209502
पंचम नगला गांव के निकट सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव
Kaimganj, Uttar Pradesh:अमृतपुर थाना क्षेत्र के पंचम नगला गांव के निकट सड़क के किनारे एक युवक का शव मिला। शव मिलने की जानकारी गेहूं की कटाई करने जा रहे किसानों ने दी। जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा होने लगी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिनेश पचौरी घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली। युवक का नाम आकाश पता चला है जो की अपने ससूराल आया हुआ था। पुलिस मामले की जांच में लग गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सासाराम में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, ट्रंप- मोदी के पुतले फूंके गए
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां आज संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा सासाराम में विरोध प्रदर्शन निकाला गया। जो कुशवाहा धर्मशाला से निकलकर पोस्ट ऑफिस चौराहा पहुंचा। पोस्ट ऑफिस चौराहा पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। इन लोगों का कहना है कि सरकार अमेरिका से कृषि समझौता कर रही है। जिसे वे लोग रद्द करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही किसानों के फसल का लाभकारी मूल्य देने, एमएसपी की गारंटी करने। मनरेगा को पुन: बहाल करने, चार श्रम कानून को वापस लेने के अलावा जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का वे लोग विरोध कर रहे हैं। साथ ही देश के शिक्षा मंत्री से इस्तीफा मांग रहे हैं। अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा के अशोक बैठा ने कहा कि यह सरकार पूंजीपति के हित में काम कर रही है। किसान मजदूर लगातार परेशान है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इन तमाम मुद्दों को लेकर वे लोग आज सड़क पर उतरे हैं। बाइट -- अशोक बैठा (प्रदर्शनकारी)0
0
Report
ग्वालियर: साइबर ठगों ने कर्मचारी के खाते से 2.32 लाख निकाल लिए, जांच तेज
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में साइबर ठगों ने एक निजी कंपनी के कर्मचारी के बैंक खाते से 2.32 लाख रुपए निकाल लिए। पीड़ित के मोबाइल पर सिर्फ पैसे कटने के मैसेज आते रहे। न तो कोई ओटीपी आया और न ही उन्होंने किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया। जांच में सामने आया कि ठगों ने पीड़ित के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर अमेजन पर फर्जी आईडी बनाई और उसी से बैंक खाते को लिंक कर रकम निकाल ली। लगातार ट्रांजेक्शन के मैसेज मिलने के बाद सुशील ने बैंक और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की। बैंक में जांच के दौरान पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल नंबर से अमेजन पर फर्जी अकाउंट बनाया और उसी के माध्यम से बैंक खाते को लिंक कर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर दिए। शिकायत के आधार पर 19 जुलाई को ई-जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद संबंधित थाना क्षेत्र होने के कारण मामला सिरोल थाने स्थानांतरित किया गया। बुधवार को पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
नीमच में ड्रग सिंडिकेट पर पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 9 गिरफ्तार
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच में नशे के कारोबारियों पर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। बघाना पुलिस ने एक बड़े ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। राजेश व्यास के निर्देशन में बघाना थाना पुलिस को मुखबिर से एक अहम सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने धनेरिया कलां-आरनिया फंटे पर नाकाबंदी कर एक बाइक सवार दो संदिग्धों को रोका। जब इनकी तलाशी ली गई, तो उनके पास से 54.6 ग्राम एमडी ड्रग्स, 5 किलो डोडाचूरा, एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। मौके से पुलिस ने बघाना निवासी फिरोज और अमन नाम के दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती! पुलिस की कड़ी पूछताछ में इन आरोपियों ने अपने 7 अन्य साथियों के नाम भी उगल दिए हैं, जिसके बाद इस पूरे नेटवर्क में कुल 9 आरोपी सामने आए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस की टीमें यह पता लगाने में जुट गई हैं कि आखिर एमडी ड्रग्स कहाँ से लाई गई थी और इसका असली खरीदार कौन था। पुलिस का दावा है कि इस मामले में आगे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
कोसी जलस्तर बढ़ने से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में कटाव डर, ग्रामीण सुरक्षित जगहों को जा रहे
Madanpur, Bihar:कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर से चौसा प्रखंड के फुलौत, मोरसंडा सहित अन्य बाढ़ ग्रस्त इलाकों के लोगों में खौफ का माहौल देखना शुरू हो गया है। कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ ही बलौरा घाट पर तेज कटाव शुरू हो गया है। कटाव की रफ्तार इतनी तेज है कि मिट्टी के बड़े-बड़े हिस्से कट कर पानी में समाहित होते जा रहा है ।इससे नदी किनारे बसे परिवारों में भय और दहशत का माहौल है। कटाव से प्रभावित ग्रामीण अपने मवेशियों और जरूरी सामान के साथ ऊंचे व सुरक्षित स्थानों की ओर ले जाने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों के माने तो हर वर्ष बाढ़ और कटाव की समस्या झेलना उनकी आदत सी बन गई है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है। कई बार प्रशासन से कटावरोधी कार्य कराने और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई, बावजूद इसके स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। कोसी नदी का जलस्तर बढ़ते ही कटाव तेज हो जाता है। हर साल उनकी कृषि भूमि नदी में समाहित होते जा रही है, जिससे किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाता है। उन्होंने कहा कि समय रहते कटावरोधी कार्य नहीं कराया गया तो कई परिवारों के सामने विस्थापन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस संबंध में सीओ उदयकांत मिश्र ने बताया कि विभागीय अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया है और अपने स्तर से कार्य किया जा रहा है। बाढ़ पूर्व सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। नावों का प्रबंध भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और स्थिति के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे。0
0
Report
जेपीएससी पीटी के नतीजों में गड़बड़ी के आरोप, बीजेपी युवा मोर्चा का घेराव रांची
Ranchi, Jharkhand:भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा जेपीएससी कार्यालय के घेराव किया गया है। बड़ी संख्या में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम से जेपीएससी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। युवा मोर्चा का आरोप है 14 वीं जेपीएससी पीटी के नतीजे में गड़बड़ी है। इसी के विरोध में घेराव किया। युवा मोर्चा के घेराव और प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी बड़ी संख्य में पुलिस बल को लगाया। बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को जेपीएससी के पास बैरिकेटिंग कर रोक दिया गया पर धक्का मुक्की के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बैरिकेटिंग तोड़ दिया और जेपीएससी कार्यालय के गेट पर पहुंच कर जोरदार नारेबाजी किया और परीक्षा रद्द करने के साथ इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग किया0
0
Report
हिसार: आर्य समाज संस्था में प्रशासक नियुक्ति न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी
Gurugram, Haryana:हिसार में आर्य समाज संस्था पर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आ रहे हैं और इसे लेकर विभिन्न संगठनों का समर्थन भी मिलने लगा है. जिले के उपायुक्त से मुलाकात के जरिए शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की कोशिश की गई है. हरियाणा सरकार ऐसे भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी. पूर्व सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेश शर्मा ने बताया कि जिला उपायुक्त ने मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है और ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेज दिया गया है. हिसार जाट धर्मशाला के अध्यक्ष संजीव कुहाड, समाजसेवी बंटी गोयल और समाजसेवी जोगिंदर पातड़ ने भी समर्थन जताया है. यह मुहिम अब जन आंदोलन के रूप में परिवर्तित हो सकती है अगर जल्द प्रशासक नियुक्त नहीं हुआ तो. 24 जुलाई से पहले प्रशासक नियुक्ति की उम्मीद भी जताई गई है ताकि भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई हो सके.0
0
Report
Advertisement
आगरा साइबर ठगी: फर्जी CSC से देशभर में करोड़ों की धांधली का पर्दाफाश
Agra, Uttar Pradesh:आगरा साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फर्जी CSC (कॉमन सर्विस 센टर) के जरिए देशभर में साइबर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में आगरा से ही 10 से 12 करोड़ रुपये की साइबर ठगी और पूरे नेटवर्क द्वारा 50 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। पुलिस अब इस गिरोह के देश-विदेश तक फैले नेटवर्क की जांच कर रही है। आगरा साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिद्धार्थनगर निवासी आयुष कुमार और उत्तराखंड के उधम सिंह नगर निवासी राजा उर्फ गुल प्रेम कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फर्जी CSC आईडी, फर्जी लिंक और APK फाइल तैयार कर लोगों को झांसे में लेते थे। इसके बाद उनके बैंक खातों और डिजिटल वॉलेट से रकम निकालकर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी को अंजाम देते थे। पूछताछ में सामने आया है कि इस गिरोह ने केवल आगरा में ही 10 से 12 करोड़ रुपये की साइबर धोखधड़ी की है, जबकि पूरे देश में इनके नेटवर्क द्वारा 50 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी किए जाने की आशंका है। जांच में गिरोह के तार हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और दुबई तक जुड़े मिले हैं। पुलिस ने पांच अन्य संदिग्ध आरोपियों की पहचान भी कर ली है, जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तारी आरोपियों से मिले मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस करीब एक करोड़ रुपये के संभावित CSC वॉलेट ट्रांजैक्शन की भी पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी। बाइट:- आदित्य कुमार, डीसीपी वेस्ट / साइबर फर्जी CSC सेंटर के नाम पर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले इस गिरोह का खुलासा पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। अब जांच एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े सभी आरोपियों तक पहुंचने और ठगी की पूरी रकम का पता लगाने में जुटी हैं।0
0
Report
जोधपुर के निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर शिक्षिका से छेड़छाड़ का आरोप
Jodhpur, Rajasthan:टीचर के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव बनाकर छेड़छाड़ करने का आरोप गुस्साए परिजनों ने शिक्षक को विद्यालय से बाहर निकाल कर किया मुंह काला...... जोधपुर।जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट पूर्व जिला के बनाड थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल पर वहां पर कार्यरत शिक्षिका ने उसके साथ बदतमीजी छेड़छाड़ कर फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव का आरोप में मामला थाने में दर्ज कराया है। बनाड़ थाना इलाके के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली 19 साल की शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में दी शिकायत में बताया कि वह स्कूल में बच्चों को पढ़ाने जाती है। 20 जुलाई को छुट्टी होने के बाद जब सभी बच्चे और टीचर चले गए, तो प्रिंसिपल ने उसे जबरन रोक लिया। और उसे ऑफिस में बुलाकर उसके साथ अनगर्ल बातें करते हुए छेड़छाड़ कर फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव किया विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। घटना के अगले दिन पीड़ित जब स्कूल नहीं गई तब उसके परिजनों ने पूछा तो इस मामले का खुलासा हुआ। उसके बाद आज सुबह परिजन पहले पुलिस चौकी और बाद में पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने प्रिंसिपल के खिलाफ रिपोर्ट दी। वहीं गुस्साए क्षेत्रीय लोगों ने प्रिंसिपल को स्कूल के बाहर निकाला और उसका मुंह काला किया और पैदल थाने लेकर आए। पूरे मामले की हकीकत क्या है यह तो पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा।0
0
Report
1656 बूथ पर भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, संगठन की मजबूती का संदेश
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत करने के उद्देश्य से जिले के सभी 1656 बूथों पर एक साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में हुए इस सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों को संगठन की सबसे मजबूत कड़ी बताते हुए घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक एवं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिलाध्यक्ष रेणुका सचान और प्रदेश मंत्री किरण निषाद मौजूद रहे। कानपुर देहात की चारों विधानसभा क्षेत्रों में एक ही समय पर 1656 बूथों पर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन को व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए प्रत्येक बूथ अध्यक्ष के लिए अलग कुर्सी लगाई गई थी और हर कुर्सी पर संबंधित बूथ संख्या अंकित की गई थी, जिससे सभी बूथ अध्यक्ष अपनी निर्धारित सीट पर बैठे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सदर विधायक एवं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत बूथ अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की नींव बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर टिकी है और भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जहां बूथ अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने तक का अवसर मिलता है। इसलिए कोई भी बूथ अध्यक्ष स्वयं को कमजोर न समझे, बल्कि अपने क्षेत्र में मजबूत जनसंपर्क बनाकर घर-घर तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाए। भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा कि संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद यदि किसी पद का सबसे अधिक महत्व है तो वह बूथ अध्यक्ष का है। वहीं प्रदेश मंत्री किरण निषाद ने भी बूथ अध्यक्षों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगामी चुनावों की तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। जिलेभर के 1656 बूथों पर एक साथ आयोजित इस सम्मेलन के माध्यम से भाजपा ने स्पष्ट संदेश दिया कि आगामी चुनावों में बूथ स्तर की मजबूती ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत होगी। बाइट – प्रतिभा शुक्ला ( सदर विधायक व राज्यमंत्री )0
0
Report
Advertisement
कुमाऊं में साइबर क्राइम बढ़े, आईजी ने राहत के लिए कड़े कदम उठाए
Haldwani, Uttarakhand:कुमाऊं के छह के छह जिलों में साइबर क्राइम लगातार बढ़ रहा है...जिसको लेकर आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने अधिकारियों के साथ बैठक की...इस दौरान जो रिपोर्ट अधिकारियों ने पेश की उसके मुताबिक नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में सबसे ज़्यादा अपराध हो रहे हैं...जिसमें सबसे ज्यादा पैसे सबंधी साइबर फ्रॉड़ शामिल हैं...आईजी निवेदिता कुकरेती मनी रेस्टोरेशन मैथड का इस्तेमाल ज़्यादा से ज़्यादा पैसे वापस दिलाने के निर्देश दिए हैं, इस साल 20 जुलाई तक कुमाऊं रेंज में साइबर धोखाधड़ी के पीड़ितों को 58 लाख 14 हजार रुपये से अधिक की धनराशि वापस कराई गई। पुलिस ने 1,268 संदिग्ध लोकेशन चिन्हित कर 303 सिम कार्ड और 320 आईएमईआई ब्लॉक किए। 240 संदिग्ध म्यूल अकाउंट की जांच में 32 मुकदमे दर्ज किए गए। वहीं, 190 शिकायतें ई-ज़ीरो एफआईआर के माध्यम से दर्ज कर लोगों को थाने आए बिना राहत दी गई। आईजी ने समयबद्ध शिकायत निस्तारण, तकनीक आधारित पुलिसिंग और साइबर जागरूकता को और मजबूत करने के निर्देश दिए।0
0
Report
जमशेदपुर में छात्र संवाद: युवाओं की समस्या सुनकर राजनीति का नया दौर शुरू
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज' छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जमशेदपुर। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के द्वारा देशभर में एक साथ आयोजित किए जा रहे "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा जमशेदपुर में छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के छात्र-छात्राओं की समस्याओं को सुनना, उनके साथ सीधा संवाद स्थापित करना और शिक्षा, रोजगार, परीक्षा व्यवस्था, छात्रवृत्ति सहित विभिन्न मुद्दों पर उनके सुझाव प्राप्त करना था कार्यक्रम के दौरान छात्र खुलकर अपनी बात रख और अपने अनुभव व समस्याएं साझा किया छात्रों से प्राप्त सुझावों और मांगों को संकलित कर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जाएगा, ताकि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। संगठन का मानना है कि छात्रों की भागीदारी से शिक्षा व्यवस्था और युवाओं से संबंधित नीतियों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी ने जिले के अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं से इस संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद की अभियान युवाओं और छात्रों की समस्याओं को सरकार और संबंधित मंचों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। बाईट..... राजेश ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,, झारखण्ड।0
0
Report
NEET विवाद पर मुंबई में सियासी जंग, बीजेपी- कांग्रेस का दिखा ताजा प्रदर्शन
Mumbai, Maharashtra:NEET विवाद पर मुंबई में सियासी संग्राम, बीजेपी का तिलक भवन मार्च रोका, कांग्रेस ने गुलाब का फूल देकर किया पलटवार NEET मुद्दे को लेकर देशभर में जारी सियासी घमासान अब मुंबई की सड़कों पर भी दिखाई दिया। भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी के खिलाफ कांग्रेस मुख्यालय तिलक भवन तक विरोध मार्च निकाला, जबकि महाराष्ट्र कांग्रेस ने गुलाब का फूल लेकर बीजेपी के विरोध का जवाब दिया। पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बीजेपी के मार्च को तिलक भवन पहुंचने से पहले ही रोक दिया。 भाजपा का विरोध मार्च दादर स्थित कामगार कल्याण भवन से शुरू हुआ था। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पोस्टर और बैनर लेकर जमकर नारेबाजी की। कई कार्यकर्ताओं ने पोस्टरों पर चप्पलें मारकर और उन्हें सड़क पर रखकर विरोध जताया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर कुछ कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए ताकि उन्हें हिरासत में न लिया जा सके। इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई。 तेज बारिश के बावजूद प्रदर्शन जारी रहा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई पुलिस और एसआरपीएफ के 250 से अधिक जवान तैनात किए गए थे। प्रदर्शन में भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम, आचार्य पवन त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा नेताओं का आरोप है कि राहुल गांधी छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग देकर उन्हें गुमराह कर रहे हैं。 भाजपा के प्रदर्शन के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस ने भी जवाबी प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सकपाल और कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान हाथों में गुलाब का फूल लेकर तिलक भवन के बाहर पहुंचे。 हर्षवर्धन सकपाल ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय पर मोर्चा निकालकर बीजेपी लोकतांत्रिक विरोध को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि गुलाब का फूल शांति और संवाद का प्रतीक है और लोकतंत्र में विरोध का जवाब बातचीत से दिया जाना चाहिए। सकपाल ने आरोप लगाया कि आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है और अब कांग्रेस कार्यालय को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि NEET के छात्रों को न्याय मिलने तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। वहीं, कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है, जबकि भाजपा मुद्दे से ध्यान भटकाने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने के बजाय बीजेपी को शिक्षा मंत्री से जवाब मांगना चाहिए。 NEET विवाद को लेकर मुंबई में हुए इस विरोध और जवाबी प्रदर्शन ने राज्य की राजनीति को और गरमा दिया है। दोनों दल एक-दूसरे पर छात्रों के मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगा रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद लघु सचिवालय में कांग्रेस ने NEET गड़बड़ी के इस्तीफे की मांग
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद- फरीदाबाद के लघु सचिवालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन, जिला अध्यक्ष समेत सैंकडों नेता और कार्यकर्ताओं ने लगाए सरकार विरोधी नारे, शिक्षा मंत्री धर्मेंदर प्रताप के इस्तीफे की मांग। फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी जमकर नारेबाज़ी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंदर प्रताप के इस्तीफे की मांग की। जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लघु सचिवालय पर इकट्ठा हुए, प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए; मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की थी, किसी भी परिश्तिथि से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। फरीदाबाद के लघु सचिवालय पर आज कांग्रेस कार्यकर्ता NEET परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा की मांग की; प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात था; प्रदर्शन जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में किया गया। पृथला विधानसभा से विधायक रघुवीर तेवतिया, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल समेत सैंकड़ों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिसमें प्रमुख रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की。0
0
Report
फरीदाबाद में 30 महिलाओं को स्वरोजگار के चेक: सुनीता दांगी ने योजनाओं की जानकारी दी
Faridabad, Haryana:हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दांगी आज फरीदाबाद दौरे पर थी जहां उन्होंने सेक्टर 12 लघु सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में 30 महिला लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए चेक वितरित किये। इस मौके पर मेयर प्रवीण बत्रा जोशी समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए सुनीता दांगी ने कहा कि आज उन्होंने महिला लाभार्थियों को हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी है। इस मौके पर महिलाओं को बताया गया कि वे किस तरह स्वरोजगार कर सकती है। उन्होंने कहा कि देश की मोदी सरकार और राज्य में नायाब सैनी की सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए तमाम योजनाये चला रही है। दांगी ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ते हुए सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि भाजपा की सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम करती है। चाहे मुद्दा सेक्स रेशनों से जुड़ा हो, चाहे महिलाओं को आरक्षण देने का मुद्दा हो, महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए तमाम योजनाओं पर काम किया गया, जिससे महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बन सके।0
0
Report
Shahdol crackdown on drugs: youth bringing narcotic tablets from Rewa arrested
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ब्यौहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रीवा से नशीली टैबलेट की खेप लेकर आ रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 792 नशीली टैबलेट और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब एक लाख रुपये है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ब्यौहारी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक रीवा से मोटरसाइकिल पर नशीली टैबलेट लेकर ब्यौहारी आ रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जिया उल हक ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दो विशेष पुलिस टीमें का गठन किया और मऊ गांव के बोकरा तिराहे पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को रोक लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास रखे झोले से 99 पत्तों में कुल 792 नशीली टैबलेट बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी की पहचान सुजीत उर्फ गोलू सोनी, निवासी वार्ड क्रमांक 13, सोनी मोहल्ला, ब्यौहारी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोटरसाइकिल भी जब्त की। जब्त नशीली दवाओं और वाहन की कुल कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बताया है कि सूचना मिलते ही विशेष टीमों को सक्रिय किया गया और योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पिछले कुछ समय से रीवा जिले से नशीली टैबलेट और कफ सिरप की खेप शहडोल संभाग के विभिन्न इलाकों में पहुंचने की सूचनाएं लगातार मिल रही हैं। ऐसे में ब्यौहारी पुलिस की यह कार्रवाई नशा तस्करों के नेटवर्क पर बड़ी चोट मानी जा रही है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह खेप किसके लिए लेकर आ रहा था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।0
0
Report
Advertisement
