212601
किसान की मौत के मामले में सामने आया नया मोड़
Fatehpur, Uttar Pradesh:Fatehpur किसान की हुई मृत्यु मामले में नया मोड़ सामने आया है। जहां परिजनों ने आरोप SDM खागा की डांट के चलते किसान द्वारा खुद की जान ली गई। परिजनों ने बताया कि SDM की फटकार के बाद किसान 15 जून को तहसील दिवस में चकबंदी विभाग की शिकायत करने पहुंचा था। मृतक किसान के बेटे ने खागा SDM अतुल गंगवार पर पिता से अभद्रता करने का आरोप लगाया तथा सीएम योगी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
त्रिवेणी संगम समारोह कल जयपुर में: निवेश सम्मेलन और सम्मान कार्यक्रम की धूम
Jaipur, Rajasthan:त्रिवेणी संगम समारोह कल जयपुर में आयोजित, चतुर्थ निवेश सम्मेलन, शपथ-ग्रहण, प्रबुद्धजनों का सम्मान कार्यक्रम, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल राजस्थान की ओर से आयोजित. समारोह की मुख्य अतिथि जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा होंगी, मुख्य वक्ता सिविल लाईन से विधायक गोपाल शर्मा रहेंगे, विशिष्ठ अतिथि हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य शामिल होंगे, समारोह की अध्यक्षता बीयूवीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता करेंगे. संगठ के कई राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे. व्यापार और उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएंगी. संगठन की सभी जिला इकाइयों को रोडमैप सौंपा जाएगा.0
0
Report
डोटासरा-मीणा-गहलोत की मुलाकात पर भ्रष्टाचार के आरोप गरम, क्या सच है?
Jaipur, Rajasthan:जयपुर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा vs पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने किरोड़ी लाल मीणा पर अशोक गहलोत से मिलकर मुकदमे हटाने के लगाए थे आरोप। आज मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल। किरोड़ी लाल मीणा,अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा की मुलाकात की तस्वीरों को लेकर बोले डोटासरा। डोटासरा ने कहा - वो मिले थे, डोटासरा कभी झूठ नहीं बोलता। मैं फालतू के आरोप नहीं लगाता, व्यक्तिगत आरोप नहीं लगाता। मैं अपनी बात स्पष्टता से कहता हूं, इस लिए ये लोग मेरे पीछे पड़े रहते हैं। राजस्थान में भ्रष्टाचार बढ़ चुका है डोटासरा ने मुख्यमंत्री से की मांग - कहा भ्रष्टाचार को रोको।0
0
Report
कक्षा 9 में आपातकाल का इतिहास: NCERT ने अध्याय जोड़ा, एमपी में सियासत शुरू
Bhopal, Madhya Pradesh:स्कूलों में 9वीं कक्षा से ही पढ़ाया जाएगा 'इमरजेंसी' का इतिहास NCERT ने पहली बार कक्षा 9 की किताब में 'आपातकाल' चैप्टर को शामिल किया एमपी में शुरू हुई सियासत छात्र जयप्रकाश नारायण की भी जानेंगे कहानी0
0
Report
Advertisement
बानसूर रामपुर गांव में लेपर्ड ने दो बकरियों पर हमला, एक की मौत
Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली)....बानसूर के रामपुर गांव में बुधवार रात एक लेपर्ड ने किसान के घर में घुसकर दो बकरियों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बकरी को लेपर्ड उठाकर ले गया। पीड़ित किसान हजारी लाल योगी ने बताया कि रात में उनकी बकरियां घर की चारदीवारी में बंधी हुई थीं। देर रात लेपर्ड घर में घुस आया और दोनों बकरियों को अपना शिकार बना लिया। सुबह परिवार के सदस्यों ने देखा तो एक बकरी मृत पड़ी थी, जबकि दूसरी बकरी को लेपर्ड उठा ले गया। घटना की सूचना मिलने पर रामपुर ग्राम पंचायत के प्रशासक मुकेश जिलोवा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद वन विभाग को मामले की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई करने, क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और लेपर्ड को पकड़ने की मांग की है।0
0
Report
दमोह में 24 घंटे में तीन मौतें, शादी कार्ड दे रहे पिता की भी मौत
Damoh, Madhya Pradesh:कल जिस जगह दो बाइक सवारों की जान चली गई, उसी जगह आज एक और मौत हो गई. नरगुवा में तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र का ये मार्ग पिछले दो दिनों से हादसों का मंजर रहा है. कल वहां दो बाइक आपस में टकराईं और दोनों सवारों की मौके पर ही मौत हो गई; आज वहीं एक बाइक सवार हादसे का शिकार हुआ और उसने भी दम तोड़ दिया. मृतक का घर बेटी की शादी की खुशियां मनाने जा रहा था, लेकिन अब परिवार मातम में डूब गया. गाड़ाघाट के रहने वाले राम बहादुर अपनी बेटी की शादी के निमंत्रण कार्ड देने तेजगढ़ जा रहे थे, लौटते वक्त उनकी बाइक स्लिप हो गई और सिर में गंभीर चोट लगने से मृत्यु हो गई. शव को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. इस घटना के बाद 24 घंटे में इस जगह तीन जिंदगी चली गई हैं और ये घटनाएं इलाके में चिंता का कारण बनती जा रही हैं.0
0
Report
आपातकाल पर कांग्रेस का बयान: असंवैधानिक कदम से लोकतंत्र खतरे में
Begun, Rajasthan:रायपुर आपातकाल मामले को लेकर कांग्रेस का बयान.. कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा- देश मे 1975 में लगाया गया आपातकाल संवैधानिक था, लेकिन पिछले एक दशक के भीतर जिस तरह निर्वाचन आयोग, संवैधानिक संस्थाएं बंधक बनाई गई है.. उससे यह साबित होता है कि आपातकाल उससे ज्यादा खतरा है.. यह असंवैधानिक आपातकाल है.0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर के प्रेमनगर में डांट से नाराज बेटे ने पिता की हत्या कर दी
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बकिरमा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पुत्र ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक ढेरा दास अपने पुत्र हेमचरण दास को अक्सर डांटा करते थे। घटना वाले दिन आरोपी पुत्र रामानुजनगर गया हुआ था; इसी बीच घर पर उसके पिता ने उसकी पत्नी को डांटा, जिसे पत्नी ने फोन पर अपने पति को बताया। सुनते ही बेटे ने आक्रोश में लौटकर घर आया, उसने अपने पिता को रस्सी से पैर से सिर तक बांध दिया। कुछ समय बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग को रस्सी से मुक्त किया, लेकिन बेटा ग्रामीणों को डराकर वहां से भाग गया और फिर पिता को बांध दिया। गांव के सरपंच मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे और रस्सी खोलकर पीड़ित बुजुर्ग को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।0
0
Report
किताबों की कमी पर धमतरी के अशासकीय स्कूल संचालकों का कलेक्ट्रेट प्रदर्शन
Dhamtari, Chhattisgarh:स्लग - किताबों की कमी पर अशासकीय स्कूल संचालको का कलेक्ट्रेट मे प्रदर्शन कलेक्टरेट परिसर में धमतरी जिले के अशासकीय स्कूलों के संचालक और शिक्षकों ने गुरुवार को अपनी मांगों के साथ प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद पाठ्यपुस्तक निगम की ओर से समय पर किताबें उपलब्ध नहीं कराई जा रहीं, जिससे विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। जिलेभर से पहुंचे अशासकीय स्कूलों के संचालक और शिक्षक कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर एकजुट हुए और अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्कूल खुलने के कई दिन बीत जाने के बाद भी सभी विद्यार्थियों को जरूरी किताबें नहीं मिल सकी हैं, जिसके कारण पढ़ाई-लिखाई का काम प्रभावित हो रहा है। अशासकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि किताबों की अनुपलब्धता का सीधा असर बच्चों के भविष्य और उनकी पढ़ाई पर पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि पाठ्यपुस्तक निगम जल्द से जल्द सभी स्कूलों में पर्याप्त संख्या में पुस्तकें उपलब्ध कराए। वहीं प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा यदि उनकी मांगों पर जल्द गौर नहीं किया गया तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा और रायपुर स्थित पाठ्यपुस्तक निगम कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा0
0
Report
जांजगीर-चांपा में 5 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई
Taga, Chhattisgarh:जांजगीर-चांपा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। साथ ही, गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर जिले में अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम धुरकोट के पास घेराबंदी की गई। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम घसियाराम साहू, निवासी शिवरीनारायण बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 5 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
अलीराजपुर बिजली पोल गिरने से मौत, दो घायल; बड़ी लापरवाही पर सवाल
Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर में बड़ा हादसा: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही ने ली एक की जान, दो घायल! अलीराजपुर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने। बिजली का पोल खड़ा करते समय गिरा खंभा, करंट की चपेट में आए तीन लोग, एक की मौत: हादसे में मुखदार नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत, दो गंभीर घायल: अमर सिंह और जागर सिंह बुरी तरह झुलसे, अलीराजपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती, लापरवाही: खंभे खड़े करते समय मौके पर मौजूद नहीं था बिजली विभाग का कोई भी जिम्मेदार कर्मचारी। अलीराजपुर में बिजली के नए पोल खड़े करने का काम चल रहा था, लेकिन बिना किसी सुरक्षा मानकों और बिना विभाग के किसी जिम्मेदार कर्मचारी की मौजूदगी के यह काम किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक भारी-भरकम खंभा भरभरा कर गिर गया और उसमें दौड़ रहे करंट की चपेट में तीन लोग आ गए। इस दर्दनाक हादसे में मुखदार नाम के व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, जबकि अमर सिंह और जागर सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को तुरंत अलीराजपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। सवाल यह उठता है कि इतनी बड़ी लापरवाही का जिम्मेदार कौन है? जब इतना संवेदनशील काम हो रहा था, तो बिजली विभाग का कोई भी नुमाइंदा वहां मौजूद क्यों नहीं था?0
0
Report
मैनपुरी-करहल के सरसई मासूमपुर में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग,लाखों का सामान जलकर खाक।
Karhal, Uttar Pradesh:मैनपुरी मैनपुरी के करहल क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरसई मासूमपुर में शॉर्ट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई,आग लगते ही घर में हड़कंप मच गया। आग का विकराल रूप देखकर परिवार के लोग चीखते-चिल्लाते हुए जान बचाकर घर से बाहर निकले। परिवार बाल-बाल बचा,ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग,तब तक कमरे का सामान खाक,सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। तब तक कमरे में रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर खाक हो चुका था। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।0
0
Report
घाघरा नदी में मगरमच्छ के हमले का लाइव वीडियो सामने आया
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा ब्रेकिंग घाघरा नदी में मगरमच्छ के हमले का लाइव वीडियो सामने आया बांध पर काम कर रहे एक मजदूर को मगरमच्छ ने अचानक जबड़े में दबोच लिया। मगरमच्छ घायल मजदूर को गहरे पानी में खींचने का प्रयास करता रहा। साथी मजदूर ने साहस दिखाते हुए उसे बचाने की कोशिश की। मजदूर की चीख-पुकार सुनकर मौके पर अन्य मजदूर भी पहुंच गए। एक मजदूर ने हथौड़े से मगरमच्छ के मुंह पर वार किया। चोट लगने के बाद मगरमच्छ ने मजदूर का पैर छोड़ दिया। हमले में मजदूर का पैर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना: भिखारीपुर–सकरौर बांध, सनौली मोहम्मदपुर क्षेत्र, जनपद गोंडा।0
0
Report
Advertisement
रुद्रपुर में मतदाता सत्यापन तेज, बीएलओ के प्रयास से डिजिटलकरण पूरा
Bahara Boj, Uttarakhand:रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सत्यापन का कार्य तेजी से जारी है। अब तक एक लाख तेरह हजार 925 गणना पत्रों का सत्यापन कर उनका निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर डिजिटलकरण किया जा चुका है। रुद्रपुर विधानसभा में अभी 193447 मतदाता है, जिन्हें अपना डिजिटल सत्यापन 7 जुलाई तक करना है। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के 210 बीएलओ और 420 सहयोगी घर घर जाकर मतदाता सत्यापन के कार्य में जुटे हैं। इस दौरान अनेक मतदेय स्थलों पर शत प्रतिशत डिजिटलीकरण कार्य पूरा होने पर आज रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने 11 बीएलओ और 22 सहयोगियों को सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि बीएलओ के सहयोग से प्रत्येक मतदाता का गणना प्रपत्र समयबद्ध तरीके से भरवाना और जमा करना चुनौतीपूर्ण है लेकिन इन बीएलओ ने अपनी मेहनत के बल पर इन कार्यों को आसान बना दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और प्रभावी बनाने में बीएलओ की भूमिका महत्वपूर्ण है।0
0
Report
युवाओं में माइग्रेन की बढ़ती शिकायतें: डॉक्टर की सलाह जरूरी, दर्द से राहत के लिए पेनकिलर पर निर्भर न रहें
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - माइग्रेन यानी आधा सिर दर्द। आज के समय में यह समस्या तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। खासकर युवाओं और कामकाजी लोगों में इसके मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दर्द इतना तेज होता है कि व्यक्ति का रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो जाता है। कई मरीज बताते हैं कि सिर के एक हिस्से में असहनीय दर्द,उल्टी,चक्कर और रोशनी से परेशानी जैसी दिक्कतें होती हैं। जिले में बड़ी संख्या में मरीज माइग्रेन की शिकायत लेकर अस्पतालों और क्लीनिकों का रुख कर रहे हैं। हालांकि अधिकतर लोग इस बीमारी को लेकर सही जानकारी नहीं रखते। कोई इसे साधारण सिरदर्द मानता है,तो कोई इसे नजर या कमजोरी से जोड़ देता है। अधिकतर मरीज दर्द होने पर तुरंत पेन किलर ले लेते हैं, जिससे कुछ समय के लिए राहत तो मिलती है। लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है। दर्द जब होता है तो सहन नहीं होता दवा लेने से थोड़ी राहत मिलती है,लेकिन फिर वही समस्या लौट आती है। माइग्रेन को लेकर जागरूकता की कमी और सही इलाज ना मिलने से मरीजों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग खुद से दवा लेने के बजाय विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह लें,ताकि इस बीमारी से स्थायी राहत मिल सके। बाइट -1- अय्यूब मंसूरी, मरीज़ बाइट -2- अमन यादव, मरीज़ बाइट -3- नितिन देशमुख,डॉक्टर बाइट -4- चमन मंसूरी, माइग्रेन मरीज़0
0
Report
निर्जला एकादशी पर श्रीजी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़, दर्शन-पूजन से माहौल भक्तिमय
Dholpur, Rajasthan:निर्जला एकादशी पर श्रीजी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब सरमथुरा (धौलपुर) निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर कस्बे के श्रीजी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भगवान विष्णु और ठाकुरजी के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। विशेष रूप से महिलाओं ने बड़ी संख्या में निर्जला व्रत रखकर भगवान की आराधना की। पूरे दिन अन्न तो दूर, जल भी ग्रहण किए बिना महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और मंगलमय जीवन की कामना की। भीषण गर्मी के बावजूद महिलाओं की आस्था और श्रद्धा देखते ही बन रही थी। भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और युवाओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। दिनभर मंदिरों में भगवान के जयकारे गूंजते रहे। धार्मिक मान्यता के अनुसार निर्जला एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से व्रत-पूजा करने पर वर्षभर की सभी एकादशियों के व्रत का पुण्य फल प्राप्त होता है। श्रद्धालुओं ने सुख-शांति की कामना करते हुए धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। निर्जला एकादशी पर उमड़ी भीड़ ने पूरे कस्बे को भक्तिमय रंग में रंग दिया।0
0
Report
Advertisement
