212601
फतेहपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं का पुलिस ऑफिस का घेराव, कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक भाजपा कार्यकर्ता के फांसी लगाने के मामले में पुलिस ऑफिस का घेराव कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भाजपा कार्यकर्ता की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसे कानपुर में भर्ती कराया गया है। ASP ने पूरे मामले की जांच के लिए सीओ सिटी को निर्देशित किया है। भाजपा कार्यकर्ता सदर कोतवाली के शादीपुर इलाके का निवासी है और कार्यकर्ता कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वैशाली में रातभर छापेमारी: 75 ग्राम हेरोइन, 142 कैप्सूल के साथ एक गिरफ्तारी
Hajipur, Bihar:वैशाली में नशे के सौदागरों के खिलाफ प्रशासन ने आधी रात बड़ा अभियान छेड़ दिया! जब पूरा शहर सो रहा था, तब DM वर्षा सिंह खुद सड़क पर उतरीं और नशे के कारोबार के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया। हाजीपुर, महुआ और महनार तीनों अनुमंडलों में छापेमारी की गई। कार्रवाई में 75 ग्राम हेरोइन, 142 नशीले कैप्सूल और 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई है। हाजीपुर के चौहटा चौक पर DM का काफिला रुका और एक दुकान में छापेमारी शुरू हुई। नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन अब एक्शन मोड में है। DM वर्षा सिंह ने देर रात खुद अभियान की कमान संभाली। हाजीपुर से लेकर महुआ और महनार तक छापेमारी की कार्रवाई की गई।इस अभियान के दौरान नशीले पदार्थों की बरामदगी ने प्रशासन की कार्रवाई को अहम बना दिया है। छापेमारी में 75 ग्राम हेरोइन, 142 नशीले कैप्सूल और 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।कार्रवाई की तस्वीर हाजीपुर के चौहटा चौक से सामने आई, जहां देर रात DM کا काफिला अचानक रुका। इसके बाद एक दुकान में छापेमारी की गई और वहां से नशीले पदार्थ बरामद किए गए। DM की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई से इलाके में हलचल तेज हो गईनशे के कारोबार से जुड़े ठिकानों की पहचान करना और सूचना मिलने पर कार्रवाई करना। हालांकि, बरामदगी और गिरफ्तारी से जुड़े मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जानकारी संबंधित अधिकारीयों से स्पष्ट होना बाकी है।DM वर्षा सिंह ने संबंधित अधिकारियों को नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि नशीले पदार्थों की बिक्री या कारोबार से जुड़ी कोई सूचना मिले, तो प्रशासन को जानकारी दें।वैशाली को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ प्रशासन ने अभियान तेज करने का संकेत दिया है। अब देखना होगा कि इस कार्रवाई के बाद नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक कार्रवाई की आंच कब पहुंचती है। फिलहाल, हाजीपुर से महुआ और महनार तक प्रशासन की छापेमारी ने नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त संदेश दिया है।0
0
Report
इंदौर में IND बनाम WI टी-20: स्टेडियम तैयार, सुरक्षा कड़ी, प्रेमी उत्साहित
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर। होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को दोनों टीमें चार्टर्ड फ्लाइट से दोपहर करीब 2:40 बजे इंदौर पहुंची। एयरपोर्ट से भारतीय टीम रेडिसन होटल और वेस्टइंडीज की टीम मैरिएट होटल के लिए रवाना हुई। मैच को लेकर शहर में क्रिकेट का उत्साह बढ़ने लगा है। होलकर स्टेडियम के बाहर टीम इंडिया की जर्सी, टी-शर्ट और कैप की दुकानें सज गई हैं। क्रिकेट प्रेमी मैच से पहले टीम के रंग में रंगने के लिए खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, संबंधित विभाग खिलाड़ियों की सुरक्षा और दर्शकों की सुविधाओं को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं खिलाड़ियों की आवाजाही के लिए रूट भी तय किया गया है। स्टेडियम जाते समय एबी रोड का रास्ता लिया जाएगा। खिलाड़ियों के होटलों और स्टेडियम में सुरक्षा बढ़ाई है। दर्शकों के प्रवेश, आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है और सभी की निगाहें रविवार को होने वाले रोमांचक मैच पर टिकी हैं।0
0
Report
जोधपुर: शारदीय नवरात्रि शुरू, मेहरानगढ़ के चामुंडा माता मंदिर पर सुरक्षा कड़ी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ कल से होने जा रहा है। नवरात्रि के दौरान विश्व प्रसिद्ध मेहरानगढ़ फोर्ट स्थित चामुंडा माता मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। घट स्थापना से पहले पुलिस कमिश्नर अंशुमान भोमिया के नेतृत्व में अधिकारियों ने मेहरानगढ़ फोर्ट पहुंचकर चामुंडा माता मंदिर के दर्शन स्थल तक जाने वाले रूट का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एडीसीपी ट्रैफिक शालिनी राज, एडीसीपी नरेंद्र सिंह, एडीसीपी रविन्द्र बोथरा, आरपीएस रमेश चंद्र, थानाधिकारी सोमकरण, सुरेश पोटोलिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन की ओर से नवरात्रि के दौरान दो शिफ्ट में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सुरक्षा के साथ श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही और भीड़ नियंत्रण पर भी विशेष फोकस रहेगा। पुलिस कमिश्नर अंशुमान भोमिया ने बताया कि 10 दिवसीय नवरात्रि आयोजन में पुलिस प्रशासन के साथ-साथ मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट की ओर से भी व्यवस्थाओं में पूर्ण सहयोग किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
गाजीपुर के निजी स्कूल में सात वर्षीय छात्र की करंट से मौत
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के प्राइवेट स्कूल में परीक्षा देने पहुंचा 7 वर्षीय छात्र की करंट लगने से मौत, परिजनों की तहरीर पर प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज जंगीपुर थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर स्थित डीएम पब्लिक स्कूल की घटना परीक्षा देने स्कूल पहुंचा था कक्षा तीन का छात्र उत्कर्ष गुप्ता प्ले ग्राउंड में खेलते समय टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आया मासूम सुबह करीब 8:20 बजे परिजनों को मिली करंट लगने की सूचना, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया मासूम की मौत से परिवार में मचा कोहराम, माता-पिता का इकलौता बेटा था उत्कर्ष परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल प्रधानाचार्य के मुताबिक, रात में बंदरों के कारण बिजली का तार टूटकर प्ले ग्राउंड में गिर गया था पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, शव मर्चरी हाउस भेजा गया सीओ सिटी अनिल कुमार के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच में जुटी है गाजीपुर में स्कूल में परीक्षा देने पहुंचे सात साल के मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। जिस स्कूल में बच्चा अपना भविष्य संवारने पहुंचा था, उसी स्कूल के प्ले ग्राउंड में बिजली के टूटे तार ने उसकी जिंदगी छीन ली। मासूम की मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मची है। वहीं, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामला जंगीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर छह स्थित सरस्वती नगर के डीएम पब्लिक स्कूल का है, जहाँ कक्षा तीन में पढ़ने वाले सात वर्षीय उत्कर्ष गुप्ता की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, जंगीपुर निवासी दिलीप गुप्ता का सात वर्षीय बेटा उत्कर्ष शनिवार सुबह करीब आठ बजे परीक्षा देने स्कूल पहुंचा था। परीक्षा और प्रार्थना शुरू होने से पहले वह अन्य बच्चों के साथ स्कूल परिसर के प्ले ग्राउंड में खेल रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 8 बजकर 20 मिनट पर परिजनों को सूचना मिली कि उत्कर्ष को बिजली का करंट लग गया है और उसे गाजीपुर स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा है। आनन-फानन में परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। उत्कर्ष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन अदिति भी है। जिस घर में बच्चों की हंसी-खुशी गूंजती थी, वहां अब मातम पसरा है। सात साल के बेटे को खोने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने इस हादसे के लिए स्कूल प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि यदि बिजली के तार की सुरक्षा को लेकर उचित इंतजाम किए गए होते, तो शायद मासूम की जान बच सकती थी। वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज गुप्ता के मुताबिक, रात में बंदरों के कारण बिजली का तार टूटकर प्ले ग्राउंड में गिर गया था। यह तार स्कूल की चहारदीवारी के ऊपर लगाया गया था। इसी तार की चपेट में आने से छात्र को करंट लग गया। घटना के बाद पुलिस ने मृतक छात्र के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
बदायूं: घर में किशोरी को दबोचने के बाद विरोध पर मां-परिवार से मारपीट
Budaun, Uttar Pradesh:Badaun Breaking बदायूँ के उघैती थाना क्षेत्र में घर में अकेली किशोरी को दबोचने का आरोप, विरोध करने पर मां और परिवार से मारपीट! किशोरी की चीख-पुकार सुनकर मौके पर दौड़ी मां, महिला को देख आरोपी युवक फरार। शिकायत करने पर दबंगों पर पूरे परिवार के साथ मारपीट का आरोप。 मारपीट में मां को आई चोटें, रोते-बिलखते बच्चों को लेकर थाने पहुंची महिला。 पीड़िता का पति परदेस में करता है मेहनत-मजदूरी。 पीड़ित महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार。 पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज की जांच जारी0
0
Report
कुत्ते रोबोट डॉग पर प्रतिक्रिया दिखाते हैं
Noida, Uttar Pradesh:Dogs respond to a robot dog0
0
Report
Advertisement
राजगीर जू सफारी में रिंकू सिंह समेत खिलाड़ियों का भ्रमण
Nalanda, Bihar:राजगीर स्थित जू सफारी और नेचर सफारी में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह समेत अन्य खिलाड़ियों ने भ्रमण किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और वन्यजीवों को करीब से देखा। राजगीर की खूबसूरत वादियों और जैव विविधता ने खिलाड़ियों को खासा आकर्षित किया। भ्रमण के दौरान रिंकू सिंह ने जू सफारी में वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक वातावरण में देखना रोमांचक और ज्ञानवर्धक अनुभव बताया। उन्होंने पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की। साथ ही युवाओं और खेल प्रेमियों से प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण करने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की। खिलाड़ियों के आगमन से राजगीर पर्यटन को भी नई पहचान मिलने की उम्मीद है।0
0
Report
गायघाट में आइसक्रीम मामले: फर्जी लेबल से बच्चों के होंठ चिपके, जांच जारी
Motihari, Bihar:मोतिहारी में हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट हाई स्कूल के गेट पर आइसक्रीम खाने से बच्चों के बीमार होने की घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन (सीएस) सहित अन्य अधिकारियों ने शनिवार को जांच कराई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस द्वारा जब्त किए गए आइसक्रीम के ठेले से नमूना संग्रह किया। साथ ही बच्चों द्वारा खाई गई आइसक्रीम के रैपर का ठेले में रखी आइसक्रीम से मिलान किया। दोनों के एक समान पाए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी कोटवा थाना क्षेत्र के कररिया गांव पहुंचे, जहां बेस्ट चॉइस आइसक्रीम की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। पुलिस की मौजूदगी में फैक्ट्री में रखी सभी आइसक्रीम को नष्ट करा दिया गया। जांच के दौरान सामने आया कि फैक्ट्री संचालक बिना लाइसेंस के फर्जी लेबल लगाकर आइसक्रीम का निर्माण कर रहा था। फैक्ट्री का संचालन माधोपुर मधुमालत निवासी रंजीत प्रसाद गुप्ता के पुत्र मासूम कुमार द्वारा किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जब्त आइसक्रीम का नमूना जांच के लिए पटना स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गैरकानूनी तरीके से आइसक्रीम फैक्ट्री संचालित करने वाले संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कल आइस्क्रीम खाने पर होंठ चिपकने से मचा था हड़कंप गौरतलब है कि शुक्रवार को गायघाट हाई स्कूल के गेट के पास एक विक्रेता आइसक्रीम बेचने पहुंचा था। इसी दौरान आइसक्रीम खाने के बाद करीब आधा दर्जन बच्चों के होंठ आपस में चिपक गए थे। बच्चों के होंठ जबरन छुड़ाने के दौरान खून निकलने की बात भी सामने आई थी। घटना के बाद परिजन बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने आइसक्रीम बेचने वाले को पकड़ लिया और ठेला जब्त कर लिया था। इसके बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की। अब आइसक्रीम के नमूने की लैब जांच से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि बच्चों के होंठ चिपकने के पीछे क्या कारण था।0
0
Report
हर साल कुछ मिनटों में सूर्य की रोशनी से योसेमाइट झरना आग की नदी दिखे
Noida, Uttar Pradesh:For a few minutes each year, sunlight makes this Yosemite waterfall look like a river of fire.0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हड़कंप
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में सड़क पर एक पल की चूक और जिंदगी पर बन आई! गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर अचानक यू-टर्न ले रही मैजिक गाड़ी को बचाने के चक्कर में ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। ट्रॉली पहले डिवाइडर पर चढ़ी और फिर सड़क की दाहिनी लेन में पलट गई। देखते ही देखते सड़क पर ईंटों का ढेर बिखर गया। इसी बीच सामने से आ रही कार भी ट्रॉली की चपेट में आने से बाल-बाल बची। कार चालक ने ऐन वक्त पर ब्रेक लगाकर अपनी गाड़ी रोक ली। हादसे का यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। तस्वीरें देखकर आप भी समझ सकते हैं कि सड़क पर अचानक होने वाली लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है। तस्वीरें गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में बरगदवा चौकी अंतर्गत गोरखपुर-सोनौली मार्ग की हैं। यहां एक मैजिक गाड़ी को बचाने के प्रयास में ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। जानकारी के मुताबिक, रॉयल मार्का ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली महुआतार की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान मोहरीपुर की ओर जा रही एक मैजिक गाड़ी ने महेसरा चुंगी कट से अचानक यू-टर्न ले लिया। मैजिक गाड़ी को सामने देखकर ट्रैक्टर चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रॉली डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद जो हुआ, उसने सड़क से गुजर रहे लोगों को सकते में डाल दिया। डिवाइडर पर चढ़ने के बाद ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली दाहिनी लेन में जाकर पलट गई। ट्रॉली पर लदी ईंटें सड़क पर बिखर गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अचानक हुए इस हादसे के बीच सड़क पर यातायात कर रहे दूसरे वाहन भी खतरे की जद में आ गए। सड़क पर बिखरी ईंटों के कारण स्थिति और जोखिम भरी हो गई। हादसे के दौरान सामने से एक कार आ रही थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली को पलटते देख कार चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और समय रहते ब्रेक लगा दिया। कार चालक की इस सतर्कता से उसकी गाड़ी ट्रॉली और सड़क पर बिखरी ईंटों की चपेट में आने से बच गई। अगर कार चालक समय पर गाड़ी नहीं रोकता, तो हादसा और गंभीर हो सकता था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें हादसे का घटनाक्रम कैद बताया जा रहा है। फुटेज में दिखाई देने वाली तस्वीरें सड़क पर अचानक लिये गए यू-टर्न और भारी वाहन को नियंत्रित करने की चुनौती को उजागर करती हैं। सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल? गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर हुई यह घटना सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। अचानक यू-टर्न लेना, भारी वाहनों के पास पर्याप्त दूरी नहीं रखना और सड़क पर सतर्कता की कमी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। फिलहाल, गोरखपुर के इस हादसे का सीसीटीवी घटनाक्रम चर्चा में है। गनीमत रही कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के दौरान सामने से आ रही कार समय रहते रुक गई और एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना साफ संदेश देती है कि सड़क पर जल्दबाजी और अचानक लिए गए फैसले दूसरों की जान को भी खतरे में डाल सकते हैं।0
0
Report
सुबह की धूप में पहाड़ों की चोटियाँ सोने जैसी चमकें, अल्पेनग्लो का दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:Watch this mountain peaks glow gold in morning sunlight, a phenomena called alpenglow0
0
Report
Hyundai का ऑटोमेटेड रोबोट हर terrain पर, कहीं भी ले जाने में सक्षम
Noida, Uttar Pradesh:Hyundai’s autonomous robot, designed to navigate any terrain, adapt to any environment, and transport anything, anywhere.0
0
Report
Advertisement
हरियाणा मंत्रिमंडल ने स्थानीय निकायों को राजस्व हिस्सा और वेतन-फायदे के फैसले मंजूर किए
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमन्त्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक। मंत्रिमंडल के बाद मुख्यमंत्री की प्रेस वार्ता में कहा गया कि स्थानीय निकायों को छठे राज्य वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार धनराशि हस्तांतरण जारी रखा जाएगा। ग्रामीण और शहरी स्थाई निकायों को वित्त वर्ष 2026-27 से अगले राज्य वित्त आयोग की सिफारिशें आने तक धनराशि मिलती रहेगी। राज्य के अपने कर राजस्व का वास्तविक आधार पर 7% हिस्सा स्थानीय निकायों को दिया जाएगा। 55% हिस्सा पंचायती राज संस्थाओं और 45% हिस्सा शहरी स्थानीय निकायों को मिलेगा। ग्राम पंचायत और शहरी स्थानीय निकायों को धनराशि का आवंटन 80% जनसंख्या और 20% क्षेत्रफल के आधार पर किया जाएगा। जिला परिषदों, पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों के बीच धनराशि का वितरण 10%, 15% और 75 प्रतिशत के अनुपात में होगा। मंत्रिमंडল ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के पात्र परिवारों की वार्षिक आय सीमा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपए करने का निर्णय लिया। लाभार्थियों को लाइवनेस सत्यापन अब हर तीन महीने में एक बार कराना होगा। यह व्यवस्था 1 नवंबर 2026 से लागू होगी। मुख्यमंत्री। मंत्रिमंडल ने नागरिक संसाधन सूचना विभाग को स्वतंत्र विभाग का दर्जा देने की मंजूरी दी। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड को CRID के प्रशासनिक नियंत्रण में लाने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के मीडिया कर्मियों के हित में भी महत्वपूर्ण निर्णय दिए गए। हरियाणा मीडिया कर्मी कल्याण कोष प्रशासन योजना के तहत पात्र मीडिया कर्मियों को दी जाने वाली अधिकतम वित्तीय सहायता राशि 5 लाख करने की मंजूरी दी गई। हमारी सरकार मीडिया कर्मियों के कल्याण और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हरियाणा मंत्रिमंडल ने पूर्व अग्नि वीरों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया। राज्य की अग्नि वीर नीति के दायरे में आने वाले ग्रुप सी पदों की सीधी भर्ती में पूर्व अग्नि वीरों को सभी प्रकार की लिखित परीक्षाओं से छूट देने की मंजूरी दी। वन्य जीव रक्षक, भारतीय रिजर्व बटालियन में कांस्टेबल, राज्य आपदा मोचन बल में कांस्टेबल तथा फायर ऑपरेटर कम ड्राइवर के पदों के लिए आवेदन करने वाले पूर्व अग्नि वीरों को लागू प्रावधानों के अनुसार शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट और शारीरिक माप परीक्षण से भी छूट देने का निर्णय लिया गया।0
0
Report
कांग्रेस के 2 पार्षद भाजपा में शामिल: सूरतगढ़ पालिका में बदलाव की गूंज
Sri Ganganagar, Rajasthan:सूरतगढ़ में कांग्रेस सिबंल पर चुनाव जीत कर पार्षद बने 2 पार्षदों ने आज कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। पालिका के वार्ड नंबर 6 के हरिराम स्वामी व वार्ड नंबर 7 के शिवशंकर नायक को भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह मान, पालिकाध्यक्ष ज्योति कंवर, नगर मंडल अध्यक्ष गौरव बलाना ने पालिकाध्यक्ष के निवास पर पत्रकारों के समक्ष भाजपा का दुपट्टा पहना कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। इससे पहले जिलाध्यक्ष मान ने कहा कि पालिका चुनाव में जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप भाजपा का बोर्ड बना है। प्रदेश में भाजपा की सरकार होने से शहर के विकास को गति मिलेgi। पालिकाध्यक्ष ज्योति कंवर ने शहरवासियों को शहर के विकास व समस्याओं का समाधान करवाने का वादा किया है, वे पार्टी पार्षदों के सहयोग से विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सिबंल पर चुनाव जीते पार्षद हरिराम स्वामी व शिवशंकर नायक ने वार्डों में विकास कार्य तेजी से हो भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। उनका यह निर्णय शहर हित में होने के साथ पालिका बोर्ड को मजबूती प्रदान करेगा, इसे जनता को लाभ होगा। पालिकाध्यक्ष ज्योति कंवर ने दोनों पार्षदों का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत करते हुए मुंह मीठा करवाया, साथ ही विश्वास दिलाया कि उनके वार्डों में विकास करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए दोनों पार्षदों से पत्रकारों के पूछने पर कहा कि उनके वार्ड कच्ची बस्ती के वार्ड होने से विकास की आवश्यकता है। नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड होने से उनके भाजपा में शामिल होने से वार्डों का विकास होने के साथ जनता को फायदा मिलेगा। इस दौरान भाजपा नेता संदीप कासनिया, मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, विकास शेखावत सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।0
0
Report
झुंझुनूं में बालिका दिवस: 150 छात्राएं और 25 शिक्षिकाओं का सम्मान
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में 15वां अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह आयोजित अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाओं का सम्मान शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 150 छात्राएं सम्मानित 25 शिक्षिकाओं को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और उपहार देकर बढ़ाया बालिकाओं का हौसला अतिथियों ने कहा- शिक्षा और खेल में जिले की बेटियां कर रही हैं शानदार प्रदर्शन झुंझुनूं जिले में 15वें अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर में अंबेडकर भवन में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 150 छात्राओं तथा 25 शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने बालिकाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें भविष्य में भी विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक राजेंद्र सिंह खीचड़ ने की, जबकि डाइट प्रधानाचार्य सुमित्रा झाझड़िया मुख्य अतिथि रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में सहायक जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक शिक्षा) दुर्गावती, सहायक निदेशक कपिल कुलहरि, एडीईओ राजेश कुमार हलवान, डाइट व्याख्याता प्रेमेंद्र कुलहरि, कार्यक्रम अधिकारी राजपाल फौगाट, विनीत कुमार, बलबीर हुड्डा, सुरेंद्र कुमार यादव, प्रधानाचार्य रामचंद्र यादव और व्याख्याता मुकेश लांबा मौजूद रहे।सहायक परियोजना समन्वयक रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जिले की 150 छात्राओं और 25 शिक्षिकाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण, नृत्य, गायन, वाद-विवाद, मॉडल प्रदर्शनी, गार्गी, मीना मंच और खेलकूद सहित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न, टी-शर्ट, टोपी, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया।अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक राजेंद्र सिंह खीचड़ ने कहा कि जिले की बालिकाएं शिक्षा और खेल के क्षेत्र में राजस्थान में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। विभाग का प्रयास रहेगा कि बालिकाओं की उपलब्धियों का स्तर लगातार ऊंचा उठे। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।सहायक निदेशक कपिल कुलहरि ने कहा कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारी करवाने वाली शिक्षिकाओं का आभार जताया। साथ ही विद्यालयों को निर्देश दिए कि प्रतिभावान बालिकाओं का चयन कर उन्हें विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों में अधिक से अधिक अवसर प्रदान किए जाएं, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।कार्यक्रम का मंच संचालन सुमित्रा और सत्यनारायण शर्मा ने किया। आयोजन की व्यवस्थाओं में व्याख्याता अजय बिंदल, राजेश राहड़, उपप्रधानाचार्य विकास कुलहरि, ताराचंद देशप्रेमी, सविता तोमर, संदीप कुमार, सुमेर, संगीता, नरेश कुमार, शबनम खान, कमलेश कुमार और मुदस्सर नजर सहित अन्य ने सहयोग किया। बाइट 01 : राजेश शर्मा कार्यक्रम प्रभारी (ब्लेक शर्ट) बाइट 02 : प्रमेन्द्र कुल्हार, डाइट व्याख्याता (व्हाइट शर्ट)0
0
Report
Advertisement
