212601
फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के सड़क हादसे में युवक की गई जान
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विशेष शिविर में 25 श्रमिकों का पंजीयन, योजनाओं की दी गई जानकारी
Deoria, Uttar Pradesh:श्रमिकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उन्हें विभिन्न सुविधाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से श्रम विभाग द्वारा देवरिया सदर विकास खंड के भजुमाव गांव स्थित पंचायत सभागार में विशेष पंजीयन एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जीरो पावर्टी परिवारों, मनरेगा जॉब कार्ड धारक श्रमिकों तथा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्यों से जुड़े श्रमिकों को जागरूक करते हुए उनका पंजीयन कराया गया। सहायक श्रमायुक्त स्कंद कुमार मिश्र के निर्देशन में आयोजित शिविर में श्रम विभाग के कर्मचारी सुधाकर पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों को पंजीयन कराने के साथ ही समय-समय पर उसका नवीनीकरण कराने के लिए प्रेरित किया, जिससे वे विभाग की योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें। शिविर के दौरान कुल 25 श्रमिकों का पंजीयन किया गया। सुधाकर पाण्डेय ने बताया कि श्रमिक पंजीयन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड तथा नियोजन प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक अभिलेखों के साथ निकटतम जनसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा ऐसे जागरूकता एवं पंजीयन शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उनके आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा सके।0
0
Report
जबलपुर के कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा खामियाँ, लखनऊ हादसे के बाद भी खतरे कायम
Jabalpur, Madhya Pradesh:लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद जबलपुर में भी कोचिंग सेंटर में हालात सही नहीं है। जबलपुर के अनेक कोचिंग संस्थानों में यदि कोई हादसा होता है तो छात्र-छात्राओं को निकालने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जबलपुर का यादव कॉलोनी इलाका कोचिंग संस्थान का गढ़ माना जाता है। ऐसे ही इलाके में चार मंजिला बिल्डिंग के ऊपर कोचिंग संस्थानों लाइब्रेरी चल रही है। कोचिंग संचालक सब कुछ ठीक होने का दावा कर रहे हैं लेकिन हालात ठीक नहीं है। कोचिंग के एंट्रेंस में ही बड़ी संख्या में बिजली के मीटर लगा दिए गए हैं, साथ ही दूसरे दरवाजे पर गाड़ियां रख दी गई हैं, जिसके चलते हुआ गेट बंद हो गया है। यही नहीं तीसरी मंजिल पर पुलिस चौकी भी संचालित होती है। ऐसे में यदि यहां कभी हादसा होता है तो हालत बिगाड़ सकते हैं, ऐसा स्थानीय लोगों का भी कहना है। जबलपुर में यह केवल एक कोचिंग सेंटर की कहानी नहीं है, बल्कि यहाँ पर अनेक कोचिंग संस्थान ऐसे हैं जहां छात्र-छात्राओं को जान जोखिम में डालकर उनके भविष्य को संवारने का दावा किया जा रहा है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि लखनऊ में जो हादसा हुआ उसके बाद यहाँ पर प्रशासन ने अब तक किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया है और ना ही किसी प्रकार के फायर नॉर्म्स को लेकर कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं। देखने वाली बात यह होगी कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है।0
0
Report
भोपाल के कोचिंग सेंटरों में इमरजेंसी गेट नहीं, दिखावे के लिए रखे गए
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल लखनऊ अग्निकांड हादसे के बाद रियल्टी चेक भोपाल के कोचिंग सेंटरों में कही जगह एमरजैंसी एग्जिट गेट नहीं कुछ कोचिंग सेंटरों पर दिखावे के लिए रखे गए इमरजेंसी गेट0
0
Report
Advertisement
पहाड़ से जुड़ी खबर अभी उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
काला दिवस को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, मीसाबंदी स्मृति
Begun, Rajasthan:रायपुर मीसाबंदी को लेकर एक बड़ा कार्यक्रम.. 24 जून से 28 जून तक पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यक्रम करेगी.. कार्यक्रम को लेकर मंत्री टंकराम वर्मा का बयान- 25 को काला दिवस मानते है.. आजादी तो मिली, लेकिन बड़ी कीमत चुकानी पड़ी.. जितने मीसाबंदी थे उन्हें प्रताड़ित किया गया.. आपातकाल लागू कर स्वयं सेवक ,जनसंघ के लोगों को गिरफ्तार किया गया.. कई महीनों वर्षों तक जेल में बंद रहे.. इसी को लेकर काला दिवस मनाया जाएगा.. अल्दा में कांग्रेस का प्रदर्शन , फर्जी NOC को लेकर FIR की माँग.. मामले में मंत्री टंक राम वर्मा का बयान- किसी भी उद्योग के लिए NOC देना नहीं देना पंचायत का काम है. अगर फर्जी NOC है तो कार्यवाई होनी चाहिए.. कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर पर मंत्री टंकराम वर्मा ने कसा तंज- कांग्रेस की संस्कृति में प्रशिक्षण शिविर नहीं है.. भाजपा को देखकर शिविर लगा रहे हैं.. कांग्रेस चुनाव के लिए प्रशिक्षण शिविर करती है.. उनकी संस्कृति में प्रशिक्षण शिविर है ही नहीं.. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर में सबसे ज़्यादा शिकायत राजस्व को लेकर.. मामले में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का बयान- प्रदेश के तीन करोड़ लोग राजस्व विभाग से जुड़े हुए है.. बहुत अच्छी व्यवस्था है हेल्पलाइन.. जो समस्याएं आ रही है इसमें समाधान हो रहा है.. महासमुंद में मिले हीरे को लेकर मंत्री टंकराम वर्मा का बयान- हमारा छत्तीसगढ़ खनिज संसाधन से भरा हुआ है.. कोयला, रेत सभी तरह के संसाधन है.. खनिज संसाधन का अक्सर उपयोग हो रहा है.. छत्तीसगढ़ के अर्थव्यवस्था में सुधार आएगा इससे पहले भी कई जगह और मिल चुके हैं.. बाइट- टंकराम वर्मा, मंत्री0
0
Report
मुज़फ्फरनगर के कोचिंग सेंटर में आगजनी हादसा: रियलिटी टेस्ट ने कराया खुला सच
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड में 15 से अधिक छात्र काल के ग्रास में समा गए। विभिन्न परिवारों के चिराग हमेशा के लिए बुझ गए। इस अग्निकांड में हुई छात्रों की मौत के कई कारण सामने आए है, जैसे कोचिंग सेंटर में एंट्री ओर एक्जिट का ही रास्ता होना। इसके अलावा कोचिंग सेंटर से विद्युत तार बहुत ही करीब थे। इसी क्रम में जी मीडिया की टीम ने मुजफ्फरनगर में रियल्टी टेस्ट करके कोचिंग सेंटरों में किए गए इंतजामों को टटोलने का काम किया है। सबसे पहले जी मीडिया की टीम मुजफ्फरनगर के सबसे व्यस्ततम चौराहे प्रकाश चौक पर स्थित महिंद्रा कोचिंग सेंटर पर पहुंची, ये कोचिंग सेंटर सेकंड फ्लोर पर है। जहां पर रोजाना बड़ी संख्या में बच्चे यूपीएससी और अन्य कंपटीशन की तैयारी करने के लिए पहुंचते हैं। ज़ी मीडिया ने जब यहां का रियलिटी टेस्ट किया तो देखा गया कि इस कोचिंग सेंटर में भी एक ही एंट्री और एग्जिट है। इस कोचिंग सेंटर का जो छज्जा है, उसकी दो मीटर की दूरी पर ही विद्युत का पॉल है और तारों का झुंड है। हालांकि जब कोचिंग सेंटर में अंदर जाकर देखा गया तो वहां पर फायर सिलेंडर मौजूद थे, जिससे आग बुझाई जा सकती है। महिंद्रा कोचिंग सेंटर के टीचर मयंक ने बताया कि वह समय-समय पर अग्निशमन के अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हैं और बच्चों को भी इसकी ट्रेनिंग दिलाते हैं। अगर किसी तरह की घटना होती है तो उसे कैसे बचा जाए इसकी ट्रेनिंग दिलाई जाती है। विद्युत विभाग को तारों की शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया। इसके बाद जी मीडिया की टीम कोर्ट रोड पर स्थित अमेरिकन कोचिंग सेंटर पर पहुंची। यहां आग बुझाने के इंतजाम बिल्कुल ना के बराबर थे और बहुत ही कन्जेस्टेड एरिया में कोचिंग सेंटर चलाया जा रहा है देखने से लगा कि अगर यहां पर किसी तरह की घटना होती है तो बच्चों का निकलना मुश्किल हो जाएगा और उनकी जान आफत में आ सकती है। कोचिंग सेंटर में केवल एक ही फायर सिलेंडर था जिसकी मियाद भी लगभग पूरी हो चुकी है। साथी इस कोचिंग सेंटर में एग्जिट एंट्री एक ही है और फर्स्ट फ्लोर पर यह कोचिंग सेंटर है। इस कोचिंग सेंटर में लगभग 30 बच्चों का एक बैच चलता है, दिन में कम से कम पांच बैच चलते हैं। जब इसके ऑनर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी तो उनके पास कोई इंतजाम नहीं है लेकिन अब इसके बारे में सोचेेंगे और बैठकर इंतजाम करने पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग किराए की है, इस बिल्डिंग में एक ही एंट्री और एग्जिट है। बहरहाल जी मीडिया के कोचिंग सेंटर के रियलिटी टेस्ट में दोनों ही कोचिंग सेंटर एक तरह से फेल नजर आए।0
0
Report
Advertisement
नई बाइक से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर
Noida, Uttar Pradesh:bike0
0
Report
दिल्ली-लखनऊ हादसों के बावजूद अभी भी सबक नहीं; प्रयागराज में बेसमेंट में लाइब्रेरी-कोचिंग नियम उल्लंघन
Prayagraj, Uttar Pradesh:दिल्ली और लखनऊ में कोचिंग संस्थानों में हुए हादसे से नहीं लिया गया सबक, संगम नगरी में धड़ल्ले से बेसमेंट में संचालित हो रही है लाइब्रेरी और कोचिंग, नियमों और मानकों का खुलेआम किया जा रहा है उल्लंघन। दिल्ली में बेसमेंट में संचालित कोचिंग संस्थान में हुए हादसे के बाद लखनऊ में हुए हादसे से पता चलता है कि मानकों को ताक पर रखकर कोचिंग संचालित किए जा रहें हैं। बच्चों की जाने जा रहीं हैं और उससे कोई सबक नहीं लिया जा रहा है। संगम नगरी प्रयागराज में भी सैकड़ों कोचिंग और डिजिटल लाइब्रेरी ऐसे हैं जोकि नियमों को ताक पर रखकर संचालित किए जा रहें हैं, जी मीडिया के रियल्टी चेक में संगम नगरी प्रयागराज के मनमोहन पार्क चौराहे पर मां पार्वती नाम से डिजिटल लाइब्रेरी बेसमेंट में चलाया जा रहा है। जहां पर आने और जाने के लिए सिर्फ एक रास्ता है, जोकि बेहद कम है।0
0
Report
मेरठ हत्या मामला: तालिब घर बुलडोजर-एनकाउंटर की मांग तेज, परिवार ने अंतिम संस्कार किया
मेरठ विपिन हत्या प्रकरण में अपडेट परिजनों ने किया मृतक का अंतिम संस्कार पुलिस कार्यवाही से आसंतुष्ट दिखे परिजन सीएम योगी से परिजनों की मांग आरोपी तालिब के घर पर बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग तालिब ने ईट से कुचलकर की थी दोस्त विपिन की हत्या मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र का है मामला0
0
Report
Advertisement
यogi ने क्या किया? राजनीति गरम
Noida, Uttar Pradesh:yogi0
0
Report
आग हादसे में 15 बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई का वादा किया
Noida, Uttar Pradesh:एक दिल दहला देने वाली घटना में आग लगने से 15 छोटे बच्चों की मौत हो गई। इस घटना से हर कोई बहुत दुखी है। लखनऊ के बच्चों के शव कल रात उनके परिवारों को सौंप दिए गए, जबकि पश्चिम बंगाल, सागर और उत्तराखंड के बाकी बच्चों के शव उनके परिवारों तक पहुंचाए जा रहे हैं और साथ ही मुख्यमंत्री की ओर से सहायता राशि के चेक भी दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दोषी पाए जाने वाले लोगों (चाहे वे सरकारी हों या गैर-सरकारी) के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कानून बनाने का वादा किया है। एक जांच टीम बनाई गई है और वह घटना स्थल पर पहुंच भी चुकी है。0
0
Report
Bhangra की धूम: देशभर में नृत्य का नया उत्सव
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
CBI arrests IAS officer Pankaj Agarwal in 661 crore scam
Panchkula, Haryana:हरियाणा के बहुचर्चित 661 करोड़ रुपए के IDFC फर्स्ट और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक स्कैम में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सीनियर IAS अफसर पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। CBI ने प्रेस रिलीज जारी कर इसका खुलासा किया। हालांकि, यह नहीं बताया गया कि गिरफ्तारी कहां से की है। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल वह आर्किटेक्चर डिपार्टमेंट में प्रधान सचिव हैं。 CBI ने बताया कि जिस समय घोटाला हुआ, उस समय पंकज अग्रवाल शिक्षा विभाग और कृषि विभाग में प्रधान सचिव थे। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (HSSPP) और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (HSAMB) के खाते चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित IDFC फर्स्ट बैंक में नियमों के खिलाफ खोले गए थे。 बाद में इन खातों में तय सीमा से ज्यादा सरकारी पैसा ट्रांसफर किया गया। इन खातों के जरिए फर्जी लेनदेन कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया, जिससे सरकार को 60.54 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। जांच के दौरान पंकज अग्रवाल के खिलाफ अहम सबूत मिले हैं।अब तक CBI इस मामले में 17 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इनमें बैंक अधिकारी, सरकारी कर्मचारी, निजी कंपनियां और अन्य लोग शामिल हैं। इससे पहले IAS अफसर आरके सिंह को गिरफ्तार किया गया था。0
0
Report
ज्वालामुखी से जुड़ी ताजा खबर: सतर्कता जारी
Noida, Uttar Pradesh:volcano0
0
Report
उड़ीसा के कोटापुट में DVF ने हथियार और IED बरामद, आत्मसमर्पित माओवादी इनपुट सर्च
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर उड़ीसा के कोटापुट जिले में फोर्स को मिली बड़ी सफलता, माओवादियों द्वारा डंप किया गया हथियार और आईईडी बरामद, आत्म समर्पित माओवादियों के इनपुट के आधार पर डिस्ट्रिक्ट वॉलंटरी फोर्स (DVF)ने चलाया था सर्चिंग अभियान, नामगुर थाना क्षेत्र के बदलीपहाड़ जंगल में डंप हुआ बरामद, एक इंसास राइफल 6 देशी बंदूक, 6 टिफिन बम्ब समेत आईईडी बरामद, आंध्र उड़ीसा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी से जुड़ा डंप हुआ बरामद0
0
Report
Advertisement
