फतेहपुर में नीट परीक्षा में धांधली पर कांग्रेसियों का विरोध, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में आज नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नीट परीक्षा में धांधली की जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। नीट परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने किया था और इसके बाद से ही NTA पर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी की खबरों ने लाखों छात्रों के भविष्य पर खतरा पैदा कर दिया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
