212601
फतेहपुर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होने से महिला गंभीर रूप से घायल
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला बाइक से अपने मायके सेवरा मऊ थाना गाजीपुर से वापस आ रही थी। मलवां के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामपुर जोपा पीपा पुल क्षतिग्रस्त: खराब मौसम से मरम्मत शुरू
Noida, Uttar Pradesh:रामपुर जोपा पीपा पुल क्षतिग्रस्त का वीडियो हो रहा है, मरम्मत जारी है. कल खराब मौसम की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया था पीपा पुल0
0
Report
ममता बनर्जी पर भाजपा नेता अर्जुन सिंह आरोप पाकिस्तान टीम से जुड़ाव दावा
Noida, Uttar Pradesh:Barrackpore, West Bengal: On CM Mamata Banerjee, BJP leader Arjun Singh says, "Sultan Ahmed was the manager of the Pakistan Team, belonging to Mamata Banerjee's party, is the manager of Pakistan. She has lost her mind, she is unstable, she doesn't know that mothers and daughters are not with her"0
0
Report
21 अप्रैल को मोदी राजस्थान दौरे पर, बाड़मेर में तेल रिफाइनरी से 90 हजार रोजगार सृजन
Jaipur, Rajasthan:21 अप्रेल को ऑइल रिफाइनरी का उद्घाटन 21 अप्रेल को नरेंद्र मोदी आएंगे राजस्थान बाड़मेर बनेगा रोजगार का केंद्र -मदन राठौड़ ऑइल रिफाइनरी से 90 हजार मजदूरों को रोजगार - मदन राठौड़ ऑइल रिफाइनरी से जॉब क्रिएशन होगा- मदन राठौड़ कांग्रेस ने गलत आर्थिक एग्रीमेंट किया था- मदन राठौड़ पीएम नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को राजस्थान दौरे पर रहेंगे ..21 अप्रैल 2026 की तारीख राजस्थान के लिए वरदान साबित होगी ..बाड़मेर के पचपदरा क्षेत्र में तेल रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी ..भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कांग्रेस सरकार ने तेल रिफाइनरी के लिए एक आर्थिक एग्रीमेंट किया आर्थिक एग्रीमेंट में 3700 करोड रुपए सरकार उसको देगी जो यहां क्रूड ऑयल निकालेगा..यह एग्रीमेंट सरकार को नुकसान में पहुंचाने वाला था, प्रदेश को आर्थिक नुकसान होता ..कांग्रेस सरकार में ना तो जमीन तय की गई और सोनिया गांधी को बुलाकर यहां पर उद्घाटन करवाया गया ...लेकिन भाजपा सरकार आते ही तेल रिफाइनरी के साथ ही आर्थिक स्थिति पर भी ध्यान दिया गया ..अब 40 हजार करोड़ की बजत होगी प्रदेश के लोगों को रोजगार मिलेगा ...पहले 30,000 मजदूरों को रोजगार मिलना था लेकिन अब 90 हजार मजदूरों को रोजगार मिलेगा.. जॉब क्रिएशन होगा ..पश्चिमी राजस्थान के लिए तेल रिफाइनरी वरदान साबित होगी बाइट - मदन राठौड़, प्रदेशाध्यक्ष , भाजपा0
0
Report
Advertisement
रायसिंहनगर वार्ड 19 में संस्कृत प्राथमिक विद्यालय भवन अभाव से विवाद
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर ।वार्ड नंबर 19 में राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालय की स्वीकृति के बाद अब जगह को लेकर विवाद सामने आ गया है। मामले में राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालय 5 केएसडी से अध्यापिका अनु बिश्नोई की नियुक्ति की गई है, लेकिन विद्यालय संचालन के लिए अभी तक उपयुक्त भवन उपलब्ध नहीं हो पाया है।बताया जा रहा है कि जिस भवन में विद्यालय शुरू किया जाना है, वहां फिलहाल अन्नपूर्णा रसोई संचालित हो रही है, जिसके चलते बच्चों के बैठने के लिए कोई कक्ष उपलब्ध नहीं हो सका।इसके बावजूद आज आधा दर्जन से अधिक बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।मामले को लेकर उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र चौधरी को भी अवगत करवाया गया है। वहीं पार्षद हंसराज ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिषेक गहलोत को भी स्थिति से अवगत कराया है।0
0
Report
हाथरसर के सादाबाद में मां-बेटे की मौत से पूरा गांव शोक में
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस : मां-बेटे की मौत से फैली सनसनी एक घंटे के अंदर मां-बेटे की मौत बेटे का शव घर पहुंचते मां की मौत हार्ट अटैक आने से मां की भी हुई मौत बेटे की मौत का सदमा नहीं झेल पाई मां इलाज के दौरान बेटे की हुई थी मौत सादाबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला हाथरस जिले के सादाबाद के शेरपुर गांव में एक दुखद घटना हुई... प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार उर्फ राजू (41) का आगरा में इलाज के दौरान निधन हो गया... देर रात जब उनका शव घर पहुंचा तो बेटे की मौत की खबर सुनकर मां राजवती देवी ये सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं.... एक घंटे के अंतराल में उन्हें भी दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उनकी भी मृत्यु हो गई.... एक ही रात में मां-बेटे की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई... एक ही घर से मां और बेटे की अर्थी उठने की खबर से पूरा गांव दंग रह गया... हर आंख नम थी और हर कोई इस हृदय विदारक घटना को सुनकर गमगीन नजर आया...0
0
Report
आगरा में स्कूल बसों की सुरक्षा जांच, प्रशासन सख्ती बढ़ा रहा है
Agra, Uttar Pradesh:स्कूलों की मनमानी और बच्चों के सुरक्षित सफर को लेकर शासन प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है, आगरा RTO विभाग के अधिकारी लगातार स्कूली बच्चों के वाहनों की जांच कर रहे हैं, बुधवार को भी आगरा RTO विभाग के अधिकारियों ने बज़ीर पुरा स्थित नामी स्कूलों की बाहर खड़े वाहनों की जांच पड़ताल की, हालांकि कुछ वाहन में मानक पूरे मिले तो किसी को समय से पूरे करने की हिदायत दी, किस तरह की जांच है और क्या आदेश है क्या नियम है।0
0
Report
Advertisement
ईरान संकट के बीच LPG आवंटन के लिए नया फॉर्मूला घोषित
Noida, Uttar Pradesh:ईरान संकट के बीच देश में LPG सप्लाई की किल्लत को देखते हुए केंद्र सरकार ने गैस आवंटन का नया फॉर्मूला तय किया है0
0
Report
जयप्रकाश विश्वविद्यालय में आरएसए का प्रदर्शन, कुलपति घेराव और 14 बिंदु मांग-पत्र सौंपे
Chapra, Bihar:जयप्रकाश विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को छात्र संगठन आरएसए ने विभिन्न मांगों के लिए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कुलपति का घेराव किया, पुतला दहन किया और 14 सूत्री मांग-पत्र सौंपा। छात्रों ने आरोप लगाया कि स्नातक सेमेस्टर–III (सत्र 2023–27) के परिणाम में भारी अनियमितता हुई है। ESE और CIA के अंकों में समानता को लेकर मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी, घेराव और जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा के नीचे बैठाकर वार्ता भी हुई, जिसमें हल्की नोकझोंक की स्थिति बनी। मांगों में परिणाम की उच्चस्तरीय जांच, पुनर्मूल्यांकन, त्रुटिपूर्ण रिजल्ट संशोधन, दोषियों पर कार्रवाई, लंबित परीक्षाएं व अंकपत्र जारी करने, नए पीजी कोर्स शुरू करने, कॉलेजों में शैक्षणिक सुविधाएं सुधारने और हेल्प डेस्क बनाने सहित कुल 14 बिंदु शामिल हैं। कुलपति ने मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया।0
0
Report
Zero Tolerance के साथ मंत्री ने पेयजल विभाग की व्यवस्था कड़ी चेक की
Ranchi, Jharkhand:नोट.....15 सेकंड वाला विजुअल्स फटकार लगाने वाला है मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के योगेंद्र प्रसाद ने रांची स्थित नेपाल हाउस में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया इससे दौरान मंत्री ने विभागीय कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली एवं लंबित फाइलों की स्थिति की गहन समीक्षा की इसके उपरांत आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने सख्त लहजे में स्पष्ट कहा कि जनता को मूलभूत सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दो टूक शब्दों में निर्देश दिया कि कार्यालय में समयबद्ध उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान किया जाए फाइलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी आगामी गर्मी को देखते हुए मंत्री ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि हर हाल में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए खराब चापाकलों की मरम्मत कार्य में युद्धस्तर पर तेजी लाई जाए और प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई हो काम में ढिलाई, जिम्मेदारी से बचने की प्रवृत्ति और लापरवाही अब किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई तय है उन्होंने विभाग को “शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance)” की नीति पर कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और सेवा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।0
0
Report
Advertisement
GPS से पकड़ी गई पत्नी, प्रेमी के साथ हाई-वोल्टेज ड्रामा; थाने पहुँचा मामला
Danapur, Bihar:फुलवारी शरीफ में ‘GPS वाला प्यार’: पत्नी को ट्रैक कर पति ने बॉयफ्रेंड संग पकड़ा, थाने तक पहुंचा हाई वोल्टेज ड्रामा फुलवारी शरीफ के एकता नगर में एक फिल्मी अंदाज वाला मामला सामने आया, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। एक पति ने अपनी पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चुपके से GPS का सहारा लिया और आखिरकार उसे उसके कथित बॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जाता है कि पति को पहले से ही पत्नी पर शक था। लेकिन उसने बिना हंगामा किए चुपचाप योजना बनाई और पत्नी के सैंडल, बैग और घर में GPS डिवाइस लगा दिया। जब वह काम पर निकला, तो मोबाइल के जरिए लगातार लोकेशन ट्रैक करता रहा। कुछ देर बाद लोकेशन संदिग्ध लगी, तो वह अचानक घर पहुंच गया। घर का दरवाजा खुलते ही पति के होश उड़ गए। पत्नी अपने प्रेमी के साथ मौजूद थी। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए और मामला दो पक्षों में बंट गया—कुछ लोग पति के समर्थन में तो कुछ पत्नी और उसके प्रेमी के पक्ष में नजर आए। हंगामे के दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट भी हुई। आरोप है कि पति ने गुस्से में प्रेमी से लाइसेंसी पिस्तौल और सोने की चेन छीन ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। थाने में देर रात तक ड्रामा चलता रहा। आखिरकार पुलिस की समझाइश के बाद पति-पत्नी और प्रेमी के बीच समझौता हो गया। तीनों ने लिखित में दिया कि वे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। इसके बाद आधी रात को सभी को छोड़ दिया गया। यह अनोखा ‘GPS वाला प्यार’ का मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है。0
0
Report
रामनगर डिप्लोमा इंजीनियर्स ने 27सूत्रीय मांगपत्र सौंपा, विधायक ने समाधान का आश्वासन दिया
Jaspur, Uttarakhand:स स्लग रामनगर में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के धरना स्थल पर पहुंचे विधायक समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन रामनगर रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह के बाहर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के 17 वे दिन धरना स्थल पर पहुंचे, जहां महासंघ ने उनका स्वागत करते हुए विधायक को अपना 27 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। महासंघ ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि विकास कार्य प्रभावित ना हो, सरकार और उनके बीच टकराव न हो, अधिकारी मांगों को लेकर उदासीन हैं और फाइल दबाने का काम कर रहे हैं, जिससे आंदोलन की राह पर आना पड़ा। यह मांग है कि जो पूर्व में दिया जाता था वह वापस किया जाए और विसंगतियाँ दूर की जाए। धरना स्थल पर डिप्लोमा इंजीनियर्स को संबोधित करते हुए विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि हड़ताल से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और सरकार की छवि धूमिल हो रही है, जनता को नुकसान हो रहा है। शासन के लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी है और मांगे जायज हैं। आगामी 10 अप्रैल को नैनीताल जिले और उधम सिंह नगर जिले के विधायकों की समीक्षा बैठक होगी जिसमें सभी विधायक इन मांगों को लेकर समीक्षा करेंगे और मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगे।0
0
Report
NGT ने जयपुर ऑक्सीजन प्लांट विस्फोट पर स्वतः संज्ञान लेकर समिति गठित
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-जयपुर में VKI ऑक्सीजन प्लांट विस्फोट मामले में NGT ने स्वतः संज्ञान लिया है. इसमें उच्च स्तर की जाँच समिति गठित की गयी है. इसमें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन मंत्रालय, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि शामिल हैं. एनजीटी कोर्ट ने घटनास्थल का निरीक्षण कर 6 सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगा. VKI में ऑक्सीजन रिफिलिंग प्लांट में सिलेंडर फटा था, रिफिलिंग के दौरान विस्फोट में तीन लोगों की मौत हुई थी. राष्ट्रीय हरित अधिकरण केंद्रीय क्षेत्र पीठ भोपाल की पीठ है, जिसमें न्यायमूर्ति शियो कुमार सिंह, न्यायिक सदस्य और डॉ. प्रशांत गर्गव, विशेषज्ञ सदस्य सम्मिलित हैं. जयपुर स्थित ऑक्सीजन रिफ relling प्लांट में सिलिंडर भरने के दौरान विस्फोट हुआ, कई सिलेंडर फट गए. इस हादसे में तीन लोग मरे और आसपास के क्षेत्र में भी क्षति हुई. अधिकरण ने कहा कि यह मामला पर्यावरण संरक्षण तथा औद्योगिक सुरक्षा से जुड़ा है और 2010 के अधिनियम के अंतर्गत आता है. अगली सुनवाई 07 जुलाई को होगी.0
0
Report
Advertisement
NGT takes suo motu cognizance in Jaipur oxygen plant explosion case; six weeks to submit report
Jaipur, Rajasthan:जयपुर ऑक्सीजन प्लांट विस्फोट मामले में NGT ने स्वतः संज्ञान लिया, जांच समिति गठित आशीष चौहान, जयपुर-जयपुर में VKI ऑक्सीजन प्लांट विस्फोट मामले में NGT ने स्वतः संज्ञान लिया है. यह मामले ने NGT ने हाई लेवल जांच समिति में गठन किया. इसमें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन मंत्रालय, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि को शामिल किया. इसके अलावा NGT कोर्ट ने घटनास्थल का निरीक्षण कर 6 सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए. इस पूरे मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नोडल एजेंसी के रूप में काम करेगा. VKI में ऑक्सीजन रिफिलिंग के प्लांट में सिलेंडर फटा था, रिफिलिंग के दौरान विस्फोट में तीन लोगों मौत हुई थी, राष्ट्रीय हरित अधिकरण केंद्रीय क्षेत्र पीठ, भोपाल की पीठ, जिसमें न्यायमूर्ति शियो कुमार सिंह, न्यायिक सदस्य और डॉ. प्रशांत गर्गव, विशेषज्ञ सदस्य सम्मिलित शामिल है, इस पीठ ने जयपुर स्थित एक ऑक्सीजन प्लांट में हुए विस्फोट के मामले में स्वतः संज्ञान लिया है. जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक ऑक्सीजन रिफिलिंग प्लांट में सिलिंडर भरने के दौरान विस्फोट हुआ, जिसमें कई सिलेंडर फट गए. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई तथा आसपास के क्षेत्र में भी गंभीर क्षति हुई. अधिकारण ने पाया कि यह मामला पर्यावरण संरक्षण तथा औद्योगिक सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उठाता है, जो राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम, 2010 के अंतर्गत आता है. अधिकरण ने यह भी उल्लेख किया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा Municipal Corporation of Greater Mumbai बनाम अंकिता सिन्हा, अन्य मामले में अधिकरण की स्वतः संज्ञान लेने की शक्ति को मान्यता दी गई है. अधिकारण ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिया है कि वे छह सप्ताह के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करें. साथ ही, अधिकरण ने जिला मजिस्ट्रेट, जयपुर के माध्यम से राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, संबंधित ऑक्सीजन प्लांट का अधिकृत प्रतिनिधि, प्रमुख सचिव पर्यावरण को नोटिस दिया है. मामला की अगली सुनवाई 07 जुलाई को होगी.0
0
Report
जालोर नगर परिषद के फर्जी नियुक्ति पत्र: हिरालाल गिरफ्तार, राकेश के साथ 7–8 लोग
Jalore, Rajasthan:जालोर- जालोर नगर परिषद में फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने के मामले में पुलिस ने संस्थापन प्रभारी हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि उसने ठग राकेश के साथ मिलकर 7 से 8 लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र जारी किए थे। पुलिस के अनुसार, एक पीड़ित से 3.50 लाख रुपए लेकर नियुक्ति पत्र दिया गया। हीरालाल आयुक्त की मोहर अपने पास रखता था और पत्रों पर मोहर लगाकर राकेश को देता था, जो बाद में हस्ताक्षर कर लोगों को सौंप देता था। मामले में यह भी खुलासा हुआ कि जिस भवन में फर्जी कार्यालय चल रहा था, उसका चार्ज भी हीरालाल के पास था। ताले टूटने के बावजूद उसने न तो अधिकारियों को सूचना दी और न ही थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी की है तथा पूरे प्रकरण की गहन जांच जारी है। पूछताछ में आरोपी हिरालाल ने 7 से 8 फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करना स्वीकार किया है। पुलिस अब अन्य पीड़ितों से संपर्क कर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। इस प्रकरण में पहले से गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार जीनगर और हिरालाल से गहन पूछताछ जारी है।0
0
Report
दमोह में पानी के लिए सड़क पर जाम, गर्मी से बेहाल जनता राहत की मांग
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में पीने के पानी के लिए सड़कों पर लोग,लगाया जाम.. लेकिन मौसम के बदले मिजाज ने गर्मी की तपन भी कम की है लेकिन इस दौर में भी दमोह में लोग पीने के पानी के लिए परेशान होने लगे है और आलम ये है कि महिलाएं बच्चे बुजुर्ग धूप में सड़क पर जाम लगाने मजबूर हो रहे है। जिला मुख्यालय पर पलंदी चौक पर लोगों ने सड़क पर जमकर बबाल काटा और प्रशासन से पीने के पानी की मांग की। बड़ी संख्या में महिलाएं पानी के खाली डिब्बे लेकर सड़क पर आई और उन्होंने जाम लगा दिया। जिस सड़क को जाम किया गया वो सड़क सबसे व्यस्ततम और जरूरी सड़क है जो कि दमोह को पन्ना छतरपुर टीकमगढ़ और सागर जबलपुर को जोड़ने वाली सड़क है। जाम की वजह से दोनों तरफ बड़ी संख्या में वाहनों का जमावड़ा हो गया तो एक एक कर तीन एंबुलेंस भी फस गई लेकिन लोगों ने जैसे तैसे एंबुलेंस को रास्ता बनाकर निकलने दिया। दरअसल यहां पथरिया फाटक इलाके में लोगों को पिछले तीन महीनों से पीने के पानी की किल्लत है , लोग जिम्मेदारों से कह कह कर थक गए और दिन रात पानी के इंतजाम के लिय भटक रहे है। ये लोग आने वाले कल यानी भीषण गर्मी के मौसम को लेकर चिंतित है और अब हर तरह की लड़ाई लड़ने भी तैयार है। फिलहाल करीब दो घंटे तक चले बबाल के बाद आखिरकार जाम खोला गया है अधिकारियों ने आश्वासन दिया जिसके बाद लोग माने हैं वहीं जल्दी ही समस्या का समाधान न होने पर स्थानीय लोगों ने फिर आंदोलन की चेतावनी दी है।0
0
Report
Advertisement
