212601
जिलाधिकारी और एसपी ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ
Fatehpur, Uttar Pradesh:जिला अस्पताल में खून की कमी को देखते हुए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी और एसपी ने किया। इस अवसर पर स्वेच्छा से रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र बांटे गए। आधा दर्जन लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उदयपुर के हिरणमगरी में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी और कार को टक्कर मारी; नशे का शक बदले जा रहा है?
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के हिरणमगरी सेक्टर-3 इलाके में स्थित 100 फीट रोड पर तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी और कार को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगो ने युवती पर शराब के नशे में कार चलाने का आरोप लगाया। कार में शराब और बीयर की बोतलें भी पड़ी हुई मिली। हालांकि नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
नागौर में पहले चरण के चुनाव की तैयारी अंतिम चरण तक पहुंची; मतदान कल
Nagaur, Rajasthan:नागौर एंकर - नागौर पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए नागौर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। वहीं आज मतदान दलों को मतदान सामग्री के साथ रवाना किया गया। पहले चरण में गुरुवार को जिले के 739 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 743 मतदान दल गठित किए गए हैं। इन दलों के जरिए 7 पंचायत समितियों के 120 सदस्यों और जिला परिषद के 21 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान कराया जाएगा। इस चरण में साढ़े 6 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिले में मतदान को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। मतदान दलों को प्रशिक्षण देने के साथ चुनाव सामग्री उपलब्ध कराई गई है। वहीं, मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं और चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए अधिकारियों की तैनाती भी की गई है。 3,715 मतदानकर्मी संभालेंगे जिम्मेदारी पहले चरण के चुनाव के लिए गठित 743 मतदान दलों में कुल 3,715 मतदानकर्मियों को शामिल किया गया है। प्रत्येक दल में पांच कार्मिकों के हिसाब से यह व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 30 प्रतिशत रिजर्व व्यवस्था के तहत 223 अतिरिक्त मतदान दलों के करीब 1,115 कार्मिक तैयार रखे गए हैं। जरूरत पड़ने पर इनकी सेवाएं ली जा सकेंगी。 7 पंचायत समितियों के 120 वार्डों में चुनाव पहले चरण में जिले की 7 पंचायत समितियों के 120 वार्डों और जिला परिषद के 21 वार्डों के लिए मतदान होगा। प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया की निगरानी और व्यवस्थाओं के समन्वय के लिए 89 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। इसके अलावा 18 जोनल मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं, ताकि आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जा सके。 24 अक्टूबर को 195 ग्राम पंचायतों में मतदान पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के दो दिन बाद, 24 अक्टूबर को जिले की 195 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान होगा। इसके लिए 195 रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जबकि 35 अधिकारियों को रिजर्व में रखा गया है। पंच-सरपंच चुनाव की प्रक्रिया के तहत 25 अक्टूबर को उपसरपंच पद के लिए मतदान कराया जाएगा。 प्रशासन की ओर से दोनों चरणों की चुनावी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। मतदान दलों की तैनाती, रिजर्व कार्मिकों की उपलब्धता और निगरानी व्यवस्था के जरिए चुनाव प्रक्रिया को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराने की तैयारी है।0
0
Report
साई बाबा 108वीं पुण्यतिथि के three-day उत्सव के दौरान दहीहंडी कार्यक्रम का शानदार समापन
Shirdi, Maharashtra:Anc -साईबाबांच्या 108 व्या तीन दिवसीय पुण्यतिथी उत्सवाची पारंपरिक दहीहंडी फोडून सांगता करण्यात आली.काल्याच्या कीर्तनानंतर समाधी मंदिरात पारंपरिक पद्धतीने दहीहंडी फोडण्याचा कार्यक्रम उत्साहात संपन्न झाला.साईबाबांचे समकालीन भक्त बायजाबाई कोते आणि तात्या पाटील कोते यांच्या वंशज परिवारातील अभिराज मिलिंद कोते यांच्या हस्ते ही दहीहंडी फोडण्यात आली.यावेळी साई संस्थानचे मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडीलकर, उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी भिमराज दराडे यांच्यासह मंदिर पुजारी, शिर्डी ग्रामस्थ आणि साईभक्त मोठ्या संख्येने उपस्थित होते.परंपरा, श्रद्धा आणि भक्तिभावाचा अनोखा संगम असलेल्या या सोहळ्याने श्री साईबाबा पुण्यतिथी उत्सवाची सांगता झाली.मोठ्या संख्येने देशविदेशातील साईभक्तांनी तीन दिवसीय उत्सव कालावधीत साईबाबांची समाधीचे दर्शन घेतले...0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड में सत्ता के 5 साल, नफरत की राजनीति तेज़
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड मुस्लिम सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नईम कुरैशी का कहना है कि 5 साल की हुकूमत पर इतना घमंड है और वे सदियों से सुल्तान है उनका कहना है कि चुनाव आ गया है 20 तरह से नफरत फैलाई जा रही है जुम्मे का एक दिन बचा हुआ था अब उसको लेकर के भी सियासत की जा रही है। उनका कहना है कि उत्तराखंड की हुकूमत ने जिस तरह का पैगाम दिया है यह नफरत भरा पैगाम है। मदरसे तो पहले ही बंद हो चुके हैं आप चाहे वह जुम्मे की छुट्टी ना हो या वह संडे की हो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।0
0
Report
JDU ने MLC Neeraj के समर्थन के लिए वोट की अपील की; विपक्ष पर हमला
Patna, Bihar:JDU कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जदयू ने MLC नीरज के समर्थन में वोट की अपील की वही विरोधी गुट और अफवाह फैलाने वालो पर जमकर हमला बोला. वही छोटू सिंह और अन्य लोगों के द्वारा लगाए गए आरोप का भी जवाब दिया. मीडिया में बने रहने के लिए बयान बाजी कर रहे हैं.0
0
Report
राम के आशीर्वाद से BJP 2027 में सत्ता के लिए तैयार, PDA सच उजागर
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या | उत्तर प्रदेश के मंत्री नरेंद्र कश्यप कहते हैं, "...भगवान श्री राम की कृपा हमेशा बनी रहती है, इसीलिए भारतीय जनता पार्टी 2027 के चुनावों में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार अपनी सरकार बनाने के लिए तैयार है। अखिलेश यादव के ‘PDA’ का असली रूप सामने आ गया है। राज्यसभा की उम्मीदवारी के लिए अपने परिवार के सदस्यों और अमीरों को प्राथमिकता देकर, समाजवादी पार्टी की असलियत राज्य के लोगों के सामने आ गई है। इसलिए, 2027 का रास्ता BJP के लिए काफी आसान होगा।"0
0
Report
Advertisement
अकोला में सड़क नक्शे के विवाद के चलते किसान ने आत्मदहन का प्रयास; गिरफ्तार
Akola, Maharashtra:अकोला जिल्हाधिकारी कार्यालय समोर एका शेतकऱ्याने आत्मदहनाचा प्रयत्न केल्याची घटना समोर आली आहे. अनिल रामदास अंबलकार, रा. अकोली जहागीर, असे या शेतकऱ्याचे नाव आहे. शेतजमिनीतून जाणाऱ्या रस्त्याच्या नकाशावरून निर्माण झालेल्या वादातून त्यांनी हे पाऊल उचललंय. दरम्यान, पोलिसांनी वेळीच हस्तक्षेप करत त्यांना ताब्यात घेतले. अनिल अंबलकार यांची अकोट तालुक्यातील अकोली जहागीर परिसरात दोन एकर शेती आहे. त्यांच्या शेतातून जाणाऱ्या रस्त्याची मूळ रुंदी अडीच फूट असल्याचे सांगण्यात येत आहे. मात्र, नवीन नकाशात रस्त्याची लांबी वाढल्याने आपल्या शेतजमिनीचा काही भाग रस्त्यात जात असल्याचा दावा अंबलकार यांनी केला आहे. याच प्रकरणातून त्यांनी अकोला जिल्हाधिकारी कार्यालय समोर आत्मदहनाचा प्रयत्न केला. या घटनेनंतर पोलिसांनी त्यांना ताब्यात घेतले असून, परिसरात काही काळ खळबळ उडाली. या प्रकरणी पुढील कार्यवाहीकडे लक्ष लागले आहे.0
0
Report
नवनियुक्त कलेक्टर अंकित अस्थाना ने सिंगरौली में कमान संभाली
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग... नवनियुक्त कलेक्टर अंकित अस्थाना ने संभाली सिंगरौली जिले की कमान... पदभार ग्रहण करते ही एसडीएम, तहसीलदार और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ की बैठक... जिले में चल रहे विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की ली जानकारी... कलेक्टर अंकित अस्थाना का ऐलान, जीरो टॉलरेंस नीति पर करेंगे काम... सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना रहेगी सर्वोच्च प्राथमिकता... प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाकर हर सुविधा आम लोगों तक पहुंचाने पर रहेगा जोर... बाइट अंकित अस्थाना, कलेक्टर,सिंगरौली0
0
Report
IAF एयर शो: वाराणसी नमो घाट पर 22–25 अक्तूबर, 12,000 सुरक्षा कर्मियों के साथ तैयारी
Varanasi, Uttar Pradesh:IAF ग्रैंड एयर शो रिहर्सल | उत्तर प्रदेश: स्क्वाड्रन लीडर अंकिता सिंह, पायलट सारंग डिस्प्ले टीम, कहती हैं, "कुछ ही मिनटों में, आप वाराणसी के नमो घाट पर सारंग 5 एयरक्राफ्ट डिस्प्ले टीम का डिस्प्ले देखेंगे। हम इंडियन एयर फ़ोर्स की अकेली 5-हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम हैं, सिर्फ़ यहाँ ही नहीं, बल्कि पूरे एशिया में। हम HAL द्वारा बनाए गए भारत में बने हेलीकॉप्टर ALH ध्रुव को उड़ाते हैं..." वाराणसी, उत्तर प्रदेश | पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और सीनियर अधिकारियों ने आज 22, 24 और 25 अक्टूबर को नमो घाट पर होने वाले IAF एयर शो की तैयारियों का रिव्यू किया। आज एयर शो की पूरी रिहर्सल भी हुई। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल कहते हैं, "वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को तीन दिन का एयर शो होने वाला है। इसकी पूरी रिहर्सल आज यहाँ हो रही है। यह एयर शो सुबह 11:40 बजे शुरू होगा और दोपहर 2 बजे तक चलेगा। बीच में 20 मिनट का ब्रेक भी होगा। सभी दर्शकों से रिक्वेस्ट है कि वे सुबह 10 बजे तक अपनी सीट ले लें। इसके लिए यहाँ पुलिस का बड़ा इंतज़ाम किया गया है। यहाँ करीब 12,000 पुलिस वाले तैनात किए गए हैं, जिसमें हमारी ATS टीमें, NDRF के जवान, PAC, SDRF, जल पुलिस और फायर सेफ्टी टीमें शामिल हैं। इसके अलावा ट्रैफिक के लिए भी काफी इंतज़ाम किए गए हैं। हमने बैरिकेडिंग के साथ करीब 500 एनक्लोजर बनाए हैं, जहां हर एनक्लोजर में करीब 4,000 लोग इस एयर शो का मज़ा ले सकते हैं। पार्किंग का इंतज़ाम इस तरह से किया गया है कि लोगों को कम से कम पैदल चलना पड़े। हमने 500 से लेकर 1000 तक के एरिया में करीब 70 पार्किंग स्पॉट बनाए हैं। घाटों से 1.5 से 2 किलोमीटर की दूरी पर, इसलिए लोगों को केवल आधा किलोमीटर से 1.5 किलोमीटर तक चलना पड़ता है।"0
0
Report
Advertisement
जयपुर एयरपोर्ट में विंटर शेड्यूल लागू: रोज 72 उड़ानें, कनेक्टिविटी बढ़ी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इस बार सर्दियों में रोजाना 72 फ्लाइट संचालित होंगी। एविएशन टरबाइन फ्यूल के वैश्विक संकट के बावजूद फ्लाइट संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। एयरलाइंस के प्रस्तावों पर डीजीसीए ने फ्लाइट्स के फाइनल शेड्यूल को मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि जयपुर एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर से फ्लाइट्स का नया शेड्यूल लागू होने जा रहा है। विंटर शेड्यूल में फ्लाइट्स की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। विंटर शेड्यूल 25 octubre 2026 से 27 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा। शेड्यूल में जयपुर एयरपोर्ट से रोजाना 144 फ्लाइट्स का संचालन होगा, यानी कुल 72 फ्लाइट्स का डिपार्चर रहेगा। इसके तहत हर सप्ताह 1010 उड़ानों का संचालन प्रस्तावित है। यह संख्या समर शेड्यूल की तुलना में अधिक है। समर शेड्यूल में जयपुर एयरपोर्ट से 811 फ्लाइट्स का प्रस्ताव था। ईरान-अमेरिका युद्ध के हालातों के शुरू से ही वैश्विक स्तर पर एविएेशन टरबाइन फ्यूल का संकट बना हुआ है। इस कारण जयपुर एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट्स की संख्या में कटौती रही है। लेकिन अब सर्दियों में विंटर शेड्यूल में फ्लाइट संख्या बढ़ने की संभावना है। विंटर शेड्यूल में क्या होंगे प्रमुख बदलाव - जयपुर से घरेलू फ्लाइट्स की संख्या हर सप्ताह 900 होगी - यानी रोज औसतन 64 घरेलू फ्लाइट संचालित होंगी - लखनऊ, नवी मुंबई, नोएडा, पुणे, दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट्स बढ़ेंगी - राज्य के जोधपुर और बीकानेर के लिए नई फ्लाइट शुरू होंगी - हालांकि इस बार जैसलमेर की फ्लाइट नहीं मिलेगी - वाराणसी, अमृतसर, धर्मशाला, आगरा, भोपाल की फ्लाइट भी शुरू नहीं होंगी - 11 अक्टूबर से अकासा एयर ने मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट्स शुरू की थी इंटरनेशनल एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी - अभी 68 फ्लाइट, विंटर में हर सप्ताह 110 फ्लाइट चलेंगी - यानी रोज औसतन 8 इंटरनेशनल फ्लाइट संचालित होंगी - बैंकॉक की फ्लाइट अभी बंद, नवंबर में फिर से शुरू होगी - बैंकॉक की यह फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन होगी संचालित - दुबई और मस्कट के लिए फ्लाइट्स रोजाना उपलब्ध होंगी दिल्ली के बाद उत्तर भारत का प्रमुख एयरपोर्ट है जयपुर जयपुर एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों का दावा है कि एटीएफ के बढ़ते दामों के बावजूद भी सर्दियों में जयपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। विंटर शेड्यूल 2026 के दौरान समर शेड्यूल 2026 की तुलना में फ्लाइट संख्या में करीब 7 प्रतिशत वृद्धि होने की उम्मीद है। पिछले विंटर शेड्यूल की तुलना में भी उड़ानों की संख्या अधिक रहने की संभावना है। जयपुर एयरपोर्ट पर रात्रिकालीन पार्किंग सुविधा और लैंडिंग-टेक ऑफ में किए गए तकनीकी सुधारों के चलते विमानों के संचालन की क्षमता बढ़ी है। इससे जयपुर एयरपोर्ट उत्तर भारत में दिल्ली के बाद एक भरोसेमंद एयरपोर्ट और प्रमुख डायवर्जन हब के रूप में उभरा है। नए शेड्यूल में यात्रियों को प्रमुख घरेलू और अंतरराष्ट्रीय शहरों के लिए हवाई यात्रा के अधिक विकल्प मिल सकेंगे।0
0
Report
पिपरी दशहरा मेले में मारपीट का वीडियो वायरल; पुलिस एक्शन कब लेगी?
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:मार पीट का वीडियो वायरल कौशाम्बी के पिपरी थाना अंतर्गत मनौरी पुल पर दशहरा मेले के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। कई युवकों ने मिलकर एक युवक की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी पुल स्थित दशहरा मेले का बताया जा रहा है। मेले के बीच हुई इस मारपीट ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर युवक के साथ मारपीट क्यों की गई, क्या पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। फिलहाल, घटना के कारणों और पुलिस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।0
0
Report
EPIC डेटा में नाम-पिता बदल: 13,000 से अधिक बदलाव शर्मनाक, कांग्रेस की चेतावनी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: UP कांग्रेस प्रेसिडेंट आराधना 'मोना' मिश्रा ने कहा, "हमने सबूत पेश किए हैं। इलेक्शन कमीशन ने 2 अप्रैल को समरी रिवीजन के बाद जो लिस्ट जारी की थी, उसमें EPIC (वोटर ID) नंबर और लोगों के नाम दर्ज थे। अब, उनकी वेबसाइट पर, EPIC नंबर तो वही हैं, लेकिन नाम और पिता के नाम बदल दिए गए हैं। यह एक गंभीर मामला है। अगर हम अपने वोटिंग राइट्स की सुरक्षा नहीं कर सकते, तो जब फाइनल इलेक्टोरल रोल पब्लिश होगा और कोई वोटर वोट डालने जाएगा, तो उसे पता चलेगा कि उसका वोट असल में चला गया है। इस साज़िश को देखते हुए, जिसमें 13,000 से ज़्यादा ऐसे संदिग्ध बदलाव शामिल हैं, हम कानूनी सलाह लेंगे। हम जो भी ज़रूरी कानूनी कार्रवाई होगी, करने के लिए तैयार हैं हमारे राज्य के लोगों के वोटों की सुरक्षा करना हमारा फ़र्ज़ है।0
0
Report
Advertisement
लुधियाणा अदालत में संजे सिंह पेश, अगली तारीख 10 नवंबर
Ludhiana, Punjab:ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਮਾਨਹਾਨੀ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਲੁਧਿਆਣਾ ਪਹੁੰਚੇ ਆਪ ਆਗੂ ਸੰਜੇ ਸਿੰਘ,, ਕਿਹਾਂ 10 ਨਵੰਬਰ ਅਗਲੀ ਤਰੀਕ , ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ਉੱਪਰ ਬੀਜੇਪੀ ਤੇ ਸਾਧਿਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ। ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਏਅਰਪੋਰਟ ਰੋਕਣ ਤੇ ਵੀ ਬੋਲੇ ਸੰਜੇ ਸਿੰਘ। ਬਹੁਤ ਚਰਚਿਤ ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਮਾਨਹਾਨੀ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਆਪ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਸੰਜੇ ਸਿੰਘ ਦੀ ਲੁਧਿਆਣਾ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ੀ ਸੀ , ਜਿੱਥੇ ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਅਗਲੀ ਤਰੀਕ 10 ਨਵੰਬਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ਉੱਥੇ ਹੀ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸੰਜੇ ਸਿੰਘ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਰੂਬਰੂ ਹੋਏ । ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਜਿੱਥੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਅਗਲੀ ਤਰੀਕ 10 ਨਵੰਬਰ ਪਈ ਹੈ ਉੱਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਉਹ 2015 ਤੋਂ 2017 ਤੱਕ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਭਾਰੀ ਰਹੇ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਾ ਅਕਾਲੀ ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਦੇਣ ਹੈ । ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੁਜਰਾਤ ਵਿੱਚ ਅਤੇ ਯੂਪੀ ਵਿੱਚ ਜਿੱਥੇ ਡਰਾਈ ਸਟੇਟ ਹਨ ਉਥੇ ਸ਼ਰਾਬ ਨਾਲ ਮੌਤਾਂ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਬੀਜੇਪੀ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ਉੱਤੇ ਬੋਲਣਾ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਲੱਗ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜਿਵੇਂ ਓਸਾਮਾ ਸ਼ਾਂਤੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਉਪਦੇਸ਼ ਦੇ ਰਿਹਾ ਹੋਵੇ । ਉੱਥੇ ਹੀ ਏਅਰਪੋਰਟ ਉੱਪਰ ਤਿੰਨ ਘੰਟੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਬੀਜੇਪੀ ਦਾ ਪ੍ਰੋਪਗੰਡਾ ਹੈ ਬੀਜੇਪੀ ਚਾਹੇ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਸਕਦੀ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਤਾਂ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਸੀ ਬੀਜੇਪੀ ਵੱਲੋਂ ਅਜਿਹਾ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਵੱਡੀ ਗੱਲ ਹੈ। ਬਾਈਕ --- ਸੰਜੇ ਸਿੰਘ ਰਾਜ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ0
0
Report
कोडरमा में हत्या: पत्नी और प्रेमी ने मिलकर नरेश ठाकुर की हत्या की, गिरफ्तार
Koderma, Jharkhand:कोडरमा के नवलशाही थाना क्षेत्र के बंद पड़े पत्थर खदान से मिले नरेश ठाकुर की हत्या का पुलिस ने उद्वेदन कर लिया है और इस मामले में मृतक की पत्नी किरण देवी और उसके प्रेमी सुनील ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 10 अक्टूबर को चौपारण के रहने वाले नरेश ठाकुर कोलकाता जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन उसकी तबीयत खराब हो गई थी। इस बाबत आरोपी सुनील ठाकुर जो झोलाछाप डॉक्टर भी था और नरेश का दोस्त भी था, उसने इलाज के लिए नरेश को अपने पास बुलाया और उसे कीटनाशक से भरे इंजेक्शन लगाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद सुनील ने नरेश के शव को अपने ही क्लीनिक में बोरे में बंद करके रखा और समय मिलते ही उसके शव को बंद पत्थर खदान के पास फेंक दिया। 17 अक्टूबर को बंद पड़े पत्थर खदान से पुलिस ने नरेश का शव बरामद किया था। इधर, साजिश के तहत नरेश ठाकुर की पत्नी किरण देवी ने चौपारण थाने में नरेश की गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया था। बाद में जब पुलिस ने शव बरामद कर छानबीन शुरू की, तो मामला हत्या का प्रतीत हुआ और इस मामले में नरेश की पत्नी किरण और उसके प्रेमी संजय ठाकुर को दोषी पाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नरेश की हत्या के बाद उसके मोबाइल और उसके पर्स को आरोपियों में दो अलग-अलग स्थान पर फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआत में शव बरामद्गी के बाद जब पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया तो हत्या के साजिश की दर परत खुलने लगी और प्रेम प्रसंग में किरण देवी और उसके प्रेमी द्वारा हत्या किया जाने की मामला प्रकाश में आया। एसपी ने बताया कि हत्या के बाद मृतक की पत्नी किरण और उसके प्रेमी सुनील की शादी करने की योजना थी। उन्होंने बताया कि सुनील और किरण के बीच 2019 से अवैध संबंध चल रहा था।0
0
Report
खबर नहीं मिली: इनपुट में कोई समाचार नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
