी की बात कही है. पूर्वी दिल्ली के दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट से महंगी दवाएं गायब होने का मामला सामने आने के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और दवाओं के रखरखाव पर सवाल खड़े हो रहे हैं. अस्पताल की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, 6 अक्टूबर को कीमो डे केयर विभाग में रखे रेफ्रिजरेटर से कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाले निमोटुजुमैब इंजेक्शन के चार यूनिट गायब मिले. इस संबंध में अस्पताल के विभागाध्यक्ष एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पंकज त्यागी की ओर से शिकायत दर्ज कराई गयी थी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. निमोटुजुमैब एक मोनोक्लोनल एंटीबॉडी दवा है, जिसका इस्तेमाल सिर और गर्दन सहित कुछ प्रकार के कैंसर के इलाज में किया जाता है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, निजी बाजार में इसके एक इंजेक्शन की कीमत लाखों रुपये तक हो सकती है. हालांकि, अस्पताल ने पुलिस को दी गई शिकायत में चोरी हुई दवा की कीमत का उल्लेख नहीं किया है. इस मामले में करीब 35 हजार यूनिट सोफोसबुविर दवा गायब होने की जानकारी भी सामने आई है. यह दवा हेपेटाइटिस-सी के उपचार में इस्तेमाल होती है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि अस्पताल की मूल शिकायत में सोफोसबुविर का उल्लेख नहीं है. जांच के दौरान इस दवा के गायब होने के आरोपों की भी पड़ताल की जाएगी. बाइट – राजेंद्र प्रसाद मीणा, डीसीपी, शाहदरा जिला अस्पताल प्रशासन से जवाब का इंतजार पुलिस थाना जीटीबी एन्क्लेव में एफआईआर संख्या 267/2026 दर्ज की गई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दवाएं किन परिस्थितियों में गायब हुईं और इस मामले में किसी की लापरवाही या मिलीभगत तो नहीं है. हालांकि, अभी तक किसी की संलिप्तता प्रमाणित नहीं हुई है. अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि अस्पताल से दवाएं कैसे गायब हुईं और इसके लिए कौन जिम्मेदार है.0
0
Report
पंचायत चुनाव तीन महीनों में: कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत, लोकतंत्र की जीत
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के तीन महीने के अंदर पंचायत चुनाव कराने के आदेश पर कहा, "मैं इस फैसले का स्वागत करती हूं और मैं इसको लोकतंत्र की जीत बताती हूं...हमारी पंचायत विकास की, हमारे संविधान का अंतिम पायदान है, समाज की रीढ़ है और अगर इसी को कमजोर कर दिया जाएगा, इसका अस्तित्व समाप्त करने का जो प्रयास किया गया, मैं मानती हूं कि इससे दुखद कुछ और नहीं हो सकता था...सरकार को चुनाव कराने में क्या डर था? नियमित समय में चुनाव होता और पंचायत के जो पद हैं वो काम करते, तो बेहतर विकास होता...हम इस फैसले का स्वागत करते हैं और उम्मीद है कि सरकार 3 महीने के अंदर पंचायत चुनाव कराएगी..."0
0
Report
Advertisement
यवतमाल महावितरण कार्यालय में बिजली आपूर्ति मुद्दे पर हंगामा, समीर लेनगुरे पर मामला दर्ज
Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळच्या झरी-जामणी येथील महावितरणच्या उपविभागीय कार्यालयात कृषी पंपांच्या वीजपुरवठ्याच्या प्रश्नावरून वाद झाल्याने शिवसेना उद्धव बाळासाहेब ठाकरे पक्षाचे युवा सेना जिल्हाप्रमुख समीर लेनगुरे यांनी महावितरणच्या कार्यालयात राडा घातला आहे. अभियंत्या पुढील टेबल लेनगुरे यांनी फेकला शिवाय खुर्ची देखील फेकली. यावेळी मारहाण केल्याचा देखील आरोप अभियंता राजेश जीझीलवार यांनी केला आहे. याप्रकरणी जिल्हाप्रमुख समीर लेनगुरे यांच्याविरुद्ध शासकीय कामात अडथळा आणणे, कार्यालयीन साहित्याचे नुकसान करणे आणि धमकी दिल्याच्या आरोपांवरून गुन्हा दाखल करण्यात आला. उपकार्यकारी अभियंता राजेश जिझीलवार यांच्या तक्रारीनुसार मुकुटबन पोलिसांनी गुन्हे दाखल केले आहेत.0
0
Report
बोकारो चंद्रपुरा: 40 लाख के जेवरात चोरी, तीन गिरफ्तार
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के चंद्रपुरा में 40 लाख के जेवरात चोरी मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार। बताये चले कि बोकारो जिले के चंद्रपुरा स्थित डीवीसी कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई करीब 40 लाख रुपये के जेवरात और एक लाख रुपये नकद की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक विधि-विरुद्ध किशोर भी शामिल है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के कई आभूषण बरामद किए हैं। दरअसल, 29 सितंबर 2026 को चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के डीवीसी कॉलोनी स्थित क्वार्टर संख्या एफ/डी-05 में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान करीब 40 लाख रुपये के जेवरात और एक लाख रुपये नकद चोरी होने की बात सामने आई थी। मामले में चंद्रपुरा थाना कांड संख्या 112/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(3) और 305 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले के त्वरित उद्भेदन के लिए बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से चोरी के कुछ चांदी के आभूषण और 5,500 रुपये नकद बरामद किए गए थे। इसके बाद आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 13 अक्टूबर को छापेमारी कर मोहम्मद दानिश, शाहिल उर्फ कारू और एक विधि-विरुद्ध किशोर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, इनकी निशानदेही पर चोरी के अन्य आभूषण भी बरामद किए गए है पुलिस ने बरामद सामान में सोने के रंग के चार कड़े, 11 कंगन, 24 चूड़ियां, एक मंगलसूत्र, 17 अंगूठियां, गले का हार, कान के झुमके तथा अन्य आभूषण शामिल होने की जानकारी दी है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.0
0
Report
NGT के बावजूद दामोदर नदी में अवैध बालू खनन जारी, मजदूर की मौत
Dhanbad, Jharkhand:राज्य में NGT ने नदी से बालू खनन पर रोक लगा दी है, लेकिन नदी घाटों से बालू खनन जारी है. धनबाद में दामोदर और बराकर नदियों से अवैध तरीके से ट्रैक्टर से बालू ढुलाई हो रही है. बारिश के कारण नदियों में पानी का जल स्तर बढ़ गया है, जिससे हादसा का आशंका बना रहता है. महुदा थाना क्षेत्र में खनन और प्रशासन की लापरवाही के चलते अवैध रूप से बालू खनन करने वाले तस्करों के कारण एक मजदूर जितेंद्र राय की मौत हो गई. तेलमच्चो डोंगाघाट पर बालू लोडिंग के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 36 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई. हादसे के बाद परिजन और जनप्रतिनिधियों ने अवैध बालू कारोबार और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए. लोहपट्टी निवासी जितेंद्र राय को बालू लोड करने के लिए बुलाने की बात सामने आई. ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को गड्ढे में ले गया, जिससे मजदूर संतुलन बिगड़ने के कारण गहरे पानी में डूब गया. मौके पर मौजूद लोगों ने मजदूर को नदी से बाहर निकाला और नजदीकी दामोदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष राय ने NGT की रोक के बावजूद दामोदर नदी में अवैध बालू ढुलाई जारी रहने का आरोप लगाया. उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई, अवैध बालू खनन रोक और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है. साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर थाने के सामने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है. सवाल उठता है कि NGT के रहते भी दामोदर नदी में अवैध बालू ढुलाई कैसे हो रही है? इसपर स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन रोक क्यों नहीं लगा पा रहा है और मजदूर की मौत के लिए जिम्मेदारी किसकी तय होगी?0
0
Report
Advertisement
अनिल राजभर बोले- अखिलेश गुमराह, चुनाव आयोग ही फैसला करेगा; सहयोग जारी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: मंत्री अनिल राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा पंचायत चुनाव में देरी पर दिए बयान पर कहा, "समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी के नेता को ये पता नहीं है, या जानबूझकर और हमेशा जिस तरह से नौटंकी करते हैं, जनता को गुमराह करने की कोशिश करते हैं, वही कर रहे होंगे। सरकार के अधिकार और चुनाव आयोग के अधिकार अलग-अलग हैं। चुनाव कराने का अधिकार चुनाव आयोग के पास है। ये चुनाव आयोग को फैसला करना है, सरकार से क्या लेना-देना है? सरकार तो सहयोग करने के लिए 24 घंटे तैयार है..." लखनऊ, उत्तर प्रदेश: मंत्री अनिल राजभर ने पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर कहा, "चुनाव आयोग के जो आदेश-निर्देश होंगे, चुनाव आयोग का जो फैसला होगा, सरकार सहयोग करने के लिए 24 घंटा तैयार है। पहले भी हम तैयार थे, आज भी तैयार हैं, कल भी तैयार रहेंगे। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। चुनाव आयोग फैसला कर ले, हमें कोई एतराज नहीं है."0
0
Report
राजगढ़ में चोरों का आतंक: CCTV में कैद 12 बैटरियाँ तीन जगहों से चोरी
Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ में चोरों का आतंक, तीन जगहों से 12 बैटरियाँ चोरी; CCTV में कैद हुई वारदात राजगढ़। थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए ई-रिक्शा और बसों से कुल 12 बैटरियाँ पार कर लीं। सुबह चोरी का पता चलने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थलों का जायजा लिया। वहीं, तीनों स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की वारदात कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है。 राजगढ़ कस्बे के गोला का मोहल्ला निवासी लखन साहू ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह अपना ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ा करके चले गए थे। सुबह जब ई-रिक्शा को चार्जिंग पर लगाने के लिए उठाया तो उसमें लगी चारों बैटरियाँ गायब मिलीं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर चोरी की वारदात सामने आई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी。 इसी तरह विनोद खंडेलवाल ने बताया कि वह अपना गोदाम बंद करके चले गए थे। गोदाम के बाहर उनका लोडिंग ई-रिक्शा खड़ा था। अज्ञात चोर रात के दौरान ई-रिक्शा में लगी चारों बैटरियाँ चोरी कर ले गए। सुबह पड़ोसियों से इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने राजगढ़ थाने में सूचना दी。 वहीं, कारोठ निवासी राजू सैनी ने बताया कि अज्ञात चोर उनकी दो बसों से चार बैटरियाँ चोरी कर ले गए। सुबह उठने पर घर के बाहर खड़ी बस का टूल बॉक्स खुला मिला और उसमें लगी दोनों बैटरियाँ गायब थीं। इसके बाद उन्होंने पास में खड़ी दूसरी बस को देखा तो उसका टूल बॉक्स भी खुला हुआ था और उसमें से भी दोनों बैटरियाँ गायब मिलीं। दोनों बसों से कुल चार बैटरियाँ चोरी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी。 तीनों घटनाओं में कुल 12 बैटरियाँ चोरी होने से क्षेत्र में वाहन मालिकों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं。0
0
Report
झुंझुनूं के छह पंचायत समितियों में दूसरे दिन 84 नामांकन, दो दिनों में 90 पर्चे
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं - झुंझुनूं जिले की छह पंचायत समितियों में नामांकन प्रक्रिया जारी - दूसरे दिन छह पंचायत समितियों में कुल 84 नामांकन दाखिल - चिड़ावा में सर्वाधिक 22, सूरजगढ़ में सबसे कम छह नामांकन - झुंझुनूं में 11, सिंघाना में 16 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे - पिलानी में 15 और बुहाना में 14 नामांकन प्रस्तुत हुए - पहले दिन छह नामांकन, दो दिनों में अब तक कुल 90 पर्चे - कांग्रेस-भाजपा ने अभी तक किसी पंचायत समिति के उम्मीदवार घोषित नहीं किए पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिले की छह पंचायत समितियों में सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। दूसरे दिन नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में तेजी देखने को मिली। झुंझुनूं, चिड़ावा, सूरजगढ़, सिंघाना, पिलानी और बुहाना पंचायत समितियों में दूसरे दिन कुल 84 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। पहले दिन इन छह पंचायत समितियों में केवल 6 नामांकन दाखिल हुए थे। इस तरह दो दिनों में अब तक कुल 90 नामांकन प्रस्तुत किए जा चुके हैं। दूसरे दिन चिड़ावा पंचायत समिति में सर्वाधिक 22 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। सिंघाना में 16, पिलानी में 15, बुहाना में 14, झुंझुनूं में 11 और सूरजगढ़ में 6 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। कुल 84 नामांकनों में चिड़ावा की हिस्सेदारी करीब 26 प्रतिशत रही। वहीं, सूरजगढ़ में सबसे कम नामांकन दर्ज किए गए। पहले दिन छह पंचायत समितियों में महज 6 नामांकन हुए थे। इनमें चिड़ावा पंचायत समिति में सर्वाधिक 4 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए थे। झुंझुनूं, पिलानी और बुहाना पंचायत समितियों में पहले दिन नामांकन का खाता तक नहीं खुला था। दूसरे दिन स्थिति बदल गई और सभी छह पंचायत समितियों में उम्मीदवारों ने नामांकन प्रस्तुत किए। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन नामांकन की संख्या में 78 की बढ़ोतरी हुई। पंचायत समिति सदस्य चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज होने लगी हैं। हालांकि, जिले की किसी भी पंचायत समिति के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अभी तक अपने अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। ऐसे में संभावित प्रत्याशी की गतिविधियां जारी हैं। दोनों प्रमुख दलों की सूची सामने आने के बाद नामांकन की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है। झुंझुनूं एसडीएम रामकरण सिंह ने बताया कि नामांकन पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 17 अक्टूबर को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर तय की गई है। इस दिन अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी की अवधि समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा तथा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। अब सभी की नजरें नामांकन के अंतिम दिन और कांग्रेस-भाजपा की प्रत्याशी की घोषणा पर टिकी हैं। बाइट : रामकरण सिंह, एसडीएम, झुंझुनूं0
0
Report
Advertisement
SIR पूरे होने पर पात्र मतदाताओं के फॉर्म 6 भरवाने का निर्वाचन आयोग अभियान
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने SIR को लेकर कहा, "भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश प्राप्त हुए हैं कि जिन राज्यों में SIR पूरा हो गया है, उसमें एक विशेष अभियान चलाया जाए। जिसमें ऐसे नाम, जो SIR शुरू होने से पहले प्रदेश की मतदाता सूची में थे, लेकिन SIR शुरू होने के बाद ये नाम मतदाता सूची में नहीं है... इस अभियान में ऐसे पात्र मतदाता, जो मतदाता सूची में आने की पात्रता रखते हैं लेकिन उनका नाम नहीं है, उनका भी फॉर्म 6 भरवा सकते हैं..."0
0
Report
गजनीपुरा गौशाला निरीक्षण: 320 गौवंश पाए गए
Pali, Rajasthan:गजनीपुरा गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, 320 गौवंश मिले खीवाड़ा। गजनीपुरा गांव में नायब तहसीलदार खिंवाड़ा अंशुमन बोहरा के नेतृत्व में टीम ने श्रीराम गौसेवा समिति गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने गौशाला में संधारित गौवंश की गणना की तथा उनके लिए चारे, पानी और छाया सहित उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में गौशाला में कुल 320 गौवंश पाए गए। इस दौरान गौशाला अध्यक्ष मोहन (ताराराम) चौधरी, डॉ. नरेश कुमार पशु चिकित्साधिकारी, जयदीप सिंह चौहान पशुधन निरीक्षक , ढलाराम, अशोक नायक, जगदीश अणकीया, नरसिंहींराम, पदमसिंह एवं कानाराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।0
0
Report
भाजपा की ऐतिहासिक जीत: CM शर्मा की रणनीति और फ्लोर मैनेजमेंट का कमाल
Jaipur, Rajasthan:नगरीय निकाय चुनाव में मिले ऐतिहासिक जनादेश के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मंत्रियों ने दी बधाई सीएम ने कहा - विजय साझा प्रयासों का परिणाम पंचायती राज चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के लिए बनी रणनीति मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निकाय चुनावों की तर्ज पर आगामी पंचायती राज चुनावों में भी प्रचंड जीत दर्ज करने के लिए बुधवार को मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता में कहा कि ग्रामीण लोगों का जीवन सम्मानजनक एवं सुविधाजनक बनाना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। हमारी डबल इंजन की सरकार इसी सोच के साथ काम कर रही है। हमारा मानना है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब हमारे गांव विकसित होंगे, गांवों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था आत्मनिर्भर बनेगी। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायती राज चुनाव गांवों के भविष्य और विकास की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण अवसर हैं। इन चुनावों में ऐसे जनप्रतिनिधि चुने जाएं, जो गांव की वास्तविक समस्याओं को समझें और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हों। इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद स्तर पर ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों के विकास की योजनाएं गांव के लोगों की जरूरतों के अनुरूप बनें और विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी विचार को धरातल पर उतारने के लिए प्रदेश सरकार ने विकसित गांव, विकसित वार्ड अभियान चलाया। ग्राम सभाओं के माध्यम से चौपालों पर बैठकर किसानों, पशुपालकों, महिलाओं और बुजुर्गों से उनकी जमीनी आवश्यकताओं के सुझाव लिए गए। उसके आधार पर ग्राम विकास संकल्प पत्र प्रस्तुत किया है जो प्रदेश के ग्रामीणों की आकांक्षाओं, सुझावों और सामूहिक संकल्प का प्रतिबिंब है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के प्रेरणादायी सेवाकाल को समर्पित सेवा संकल्प रथ प्रदेश में संचालित किए जा रहे हैं। इन रथों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जा रही है और यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि प्रत्येक पात्र परिवार को योजनाओं का लाभ मिले। ‘मुख्यमंत्री की सफल रणनीति और फ्लोर मैनेजमेंट से मिली शानदार जीत’ मंत्रिपरिषद की औपचारिक बैठक के बाद विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने हाल ही संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिले ऐतिहासिक जनादेश के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इसके बाद सभी मंत्रियों ने भी मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि निकाय चुनावों में भाजपा को मिली शानदार जीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सफल रणनीति और बेहतरीन फ्लोर मैनेजमेंट का परिणाम है। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विजय सभी के साझा प्रयासों का परिणाम है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 309 नगरीय निकायों में से 202 में भाजपा के बोर्ड बने हैं। 10 नगर निगमों में से 9 में भाजपा के महापौर निर्वाचित हुए हैं। वहीं 30 नगर परिषदों और 163 नगर पालिकाओं में भाजपा के निकाय प्रमुख चुने गए हैं। प्रदेश के 9 जिलों में कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल सकी।0
0
Report
Advertisement
