212601
किसान की मौत के मामले में सामने आया नया मोड़
Fatehpur, Uttar Pradesh:Fatehpur किसान की हुई मृत्यु मामले में नया मोड़ सामने आया है। जहां परिजनों ने आरोप SDM खागा की डांट के चलते किसान द्वारा खुद की जान ली गई। परिजनों ने बताया कि SDM की फटकार के बाद किसान 15 जून को तहसील दिवस में चकबंदी विभाग की शिकायत करने पहुंचा था। मृतक किसान के बेटे ने खागा SDM अतुल गंगवार पर पिता से अभद्रता करने का आरोप लगाया तथा सीएम योगी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बरेली सिटी सेंटर मॉल की लिफ्ट फंसने से अफरा-तफरी, कई लोग बाहर निकाले गए
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली चौकी चौराहा स्थित सिटी सेंटर मॉल में रविवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मॉल की एक लिफ्ट अचानक बंद हो गई। लिफ्ट के भीतर कई लोग फंस गए, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लिफ्ट रुकने के बाद अंदर मौजूद लोगों ने मदद के लिए आवाज लगाई। मौके पर मौजूद लोगों और मॉल कर्मचारियों ने लिफ्ट को खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के दौरान मॉल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। घटना के कारणों की जांच की जा रही है。0
0
Report
जबलपुर जीआरपी ने 2 घंटे में चोरी के आरोपी रितेश उर्फ कालू को गिरफ्तार किया
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर, मध्य प्रदेश: चोरी का आरोपी घटना के 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार. जीआरपी की टीम ने चोरी के मामले में आरोपी को 2 घंटे के भीतर ही पकड़ लिया. आरोपी रितेश उर्फ कालू ने अमरकंटक एक्सप्रेस में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और उसमें यात्रा कर रहे यात्री का जेवरात और नगदी से भरा बैग पार कर दिया था. जेवर और नगदी सहित लगभग 10 लाख 47 हजार का माल इस बैग में रखा था. इसके बाद आरोपी ने मामले की शिकायत जबलपुर जीआरपी में दर्ज कराई. जीआरपी की टीम ने तत्परता दिखाते हुए 2 घंटे के भीतर ही आरोपी रितेश उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चोरी का सारा माल भी जप्त कर लिया. बताया जाता है कि मिलेश मालपाणी जो रायपुर से इटारसी के लिए जा रहे थे, उनकी पत्नी का बैग अज्ञात चोर ने पार कर दिया था जिसके बाद मामले की शिकायत दर्ज कराई गई. जीआरपी की टीम ने अलग-अलग पॉइंट पर काम करते हुए आरोपी को धर दबोचा. आरोपी पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह हिस्ट्रीशीटर बदमाश बताया जा रहा है. फिलहाल जीआरपी की टीम ने घटना के 2 घंटे बाद ही आरोपी को पकड़ लिया.0
0
Report
डभरा में सड़क हादसे के पीड़ितों ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी की मांग तेज
Sakti, सक्ती जिले के डभरा में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवा छात्र देव कुमार चन्द्रा को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई है। घटना के पांच दिन बाद भी अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता नहीं चल पाने से परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए चक्का जाम और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। नगर पंचायत डभरा के निवासी 25 वर्षीय देव कुमार चन्द्रा की 18 जून की सुबह ग्राम पुटीडीह पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। घटना स्थल पर चार पहिया वाहन के टायरों के निशान भी मिले थे, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी वाहन तक नहीं पहुंच सकी है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस जांच के नाम पर उनसे सीसीटीवी डीवीआर की मांग कर रही है, जबकि डभरा-पुटीडीह मुख्य मार्ग सहित आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गंभीरता से जांच नहीं की जा रही है。 इस मामले को लेकर स्थानीय नागरिकों और समाज के लोगों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि दशकर्म कार्यक्रम से पहले आरोपी वाहन और चालक की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए。 लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि 25 जून तक दोषी की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो चक्का जाम और उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी。0
0
Report
Advertisement
शाजापुर के खुले गड़्ढे में ई-रिक्शा गिरा, स्थानीय लोग गड्ढा भरने की मांग
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के लालघाटी क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक ई-रिक्शा खुले गड्ढे में गिर गया। यह घटना होंडा शोरूम के पास हुई, जहां नगर पालिका द्वारा खोदा गया एक गड्ढा पिछले दो माह से खुला पड़ा था। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शी पप्पू कुशवाहा ने बताया कि यह गड्ढा करीब दो महीने पहले पानी की पाइपलाइन फूटने के कारण नगर पालिका द्वारा खोदा गया था। पाइपलाइन की मरम्मत तो कर दी गई, लेकिन गड्ढे को दोबारा भरा नहीं गया, जिससे यह लगातार खुला पड़ा था। हादसा दोपहर करीब 4 बजे हुआ जब ई-रिक्शा चालक रिवर्स ले रहा था। इसी दौरान वाहन का पिछला हिस्सा अचानक गड्ढे में धंस गया। यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया गया है कि ई-रिक्शा चालक भगवान सिंह कुंडल अपने वाहन से खाने-पीने की सामग्री की आपूर्ति करते हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दो बोलियों की मदद से काफी मशक्कत कर ई-रिक्शा को गड्ढे से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से तत्काल इस खुले गड्ढे को भरने की मांग की है, क्योंकि हादसे के बाद भी यह खुला पड़ा है।0
0
Report
आजाद मैदान में अल्पसंख्यक संरक्षण कानून के लिए प्रदर्शन जारी; जल्द uygulan की मांग
Mumbai, Maharashtra:मुंबई के आज़ाद मैदान में महाराष्ट्र राज्य में अल्पसंख्यक संरक्षण कानून लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। आंदोलनकारियों का कहना है कि विशेष रूप से मुस्लिम समाज पर बढ़ते अत्याचार, हमले, घृणास्पद भाषण (Hate Speech) और सुनियोजित तरीके से मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाने की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। ऐसे में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार को जल्द से जल्द विशेष अल्पसंख्यक संरक्षण कानून लागू करना चाहिए। आंदोलन के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा। इस अवसर पर महाराष्ट्र के विधायक Abu Asim Azmi, Amin Patel तथा Sana Malik ने आंदोलन स्थल का दौरा किया और प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। विधायकों ने आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को महाराष्ट्र विधानसभा के वर्तमान अधिवेशन में उठाया जाएगा तथा सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य समाज में शांति, समानता और कानून के शासन को मजबूत करना है तथा राज्य में सभी नागरिकों, विशेषकर अल्पसंख्यकों, को सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कानूनी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। ये आंदोलन प्रा इलियास इनामदार, शेख मुसा सर, इहतेशम भाई, मुशीर इनामदार, सय्यद नबील उज्ज्मा, शेख शौकत, और उनके साथ कर रहे हैं. आंदोलनकारियो का कहना है कि अगर मागे मंजूर ना हुई तो पूरे महाराष्ट्र में आंदोलन करेंगे.0
0
Report
30 आबकारी अधिकारियों के ट्रांसफर, रायपुर में प्रभारी बदले
Raipur, Chhattisgarh:बड़ी तादाद में जिला आबकारी और सहायक जिला आबकारी अधिकारी स्तर के अधिकारियों का तबादला. 30 आबकारी अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर. आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश. मुख्यालय में सहायक आयुक्त आबकारी प्रवीण वर्मा को प्रभारी उपयुक्त आबकारी रायपुर बनाया गया. जिला आबकारी अधिकारी रायपुर राजेश कुमार शर्मा को राजनांदगांव भेजा गया.....0
0
Report
Advertisement
आपातकाल दिवस पर भाजपा की बड़ी तैयारी: जेल से कोर्ट तक यात्रा होगी, मौन और मशाल जुलूस
Raipur, Chhattisgarh:आपातकाल दिवस पर भाजपा की बड़ी तैयारी: 24 जून को जेल से कोर्ट तक की यात्रा होगी, मौन और मशाल जुलूस निकाला जाएगा. कांग्रेस की तत्कालीन केंद्र सरकार ने जो आपातकाल लगाया था उससे संबंधित बैनर-पोस्टर लेकर सड़कों पर निकलेंगे भाजपा नेता-कार्यकर्ता. 25 जून को प्रदेशभर में सम्मेलन का आयोजन होगा. 28 जून को लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह पंडित दीनदयाल ऑडोटोरियम रायपुर में होगा. इन अभियानों के प्रदेश संयोजक सच्चिदानंद उपासने ने दी जानकारी0
0
Report
लोडर टक्कर से दंपति की मौत, पुत्र घायल; फर्रुखाबाद हादसा
Farrukhabad, Uttar Pradesh:लोडर की टक्कर से दंपति की मौत, डॉक्टर ने किया अमृत घोषित पुत्र घायल मौसी के बेटे की शादी में शामिल होने परिवार सहित बाइक से जा रहे फर्रुखाबाद: जनपद शाहजहांपुर के थाना अल्लाहगंज के गांव बगिया निवासी 55 वर्षीय संतोष शर्मा अपनी पत्नी किरन व 13 वर्षीय पुत्र शोभित को बाइक से लेकर पड़ोस के गांव में मौसी के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी अल्लाहगंज के उजीरपुर बंजर के पास लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पत्नी किरन की मौके पर मौत हो गई। जबकि घायल संतोष शर्मा और उनके पुत्र शोभित को परिजन डा राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल लेकर आए। जहाँ डा प्रदीप राजपूत ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। घायल शोभित का इलाज चल रहा है। घायल शोभित के पास मौजूद चाचा मनोज ने बताया की भाभी किरन की मौके पर ही मौत हो गई और घायल भाई संतोष और भतीजा शोभित को लेकर लोहिया अस्पताल आए। जहां भाई संतोष की मौत हो गई और भतीजा शोभित का इलाज चल रहा है। शोभित चार भाई बहनों में सबसे छोटा है। बाइट :-- मनोज कुमार, मृतक का छोटा भाई0
0
Report
मेरठ में शराब पार्टी के बाद मजदूर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ आपसी विवाद में मजदूर की हत्या शराब पार्टी के बाद वेलडिग का काम करने वाले ने दोस्त की हत्या रात से घर से ग़ायब था मृतक पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ़्तार मेरठ पुलिस मामले की जांच में जुटी मेरठ के थाना ककंरखेडा क्षेत्र का है मामला0
0
Report
Advertisement
पिंकसिटी प्रेस क्लब बाल अभिरुचि शिविर का समापन, दिया कुमारी ने बच्चों को सम्मानित
Jaipur, Rajasthan:पिंकसिटी प्रेस क्लब के बाल अभिरुचि शिविर का समापन, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बच्चों को सम्मानित किया, अभिभावकों से बच्चों की रुचि के अनुसार आगे बढ़ाने की अपील, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और विधायक गोपाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल हुए, प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश कुमार मीणा ने स्वागत किया, दामोदर प्रसाद जयपुर0
0
Report
गजसिंहपुर में खुले नाले के कारण बाल-बाल बची 5 वर्षीय बच्ची; नाले को ढकने का निर्देश
Sri Ganganagar, Rajasthan:गजसिंहपुर के वार्ड संख्या 4 में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, घर के आगे खुले नाले के उपर से निकलते वक्त 5 वर्षीय बच्ची खुशी का पैर फिसल गया और वह करीब छह फुट गहरे खुले नाले में गिर गई, घटना के समय परिजन मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत बच्ची को बाहर निकाल लिया, गनीमत रही कि बच्ची को कोई गंभीर चोट नहीं आई, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नाला लंबे समय से खुला पड़ा था और इसके कारण लगातार हादसों की आशंका बनी हुई है, लोगों के अनुसार इससे पहले भी 5 से 6 बार आवारा पशु नाले में गिर चुके हैं, जिन्हें नगरपालिका कर्मचारियों की सहायता से बाहर निकाला गया था इस समस्या को लेकर कई बार नगरपालिका प्रशासन को अवगत कराया गया, घटना के बाद नगरपालिका प्रशासन हरकत में आया और खुले नाले को पटियों से ढकने का कार्य शुरू कर दिया गया, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी लाजपत बिश्नोई ने मामले को पहले ही गंभीरता से लेते तो इतनी दुर्घटना नहीं हुई होती घटना के बाद नाले को तत्काल कवर करने के निर्देश दिए हैं,0
0
Report
नोएडा की बेटी वैशाली जोगी ने मेहनत और हौसले से सफलता की नई मिसाल कायम की है। आर्थिक तंगी और समाज के
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा की बेटी वैशाली जोगी ने मेहनत और हौसले से सफलता की नई मिसाल कायम की है। आर्थिक तंगी और समाज के विरोध के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को नहीं छोड़ा। शुरुआत में परिवार और रिश्तेदार उनके बॉडीबिल्डिंग करियर के खिलाफ थे, लेकिन वैशाली ने लगातार मेहनत जारी रखी। चार वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वैशाली ने दो अलग-अलग कैटेगरी में दो स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। उनकी कहानी यह संदेश देती है कि कठिन परिस्थितियां भी मजबूत इरादों को रोक नहीं सकतीं।0
0
Report
Advertisement
बस्सी में 10 फीट इंडियन रॉक पाइथन दिखा, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी क्षेत्र के खेड़ी गांव में एक खेत में करीब 10 फीट लंबा इंडियन रॉक पाइथन दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डीसीएफ राहुल झाझरिया, एसीएफ यशवंत कंवर और रेंजर नरेंद्र विश्नोई के निर्देशन में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पूरी सावधानी और सूझबूझ के साथ रेस्क्यू अभियान चलाकर विशाल अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान वन्यजीव को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया गया। बाद में अजगर को उसके प्राकृतिक आवास बिछोर वनखंड क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन अधिकारियों ने बताया कि इंडियन रॉक पाइथन संरक्षित प्रजाति है और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विभाग ने लोगों से वन्यजीव दिखने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।0
0
Report
उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर तेज कार पलटी, चार घायल
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर भटेवर के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर पलट गई। हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हो गए जिन्हें लोगो ने हॉस्पिटल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार कार स्वागर लोग उदयपुर से भटेवर होते हुए चित्तौड़गढ़ की तरफ जार रहे थे। इसी दौरान महादेवजी के मंदिर के पास ब्रिज चढ़ते समय चालक को नींद की झपकी आ गई। जिसके कारण कार अनियंत्रित होकर ब्रिज के पास सर्विस लेन पर पलट गई। हादसे की सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम के कर्मचारी तत्काल एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं भटेवर चौकी से भी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। हाईवे पेट्रोलिंग एंबुलेंस के कार्मिकों द्वारा गंभीर घायलों को उपचार के लिए एमबी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं क्रेन की सहायता से सर्विस लेन पर पलटी कार को दूर हटवा कर यातायात सुचारु किया गया।0
0
Report
चूरू में हाईवे रेस्क्यू वाहनों से घायलों को गोल्डन ऑवर में पहुंचाने पर जोर
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू लोकेशन--चूरू अब हादसे के मिनटों में पहुंचेगी मदद: चूरू पुलिस को मिले दो अत्याधुनिक हाईवे रेस्क्यू वाहन सालासर और भानीपुरा से होगी निगरानी, ‘गोल्डन ऑवर’ में घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर रहेगा फोकस चूरू. सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर राहत और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में चूरू पुलिस को बड़ी सौगात मिली है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जिले को आवंटित दो अत्याधुनिक हाईवे रेस्क्यू वाहनों को सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन सड़क हादसों के दौरान ‘फर्स्ट रिस्पोन्डर’ के रूप में काम करेंगे और घायलों को सुरक्षित निकालकर ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर अस्पताल पहुंचाने में मदद करेंगे। रेस्क्यू वाहनों में आपातकालीन बचाव कार्यों के लिए मल्टीपरपज कोलैप्सिबल टॉवर लाइटिंग सिस्टम, हाइड्रोलिक जैक, इलेक्ट्रिक विन्च, पेट्रोल पावर्ड वुड कटर, स्पाइन बोर्ड, फोल्डेबल स्ट्रेचर, ऑक्सीजन सिलिंडर किट, फर्स्ट एड बॉक्स, फायर एक्सटिंग्विशर, ग्लास कटर, एंगल ग्राइंडर, जीपीएस सिस्टम, रियर व्यू कैमरा, सेफ्टी कोन्स, ट्रैफिक बैटन, फ्लोरोसेंट जैकेट और अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इनकी सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और प्राथमिक उपचार देना आसान होगा। हादसों के साथ हाईवे पर भी रखेंगे नजर दुर्घटना की सूचना नहीं मिलने की स्थिति में दोनों वाहन अपने निर्धारित क्षेत्रों में नियमित हाईवे पेट्रोलिंग करेंगे। इस दौरान नो-एंट्री उल्लंघन, अवैध पार्किंग, यातायात नियमों की अवहेलना तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशिक्षित पुलिसकर्मी संभालेंगे जिम्मेदारी पूурсवाल चूरू के प्रशिक्षित हैड कांस्टेबल और कांस्टेबलों को इन वाहनों पर तैनात किया गया है। इन्हें रेस्क्यू उपकरणों के संचालन और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। आवश्यकता अनुसार अन्य पुलिसकर्मियों को भी चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सालासर और भानीपुरा में रहेगा मुख्यालय जिला पुलिस के अनुसार एक रेस्क्यू वाहन का मुख्यालय सालासर तथा दूसरे का भानीपुरा रखा गया है। पहला वाहन एनएच-52 सहित आसपास के राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर तैनात रहेगा, जबकि दूसरा वाहन मेगा हाईवे और अन्य दुर्घटना संभावित मार्गों पर सेवाएं देगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी सड़क दुर्घटना की सूचना तत्काल पुलिस या आपातकालीन सेवा को दें, ताकि घायलों को समय पर सहायता मिल सके और बहुमूल्य जीवन बचाया जा सके।0
0
Report
Advertisement
