212601
फतेहपुर में 1 किलो 800 ग्राम गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर के मालवा थाने की पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़ा गया अभियुक्त मलवां थाना क्षेत्र के तहत सेनीपुर गांव का रहने वाला है जिसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस यानी मादक पदार्थों की तस्करी के मुकदमे दर्ज है। पुलिस को मूकबीर के जरिए सूचना मिली थी कि युवक चतुरिन का पूरवा गांव के मोड़ के पास बाइक से खड़ा है और कहीं गांजे की डिलीवरी देने जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राज्यसभा चुनाव में मध्य प्रदेश-झारखंड: नामांकन पर RO फैसलों को लेकर तकरार
Ranchi, Jharkhand:झारखंड सहित जिन राज्यों में राज्यसभा के चुनाव हो रहे हैं वहां सर गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया गया वहीं दूसरी तरफ झारखंड में निर्दलीय भाजपा समर्थित प्रत्याशी के नामांकन पत्र में आपत्ति जताए जाने के बाद उनके नामांकन पत्र को होल्ड कर दिया गया है। दो राज्यों में अलग-अलग की गई कार्रवाई पर कांग्रेस हमलावर है तो झारखंड मुक्ति मोर्चा और बीजेपी इसे रिटर्निंग ऑफिसर का विशेष अधिकार बता रही है। मध्य प्रदेश के मामले पर भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी ने नामांकन पत्र में कुछ तथ्य छुपाए थे इसीलिए रिटर्निंग ऑफिसर ने उसे रद्द कर दिया है जो की बिल्कुल जायज है। लेकिन जब उनसे झारखंड के परिपेक्ष में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी मामले पर सुनवाई जारी है कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि जो भी मामला सामने आया है और रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष आपत्ति दर्ज की गई है तो उम्मीदवार से जवाब मांगा गया है। जो विधि सम्मत होगा वैसा ही निर्णय रिटर्निंग ऑफिसर लेंगे। झारखंड में एक संवेदनशील सरकार है और कानून से ऊपर कोई नहीं इसीलिए जो नियम संगत होगा वह निर्णय लिए जाएंगे। मध्य प्रदेश में नॉमिनेशन रद्द कर दिया गया और अगर झारखंड में भी सिमिलर नेचर होगा तो फैसला निर्वाचित पदाधिकारी ले सकेंगे।0
0
Report
मोदी के 12 वर्ष: बीजेपी ने सुशासन दावा किया, विपक्ष ने मुद्दे उठाए
Ranchi, Jharkhand:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं। भारतीय जनता पार्टी इसे सुशासन, सेवा और जनकल्याण के 12 वर्ष बताते हुए उपलब्धियों का जश्न मना रही है। बीजेपी का दावा है कि प्रधानमंत्री मोदी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले प्रधानमंत्रि है और उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, विश्व गुरु बनने की राह में कामयाबी और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। वहीं विपक्ष सरकार के दावों पर सवाल खड़े करते हुए महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक चुनौतियों को लेकर हमला बोल रहा है। ऐसे में 12 वर्षों का यह पड़ाव उपलब्धियों और आरोप-प्रत्यारोप के बीच सियासी बहस का बड़ा विषय बन गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री को 12 साल पूरे करने पर बधाई और शुभकामनाएं। लेकिन इन 12 वर्षों में हमारा देश जितना पीछे चला गया उसकी भरपाई करने के लिए 24 साल से ज्यादा लगेंगे। इन 12 वर्षों में हम सिर्फ पीछे हुए हैं। ना कोई नीति न सिद्धांत के साथ प्रधानमंत्री ने काम किया। प्रधानमंत्री ने देश हित में कोई काम नहीं किया अलग बात है कि चुनाव जीतने में ये माहिर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे हो रहे हैं बीजेपी के तमाम कार्यकर्ताओं को बधाई। मोदी जी का 12 वर्ष तक प्रधानमंत्री के पद पर बने रहने वाले वह पहले व्यक्ति बने हैं। प्रधानमंत्री बहुत बने लेकिन नरेंद्र मोदी ने जो देश के लिए योगदान दिया वह ऐतिहासिक है। और वह अपने काम की बदौलत ही तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। हमारे लिए गर्व और भारत के लिए सौभाग्य की बात है कि ऐसे प्रधानमंत्री हम लोगों को मिले। प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि इन 12 वर्षों में पूंजीपतियों की तरक्की हुई है निम्न वर्गीय मध्यम वर्गीय परिवार निवाला के लिए तरस रहे हैं। किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हैं युवा डिग्री लेकर सड़कों पर भटक रहे हैं। महिलाएं अपने आप सम्मान की रक्षा के लिए गुहार लगा रही हैं। डॉलर के मुकाबले रुपया पूरी तरीके से धराशाही हो गया। देश की आर्थिक स्थिति बदलता है और प्रधानमंत्री चॉकलेट खिला रहे हैं।0
0
Report
मध्यप्रदेश: जहरीले सिरप कांड में डॉक्टर ठाकुर की जमानत अर्जी खारिज
Jabalpur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की एक पीठ ने छिंदवाड़ा के बहुचर्चित जहरीले कफ सिरप कांड के आरोपी डॉक्टर एम एस ठाकुर की जमानत अर्जी न कर दी है एकल पीठ ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी को जमानत का लाभ देना उचित नहीं है जमानत आवेदन में कहा गया था कि डॉक्टर ठाकुर परासिया में पिछले 45 वर्ष से शिशु रोग विशेषज्ञ की प्रैक्टिस कर रहे हैं आवेदन में कहां गया कि बच्चों की मौत सिरप में पाए गए जहरीले डाइएथलीन ग्लाइकोल के कारण हुई है इसकी जानकारी डॉक्टर को नहीं थी राज्य शासन की ओर से शासकीय अधिवक्ता सी एम तिवारी ने जमानत के विरोध करते हुए कहा कि सितंबर से अक्टूबर 2025 के बीच जहरीले सिरप से 26 बच्चों की मौत हो गई थी ऐसे मामलों में जमानत का लाभ देना उचित नहीं है। सुनवाई के बाद रकल पीठ ने जमानत अर्जी रद्द कर दी है।0
0
Report
Advertisement
मंदसौर में मेनाक्षी नटराजन के समर्थन पर प्रदर्शन, चक्का जाम की कोशिश
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर की पूर्व सांसद मीनााक्षी नटराजन का कांग्रेस समर्थन से भरा गया राज्यसभा नामांकन रद्द होने पर स्थानीय कांग्रेस जनों ने प्रदर्शन किया उन्होंने इस दौरान जमकर नारेबाजी की और इसे अन्याय बताया, प्रदर्शन कारियों ने शामगढ़ में चक्काजाम भी करने का प्रयास किया, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया और चक्का जाम खुलवाया0
0
Report
जनसेवा ही सुशासन की कसौटी: विनम्रता और कर्तव्यनिष्ठा से जनविश्वास
Noida, Uttar Pradesh:जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर कार्य करने वाला व्यक्ति ही जनविश्वास अर्जित करता है। सदानुरक्तप्रकृतिः प्रजापालनतत्परः। विनीतात्मा हि नृपतिर्भूयसी श्रियमश्नुते॥0
0
Report
मोदी के 12 वर्ष पूरे पर जयपुर के महादेव मंदिर में विशेष पूजा
Jaipur, Rajasthan:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने और सबसे लंबा टाइम ऐज़ ए पीएम नरेंद्र के पूरा होने पर जयपुर के झारखंड महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मंदिर में विधिवत पूजन किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी राठौड़ और पार्टी प्रवक्ता अपूर्वा सिंह भी मौजूद रहीं। पूजा-अर्चना के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के सफल नेतृत्व, राष्ट्र की उन्नति और जनकल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की गई, जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी शामिल हुए。0
0
Report
Advertisement
दरभंगा के वार्ड 17 में जलजमाव बना आंदोलन, राजद नेता आमरण अनशन पर
Darbhanga, Bihar:दरभंगा नगर निगम के वार्ड नंबर 17 के सदर थाना और सदर प्रखंड जाने वाली मुख्य सड़क पर जल जमाव एक बड़ी समस्या है सड़क के बीच घुटनो भर पानी में मंच सजा सड़क जाम कर भूख हड़ताल पर समाजसेवी और राजद नेता भोलू यादव और संतोष राय भूख हड़ताल पर पिछले तीन दिनों से बैठे हैं उनके समर्थन में स्थानीय लोग भी आ गये हैं मिथिला की अघोषित राजधानी दरभंगा शहर के नगर निगम इलाके की वार्ड का ये दृश्य मानसून के आगमन से पहले का है बिना बरसात यहाँ बाढ़ जैसे नज़ारे दिखाई दे रहे हैं पानी से गन्ध आ रही है यह पानी नाले की है 50 हजार से अधिक की आवादी प्रभावित है तो सरकारी काम कराने सदर ब्लॉक या अपनी शिकायत दर्ज कराने थाने जाने वाले लोग इसी पानी से गुजर कर जाते हैं sड़क पर जलजमाव के कारण सड़क भी टूट गयी है लोग गिरते पड़ते थाने,ब्लॉक पहुँचते हैं ऐसा नहीं कि यह सिर्फ आज की बात है बल्कि लगभग 17 सालो से बार इन इलाकों का यही हाल रहता है और यह हाल पिछले कई वर्षो से है कोइ दस वर्षो से बताता है तो कोइ बीस वर्षो से ऐसे ही नारकीय जीवन जीने की बात करता है | स्थिति ऐसी है कि जलजामव के कारण कहा सड़क है कहा नाला इसका पता नहीं घर के दरवाजे मुहाने पर पानी के साथ भरी जलकुम्भी कब्जा जमाये है तो घर के अंदर और पूरा परिसर में पानी लगा है | सड़क से आने जाने वालों का हाल और बुरा है हाथ में जूता चप्पल लेकर लोग पाँव पैदल आते जाते है तो महिलाये अपने कपडे उठा लोक लज्जा भंग कर जाने को मजबूर है यही हाल इधर से बाइक सवारों का है जान जोखिम में डाल आते जाते है न जाने कब सड़क के निचे गड्ढे की वजह बड़ी दुर्घटना हो जाये और उनका हाथ पाँव टूट जाए कहाँ नहीं जा सकता | इलाके के लोग पहले भी इससे निजात के लिए आवाज उठाते रहे हैं इनकी मांग पर नगर निगम और जिला प्रशासन की पहल पर जल निकासी के उपाय भी किये गये लेकिन सभी तात्कालिक उपाय यहाँ फेल होते दिखाई दिए ऐसे में अब विपक्ष के लोग इसे बड़ा मुद्दा बना सड़क पर आंदोलन के लिए उतर आये हैं और पानी के बीच डेरा डाल राजद के दो लोग आमरण अनशन शुरू कर दिया | आमरण अनशन के आज तीसरे दिन वही आंदोलन कर्मी ने भी साफ किया कि जबतक उनकी मांग पूरी नहीं होगी यही रहेंगे चाहे उनकी जान ही क्यों नहीं चली जाए | वही प्रसासन की बात करे तो डॉक्टर आ कर चेकअप कर रहे हैं लेकिन प्रसासन के लोग नदारत हैं वहीं स्थानीय लोग समस्या का समाधान चाहते हैं बाइट-भोलू यादव,अनसन कारी बाइट-सुमित,स्थानीय0
0
Report
धनबाद DRM परिसर में सुंदरकांड आयोजन से रेल परिवार में सुरक्षा और समृद्धि की कामना
Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- धनबाद डीआरएम कार्यालय कैंपस में अवस्थित दुर्गा मंडप में सुंदरकांड धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। सुंदर कांड पाठ के आयोजन में डीआरएम अखिलेश मिश्र धर्मपत्नी के साथ पूजन अनुष्ठान में शामिल हुए।डीआरएम ने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना किया।रेल यात्रियों की सुरक्षित यात्रा, रेल कर्मचारियों के सुख-समृद्ध जीवन और रेल संचालन की निरंतर सफलता,दुर्घटनाओं से बचाव और देशभर में रेल सेवाओं के बेहतर संचालन की प्रार्थना की। इस सुंदरकांड पाठ में बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने हिस्सा लिया। सुंदरकांड के पाठ के दौरान देश और समाज की खुशहाली के साथ-साथ रेलवे की उन्नति, रेल कर्मचारियों के कल्याण तथा लाखों रेल यात्री की सुरक्षित यात्रा की कामना की गई। रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने विश्वास जताया कि ऐसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन न केवल आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर कार्यक्षमता और सेवा भावना को भी बढ़ावा देते हैं। अंत में आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ。0
0
Report
हैदराबাদ में भारी बारिश के दौरान लाइव तारों से दो युवकों की मौत
Hyderabad, Telangana:HYDERABAD: Two youths, identified as Zafar and Abu from Chandrayangutta, reportedly died after being electrocuted during heavy rains in Hyderabad on Tuesday. According to preliminary information, the incident occurred in the Old City after live power lines allegedly snapped and fell onto a road amid the downpour. The victims had reportedly just stepped out of an auto-rickshaw when they accidentally came into contact with the live wires. Both youths sustained severe electric shock and died. Police and electricity department officials reached the spot and initiated an inquiry into the incident.0
0
Report
Advertisement
खुरई में बिजली चोरी के प्रकरण पर JE से मारपीट; चार आरोपी खिलाफ मामला दर्ज
Sagar, Madhya Pradesh:एमपीईबी अधिकारी से मारपीट,बिजली चोरी का प्रकरण बनाने पर जेई से मारपीट,पिटाई का वीडियो आया सामने एंकर/ सागर जिले के खुरई में बिजली चोरी के मामले में की गई विभागीय कार्रवाई विद्युत विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को भारी पड़ गई। बिजली चोरी का प्रकरण दर्ज किए जाने से नाराज एक महिला अपने परिचित अधिवक्ता और दो अन्य लोगों के साथ विद्युत विभाग कार्यालय पहुंची, जहां जूनियर इंजीनियर के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। मामले में शहरी थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर कैलाश बेलदार ने खुरई में आवास कॉलोनी निवासी मेवा लोधी के खिलाफ बिजली चोरी का प्रकरण बनाया था। आरोप है कि महिला मीटर से छेड़छाड़ कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रही थी। विभागीय कार्रवाई से नाराज होकर महिला अपने परिचित व्यक्ति अधिवक्ता संतोष सिंह, नरेंद्र कुर्मी और एक अन्य युवक के साथ विद्युत विभाग कार्यालय पहुंची। कार्यालय पहुंचते ही अधिवक्ता संतोष सिंह ने जूनियर इंजीनियर कैलाश बेलदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान साथ आए अन्य लोगों ने भी उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। अचानक हुई इस घटना से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर विभाग के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट की ये सारी वारदात आफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद पीड़ित जूनियर इंजीनियर कैलाश बेलदार ने शहरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने तथा एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइट/ कैलाश बेलदार ( JE, MPEB खुरई सागर)0
0
Report
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के फ्लैटों में दरार, बिल्डर बेईमानी से जीवन संकट
Greater Noida, Uttar Pradesh:गौतमबुद्ध नगर नोएडा का ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाक़ा…. यहाँ ऊँची ऊँची इमारतों से पूरा इलाक़ा भर गया है, मानो कांक्रीट का जंगल.. अलग अलग प्रदेशों से लोग आकर यहाँ रोज़गार कर रहे हैं और इसी सिलसिले में यहाँ अपनी गाढ़ी मेहनत की कमाई से महंगे महंगे फ्लैट ख़रीद रहे हैं ताकि वो नौकरी से लौटने के बाद सुख चैन से रह पाए लेकिन उनका यह सपना सपना ही रह गया है मेहनत की 1 एक पाई जोड़ जोड़ उन्होंने आशियाना ख़रीदा व बिल्डर की बेईमानी से रहने लायक नहीं है ग्रेटर नोएडा वेस्ट की बहुत सी सोसाइटी के बहुत सारे अपार्टमेंट की हालत ख़स्ता है। केस-1 फ्लैट के प्रवेश द्वार पर ही आपका स्वागत बड़ी बड़ी दरारें करती हैं ऐसा लगता है कि ये गेट कभी भी उखाड़ कर गिर जाएगा अन्दर की हालत और ख़राब है। बैडरूम के दरवाज़ों पर दरार छत पर दरार यहाँ तक कि बच्चे बालकनी में भी नहीं जा पा रहे हैं क्योंकि बालकनी में बड़ी बड़ी दरारें हैं और यहाँ लगी ग्रिल कभी भी गिर सकती है जिसकी वजह से माँ बाप अपने बच्चों को बालकनी में निकलने नहीं दे रहे हैं कई फ़्लैट तो ऐसे हैं जहाँ बाथरूम में आप नहा भी नहीं सकते क्योंकि कब आपके ऊपर दीवारों पर लगी टाइल्स आकर गिर जाए इसका कोई ठिकाना नहीं। फ़ायर फ़ाइटिंग सिस्टम भगवान भरोसे हैं। सिक्योरटी भगवान भरोसे है। सीलन से पूरा प्लॉट भरा हुआ है यहाँ दस साल पहले बड़ी बड़ी उम्मीदें लेकर आए लोग अब परेशान है और पछता रहे हैं कि यहाँ क्यों आ गए हैं उन सभी का कहना है कि 99 साल की लीज़ है और अभी सिर्फ़ दस साल हुए हैं अभी ये हाल है तो आगे अगर कोई आपदा आती है या भूकंप आता है तो क्या होगा यह सोचकर ही डर लगता है0
0
Report
सऊदी अरब में हिरासत में लिए गए दो सगे भाइयों के लिए माता-पिता ने लगाई मोदी सरकार से मदद की गुहार
Amroha, Uttar Pradesh:सऊदी अरब में हिरासत में लिए गए दो सगे भाइयों के लिए माता-पिता ने लगाई मदद की गुहार अमरोहा जनपद के नौगांव सादात क्षेत्र के रहने वाले दो सगे भाइयों को सऊदी अरब में हिरासत में लिए जाने के बाद उनके माता-पिता ने भारत सरकार से मदद की अपील की है। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे मोहम्मद जफर और मोहम्मद राहिब पिछले करीब तीन महीने से सऊदी अरब की हिरासत में हैं, लेकिन अब तक गिरफ्तारी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिवार के अनुसार बड़ा बेटा मोहम्मद जफर पिछले दो वर्षों से सऊदी अरब में प्लंबर का काम कर रहा था। वहीं छोटा भाई मोहम्मद राहिब लगभग एक वर्ष पहले अपने भाई के साथ रोजगार के लिए सऊदी अरब गया था। परिजनों का आरोप है कि करीब तीन महीने पहले सऊदी पुलिस दोनों भाइयों को अपने साथ ले गई, जिसके बाद से परिवार लगातार उनकी रिहाई के प्रयास में जुटा है। माता-पिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री से हस्तक्षेप कर दोनों बेटों की सुरक्षित रिहाई तथा भारत वापसी सुनिश्चित कराने की मांग की है। परिवार का कहना है कि उन्हें अपने बेटों की सुरक्षा की चिंता सता रही है और वे सरकार से मानवीय आधार पर सहायता की उम्मीद लगाए बैठे हैं।0
0
Report
Advertisement
मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर भाजपा नेता ने पूजा-अर्चना के दौरान कहा—चौमुखी विकास हुआ
Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर आयोजित धन्यवाद पूजा और आरती में जेपी नड्डा और संसद कमलजीत सहरावत बिरला मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे लम्बे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं, इनके कार्यकाल में देश का चौमुखी विकास हुआ है।0
0
Report
गैस डिलेवरी के दौरान मारपीट-लूट, सप्लाई रोकने की चेतावनी
Dholpur, Rajasthan:डिलेवरी के दौरान गैस एजेंसी स्टाफ से मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ डिलेवरी का कैश भी छीनकर ले गए आरोपी, पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी, भयभीत स्टाफ ने कार्यवाही नहीं होने पर सप्लाई बंद रखने की दी चेतावनी gas agency staff के साथ होम डिलेवरी करते समय झगड़े और मारपीट होने की घटना सामने आई है। घटना सरमथुरा रोड देव गार्डन के पास की बताई गई है। घटना के बाद गैस एजेंसी के स्टाफ ने एजेंसी संचालक के साथ कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है साथ में चेतावनी दी है कि यदि कोई एक्शन नहीं हुआ तो गैस सप्लाई कर्मी सप्लाई बंद कर देंगे। खानपुर गांव निवासी संत कुमार पुत्र जगदीश शर्मा इंडियन गैस एजेंसी पर काम करते हैं। उनकी गाड़ी सरमथुरा रोड पर गैस सप्लाई देने गई थी जिसमें 40 सिलेंडर थे। होम सप्लाई के बाद वापस लौटते समय ठाकुर पाड़ा निवासी संतोष कुमार और किल्ली ठाकुर बाइक से आए और उनकी गाड़ी को रोक लिया। आरोपी उनसे 24 सिलेंडर मांगने लगे; संत कुमार ने कहा कि फिलहाल गाड़ी में भरे हुए सिलेंडर नहीं हैं और अगर डायरी/डीएसए नंबर हो तो कल सप्लाई दे दी जाएगी। इसके बाद आरोपी गालियां देने लगे और संत कुमार को गाड़ी से खींचकर बाहर निकाल लिया, उसकी मारपीट की। साथी स्टाफ ने रोकना चाहा तो धक्का मुक्की हुई। पीड़ित को लाठियों-सरियों से बुरी तरह पीटा गया और गाड़ी का आगे का शीशा तोड़ दिया गया ताकि दहशत फैले। आरोपियों ने पीड़ित के बैग से गैस रिफिल की नगदी छीन ली और धमकी दी कि पुलिस में शिकायत करने पर गाड़ी सहित खत्म कर देंगे। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को रिपोर्ट दी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। गैस एजेंसी संचालक शम्भू दयाल गुप्ता ने बताया कि पूरा स्टाफ भयभीत है और कितना कैश गया है यह बताने के लिए बाकी है; अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो गैस सप्लाई का वितरण रोक देंगे।0
0
Report
धौलपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 1 जेसीबी जब्त
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर अवैध खन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 1 जेसीबी जब्त कई आरोपी फरार धौलपुर जिले में अवैध खन और प्रतिबंधित चम्बल बजरी के परिवहन पर नकेल कसने के लिए धौलपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। डीएसटी टीम और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना सदर क्षेत्र के विश्नोदा और चांदपुर इलाके में छापेमारी कर सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध पत्थर खन का पर्दाफाश किया। मौके से 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 1 जेसीबी मशीन जब्त की गई। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में अवैध खन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी प्रेम सिंह, सहायक उप निरीक्षक और थाना सदर थानाधिकारी महेश मीणा के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना मिली कि विश्नोदा और चांदपुर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से पत्थर खन किया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दोनों स्थानों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध खन कार्य में प्रयुक्त वाहनों और मशीनरी को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार विश्नोदा की खान से 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली व 1 जेसीबी मशीन जब्त की गई। वहीं चांदपुर की खान से पत्थर भरकर आ रही 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली को दारा सिंह नगर के पास से रोका गया। पुलिस की दबिश की भनक लगते ही अवैध खन में संलिप्त आरोपी ऊबड़-खाबड़ और दुर्गम भू-भाग का लाभ उठाकर मौके से भाग निकले। फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। इस कार्रवाई में डीएसटी टीम के रामसहाय कानि., रविन्द्र कानि., भागीरथ कानि., गजेन्द्र सिंह कानि., लोकेन्द्र सिंह कानि., गौतम कानि., रिंकू कानि., देवेन्द्र सिंह चालक और रामेश्वर चालक शामिल रहे। जब्त किए गए सभी वाहनों और मशीनरी को कब्जे में लेकर थाना सदर धौलपुर में प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खन, खनिजों के अवैध परिवहन और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध खन या अवैध परिवहन की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके。0
0
Report
Advertisement
