212601
बिठौरा बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो युवकों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल
Bhitaura, Uttar Pradesh:सदर कोतवाली क्षेत्र के बिठौरा बाईपास के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वे सहिमापुर गांव से गाय खरीदकर लौट रहे थे जब बिठौरा बाईपास पर ट्रक की चपेट में आ गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख को हैदराबाद एयर एंबुलेंस से लाया गया
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है... मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से हैदराबाद ले जाया गया है। पिछले तीन दिनों से नागपुर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन बेहतर उपचार और गहन जांच के लिए अब उन्हें हैदराबाद रेफर किया गया है। दरअसल 17 अक्टूबर को मुलताई के श्रीराम मंदिर में दादा गुरु महाराज के कार्यक्रम के दौरान अचानक विधायक चंद्रशेखर देशमुख की तबीयत बिगड़ गई थी। कार्यक्रम के दौरान उन्हें अचानक चक्कर आने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नागपुर रेफर किया गया था। पिछले तीन दिनों से नागपुर में उनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि पेट संबंधी समस्या को लेकर उनका उपचार किया गया था। अब बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए हैदराबाद ले जाया गया है। चंद्रशेखर देशमुख भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। उनका राजनीतिक सफर लंबा रहा है। वे 1998 में मसोद विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2013 में मुलताई विधानसभा से भाजपा के टिकट पर विधायक बने। 2018 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन 2023 में उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए मुलताई विधानसभा सीट पर भाजपा का परचम लहराया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी विधायक चंद्रशेखर देशमुख का हालचाल जानने नागपुर पहुंचे थे। फिलहाल विधायक को हैदराबाद ले जाया गया है और अब सभी की नजरें उनके स्वास्थ्य को लेकर आने वाली मेडिकल अपडेट पर टिकी हुई हैं।0
0
Report
जनसंघ के 75 साल पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने किया संबोधन
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भारतीय जनसंघ के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं。 एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "75 साल पहले जब जनसंघ की स्थापना हुई थी उस ऊर्जा को हम सभी महसूस करें... श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की थी और उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत, एक देश एक विधान एक संविधान जैसे संकल्पों की कल्पना की थी। यह संकल्प से समर्पण की यात्रा है... हमने यहां तक की यात्रा अपने श्रेष्ठजनों के माध्यम से पूर्ण की है..." दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भारतीय जनसंघ के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "... आज गरीबों तक योजनाएं पहुंचती हैं... जनसंघ काल के हमारे कई वरिष्ठ अध्यक्षों के परिश्रम के कारण ही आज हमारा इतना विस्तार हुआ है। हम सभी को इस विस्तार को संकल्प के साथ जोड़ने की आवश्यकता है। हमें अपनी नई पीढ़ियों को देश के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की जड़ों से हमें जोड़ना पड़ेगा। आज वैश्विक स्तर पर आरजकता के विषय पर कई देशों के लोकतंत्र को चुनौती देने का प्रयास हो रहा है..."0
0
Report
राजकुमार भाटी: धर्म परिवर्तन नहीं, सभी धर्मों के प्रति सम्मान का खुलासा
Lucknow, Uttar Pradesh:सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि कल 20 अक्टूबर को दिल्ली के रानी झांसी मार्ग स्थित अंबेडकर भवन में भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मैं मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुआ था । एक सच्चा समाजवादी होने के नाते मैं प्रत्येक धर्म, जाति, वर्ग और समुदाय का सम्मान करता हूं और जो भी अपने कार्यक्रम में सम्मान के साथ आमंत्रित करता है उसमें सम्मिलित होता हूं । मैं सिख भाइयों के बुलावे पर गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहब को मत्था टेक कर भी आता हूं । मुस्लिम भाइयों के बुलावे पर उनकी मजलिस में भी शामिल होता हूं । हिंदू धर्म के तीज-त्योहारों में भी सम्मिलित होता हूं । बौद्ध धर्म और गौतम बुद्ध की शिक्षाओं के प्रति मेरा विशेष आकर्षण है और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं । बाबा साहब के विचारों का भी मेरे ऊपर गहरा प्रभाव है । लेकिन कल के कार्यक्रम के बाद बीजेपी आईटी सेल और अंधभक्त कट्टर वादियों ने सोशल मीडिया पर मेरे प्रति दुष्प्रचार कर रखा है कि मैंने हिंदू धर्म त्याग दिया है और धर्म परिवर्तन कर लिया है । मैं बाबा साहब की शिक्षा और गौतम बुद्ध के बताये उपदेशों का भरपूर समर्थन करते हुए यह गहरा विश्वास रखता हूं कि मुझे धर्म परिवर्तन करने की ना तो कोई आवश्यकता है ना ऐसा मेरा कोई इरादा है । हम किसी भी धर्म में रहकर मानवता की सेवा कर सकते हैं और भेदभाव, छुआछूत, घृणा, अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ बोल सकते हैं । कृपया भाजपा आईटी सेल के दुष्प्रचार में न फंसे और कोई गलतफहमी न पालें धन्यवाद । जय भीम । नमो बुद्धाय0
0
Report
Advertisement
तेज़ बस ने बाइक चालक को कुचला, घटनास्थल पर मौत, हंगामा
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर तेज रफ्तार बस ने बाईक चालक को रौंदा, हादसे में युवक की घटनास्थल पर मौत, हादसे के बाद आक्रोशित लोग सड़क घेरकर कर रहे हंगामा, अम्बिकापुर से कुनकुरी चलने वाली शमीम बस ने रौंदा है युवक को, नारायणपुर थाने के रनपुर की घटना।0
0
Report
लखीमपुर-खीरी खमरिया गांव में गंदगी को लेकर सफाई कर्मी और ग्रामीणों में विवाद, मामला थाने पहुंचा।
Saraiyan, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी। विकासखंड मितौली की ग्राम पंचायत खमरिया में गांव की साफ-सफाई को लेकर सफाई कर्मी और ग्रामीणों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गंदगी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खींचतान तक पहुंच गया, जिसके बाद मामला थाने पहुंच गया। प्रकरण को लेकर दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। गांव में साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर उठे इस विवाद के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि संबंधित पक्षों एवं पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
सिरपुर की यूनेस्को विश्व धरोहर बनने की दिशा में बड़ा कदम
Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन -महासमुंद ब्रेकिंग सिरपुर की समृद्ध सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक परिदृश्य अब विश्व में चमकेगा। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और प्राचीन धरोहर सिरपुर की वैश्विक पहचान की ओर बड़ा कदम। यूनेस्को की विश्व धरोहर अस्थाई सूची में शामिल। केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा 01 जनवरी 2026 को ऐतिहासिक स्थल सिरपुर के पुरातात्विक स्थलों का अवलोकन किया गया था। उन्होंने कहा था कि इन स्थलों के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य किया जाएगा और सिरपुर को यूनेस्को के विश्व धरोहर सूची में शामिल करने प्राथमिकता से प्रयास किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
बैतूल के विधायक चंद्रशेखर देशमुख की सेहत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से हैदराबाद इलाज
Betul, Madhya Pradesh:एंकर -बैतूल जिले के मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बेहतर इलाज और गहन जांच के लिए एयर एंबुलेंस से हैदराबाद ले जाया गया है। विधायक पिछले तीन दिनों से नागपुर के निजी अस्पताल में भर्ती थे,जहां पेट संबंधी समस्या को लेकर उनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि 17 अक्टूबर को मुलताई के श्रीराम मंदिर में दादा गुरु महाराज के कार्यक्रम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। कार्यक्रम के दौरान उन्हें अचानक चक्कर आने लगे,जिसके बाद मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद विधायक को बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया था। पिछले तीन दिनों से नागपुर में उनका उपचार चल रहा था। अब स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए हैदराबाद ले जाया गया है। विधायक चंद्रशेखर देशमुख का हालचाल जानने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी नागपुर पहुंचे थे और उन्होंने विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली। फिलहाल विधायक की हालत को लेकर विस्तृत चिकित्सकीय जानकारी सामने नहीं आई है। उनके हैदराबाद पहुंचने के बाद आगे की जांच और उपचार किया जाएगा。0
0
Report
JKBOSE ने परीक्षा के दौरान स्टाफ के मोबाइल फोन रखने पर रोक लगा दी
Aram Pora, Ganderbal, The Jammu and Kashmir Board of School Education (JKBOSE) has prohibited examination supervisory staff from carrying mobile phones during examination hours to ensure the smooth and fair conduct of board examinations. According to a circular issued by the Board on October 21, 2026, all centre superintendents have been directed to ensure that supervisory staff deposit their mobile phones with them before the commencement of examinations. The centre superintendents will be personally responsible for implementing the instructions and ensuring strict compliance with the order. However, centre superintendents have been exempted from the restriction and will be permitted to keep mobile phones for effective communication with the divisional, sub-divisional and branch offices of JKBOSE, as well as through their departmental hierarchy. The circular further directs that no candidate shall be allowed to leave the examination centre with the question paper until at least half of the examination duration has elapsed. The directions have been communicated to the Directors of School Education, Jammu and Kashmir, concerned examination officials and all Chief Education Officers for information and necessary compliance0
0
Report
लोकतंत्र में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, जनता तय करेगी: लोया का पलटवार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मुकेश नायक के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी बृज गोपाल लोया ने कहा कांग्रेस में एक दूसरे को संतुष्ट करने का काम लगा रहता है लोकतंत्र में मुख्यमंत्री मंत्री कौन बनेगा जनता तय करती है खुन्नस निकालने का काम मुकेश नायक कर रहे है मुकेश नायक को किसने अधिकार दिया मुख्यमंत्री की घोषणा करने के लिए मध्य प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है और आगे भी रहेगी जीतू पटवारी का सिंधिया से हिसाब वाले बयान पर बृज गोपाल लोया ने कहा... हिसाब करने का काम जनता का है और जनता हिसाब कर चुकी है जीतू पटवारी चुनाव हार चुके वंशवाद के खिलाफ जनता हमारा समर्थन दे रही है कांग्रेस दल के पास बताने के लिए विकास के नाम पर कुछ नहीं है जीतू पटवारी का यही व्यवहार रहा तो 2028 में कांग्रेस की 28 सीट भी मुश्किल है。 बाइट प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी बृज गोपाल लोया0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ के नेशनल इंटर कॉलेज के बाग से अवैध कट्टे-कारतूस वायरल वीडियो
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग स्कूल के बाग से किताबों की जगह निकले अवैध कट्टे और कारतूस, शिक्षा के मंदिर की यह तस्वीर करती शर्मशार, बच्चे स्कूल बैग में किताबों की जगह रख रहे अवैध हथियार, अवैध हथियारों की रील हो रही सोशल मीडिया पर वायरल, अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के नेशनल इंटर कॉलेज का बताया जा रहा है वायरल वीडियो।0
0
Report
उदयपुर के दया रेस्टोरेंट में चाकूबाजी: CCTV में कैद, आरोपी फरार
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर ग्लास फैक्ट्री इलाके में स्थित दया रेस्टोरेंट में चाकूबाज़ी की वारदात सामने आई हैं। दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक ने दूसरे पक्ष के युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। जिसमे युवक के हाथ पर चोट लगी है। पूरी वारदात वहां लजे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार 3 युवक रेस्टोरेंट पर आए और रेस्टोरेंट कर्मचारियों से किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगे। इस दौरान बाइक सवार एक युवक ने चाकू से हमला करने का प्रयास किया। बीच—बचाव में आए युवक विक्रम सिंह शक्तावत के हथेली में चाकू लगने से वह घायल हो गया। आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। भागते हुए आरोपी बोला कि तू मुझे नहीं जानता, मैं हिस्ट्रीशीटर हूं। पीड़ित में भूपालपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है。0
0
Report
मध्यप्रदेश में नए विमान को लेकर सियासत तेज, चुनाव से पहले अधिसूचना जारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्यप्रदेश में नए विमान को लेकर सियासत तेज मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं नया विमान लेने की फिलहाल 6 महीने तक उड़ान नहीं भरेगा नया विमान चुनाव के 6 महीने पहले अधिसूचना जारी हो जाएगी इस विमान को जीतू पटवारी के लिए तैयार कर रहे हैं जीतू पटवारी के लिए हवाई जहाज तैयार करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद जब तक पायलट ट्रेनिंग भी कंप्लीट कर लेंगे0
0
Report
Advertisement
विंध्याचल में विजयादशमी पर रावण पुतला लूट, दहन की जगह भागदौड़
Ukhdand, Uttar Pradesh:देशभर में विजयादशमी पर रावण के पुतले का दहन किया जाता है, लेकिन मां विंध्यवासिनी के धाम विंध्याचल में रावण का पुतला जलाने के बजाय उसे लूट लिया जाता हैं।भगवान राम के बाण से रावण का वध होते ही लोग उसके पुतले पर टूट पड़ते हैं। कोई पुतले का हिस्सा खींचता है तो कोई उसे नोचकर अपने साथ घर ले जाता है। स्थानीय मान्यता है कि रावण के पुतले का अंश घर में रखने से भूत-प्रेत, पिशाच और चुड़ैल जैसी बाधाएं दूर रहती हैं। इतना ही नहीं, इससे चारपाई में खटमल का प्रकोप भी नहीं होता। एक रिपोर्टआदिशक्ति मां विंध्यवासिनी की नगरी में शिव भक्त रावण का पुतला जलाने की परंपरा नहीं है। मान्यता है कि जिस रावण का भगवान राम ने अपने बाण से वध कर उसे मोक्ष प्रदान किया, उसका बार-बार पुतला दहन करना उचित नहीं माना जाता। लंकापति रावण राक्षसों का राजा होने के साथ ही महाज्ञानी ब्राह्मण और भगवान शिव का उपासक भी था। हालांकि, ज्ञान और शक्ति का धनी होने के बावजूद उसने अन्याय और अधर्म का रास्ता चुना, जिसके कारण उसका अंत हुआ।विंध्याचल में रामलीला के दौरान रावण वध का दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। रामलीला में पवनपुत्र हनुमान रावण पर गदा से प्रहार करते हैं, जबकि भगवान राम बाणों की वर्षा कर उसका वध करते हैं। रावण के धराशायी होते ही मैदान में मौजूद लोग उसके पुतले को घसीटकर अपने कब्जे में लेने लगते हैं। देखते ही देखते पुतला टुकड़ों में बंट जाता है और लोग उसके हिस्से अपने घर ले जाते हैं.0
0
Report
गिरिडीह पुलिस ने 13 चोरी कांड सुलझाकर 7 अपराधी गिरफ्तार
Giridih, Jharkhand:जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाते हुए गिरिडीह पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि पुलिस ने विशेष छापेमारी दल (एसआईटी) के माध्यम से 13 चोरी कांडों का उद्भेदन करते हुए 7 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि बगोदर-सरिया और खोरीमहुआ अनुमंडल के विभिन्न थानों में चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं, जिसे गंभीरता से लेते हुए उनके निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था. इसी क्रम में दिनांक 16 अक्टूबर की रात सरिया थाना और बरकट्ठा ओपी की गश्ती टीम ने बागोडीह में चोरी कर भाग रहे अपराधियों का पीछा किया. मौके से पल्सर मोटरसाइकिल, ताला तोड़ने वाला औजार और मोबाइल बरामद हुआ था, जबकि अपराधी भाग गए थे. इस संबंध में सरिया थाना कांड संख्या 159/2026 दर्ज किया गया था. एसपी ने बताया कि SIT ने मानवीय और तकनीकी आसूचना के आधार पर लगातार छापेमारी कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया. पकड़े गए सभी अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस ने करीब 24.5 ग्राम गलाया हुआ सोना (कीमत लगभग 3.70 लाख), 1 चांदी की पायल, 25 हजार नगद, 25 किलो कांसा-पीतल के बर्तन, 2 गैस सिलेंडर, 2 मोटरसाइकिल (पल्सर और बुलेट), 3 मोबाइल और ताला तोड़ने वाला औजार बरामद किया है. वंही गिरफ्तार अपराधियों में कन्हैया कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह, कृष कुमार, संतोष प्रसाद, हर्ष कुमार, अनिल वर्मा और राजेश कुमार केसेरा - सभी निवासी राजधनवार, थाना धनवार. इनकी गिरफ्तारी से सरिया के 5, धनवार के 2, बिरनी-बरकट्ठा के 4 और बगोदर के 2 कुल 13 कांडों का उद्भेदन हुआ है. प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ धनंजय राम, खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेन्द्र कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.0
0
Report
अंकाई किले पर ट्रेकिंग के दौरान एडवोकेट अमित धुळगंड की मौत, शोक पसरा
Yeola, Maharashtra:नाशिक के येवला तालुक्यात अंकाई किल्ल्यावर राज्यभरातून ट्रेकिंग साठी ट्रेकर येत असतात. आज सकाळी सात वाजेच्या सुमारास संगमनेर येथून अंकाई किल्ल्यावर ट्रेकिंग साठी आलेले एडवोकेट अमित धुळगंड यांना चढाई दरम्यान त्रास होऊ लागल्याने ते बेशुद्ध झाले. अंकाई येथील स्थानिक सुरक्षारक्षक आणि ग्रामस्थांनी तातडीने वर किल्ला गाठत बेशुद्ध ट्रेकरला खाली आणला. रस्त्यातच त्यांच्या हृदयविकाराच्या तीव्र झटक्याने मृत्यू झाल्याची माहिती समोर आली आहे. परिसरात शोककळा पसरली आहे.0
0
Report
Advertisement
