209625
कादरी गेट थाना क्षेत्र के गंगा में अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप
Chauki, Farrukhabad, Uttar Pradesh:कादरी गेट थाना क्षेत्र में पांचाल घाट गंगा तट के सीढ़ी नंबर तीन के सामने गंगा में करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। वहीं सूचना पर थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचेl पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर की जांच पड़ताल कर रही है और अज्ञात युवक की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाl
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोटा पॉक्सो कोर्ट: शादी का सपना दिखाकर शिक्षिका से दुष्कर्म, 10 साल की सजा
Kota, Rajasthan:कोटा के पॉक्सो कोर्ट ने शादी का झांसा देकर सरकारी शिक्षिका से दुष्कर्म और ठगी करने वाले दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर को 10 साल की सजा सुनाई है। आरोपी मनोज कुमार बडसवाल दिल्ली का रहने वाला है। 2017 में वैवाहिक ऑनलाइन ग्रुप "परिणय सूत्र" के जरिए कोटा में रहने वाली राजकीय शिक्षिका से उसकी मुलाकात हुई। खुद को कुंवारा और बड़े प्रॉपर्टी डीलर बताकर आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा। नौकरी और ट्रांसफर कराने के नाम पर 1.5 लाख, 2 लाख रुपए सहित लाखों की ठगी की। 2019 से 2020 तक होटलों, गेस्ट हाउस और सुनसान जगहों पर ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के शक होने पर मामले का खुलासा हुआ। कोर्ट ने आरोपी को दुष्कर्म का दोषी मानते हुए 10 साल कठोर कारावास और 50 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुना0
0
Report
दिल्ली के जंतर मंतर पर 6 लेयर पक्की बैरिकेडिंग, प्रदर्शनकारियों को रोकने की पुलिस कोशिश
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के जय सिंह रोड और संसद मार्ग पर 6 लेयर पक्की बैरिकेडिंग की गई हैं जहाँ वेल्डिंग कर लोहे के इस्तेमाल से बैरिकेडिंग को मजबूत किया गया हैं. पुलिस की कोशिश है कि प्रदर्शनकारी जंतर मंतर से बाहर ना आ सके. 20 जुलाई को संसद चलो मार्च के दौरान बैरिकेडिंग गिरकर प्रदर्शनकारी आगे बढ़े थे जिसके बाद ये फैसला लिया गया हैं. जंतर मंतर पर तकरीबन 800 लोगों की भीड़ सुबह के समय मौजूद है जहाँ लोगो के आने का सिलसिला जारी हैं.0
0
Report
दिल्ली में छह लेयर बैरिकेडिंग, जंतर मंतर से प्रदर्शन रोकने की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के जय सिंह रोड और संसद मार्ग पर 6 लेयर पक्की बैरिकेडिंग की गई हैं जहाँ वेल्डिंग कर लोहे के इस्तेमाल से बैरिकेडिंग को मजबूत किया गया हैं. पुलिस की कोशिश है कि प्रदर्शनकारी जंतर मंतर से बाहर ना आ सके. 20 जुलाई को संसद चलो मार्च के दौरान बैरिकेडिंग गिरकर प्रदर्शनकारी आगे बढ़े थे जिसके बाद ये फैसला लिया गया हैं. जंतर मंतर पर तकरीबन 800 लोगों की भीड़ सुबह के समय मौजूद है जहाँ लोगो के आने का सिलसिला जारी हैं.0
0
Report
Advertisement
देहरादून में कारगिल विजय दिवस पर रन फॉर कारगिल हीरोज मैराथॉन का फ्लैग ऑफ
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित 'रन फॉर कारगिल हीरोज' मैराथॉन का फ्लैग ऑफ0
0
Report
होमगार्ड भर्ती में आयु धोखाधड़ी: ई-केवाईसी से असल पहचान उजागर
Fatehpur, Uttar Pradesh:होमगार्ड भर्ती में उम्र घटाने का खेल बेनकाब, E-KYC ने खोली फर्जीवाड़े की पोल होमगार्ड भर्ती में शामिल अभ्यर्थी दिलीप सरोज ने उम्र 10 साल कम दिखाई, हड़िया प्रयागराज का रहने वाला है शातिर जांच में सामने आया कि वास्तविक जन्म वर्ष 1988 है, जबकि दस्तावेजों में 1998 दर्शाया गया 10वीं और 12वीं की परीक्षा दोबारा पास कर नए शैक्षिक अभिलेख किए तैयार आधार समेत अन्य दस्तावेजों में संशोधन कर भर्ती में शामिल होने का प्रयास पुलिस लाइंस में E-KYC और आईरिस वेरिफिकेशन के दौरान असली पहचान सामने आ गई बायोमैट्रिक सत्यापन में सिस्टम का रिकॉर्ड और दस्तावेज मेल नहीं खाए राधानगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार0
0
Report
देहरादून के मालदेवता–सेरकी–शिला मार्ग पर भूस्खलन, यातायात अवरुद्ध
Dehradun, Uttarakhand:देहरादून PMGSY देहरादून की मालदेवता–सेरकी–शिला मोटर मार्ग फिर हुआ अवरुद्ध, कि.मी. 7 एवं कि.मी. 10 पर लगातार हो रहा भूस्खलन भूस्खल होने से मोटर मार्ग बार-बार हो बाधित, मार्ग को यातायात योग्य बनाए रखने हेतु विभाग द्वारा निरंतर कटिंग, बैक कटिंग एवं मलबा हटाने का कार्य कर रहा युद्धस्तर पर,0
0
Report
Advertisement
गुमानपुरा के कोटड़ी चौराहे पर ATM चोरी टला, दो संदिग्ध गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:गुमानपुरा इलाके के कोटड़ी चौराहे पर एटीएम में चोरी की बड़ी वारदात लोगों की सतर्कता से टल गयी, लोगों ने दो संदिग्धों को पुलिस के हवाले कर दिया। सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार रात 10 बजे वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार एटीएम कक्ष में घुसकर चोरी करने पहुंचे दो संदिग्ध पकड़े गए; इलाके के लोगों को उनकी भनक लग गयी और दबोच लिया गया। यह मामला कोटड़ी चौराहे के पास SBI बैंक के एटीएम का है। लोग आते देख भागने लगे, मगर वे पकड़कर एटीएम कक्ष में बंद कर दिए गए। इसके बाद दोनों को गुमानपुरा थाना पुलिस के हवाले किया गया। सीसीटीवी में कैद घटनाक्रम की तस्वीरें منتشر हो रही हैं।0
0
Report
स्कार्पियो से पोल टकराने पर पोल गिरा, तारों से एक युवक गंभीर घायल
Pali, Rajasthan:Marwar Junction में अनियंत्रित स्कार्पियो ने बिजली के पोल से टक्कर मारी। भीषण टक्कर से पोल गिरा नीचे आया। हादसे में स्कार्पियो में सवार युवक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना सरवाड़ एवं मांडा गांव के बीच की है। वहां से गुजर रहे दो बाइक सवार तारों की चपेट में आ गए। करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सोजत रोड थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल भेजा गया। विद्युत आपूर्ति तुरंत बंद कर दी गई।0
0
Report
जंतर मंतर पर 2500 से अधिक बदमाश, FRS से खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:CJP हिंसा पर बड़ी खबर FRS सिस्टम से बड़ा खुलासा जंतर मंतर पर 2500 से ज्यादा क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग शामिल क्रिमिनल भीड़ में घुस कर पुलिस को बना रहे है निशाना चाकू, तेजधार हथियार से कर रहे है हमला 20 जुलाई की हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर लगाया था FRS सिस्टम पिछले 3 दिन यानी 21, 22, और 23 तारीख को 2500 से ज्यादा बदमाश डिटेक्ट किए गए अभी तक कुल 15 FIR दिल्ली पुलिस ने दर्ज की है0
0
Report
Advertisement
कानपुर धोखाधड़ी: फरार महिला आरोपी नेहा के खिलाफ भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रही महिला आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। काकादेव थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर वांछित आरोपी नेहा के फ्लैट पर नोटिस चस्पा करते हुए मुनादी कराई। पुलिस ने आरोपी को निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में पेश होने की चेतावनी दी है। काकादेव थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रही आरोपी नेहा के खिलाफ न्यायालय की प्रक्रिया के तहत भगोड़ा घोषित किए जाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम आरोपी के फ्लैट पर पहुंची, जहां न्यायालय का नोटिस चस्पा किया गया। इसके साथ ही आसपास के लोगों की मौजूदगी में मुनादी कराते हुए आरोपी को न्यायालय में उपस्थित होने की सूचना दी गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से फरार चल रही है और लगातार नोटिस के बावजूद पेश नहीं हुई। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर भी आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं होती है तो उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
झांसी रेलवे कॉलोनी में ट्रक हादसा, चालक घायल; ट्रैक्टर से खींचकर निकाला गया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में देर रात एक बेकाबू ट्रक अनियंत्रित होकर पहले पेड़ और फिर बिजली के खंभे से जा टकराया। हादसे में ट्रक चालक केबिन के अंदर स्टेयरिंग और सीट के बीच बुरी तरह फंस गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने उसे निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार पुलिस ने ट्रैक्टर की मदद से ट्रक को खींचकर चालक को बाहर निकाला और गंभीर हालत में एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल उपचार के लिए भिजवाया गया। वी/ओ.1- बताया जा रहा है कि धौलपुर निवासी ट्रक चालक पवन आगरा से रेलवे की नवीनीकरण कोच फैक्ट्री आरसीएफ के लिए ट्रक में माल लाद कर झांसी आया था। माल उतारने के बाद रात में नो-एंट्री खुलने पर वह हेल्पर के साथ वापस आगरा के लिए रवाना हुआ था। जैसे ही केंद्रीय विद्यालय नंबर-3 से जीआरपी रिजर्व लाइन के पास पहुंचा तभी अचानक सामने एक महिला स्कूटी लेकर आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रक को तेज़ी से मोड़ा, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे पेड़ और फिर बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक पवन स्टेयरिंग और सीट के बीच बुरी तरह फंस गया। उसका बायां पैर केबिन के हिस्से और बोनट में दब गया, जिससे पैर में कई जगह फ्रैक्चर हो गए। सूचना पर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया। जब सफलता नहीं मिली। तो पुलिस ने ट्रैक्टर मंगवाया और ट्रैक्टर की मदद से रस्सी बांधकर ट्रक के अगले हिस्से को खींचकर केबिन में जगह बनाई गई, जिसके बाद करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला जा सका। गंभीर रूप से घायल पवन को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।0
0
Report
धर्मांतरण दबाव डालने वाले गैंग के 7 गिरफ्तार, लखनऊ
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ मोहनलालगंज पुलिस की कार्रवाई में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर धर्मांतरण कराने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक ग्राम के ही निवासी चन्द्रभान, आरती, सीमा, डेनियल, सुबला, शीला और अजय रावत पर पीड़ितों को लेकर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने और बार-बार चर्च चलने के लिए प्रेरित किया जाता था कि धर्म परिवर्तन करने पर संतान प्राप्त होगी। विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी दी थी। पूछताछ में मुख्य आरोपी डैनियल ने बताया कि उसका बचपन का नाम बालासुब्रमण्यम था। 16 साल की उम्र में उसकी मुलाकात सुबला से हुई, जो कन्याकुमारी की थी और ईसाई धर्म को मानने वाली थी। सुबला से शादी के लिए उसने सुबला के कहने पर हिन्दू धर्म त्यागकर ईसाई धर्म अपनाकर शादी कर लिया, जिसके बाद FGPC चर्च कन्याकुमारी (तमिलनाडु) के आदेश पर धर्म के प्रचार प्रसार के लिए वो लोग 1998 में लखनऊ आए व उन्हें वाराणसी सर्किल का पास्टर बनाया गया। FGPC चर्च द्वारा उन लोगों को साल का टारगेट दिया जाता है कि लोगों को बीमारी का इलाज कराने, विभिन्न प्रकार के प्रलोभन, डराकर व आर्थिक मदद करने आदि का लालच देकर ईसाई धर्म में कन्वर्ट कराना है एवं अधिक से अधिक लोगों को भी जोड़ने का काम करना है। ऐसा करने के लिए FGPC चर्च से उन्हें आर्थिक मदद भी मिलती है। पुलिस ने आरोपियों से 1 चार पहिया वाहन (बोलेरो), 1 अदद धार्मिक पुस्तक, अन्य बुकलेट्स (धर्म परिवर्तन संबंधी), विवाह विवरण पत्र, बैंक स्टेटमेंट की छायाप्रति बरामद की गई। थाने मोहनलालगंज प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त, दक्षिणी द्वारा दी गई बाइट दिखाई जा रही है.0
0
Report
Advertisement
रांची के पुलिस घर में लाखों की चोरी: एटीएस जवान के परिवार सहित हड़कंप
Ranchi, Jharkhand:रांची में पुलिस के घर लाखों की चोरी परिवार के साथ अयोध्या दर्शन पर गया था एटीएस जवान कमलेश कुमार बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम करीब 20 लाख के गहने और 20 हजार नकद पर चोरों ने किया हाथ साफ कमरे में रखा बंद बक्सा तोड़कर की गई चोरी मौके पर चप्पल छोड़कर फरार हुए बदमाश आज सुबह मोहल्ले वाले को हुई चोरी की जानकारी, इलाके में मचा हड़कंप सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के जमुना नगर रोड नंबर-3 की घटना0
0
Report
शाहजहांपुर में किन्नरों में गोलीकांड, दो घायल अस्पताल में भर्ती
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में किन्नर को गोली मारी गई है। दूसरे किन्नर पक्ष के हमले में एक अन्य साथी भी घायल हुआ है। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके और नेंग के बंटवारे को लेकर दो किन्नर पक्षों में पुराना विबाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने हमला करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। पूरी घटना थाना मिर्जापुर क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि इलाके के सोनम पक्ष और चांदनी पक्ष किन्नरों के बीच में इलाके के बंटवारे और नेंग को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इससे पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो चुकी थी। कल रात सोनम किन्नर अपने एक अन्य साथी के साथ कार से लौट रहे थे। तभी चांदनी पक्ष के किन्नरो ने दोनों पर हमला कर दिया। हमला करने वालों ने सोनम के सर में गोली मार दी। और उसके साथी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चांदनी किन्नर पक्ष फरार हो गए। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने हमला करने वाले आरोपी किन्नरों की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
प्रतापगढ़ में भाजयुमो का पुतला दहन, राजस्व मंत्री मीणा के नेतृत्व में प्रदर्शन
Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के नेतृत्व में भाजयुमो का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गांधी चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने किया। इस दौरान भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए हेमंत मीणा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस संवैधानिक मर्यादाओं और सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी कर रही है तथा देश में भ्रम और अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए भाजपा कार्यकर्ता हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे और जनता ऐसे रवैये को स्वीकार नहीं करेगी। गांधी चौराहे पर आयोजित प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष रितेश सोमानी, जिला सह कोषाध्यक्ष हार्दिक छोरिया, जिला सोशल मीडिया संयोजक निशील छोरिया, जिला आईटी संयोजक कुणाल दसलानिया, मंडल अध्यक्ष उत्सव जैन, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष निलेश सेठिया सहित भाजपा और भाजयुमो के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
