212601
फतेहपुर से तीन साल से फरार 20 हजार का इनामिया झारखण्ड से गिरफ्तार
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में गांजा तस्करी के मामले में पिछले तीन साल से फरार चल रहें 20 हजार के इनामिया को कोतवाली पुलिस ने झारखण्ड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। बताया जा रहा है कि 2021 में हाइवे से करीब 12 कुंतल गांजा से लदा एक ट्रक पकड़ा गया था। राजोगढ़ी पलामू झारखंड के निवासी इस मामले में फरार हो गया था। एसपी ने फरार आरोपी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए झारखंड में एक टीम भेजी गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुनस्यारी के फलियाटी में भूस्खलन, छह परिवार खतरे की जद में
Pithoragarh, Uttarakhand:मुनस्यारी के फलियाटी के ढीली तोक में दरकी पहाड़ी, छह परिवार खतरे की जद में\nमुनस्यारी। गोरीपार क्षेत्र के फलियाटी के ढीली तोक में today August 31 2026 को करीब तीन किलोमीटर ऊपर पहाड़ी में भयानक भूस्खलन होने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सीधी खड़ी पहाड़ी के दरकने से बड़े-बड़े बोल्डर और पत्थर नीचे की ओर गिरने लगे। गनीमत रही कि भूस्खलन की घटना दिन के समय हुई, जिससे स्थानीय परिवारों के लोगों को समय रहते इधर-उधर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने का मौका मिल गया। इसके चलते अभी तक किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फलियाटी के ढीली तोक में रहने वाले करीब छह परिवार गंभीर खतरे की जद में आ गए हैं। पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर और पत्थर गिरने के कारण घरों के आसपास और खेतों में पत्थर पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, भूस्खलन वाले स्थान के ऊपर पहाड़ में बड़ी-बड़ी दरारें भी दिखाई दे रही हैं। ऐसे में भविष्य में किसी भी समय और बड़ा भूस्खलन होने की आशंका बनी हुई है, जिससे ढीली तोक में रहने वाले परिवारों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके का निरीक्षण करने और खतरे की जद में आए छह परिवारों को शीघ्र सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में बड़ी घटना हो सकती है।0
0
Report
पटना के कुछ इलाकों में आज विद्युत कटौती: मेंटेनेंस के चलते बिजली गुल रहेगी
Noida, Uttar Pradesh:पटना में आज सुबह से लेकर रात तक अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस, पेड़ों की छंटाई और तकनीकी काम किया जाएगा, जिसके चलते कई इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली कटौती रहेगी। सबसे पहले राजापुल इलाके में सुबह 7 से 9 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी। इसके बाद पाटलिपुत्र, गढ़ीखाना और सूर्यमंदिर इलाके में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अलग-अलग समय पर बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। वहीं रुकनपुरा में रात 11 बजे से 1 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। ऐसे में इन इलाकों के लोग कटौती के समय का ध्यान रखें और जरूरी काम पहले ही निपटा लें। विभाग के मुताबिक काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।0
0
Report
अधौरा के 123 गांव रोशन होंगे; 120 करोड़ का रोडमैप तैयार
Khajuria Khurd, Bihar:स्लग - आजादी के बाद पहली बार अधौरा के 123 गांव होंगे रोशन बिहार सरकार के प्रयासों से 120 करोड़ का रोडमैप तैयार, चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के सुदूर गांवों में विकास की जगी उम्मीद। वियो - कैमूर जिले के दुर्गम और वन बहुल अधौरा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंचने की एक नई उम्मीद जगी है। चैनपुर विधानसभा के 123 गांवों को जगमग करने के लिए करीब 120 करोड़ रुपये की लागत का विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया है। स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री मो. जमा खान के लगातार प्रयासों से यह पुरानी और प्रमुख मांग पूरी होती दिख रही है। भौगोलिक बाधाओं और कड़े वन कानूनों के कारण यह पहाड़ी क्षेत्र दशकों से बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित रहा है। शाम ढलते ही यहां के गांव अंधेरे में डूब जाते थे, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होता था। यदि यह प्रस्तावित योजना धरातल पर उतरती है, तो इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। बिजली उपलब्ध होने से बच्चों की पढ़ाई में आ रही अड़चनें दूर होंगी और डिजिटल सेवाओं तक ग्रामीणों की पहुंच आसान होगी। साथ ही, कृषि सिंचाई, कुटीर उद्योगों और स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाओं का सुरक्षित रखरखाव और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों का संचालन संभव हो सकेगा। इस 120 करोड़ रुपये की योजना से क्षेत्रवासियों में अपार खुशी और उत्साह का माहौल है। दशकों पुरानी मांग के पूरा होने से अधौरा के सामाजिक और आर्थिक विकास को एक नई रफ्तार मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियाँ कब्जे में, सफाईकर्मी नारेबाजी करते
Noida, Uttar Pradesh:कार्यालय के सभी कमरों में फैलाया कचरा कल पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से खफा थे सफाई कर्मचारी शासन और प्रशासन के खिलाफ जमकर की गई नारेबाजी प्रशासन द्वारा भारी पुलिस की मौजूदगी में सफाई कर्मचारी के कब्जे में खड़ी डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को ले जाया गया था इस दौरान विरोध कर रहे कर्मचारियों को पुलिस द्वारा किया गया था डिटेन0
0
Report
112 टीम ने आहर में डूबती महिला बचाई; ड्राइवर ने जान जोखिम में डाला
Nawada, Bihar:सिरदला में फरिश्ता बनी 112 पुलिस, आहर में डूब रही महिला को टीम ने बचाया, रिटायर्ड फौजी ड्राइवर ने लगाई जान की बाजी नवादा के सिरदला-हिसुआ मुख्य मार्ग पर मानवता की मिसाल देखने को मिली। बाइक चोरी की सूचना पर जा रही डायल-112 की टीम ने एक महिला को आत्महत्या करने से बचा लिया。 घटना कोलडीहा गांव के पास की है। लौंद बाजार की ओर जा रही पुलिस टीम को बच्चों के शोर की आवाज सुनाई दी। नजर पड़ी तो एक महिला गांव के आहर के गहरे पानी में समा रही थी。 टीम ने तुरंत गाड़ी रोकी और बिना देर किए रेस्क्यू शुरू कर दिया। 112 वाहन के चालक रिटायर्ड आर्मी जवान खुर्शीद आलम ने اپنی जान की परवाह किए बिना गहरे पानी में छलांग लगा दी और महिला को खींचकर बाहर निकाला। पीड़िता की पहचान परनाडाबर थाना क्षेत्र के बागेश्वरी गांव निवासी बेबी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पति से विवाद के बाद वह तनाव में थी जिसके चलते आहर में जान देने पहुंची थी। उसके पास मोबाइल भी नहीं था。 थानाध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया* ने बताया कि महिला को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है。0
0
Report
बारिश ने पटेल नगर में जलजमाव पैदा कर लोगों को भारी परेशानी में डाला
Giridih, Jharkhand:एभीबी : लगातार हो रही बारिश ने सिहोडीह-सिरसिया के पटेल नगर में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. इलाके के कई घरों और दुकानों में नालियों का गंदा पानी घुस गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सुबह से ही घरों के अंदर घुटने भर तक पानी भर गया है. रसोई, बेडरूम तक में पानी घुसने से खाने-पीने और रहने में दिक्कत हो रही है. घरों में रखा अनाज, कपड़े और अन्य सामान भी पानी में भीगकर बदतर हो गया है. गली-मोहल्ले की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं. जलजमाव के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. कई दुकानों में पानी घुसने से दुकानदारों को दुकान बंद करनी पड़ी है. मोहल्ले वासियों ने बताया कि हर साल बारिश में यही स्थिति बनती है, लेकिन नाली की सफाई और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की जा रही है. लोगों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से जल्द पानी निकासी की मांग की है.0
0
Report
Advertisement
खटीमा गोलीकांड की बरसी पर शहीद आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि
Noida, Uttar Pradesh:खटीमा गोलीकांड की बरसी पर शहीद आन्दोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम0
0
Report
नोएडा में शेयर बाजार के नाम पर 30 लाख की ठगी, चार साइबर ठग सक्रिय
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में शेयर बाजार के नाम पर 30 लाख की ठगी शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगी चार लोगों को ठगों ने बनाया अपना निशाना व्हाट्सऐप और टेलीग्राम के जरिए बिछाया ठगी का जाल फर्जी ट्रेडिंग ऐप और वेबसाइट से कराया निवेश APK फाइल डाउनलोड कराकर दो लोगों के खाते किए साफ एक महिला से अकेले 7 लाख रुपये की ठगी पैसे निकालने पर अलग-अलग शुल्क के नाम पर मांगी रकम ठगी का एहसास होने पर पीड़ितों ने पुलिस से की शिकायत साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज, ठगों की तलाश में जुटी पुलिस。0
0
Report
जमीनी विवाद के चलते हिंसक झड़प, चार लोग घायल, इलाज जारी
Alwar, Rajasthan:जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, एक पक्ष के चार लोग घायल अलवर। टहला थाना क्षेत्र के घेवर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, घेवर गांव निवासी शिवचरण शर्मा अपनी करीब 9 बीघा जमीन पर बाउंड्री का निर्माण करवा रहे थे। इसी दौरान परिवार के ही गिरिराज जैमन, मुकेश, विवेक सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए विवाद से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट की घटना में सुभाष शर्मा, शिवचरण शर्मा, अक्षय शर्मा और संजू शर्मा घायल हुए हैं। घायल संजू शर्मा की पत्नी ने बताया कि जमीन पर बाउंड्री निर्माण को लेकर परिवार के ही लोगों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने एकजुट होकर हमला कर दिया, जिसमें परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। परिजनों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
Advertisement
राजस्थान के न्याय मंदिरों की सुरक्षा: 2977 CCTV, 584 पुलिस पद मंजूर
Jaipur, Rajasthan:न्याय मंदिरों की सुरक्षा पर चिंता, जजों और कोर्ट परिसरों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी ! तीन हजार CCTV कैमरे, 584 नए पुलिस पद की मांग, जयपुर vishnu राजस्थान में न्याय के मंदिरों की सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस ने अब बड़ा प्लान तैयार किया है...कोर्ट परिसरों से लेकर न्यायिक अधिकारियों के सरकारी और निजी आवास तक सुरक्षा का पूरा खाका तैयार किया गया है..न्यायालय परिसरों और जजों के आवास पर कुल मिलकार करीब 3 हजार सीसीटीवी कैमरों के साथ ही 584 नए पुलिस पदों की जरूरत बताई गई है। देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट... राजस्थान में कोर्ट परिसरों और न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर लंबे समय से चिंता की जाती रही है। इसका प्रमुख कारण पिछले सालों में कोर्ट परिसरों में हुई आपराधिक घटनाओं को लेकर जज सुरक्षा की मांग कर चुके हैं। इसमें भी खास मामलों की पैरवी करने वाले जजों की व्यापक सुरक्षा देने पर पहले भी चर्चा हाे चुकी है। राजस्थान न्यायिक एसोसिएशन भी कई बार इसको लेकर राज्य सरकार को प्रस्ताव भेज चुकी है। इधर राज्य सरकार ने जजों की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा समीक्षा समूह गठित कर रखा है। इस समूह की बैठक में कई फैसले लिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय में हाल ही 16 जुलाई को हुई इस बैठक में पुलिस, गृह विभाग, राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने न्यायिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में सबसे बड़ा फोकस कोर्ट परिसर, न्यायिक अधिकारियों के आवास और संवेदनशील न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा पर रहा। समीक्षा में सामने आया कि मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है। कोर्ट परिसरों और जजों की सुरक्षा के लिए जिलेवार जानकारी राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन को उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं कैमरों के लिए जरूरी बजट और संसाधनों को लेकर हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से DOIT से पत्राचार किया जाएगा। पुलिस के 1025 नए पद न्यायालय परिसरों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल बढ़ाने की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया गया है। सुरक्षा समीक्षा समूह को बताया गया कि 1025 नए पुलिस पदों के सृजन का प्रस्ताव था। इनमें से 441 कांस्टेबल के नए पदों की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति राज्य सरकार से मिल चुकी है। इन 441 पदों को राजस्थान के 41 जिलों में आवंटित भी किया जा चुका है। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत करने के लिए अभी तस्वीर पूरी नहीं हुई है। बाकी 584 नए पुलिस पदों की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा जा चुका है। साथ ही इस विषय को वर्ष 2026-27 की BFC में शामिल किया गया है। न्यायाधीशों के घर भी सुरक्षा घेरे में हाेंगे .... फिलहाल तीन या उससे ज्यादा न्यायिक अधिकारी जहां एक साथ रहते हैं, ऐसे 95 स्थानों पर 285 होमगार्ड सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। लेकिन समीक्षा में सामने आया कि कई बड़े आवासीय कॉम्प्लेक्स ऐसे हैं जहां गेट ज्यादा हैं और मौजूदा सुरक्षा बल पर्याप्त नहीं है। 31 बड़े कॉम्प्लेक्स में - 97 होमगार्ड की अतिरिक्त जरूरत तीन या ज्यादा न्यायिक अधिकारियों 7 नए कॉम्प्लेक्स में - 27 होमगार्ड एक-एक न्यायिक अधिकारी वाले 26 आवासीय परिसर में - 51 होमगार्ड दो न्यायिक अधिकारियों वाले 9 परिसर में- 31 हो होमगार्ड न्यायिक अधिकारियों के 11 निजी आवास में - 25 होमगार्ड की जरूरत महिला न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा.... बैठक में राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण मांग भी रखी गई। महिला न्यायिक अधिकारियों की संख्या को देखते हुए प्रत्येक महिला न्यायिक अधिकारी को सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। इसके अलावा जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के साथ-साथ अन्य जिला जज स्तर के न्यायिक अधिकारियों को भी PSO यानी निजी सुरक्षा अधिकारी उपलब्ध कराने की मांग रखी गई। इस संबंध में हाईकोर्ट प्रशासन से प्रस्ताव तैयार कर भेजने और उसे आगे राज्य सरकार के स्तर पर रखने का फैसला किया गया। संवेदनशील मामलों वाले जजों पर विशेष फोकस .... सुरक्षा समीक्षा में उन न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा पर भी फोकस किया गया जो संवेदनशील और गंभीर मामलों की सुनवाई से जुड़े हैं। मौजूदा व्यवस्था के मुताबिक सभी प्रिंसिपल जिला न्यायधीनों को PSO उपलब्ध हैं। वहीं जयपुर में बम ब्लास्ट, NDPS, CBI और NIA से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाले जिला जज स्तर के अधिकारियों को भी सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। सुरक्षा का आकलन SLRC 2026 के तहत किया जा रहा है। राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक साल में दो बार आयोजित होती है और खतरे के आकलन के आधार पर सुरक्षा की समीक्षा की जाती है। इसी प्रक्रिया के तहत 11 न्यायाधीशों को SLRC 2026 के तहत सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। बाइट - रिटायर्ड जज पदम कुमार जैन , अध्यक्ष, वेलफेयर सोसायटी ऑफ फॉर्मर जजेज। राजस्थान में कुछ प्रमुख घटनाएं ...... सितम्बर 2022 में नागौर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के ठीक बाहर कोर्ट पेशी के लिए आए दिनदहाड़े कुख्यात गैंगस्टर संदीप शेट्टी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके कुछ साथी तथा वकील भी घायल हो गए हैं। जनवरी 2018 में चूरू जिले के सादुलपुर (राजगढ़) कोर्ट परिसर में एक विचाराधीन कैदी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। अगस्त 2016 में हनुमानगढ़ कोर्ट के भीतर पुरानी रंजिश और भाई की हत्या का बदला लेने के लिए दो युवकों ने हत्या के आरोपी पर देसी कट्टे से फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। जयपुर बम ब्लास्ट केस की सुनवाई करने वाले जज अजय शर्मा को आतंकी धमकी मिलने की बात सामने आई थी फायरिंग के अलावा कोर्ट रिकॉर्ड चोरी, छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को भी गंभीर माना गया। कोर्ट में पुलिस चौकियां भी बढ़ाने पर चर्चा.... न्यायालय परिसरों में पुलिस चौकियों को लेकर भी सुरक्षा समीक्षा समूह ने अहम फैसला लिया है। पहले से स्थानांतरित की गई 8 पुलिस चौकियों के अलावा कई अन्य जिलों से कोर्ट परिसरों में पुलिस चौकी स्थापित करने की रिपोर्ट मांगी गई थी। इनमें जयपुर ग्रामीण, सीकर, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर, झालावाड़, डूंगरपुर और जालोर जैसे जिले शामिल हैं। श्रीगंगानगर में रायसिंहनगर, विजयनगर और घड़साना जैसे न्यायालयों के लिए भी पुलिस चौकी की जरूरत सामने आई। झालावाड़ में अकलेरा और भवानीमंडी को भी इसमें शामिल किया गया। इन जगहों पर पुलिस चौकियां स्थापित करने के लिए न्यायालय प्रशासन की ओर से स्थान और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। बाइट - रिटायर्ड जज पदम कुमार जैन , अध्यक्ष, वेलफेयर सोसायटी ऑफ फॉर्मर जजेज। दूरस्थ अदालतें भी रडार पर ... सुरक्षा समीक्षा समूह ने दूरदराज में स्थित न्यायालय परिसरों को भी सुरक्षा व्यवस्था में शामिल करने पर जोर दिया है। राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से चिन्हित ऐसे दूरस्थ न्यायालय जहां सुरक्षा की अतिरिक्त जरूरत है, वहां गार्ड या पुलिस चौकी स्थापित करने के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। यानी अब सुरक्षा का फोकस सिर्फ बड़े शहरों के कोर्ट तक सीमित नहीं रहेगा। छोटे शहरों और दूरदराज के न्यायालय परिसरों की सुरक्षा भी समीक्षा के दायरे में होगी। पीटीसी - विष्णु शर्मा0
0
Report
लकड़ियों के स्थान को लेकर विवाद में खूनी संघर्ष, गर्भवती समेत 4 घायल
Alwar, Rajasthan:लकड़ियाँ रखने को लेकर खूनी संघर्ष, गर्भवती महिला समेत 4 घायल अलवर/मालाखेड़ा। मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के बिजवाड़ नारूका गांव में घर के बाहर लकड़ियाँ रखने को लेकर परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट और खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शिवचरण जांगिड़ के परिवार की ओर से घर के बाहर लकड़ियाँ रखी गई थीं। इसी बात को लेकर परिवार के ही अशोक जांगिड़, धीरज सहित करीब आधा दर्जन लोगों ने शिवचरण के परिवार के साथ मारपीट कर दी。 मारपीट में शिवचरण की बेटी आशा जांगिड़ और पुत्रवधू संतोष गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों के अनुसार, संतोष सात माह की गर्भवती है। दोनों महिलाओं को उपचार के लिए अलवर के जनाना अस्पताल और सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है。 घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
चंडीगढ़ पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन के मद्देनज़र सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतज़ाम किए
Noida, Uttar Pradesh:चंडीगढ़ पुलिस ने इस विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा और ट्रैफ़िक के कड़े इंतज़ाम किए हैं।0
0
Report
Advertisement
जोबनेर में दहेज हत्या मामले में गिरफ्तारी की मांग तेज, शव लेने से इनकार जारी
Dudu, Rajasthan:जोबनेर (जयपुर) विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से जुड़ा मामला! मामले में 24 घंटे बाद भी परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज हत्या का गंभीर आरोप, पति, ससुर सहित अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज, मेडिकल बोर्ड से करवाया गया मृतका संजू कुमावत का पोस्टमार्टम, पीहर पक्ष की मांग—आरोपियों की जाये तत्काल गिरफ्तारी, DSP पन्नालाल जांगिड़ व SHO मोतीलाल शर्मा ने कई बार की समझाइश की कोशिश, सोमवर सुबह से जोबनेर CHC में मौजूद हैं पीहर पक्ष के लोग, जोबनेर SDM रमेश कुमार कर रहे मामले की जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव लेने से इनकार पर अड़ा पीहर पक्ष0
0
Report
सिलिगुड़़ी की जनता कहती है नीति पहले, नेता बाद में
Siliguri, West Bengal:বাংলার রাজনীতিতে নেতা বড়ো না নীতি。 এটা নিয়ে পাবলিক ভক্স করাতে হবে কি বলতে চাইছেন তারা? তাদের বক্তব্য শহর শিলিগুড়ি সাধারণ মানুষের বক্তব্য অনুযায়ী নীতির আগে কখনোই নেতা হতে পারে না।নীতি ঠিক থাকলেই নেতা ঠিক হতে বাধ্য হবে। কেজেই নিতিই আগে তার পরে নেতা।পাশাপাশি অনেকেরই বক্তব্য রাজ্য ও দেশের নেতারাই ঠিক নেই, কাজেই নীতি কি করে ঠিক হবে।0
0
Report
धनियाखाली बाजार में राम भक्त की चाय-पकौड़ा के साथ अजीब दिनचर्या
Chinsurah, West Bengal:চায়ের কাপে চুমুক,সঙ্গে পকোরা,বাইকে বসে মানুষের মতই আড্ডা দেয়। ধনিয়াখালিতে রাম ভক্তের অবাক রুটিন। প্রতিদিন সকাল-সন্ধ্যা হলেই ধনিয়াখালির ভান্ডারহাটি বাজারের ফাস্টফুডের দোকানের সামনে হাজির হনুমান। চা,পকোড়া আর বাদাম খেয়ে চলে যায়। এই রুটিন চলছে অনেকদিন。 কারও পোষ্য নয়। নিজের মতো আসে, নিজেদের মতো চলে যায়। আর যাওয়ার আগে এক কাপ চা না হলে চলেই না。 স্থানীয় বাসিন্দা সৌমিত্র পুরকাইতের বাইকে চেপে বসে হনুমান। সৌমিত্র কাজ সেরে বাড়ি ফিরছিলেন।বার বার নামানোর চেষ্টা করেও লাভ হয়নি। বরং ভিড় জমে যায়। পথচলতি অনেকে আদর করে গায়ে হাত বুলিয়ে দিলেন। পছন্দ না হলে সে অবশ্য ধারেকাছে ঘেঁষতে দেয় না। শেষে দোকানের এক কর্মচারী মাটির ভাঁড়ে চা এনে সামনে ধরতেই নিমেষে শেষ। ফল সেভাবে পছন্দ নয় তার। বাদাম দেখিয়ে কোনোমতে বাইক থেকে রাস্তায় নামানো গেল। কিন্তু সৌমিত্র বাইকের কাছে যেতেই আবার লাফ দিয়ে সেই বাইকেই উঠে পড়ল। প্রায় কুড়ি মিনিট পর বাদামের লোভ দেখিয়ে তবে ছাড়া পান সৌমিত্র。 সৌমিত্র বলেন, প্রতিদিন আমার গাড়িতেই উঠে বসে। খাওয়া-দাওয়া হয়ে গেলে আবার উঠে চলে যায়। তাড়িয়ে দিলেও যেতে চায় না। মাঝেমধ্যে দোকানের দরজার সামনেও গিয়ে বসে থাকে。 দোকানের কর্মী অভিজিৎ দোলুই জানান, এই অভ্যাস নতুন নয়। প্রতিদিন সকালবেলা ও সন্ধ্যা এ Goes। চা, পকোড়া, বাদাম খেয়ে চলে যায়। সকালে খায় ময়দার লেচি আর চা। ওকে যে ভালোবাসবে, ও-ও তাকে ভালোবাসা দেবে। ওরা সবসময় দুজন থাকে, আজ একজন এসেছিল। কোলাহল পছন্দ করে না, কিন্তু চা খুব পছন্দ। মাটির ভাঁড়ে দিলাম, খেয়েও নিল। ভান্ডারহাটির বিভিন্ন pাড়ায় ঘুরে বেড়ায়। স্থানীয় বাসিন্দা অলক চক্রবর্তীর অভিজ্ঞতাও একইরকম। সন্ধ্যা হলেই চলে আসে। সৌমিত্রর গাড়ি দেখলেই সেটাতেই উঠে বসে। দুটো থাকে, আজ একটা এসেছিল。 কাউকে ক্ষতি করে না, বরং বাজারের লাকজনের সঙ্গে এক অদ্ভুত বন্ধুত্ব তৈরি হয়েছে।।0
0
Report
Advertisement
