फतेहपुर में पुरानी रंजिश में दलित वृद्ध की पिटाई, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर के सकत हिम्मतपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते कुछ दबंगों ने एक दलित वृद्ध को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा और फिर उसे गंदे नाले में फेंक दिया। इस हमले में वृद्ध के हाथ और पैर टूट गए हैं। गंभीर हालत में वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मामला मलवा थाना क्षेत्र का है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
