212601
फतेहपुर में तालाब में चार वर्षीय बच्चे की गई जान
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के उसरा का पुरवा में चार वर्षीय बच्चे की तालाब में जान चली गई। बच्चा खेलते समय अचानक तालाब में गिर गया था। डूबने की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घंटों की खोजबीन के बाद बच्चे का शव तालाब से मिला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पुलिस मुख्यालय के पीछे थार-हेरियर कारों में आग, रजिस्ट्रेशन से जुड़ा अजीब संयोग
Jaipur, Rajasthan:पुलिस मुख्यालय के पीछे पार्किंग में खड़ी काली रंग की थार कार में आज सुबह अचानक आग लग गई। आग ने पास खड़ी हेरियर कार को भी चपेट में ले लिया। चार साल पहले थार का रजिस्ट्रेशन 2 नवम्बर को हुआ था और आग लगने की तारीख भी 2 नवम्बर है। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया, लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। थार और हेरियर दोनों कारें जलकर राख हो गईं। पार्किंग क्षेत्र से यातायात भी बंद रहा। थार के मालिक पूर्णांश गुप्ता थे; हेरियर कार राहुल मीणा की थी, दोनों के बारे में बताया गया है।0
0
Report
दिल्ली में AQI 400 के पार, स्मॉग से लोग परेशान; हवा कब सुधरेगी?
Delhi, Delhi:देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच चुका है। जहांगीरपुरी में 416, रोहिणी में 396 पंजाबी बाग में 393 अलीपुर में 375 और मुंडका में 376 AQI दर्ज किया गया है। जबकि विकासपुरी जनकपुरी हरीनगर तिलकनगर राजौरी गार्डन मोतीनगर मायापुरी नारायणा इंद्रपुरी और दिल्ली के अन्य कई इलाकों में AQI 350 से400 के आसपास पहुंच गया है। हालांकि पोल्यूशन पर रोक लगाने के लिए पश्चिमी जिला सड़कों पर जगह जगह छिड़काव भी देखने को मिला है। प्रदूषण के चलते लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दिल्ली सरकार ने प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए विंटर एक्शन प्लान लागू किया है। दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसके तहत पुराने वाहनों पर प्रतिबंध, निर्माण कार्यों पर पाबंदी, सड़कों पर पानी का छिड़काव, धूल नियंत्रण और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा GRAP के तहत प्रदूषण के स्तर के अनुसार अलग-अलग चरणों में सख्त प्रतिबंध लगाए जाते हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सरकार के इन तमाम प्रयासों के बावजूद दिल्लीवासियों को साफ हवा कब मिलेगी?0
0
Report
पीलीबंगा में ड्राई डे उल्लंघन: देर रात शराब बिक्री, लोग हुए हैरान
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) पीलीबंगा में ड्राई डे के नियमों की उड़ीं धज्जियां, देर रात तक बिकती रही शराब; मीडिया को देख सेल्समैन को दुकान में बंद कर भागे खबर हनुमानगढ़ के पीलीबंगा से हैं, पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता और साइलेंट पीरियड के नियमों की पीलीबंगा में खुलेआम अवहेलना का मामला सामने आया है। नियमानुसार 1 नवंबर शाम 6 बजे से ड्राई डे लागू होने के बाद शराब ठेकों को भौतिक रूप से सील किया जाना था। साथ ही चुनाव क्षेत्र की 5 किलोमीटर परिधि में आने वाले शहरी ठेकों को भी बंद रखना अनिवार्य था। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों सहित कई ठेकों पर देर रात तक शराब की बिक्री जारी रही। मामले का खुलासा तब हुआ, जब मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे। टीम को देखकर ठेके पर अफरा-तफरी मच गई। पकड़े जाने के डर से एक व्यक्ति ने सेल्समैन को दुकान के अंदर बंद कर दिया, जबकि दूसरे ने बाहर से ताला लगाकर मौके से भाग गया। ठेके पर विभागीय सील या मुहर भी नजर नहीं आई। दुलमाना सहित कई पंचायतों में अवैध शराब आपूर्ति की आशंका जताई गई है। आबकारी अधिकारियों ने फोन तक रिसीव नहीं किया। एसडीएम उमा मित्तल ने नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने ठेके का लाइसेंस रद्द करने और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ के स्कूल में शिक्षिकाओं ने रामकुमार शर्मा पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ थ्री डॉट्स स्कूल में हड़कंप! स्कूल की शिक्षिकाओं ने मैनेजमेंट से जुड़े रामकुमार शर्मा पर यौन एवं मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए, आरोप है कि सीसीटीवी विहीन कार्यालय में बुलाकर अभद्र व्यवहार और जबरदस्ती की कोशिश की गई पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी आरोप, न्याय नहीं मिला तो SSP कार्यालय पर धरने की चेतावनी, पीड़ित शिक्षिकाये शिकायत लेकर पहुंची था SSP ऑफिस, दोनों शिक्षिकाओं ने आरोप लगाया कि वह स्कूल में अपनी दबंगई दिखाते हैं और शिकायत करने पर स्कूल से निकलने के साथ मुकदमा दर्ज करने की धमकी देते हैं, स्कूल प्रबंधन रामकुमार शर्मा का सपोर्ट करता है और टीचरों का उत्पीड़न, पूरे मामले पर स्कूल प्रबंधन ने साधी चुप्पी थाना क्वार्सी क्षेत्र के रमेश विहार का मामला, आरोपों से स्कूल प्रबंधन में मचा हड़कंप0
0
Report
राजगढ़ में 15.50 लाख लागत से 400 मीटर डिवाइडर तैयार, गुणवत्ता पर उठे सवाल
Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ (अलवर) में कस्बे में जेवीवीएनएल कार्यालय से सराय बाजार तक वर्षों से अधूरे पड़े डिवाइडर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। डिवाइडर का निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को स्टेशन मार्ग पर यातायात सुगम होने की उम्मीद जगी है। हालांकि, निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर अभी से सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगो ने डिवाइडर निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि डिवाइडर मार्ग में जगह-जगह कट छोड़ दिए गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में लगाए गए डिवाइडर ब्लॉक और वर्तमान में लगाए जा रहे ब्लॉक की गुणवत्ता में काफी अंतर है। नए ब्लॉक न केवल ऊंचाई में छोटे हैं, बल्कि उनकी गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से डिवाइडर में लगाए जा रहे ब्लॉकों की गुणवत्ता की जांच करवाने और बेहतर गुणवत्ता के ब्लॉक लगवाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 15 लाख 50 हजार रुपये की लागत से लगभग 400 मीटर लंबे डिवाइडर का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य दीपावली से पूर्व पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद डिवाइडर पर लाइट डेकोरेशन का कार्य भी कराया जाएगा। गौरतलब है कि जेवीवीएनएल कार्यालय से सराय बाजार तक डिवाइडर अधूरा होने के कारण स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। सड़क के दोनों ओर दुपहिया और चौपहिया वाहन बेतरतीब खड़े रहने से आवागमन में बाधा उत्पन्न होती थी। साथ ही दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बना रहता था। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की ओर से लंबे समय से इस मार्ग पर डिवाइडर निर्माण पूरा कराने की मांग की जा रही थी। अब डिवाइडर का निर्माण पूरा होने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित होने और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, स्थानीय लोगों की मांग है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।0
0
Report
उदयपुर में तीसरे चरण के लिए मतदान कल शुरू, प्रशासन ने पूरी तैयारी की
Udaipur, Rajasthan:पंचायतीराज आम चुनाव को लेकर कल उदयपुर जिले में तीसरे चरण के लिए मतदान होगा। इसको लेकर आज अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों की रवानगी हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के निर्देशन में मतदान कर्मियों को सुखाड़िया रंगमंच सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद मतदान दल अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। तृतीय चरण में जिले की खेरवाड़ा, ऋषभदेव, नयागांव और कल्याणपुर पंचायत समिति क्षेत्रों मंगलवार को होगा मतदान। प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।0
0
Report
Advertisement
केरल के मलप्पुरम में MSF कार्यकर्ताओं पर SFI नेताओं पर हमला; अस्पताल में पिटाई, पुलिस मामला दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:The police have registered a case against eight MSF activists for allegedly entering and beating SFI leaders in a hospital. The leaders were beaten up at the hospital when they went to visit the SFI activists who were injured in the clashes during the Calicut University Campus union elections. SFI Malappuram District Secretary N Adil and President Sajin were beaten up. SFI State Secretary P S Sanjeev had shared the footage of the attackers entering the hospital with wooden blocks and wire rods, hiding their faces. The footage also shows them attacking with fire extinguishers. The MSF activists have been charged with sections such as attempt to murder, causing serious injuries by using dangerous weapons, assault with deadly weapons, rioting and unlawful assembly. It is alleged that they used wooden rods, iron rods, wooden rods with nails, and interlocking blocks. The FIR states that the SFI district secretary was injured in the ribs, left wrist and head in the attack, and the district president was injured below the left eye and on the left wrist. The complaint also states that Afil and Ji, who were undergoing treatment at the hospital, were beaten up when they tried to stop the attack. The Thenjipalam police have also registered a case based on the complaint filed by the hospital authorities. The complaint states that the staff were threatened. The case includes destroying hospital equipment and attacking young people who were undergoing treatment in the casualty department with deadly weapons. The case has been registered under sections including assaulting health workers, creating a riot by a group, intimidation, attacking with deadly weapons and destroying hospital equipment. Meanwhile, the university has appointed a high-level committee to investigate the attack on the Calicut University campus. A four-member committee is conducting the investigation. It has been instructed to submit a report to the VC within a week. Violence erupted in Kerala's Malappuram after a group of Muslim Students Federation MSF activists allegedly barged into DMS Hospital in Thenhipalam and attacked Students' Federation of India SFI leaders. The incident reportedly took place around 12:30 AM on Thursday when SFI Malappuram district secretary N. Adil and district president M. Sujin were visiting party workers injured in clashes linked to the Calicut University students union elections. The attackers allegedly entered the hospital carrying iron rods, wooden sticks and other weapons, and even used a fire extinguisher during the assault.0
0
Report
जैसलमेर के लाठी से बड़ी खबर: सोढाकोर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली कंटेनर ट्रक की भिड़ंत
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर के लाठी से बड़ी खबर, सोढाकोर गांव के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे कंटेनर ट्रक ने मारी जोरदार טक्कर, टायर पंचर होने कारण हाईवे पर खड़ी थी चारे से भरी ट्रेक्टर ट्राली, हादसे में चारे से भरी ट्रॉली के उड़े परखच्चे, ट्रॉली पर सवार एक किसान हुआ गंभीर रूप से घायल, घायल को ग्रामीणों ने लाठी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जोधपुर किया रेफर, हादसे के बाद हाईवे पर चारा बिखरने से वाहनों को आवागमन में हो रही है परेशानी。0
0
Report
कीर्तिनगर पुल के पास विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हल्की चोटें
Olakamanda, Uttarakhand:ब्रेकिंग पौड़ी। कीर्तिनगर पुल के समीप विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, विधायक को आई हल्की चोटें रॉन्ग साइड से आ रहे वाहन ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे देवप्रयाग विधायक श्रीनगर गढ़वाल- बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कीर्तिनगर पुल के समीप देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रहे एक वाहन ने विधायक की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी को हल्की चोटें आई हैं। हालांकि, राहत की बात यह रहीकि वे सुरक्षित हैं और बड़ा हादसा टल गया।0
0
Report
Advertisement
जालौन में अहिरवार हत्या विरोध में वकीलों का तीन दिन न्यायिक कार्य बहिष्कार
Jalaun, Uttar Pradesh:वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की हत्या के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, तीन दिन न्यायिक कार्य बहिष्कार का ऐलान जालौन में कालपी बार संघ के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद जघन्य हत्या के विरोध में सोमवार को जिले के अधिवक्ताओं का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। उरई स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई। जिला जालौन बार संघ के अध्यक्ष ऋषि पटेल और महासचिव साधना त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने हत्याकांड पर गहरा आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि मामले में मुख्य मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी होने तक उनका विरोध जारी रहेगा। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगातार तीन दिन तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस विरोध प्रदर्शन का असर जिले के अन्य न्यायालयों में भी देखने को मिला। उरई के अलावा कोंच, कालपी, जालौन और माधौगढ़ में भी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। इससे जिलेभर में वकीलों की एकजुटता सामने आई। प्रदर्शन को देखते हुए उरई के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए न्यायालय परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। अधिवक्ताओं ने मांग की कि हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर मुख्य साजिशकर्ता को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके।0
0
Report
सीएम योगी अयोध्या पहुंचे, दीपोत्सव स्थलों का निरीक्षण शुरू
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या। सीएम योगी पहुंचे अयोध्या,राम कथा पार्क हेलीपैड पर लैंड हुआ सीएम योगी का हेलीकॉप्टर, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया स्वागत, थोड़ी देर में शुरू होगा दीपोत्सव कार्यक्रम के स्थलों का निरीक्षण, साकेत महाविद्यालय का भी होगा निरीक्षण,इसी महाविद्यालय से निकलेगी झांकियां, यात्री सुविधा केंद्र में होगी समीक्षा बैठक,लगभग ढाई घंटे अयोध्या में रहेंगे सीएम योगी。0
0
Report
मध्य प्रदेश Morena से ताज़ा खबर
Morena, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी के खिलाफ कड़ा एक्शन, ग्रामीण क्षेत्रों में मॉनिटरिंग कमी
Kota, Rajasthan:Kota त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र में सक्रिय हुए मिलावट खोरी गिरोह, अशुद्ध एवं मिलावटी खाद्य पदार्थ की हो रही बाजार में सप्लाई, "शुद्ध आधार मिलावट पर वार" अभियान के तहत खाद्य विभाग टीम की कारवाई जारी,लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में मॉनिटरिंग एवं कार्रवाई का दिखी कमी, CMHO नरेंद्र नागर ने मानी संसाधनों की कमी, सीमित टीम सदस्यों के चलते कार्रवाई की धीमी रफ्तार, मिल्क केक एवं मिठाई के नाम ग्रामीण क्षेत्र में बिक रहा मानको के विपरीत खाद्य पदार्थ, सप्लाई नेटवर्क एवं उत्पादन फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की कही CMHO ने बात, त्योहारी सीजन में मिलावट खोरी पर अभियान को लेकर ज़ी मीडिया संवाददाता राहुल जोशी ने की खास बातचीत,0
0
Report
कोटपूतली में तीसरे चरण के मतदान के लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की
Jaipur, Rajasthan:खबर...TV व हाइपर खबर....... जिला-KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा -KOTPUTLI इंट्रो:--कोटपूतली: पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के तहत तीसरे चरण के मतदान को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के उद्देश्य से पोलिंग पार्टियों को आवश्यक परीक्षण (ट्रेनिंग) देने के बाद उनके गंतव्य बूथों के लिए रवाना कर दिया गया है। कल यानी मंगलवार को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक जिला पार्षद और पंचायत समिति सदस्यों (डेलिगेट) के पदों के लिए मतदान होगा। पोलिंग पार्टियों का हौसला बढ़ाते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी सोहन सिंह नरुका ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर से मतदान दलों के लिए ठहरने, खान-पान और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी सभी माकूल व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, जिला निर्वाचन कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी अपर्णा गुप्ता ने बड़ा एक्शन लिया है। चुनाव कार्यों में अनुपस्थित रहने और लापरवाही बरतने वाले 164 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि एक कार्मिक को सस्पेंड कर दिया गया है। तीसरे चरण के तहत कल बहरोड़, नीमराना और विराटनगर पंचायत समिति क्षेत्रों में चुनाव संपन्न होंगे। इसे लेकर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं ताकि मतदाता बिना किसी डर या बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।0
0
Report
दुमका के नवपहाड़ के पास महिला का शव मिला, पहचान नहीं हो पाई
Dumka, Jharkhand:दुमका शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के नवपहाड़ जंगल के पास सड़क से लगभग 100 मीटर दूर आज ग्रामीणों ने एक महिला का सड़ा गला शव देखा। शव की पहचान नहीं हो पाई है, पर जिस तरह से उसका चेहरा और शरीर के बाकी हिस्से पूरी तरह से गल गए हैं, उसे देखकर यह अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि इसकी मौत 10 से 15 दिन पूर्व हुई है। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आसपास के गांव के लोग काफी संख्या में मौके पर जुट चुके थे। पुलिस ने मृतका के संबंध में जानकारी मांगी लेकिन किसी से कुछ भी पता नहीं चल पाया। फिलहाल पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया है, साथ ही महिला की तस्वीर को अगल-बगल के थानों और अन्य लोगों के पास पहचान के लिए भेजा गया है। मृतिका के पहचान के बाद ही घटना का खुलासा सामने आएगा।0
0
Report
Advertisement
