212601
आम तोड़ते समय पेड़ से गिरकर युवक हुआ घायल
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के जमकोली गांव में एक युवक द्वारा पेड़ से आम तोड़ते समय अपना संतुलन खो दिया और जमीन पर गिर पड़ा। जमीन पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी घायली की देखभाल के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
श्री राम मंदिर से साधु समाज की तीसरी टोली अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना
Aram Pora, Ganderbal, The third batch of members of the Sadhu Samaj departed from Shri Ram Mandir in Purani Mandi, Jammu, for the holy Shri Amarnath Yatra0
0
Report
अंतरजातीय विवाह से नाराज परिवार ने जीते-जी बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया
Ansar Nagar, Jharkhand:अंतरजातीय विवाह से नाराज परिजनों ने जीते-जी बेटी का किया 'प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार' शव यात्रा निकाली, पिंडदान और अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं; कहा"हमारे लिए बेटी अब मर चुकी है" चतरा : जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अंतरजातीय विवाह से नाराज एक युवती के परिजनों ने उसे सामाजिक रूप से मृत घोषित करते हुए जीते-जी उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार गांव के ही धोबिनियां घाट में कर दिया। बताया जाता है कि युवती ने करीब पांच दिन पहले अपने ही गांव के दूसरे समुदाय के एक युवक के साथ घर से भागकर विवाह कर लिया था। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने गांव में युवती की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। इसके बाद विधिवत पिंडदान, काल्पनिक शव की परिक्रमा और अंतिम संस्कार की सभी धार्मिक रस्में पूरी की गईं। परिजनों ने सार्वजनिक रूप से कहा कि "हमारे लिए हमारी बेटी मर चुकी है। अब उसका न तो हमसे और न ही हमारे खानदान से कोई संबंध रहेगा।" इस अनोखी घटना की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। हालांकि, इस मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।0
0
Report
BRO ने Baltal से अमरनाथ गुफा तक मार्ग बना कर भक्तों की राह आसान
Aram Pora, Ganderbal, The Men and Machinery of the Border Roads Organisation (BRO), 122 Road Construction Company (RCC), have constructed a track from the Baltal Base Camp to the Amarnath Holy Cave to facilitate the devotees. A devotee says, "I am from Chandigarh... This route used to be very difficult; the BRO has done great work... I thank and congratulate the BRO..."0
0
Report
Advertisement
अमरनाथ यात्रा: नूनवान बेस कैंप से दूसरे जत्थे की यात्रा शुरू
Aram Pora, Ganderbal, The second batch of devotees departs from Nunwan base camp in Pahalgam for their pilgrimage to the Holy cave of Shri Amarnath Ji0
0
Report
राम मंदिर चंदे में हेराफेरी: संजय निषाद बोले भ्रष्टाचार अब सज़ा पाता है
Noida, Uttar Pradesh:0407ZUP_PRG_SANJAY_MIN_R प्रयागराज, UP: राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर राज्य के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद कहते हैं, "...भ्रष्टाचार पहले भी होता था, लेकिन सब कुछ दबा दिया जाता था। [भ्रष्टाचारियों को] संरक्षण मिलता था। लेकिन हमारे कार्यकाल में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं और दोषियों को सज़ा भी मिल रही है। जांच पर भरोसा रखना चाहिए। आरोपियों को बचाने और जनता को गुमराह करने वाले बयान देने के बजाय, भ्रष्टाचार के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का समर्थन करना चाहिए... जांच एक तय प्रक्रिया के तहत होती है और जब तक फाइल बंद नहीं हो जाती, तब तक किसी पर बिना सबूत के आरोप नहीं लगाया जा सकता...", Return JSON only with the specified format.0
0
Report
फरीदाबाद में आज से HTET-2026 के लिए 14 केंद्र, विद्यार्थियों के लिए बस सेवाएं
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में आज से 14 सेंटरो पर हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 आयोजित कराई जा रही है। शनिवार दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक पीजीटी (लेवल-3) की परीक्षा होगी। हीं 5 जुलाई को सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक टीजीटी (लेवल-2) और दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक पीआरटी (लेवल-1) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। शहर में बनाए गए 14 सेंटर फरीदाबाद के अलग -अलग हिस्सों में परीक्षा के लिए 14 सेंटर बनाए गए है। जिसमें सूरजकुंड इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-39, दयालबाग, डीएवी सेंटेनरी कॉलेज, एनएच-3 (ईएसआईसी अस्पताल के निकट), सेंट कोलंबस स्कूल, सेक्टर-39, सूरजकुंड रोड, दयालबाग, मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल, बी-ब्लॉक, बीपीटीपी पार्क, सेक्टर-85, के.एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय, एनएच-3 एवं एनएच-4, रावल इंटरनेशनल स्कूल, नंगला रोड, सोहना रोड, फरीदाबाद मॉडल स्कूल, सेक्टर-31 (प्रिस्टीन मॉल के निकट) तथा होली चाइल্ড पब्लिक स्कूल, सेक्टर-29, हूडा मार्केट के निकट शामिल हैं। बल्लभगढ़-एनआईटी से सेंटरों तक बस जाएंगी परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष बसों की व्यवस्था भी की है। बल्लभगढ़ और एनआईटी रूट से अलग-अलग परीक्षा केंद्रों के लिए विशेष बसें चलाई जाएंगी, ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो। ये संस्थान रहेंगे बंद इसके अलावा 4 और 5 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक जिले की सभी फोटोस्टेट दुकानें और कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और किसी भी प्रकार के संचार उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी。 डायल 112 से ली जा सकेगी मदद डीसी ने बताया कि यदि किसी परीक्षार्थी को रास्ते में कोई समस्या आती है या परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में देरी होने की आशंका हो, तो वह तुरंत डायल-112 पर कॉल कर मदद ले सकता है।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय: हथियारबंद चोरों ने दो घरों में लाखों की चोरी, महिला पर हमला
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद दिखाई दिए। फुलवरिया थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने देर रात दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर गृहस्वामी की पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के फुलवरिया थाना क्षेत्र के शोकहारा कलमबाग मोहल्ले में देर रात हथियारबंद चोरों ने दो घरों में घुसकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर के लोगों को डराया-धमकाया और विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित परिवार का दावा है कि नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब 30 से 35 लाख रुपये की संपत्ति चोरी हुई है। इस दावे की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी। सबसे पहले बदमाश सेना से सेवानिवृत्त चंद्र प्रकाश शाह के घर की छत पर पहुंचे और सीढ़ी के रास्ते परिसर में उतरकर घर में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने बगल में स्थित सेल टैक्स विभाग के सेवानिवृत्त लिपिक सोहन साह के घर को निशाना बनाया।घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज के अनुसार, रात करीब 1:51 बजे बदमाश पीछे के रास्ते घर में दाखिल हुए और पहले मुख्य ग्रिल का ताला खोलकर बाहर निकलने का रास्ता तैयार कर लिया। इसके बाद करीब सवा घंटे तक वे घर के अलग-अलग कमरों में घूमते रहे और अलमारी, अटैची तथा दीवान को खंगालते रहे।उस समय सोहन साह आगे वाले कमरे में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी प्रेमलता देवी बरामदे में थीं। रात करीब तीन बजे खटपट की आवाज सुनकर प्रेमलता देवी की नींद खुली। जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो दोनों बदमाश अलमारी से सामान निकाल रहे थे। महिला ने एक चोर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। इसके बाद सभी बदमाश नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए।पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर करीब 15 हजार रुपये नकद, लगभग 180 ग्राम सोने और 300 ग्राम से अधिक चांदी के जेवरात अपने साथ ले गए। चोरी गए सामान में सोने की चेन, झुमके, कंगन, सोने की चकती, कान की बालियां और चांदी की पायल सहित अन्य कीमती आभूषण शामिल हैं।घटना की सूचना मिलते ही फुलवरिया थानाध्यक्ष विजय साहनी और तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल और तकनीकी टीम को बुलाकर घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुटी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।फिलहाल इस सनसनीखेज चोरी की घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है। बाइट प्रेमलता देवी0
0
Report
पटना के बेऊर में आनंद कुमार हत्या: पारिवारिक विवाद से जुड़ा साजिशकर्ता गिरफ्तार
Danapur, Bihar:पटना के बेऊर थाना क्षेत्र के पैठानी नत्थूपुर निवासी आनंद कुमार हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए इसे पारिवारिक जमीनी विवाद में रची गई सुनियोजित हत्या बताया है। जांच में सामने आया है कि मृतक के पटीदारों ने साजिश रचकर तीन पेशेवर शूटरों को सुपारी दी थी, जिन्होंने आनंद कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हत्या में शामिल शूटर पहले से ही एक अन्य मामले में बेऊर जेल में बंद है। उसे भी पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संकेत कुमार के अनुसार, 30 मई 2026 को बेऊर थाना क्षेत्र में बाईपास किनारे आनंद कुमार का शव बरामद हुआ था। मामले में बेऊर थाना कांड संख्या 320/26 दर्ज कर एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर की गई जांच में हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस जांच में पता चला कि आनंद कुमार और उसके पटीदार भुटाली राय के बीच लंबे समय से पारिवारिक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते हत्या की साजिश रची गई और तीन शूटरों को पैसे देकर आनंद कुमार की हत्या कराई गई। जांच में जिन शूटरों के नाम सामने आए हैं, उनमें गोनु कुमार, प्रिंस कुमार और मयंक कुमार शामिल हैं। तीनों दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, ये तीनों फिलहाल दीदारगंज थाना कांड संख्या 104/26 में न्यायिक हिरासत में हैं। इनमें से एक शूटर बेऊर जेल में बंद है, जिसे इस हत्याकांड में पूछताछ के लिए पुलिस जल्द ही रिमांड पर लेगी। एसआईटी ने इस मामले में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राजीव कुमार (एजी कॉलोनी, शास्त्रीनगर), आदर्श कुमार उर्फ गोलू (पैठानी नत्थूपुर), रौशन कुमार (समपतचक बाजार) और गौरी शंकर (शाहपुर, गोपालपुर) शामिल हैं। इससे पहले 4 जून को उमेश कुमार उर्फ सुटाली राय को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अभी जांच जारी है। शूटरों से रिमांड पर पूछताछ के बाद साजिश और सुपारी की रकम सहित कई अन्य अहम तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है। बाईट संकेत कुमार, पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना0
0
Report
शेखपुरा में पीएम सूर्य घर योजना प्रभावित, विद्युत विभाग की लापरवाही से उपभोक्ताओं को निराशा
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में विद्युत विभाग के अधिकारियों लापरवाही से प्रधानमंत्री मुफ्त सूर्य घर योजना के तहत बिहार सरकार द्वारा बिहार के कुटीर ज्योति योजना के उपभोक्ताओं के घर मुफ्त रूफटॉप सोलर पैनल लगाकर मुफ्त बिजली देना है लेकिन अधिकारियों के उदासीनता के कारण योजना का लाभ लाभुकों को नहीं मिल रहा है जबकि रूफटऑफ सोलर पैनल हाथी दांत साबित हो रहा है। VO 1 - घरो के रूफटॉफ पर लगा सोलर पैनल की यह तस्वीर शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद की है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बिहार सरकार राज्य के सभी कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घर पर मुफ्त सोलर पैनल स्थापित कर उपभोक्ताओं को एक किलोवाट क्षमता बिजली देने को लेकर सोलर पैनल लगाया। सरकार के निर्णय के विद्युत विभाग ने सरकार के निर्णय के बाद आनन-फानन में रूफटॉफ सोलर पैनल स्थापित कर बिजली चालू होने की बात कही लेकिन 15 दिन के बाद भी उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। Husainabad के उपभोक्ता ने बताया कि घर पर सोलर पैनल तो स्थापित किया लेकिन इसका लाभ नहीं मिल रहा है। बिजली कट जाने के बाद गर्मी में रहना पड़ रहा है। जबकि अभी तक यह चालू नहीं हुआ है। White - कमला देवी - कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं शेखपुरा। VO 2 - उपभोक्ताओं के घर पर लगा सोलर पैनल के सबाल पर सीपीआई के जिला सचिव प्रभात पांडे ने कहा कि सरकार सिर्फ गरीबों को ठगने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले में जहां भी सोलर पैनल लगाया गया है कही भी चालू नहीं हुआ है। इसके लिए सरकार के साथ विद्युत विभाग को दोषी ठहराते हुए डीएम से योजना की स्थिति का भौतिक सत्यापन करने की बात कही है ताकि विभाग के कार्यों की स्थिति को देखा जा सके। White - प्रभात पाण्डेय - जिला सचिव,सीपीआई शेखपुरा VO 3 - वही इस संबंध में डीएम शेखर आनंद ने कहा कि पूरे जिले में 2267 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर सोलर पैनल स्थापित करने का लक्ष्य है। अभी पांच घरों में सोलर पैनल स्थापित किया जा चुका है। लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण चालू नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभाग को सूचना दिया जा चुका है और जल्द ही सोलर पैनल में इंवर्टर लगाए जाने के बाद सेवा देने की बात कही है। White - शेखर आनंद - डीएम शेखपुरा F/VO - गौरतलब हैं कि विद्युत विभाग और जिला प्रशासन पहले चरण के तहत 2267 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घर पर 20 नबम्बर तक सोलर पैनल स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।0
0
Report
Advertisement
धनबाद के भागा स्टेशन पर हाईटेंशन तार से झुलसे 34 वर्षीय युवक, हालत गंभीर
Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- धनबाद जिले के भागा रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। घायल की पहचान जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के शालीमार निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। गंभीर अवस्था में उन्हें तत्काल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। घायल के भाई धनिष कुमार ने बताया कि मुकेश स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर उसे पार करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन ओवरहेड विद्युत लाइन की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों के अनुसार, मुकेश कुमार मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और उनका पहले से उपचार चल रहा है。0
0
Report
रोशन कुमार पंडित हत्याकांड पर पप्पू यादव ने SIT जांच और तेज़ ट्रायल की मांग
Noida, Uttar Pradesh:थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया वार्ड-12 जमीनी विवाद में हुई रोशन कुमार पंडित की हत्या की सूचना मिलने पर पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शुक्रवार को लक्ष्मीनिया वार्ड-12 स्थित मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और पूरे मामले की जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला केवल जमीन विवाद का नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश के तहत की गई हत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों ने भी उन्हें यही जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उन्होंने डीआईजी से बात की है। पप्पू यादव ने कहा कि घटनास्थल से महज 25 मीटर की दूरी पर एनडीए सांसद दिलेश्वर कामैत का आवास है। ऐसे में आरोपियों का इस तरह हत्या की वारदात को अंजाम देना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा अगर ऐसी स्थिति है तो आम लोगों का सुरक्षित रहना ही मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने रोशन कुमार पंडित को कोसी क्षेत्र का उभरता हुआ सामाजिक चेहरा बताते हुए कहा कि समाज में उनकी अलग पहचान थी। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि पूरा प्रजापति समाज एनडीए का समर्थक माना जाता है। इसके बावजूद सांसद दिलेश्वर कामैत पीड़ित परिवार से मिलने तक नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि कम से कम उन्हें मृतक के पिता से मिलकर संवेदना व्यक्त करनी चाहिए थी।0
0
Report
फूड सेफ्टी विभाग ने बल्लभगढ़ के बॉम्बे रेस्टोरेंट पर छापेमारी कर सैंपल लिए
Faridabad, Haryana:शिकायतों के बाद फूड सेफ्टी विभाग की बल्लभगढ़ के बॉम्बे रेस्टोरेंट पर छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल फरीदाबाद। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने शुक्रवार को बल्लभगढ़ स्थित बॉम्बे रेस्टोरेंट पर छापेमारी कर विभिन्न खाद्य सामग्री के सैंपल लिए। विभाग की इस कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट में मौजूद खाद्य पदार्थों की जांच की गई और गुणवत्ता संबंधी मानकों का निरीक्षण किया गया।फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरसात के मौसम में खाद्य पदार्थों के खराब होने और मिलावट की आशंका बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए जिलेभर में होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर विशेष अभियान चलाकर सैंपलिंग की जा रही है। जांच के लिए लिए गए सैंपलों को प्रयोगशाला भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि हर साल मानसून के दौरान फूड सेफ्टी विभाग सैंपलिंग अभियान चलाता है, लेकिन इसके बावजूद मिलावटी और घटिया खाद्य सामग्री बेचने के मामले सामने आते रहते हैं। आमतौर पर लैब रिपोर्ट आने में समय लग जाता है और तब तक संबंधित दुकानों की अधिकांश मिठाइयां व अन्य खाद्य पदार्थ बिक चुके होते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होने का खतरा बना रहता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल सैंपलिंग अभियान चलाने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। उन्होंने मांग की कि जिन प्रतिष्ठानों के सैंपल फेल पाए जाएं, उनके खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि मिलावटखोरों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकें।0
0
Report
Advertisement
HTET Level-3 जुलाई 2025: 238 केंद्र, 73,091 अभ्यर्थी, शांतिपूर्ण संचालन
Chandigarh, Chandigarh:- हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई-2025 के अंतर्गत लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेशभर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि आज बोर्ड मुख्यालय से परीक्षा के प्रश्न-पत्रों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस व बोर्ड के अधिकारियों की अभिरक्षा में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि 04 जुलाई को प्रदेशभर में संचालित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल-3 की परीक्षा में 238 परीक्षा केन्द्रों पर 73,091 अभ्यर्थी प्रविष्ट होंगे। यह परीक्षा सांयकालीन सत्र 3:00 बजे से 5:30 बजे तक संचालित होगी। धूपड़ ने स्वयं जायजा लिया तथा उन्होंने प्रश्न-пत्र वितरण व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं गोपनीयता बनाए रखना बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि एचटेट परीक्षा का निर्विघ्न, सुव्यवस्थित संचालन करने, विश्वसनीयता व पवित्रता बरकरार रखने के लिए अभूतपूर्व प्रबंध किए गए हैं। बोर्ड द्वारा परीक्षा संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं, प्रदेश का सिविल प्रशासन पूरी तरह से सजग व सक्रिय है, पुलिस हर प्रकार से मुस्तैद व जागरूक है। बोर्ड प्रशासन ने सभी जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों से समन्वय बनाकर परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का आह्वान किया है। बोर्ड अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित समय से पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश पत्र एवं आवश्यक पहचान पत्र साथ लेकर पहुंचें तथा परीक्षा के दौरान बोर्ड द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करें।0
0
Report
खूबसूरत लैंटर्न बनाने की आसान विधि: रोशनी से सजाएं अपना घर
Noida, Uttar Pradesh:Making a beautiful lantern0
0
Report
खीरे की छिलाई तकनीक पर नया तरीका सामने आया
Noida, Uttar Pradesh:cucumber peeling technique0
0
Report
Advertisement
