212601
फतेहपुर के लोधीगंज मारपीट की वारदात, CCTV वीडियो ने किया खुलासा
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर के लोधीगंज इलाके में एक मामूली विवाद गंभीर घटना बन गई है। दो पक्ष आपस में मामूली विवाद के कारण भिड़ गए जिसमें उन्होंने एक दूसरे पर हमला कर दिया। वहीं मारपीट की घटना को CCTV में कैद हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर कार्रवाई की है और मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पाली में सांड ने 65 वर्षीय महिला को उछालकर घायल किया; अस्पताल रेफर
Pali, Rajasthan:पाली शहर के सुभाष नगर क्षेत्र में मंदिर जा रही 65 वर्षीय वृद्ध महिला को सांड ने उछालकर फेंक दिया जिससे महिला घायल हो गई, चिकित्सकों की जांच में पसलियों के टूटने एवं सिर पर गहरी चोट होने की पुष्टि हुई है जिसको लेकर पाली से जोधपुर रेफर किया गया, फिलहाल घायल महिला की हालत स्थित है तो वही लगातार आवारा मवेशियों द्वारा हो रहे हमले को लेकर नगर निगम के प्रति आक्रोश जताते हुए शहरवासियों ने कहा कि लगातार इस तरह की घटनाओं से पहले भी कई जानें चली गई है वही नगर निगम प्रशासन द्वारा सख्त निर्णय लेने की मांग रखी ।0
0
Report
राजनांदगांव के नए रेलवे ओवरब्रिज में दरार, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल
Rajnandgaon, Chhattisgarh: राजनांदगांव जिले के ग्राम बरगा मुसरा और अलिवारा मे बने नव निर्मित तीन रेलवे ओवर ब्रिज मे दरार पडने के मामले को लेकर सांसद संतोष पांडे ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्रलिखकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने मांग की है। दरअसल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन और नागपुर मंडल अंतर्गत राजनांदगांव से डोंगरगढ़ रेल मार्ग के मध्य स्थित ग्राम बरगा, आलीवारा और मुसरा में केन्द्र सरकार की गति शक्ति योजना अंतर्गत 26 करोड़ की लागत से रेल ओवर ब्रिज का निर्माण कराया गया है । जिसका लोकापर्ण बीते जून माह में ही किया गया है। वहीं जुलाई की पहली बारिश में ही रेलवे ओवरब्रिज की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई । जिससे इसके निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। पुल पर भ्रष्टाचार की दरारें साफ दिखाई दे रहा है। नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त होने के मामले को लेकर सांसद संतोष पांडे ने इसे गंभीरता से लिया है और किसी भी संभावित दुर्घटना को लेकर ऐतिहासिक बरतने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है । वहीं उन्होंने इस पूरे मामले में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर कहा है कि जून माह में ही लोकार्पित ब्रिज में करीब 100 मीटर लंबी एवं 15-20 सेंटीमीटर की चौड़ी दरारे आ चुकी है। ओवरब्रिज आवागमन के योग्य नही है। उन्होने कहा है कि बारिश का पानी रेलवे ओवर ब्रिज की नींव मे जाने के कारण मिट्टी धसकने से ब्रिज क्षतिग्रस्त हुआ है जो कि निर्माण में गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। संसद ने इस पर रेल मंत्री से ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य में लापरवाही की जांच करा कर दोषी फर्म और अधिकारियों पर दंडात्मक कार्यवाही करने मांग की है ।0
0
Report
बद्रीनाथ धाम चढ़ावे गबन: जांच में आरोपी पकड़ा, FIR दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड | श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे के कथित गबन के मामले पर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कपरवान ने कहा, "हमें सोशल मीडिया के ज़रिए वहां चोरी के एक मामले के बारे में पता चला। इसके बाद एक जांच समिति बनाई गई। समिति की जांच में आरोपी दोषी पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज की और आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया।"0
0
Report
Advertisement
सिरसा: किसानों ने मुआवजे के लिए बिजली टावर पर चढ़कर धरना शुरू किया
Sirsa, Haryana:सिरसा। गांव वैदवाला में बिजली के टावर पर चढ़े 8 किसान। टावर ;लगाने के लिए अधिकृत की गई जमीन का उचित मुआवजा देने की मांग की। कलेक्टर रेट से पांच गुना ज्यादा मुआवजा देने की मांग कर रहे किसान। पिछले काफी दिनों से खेत में चल रहा था धरना। प्रशासन से बातचीत सफल नहीं होने के चलते टावर पर चढ़े किसान। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। टावर पर बिजली की तारें लगाने का काम रुकवाया। अलग अलग संगठनों से किसान प्रतिनिधि व् ग्रामीण किसानों के समर्थन में धरने पर बैठे। मौके पर भारी पुलिस दल बल किया गया तैनात।0
0
Report
बालाघाट में ई-अटेंडेंस में बड़े दिक्कत, 225 कर्मचारियों को नोटिस जारी
Raebareli, Uttar Pradesh:शिक्षा विभाग में लागू ई-अटेंडेंस व्यवस्था के बीच बालाघाट जिले से बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां 6 जुलाई को 225 कर्मचारियों ने ई-अटेंडेंस नहीं लगाया, जिसके बाद 'लोक सेवक कर्मचारी अटेंडेंस नॉट पंच' रिपोर्ट के आधार पर 225 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। इनमें प्राचार्य, उच्च माध्यमिक शिक्षक, शिक्षक और लिपिक जैसे जिम्मेदार पदों पर कार्यरत कर्मचारी भी शामिल हैं। वही दूसरे दिन भी 7 जुलाई को भी 165 कर्मचारीयों ने ई अटेंडेंस नहीं लगाया। सूची में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, पीएमश्री विद्यालय और संदीपनी विद्यालय सहित जिले के कई प्रतिष्ठित संस्थानों के कर्मचारी शामिल हैं। बालाघाट, कटंगी, किरनापुर, लांजी, लालबर्रा, खैरलांजी और वारासिवनी विकासखंडों से बड़ी संख्या में ई-अटेंडेंंस दर्ज नहीं होने से विभागीय अनुशासन पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ कर्मचारियों ने नेटवर्क और तकनीकी समस्या का हवाला दिया है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में अनुपस्थिति ने विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी धनश्री जैन ने बताया कि ई-अटेंडेंस प्रणाली शासन की महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जिसका उद्देश्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना और विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाना है। 6 जुलाई की रिपोर्ट के आधार पर जिन 225 कर्मचारियों की ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं हुई, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। सभी संबंधित कर्मचारियों से निर्धारित समय सीमा में स्पष्टीकरण मांगा गया है। हमारा उद्देश्य किसी को अनावश्यक रूप से दंडित करना नहीं, बल्कि विद्यालयों में समय पर उपस्थिति, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है।0
0
Report
बाइट: कुमारी सैलजा, वीरेंद्र सिंह, आदित्य सुरजेवाला और दीपेंद्र हुड्डा के बयान
Chandigarh, Chandigarh:बाइट - कुमारी सैलजा 121 चौधरी बीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री 121- आदित्य सुरजेवाला, कांग्रेस विधायक बाइट - दीपेंद्र हुड्डा, सांसद0
0
Report
Advertisement
आगरा में भारी बारिश से कपड़ा बाजार की दुकान धंसकर मलबे में, बचाव जारी
Noida, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा में हो रही तेज बारिश का कहर आगरा के सबसे बड़े कपड़ा बाजार के सुभाष बाजार में जमीन में समाई कपड़े की दुकान दुकान पर मौजूद थे 4 से 5 लोग जमीन धसने से दुकान जमींदोज होने से कई लोग अंदर मलबे में दबे घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम दबे लोगों को निकालने में जुटी घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप0
0
Report
युवती की चाकू घोपकर कर हत्या।
Saharanpur, Dara Kottala, Uttar Pradesh:थाना फतेहपुर पर एक महिला की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर जाकर थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा जांच की गई, तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि मीनू पुत्री बालकिशन, जो अपने मायके हरिजन कॉलोनी छुटमलपुर आई हुई थीं, वहां उनकी हत्या चाकू गोदकर उनके पति सन्नी सैनी पुत्र रमेश सैनी ग्राम राजापुर थाना फतेहपुर ने कर दी गई है। दोनों की शादी को लगभग 14 वर्ष हो चुके थे। लगातार मनमुटाव दोनों के बीच में चला आ रहा था। इसी कारण सन्नी द्वारा यह घटना कारित की गई है। मुख्य अभियुक्त सन्नी को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है एवं पूछताछ की जा रही है। तहरीर प्राप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
राम जन्मभूमि दान घोटाला: वकीलों ने रिपोर्ट नहीं दर्ज पर आंदोलन की धमकी दी
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, UP | राम मंदिर के लिए मिले दान में गड़बड़ी के मामले पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा कहते हैं, "अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में चोरी हुई थी, इसके बाद जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई। कमेटी ने कई लोगों को दोषी पाया और ट्रस्ट में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की बात सामने रखी। पूरी जानकारी के साथ याचिका और आवेदन देने के बावजूद, कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है, जिससे वकीलों में नाराज़गी है। इसके जवाब में, अगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाती है तो आंदोलन को तेज़ करने का फ़ैसला लेने के लिए एक बैठक की गई... वकीलों के संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल तीन दिनों के भीतर राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन जाकर दर्ज रिपोर्ट की कॉपी की मांग करेगा... अगर इसमें सफलता नहीं मिलती है, तो आगे विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई जाएगी। पूर्व अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के साथ-साथ अन्य वकीलों वाली यह कमेटी यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि रिपोर्ट दर्ज हो और उसकी जांच हो।0
0
Report
Advertisement
कानपुर में मौरंग लदा ट्राला पलटा, वैन चालक की जान बची, लंबा जाम लग गया
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग मौरंग लदा ट्राला पलटा, बाल-बाल बची वैन चालक की जान, लगा लंबा जाम। CHAKERI थाना क्षेत्र के गांधीग्राम में मौरंग लदा एक अनियंत्रित ट्राला पलट गया। सड़ק किनारे खड़ी एक स्टार्ट वैन ट्राले की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वैन चालक राजेश गुप्ता हादसे से ठीक कुछ सेकंड पहले चाय पीने के लिए नीचे उतरे थे, जिससे उनकी जान बच गई। मौरंग उतारते समय अचानक ट्राले का ब्रेक प्रेशर फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के कारण रामादेवी से टाटमील मार्ग पर सैकड़ों वाहन फंस गए और लंबा जाम लग गया। चकेरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात सामान्य कराया।0
0
Report
जालौन में जर्जर सीढ़ी गिरने से मां-बेटी सहित तीन घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में जर्जर मकान की सीढ़ियां अचानक भरभरा कर गिरी, जर्जर सीढ़िया गिरने से मलबे में दबे मां-बेटी समेत तीन लोग, सीढ़ियों के मलबे में तीन लोगों के दबने से मौके पर मची अफरा-तफरी, हादसे से मासूम बच्ची उसकी मां और अन्य महिला गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू कर तीनों लोगों को मलबे से निकाला बाहर, हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम कोंच हेमंत पटेल मौके पर पहुंचे, आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज उरई में कराया गया भर्ती, प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने झांसी किया रेफर, जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र के विरासिनी गांव का मामला।0
0
Report
RAPL Group Leads Modern Ayurveda to Global Standards in 70 Years
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं इवेंट के लिए स्पॉन्सर एवी नं. 7 विजुअल्स के लिए यू ट्यूब का लिंक— https://youtu.be/065xvAjgoYk?si=BjSyGI38Fij5t9gi RAPL ग्रुप: 1952 से आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ समाज निर्माण की दिशा में अग्रणी राजस्थान औषधालय प्राइवेट लिमिटेड (RAPL Group) की स्थापना वर्ष 1952 में इस उद्देश्य के साथ की गई कि आयुर्वेद को आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक के साथ जोड़कर अधिक प्रभावी, विश्वसनीय और जनसुलभ बनाया जा सके। सात दशकों से अधिक के अनुभव के साथ RAPL आज भारत की अग्रणी आयुर्वेदिक औषधि निर्माता कंपनियों में शामिल है तथा देश-विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका है। कंपनी की सफलता का आधार इसके संस्थापक एवं पूर्व चेयरमैन डॉ. एस.डी. चोपदार की दूरदर्शी सोच, आयुर्वेद के प्रति समर्पण तथा निरंतर शोध एवं नवाचार रहा है। उनके नेतृत्व में आधुनिक आयुर्वेद की सुदृढ़ नींव रखी गई। वर्तमान में डॉ. सत्तार दीवान, महबूब दीवान एवं सलीम दीवान के नेतृत्व में RAPL पारंपरिक आयुर्वेद को आधुनिक तकनीक एवं वैश्विक गुणवत्ता मानकों के साथ नई ऊँचाइयों तक पहुँचा रहा है। RAPL ने पारंपरिक चूर्ण के साथ-साथ टैबलेट, कैप्सूल, सिरप, ग्रेन्यूल्स, ऑयल, अवलेह तथा न्यूट्रास्यूटिकल्स जैसे आधुनिक डोज़ फॉर्म विकसित किए, जिससे आयुर्वेदिक उपचार अधिक सुविधाजनक एवं प्रभावी बन सका। वर्तमान में कंपनी 400 से अधिक आयुर्वेदिक, न्यूट्रास्यूटिकल एवं कॉस्मेटिक उत्पादों का निर्माण करती है, जिनका उपयोग नशा मुक्ति, मधुमेह, अस्थमा, जोड़ों के दर्द, वजन नियंत्रण तथा अन्य अनेक रोगों के उपचार में किया जाता है। साथ ही, कैंसर के प्रारंभिक चरणों के उपचार हेतु अनुसंधान भी निरंतर जारी है। राजस्थान में स्थित लगभग 40,000 वर्गफुट में फैला कंपनी का अत्याधुनिक विनिर्माण संयंत्र Rajasthan Herbal International Pvt. Ltd.0
0
Report
Advertisement
बद्रीनाथ दान घोटाले पर सरकार ने समिति बनाई, 15 दिनों में रिपोर्ट देगी
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार, उत्तराखंड | श्री बद्रीनाथ मंदिर में दान के कथित गबन के मामले पर स्वामी महंत रवींद्र पुरी कहते हैं, "सरकार ने अच्छा कदम उठाया है और BKTC ने सही फ़ैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने गढ़वाल कमिश्नर की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई है, जो 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी... हमारी राज्य सरकार ने तुरंत संज्ञान लिया और कार्रवाई की, और हम इसका स्वागत करते हैं..."0
0
Report
शाजापुर के सरकारी स्कूल की जर्जर हालत से बच्चों की शिक्षा खतरे में
Shajapur, Madhya Pradesh:सरकार ने बेहतर शिक्षा के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया है और सीएमराइज़ स्कूलों की शुरुआत की है, लेकिन आज भी ग्रामीण इलाकों में शासकीय स्कूलों की दयनीय स्थिति है। जर्जर भवनों में बच्चे पढ़ाई करने को मजबूर हैं। शाजापुर जिले के ग्राम निजामड़ी में संचालित शासकीय प्राथमिक स्कूल में कक्षा 1 से 5वीं तक पढ़ाई हो रही है और भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। बारिश के पानी की टपकन और छत के सरीयें जवाब दे चुके हैं, शौचालय और पीने के पानी की उपलब्धता नहीं है। शिक्षिका के जाने से डर है, बरामदे में पढ़ाई। 60-70 बच्चों से अब सिर्फ 8 बच्चे बचे हैं। भवन 10 साल से अधिक समय से जर्जर है और शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। विभाग ने डिस्मेंटल के आदेश दिए, फिर भी भवन नहीं हटे। अभिभावक और बच्चों ने सुरक्षा चिंताएं बताई। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा संज्ञान में मामला आया है, जाँच कराई जाएगी और बच्चों की शिक्षा बाधित न हो सके इसके लिए स्कूल को गांव की आंगनवाड़ी में शिफ्ट किया जाएगा।0
0
Report
HC ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 48 माह के एरियर से ब्याज शर्त हटाई
Jabalpur, Madhya Pradesh:Jabalpur- MP की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत HC ने राज्य सरकार की अपील पर सुनाया फैसला HC ने राज्य सरकार को दिए आदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दें 48 माह का एरियर्स साल 2019 से 2023 की एरियर्स राशि दे सरकार : HC HC ने एरियर्स के साथ 6% ब्याज देने की शर्त हटाई साल 2019 में केंद्र सरकार ने बढ़ाया था आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय केंद्र द्वारा मानदेय बढ़ाने पर राज्य सरकार ने घटा लिया था अपना अंशदान HC के दखल से राज्य सरकार ने साल 2023 में बहाल किया था अंशदान 2019 से 2023 के एरियर्स के लिए चल रही थी कानूनी लड़ाई।0
0
Report
Advertisement
