फतेहपुर में महिला से दिनदहाड़े हुई टप्पेबाजी
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर की सदर कोतवाली क्षेत्र के वर्मा चौराहे पर एक महिला के साथ दिनदहाड़े टप्पेबाजी की घटना हुई थी। सूचना के अनुसार बाजार से सामान खरीदने गई महिला से दो युवकों ने 1500 रुपये नगद और लाखों के जेवरात लूट लिए। साथ ही इसी इलाके में कुछ दिन पहले एक महिला से चेन स्नैचिंग की घटना भी हुई थी। आपको बता दें कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस घटना के चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
