209625
फर्रुखाबाद में औषधि विभाग की छापेमारी से दवा विक्रेताओं में मचा हड़कंप
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में औषधि विभाग की छापेमारी से दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। नकली दवाओं की बिक्री और अवैध भंडारण पर नकेल कसने के लिए यह कार्रवाई की गई। जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने बताया कि छापेमारी के दौरान कई थोक दवा विक्रेताओं के यहां से नमूने लिए गए। अगर जांच में नमूने फेल होते हैं तो विक्रेताओं पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सुकमा में विस्फोटक विनष्टीकरण के दौरान ब्लास्ट, CRPF के चार जवान घायल (समाचार सुधार)
Sukma, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में भेज्जी थाना क्षेत्र स्थित एलार्मडगु कैंप के पास विस्फोटक विनष्टीकरण के दौरान हुए हादसे में सीआरपीएफ के चार जवान घायल हो गए। 8 अक्टूबर को जगदलपुर से आई एम्युनिशन टेक्नीशियन टीम (ATT) बोदराजपदर नाला के पास अनुपयोगी विस्फोटकों को नष्ट कर रही थी। इसी दौरान एक विस्फोटक का अंश छिटककर पास गिरा और फट गया। हादसे में एएसआई एम.के. तिवारी और एएसआई अनीश खान गंभीर रूप से, जबकि निरीक्षक अमरनाथ मिश्रा व हेड कॉन्स्टेबल कुलदीप राज सामान्य घायल हुए। सभी का अस्पताल में उपचार जारी है।0
0
Report
गंगा जलस्तर चेतावनी निशान से नीचे, नमो घाट पर गाद हटाने का कार्य तेज
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी, उत्तर प्रदेश: गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान से नीचे आया, VMC ने नमो घाट से गाद हटाने का काम तेज़ कर दिया है।0
0
Report
सोलापुर के किसानों को शासन ने तीन माह बाद नुकसान भरपाई के धनादेश जारी किए
Solapur, Maharashtra:सोलापूर जिल्ह्यातील दक्षिण सोलापूर तालुक्यात तीन महिन्यांपूर्वी जोरदार वादळी वाऱ्यात वीज पडून जनावरांचा झाला होता मृत्यू - मृत्युमुखी पडलेल्या जनावरांचे प्रशासनाने तातडीने पंचनामे करून शासनाकडे केला होता अहवाल सादर - अखेर शासनाकडून दक्षिण सोलापूर तालुक्यातील शेतकऱ्यांना नुकसान भरपाई म्हणून धनादेशाद्वारे करण्यात आली आर्थिक मदत - दक्षिण सोलापूर तालुक्यातील दोन शेतकऱ्यांना प्रत्येकी 37 हजार 500, बैलासाठी 32 हजार तर तीन म्हशीसाठी 1 लाख 12 हजार 500 अशा स्वरूपात करण्यात झाली मदत - दक्षिण सोलापूर तालुक्याचे तहसीलदार किरण जमदाडे यांच्या हस्ते शेतकऱ्यांना विविध रकमेचा धनादेश सूपूर्द - केवळ तीन महिन्यात शासकीय मदत मिळाल्याने शेतकऱ्यांनी व्यक्त केले समाधान0
0
Report
Advertisement
बिजनौर में ट्रिपल मर्डर: DIG-IG ने घटना स्थल का जायजा लिया
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर में ट्रिपल मर्डर का मामला। मुरादाबाद DIG मुनिराज जी और बरेली IG रमित शर्मा ने घटना स्थल का दौरा किया। जमालुद्दीनपुर गांव पहुंच कर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। तीहरे हत्याकांड को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात। DIG ने पीड़ितों को आश्वासन दिया दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उदयवीर, महेंद्र और बाबूराम की हत्या हुई थी। डीआईजी ने परिजनों से बात घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद तीनों मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। कड़ी से कड़ी कार्रवाई का आश्वासन: डीआईजी ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सबसे हैरत की बात है इतना बड़ा हत्याकांड हो गया लेकिन किसी पुलिस वाले पर कोई कार्यवाही नहीं हुई बड़ा सवाल।0
0
Report
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बस्तर दशहरा में आमंत्रण मिला
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने का मिला आमंत्रण बस्तर सांसद श् महेश कश्यप के नेतृत्व में बस्तर दशहरा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात पारंपरिक पागा पहनाकर मुख्यमंत्री का किया सम्मान मुख्यमंत्री ने आयोजन की सफलता के लिए दी शुभकामनाएं 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा आस्था, परंपरा और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम Cm ने कहा - * *विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा हमारी जनजातीय संस्कृति, आस्था और सामूहिक सहभागिता की अनुपम विरासत0
0
Report
रायबरेली में मासूम बच्ची के सुरक्षा की गुहार वाला वीडियो वायरल: सीएम योगी से मदद की मांग
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर रायबरेली में एक मासूम बच्ची ने वीडियो वायरल कर सीएम योगी से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। मदद की गुहार लगाता बच्ची का वीडियो जुड़ा है 7 अक्टूबर की घटना से। दरअसल सात अक्टूबर को यहां कार से अपनी मां के साथ स्कूल जाती बच्ची का दहशत भरा वीडियो वायरल हुआ था। उस वायरल वीडियो के पीछे का भी सच काफी भयावह है। इस बच्ची की मां रुद्धिमा सिंह ने एक दलित महिला के पक्ष में पुलिस को गवाही दी थी। दलित महिला का उत्पीड़न करने वाले दबंग हरिकेश मिश्रा, आयुष मिश्रा और शिवा कुमार मिश्रा ने रुद्धिमा सिंह को देख लेने की धमकी दी थी। सात अक्टूबर को जब रुद्धिमा अपनी बच्ची को स्कूल कार पर सवार होकर जा रही थी तब इन्ही तीनों दबंगों ने गाड़ी का शीशा ईंट से तोड़ डाला था जिससे मासूम बच्ची को न केवल चोटें आयीं बल्कि वह घटना से दहशत में भी है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों दबंगों को हिरासत में ले लिया है0
0
Report
Advertisement
पंचायत आम चुनाव 2026: मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर निष्पक्ष तैयारी सुनिश्चित
Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन - पंचायत आम चुनाव 2026, अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण\n\nएंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में पंचायत आम चुनाव 2026 के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफल आयोजन को लेकर उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर, तहसीलदार कमलेश मीणा, पुलिस उपाधीक्षक एवं ब्लॉक विकास अधिकारी डूंगरपुर दौलतपुरा मीणा तथा अतिरिक्त ब्लॉक विकास अधिकारी प्रवीण सिंह राव ने पंचायत समिति पाल-देवल के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा, आवश्यक व्यवस्थाओं एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के संबंध में जानकारी ली।0
0
Report
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर पंचायतीराज चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च डूंगरपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट है। इसी के तहत डूंगरपुर एसडीएम सोनू गुर्जर व वृत्ताधिकारी रूप सिंह के नेतृत्व में देवल व गामड़ी देवल गांव में आरएसी व पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। इसके जरिए ग्रामीणों को आदर्श आचार संहिता का पालन करने, शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने और अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया।0
0
Report
आडूरी पंचायत के शिवलाल मेघवाल का घोषणापत्र चर्चा का विषय
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के पूगल से खबर सरपंच प्रत्याशी का घोषणा पत्र बना चर्चा का विषय आडूरी ग्राम पंचायत से प्रत्याशी शिवलाल मेघवाल ने जारी किया सार्वजनिक घोषणा पत्र 500 रुपए के स्टाम्प पेपर पर लिखीं 13 विकास कार्यों को करवाने की घोषणाएं दो साल में घोषणाएं पूरी नहीं होने पर इस्तीफा देने की कही बात कार्यकाल के दौरान एक रुपए का भी घोटाला साबित होने पर इस्तीफा देने का दावा चुनाव से पहले प्रत्याशी ने जनता के सामने रखी अपनी प्रतिबद्धता स्टाम्प पेपर पर किए गए वादे को लेकर क्षेत्र में हो रही चर्चा0
0
Report
Advertisement
भोपाल बिल्डिंग ठेकेदार अपहरण, 5 लाख की फिरौती; ब्लिंकिट का नाम सामने
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बिल्डिंग मटेरियल ठेकेदार का अपहरण कर 5 लाख की फिरौती, ब्लिंकिट ने दिलाया था काम देवास के ठेकेदार मंगेश जायसवाल और पार्टनर सोनू शेख का अपहरण विदिशा के पास कार रोककर मारपीट, मोबाइल छीना, जंगल में बंधक बनाया आरोपियों ने भोपाल लाकर होटल माया पैलेस में किया बंद, चेक पर कराए हस्ताक्षर 50 हजार रुपये ट्रांसफर कराए, 3 लाख का चेक भी जबरन भरवाया बैरसिया पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की0
0
Report
गरियाबंद के जतमई और घटारानी धाम में नवरात्रि के पावन उत्साह का संगम
Majarkata, Chhattisgarh:स्थान... गरियाबन्द एंकर...प्रकृति की गोद में बसा आस्था का संसार… पहाड़ियों के बीच गूंजते मां के जयकारे और कल-कल करते झरनों की मधुर आवाज। हम बात कर रहे हैं गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध जतमई और घटारानी धाम की, जहां प्रकृति की खूबसूरती और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। नवरात्रि के पावन पर्व पर इन दोनों शक्तिस्थलों में भक्तिमय माहौल छाने लगता है। मान्यता है कि मां के दरबार में सच्चे मन से प्रार्थना करने वाले भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना लेकर पहुंचते हैं। आखिर क्या है इन दोनों धामों की खासियत और क्यों श्रद्धालुओं के लिए ये आस्था के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं… देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट। चारों तरफ पहाड़ियां, हरी-भरी वादियां, कल-कल करते झरने और बीच में विराजमान मां का पावन दरबार… यह नजारा है गरियाबंद की उन धार्मिक धरोहरों का, जहां प्रकृति भी भक्ति के रंग में रंगी नजर आती है। जतमई माता मंदिर हो या मां घटारानी का धाम, दोनों ही स्थल श्रद्धा, विश्वास और प्राकृतिक सौंदर्य की अनूठी पहचान हैं। नवरात्रि के पावन अवसर पर यहां मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना इन धामों की धार्मिक महत्ता को और खास बना देता है। जतमई से आगे मां घटारानी का पावन धाम भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा यह मंदिर प्राकृतिक सुंदरता के बीच स्थित है। हरी-भरी वादियां, पहाड़ों का मनमोहक दृश्य और झरनों की कल-कल करती आवाज यहां आने वाले लोगों को एक अलग ही अनुभूति कराती है। मां घटारानी के दरबार में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के साथ आध्यात्मिक शांति का अनुभव करते हैं। नवरात्रि के दिनों में मां की आराधना, जयकारों और भक्तों की आस्था से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है। धार्मिक विश्वास और प्रकृति की अनुपम छटा इस धाम को विशेष पहचान प्रदान करती है। नवरात्रि में आस्था का संगम, नवरात्रि शक्ति की उपासना और मां दुर्गा के प्रति समर्पण का पर्व है। इन नौ दिनों में भक्त माता रानी की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। जतमई और घटारानी जैसे धामों में श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बनती है। यहां धर्म, परंपरा और प्रकृति एक साथ नजर आते हैं। एक ओर मंदिरों में गूंजते जयकारे, तो दूसरी ओर पहाड़ियों और झरनों से सजा प्राकृतिक वातावरण… श्रद्धालुओं को भक्ति के साथ सुकून का एहसास कराता है। जतमई हो या घटारानी, दोनों धामों की पहचान केवल मंदिरों तक सीमित नहीं है। ये स्थल गरियाबंद की धार्मिक परंपरा, जनआस्था और प्राकृतिक विरासत के भी प्रतीक हैं। नवरात्रि के इस पावन पर्व पर मां के दर्शन, पहाड़ियों की खूबसूरती और झरनों की मधुर आवाज श्रद्धालुओं के लिए एक यादगार अनुभव बन जाती है। यही है गरियाबंद की पहचान—जहां प्रकृति की गोद में बसती है आस्था और मां के दरबार में गूंजता है विश्वास。0
0
Report
राजस्थान शिक्षक संघ की डूंगरपुर में बैठक से संभावित शिक्षा सम्मेलन की तैयारी तेज़
Dungarpur, Rajasthan:राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ की हुई बैठक राजस्थान शिक्षक संघ का 63वा राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन इस बार डूंगरपुर जिले में होगा। 27 और 28 नवंबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत खराड़ी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी। इसके लिए अलग अलग समितियों का गठन भी किया।0
0
Report
Advertisement
केन-बेतवा लिंक पर बस पलटने से NCC मजदूरों में हड़कंप, एक मौत, कई घायल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र में ढोढ़न बांध के पास बड़ा हादसा हो गया। केन-बेतवा लिंक परियोजना में काम कर रहे NCC कंपनी के मजदूरों से भरी बस का ब्रेक फेल होने के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई।,बताया जा रहा है कि बस में करीब 48 मजदूर सवार थे, जो काम खत्म कर घर जाने के लिए बस में सवार थे। हादसे में करीब 13 से 15 मजदूर घायल होने की सूचना है, जबकि एक मजदूर की मौत की सूचना सामने आई है। ज्यादातर मजदूर बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं,घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल छतरपुर लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बाईट-घायल0
0
Report
नैनीताल में यातायात नियम उल्लंघन पर बड़ा अभियान: 258 चालान, 73 सीज
Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने परमिट की शर्तों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है. एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 258 चालान किए, जबकि 73 वाहनों को सीज किया गया. इसके साथ ही 5 ड्राइविंग लाइसेंस और परमिट निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की गई, नैनीताल पुलिस के मुताबिक, एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और यातायात इकाइयों ने परमिट की शर्तों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया, अभियान के दौरान कुल 258 चालान किए गए और 73 वाहन सीज किए गए. इनमें 72 मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं. वहीं, 5 ड्राइविंग लाइसेंस और परमिट निरस्त करने की कार्रवाई की गई. पुलिस ने इस दौरान 47 हजार रुपये का संयोजन शुल्क भी वसूला, क्षेत्रवार कार्रवाई की बात करें तो यातायात हल्द्वानी ने 9 वाहन, यातायात भीमताल-भवाली-कैंचीधाम ने 9 वाहन और सीपीयू हल्द्वानी ने 24 वाहन सीज किए. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. पुलिस का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाना है.0
0
Report
उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों और MBBS सीटों में उन्नति, स्वास्थ्य सेवाओं में प्रभाव
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और अंत्योदय के संकल्प के साथ प्रदेश की डबल इंजन भाजपा सरकार ने वर्ष 2017 से पहले की स्वास्थ्य क्षेत्र की लचर व्यवस्था को पीछे छोड़ते हुए उत्तर प्रदेश को स्वस्थ, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निर्णायक गति से कार्य किया है। इस परिवर्तन का प्रमाण है कि यूपी की पहचान वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया से अब वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज के संकल्प के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा है। वर्ष 2017 में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 36 थी, अब बढ़कर 85 हो गई है। MBBS सीटें 4,690 से बढ़कर 13,600 से अधिक हो चुकी हैं। इससे युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के अवसर बढ़े हैं, वहीं आमजन के लिए घर के निकट गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा का विस्तार हुआ है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से 10 करोड़ से अधिक प्रदेशवासी आज गंभीर बीमारी के उपचार के भारी खर्च की चिंता से मुक्त होकर बेहतर स्वास्थ्य, सम्मान और गरिमा के साथ जीवन यापन कर रहे हैं। उपचार की विवशता से स्वास्थ्य सुरक्षा के विश्वास तक, यही स्वस्थ उत्तर प्रदेश की नई पहचान है।0
0
Report
Advertisement
