209622
अमृतपुर क्षेत्र के खेत में मगरमच्छ मिलने से मची खलबली
Amritpur, Uttar Pradesh:अमृतपुर क्षेत्र के मड़ैया निवासी अपने खेत में गेहूं की कटाई करने गए थे। तभी खेत में मगरमच्छ देखकर सुखदेव व मजदूर वहां से शोर मचा कर भाग गए। आसपास के खेत में काम कर रहे अन्य ग्रामीण भी वहां पहुंचे और 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और वन विभाग को सूचना दी उसके कुछ देर बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को रेस्क्यू कर रामगंगा नदी में छोड़ दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देवप्रयाग-पौड़ी हादसे पर धामी ने घायलों के त्वरित इलाज और एयरलिफ्ट का निर्देश दिया
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवप्रयाग-पौड़ी रूट पर हुए जानलेवा सड़क हादसे पर दुख जताया और जिला प्रशासन को घायलों का तुरंत इलाज पक्का करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि अगर ज़रूरत हो तो गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करके हायर मेडिकल सेंटर ले जाया जाए।0
0
Report
गोकुल सेतिया का सिरसा में दखलंदाजी के खिलाफ खुली चेतावनी
Sirsa, Haryana:एंकर रीड हरियाणा की राजनीति में बयानबाज़ी का दौर तेज़ होता जा रहा है। सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह को खुली चुनौती देते हुए बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने सिरसा जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष बेनीवाल पर भी सीधे निशाना साधा और साफ़ कहा कि उनके सिरसा विधानसभा क्षेत्र में किसी भी तरह की राजनीतिक दखलंदाज़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गोकुल सेतिया ने बीजेपी सरकार पर भी सिरसा के विकास को लेकर गंभीर सवाल उठाए। आइए सुनते हैं, क्या कहा कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने और क्यों उनके इस बयान ने हरियाणा की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह को खुली चुनौती दे डाली। सेतिया ने कहा कि अगर बिजेंद्र सिंह सिरसा विधानसभा क्षेत्र में कोई बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम करके दिखा दें, तो वह भी उनके विधानसभा क्षेत्र उचाना में उससे सौ गुना बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने के लिए तैयार हैं।गोकुल सेतिया ने कहा कि हर नेता को अपने क्षेत्र में काम करने का अधिकार है, लेकिन यदि कोई उनके विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हस्तक्षेप करेगा या उनकी राजनीतिक ज़मीन पर दखल देने की कोशिश करेगा, तो वह इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि सिरसा की जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है और वह जनता के सम्मान तथा अपने क्षेत्र की राजनीतिक गरिमा से कोई समझौता नहीं करेंगे। अपने बयान में गोकुल सेतिया ने कांग्रेस की सिरसा जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब संतोष बेनीवाल को जिला अध्यक्ष बनाया गया था, तब उन्होंने उनका पूरा सम्मान किया था और संगठन को मजबूत करने में सहयोग दिया था। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। सेतिया ने आरोप लगाया कि यदि कोई नेता या पदाधिकारी पार्टी को कमजोर करने का प्रयास करेगा या गुटबाज़ी की राजनीति करेगा, तो उसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब वह खुले तौर पर जिला अध्यक्ष को बदलने की मांग कर रहे हैं क्योंकि संगठन को मजबूत नेतृत्व की जरूरत है। उनका कहना था कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास को किसी भी तरह की आंतरिक राजनीति की भेंट नहीं चढ़ने दिया जाएगा। गोकुल सेतिया ने 9 अगस्त को प्रस्तावित पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह के संभावित सिरसा कार्यक्रम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक विरोधियों द्वारा बिजेंद्र सिंह को सिरसा में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करना उचित नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसे लोगों का उद्देश्य क्या है, जो पार्टी के भीतर अनावश्यक विवाद पैदा करना चाहते हैं। सेतिया ने कहा कि कांग्रेस एक मजबूत संगठन है और पार्टी के नेताओं को मिलकर जनता के मुद्दों पर काम करना चाहिए, न कि एक-दूसरे के खिलाफ राजनीतिक माहौल तैयार करना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना होगा तो उसका स्वागत किया जाएगा, लेकिन यदि मकसद किसी विधायक की राजनीतिक स्थिति को कमजोर करना होगा, तो उसका कड़ा विरोध किया जाएगा। अपनी पार्टी के भीतर चल रही राजनीतिक खींचतान पर बोलने के बाद गोकुल सेतिया ने राज्य की बीजेपी सरकार पर भी जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सिरसा के विकास को लेकर उन्होंने कई बार खुद मुख्यमंत्री और विविध मंत्रियों से मुलाकात की। उन्होंने शहर और जिले से जुड़े विकास कार्यों की सूची सरकार के सामने रखी और बार-बार सिरसा के लिए आवश्यक परियोजनाओं की मांग की। सेतिया ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने कई मामलों में आश्वासन जरूर दिया, लेकिन उन आश्वासनों पर ज़मीनी स्तर पर कोई काम दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि यदि सरकार समय पर विकास कार्य पूरे करती, तो आज सिरसा को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ता। विधायक ने कहा कि सिरसा के लोगों ने बेहतर सड़कें, आधुनिक सीवरेज व्यवस्था, साफ़ पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएँ और रोजगार के अवसरों की उम्मीद की थी, लेकिन आज भी जिले के कई हिस्से बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास योजनाओं की गति बेहद धीमी है और सरकार के दावों तथा ज़मीनी हकीकत में बड़ा अंतर दिखाई देता है। सेतिया ने कहा कि सिरसा के हालात लगातार बद से बदतर होते जा रहे हैं और सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि धरातल पर काम देखना चाहती है। गोकुल सेतिया ने कहा कि वह सिरसा के विकास के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे और जनता की आवाज़ सरकार तक पहुंचाते रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि उनका उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि अपने विधानसभा क्षेत्र और पूरे सिरसा जिले का विकास सुनिश्चित करना है। साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं को भी संदेश दिया कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से ऊपर उठकर संगठन और जनता के हित में काम करना होगा। यदि कोई नेता पार्टी को कमजोर करने या कार्यकर्ताओं के मनोबल को तोड़ने की कोशिश करेगा, तो उसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि जनता ने उन्हें जिस विश्वास के साथ चुना है, वह उस विश्वास को टूटने नहीं देंगे और अपने क्षेत्र की राजनीतिक गरिमा तथा जनता के सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज़ उठाते रहेंगे। फिलहाल गोकुल सेतिया के इस बयान ने हरियाणा कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को लेकर नई बहस छेड़ दी है। एक ओर उन्होंने पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह को खुली चुनौती दी है, तो दूसरी ओर जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल के नेतृत्व पर भी सवाल खड़े किए हैं। वहीं बीजेपी सरकार पर विकास को लेकर लगाए गए आरोपों ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। अब देखना होगा कि कांग्रेस नेतृत्व इस बयानबाज़ी पर क्या रुख अपनाता है और आने वाले दिनों में सिरसा की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ती है।0
0
Report
उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दर्शन के लिए मंत्री पहुंचे
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आज भस्म आरती के दौरान मध्य प्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार तथा बिहार शासन के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। दोनों मंत्रियों ने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए और देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की。 महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने दोनों मंत्रियों का स्वागत एवं सत्कार किया। इस दौरान उन्हें बाबा महाकाल का प्रसाद, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।0
0
Report
Advertisement
24 घंटे से बिजली गुल, बुहाना के ग्रामीणों ने पावर हाउस के बाहर प्रदर्शन किया
Jhunjhunu, Rajasthan:बुहाना के ढाकामांडी गांव में 24 घंटे से ज्यादा समय से बिजली गुल बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा ग्रामीणों ने पावर हाउस पहुंचकर बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन ग्रामीणों ने जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की उठाई मांग शिकायत के बावजूद कर्मचारियों के समय पर नहीं पहुंचने का आरोप बिजली गुल होने से पानी की सप्लाई और रोजमर्रा के काम प्रभावित झुंझुनूं जिले के बुहाना क्षेत्र के ढाकामांडी गांव में पिछले 24 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बिजली समस्या से परेशान ग्रामीण पावर हाउस पहुंचे और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की।ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली गुल होने की शिकायत के बावजूद विभागीय कर्मचारी समय पर मौके पर नहीं पहुंचते। ग्रामीणों ने कहा कि पावर हाउस पर भी अक्सर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं रहता तथा संबंधित फीडर पर स्थायी कर्मचारी की व्यवस्था नहीं होने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है।ग्रामीणों ने पावर हाउस परिसर में शराब की खाली बोतलें मिलने का आरोप लगाते हुए विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि बिजली जैसी आवश्यक सुविधा को लेकर विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बिजली विभाग और प्रशासन से तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल करने, बिजली व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों की जांच कर कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा नहीं हो, इसके लिए स्थायी समाधान की मांग की है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा。0
0
Report
जयपुर के गलता गेट में रहस्यमय आत्महत्या: पति ने महिला के कपड़े पहनकर किया आत्मघाती कदम
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के गलता गेट थाना इलाके में एक आत्महत्या का मामला अब कई सवाल खड़े कर रहा है। तीन बच्चों के पिता वसीम उर्फ मुन्ना ने फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर जो मिला, उसने पुलिस को भी उलझा दिया। मृतक महिला के कपड़े पहने हुए थे और कमरे से एक बैग में महिला के कपड़े और मेकअप का सामान बरामद हुआ है। आखिर इसके पीछे क्या वजह थी, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि मृतक पिछले कुछ दिन से एक महिला लाल साड़ी में दिखाई दे रही थी, मामला ऊपरी हवा यानी भूत-प्रेत का भी बताया जा रहा है। पूरे मामले में पुलिस जांच चल रही है। जयपुर के गलता गेट क्षेत्र में रहस्यमयी आत्महत्या मृतक जवाहरात के कारोबार से जुड़ा था और तीन बच्चों का पिता था। शुरुआती जांच में न तो किसी कर्ज का मामला सामने आया है और न ही पारिवारिक विवाद की पुष्टि हुई है। मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला है; घटना से पहले मृतक अपनी पत्नी और बच्चों को मायके छोड़कर आया था। इसके बाद रात में उसने यह कदम उठा लिया। कमरे से एक बैग बरामद हुआ, जिसमें महिला के कपड़े और मेकअप का सामान मिला। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इन सामानों का घटना से क्या संबंध है और क्या मृतक पहले भी महिला के कपड़े पहनता था। हालांकि, अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। पूरे मामले में एक जानकारी ये भी सामने आई कि मृतक को पिछले कुछ दिन से लाल कपड़ों में एक महिला दिखाई दे रही थी, उसने ये बात अपने घर में भी बतायी थी लेकिन इसे मजाक में लिया गया। पुलिस अब मृतक की पत्नी के बयान, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। दूसरी ओर, इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जैसे भूत-प्रेत, किन्नरों की संगत। लेकिन जब तक पुलिस जांच नहीं हो जाती, कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। फिलहाल डीसीपी नॉर्थ के निर्देशन में गठित विशेष टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल इस आत्महत्या की गुत्थी उलझी हुई है। महिला के कपड़ों में आत्महत्या और मौके से मिले सामान ने कई सवाल जरूर खड़े किए हैं, लेकिन इन सवालों के जवाब अब पुलिस जांच, पत्नी के बयान और मोबाइल की फॉरेंसिक जांच के बाद ही सामने आ पाएंगे।0
0
Report
बाड़मेर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में कुत्तों की घुसपैठ, सुरक्षा पर सवाल
Barmer, Rajasthan:मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पताल में घूम रहे कुत्ते बाड़मेर जिला अस्पताल में बेखौफ घूमते दिखे श्वान मरीज के अटेंडेंट ने मोबाइल में रिकॉर्ड किया पूरा वीडियो बीती गुरुवार रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है मामला अस्पताल परिसर में श्वानों की मौजूदगी से मरीजों में दहशत सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल वार्डों के आसपास श्वानों की आवाजाही कैमरे में कैद मरीजों और परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर उठाए सवाल अस्पताल की व्यवस्थाओं की खुली पोल, वीडियो हुआ वायरल जिम्मेदारों की लापरवाही या सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक?0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं: जानलेवा हमले के आरोपी को सात साल की सजा और जुर्माना
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जानलेवा हमले के आरोपी को 7 साल की सजा जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार पंचोली ने सुनाया फैसला ढाणी चेची तन दारोता निवासी अशोक कुमार को कोर्ट ने ठहराया दोषी आरोपी पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया खेत में आने की बात को लेकर हुआ था विवाद विवाद के बाद आरोपी ने संजय पर कुल्हाड़ी से किया था हमला हमले में संजय के सिर और पैर में आई थी गंभीर चोट अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में पेश किए 13 गवाह और 29 साक्ष्य साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी को सुनाई 7 साल की सजा झुंझुनूं के जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार पंचोली ने जानलेवा हमले के मामले में आरोपी ढाणी चेची, तन दारोता निवासी अशोक कुमार को दोषी मानते हुए सात साल के कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।मामले के अनुसार 26 जून 2025 को मालसर निवासी सुभाषचंद्र ने झुंझुनूं सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसने ढाणी चेची, तन दारोता निवासी बीरबल को खेत की देखरेख के लिए रखा हुआ था। 24 जून 2025 की रात बीरबल का बेटा अशोक कुमार तारबंदी के नीचे से खेत में आया। इस दौरान सुभाषचंद्र के बेटे संजय ने उसे रास्ते से खेत में आने के लिए कहा।इसी बात को लेकर अशोक कुमार नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि उसने कुल्हाड़ी से संजय पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। घायल संजय को उपचार के लिए बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से लोक अभियोजक रामावतार ढाका ने पैरवी की। अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में 13 गवाहों के बयान तथा 29 दस्तावेजी एवं अन्य साक्ष्य प्रस्तुत किए गए।न्यायालय ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का विश्लेषण करने के बाद आरोपी अशोक कुमार को दोषी माना और उसे सात वर्ष के कारावास तथा 20 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।0
0
Report
राजस्थान के हाईवे स्मार्ट बनेंगे: ITS और EV चार्जिंग समेत
Jaipur, Rajasthan:एंकर राजस्थान में अब सिर्फ नई सड़कें नहीं बनेंगी, बल्कि हाईवे स्मार्ट भी होंगे। राज्य सरकार ने वर्ल्ड बैंक के सहयोग से चल रहे राजस्थान हाईवे मॉडर्नाइजेशन प्रोजेक्ट (आरएचएमपी) को गति देते हुए करीब 800 किलोमीटर राज्य राजमार्गों को आधुनिक तकनीक से लैस करने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने परियोजना की समीक्षा करते हुए राजस्थान स्टेट हाईवे ऑथॉरिटी (आरएसएचए) को और मजबूत बनाने तथा सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में तेजी लाने के निर्देश दिए। सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में 14 प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी परियोजनाएं तय समयसीमा में पूरी हों, ताकि आधुनिक सड़क नेटवर्क का लाभ जल्द लोगों तक पहुंचे। वर्ल्ड बैंक की प्रस्तुति में बताया गया कि परियोजना के तहत केवल सड़क चौड़ीकरण ही नहीं, बल्कि डिजिटल रोड मैनेजमेंट सिस्टम, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (ITS), इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, सड़क सुरक्षा सुधार, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और निजी निवेश को भी बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए क्लाइमेट-रेजिलिएंट (जलवायु-अनुकूल) सड़कें विकसित करने की भी योजना है। सरकार का मानना है कि यह परियोजना राजस्थान के सड़क नेटवर्क को तकनीक आधारित, सुरक्षित और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी।0
0
Report
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग धाम यात्रा अगले आदेश तक रोक, सुरक्षा कारणों से मार्ग बंद
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड | रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने सड़क काटने के काम, भूस्खलन के खतरे और रास्ते में भीड़भाड़ के कारण सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए अगले आदेश तक श्री मध्यमहेश्वर धाम यात्रा को तुरंत रोक दिया है。0
0
Report
Advertisement
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में अधीक्षक का औचक निरीक्षण; प्रसूताओं की हालत के बाद सतर्कता बढ़ी
Bikaner, Rajasthan:पीबीएम अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया का अस्पताल में औचक निरीक्षण सखी सेंटर और जनाना विंग का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश लेबर रूम पहुंचकर व्यवस्थाओं और उपचार व्यवस्था की समीक्षा प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने की घटनाओं के बाद अस्पताल प्रशासन हुआ अलर्ट Intro - बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में हाल ही में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने और एक प्रसूता की मौत के मामले के बाद अस्पताल प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया इसी क्रम में अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया ने अस्पताल के जनाना विंग, सखी सेंटर और लेबर रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. घीया ने चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ से व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए उन्होंने लेबर रूम में भर्ती प्रसूताओं की स्थिति की भी जानकारी ली और उपचार व्यवस्था की समीक्षा की। अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रसूताओं के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और हर मरीज की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए साथ ही आवश्यक दवाइयों, उपकरणों और स्टाफ की उपलब्धता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों को बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।0
0
Report
सीएम साय ने बुनकर सम्मेलन में कई योजनाओं की सौगात का ऐलान किया
Raipur, Chhattisgarh:प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मलेन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए. विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, मंत्री ओपी चौधरी, गजेन्द्र यादव, लखन लाल देवांगन समेत अन्य इस दौरान मौजूद रहें. पंडित दीनदयाल ऑडोटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में राज्य से सैकड़ों की संख्या में बुनकर पहुंचे. बुनकरों को विभिन्न योजनाओं की मुख्यमंत्री ने सौगात दी. मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा- 10.90 करोड़ से ज्यादा राशि का वितरण बुनकर समाज के लोगों के लिए किया जा रहा है. बुनकर समाज को आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार योजनाएं चला रही है. राज्य के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास दिया जा रहा है. 70 लाख माताओं बहनों को महतारी वंदन का 30वां किस्त दे रहे. सुशासन-अभिशरण विभाग से सिस्टम बेहतर किया जा रहा है. मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर माध्यम से समस्याओं का समाधान किया जा रहा है. सेवा सेतु से 36 विभाग के 721 सेवा ऑनलाइन शामिल किया गया. 1 अगस्त से सेल्फी विथ स्वदेशी योजना की शुरुआत हुई है. सेल्फी लेकर विभाग के इंस्टाग्राम में अपलोड करेंगे, उसमें जिले के 10 लोगों को सम्मान दिया जाएगा कार्यक्रम के दौरान बंदूक उठाने वाली पूर्व नक्सली महिलाओं का रैंप वॉक भी हुआ. पहली बार पुनर्वासी महिलाओं ने किया रैंप वॉक. दीनदयाल ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय बुनकर सम्मलेन में 9 पुनर्वासी महिलाओं ने किया रैंप वॉक इस दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए एसआई नतीजे में अभ्यर्थियों के नामों के मामले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- पीएससी ने स्थिति स्पष्ट कर दी है, जो नाम आये है वास्तव में अभ्यर्थियों के वहीं नाम है, किसी भी तरह का गलत नहीं हुआ है0
0
Report
ओमर अब्दुल्ला ने IIT जम्मू में AI-Centre उद्घाटन किया, Phoenix e-Commerce प्लेटफॉर्म लॉन्च
Aram Pora, Ganderbal, Chief Minister Omer Abdullah today interacted with the faculty at IIT Jammu, inaugurated the AI Centre of Excellence (AI-CoE), and dedicated the Phoenix e-Commerce Platform to the public. These landmark initiatives mark a transformative step towards a technology-driven and entrepreneurship-led future for Jammu & Kashmir by empowering youth, supporting MSMEs, and harnessing AI for public good across governance, agriculture, healthcare and education.0
0
Report
Advertisement
उधमपुर में जलआपूर्ति योजना की आधारशिला, रीआसी में जल-प्रबंधन परियोजना का शिलान्यास
Aram Pora, Ganderbal, Chief Minister Omer Abdullah today laid the foundation stone for the Augmentation of Water Supply Scheme, Udhampur. To be executed under AMRUT 2.0 at a cost of ₹124.19 crore, the project will address long-standing water requirements, ensure a sustainable drinking-water supply and improve public health and quality of life. He also virtually laid the foundation stone for the ₹16.33 crore Used Water Management Project, including a 3.0 MLD Sewage Treatment Plant, in Reasi0
0
Report
रायगढ़: दुष्कर्म के प्रयास के बाद महिला और बच्चों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिला के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने 21 दिन बाद अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए 65 वर्षीय आरोपी भिखारीराम नागवंशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 16 जुलाई को महिला खेत स्थित बोर मकान में गंभीर रूप से घायल हालत में मिली थी, जबकि उसकी 10 माह की बच्ची की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। उपचार के दौरान महिला की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। सुनसान स्थान होने और कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिलने के कारण पुलिस के लिए आरोपी तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण था। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में लैलूंगा पुलिस ने गांव में कैंप लगाकर लगातार पूछताछ की। इसी दौरान पुलिस को भिखारीराम नागवंशी के संबंध में अहम जानकारी मिली। पूछताछ में उसके हाथ पर चोट का निशान भी मिला, लेकिन उसने शुरुआत में घटना से इनकार किया। पुलिस के मुताबिक वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि 15 जुलाई की रात उसने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर उसने ईंट से उसके सिर और चेहरे पर हमला कर दिया। इसके बाद बच्ची के रोने पर उसका गला दबाकर और ईंट से हमला कर उसकी भी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने घटना के समय पहनी गई धोती छिपा दी थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खून के निशान वाली धोती बरामद की है। मामले में हत्या और दुष्कर्म की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है0
0
Report
छिंदवाड़ा दौरे पर मुख्यमंत्री ने लापरवाही पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन सीएमएचओ डॉ. नरेश गुन्नाड़े निलंबित, लापरवाह तहसीलदार और पटवारी पर भी गिरी गाज; सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर पदोन्नति रोकने के निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा दौरे के दौरान प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की .कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों, राजस्व मामलों एवं विभिन्न विभागों की कार्यप्रगति की समीक्षा की.समीक्षा के दौरान लापरवाही सामने आने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. नरेश गुन्नाड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए.मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले एक तहसीलदार और एक पटवारी के विरुद्ध भी निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए.उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी और जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी. बैठक में मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सीएम हेल्पलाइन के लंबित एवं संतुष्टिपूर्वक निराकृत नहीं किए गए प्रकरणों पर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने निर्देश दिए कि जो अधिकारी और कर्मचारी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लगातार लापरवाही बरत रहे हैं उनकी क्रमोन्नति एवं पदोन्नति भी रोकी जाए.साथ ही ऐसे अधिकारियों की नियमित समीक्षा कर आवश्यकतानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान है.जनता को कार्यालयों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करें तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए. मुख्यमंत्री की इस कार्रवाई को प्रशासनिक जवाबदेही और सुशासन की दिशा में बड़ा संदेश माना जा रहा है. मुख्यमंत्री ने FDDI ऑडिटोरियम से निकल कर शासकीय ITI का निरीक्षण भी किया और उसके बाद कुछ दिन पूर्व भाजपा पार्षद जिनकी हार्ट अटैक से मृत्यु हुई थी उनके घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उसके बाद लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण भी किया .0
0
Report
Advertisement
