212601
लखनऊ बाईपास पर हादसे में कार चकनाचूर, गाड़ी के अंदर लाखों का शराब मिलने से मचा हड़कंप
Fatehpur, Uttar Pradesh:लखनऊ बाईपास के ओवर ब्रिज NH-2 पर देर रात हुए सड़क हादसे में एक KIA कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। इस हादसे में गाड़ी के अंदर लाखों की अंग्रेजी शराब की बोतले मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची है और हादसे के कारणों का जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रधानमंत्री के भरोसे से प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
Noida, Uttar Pradesh:| दिल्ली | शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "प्रधानमंत्री ने मुझ पर भरोसा जताया है और मुझे इतनी अहम ज़िम्मेदारी सौंपी है। पूरी विनम्रता और ज़िम्मेदारी की भावना के साथ मैं इस कर्तव्य को निभाऊंगा... मुझे यह अहम ज़िम्मेदारी देने और मुझ पर इतना भरोसा दिखाने के लिए मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता हूं। उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में, मैं पूरी ईमानदारी से काम करूंगा और इस विभाग में उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। पूरी लगन, विनम्रता और ईमानदारी के साथ मैं इस ज़िम्मेदारी को निभाने के लिए काम करूंगा। मुझे यह मौका देने के लिए मैं एक बार फिर प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता हूं..."0
0
Report
किन्नरों के आक्रोश बाद डेढ़ करोड़ आभूषण-नकद चोरी मामले में कार्रवाई की मांग तेज
Hajipur, Bihar:डेढ़ माह किन्नरों की गाड़ी से लगभग डेढ़ करोड़ के आभूषण और नगद चोरी होने के मामले में पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज किन्नरों ने जिला समाहरणालय का घेराव कर दिया और घण्टो आक्रोशपूर्ण प्रर्दशन किया।हालांकि कई अधिकारी इनसे बात करने पहुंचे जिन्हें किन्नरों के आक्रोश का सामना करना पड़ा आखिरकार एसपी और डीएम से मिलने के बाद इनका आक्रोश शांत हुआ।एसपी ने जहाँ दो दिन के अंदर मामले के उद्भेदन का आश्वासन दिया वहीं डीएम ने भी इनकी समस्याओं पर जरूरी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।बता दे कि लगभग डेढ़ माह पहले किन्नरों की गाड़ी से धुंआ निकलने का झांसा दे कर बदमाशो ने लाखों रुपये कैश और लगभग एक करोड़ से अधिक के आभूषण की चोरी कर ली थी जिसके बाद से ही किन्नर समाज चोरों की गिरफ्तारी और सामान बरामदگی की गुहार लगा रहा है लेकिन इस मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली है जिस कारण इनका आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बाइट-रूपक,किन्नर0
0
Report
NDMC का दावा: सुबह तक टॉल्स्टॉय मार्ग सहित संसद मार्ग साफ़ करने का लक्ष्य
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | NDMC के वाइस चेयरपर्सन कुलजीत सिंह चहल कहते हैं, "NDMC के सभी अधिकारी सड़कों पर हैं। विरोध-प्रदर्शन खत्म हो गया है और लोग लगभग जा चुके हैं। हमें उम्मीद है कि सुबह तक हम इस पूरे इलाके—टॉल्स्टॉय मार्ग, जंतर-मंतर, संसद मार्ग, जय सिंह मार्ग, CP एरिया—को साफ़ कर लेंगे... हमारे पास सफ़ाई करने वाली टीम और धोने वाली टीम है... हमने प्रधानमंत्री से सीखा है कि हमें अपनी ज़िम्मेदारी और जवाबदेही निभानी चाहिए... जब भी हमें कोई ज़िम्मेदारी दी जाती है—और शहर को साफ़-सुथरा और व्यवस्थित रखना हमारी ज़िम्मेदारी है—तो हमें खुद ज़मीनी स्तर पर जाकर हर चीज़ की निगरानी करनी होती है और सब कुछ ठीक-ठाक रखना होता है।" | स्पेशल CP (क्राइम) DC श्रीवास्तव की अगुवाई में पुलिस के सीनियर अधिकारी और NDMC के वाइस चेयरपर्सन कुलजीत सिंह चहल, 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) द्वारा सरकार के सामने अपनी मांगें रखे जाने और उनके मान लिए जाने के बाद विरोध-प्रदर्शन खत्म करने पर, वहाँ सफाई और हटाने का काम देख रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
कोटा में विजय मार्च: मोदी के हठ की हार
Kota, Rajasthan:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कोटा कांग्रेस का 'विजय मार्च', कहा- "यह मोदी के हठ की हार" NEET/CBSE पेपर लीक विवाद में छात्रों के समर्थन में रायपुरा चौराहे से निकली रैली; पीएम से माफी और मुकदमे वापस लेने की मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शनिवार को कोटा में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भव्य 'विजय मार्च' निकाला गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित यह मार्च रायपुरा चौराहे से शुरू हुआ। मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर "छात्र एकता जिंदाबाद" और "पेपर लीक नहीं - न्याय चाहिए" के जोरदार नारे लगाए। शहर जिला अध्यक्ष राखी गौतम ने इसे सत्य, लोकतंत्र और युवाओं की जीत बताते हुए कहा कि यह मोदी सरकार के हठ की हार और राहुल गांधी के निरंतर संघर्ष का परिणाम है। प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम स्वामी और पीसीसी महासचिव अमित धारीवाल ने NEET-CBSE पेपर लीक को भाजपा सरकार की नाकामी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार माफियाओं पर कार्रवाई के बजाय न्याय मांग रहे छात्रों पर लाठियां बरसा रही है। जिलाध्यक्ष कान सिंह सोनगरा ने तानाशाही के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। कांग्रेस ने रखीं तीन प्रमुख मांगें: प्रधानमंत्री छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। छात्रों पर लाठाचार्ज करने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। छात्रों पर लगाए गए सभी मुकदमे तुरंत वापस लिए जाएं।0
0
Report
सीजेपी का जंतर-मंतर आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील
Noida, Uttar Pradesh:करीब 49 दिनों तक चला सीजेपी का जंतर-मंतर आंदोलन अब पूरी तरह खत्म हो गया है। संगठन ने प्रदर्शन वापस लेने का ऐलान करते हुए सभी प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वे तुरंत धरनास्थल खाली कर शांतिपूर्वक अपने-अपने घर लौट जाएं। इसके बाद जंतर-मंतर पर सामान्य व्यवस्था बहाल करने का काम तेज हो गया है। पूरे इलाके में लगाए गए फिक्स्ड बैरिकेड हटाए जा रहे हैं। NDMC की टीमें पूरे जंतर-मंतर की साफ-सफाई में जुट गई है। प्रदर्शन के दौरान लगाए गए पोस्टर और बैनर हटाए जा रहे हैं, जबकि दीवारों और बस स्टैंड पर लिखे गए स्लोगन भी मिटाए जा रहे हैं।0
0
Report
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से NEET सुधारों पर केंद्र का स्पष्ट संकल्प दिखा
Noida, Uttar Pradesh:Amit Shah AmitShah भाजपाके कार्यकर्ताओंके लिए पदसे कहीं अधिक महत्वपूर्ण देश, हमारी युवा पीढ़ी और विद्यार्थी हैं। आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री dpradhanbjp जी का अपने पद से इस्तीफा इसी को दर्शाता है। मोदी सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है और पेपर लीक के विरुद्ध आवश्यक सुधारों के लिए कटिबद्ध है। पेपर लीक के दोषियों को कठोर दंड मिले, इसके लिए मोदी जी द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन कदमों से NEET परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों के साथ पूरा न्याय होगा। धर्मेंद्र प्रधान जी ने उनके कार्यकाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के प्रभावी क्रियान्वयन, मातृभाषाओं में परीक्षाओं की व्यवस्था, पीएम श्री विद्यालयों के विस्तार, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने, कौशल विकास एवं उद्योग-अकादमिक समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। परीक्षा प्रणाली को अधिक समावेशी और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में भी उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे हैं। उनका कार्यकाल भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के प्रति उनके समर्पण का परिचायक है।0
0
Report
Advertisement
यमुनानगर में बरसात के पहले जलभराव का डर, निगम दावे पर सवाल
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर: बरसाती सीज़न सिर पर है, लेकिन यमुनानगर में नगर निगम के जल निकासी के दावे फिर सवालों के घेरे में हैं। हर साल मानसून से पहले निगम प्रशासन शहर में जलभराव न होने देने और सभी मुख्य नालों व नालियों की शत-प्रतिशत सफाई का दम भरता है। हालांकि, ज़मीनी हकीकत इन दावों से काफी जुदा नज़र आ रही है। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों की मानें तो शहर के कई मुख्य इलाकों में नालियां कचरे और सिल्ट से अटी पड़ी हैं। लोगों का कहना है कि सफाई के नाम पर केवल खानापूरी की जाती है। नाले से निकाली गई गाद को सड़कों के किनारे छोड़ दिया जाता है, जो पहली ही बारिश में बहकर वापस नालों में समा जाती है। "हल्की सी बारिश होते ही सड़कें समंदर बन जाती हैं और दुकानों में पानी घुस जाता है। निगम सिर्फ कागजों में तैयारी दिखाता है, धरातल पर काम ज़ीरो है। 121 स्थानीय निवासी मानसून की पहली दस्तक से पहले ही लोगों में जलभराव का खौफ सताने लगा है। यदि समय रहते नालों की तली तक सफाई और सिल्ट का सही उठान नहीं किया गया, तो इस बार भी यमुनानगर वासियों को भारी जलभराव और गंदगी की मार झेलनी पड़ेगी। अब देखना होगा कि निगम के दावे सच साबित होते हैं या फिर हर बार की तरह जनता को राम भरोसे छोड़ दिया जाएगा।0
0
Report
मानसून में पानीपत के नालों में कचरे से जलभराव व डेंगू खतरा
Panipat, Haryana:मानसून में पानीपत डूबने की तैयारी? करोड़ों खर्च के बाद भी नालों में कचरे का अंबार, बदबू और बीमारी का खतरा ''सुनो सरकार'' में देखिए नगर निगम के दावों की हकीकत... बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश, लोगों ने कहा- सरकार के साथ जनता भी जिम्मेदार मानसून ने दस्तक दे दी है और हरियाणा के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में पानीपत नगर निगम के नालों की सफाई के दावों की हकीकत सामने आ रही है। शहर के कई बड़े नाले अब भी कचरे से अटे पड़े हैं। बदबू इतनी कि वहां कुछ देर खड़ा होना मुश्किल है और लोगों को डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का डर सता रहा है। ''सुनो सरकार'' में देखिए पानीपत से हमारी यह खास रिपोर्ट। मानसून शुरू हो चुका है और लगातार हो रही बारिश के बीच पानीपत नगर निगम के नाला सफाई अभियान की पोल खुलती नजर आ रही है। मेरे पीछे आप देख सकते हैं कि नाला कचरे से भरा पड़ा है। चारों ओर गंदगी और तेज बदबू है। यदि समय रहते सफाई नहीं हुई तो बारिश के दौरान जलभराव और बीमारियों का खतरा और बढ़ सकता है। इस बीच शहर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने की मुहिम चला रहे छोटे-छोटे बच्चों ने भी लोगों से जागरूक होने की अपील की। ओजस बच्चा जोकि पूरे पानीपत में पेड़ लगाता हूं और सफाई के लिए लोगों को जागरूक करता है ने कहा कि सबसे पहले हमें प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करना होगा। सरकार के साथ-साथ हम सभी की जिम्मेदारी है कि कचरा नालों में न फेंकें।" स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल सरकार पर जिम्मेदारी डालने से समस्या का समाधान नहीं होगा। आम नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। रेस्तरां संचालक ने बताया कि हम अपने रेस्तरां में बायोडिग्रेडेबल सामान का इस्तेमाल करते हैं और कचरा नगर निगम की गाड़ी को ही देते हैं। लेकिन अगर लोग रोजाना नालों में कचरा डालेंगे तो सफाई के बाद भी नाले फिर भर जाएंगे।" एक अन्य स्थानीय युवक ने भी लोगों को जिम्मेदार ठहराया। स्थानीय युवक ने कहा कि ड्रेनेज सिस्टम कचरा फेंकने के लिए नहीं बना है। लोग घर का कचरा सीधे नालों में डाल देते हैं। इससे नाले जाम होते हैं और बारिश में जलभराव की समस्या पैदा होती है।" वहीं स्थानीय महिला ने माना कि जिम्मेदारी जनता और प्रशासन दोनों की है। स्थानीय महिला का कहना है कि "सरकार सफाई पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, लेकिन प्रशासन की निगरानी में भी कमी है। सफाई कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को नियमित निरीक्षण करना चाहिए। साथ ही लोगों को भी नालों में कचरा फेंकने की आदत छोड़नी होगी।" मानसून के दौरान जाम नाले किसी बड़े खतरे से कम नहीं हैं। एक ओर जलभराव की आशंका है तो दूसरी ओर डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। अब जरूरत है कि प्रशासन नालों की सफाई में तेजी लाए, लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करे और आम लोग भी शहर को स्वच्छ रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।0
0
Report
महुआडीह पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर चोरी की घटना का सफल अनावरण, किया।
Mahuadih, Uttar Pradesh:महुआडीह (देवरिया) महुआडीह पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर चोरी की घटना का सफल अनावरण,करते हुए चोरी के माल सहित 01 अभियुक्त व 02 विधि विरुद्ध बालक गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के कुल 9,000/- रुपये (10-10 व 20-20 की गड्डी ) व उनकी निशानदेही पर हरैया बसंतपुर में झाड़ियों में छिपाकर कर रखे गये 25 देशी शराब बंटी बबली बरामद की गयी। तलाशी के दौरान चाकू मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमें में आर्मस एक्ट की बढ़ोतरी किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर संजय रेड्डी के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई।महुआडीह थाने में दर्ज मुकदमा संख्या178/2026 धारा 331(4), 305(a), 317(2),3(5) बी0एन0एस0 से संबंधित 02 विधि विरुद्ध बालक सहित 01 अभियुक्त मुकेश गुप्ता पुत्र श्याम बरन गुप्ता निवासी ग्राम गोठा रसूलपुर थाना महुआडीह जनपद देवरिया, उम्र करीब 19 वर्ष को दिनांक 24/25.07.2026 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर ग्राम गोठा रसूलपुर स्थित दुर्गा मंदिर के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी के कुल 9,000/- रुपये (10-10 व 20-20 की गड्डी ) व उनकी निशानदेही पर हरैया बसंतपुर में झाड़ियों में छिपाकर कर रखे गये 25 पाउच देशी शराब बंटी बबली बरामद की गयी।गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश गुप्ता उपरोक्त के पास से 01 अवैध चाकू भी बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में मुकदमा उपरोक्त में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-थानाध्यक्ष अमित कुमार राय उ0 नि0 प्रभात सिंह.उ0 नि0 शिव प्रकाश सिंह.का0 सुभाष यादव.रि0 का0 गणेश .रि0 का0 नीरज उपाध्याय .रि0म0का0 गोल्डी रि0म0का0 ज्योति मौर्य शामिल रही ।0
0
Report
Advertisement
NEP के सफल क्रियान्वयन से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र: शिक्षा नीति पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:Amit Shah भाजापा के कार्यकर्ताओं के लिए पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण देश, हमारी युवा पीढ़ी और विद्यार्थी हैं। आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी का अपने पद से इस्तीफा इसी को दर्शाता है। मोदी सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है और पेपर लीक के विरुद्ध आवश्यक सुधारों के लिए कटिबद्ध है। पेपर लीक के दोषियों को कठोर दंड मिले, इसके लिए मोदी जी द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन कदमों से NEET परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों के साथ पूरा न्याय होगा। धर्मेंद्र प्रधान जी ने अपने कार्यकाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के प्रभावी क्रियान्वयन, मातृभाषाओं में परीक्षाओं की व्यवस्था, पीएम श्री विद्यालयों के विस्तार, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने, कौशल विकास एवं उद्योग-अकादमिक समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। परीक्षा प्रणाली को अधिक समावेशी और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में भी उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे हैं। उनका कार्यकाल भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के प्रति उनके समर्पण का परिचायक है।0
0
Report
प्रतापगढ़ में बिजली काटने पर JE पर होटल संचालक ने धमकी दी, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ से खबर है जहां बिजली कनेक्शन काटना JE को महंगा पड़ गया। बिजली काटने पर होटल संचालक कमलेंद्र सिंह के विरुद्ध गाली गलौज करते हुए पिस्टल निकाल कर JE अजय कुमार को धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने होटल संचालक कमलेंद्र सिंह के विरुद्ध धारा गाली गलौज, धमकी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया, और मामले की जांच शुरू कर दी है। देहात कोतवाली के कटरा-मेन्दनीगंज स्थित कालिका होटल में 16 लाख रुपए विद्युत बिल बकाया होने पर JE अजय कुमार ने होटल पर बिजली काट दी। होटल मालिक को पता चला तो वह कैप कार्यालय पहुंच गया, जहां उसने JE को पिस्टल दिखाकर धमकाने और गाली गलौज की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। भूपियामऊ उपकेंद्र पर तैनात JE ने देहात कोतवाली में तहरीर दी। SI/CO आशुतोष मिश्रा के अनुसार JE की शिकायत पर होटल संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बाइट: आशुतोष मिश्रा (सीओ सिटी प्रतापगढ़).0
0
Report
दमोह: चौकीदारों पर जंगल से सागौन चोरी, बर्खास्त, बीट गार्ड सस्पेंड
Damoh, Madhya Pradesh:चौकीदार निकले चोर, गवा बैठे नौकरी, बीट गार्ड हुआ सस्पेंड.. एंकर/ चौकीदार चोर है ये जुमला पिछले कुछ सालों से राजनैतिक जुमला बन गया है और जो भी सुनता है उसका दिमाग कहीं और ही चला जाता है लेकिन दमोह में फारेस्ट के दो चौकीदारों ने इस जुमले को सच साबित कर दिया है और इस सच के सामने आने के बाद दो चौकीदार अपनी नौकरी से हाथ जी नहीं धो बैठे बल्कि उन पर आपराधिक मामला भी दर्ज हुआ है इसके साथ ही एक बीट गार्ड की नौकरी पर भी संकट के बादल लहरा रहे है। दरअसल दमोह जिले की तारादेही फारेस्ट बीट के तहत आने वाले बरपटा में तैनात दो चौकीदारों हल्के भाई और अभिषेक पर जंगल विभाग की जब्त सागौन की लकड़ी चोरी करने का आरोप लगा है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब इसी इलाके में फर्नीचर बनाने वाले बैजू आदिवासी के घर कर कुछ लोगों ने सागौन की लकड़ी देखी तो उन्होंने अपने स्तर पर पता किया और बुजुर्ग बैजू ने साफ साफ बता दिया कि ये लकड़ी दोनों चौकीदार लेकर आए है और उनके फर्नीचर को बनाया जा रहा है। बुजुर्ग के घर कर रखी सागौन की लकड़ी की तादात ने साफ कर दिया कि यहां चोरी की लकड़ी लाई गई है। वीडियो वायरल हुआ तो इलाके के फारेस्ट ऑफिसर ने मामले को संज्ञान में लिया और जांच कराई गई तो जांच में साफ हो गया कि सागौन की ये लकड़ी दोनों चौकीदार इस बुजुर्ग को देकर गए थे जिनसे उनका फर्नीचर बन रहा था ये वही लकड़ी थी जो कुछ दिनों पहले जंगल माफिया के कब्जे से जब्त हुई थी जिसे डिपो में रखना था लेकिन चौकीदारों ने इसे वहां रखने की बजाए उसे फर्नीचर बनाने के लिए दे दिया। । इस मामले मे फारेस्ट बीट गार्ड की भूमिका भी संदेहों के घेरे में दिखी, तेंदूखेड़ा वन मंडल के एसडीओ ने जांच को पूरा करने के बाद डीएफओ को भेजा और यहां से इन दोनों आरोपी चोकीदार को पद से बर्खास्त किया गया है वहीं बीत प्रभारी को सस्पेंड किया गया है। बाइट/ बैजू बाइट/ प्रतीक दुबे ( एसडीओ बन मंडल तेंदूखेड़ा दमोह) बाइट/ ईश्वर जरांडे ( डीएफओ दमोह)0
0
Report
Advertisement
नीट पेपर लीक के बाद दमोह में कैंडिल मार्च श्रद्धांजलि
Damoh, Madhya Pradesh:नीट एग्जाम पेपर लीक के बाद तनाव में सुसाइड करने वाले छात्र छात्राओं को दी गई श्रद्धांजलि... नीट एग्जाम पेपर लीक मामले में दिल्ली से लेकर देश के सुदूर अंचलों तक हुए विरोध के बाद जहां केंद्रीय मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा वहीं जंतर मंतर पर ही रहे आंदोलन की भी समाप्ति हुई लेकिन देश के स्टूडेंट्स में उन लोगों के जाने का हम साफ़ दिखाई दे रहा है जिन स्टूडेंट्स ने पेपर लीक की वजह से कम गवाई। एमपी के दमोह में बीती रात बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने कैंडिल मार्च निकाला और शहर के हृदय स्थल घंटाघर पर गांधी प्रतिमा के सामने केंडिल जलाकर उन छात्र छात्राओं को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने अपनी जान असमय गंवाई है। यहां आयोजित श्रद्धांजली सभा में विद्यार्थियों ने प्रार्थना की कि जिन बच्चों ने ये कदम उठाया आगे कोई भी ऐसे कदम न उठाये ईश्वर बच्चों को इतनी शक्ति प्रदान करें।0
0
Report
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर गजेंद्र यादव बोले: इस्तीफा वापस लेने का विचार करें
Durg, Chhattisgarh:एंकर-नीट मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा को लेकर जहां एक और देशभर में सियासी बवाल चल रहा है इसी बीच छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बड़ा बयान सामने आया है गजेंद्र यादव ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में शिक्षा विभाग में कई आयाम तय किए हैं इतना ही नहीं धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा क्षेत्र में बहुत अच्छा काम किया है इसलिए धर्मेंद्र प्रधान को अपने इस्तीफा पर एक बार पुनः विचार करना चाहिए और उन्हें अपना इस्तीफा वापस ले लेना चाहिए.बाइट-गजेंद्र यादव शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़0
0
Report
भातसा डेम 86% भर गया; पांच दरवाजे खुले, मुंबई को पानी की राहत मिली
Thane, Maharashtra:मुंबईची पाणीटंचाईची चिंता मिटली. भातसा धरण 86% भरले, 5 दरवाजे उघडले. मुंबईकरांसाठी दिलासादायक बातमी! भातसा धरण वेगाने भरले आहे. धरणाचे पाच दरवाजे प्रत्येकी 25 सेंटीमीटरने उघडण्यात आले; त्यानंतर धरणातून 3,064 क्यूसेक पाण्याचा नियंत्रित विसर्ग सुरू झाला. जलसंपदा विभागाच्या अहवालानुसार धरणाची पाणीपातळी 137.38 मीटर झाली असून उपयुक्त पाणीसाठा 86 टक्केहून अधिक म्हणजे 817.881 दशलक्ष घनमीटर झाला आहे. सकाळी 8 वाजेपर्यंत 159 मिमी पाऊस झाला. चालू पावसाळ्यातील एकूण पर्जन्यमान 1,872 मिमीपर्यंत पोहोचले आहे. धरणाची पूर्ण जलसाठा पातळी 142.07 मीटर असून पावसाचा जोर टिकल्यावर धरण लवकरच पूर्ण क्षमतेने भरण्याची शक्यता आहे. भातसा धरण समाधानकारक पातळीवर पोहोचल्याने यंदा पाणीटंचाईची चिंता दूर झाली आहे. परंतु विसर्ग वाढण्याची शक्यता असल्याने नदीकाठच्या गावांतील नागरिकांनी प्रशासनाच्या सूचनांचे पालन करावे.0
0
Report
Advertisement
