icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
212601
Avnish SinghAvnish SinghFollow30 Jun 2024, 08:39 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खाटूधाम में बाबा श्याम जन्मोत्सव: सुरक्षा सख्त, 1400 प्रहरी-होमगार्ड, 270 कैमरे

Noida, Uttar Pradesh:जिला - सीकर लोकेशन -खाटूश्यामजी(सीकर) हेडलाइन - बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर सुरक्षा रहेगी चाक-चौबंद, 1400 सुरक्षाकर्मी संभालेंगे मोर्चा, 270 सीसीटीवी कैमरों से होगी मेले की निगरानी, 10 लाख पानी के पाउच और 5 मेडिकल कैंप रहेंगे उपलब्ध, एंकर सीकर जिले के खाटूश्यामजी की विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में बाबा श्याम के कार्तिक शुक्ल एकादशी एवं द्वादशी पर 20 नवंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय पाटोत्सव मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर कमेटी, जिला प्रशासन और नगरपालिका प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, दर्शन, पेयजल एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। मेले में करीब 1400 सुरक्षाकर्मी और होमगार्ड तैनात रहेंगे जबकि 270 सीसीटीवी कैमरों से मंदिर परिसर व पूरे मेला क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी। रींगस डायवर्जन से पहुंचेंगे श्रद्धालु :- महंत मोहनदास महाराज चौहान ने बताया कि श्रद्धालु रींगस रोड से लामिया तिराहा, चारण मेला मैदान और लखदातार ग्राउंड होते हुए 75 फीट मार्ग से मुख्य मेला ग्राउंड पहुंचेंगे। भीड़ बढ़ने पर चारण मेला मैदान में बनी तीन कतारों से भक्तों को मंदिर में भेजा जायेगा।इसके बाद लखदातार ग्राउंड में बने छह ब्लॉकों के माध्यम से श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए भेजा जाएगा。 पेयजल और चिकित्सा के पुख्ता इंतजाम :- श्रद्धालुओं के लिए 10 लाख पानी के पाउच उपलब्ध करवाए जाएंगे। तीन एंबुलेंस और पांच मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। आपात स्थिति से निपटने के लिए चार दमकल गाड़ियां तैनात रहेंगी。 350 सफाई कर्मचारी संभालेंगे व्यवस्था :- मेले में सफाई के लिए 350 कर्मचारी और आठ ट्रैक्टर लगाए जाएंगे। यातायात व्यवस्था के लिए एक बड़ी और चार छोटी क्रेन तैनात रहेंगी। वहीं, तीन उद्घोषणा केंद्रों के माध्यम से खोया-पाया संबंधी सूचनाएं प्रसारित की जाएंगी。 ईओ सहदेवदान चारण ने बताया कि नगरपालिका की ओर से अस्थाई अतिक्रमण हटाने, रास्तों को व्यवस्थित रखने और सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मार्गों पर टीनशेड भी लगाए गए हैं। बाइट - महन्त मोहनदास महाराज चौहान, श्री श्याम मंदिर कमेटी खाटूश्यामजी, बाइट- सहदेवदान चारण,ईओ नगरपालिका खाटूश्यामजी,
0
0
Report

आजसू ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला: JPSC-JSSC देरी और प्रवासी मजदूरों के मुद्दे

Ranchi, Jharkhand:JPSC-JSSC परीक्षा, मजदूरों की मौत और विदेशों में फंसे प्रवासियों के मुद्दे पर आजसू ने सरकार को घेरा रांची स्थित आजसू केंद्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें JPSC-JSSC परीक्षाओं में देरी, छात्र आंदोलन, मजदूरों की मौत, पलायन और विदेशों में फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूरों के मुद्दे उठाए गए। आजसू के केंद्रीय महासचिव संजय मेहता ने राज्य सरकार पर इन सभी मामलों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने परीक्षा सुधार को लेकर छात्रों से तीन महीने का समय मांगा था, लेकिन समय बीतने के बाद भी JPSC अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति, परीक्षा कैलेंडर और भविष्य की परीक्षाओं को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। उन्होंने मांग की कि सरकार अगले 15 दिनों में परीक्षा कैलेंडर जारी करे और राज्य में रिक्त पदों की संख्या को लेकर श्वेत पत्र लाए। ऐसा नहीं होने पर आजसू छात्र आंदोलन में शामिल होकर आंदोलन तेज करेगी。 वहीं, मजदूरों की सुरक्षा और पलायन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि झारखंड में लगातार औद्योगिक दुर्घटनाओं में मजदूरों की मौत हो रही है, लेकिन सरकार कंपनियों की सुरक्षा व्यवस्था का ऑडिट नहीं करा रही है। उन्होंने विदेशों में फंसे और मृत प्रवासी मजदूरों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सऊदी अरब और दुबई में कई झारखंडी मजदूरों की मौत हुई है, जबकि कई अब भी वहां फंसे हुए हैं। सरकार को विदेश भेजने वाली कंपनियों का सत्यापन और ऑडिट कराना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने राज्य में बढ़ती गोलीबारी की घटनाओं, कानून-व्यवस्था और पत्रकारों पर कथित कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आजसू ने सरकार को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन का रास्ता अपनाएगी。
0
0
Report
Advertisement

यूथ कांग्रेस में भारी बवाल, बिट्टू राज के बयान से समर्थक विपक्षी भिड़े

Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग यूथ कांग्रेस के कार्यक्रम में भारी बवाल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की सांसद पप्पू यादव पर कथित टिप्पणी के बाद मचा बवाल आज युवा कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह हो रहा है नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बिट्टू राज ने कहा, "हमने 35 साल नहीं 56 साल के उम्मीदवार को चुनाव हराया है" इस टिप्पणी पर उपाध्यक्ष मनीष यादव और उनके समर्थक नाराज हो गए यूथ कांग्रेस के चुनाव में मनीष यादव को पप्पू यादव ने समर्थन दिया था लेकिन वे चुनाव हार गए पप्पू यादव समर्थकों के मुताबिक बिट्टू ने नाम न लेते हुए पप्पू यादव की ओर ही इशारा किया था बिट्टू की इस टिप्पणी के बाद पार्टी कार्यालय में भारी बवाल हो गया
0
0
Report

बदायूं में ऑटो-बस टक्कर, छह घायल; रेस्क्यू जारी, नकदी-जेवर चोरी

Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं ब्रेकिंग ऑटो और प्राइवेट बस की टक्कर, आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल टक्कर के बाद ऑटो खाई में पलटा, ग्रामीणों ने चलाया रेसक्यू आपरेशन सभी घायलो को पी आर बी ने जिला अस्पताल पहुंचाया दो यात्री गंभीर अवस्था मे हायर सेंटर रैफर हादसे मे घायलो के नकदी और जेबर गायब कर ले गए लोग हादसे मे प्रेम लता, हिर्दयश, अनाया निवासी बिरिया डंडा फैज़ान पुत्र कुर्बान खान वार्ड नंबर 6 रईसन पत्नी हस्मत वार्ड 8 व एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल बदायूं ककराला मार्ग पर एच एम गार्डन मैरिज हाल के पास हुआ हादसा
0
0
Report

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव परिणाम के बाद भाजपा-कांग्रेस नेता जोरदार राजनीति भिड़ंत

Sawai Madhopur, Rajasthan:एंकर-सवाई माधोपुर जिले में पंचायतराज चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी की निगाहें पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव परिणामों पर टिकी हुई हैं। कल होने वाली मतगणना के बाद जल्द ही जिले में आठ पंचायत समितियों में प्रधान और जिला परिषद में जिला प्रमुख का चुनाव होना है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अपने-अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाकर प्रधान और जिला प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमाने की रणनीति में जुटे हुए हैं। वही दूसरी और भाजपा और कॉन्ग्रेस के जिला परिषद एंव पंचायत समिति सदस्य के सभी प्रत्याशी पार्टी के बड़े नेताओं की देखरेख में बाड़ेबंदी में है । बाड़ेबंदी में कैद सभी प्रत्याशी होटलों में मौज मस्ती कर रहे है , जिनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है । सवाई माधोपुर जिले में हुवे जिला परिषद एंव पंचायत समिति सदस्यों के इस चुनाव में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा एंव भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर से लेकर टोंक-सवाई माधोपुर सांसद हरीश मीणा एंव कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष इंदिरा मीणा तक की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। दोनों ही पार्टियों के बड़े नेताओ ने अपने-अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी ताकत झोंकी है। अब चुनाव परिणाम तय करेंगे कि किस नेता का राजनीतिक प्रभाव कितना मजबूत साबित होता है। भाजपा की बात करें तो खंडार विधानसभा क्षेत्र में विधायक जितेंद्र गोठवाल की प्रतिष्ठा दांव पर है। चौथ का बरवाड़ा और खंडार पंचायत समिति में भाजपा का प्रधान बनाने के लिए उन्होंने पूरी ताकत लगाई है। वहीं सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सवाई माधोपुर और मलारना डूंगर पंचायत समिति में भाजपा का प्रधान बनाने के लिए जमकर चुनाव प्रचार किया। बामनवास क्षेत्र में भाजपा नेता राजेंद्र मीणा और बोली क्षेत्र में पूर्व प्रधान सीताराम पोसवाल ने पार्टी के पक्ष में पूरा जोर लगाया। गंगापुर सिटी और वजीरपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगा रखी है। दूसरी ओर कांग्रेस भी सत्ता की इस स्थानीय लड़ाई में पीछे नहीं है। सवाई माधोपुर में पूर्व विधायक दानिश अबरार ने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में ताकत झोंकी है। खंडार में पूर्व विधायक अशोक बैरवा की प्रतिष्ठा दांव पर है। उनकी पत्नी ने जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ा है, वहीं उनके पुत्र संजय भी पंचायत समिति सदस्य के चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस को जिला प्रमुख की कुर्सी तक पहुंचाने की रणनीति में बैरवा परिवार की अहम भूमिका मानी जा रही है। बोली और बामनवास में विधायक एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंदिरा मीणा ने पार्टी का प्रधान बनाने के लिए पूरा जोर लगाया है। वहीं गंगापुर सिटी में विधायक रामकेश मीणा कांग्रेस का प्रधान बनाने की कवायद में जुटे हैं। इधर, भाजपा की ओर से पूर्व नगर परिषद सभापति सुनील तिलकर को जिला प्रमुख पद का संभावित दावेदार माना जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने समर्थित प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी कर रखी है।निर्दलीय प्रत्याशियों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। ऐसे में प्रधान और जिला प्रमुख की कुर्सी का फैसला केवल चुनावी जीत से नहीं, बल्कि राजनीतिक जोड़-तोड़ और रणनीति से भी तय होगा। अब देखना होगा कि सवाई माधोपुर की सियासत में किस दल का पलड़ा भारी रहता है और किस दिग्गज नेता की प्रतिष्ठा बरकरार रहती है。
0
0
Report
Advertisement

रतलाम बायपास पर व्यापारी से 8.15 लाख रुपये की लूट, बदमाश भागे

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं... बीती रात इंदौर के एक कन्फेक्शनरी मार्केटिंग व्यापारी को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए 8 लाख 15 हजार रुपये की नकदी लूट ली। वारदात रतलाम बायपास फोरलेन पर एक फोरव्हीलर शोरूम के सामने हुई。 दरअसल, इंदौर निवासी व्यापारी हर्षित सिंधी 17 नवंबर को व्यापारिक कलेक्शन के लिए निकले थे। नीमच और मंदसौर जिलों से नकदी कलेक्शन करने के बाद वह ड्राइवर के साथ इंदौर लौट रहे थे। इसी दौरान रतलाम बायपास पर लघुशंका के लिए उन्होंने सड़क किनारे कार रोकी। तभी कुछ बदमाश कार में रखा 8 लाख 15 हजार रुपये से भरा बैग लेकर भागने लगे。 व्यापारी और ड्राइवर ने बदमाशों का विरोध किया और बैग बचाकर कार में रखकर लॉक कर दिया। लेकिन बदमाशों ने दोनों को धक्का देकर गिरा दिया और कार का कांच फोड़कर नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए。 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास के शोरूम और प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है。 बाइट – राकेश पंद्रो, एएसपी रतलाम
0
0
Report

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा गार्ड और परिजनों के विवाद का वीडियो सामने

Sagar, Madhya Pradesh:एंकर- सागर का बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज मरीज के परिजनों और मेडिकल स्टाफ सहित सुरक्षा गार्डों के बीच आये दिन होने वाले विवादों को लेकर पहले से ही बदनाम है और इसी कड़ी में एक और नया विवाद जुड़ गया है जिसका वीडियो सामने आया है दरअसल बीएमसी अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग मरीज को आईसीयू में शिफ्ट करने को लेकर जब उसके बेटे ने सवाल-जवाब किए तो स्टाफ से बहस होने लगी।इसके बाद अटेंडर के साथ सुरक्षाकर्मी ने मारपीट कर दी तो उसने भी अपने परिवार के लोगों को अस्पताल बुला लिया। इसके बाद मरीज के परिजनों और महिलाओं ने सुरक्षा सुपरवाइजर की चप्पलों से धुनाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे को मारते नजर आ रहे हैं। घटनाक्रम के अनुसार मरीज मोहम्मद शाकिर पिता अब्दुल, उम्र 62 साल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। मरीज की नाजुक स्थिति को देखते हुए जीवनरक्षक उपचार के लिए आईसीयू में भर्ती करने की सलाह दी गई। लेकिन मरीज के परिजन आक्रामक हो गए और मारपीट शुरू कर दी। प्रबंधन का यह भी आरोप है कि मरीज के बेटे ने अपने ही पिता का गला दबाने का प्रयास किया। जब ड्यूटी डॉक्टर और सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप किया तो 8 से 10 लोगों ने एकजुट होकर डॉक्टर, सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड के साथ मारपीट की। मामले में सुरक्षाकर्मी की ओर से गोपालगंज थाना में शिकायत की गई है। दूसरी तरफ मरीज के बेटे मोहम्मद शफीक का कहना है कि बीएमसी प्रबंधन उसे और उसके परिजनों को झूठा फंसा रहा है। यदि उसे अपने पिता को गला दबाकर मारना ही होता तो वह इलाज कराने अस्पताल ही क्यों लेकर आता। शफीक के अनुसार, वह अपने पिता के साथ अस्पताल में था। रात 11 बजे दोनों सो रहे थे तभी दो अज्ञात व्यक्ति आए और बोले पिता को आईसीयू में शिफ्ट करना है। इसको लेकर जब उनसे पूछताछ की तो वह गालियां देने लगे। उनकी अभद्रता का वीडियो बनाने पर मोबाइल छीनकर फेंक दिया और दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। इस संबंध में शफीक ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की है, जिसमें बताया कि उसने रात में गोपालगंज थाने में शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बीएमसी के सुरक्षाकर्मियों पर यह भी आरोप है कि उन्होंने मरीज के परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता के साथ मारपीट भी की। उसका होंठ कट गया, माथे और कंधे में भी चोट आई है। बाइट- शफीक,मरीज का बेटा
0
0
Report
Advertisement

छत्तीसगढ़ में रूस भर्ती के झांसे में नागरिक फंसाने के आरोप सामने

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर क्या रसिया के लोग अपने युद्ध में आर्मी की संख्या बढ़ाने भारतीय लोगों को टारगेट कर उन्हें रसिया बुलाकर फंसा रहे हैं, और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के माध्यम से उन्हें नौकरी संबंधित मैसेज भेजकर रसिया बुलाया जा रहा है फिर वहां ड्रग्स जैसे गंभीर मामले में फंसाकर उन्हें जेल भेजा जा रहा है, इस तरह के दो मामले छत्तीसगढ़ के अलग अलग जगहों से सामने आए हैं जिसमें राजधानी रायपुर के खामतराई थाना क्षेत्र से जहां टिकेश्वर साहू 7 सितंबर से नौकरी के नाम से दिल्ली होते हुए रसिया के लिए निकले फिर उन्हें डिटेन कर दिया गया और उन्हें वहां रूस आर्मी ज्वाइन करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है जिसकी शिकायत उनकी पत्नी मनोरमा साहू ने थाने में दर्ज कराई है और अब वे सरकार से उम्मीद लगाए बैठे हुए हैं। इसी तरह का दूसरा मामला बिलासपुर से सामने आया है जहां आशी दुबे ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके भाई विनीत दुबे पिछले दो महीने से रसिया गया हुआ है, जहां उसे ड्रग्स के केस में फंसा दिया गया है, उसके बाद जेल भेजकर गाय और सुवर का मांस खिलाया जा रहा है, सेंसुअल असॉल्ट भी किया जा रहा है। दोनों मामले में एक ही दिन में वीजा और सारी डाक्यूमेंट बना दिया गया है। भारतीय हो रहे टारगेट इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में विदेशी ताकतें भारतीय और विशेषकर छत्तीसगढ़ के लोगों को टार्गेट कर फँसाया जा रहा है और लोग यहां बेबस हैं पीड़ितों ने डिप्टी सीएम से मिलने समय मांगा है अब देखना यह होगा कि भारत सरकार की विदेश नीति इस मामले में क्या रंग लाती है।
0
0
Report

ललितपुर में रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर बुंदेलखंड विकास सेना का प्रदर्शन, अवकाश की मांग

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में आज रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के दौरान बुंदेलखंड विकास सेना के सैकड़ों सदस्यों ने मिलकर शहर के मुख्य मार्गों पर दो पहिया बाईक रैली निकालते हुये पृथक बुंदेलखंड और रानी लक्ष्मीबाई जयंती के दिन को सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया । इस दौरान बुंदेलखंड विकास सेना के सदस्यों ने बाईक रैली निकालते हुये जमकर नारेबाजी की । साथ ही प्रदर्शन करते हुये DM कार्यालय पहुंचकर पृथक बुंदेलखंड, रानी लक्ष्मीबाई की जयंती और बलिदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश सहित अन्य मांगों को लेकर एक प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा ।
0
0
Report
Advertisement

सांगोद-कोटा हाईवे-51 पर छह माह से अधूरी डामरीकरण, दुपहिया घायल

Kota, Rajasthan:सांगोद (कोटा) छह माह से खुदाई के बाद अधूरी पड़ी सड़क, हादसों को दे रही न्योता बजट स्वीकृत होने के बावजूद कैथून-धरनावदा स्टेट हाईवे-51 की नहीं सुधरी सूरत, दुपहिया वाहन चालक हो रहे चोटिल सांगोद (कोटा) कैथून-धरनावदा स्टेट हाईवे-51 पर सड़क की बदहाली वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर डामरीकरण की नई लेयर डालने के लिए करीब छह माह पूर्व खुदाई की गई थी, लेकिन इसके बाद आरएसआरडीसी के अधिकारी सड़क की सुध लेना ही भूल गए। लंबे समय से खुदाई के बाद सड़क का काम अधूरा पड़ा होने से वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क पर बने गड्ढों और ऊबड़-खाबड़ हिस्सों के कारण कई दुपहिया वाहन चालक संतुलन बिगड़ने से गिरकर घायल व चोटिल हो चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। हैरानी की बात यह है कि इस स्टेट हाईवे पर तीन टोल संचालित होने के बावजूद सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है। हालत यह है कि संपर्क सड़कें भी अब स्टेट हाईवे से बेहतर नजर आने लगी हैं। सड़क सुधार के लिए बजट स्वीकृत होने के बावजूद धरातल पर काम नजर नहीं आ रहा। वाहन चालकों और क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से जल्द डामरीकरण करवाकर सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top