फतेहपुर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से दो घरों में हुआ बड़ा हादसा
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में एक दुर्घटना में शॉर्ट सर्किट से दो घरों में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। आग से दोगृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। दमकल ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। यह घटना खखरेरू थाना क्षेत्र के बदनमऊ कुल्ली गांव में हुई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तराखंड विधानसभा स्थगित: विपक्ष परंपराओं से पीछे, मंत्री बोले जनता के सवाल नहीं हुए
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ज़ी मीडिया से सत्र को लेकर खास बातचीत की। सौरभ बहुगुणा ने कहा विधानसभा में विपक्ष ने इस बार परंपराएं तोड़ने का काम किया है। फोटो सेशन में विपक्ष को शामिल होना चाहिए था । लेकिन उन्होंने किनारा किया। सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सदन में अगर प्रश्न काल चलता तो आम जनता के प्रश्नों पर चर्चा होती। लेकिन विपक्ष ने वहां से भी किनारा किया क्योंकि उनकी मंशा सदन में भाग लेने की थी ही नहीं। टिक टैक सौरभ बहुगुणा कैबिनेट मंत्री उत्तराखंडजमीन में हिस्सा और रहने के लिए घर की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंची महिला ने जमीन में लेट कर किया प्रदर्शन
Hamirpur, Uttar Pradesh:हमीरपुर: पति की जमीन में हिस्सा और रहने के लिए घर की मांग, न्याय की आस में डीएम कार्यालय पहुंची महिला ने जमीन पर लेटकर किया प्रदर्शन यूपी के हमीरपुर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में एक महिला का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला।
न्याय की गुहार लेकर पहुंची महिला जमीन पर लेटकर दंडवत करती और रोती-बिलखती नजर आई। महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर पति की जमीन में हिस्सा नहीं देने और घर में रहने के लिए जगह न देने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसका पति पिछले एक साल से लापता है, लेकिन पुलिस से शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
जमीन पर लेटकर न्याय मांगती महिला को देखकर मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे उठाया और जिलाधिकारी के सामने पेश किया। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त लोगों का ध्यान एक महिला की ओर आकर्षित हो गया, जब वह जमीन पर लेटकर दंडवत करती हुई जिलाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़ने लगी। महिला रोती-बिलखती और जमीन पर माथा टेकते हुए न्याय की गुहार लगाती नजर आई उसके ससुराल वाले उसे उसके पति की जमीन में हिस्सा नहीं दे रहे हैं। ससुराल पक्ष उसे घर में रहने के लिए जगह भी नहीं दे रहा है। पति के गायब होने के मामले में पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
कलेक्ट्रेट परिसर में महिला को जमीन पर लेटकर प्रदर्शन करते देख महिला पुलिसकर्मियों ने उसे उठाया और जिलाधिकारी के सामने पेश किया, ताकि वह अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रख सके।
