icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209621
BSBhupendra Singh Verma Follow10 Apr 2024, 01:15 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ड्रोन से निगरानी कर अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़; पिता-पुत्र गिरफ्तार

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर। दीपावली और त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखों के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मड़ियाहूं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भंडरिया टोला में संचालित अवैध पटाखा बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि फैक्ट्री संचालक पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने और कार्रवाई से बचने के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि भंडरिया टोला में चोरी-छिपे पटाखे बनाने का काम किया जा रहा है। यहां पुलिस की निगरानी से बचने के लिए ड्रोन कैमरे से आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जाती थी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम और नायब तहसीलदार ने मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इम्तियाज अहमद (48) और उसके बेटे मोहम्मद कैफ (23), निवासी भंडरिया टोला, को गिरफ्तार कर लिया। मौके से भारी मात्रा में तैयार पटाखे, विस्फोटक सामग्री, पटाखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक ड्रोन कैमरा बरामद किया गया। पुलिस की बरामदगी सूची के अनुसार, करीब 155 किलोग्राम अनार, 60 किलोग्राम सुतली बम और 19.5 किलोग्राम सिंघाड़ा पटाखे समेत बड़ी मात्रा में बारूद, गंधक, सोरा, एल्यूमीनियम कतरन, कागज, बाती और अन्य सामग्री बरामद हुई है। इसके अलावा पटाखे तैयार करने के उपकरण, खाली मिट्टी की 1530 अनार घरिया, तराजू और बाट भी मिले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं गोल्डी गुप्ता के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से पटाखे बनाने, भंडारण करने और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 6-लेन अंडरपास का ट्रायल शुरू, दिवाली से पहले जाम दूर

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को दिवाली से पहले जाम से मुक्ति का बड़ा तोहफा, चार मूर्ति गोल चक्कर पर 92 करोड़ रुपये की लागत से बना 700 मीटर लंबा 6 लेन अंडरपास आम जनता के ट्रायल के लिए तीन दिन के लिए खोल दिया गया है, 5 तारीख 6 तारीख 7 तारीख तक चलेगा ट्रायल, 12 तारीख को हो सकता है उद्घाटन, सुबह पूजा-पाठ के बाद ट्रैफिक अधिकारियों ने कराया शुभारंभ, करीब 5 लाख आबादी को मिलेगी बड़ी राहत, ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद और गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा का सफर होगा आसान, आकर्षक लाइटिंग और खूबसूरत चित्रकारी से सजा अंडरपास, जलभराव से बचाव के भी किए गए इंतजाम, लंबे समय से जाम से जूझ रहे लोगों को मिलेगी राहत।
0
0
Report
Advertisement

कानपुर में 2200 किलो दूषित खोया पकड़ा गया, नष्ट कर दिया गया

Kanpur, Uttar Pradesh:खाद्य विभाग ने 2200 किलो खराब खोया पकड़ा\n\nगंदे बोरों में लाया जा रहा था खोया\n\n बदबू और गंदगी मिलने पर एक्शन\n\n\nकानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो वाहनों से 2200 किलो दूषित खोया पकड़ा और उसे नष्ट करा दिया।\n\nयह खोया फिरोजाबाद और इटावा से कानपुर में बिक्री के लिए लाया जा रहा था। जांच में गंदगी और बदबू मिलने के बाद विभाग ने तीन नमूने लिए और बाकी खोया नष्ट करा दिया।\n\nदोनों वाहनों से पकड़े गए खोये की अनुमानित कीमत 7.73 लाख रुपए बताई गई है। \n\nखाद्य विभाग की टीम ने भउती मोड़ पर महिंद्रा पिकअप रोककर जांच की। वाहन में 29 बोरियों में करीब 1150 किलो खोया मिला। इसकी अनुमानित कीमत 4.06 लाख रुपए थी।\nखोया गंदी बोरियों में खुले वाहन से ले जाया जा रहा था। जांच में उसमें दुर्गंध भी मिली।\n\nटीम ने खोये के दो नमूने लिए और बाकी खोया कल्याणपुर स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में नष्ट करा दिया।
0
0
Report

उदयपुर के पीएमसीएच में MBBS सत्र की गरिमामय व्हाइट कोट सेरेमनी

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एमबिबिएस के नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ गरिमामय और उत्साहपूर्ण व्हाइट कोट सेरेमनी के साथ हुआ। यह समारोह चिकित्सा जगत में कदम रखने वाले भावी डॉक्टरों के जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण क्षण होता है, जहाँ वे पहली बार डॉक्टर का प्रतीक माने जाने वाले सफेद कोट को धारण करते हैं। कार्यक्रम की शुरूआत में पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के चेयरमेन राहुल अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमन अग्रवाल, सीईओ शरद कोठारी और पीएमयू के प्रेसिडेन्ट डॉ.एम.एम.मंगल सहित अतिथियों ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने पीएमसीएच परिवार में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि यहाँ 20 अलग-अलग राज्यों से आए आप सभी 250 मेधावी छात्र अब इस मिनी इंडिया रूपी कैंपस का हिस्सा हैं। आज आपके माता-पिता आपको हमारे भरोसे छोड़कर जा रहे हैं, इसलिए आज से हम ही आपके अभिभावक हैं। आपका पूरा ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है। अग्रवाल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि याद रखिएगा, यह सफलता आपकी और आपके माता-पिता के त्याग और पसीने की कमाई है। आने वाले समय में आप देश के बेहतरीन डॉक्टर बनकर मानवता की सेवा करें, यही हमारी हार्दिक शुभकामनाएँ हैं। वही एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमन अग्रवाल ने कहा कि मेडिकल शिक्षा एक लंबी और चुनौतीपूर्ण यात्रा है, जिसमें निरंतर अध्ययन, अनुशासन और मेहनत की आवश्यकता होती है। विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक जीवन के शुरुआती दिनों से ही सीखने की जिज्ञासा बनाए रखनी चाहिए और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के साथ मानवीय मूल्यों को भी अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। बाइट- राहुल अग्रवाल, चेयरमैन, पीएमसीएच (वाइट शर्ट में) बाइट- अमन अग्रवाल, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, पीएमसीएच (टी शर्ट में)
0
0
Report

जौनपुर में स्कूल बस दुर्घटना, 20 से अधिक घायल; शिक्षिका वाराणसी रेफर

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराई छात्रों से भरी स्कूल बस, 20 से अधिक घायल, शिक्षिका वाराणसी रेफर\n\nजौनपुर। वाराणासी से शैक्षणिक भ्रमण कर लौट रहे स्कूली बच्चों की खुशियां उस समय चीख-पुकार में बदल गईं, जब प्रतापगढ़ के जहानाबाद स्थित एक स्कूल की बस जौनपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा बक्शा थाना क्षेत्र के अलीगंज के पास हुआ, जहां बस अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई।\nहादसे के वक्त बस में करीब 35 छात्र-छात्राओं के साथ लगभग 10 शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार 20 से अधिक छात्र और स्टाफ सदस्य घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।\nघायलों में शामिल एक शिक्षिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणासी रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।\nप्राथमिक उपचार के बाद सभी छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों को दूसरी बस की व्यवस्था कर सुरक्षित प्रतापगढ़ रवाना कर दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

मुरादाबाद हाईवे पर बस के टायर में आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 50 यात्री सुरक्षित

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मे देर रात हाईवे पर एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बचा, देर रात चलती एसी बस के पिछले टायर मे लगी आग से हड़कंप मच गया, ड्राइवर की सूझबूझ के चलते बची करीब 50 यात्रियों की जान, हादसे के वक्त बस मे सवार थे करीब 50 यात्री, गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई, अचानक शार्ट सर्किट होकर फ़टे चलती बस के टायर मे लगी आग देख़ते देख़ते बस मे अंदर फैलनी शुरू हुई, सवारियों के चिल्लाते ही ड्राइवर ने हाईवे किनारे लगाई बस एवं सवारियों को सुरक्षित उतरना किया शुरू, बस मे आग लगने की सूचना मिलते मौके पर नजदीकी ग्रामीणों और पुलिस ने पहुंच किया राहत कार्य, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्क्त के बाद पाया आग पर काबू, बस मे सवार सभी सवारियों और उनके सामान को सुरक्षित बाहर निकाल दूसरी बसों से आगे भेजा गया, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी राजीव कुमार पांडेय की माने तो प्रथम दृश्य टायर रगड़ने की वजह से टायर मे आग लगने की जताई जा रही आशंका, फिलहाल पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीमें जाँच मे जुटी, मुरादाबाद के मुंडापांढे थाना क्षेत्र के दलपतपुर का पूरा मामला.
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली कैफे केस: डेटिंग के बहाने 26 हजार की जबरन वसूली में मालिक-प्रबंधक गिरफ्तार

New Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस उत्तर-पश्चिमी जिला के अनुसार हडसन लेन स्थित ब्लैक पैंथर कैफे में डेटिंग एप के जरिए लाई गई शिकायत के आधार पर कथित जबरन वसूली का मामला दर्ज हुआ। कैफे मालिक जावेद और अनुज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता को कैफे से बाहर जाने से रोका गया और लगभग ₹26,000/- भुगतान के लिए दबाव डाला गया। कैफे में 3–4 व्यक्तियों ने धमका कर बिल का भुगतान कराया। शिकायतकर्ता ने अपने पिता से ऑनलाइन राशि ट्रांसफर करवाई।QR कोड के जरिए नवीन राजपूत के नाम से भी भुगतान कराया गया, जिसके बाद उसे कैफे से जाने दिया गया। FIR 451/2026, धारा 308(2)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान मुकदमे के साक्ष्य और आरोपियों की भूमिका की गहन छानबीन की गई तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी: 1) जावेद, उम्र 38 वर्ष, कैफे मालिक; 2) अनुज कुमार, उम्र 24 वर्ष। आगे सान्या उर्फ निकिता नामक युवती की तलाश व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और घटना में अन्य व्यक्तियों की संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस टीम में SI विजय एवं HC प्रवीण ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। जांच जारी है।
0
0
Report

8 नवंबर को शाम 5 बजे तक बाबा श्याम के दर्शन खाटूधाम में बंद, विशेष पूजा के कारण

Sikar, Rajasthan:हेडलाइन - 8 नवंबर को शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे बाबा श्याम के पट, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे दर्शन, सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में दीपावली पर्व के अवसर पर बाबा श्याम के मंदिर में विशेष सेवा-पूजा की जाएगी। इसके चलते 8 नवंबर को श्रद्धालुओं के लिए श्याम दर्शनार्थ मंदिर के पट शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे।श्री श्याम मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 नवंबर को छोटी दीपावली के दिन रात्रि 10 बजे बाबा श्याम के पट मंगल हो जाएंगे। इसके बाद दीपावली पर्व पर मंदिर में विशेष सेवा-पूजा की जाएगी। इस कारण 8 नवंबर को शाम 5 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद रहेंगे। निर्धारित समय के बाद मंदिर के पट खुलने पर श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे।उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि दर्शन के लिए मंदिर के पट खुलने के निर्धारित समय का ध्यान रखते हुए ही खाटूधाम पहुंचें तथा मंदिर कमेटी की व्यवस्थाओं में सहयोग करें।
0
0
Report

गोंदिया में फूड सेफ्टी मिशन: 65 संस्थाओं की चेकिंग, 10.9 लाख का अप्रमाणित स्टॉक जप्त

Bhandara, Maharashtra:10.90 लाखांचा अप्रमाणित व असुरक्षित अन्नसाठा जप्त. 65 आस्थापनांची तपासणी, एका महिन्यात 9 आस्थापन्नांचे परवाने निलंबित. दिवाळी व सणासुदीच्या काळात नागरिकांना सुरक्षित आणि दर्जेदार अन्नपदार्थ उपलब्ध व्हावेत, यासाठी अन्न व औषध प्रशासन, गोंदिया यांच्या वतीने जिल्ह्यात विशेष तपासणी मोहीम राबविण्यात आली. या मोहिमेदरम्यान ६५ अन्न व्यवसाय आस्थापनांची तपासणी करण्यात आली असून, सुमारे १० लाख ९० हजार रुपये किंमतीचा ४ हजार ६८५ किलोहून अधिक अप्रमाणित व असुरक्षित अन्नसाठा जप्त करण्यात आला आहे. तसेच नियमांचे उल्लंघन करणाऱ्या ९ आस्थापनेकांचे परवाने निलंबित करण्यात आले आहेत.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top