212601
फतेहपुर में हुए ट्रकों की भिड़ंत में 2 ड्राइवर गंभीर घायल
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर के मलवा थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। कुवरपुर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक का टायर फटने से वह नियंत्रण खोकर दूसरे ट्रक से जा भिड़ा। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के अनुसार घटना उस समय हुई जब एक ट्रक महोबा कबरई से गिट्टी लादकर आ रहा था। घायल ड्राइवरों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लाओ डिप्टी पीएम भारत पहुंचे; जयशंकर के साथ 10वीं भारत-लाओ संयुक्त आयोग
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: DEPUTY PRIME MINISTER & MINISTER OF FOREIGN AFFAIRS OF LAO PDR, THONGSAVANH PHOMVIHANE ARRIVES AT AIRPORT/ VISUALS दिल्ली | ल Lao पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के उप प्रधानमंत्री (DPM) और विदेश मंत्री (FM), थोंगसावन फोमविहाने, अपनी पहली यात्रा पर भारत पहुंचे हैं। वे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ 10वीं भारत-लाओ PDR संयुक्त आयोग बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।0
0
Report
राजस्थान में राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन शुरू, मतदान 18 जून तय
Noida, Uttar Pradesh:JAIPUR राजस्थान में 3 सीटों पर राज्यसभा चुनाव राजस्थान राजपत्र में गजट नोटिफिकेशन जारी राजस्थान विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जाएगा निर्वाचन सोमवार 8 जून तक किए जा सकेंगे नामांकन 9 जून को दोपहर 1:30 बजे विधानसभा में होगी संवीक्षा गुरुवार 11 जून दोपहर 3 बजे से पहले नामांकन वापसी का समय चुनाव लड़े जाने की दशा में 18 जून को होगा मतदान सुबह 9 से शाम 4 के बीच होगा मतदान0
0
Report
गहलोत की बौखलाहट: डबल इंजन सरकार की लोकप्रियता पर सवाल
Jaipur, Rajasthan:18 मंत्री सुमित गोदारा का अशोक गहलोत पर हमला. सुमित गोदारा ने किया गहलोत के बयान पर पलटवार. कहा, गहलोत की बौखलाहट से हो गया प्रमाणित. डबल इंजन सरकार की लोकप्रियता से गहलोत परेशान. भजनलाल सरकार के सुशासन मॉडल की हर तरफ़ चर्चा. मुख्यमंत्री की ग्राम विकास चौपाल बनीं सुशासन का प्रतीक. उपदेश देने के बजाय अपनी पूर्ववर्ती सरकार की विफलताओं को याद करें गहलोत0
0
Report
Advertisement
दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर नकदी लूटी, व्यापारियों में रोष
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव शहर के बड़े चौराहे और छोटा चौराहा के बीच स्थित गुप्ता इलेक्ट्रिक की दुकान पर दिनदहाड़े लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। अज्ञात बदमाशों ने दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और दुकान से नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के व्यापारियों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा बदमाशों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। मौके पर पहुंचे व्यापार मंडल अध्यक्ष अखिलेश अवस्थी ने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि बाजार क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाएं व्यापारियों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय हैं। उन्होंने व्यापारियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।0
0
Report
सीवान के जामो क्षेत्र में मारपीट वीडियो वायरल; पुलिस जांच शुरू
Siwan, Bihar:सीवान में मारपीट का वीडियो काफ़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो जामो थाना क्षेत्र के जोगापुर कोठी गांव का बताया जा रहा है। दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट हुई है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। दो पक्ष में हुए विवाद के बाद एक पक्ष के घर में तोड़फोड़ और लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगा रहा है। पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस मारपीट में एक व्यक्ति को चोट लगी है जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि दो पाटीदारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ उसके बाद मारपीट हुई है। अब ये वीडियो सामने आने के बाद जामो थाना की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।0
0
Report
बगहा सीमा से अवैध अंग्रेजी शराब के बड़े जखीरे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
Bagaha, Bihar:बगहा से बड़ी ख़बर जहां यूपी-बिहार सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस और मद निषेध विभाग को बड़ी सफलता मिली है। एक ही दिन में सीमावर्ती मदनपुर-पनियहवा मार्ग में अलग-अलग जगहों पर हुईं कार्रवाई में कुल 547.640 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। ख़ास बात यह है की बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध अंग्रेजी शराब की खेप के साथ हीं दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक मामले में तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक बगहा मदन निषेध थाना की टीम ने मदनपुर-बगहा रोड पर बिहार सीमा क्षेत्र स्थित दिल्ली कैंप के समीप एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से 440.640 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। इस संबंध में प्रेस रिलीज जारी कर उत्पाद मद निषेध थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के दौरान शराब की बड़ी खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही चालक और तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। वहीं, नौरंगिया थाना पुलिस ने भी मदनपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो बाइक पर UP से बिहार की ओर लाई जा रही 107 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया है। शराब तस्करी के आरोप में लालबाबू कुमार और नितिश कुमार को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी बेतिया जिले के शिकापुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। इधर सीमा सड़क पर यूपी सीमा में स्थित सालिकपुर चौकी पुलिस ने भी बिहार में प्रवेश करने से पहले शराब की एक खेप बरामद कर तस्करों की मंशा पर पानी फेर दिया है। बता दें की बिहार में अप्रैल 2016 में तत्कालीन नीतीश सरकार द्वारा लागू की गईं शराबबंदी नई सम्राट सरकार में भी लागू है लिहाजा बगहा में उत्पाद मद्य निषेध थाना की पुलिस और जिला पुलिस की ओर से विभिन्न थाना क्षेत्रों में संयुक्त टीमें ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुटी हैं। लिहाजा लगातार हो रही शराब बरामदगी से स्पष्ट है कि मदनपुर-पनियहवा मार्ग शराब तस्करों की पसंदीदा राह बनता जा रहा है। एक ही दिन में एक ही मार्ग पर तीन अलग-अलग जगहों पर हुईं कार्रवाई से पुलिस की सक्रियता और तस्करों के बढ़ते नेटवर्क दोनों की तस्वीर सामने आई है। पुलिस एवं मध निषेध विभाग ने तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
गुंडों की जाति नहीं होती: सुपौल मंत्री का तेजस्वी यादव को जवाब
Bihar:सुपौल: मंत्री भगवान सिंह कुसवाहा ने तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया है. हालाँकि तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि सम्राट की पुलिस जाति पहचान कर इन्काउंटर कर रही है, हमलोगों का कहना है कि जो अपराधी है गुंडा है बलात्कारी है ऐसे लोगों को समाज में जीने का कोई अधिकार नहीं है. यह बात प्रेस कॉन्फ्रेंस में योजना एवं विकास मंत्री सह सुपौल जिले के प्रभारी मंत्री भगवान सिंह कुसवाहा ने कहा है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी जी जो कह रहे हैं कि जाति देखकर इन्काउंटर किया जा रहा है इसका मतलब तेजस्वी यादव यह सर्टिफिकेट दे रहे हैं कि यादव लोग गुंडा है. तेजस्वी जी को इस बात को वापस लेना चाहिए. क्योंकि गुंडों की कोई जाति नहीं होती है. दरअसल प्रभारी मंत्री भगवान सिंह कुसवाहा सुपौल पहुंचे जहाँ उन्होंने कलेक्ट्रेट के लहटन चौधरी सभागार में आयोजित जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में भाग लिया. बैठक में उन्होंने तमाम विभागों के विकास योजनाओं की समीक्षा की. खासकर बाढ़ आपदा को लेकर की गई तैयारी पर विशेष जानकारी ली गई. और तैयारी की समीक्षा की गई. बैठक में सांसद दिलेश्वर कामैत, विधान परिषद सदस्य अजय कुमार सिंह, निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, पिपरा विधायक रामविलास कामत, त्रिवेणीगंज विधायक सोनम रानी सरदार, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव, नरेंद्र प्रसाद ऋषिदेव सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे. वहीं बैठक में DM सावन कुमार, SP सरथ आर एस, DDc सारा अशरफ, अपर समाहर्ता सहित तमाम जिला स्तरीय पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए.0
0
Report
सास-ससुर और बहू के देह व्यापार अड्डे का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार
Khanna, Punjab:सास ससुर और बहू चलाते थे देह व्यापार का धंधा, 4 महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार खन्ना पुलिस ने ललहेड़ी रोड स्थित जीटीबी नगर में एक घर के अंदर चल रहे देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए 4 महिलाओं समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस अड्डे का संचालन एक ही परिवार के सदस्य मिलकर कर रहे थे। सास ससुर और बहू मिलकर अड्डा चला रहे थे। जानकारी के अनुसार मधुबाला और उसका पति प्रेम कुमार अपनी बहू सिमरनजीत कौर को साथ लेकर लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चला रहे थे। आरोप है कि वे बाहरी जिलों से महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार करवाते थे, जबकि यहां युवकों को ग्राहक के रूप में बुलाया जाता था। पुलिस को इस संबंध में एक मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके अलावा एसएसपी खन्ना द्वारा लगाए गए सुझाव बॉक्स में भी किसी व्यक्ति ने गुप्त रूप से इस गतिविधि की शिकायत दी थी। शिकायत मिलने के बाद एसएसपी खन्ना के निर्देश पर विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया और योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। स्पेशल ब्रांच के इंचार्ज जरनैल सिंह की टीम ने ग्राउंड वर्क किया और उसके बाद रेड हुई। रेड के दौरान पुलिस ने मौके से 4 महिलाओं समेत कुल 7 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम सबूत भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा सके। डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच जारी है।0
0
Report
बाड़मेर में अचानक बदला मौसम: तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित, बारिश की सूचनाएं
Noida, Uttar Pradesh:बाड़मेर में एकाएक बदला मौसम तेज आंधी और तूफानी हवाओं से जनजीवन प्रभावित दिनभर की भीषण गर्मी के बाद मौसम ने ली करवट तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में धूलभरी आंधी, जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बारिश होने की सूचनाएं, आंधी के चलते सड़कों पर वाहन चालक हुए परेशान तेज हवाओं से कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटीं, बिजली व्यवस्था पर भी असर मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को चौंकाया, दिन में गर्मी और शाम को ठंडक0
0
Report
Advertisement
भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा बढ़ाने के लिए संयुक्त पेट्रोलिंग और सतर्कता तेज
Bagaha, Bihar:भारत से s s नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा औऱ विधि व्यवस्था के मद्देनज़र SP बगहा, 21वीं वाहिनी SSB के कमांडेंट, SDPO बगहा औऱ नेपाल की APF पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बॉर्डर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीमा क्षेत्र में सुरक्षा-व्यवस्था, संयुक्त गश्ती, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी, सीमा पर तस्करी औऱ अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान SSB औऱ पुलिस बल के अलावा संबंधित पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। दरअसल नेपाल सीमा पर गंडक नदी किनारे सुस्ता विवाद सुलझाने को लेकर नेपाल की नई बालेन सरकार औऱ मोदी सरकार की ओर से पहल के मद्देनज़र प्रशासन कवайд में जुटा है लिहाजा नदी, जंगल औऱ पहाड़ समेत बॉर्डर के तमाम रास्तों पर लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग बढ़ा दीं गई है ताकि भारत नेपाल के बेटी रोटी वाले मधुर रिश्ते बरकरार रहें औऱ सीमा पर को गड़बड़ी न हो सकें। बताया जा रहा है की नेपाल सीमा पर स्थित बगहा SP रामानंद कुमार कौशल औऱ SSB 21 वीं बटालियन कमांडेंट तपेश्वर संवित राउत ने सीमा पर तैनात जवानों को आपसी समन्वय के साथ विशेष सतर्कता के साथ 24 घंटे सख़्त ड्युटी करने का निर्देश दिया है जबकि नेपाल में नई सरकार गठन के बाद भारतीय नागरिकों के नेपाल में प्रवेश पर पहचान पत्र औऱ आईडी प्रूफ अनिवार्य किये जाने के बाद सीमा पर चौकसी बढ़ा दीं गईं है लिहाजा SSB, ज़िला पुलिस औऱ प्रशासन के साथ नेपाल APF औऱ जवान दोनों क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चला रहें हैं ताकि तस्करी पर रोक लग सकें औऱ सीमा पर संदिग्ध आतंकी गतिविधि को समय रहते काबू में किया जाये यहीं वज़ह है की दोनों देशों की संयुक्त पेट्रोलिंग के कई मायने निकाले जा रहें हैं। बता दें की भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में शान्ति, सरहद की सुरक्षा औऱ विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने पर ज़ोर दिया गया।0
0
Report
RTO गाड़ी के सनरूफ से खड़े निरीक्षक पर ट्रैफिक नियम उल्लंघन के सवाल
Noida, Uttar Pradesh:परिवहन निरीक्षक ही तोड़ रहे सड़क सुरक्षा के नियम! परिवहन निरीक्षक संघ के अध्यक्ष रॉबिन सिंह का वीडियो आया सामने। संघ अध्यक्ष बनने के बाद पैतृक गांव में स्वागत का बताया जा रहा वीडियो। चलती कार में सनरूफ से बाहर खड़े नजर आ रहे रॉबिन। जबकि चलती कार में सीट बेल्ट बांधना है जरूरी। रॉबिन की कार के आगे RTO फ्लाइंग की गाड़ी दिख रही एस्कॉर्ट करते हुए। क्या निजी काफिले में इस तरह RTO गाड़ी का हो सकता उपयोग? काफिले में पिकअप में DJ भी बजता दिख रहा वीडियो में। जबकि ऐसे वाहनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की है स्पष्ट गाइडलाइन। वाहन जब्त कर DJ हटाकर वाहन कटवाने के बाद रिलीज करने का नियम। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर उठ रहे कई सवाल। जब परिवहन निरीक्षक संघ के अध्यक्ष ही तोड़ेंगे इस तरह नियम... तो आखिर आम जनता से कौन कराएगा ट्रैफिक नियमों की पालना? क्या परिवहन मुख्यालय करवाएगा इस पूरे घटनाक्रम की जांच? जी मीडिया नहीं करता वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि0
0
Report
सरयू में दिलशाद की मौत: 48 घंटे बाद मिला शव
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में सरयू नदी में कूदे 23 वर्षीय दिलशाद का शव घटना के 48 घंटे बाद नदी में मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दिलशाद नशे की हालत में था और उसने पुल की रेलिंग पार कर सरयू नदी में छलांग लगा दी। उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी जिंदगी नहीं बच पाई। शव मिलने पर परिवार में मातम छा गया। पुलिस के अनुसार मृतक बड़हलगंज कस्बे के लालगंज मोहल्ले का निवासी था। मोहल्ले में शोक की लहर फैल गई।0
0
Report
Advertisement
गोमती एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग से तकनीकी खराबी, अलीगढ़ स्टेशन पर 10 मिनट रुकी ट्रेन
Aligarh, Uttar Pradesh:गोमती एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग की खराबी, अलीगढ़ स्टेशन पर 10 मिनट रुकी ट्रेन गोमती एक्सप्रेस अलीगढ़ लखनऊ से दिल्ली जा रही सोमवार को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर तकनीकी खराबी के चलते करीब 10 मिनट तक रुकी रही ट्रेन के डी-1 कोच में ब्रेक बाइंडिंग की समस्या के कारण धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करने हुए ट्रेन को प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर रोक लिया सूचना मिलते ही टीएक्सआर टीम मौके पर पहुंची और कोच की जांच शुरू की निरीक्षण में पता चला कि ब्रेक बाइंडिंग के कारण पहियों और ब्रेक सिस्टम में अधिक घर्षण हो रहा था, जिससे धुआं निकल रहा था। तकनीकी टीम ने आवश्यक मरम्मत कर खराबी को दूर कर दिया0
0
Report
पुराने मुकदमे को लेकर विवाद, सहारनपुर में 9 गिरफ्तार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव दतौली मुगल में पुराने मुकदमे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर पुलिस ने शांति भंग की आशंका में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष आपस में आमदा-फसाद की स्थिति में थे, जिससे क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस गांव दतौली मुगल पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने प्रथम पक्ष के अब्दुल रहमान, बाबू, मोहसिन, समद और सूफियान तथा द्वितीय पक्ष के बाबर, रागिब, आमिर और याकूब को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।0
0
Report
गोरखपुर जमीन विवाद में ऑटो चालक की हत्या, 5 गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में जमीन के एक पुराने विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पट्टीदारों के बीच वर्षों से चली rंजिश ने एक 26 वर्षीय ऑटो चालक की जान ले ली। आरोप है कि युवक को लाठी-डंडों, ईंटों और लोहे की रॉड से इतना पीटा गया कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने हत्या के मामले में नामजद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आखिर कैसे एक जमीन का झगड़ा हत्या तक पहुंच गया। गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ढखवा गांव में शनिवार रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि गांव के पिंटू साहनी का अपने पट्टीदारों से वर्षों से भूमि विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोगों ने पिंटू साहनी पर लाठी-डंडों, ईंटों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर पहले भी तनाव था और समय रहते कार्रवाई होती तो शायद यह वारदात टल सकती थी। मृतक की बहन रीता ने रोते हुए कहा कि मेरे भाई इन लोगों ने पीटकर मार डाला है। हमें जान के बदले जान चाहिए। हत्या की खबर फैलते ही गांव में भारी तनाव का माहौल बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में सिकरीगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद पांच आरोपियों—मुकेश साहनी, सम्मेलन साहनी, मन्नू साहनी, अमरेश साहनी और मीरा देवी—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
