तमंचा और कारतूस के साथ शातिर युवक गिरफ्तार
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर की खागा कोतवाली की पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, पकड़े गए अभियुक्त का नाम चुन्नू है, जो कि पचीसा गांव का रहने वाला है, एसपी उदय शंकर सिंह के आदेश पर पुलिस वांछिच अभियुक्तों के खिलाफ अभियान चला रही है, जिसके तहत इसकी गिरफ्तारी हुई है, गिरफ्तारी के दौरान तलाशी लेने पर इसके पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है, पुलिस ने अभियुक्त का चालान करते हुए उसे न्यायलय में पेश किया है।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कर्ज से परेशान होकर व्यक्ति ने परिवार के चार सदस्यों का चाकू से गला रेता, फिर ट्रेन से कटकर दे दी जान
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल: कर्ज से परेशान होकर व्यक्ति ने पहले परिवार के चार सदस्यों का चाकू से गला रेता, इसके बाद ट्रेन से कटकर दे दी अपनी जान
- भोपाल के छोला के एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत मामले में कर्ज निकलकर आई वजह।
- नरेंद्र साहू ने पत्नी, बच्चों और मां की गला काटकर हत्या करने के बाद ट्रेन से कटकर आत्महत्या की ।
- परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू की लाश थाना सूखी सेवनिया क्षेत्र के चोपड़ा कलां स्थित रेलवे ट्रैक पर मिली है।
- मृतकों में नरेंद्र साहू की मां सरस्वती साहू 50, पत्नी सोमलता साहू 29, बेटी कृति साहू 10 और बेटा खुश साहू 6 शामिल हैं।
- पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि कर्ज होने के चलते मृतक परेशान था।
- कुक का काम करते थे मृतक नरेंद्र साहू।
(भोपाल से जी न्यूज रिपोर्टर प्रमोद शर्मा की रिपोर्ट)
