212601
पाई गांव के किसान ने ली अपनी जान, मामले में FIR को लेकर बढ़ती मांग
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर जिले के पाई गांव में किसान ने अपनी जान ले ली थी, जहां मामले ने तूल पकड़ लिया है। आपको बता दें कि कांग्रेस ने इस मामले में DM के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कांग्रेस की मांग है कि पूर्व खागा SDM के खिलाफ FIR दर्ज किया जाए। वहीं किसान के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा मिले व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। दरअसल मामले में पूर्व ही SDM द्वारा फटकार के बाद किसान ने एक वीडियो वायरल किया था और फिर अपनी जान ले ली।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NH34 पर आवारा पशु से बाइक टकराकर 18 वर्षीय लखन यादव की मौत, साथी घायल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर NH34 पर आवारा पशु से बाइक टकराने से दर्दनाक हादसा, हादसे में 18 वर्षीय छात्र लखन यादव की मौत, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल, राहगीरों ने दोनों को घायल अवस्था मे अस्पताल में कराया भर्ती, डाक्टरों ने 18 वर्षीय छात्र लखन यादव किया मृत घोषित, वही दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल का उपचार जारी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, सिकन्द्राबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित नवीन सब्जी मंडी का है मामला0
0
Report
भाजपा UP के छह क्षेत्रों में क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्ति से जातीय समीकरण मजबूत करेगी
Noida, Uttar Pradesh:चुनावी तैयारियों में जुटी भाजपा संगठन को संवारने में जुटी है। प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों में अध्यक्ष बनाए गए हैं जहां अब सबकी नजर क्षेत्रीय प्रभारियों पर टिकी है।यह पद चुनावी दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होता है। पीडीए की काट के लिए यहां भी जातीय समीकरणों की गणित सजाने की तैयारी है। भाजपा उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियों के बीच संगठन को मजबूत कर रही है, जिसमें क्षेत्रीय प्रभारियों की नियुक्ति में जातीय समीकरणों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।भाजपा ने उत्तर प्रदेश को छह क्षेत्रों काशी, गोरखपुर, अवध, कानपुर, ब्रज एवं पश्चिम क्षेत्र में बांटा हैं जिसमें संगठनात्मक दृष्टि से 98 जिले हैं। 2023 के बाद भाजपा ने सभी छह क्षेत्रों में नए चेहरों को अध्यक्ष बनाया है। भाजपा ज्यादातर महामंत्रियों को क्षेत्रीय प्रभारी बनाती है。 पिछली बार इसका अपवाद तब सामने आया जब प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह को ब्रज का प्रभारी बनाया गया। 71 विधानसभा सीटों वाले पश्चिम क्षेत्र में पिछली बार सतेंद्र सिसौदिया क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं संत कबीरनगर निवासी सुभाष यदुवंश क्षेत्रीय प्रभारी बनाए गए: उनसे पहले जेपीएस राठौर और विजय बहादुर पाठक क्षेत्रीय प्रभारी रहे। तीनों ही चेहरे पूर्वांचल या मध्य क्षेत्र से आते हैं। लेकिन इस बार चर्चा है कि गुर्जर क्षेत्रीय अध्यक्ष के सामने जाट समीकरण ठीक करने के लिए प्रदेश महामंत्री ब्रज क्षेत्र के राजेश चौधरी को प्रभारी बनाया जा सकता है。 हालांकि पश्चिम के लिए आगरा के राम प्रताप सिंह एवं लखनऊ के अभिजात मिश्रा का भी नाम चर्चा में है। 65 विधान सभा सीटों वाले ब्रज क्षेत्र में संतोष सिंह, गोविंद नारायण शुक्ल, अशोक कटारिया, अश्विनी त्यागी प्रभारी रह चुके हैं, जहां इस बार वाराणसी के दिलीप पटेल, एवं गीता शाक्य का नाम चर्चा में है। 71 विधानसभा सीटों वाले काशी क्षेत्र में अमरपाल मौर्य, गोविंद नारायण शुक्ला प्रभारी रहे हैं, जहां इस बार ओबीसी क्षेत्रीय अध्यक्ष देखते हुए सवर्ण कार्ड खेला जा सकता है। 82 विधान सभा सीटों वाले अवध क्षेत्र में संजय राय एवं अमरपाल मौर्य क्षेत्रीय प्रभारी रहे हैं, जहां इस बार गीता शाक्य और राम प्रताप सिंह का नाम भी चर्चा में है। 52 विधानसभा सीटों वाले कानपुर क्षेत्र में अनूप गुप्ता, प्रियंका रावत एवं विजय बहादुर पाठक क्षेत्रीय प्रभारी रहे हैं, जहां ब्राह्मण फैक्टर साधने के लिए अभिजात मिश्रा के नाम पर भी विचार हो रहा है। 62 विधान सभा सीटों वाले गोरखपुर क्षेत्र में अनुसूचित जातियों की बड़ी आबादी है, जहां पूर्व सांसद एवं प्रदेश महामंत्री उपेंद्र रावत और शंकर लाल लोधी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। इस क्षेत्र में पहले गोविंद नारायण शुक्ला, अनूप गुप्ता एवं पंकज सिंह क्षेत्रीय प्रभारी रहे हैं。 प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों में अध्यक्ष बनाए गए हैं जहां अब सबकी नजर क्षेत्रीय प्रभारियों पर टिकी है।यह पद चुनावी दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में इन पदों पर किसकी ताजपोशी होती है यह देखना होगा वाक थ्रू0
0
Report
बिहार ने 100 दिन में भूमिहीनों को जमीन, अतिक्रमण मुक्ति और पारदर्शिता पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने से पहले राजस्व विभाग का बड़ा विजन: भूमिहीनों को जमीन से लेकर भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था तक, मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने गिनाईं 5 प्रमुख प्राथमिकताएं पटना: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आने वाले समय के लिए अपनी पांच सबसे बड़ी प्राथमिकताओं का खाका तैयार किया है। विभागीय मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि जमीन पर उनका प्रभाव सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराने, सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने, विकास परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने, विभाग में पारदर्शिता लाने और जमीन से जुड़े विवादों का स्थायी समाधान करने पर केंद्रित है। मंत्री ने कहा कि यदि इन पांच प्राथमिकताओं पर प्रभावी ढंग से काम पूरा हो जाता है तो बिहार में भूमि व्यवस्था पहले की तुलना में कहीं अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी हो जाएगी। 1. भूमिहीनों को जमीन और बेघरों को आवास दिलाना सबसे बड़ी प्राथमिकता डॉ. जायसवाल ने कहा कि विभाग की पहली और सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता बिहार के भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का अधिकार केवल रोटी, कपड़ा और शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि सम्मानजनक जीवन के लिए जमीन और मकान भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब तक भूमिहीन परिवारों के नाम जमीन नहीं होगी, तब तक उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पाएगा। इसी उद्देश्य से विभाग ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि 15 अगस्त तक 30 हजार भूमिहीन परिवारों को एक साथ बासगीत पर्चा उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें आगे आवास योजना का लाभ भी मिल सके। 2. विकास परियोजनाओं के लिए समय पर जमीन उपलब्ध कराना मंत्री ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं केवल जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण वर्षों तक अटकी रहती हैं। ऐसे में विभाग की दूसरी प्राथमिकता सभी जरूरी सरकारी परियोजनाओं के लिए समय पर भूमि उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि सड़क, एयरपोर्ट, बिजली परियोजनाएं, उद्योग, परिक्रमण पथ, नए डिग्री कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय जैसी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जमीन उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि बिहार में 19 केंद्रीय विद्यालय केवल भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण पिछले सात वर्षों से शुरू नहीं हो पा रहे थे। विभाग ने एक महीने के भीतर सभी विद्यालयों के लिए पांच-पांच एकड़ जमीन उपलब्ध करा दी है। मन्त्री ने इसके लिए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की इच्छाशक्ति की सराहना करते हुए कहा कि अब एक-दो महीने के भीतर ये विद्यालय वैकल्पिक भवनों में शुरू हो जाएंगे। 3. सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर Land Bank तैयार करना डॉ. जायसवाल ने कहा कि विभाग की तीसरी बड़ी प्राथमिकता राज्य की सरकारी जमीन को वापस सरकारी कब्जे में लाना है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में लाखों एकड़ सरकारी जमीन ऐसी है, जिस पर सरकार का वास्तविक कब्जा नहीं है और उसका गलत तरीके से उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि गोपालगंज जिले के सिधवलिया और बैकुंठपुर क्षेत्र में ही करीब 14 हजार एकड़ सरकारी जमीन ऐसी मिली है, जो सरकारी रिकॉर्ड में तो है लेकिन सरकार के कब्जे में नहीं है। उन्होंने कहा कि अगले एक वर्ष के भीतर बड़े स्तर पर अभियान चलाकर ऐसी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा और उन्हें सरकार के Land Bank में शामिल किया जाएगा, ताकि भविष्य में स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सड़क और अन्य सार्वजनिक परियोजनाओं के लिए जमीन की कमी न हो। 4. भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी राजस्व विभाग बनाना मंत्री ने कहा कि विभाग की चौथी प्राथमिकता राजस्व विभाग को पूरी तरह पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि इस दिशा में कई बड़े प्रशासनिक फैसले लिए जा चुके हैं। विभाग ने 360 अंचल अधिकारियों (CO) का तबादला किया है, वहीं बड़ी संख्या में राजस्व कर्मचारियों का भी स्थानांतरण किया गया है ताकि लंबे समय से एक ही जगह जमे कर्मचारियों की व्यवस्था समाप्त हो सके। हालांकि उन्होंने माना कि पूरे सिस्टम में बदलाव एक दिन में संभव नहीं है। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से सुधार किए जा रहे हैं। पहले मंत्रालय स्तर पर सुधार शुरू किया गया और अब पूरे विभाग में पारदर्शिता बढ़ाने तथा भ्रष्टाचार कम करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। 5. जमीन के विवाद खत्म कर हर जमीन का स्पष्ट रिकॉर्ड तैयार करना डॉ. जायसवाल ने कहा कि विभाग की पांचवीं और सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक राज्यभर में जमीन से जुड़े विवादों का स्थायी समाधान करना है। उन्होंने कहा कि बिहार में अधिकांश भूमि अभिलेख पुराने सर्वे पर आधारित हैं। कैडस्ट्रल सर्वे लगभग सौ वर्ष पहले हुआ था, जबकि रिवीजनल सर्वे वर्ष 1973 में हुआ। इसके बावजूद आज भी बड़ी संख्या में लोगों के जमीन संबंधी विवाद समाप्त नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य सर्वे कार्य को पूरा कर प्रत्येक जमीन का स्पष्ट रिकॉर्ड तैयार करना है। भविष्य में ऐसी व्यवस्था विकसित की जाएगी कि जमीन का पासबुक जैसी प्रणाली बने, जिसमें एक धूर या एक बिस्वा जमीन की खरीद-बिक्री भी तुरंत दर्ज दिखाई दे। मंत्री ने कहा कि राज्य में सिविल कोर्ट में लंबित मामलों का बड़ा हिस्सा जमीन विवाद से जुड़ा है। वहीं थानों में दर्ज मारपीट, हत्या और अन्य आपराधिक मामलों में भी बड़ी संख्या भूमि विवाद से संबंधित होती है। यदि जमीन विवाद कम हो जाएं तो सामाजिक तनाव भी काफी हद तक समाप्त हो सकता है और प्रशासनिक व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी। अपने संबोधन के अंत में डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि वे ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं कि उन्हें इतनी शक्ति मिले कि वे अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन कर सकें और राजस्व विभाग को एक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी विभाग के रूप में स्थापित कर सकें।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर मंडी में बारिश से फसलों की सुरक्षा, 64 लाख में चार पाताल कुएँ
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर कृषि उपज मंडी में मानसून के दौरान जलभराव से किसानों की फसलें प्रभावित होती थीं। मंडी प्रशासन ने वर्षा जल निकासी के लिए 64 लाख रुपये की लागत से चार पाताल कुएँ बनवाने शुरू किए हैं। फिलहाल तीन पाताल कुओं का निर्माण जारी है और उसे जल्द पूरा करने का लक्ष्य है। मंडी प्रशासन का कहना है कि बारिश का पानी सीधे जमीन के भीतर जाएगा, जिसे उपज सुरक्षित रहेगी। यह व्यवस्था मंडी की व्यवस्थाओं को भी बेहतर बनाएगी।0
0
Report
गंगोत्री नेशनल पार्क-ITBP मिलकर व्यापक वृक्षारोपण से पर्यावरण के लिए बड़ा संदेश
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:गंगोत्री नेशनल पार्क, वन विभाग, ITBP ने संयुक्त रूप से किया व्यापक वृक्षारोपण उत्तरकाशी में हरेला पर्व का शुभारंभ 'एक पेड़ मां के नाम' थीम के साथ गंगोत्री नेशनल पार्क और वन विभाग की टीम ने ITBP के जवानों के साथ मिलकर गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में फलदार, रुद्राक्ष और देवदार के पौधों का रोपण किया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर गंगोत्री रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि इस वर्ष नेलांग-जादू क्षेत्र में भी बड़े स्तर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। हरेला पर्व प्रकृति के संरक्षण का संदेश देता है और सभी लोगों को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।0
0
Report
अमेठी में बिजली कटौती से गुसाई महिलाएं रातभर पावर हाउस के बाहर प्रदर्शन
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- जिले में अत्याधिक विद्युत कटौती से नाराज़ महिलाओं ने आधी रात मे डंडे लेकर पहुंची 132 केवी विद्युत पावर हाउस किया जोरदार प्रदर्शन मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रो की विद्युत सप्लाई हुई बाधित, ढाई घंटे तक अंधेरे में रहा पूरा जिला, घंटों चला हंगामा, सैकड़ों की संख्या में गौरीगंज मुख्यालय विद्युत पावर हाउस पहुंचे विद्युत उपभोक्ता, पावर हाउस पर बैठी महिलाऐं की सूचना पर पहुंची गौरीगंज कोतवाली पुलिस, नाराज़ उपभोक्ताओं से पुलिस व विद्युत कर्मचारियों की हुई नोक झोंक, विद्युत विभाग के अधिकारियों के आश्वासन पर माने उपभोक्ता0
0
Report
Advertisement
सीकर में पुलिस का मेगा एरिया डोमिनेशन: 200 टीमें दबिश में
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए आज शुक्रवार तड़के पुलिस ने बड़े स्तर पर एरिया डोमिनेशन अभियान शुरू किया। सुबह 4 बजे से शुरू हुए इस अभियान के तहत जिलेभर में गठित करीब 200 पुलिस टीमें अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार दबिश दे रही हैं। अभियान देर आज शाम तक जारी रहेगा। जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थायी वारंटियों, फरार आरोपियों और अन्य वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी करना है। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। अभियान के दौरान सीकर शहर के विभिन्न हॉस्टलों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ऑनलाइन गेमिंग गतिविधियों, सोशल मीडिया पर अपराधियों से जुड़े संदिग्ध लोगों और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा बस डिपो, रेलवे स्टेशन और स्लम क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कई लोगों को हिरासत में लेकर सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान की विस्तृत कार्रवाई और गिरफ्तारियों का पूरा ब्यौरा देर शाम जारी किया जाएगा। जिले में चल रही इस व्यापक कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप का माहौल है।0
0
Report
प्रतापगढ़ में खेर मगरी तालाब हादसा: 6 वर्षीय मासूम डूबकर मौत
Pratapgarh, Rajasthan:खेर मगरी तालाब में पैर फिसलने से 6 वर्षीय मासूम की डूबने से मौत, गांव में शोक प्रतापगढ़ जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के खेर मगरी गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। शौच के लिए घर से बाहर गया 6 वर्षीय मासूम तालाब पर हाथ धोने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कालू मीणा पुत्र बापूलाल मीणा, निवासी बड़ी अंबेली थाना सुहागपुरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कालू की मां अंगूरी के प्रसव होने के कारण वह अपने ननिहाल खेर मगरी गांव में नाना हीरालाल मीणा के यहां रह रहा था।वह शौच के लिए घर से बाहर गया था। इसके बाद तालाब पर हाथ धोने पहुंचा, जहां अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस की सहायता से मासूम को तालाब से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। देवगढ़ थाना के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक शिवलाल ने बताया कि मृतक के नाना हीरालाल मीणा की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।0
0
Report
गोंडा दौरे के दौरान शंकराचार्य ने मिलावट और नट-पुतली आरोपों पर किया हमला
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले में आज शुक्रवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपनी 'गौ-रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा' के तीसरे दिन कर्नलगंज के कचनापुर और भभुआ पहुंचे। जहां कांग्रेस नेता त्रिलोकी नाथ तिवारी और पूर्व राज्य मंत्री और सपा नेता योगेश प्रताप सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मौलाना जर्जिस द्वारा भगवान श्री कृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मौलाना जर्जिस खुद को लोकप्रिय और प्रसिद्ध करने के लिए इस तरह के 'ऊलजलूल' बयान दे रहे हैं। उन्होंने टिप्पणी की कि ऐसे लोग प्रसिद्ध होने के लिए कोई भी उपाय करते हैं, चाहे उन्हें कपड़ा फाड़ना पड़े, घड़ा फोड़ना पड़े या गधे पर सवारी करनी पड़े। ऐसे बयानों का कोई वास्तविक तात्पर्य नहीं है। वहीं श्री राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर शंकराचार्य ने कहा कि यह चोरी नहीं, बल्कि 'कलाकारी' हुई है। उन्होंने इस 'कलाकारी' का डायरेक्टर नरेंद्र मोदी को बताया और कहा कि ये लोग नरेंद्र मोदी के 'नट' हैं, जिनके इशारे पर ये पुतलियां नाचती हैं। वो ही सीएम योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री अमित शाह की मुलाकात को लेकर के कहा कि यह सब मुलाकातें होती रहती हैं राजनीति में समीकरण बनते और बिगड़ते रहते हैं। लेकिन यह समीकरण सामान दिनों में बनते और बिगड़ते हैं लेकिन अब असामान्य दिन आ गए हैं अब इन्होंने जो बड़े-बड़े पाप कर दिए हैं अब उसको भोगने का समय आ गया है। अब इस तरह की यह लोग कितना भी मिल जाए इन लोगों के मिलने जुलने से कुछ नहीं होने वाला है अब उनके पांव उखड़ गए हैं। या तो परिष्कार या फिर बहिष्कार यूपी से विदाई का समय आ गया है बिल्कुल झोला तैयार कर ले कुछ रखना हो रख लें हमने कहा है की चेकिंग नहीं की जाएगी। वहीं बृजभूषण शरण सिंह के उस बयान पर भी शंकराचार्य ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ आंदोलन चलाने की बात कही थी। शंकराचार्य ने कहा कि उन्हें लगता है कि बृजभूषण शरण सिंह अभी उनका मुद्दा समझ नहीं पाए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे 'असली हिंदू और नकली हिंदू' में मिलावट को लेकर ही अभियान चला रहे हैं, यह जानने के लिए कि कौन असली हिंदू में नकली हिंदू बनकर घुस आया है। मथुरा में श्री कृष्ण मंदिर निर्माण के मुद्दे पर शंकराचार्य ने कहा कि मथुरा का नाम इसलिए लिया जा रहा है ताकि अयोध्या में जो कुछ हुआ है, उससे लोगों का ध्यान भटकाया जा सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह नहीं चलेगा और पहले अयोध्या के बारे में जवाब दिया जाना चाहिए, उसके बाद ही मथुरा की बात की जाए।0
0
Report
Advertisement
रायबरेली में मजदूरों के टैम्पो के पलटने से कई घायल, महिलाओं सहित
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली मे धान की रोपाई कर लौट रहे मज़दूरों का टेम्पो पलट गया। टेम्पो पलटने से आधा दर्जन महिला मज़दूरों समेत कई अन्य ज़ख़्मी हो गए। मामला महाराजगंज थाने इलाके का है। यहां सोथी गांव से धान रोपाई कर पूरे ज्वाला गांव की महिला मजदूरों की टोली टैम्पो से واپس घर लौट रही थी। इसी दौरान आटो चालक मोबाइल पर बात करने लगा। ड्राइवर के मोबाइल पर बात करने से ध्यान भटका और नवोदय चौराहा स्थित एसजेएस स्कूल के पास टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। किसी का पैर, किसी का हाथ, तो किसी के चेहरे पर चोटें आई हैं। आनन-फानन राहगीरों ने टैम्पो में फंसे मजदूरों को बाहर निकाल कर सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घटना में पूरे ज्वाला गांव की कमलेश कुमारी, महादेई, मान्शी , कामिनी, मिथिलेश, मोहिनी, रामरानी, समेत कई महिला मजदूर घायल हो गई। सभी घायलों का सीएचसी महराजगंज में उपचार जारी है।0
0
Report
गंगा पार खेती के लिए पीपा पुल: मधुरापुर के किसानों में नई उम्मीद
Begusarai, Bihar:तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के मधुरापुर में पीपा पुल निर्माण की दिशा में विभाग ने सर्वे शुरू कर दिया है. सर्वे के बाद इलाके के हजारों किसानों में खुशी है. Teghada madhurapur में पीपा पुल बनने से करीब 10 हजार किसानों को सीधे लाभ मिलेगा, जबकि लगभग 22 हजार एकड़ कृषि योग्य भूमि तक पहुंच आसान हो जाएगी. इससे किसानों का समय बचेगा, परिवहन खर्च कम होगा और खेती करना पहले की तुलना में सुगम हो जाएगा. अब सभी की निगाहें सरकार की अगली कार्रवाई और पीपा पुल निर्माण की स्वीकृति पर टिकी हैं. अगर यह पुल बनता है तो मधुरापुर और आसपास के हजारों किसानों की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है.0
0
Report
गोंडा कचहरी स्टेशन पर महिला ने ट्रेन के नीचे कूदकर मची हलचल
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर गुरुवार सुबह करीब 7:00 बजे एक महिला 37 वर्षीय अचानक ट्रेन के नीचे कूद गई। दरभंगा क्लोन हमसफर स्पेशल ट्रेन दिल्ली से बिहार जा रही थी। ट्रेन के लोको पायलट ने सूचना पर ट्रेन रोक दी और महिला को निकालकर तत्काल गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। महिला का इलाज अब जारी है। घटना की जांच गोंडा आरपीएफ-जीआरपी और गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशन द्वारा की जा रही है। कूदी महिला की पहचान 37 वर्षीय रूबी पत्नी मुकुंद कुमार निवासी सोना माटियाही थाना कांटी मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में की गई है। बताया गया कि रूबी दिल्ली से बिहार तक अपने परिवार के साथ यात्रा कर रही थी लेकिन गोंडा कचहरी स्टेशन पर ट्रेन से उतर जाती है और फिर नीचे उतरकर दूसरी ट्रेन के नीचे चली गई।0
0
Report
Advertisement
नीट री एग्जाम में मध्य प्रदेश के आर्यमन सोलंकी टॉपर, देश में 46वीं रैंक
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के आर्यमन सोलंकी ने नीट री एग्जाम में प्रदेश में टॉप किया है और देश में उन्हें 46वीं रैंक मिली है. आर्यमन सोलंकी यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर फणींद्र सोलंकी और गायकोनोलॉजिस्ट अनुपमां सोलंकी के बेटे हैं. नीट री एग्जाम के परिणाम घोषित होने के बाद जैसे ही घर वालों को उनके टॉपर होने की सूचना मिली और उसके बाद घर में बधाई देने वालों का भी तांता लग गया और आर्यमन ने बताया कि वह नौवीं क्लास से ही नीट की तैयारी कर रहा था साथ ही उसके माता-पिता का भी उसे पूरा सहयोग मिला जिसके बदौलत आज वह इस मुकाम पर पहुंचा है. आर्यमन की सफलता से उसके माता-पिता भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. आर्यमन की बहन तान्या भी मेडिकल स्टूडेंट है उसका कहना है कि उसे मालूम था कि उसके भाई के अच्छे नंबर आएंगे लेकिन इतनी अच्छी रैंक आई है उसको लेकर भी वह काफी खुश है और वह चाहती है कि आगे चलकर उसका भाई भी एक अच्छा डॉक्टर बने.0
0
Report
सीवान में पति ने सोती पत्नी पर तेजाब जैसा पदार्थ फेंका; हालत गंभीर
Siwan, Bihar:एंकर सीवान से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।जहां एक पति ने अपने पत्नी पर तेजाब जैसा पदार्थ फेक दिया है।जिससे पत्नी का चेहरा झूलस गया है।महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है।घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव की है।आरोप है कि दिलीप राम नामक व्यक्ति ने सो रही पत्नी छोटी कुमारी के चेहरे पर तेजाब जैसा ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया।जलन के कारण महिला की नींद टूटी तो महिला बेचैन हो गई और पड़ोसी को इसकी सूचना दी।घटना की जानकारी मिलने पर परिजन महिला को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को पटना रेफर कर दिया।फिलहाल पुलिस आरोपी पति को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है की आखिर क्या कारण था की पति ने तेजाब जैसा पदार्थ अपने पत्नी पर फेक दिया। इस मामले मे सीवान एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है उसे पूछताछ की जा रही है। एफएसएल टीम भी जाँच कर रही है की ये तेजाब या कोई और पदार्थ है।0
0
Report
पन्ना में पवित्र नगरी में अवैध शराब के काउंटर: आबकारी ने 10 ठिकानों पर दबिश
Panna, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश सरकार द्वारा घोषित धार्मिक और पवित्र नगरी पन्ना में गली गली अवैध शराब बिक रही है. स्थानीय लोगो के आक्रोश के बाद आबकारी अमले ने 10 ठिकानों पर दबिश देकर अवैध शराब जप्त की है. बस स्टैंड पन्ना समेत दर्जनों स्थानों में शराब की अवैध बिक्री के काउंटर चालू हैं. मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 17 नगरों को पवित्र नगर में शामिल करते हुए शराब से पूर्णत: मुक्त घोषित किया गया था और यहां संचालित सरकारी शराब की दुकानों को बंद भी कराया गया था. लेकिन शराब माफियाओं द्वारा पन्ना शहर के भीतर दो दर्जन से अधिक स्थानों पर काउंटर खोलकर शराब धड़ल्ले से बेच दी जा रही है. चाय पान की गुमटियों, रेस्टोरेंट, ढाबों में बिना डर के बियर, अंग्रेजी और देसी शराब बेची जा रही है. लोगों में इस बात को लेकर खासा आक्रोश पनप रहा था, लगातार शिकायतें मिल रही थीं जिसके बाद जिम्मेदार आबकारी विभाग ने छापा मारा. आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक मुकेश पांडे ने जानकारी दी कि पन्ना शहर में लगभग 10 स्थान पर दबिश दी गई है और अवैध शराब जप्त की गई है. आबकारी टीम ने पन्ना शहर के चाय गुमटियों के साथ सतना बॉर्डर स्थित साईं कृपा ढाबे की तलाशी ली, जिसमें ढाबे के फ्रिज से 20 बोतल Kingfisher Beer और 27 कैन बीयर कुल 26.5 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त कर आरोपी जितेंद्र राय के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 36 (क) के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया. दूसरी तरफ विट्नरी हॉस्पिटल रोड आगरा मोहल्ला में किराना दुकान चला रहे रोशन सिंह बुंदेला की दुकान से अवैध 46 पाव देशी मदिरा जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) का अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया.0
0
Report
Advertisement
