209625
फर्रुखाबाद में नेशनल हाईवे बनाने वाले इंजीनियरों की लापरवाही का खुलासा
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद नेशनल हाईवे 730 के निर्माण में इंजीनियरों की लापरवाही का खुलासा हुआ है। सरकारी प्रोजेक्ट में सड़क से 3 फीट ऊपर पानी निकालने के लिए लगाए गए पाइप सड़क धसने का खतरा बना रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस गलती के चलते प्रोजेक्ट में बड़ी हानि हो सकती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिमडेगा के सलीमा टेटे की टीम ने एशियन गेम्स 2026 में भारत को दिलाया स्वर्ण
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा-जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम के इतिहास रचने पर सिमडेगा में जश्न मनाया गया । कप्तान सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे के नेतृत्व में भारत ने फाइनल मुकाबले में गत चैंपियन चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद एशियन गेम्स में महिला हॉकी का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए भी सीधे क्वालीफाई कर लिया है। चीन को बराबरी का मौका भी मिला, लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता पुनिया ने शानदार बचाव करते हुए पेनल्टी स्ट्रोक रोक दिया। इसके बाद भारतीय डिफेंस ने आखिरी सीटी तक चीन को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया और भारत ने 1-0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली। इस स्वर्णिम जीत के साथ भारत ने महिला हॉकी में एशियन गेम्स का स्वर्ण 44 साल बाद जीता है। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने वर्ष 1982 में नई दिल्ली एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल किया था। अब इस जीत के साथ भारत ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए सीधा स्थान भी सुनिश्चित कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत की खुशी झारखंड और खासकर सिमडेगा में देखने को मिल रही है। भारतीय टीम की कप्तान सलीमा टेटे सिमडेगा के बड़की छापर की रहने वाली हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम के स्वर्ण जीतने से सिमडेगा में खुशी का माहौल है। भारतीय टीम के इस ऐतिहासिक अभियान में झारखंड की सलीमा टेटे के साथ निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग भी टीम का हिस्सा रहीं। माता-पिता की खुशी सलीमा टेटे के माता-पिता सुबानी टेटे और सुलक्षण टेटे भी बेटी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से बेहद खुश हैं। माता-पिता ने बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उसे आशीर्वाद दिया और कहा कि उनकी बेटी इसी तरह आगे बढ़े, तरक्की करे और जिला, राज्य तथा देश का नाम रोशन करे। बाइट — माता-पिता “बेटी ने देश का नाम रोशन किया है। हमें अपनी बेटी पर गर्व है। वह आगे भी इसी तरह तरक्की करे और देश का नाम रोशन करे, यही हमारा आशीर्वाद है।” सलीमा टेटे के नेतृत्व में भारतीय महिला हॉकी टीम का यह स्वर्णिम प्रदर्शन न सिर्फ भारतीय हॉकी के इतिहास में दर्ज हो गया है, बल्कि सिमडेगा और पूरे झारखंड के लिए भी गौरव का क्षण बन गया है। 44 साल बाद मिला यह स्वर्ण अब लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक की राह भी खोल चुका है। झारखंड हॉकी के महासचिव मनोज कोनबेगी ने इस जीत को ऐतिहासिक और अविश्वरणीय बताया । मनोज कोनबेगी ने सिमडेगा की सलीमा टेटे सहित टीम में शामिल सिमडेगा की ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग को भी बधाई भी साथ ही उम्मीद व्यक्ति की यह टीम ओलंपिक में जीत के आएगी। बाइट- 1- सलीमा टेटे के पिता- सुलक्षण टेटे बाइट-2- सलीमा टेटे की माता- सुबानी टेटे बाइट-3- हॉकी झारखंड के महासचिव- मनोज कोनबेगी0
0
Report
स्वर्गीय करमा उरांव स्मृति अंतर आदिवासी छात्रावास फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ
Ranchi, Jharkhand:स्वर्गीय डॉक्टर करमा उरांव स्मृति अंतर आदिवासी छात्रावास फुटबॉल टूर्नामेंट का आज उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर संरक्षक बंधु तिर्की और कृषि मंत्री नेहा तिर्की फुटबॉल टूर्नामेंट के शुभारम्भ के मौके पर मौजूद रहे। झारखंड आदिवासी छात्रावास स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा शुरू हो रहे फुटबॉल टूर्नामेंट में लड़कों की 16 टीमें और बालिकाओं की 10 टीमें पार्टिसिपेट कर रही हैं। 5 अक्टूबर को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला होगा। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से हम स्वर्गीय करमा उरांव की स्मृतियों को भी याद करते हैं।0
0
Report
गिरिडीह उपचुनाव को लेकर भाजपा-जेएमएम के दावे तेज, कांग्रेस का निशाना
Ranchi, Jharkhand:गिरिडीह के विधायक और झारखंड सरकार के मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के बाद अब गिरिडीह विधानसभा में उपचुनाव होने हैं। हालांकि उपचुनाव को लेकर अभी नोटिफिकेशन नहीं आया है लेकिन दोनों ही खेमों ने अपनी-अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।दोनों तरफ से जीत के दावे किए जा रहे हैं गिरिडीह विधानसभा सीट पर उपचुनाव की आहट के साथ ही सियासी सरगर्मी बढ़ गई है।सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपनी अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है।JMM की तरफ से संगठनात्मक गतिविधियां तेज हैं, तो BJP भी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटी है। मुकाबला सिर्फ चुनावी मैदान में नहीं बल्कि दावों और राजनीतिक बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है।भारतीय जनता पार्टी का यह दावा है कि राज्य सरकार का 6 वर्षों का कार्यकाल गिरिडीह में उनकी हार का कारण बनेगा। पिछली बार के चुनाव में जो 3 साधे 3 हजार का गैप था उसे हम आसानी से पूरा कर लेंगे।0
0
Report
Advertisement
राजगढ़ कॉलेज में एसी शॉर्ट सर्किट से आग, बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ (अलवर) राजगढ़ कॉलेज के सेमिनार हॉल में एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकाला राजगढ़ कस्बे के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बड़ा हादसा होने से टल गया। कॉलेज के दूसरी मंजिल पर स्थित सेमीनार हॉल में एसी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। इस दौरान सेमीनार हॉल में NS S ka bauddhik sattr चल रहा था। गनीमत ये रही की आग लगते ही बच्चो को बाहर निकाल दिया और कॉलेज कार्मिको ने स्थानीय स्तर पर आग पर करीब आधे घण्टे के बाद काबू पा लिया। आग की सूचना स्थानीय पुलिस व प्रशासन सहित अग्निशमक विभाग को दी गई। सूचना पर तहसीलदार रतनलाल बंशीवाल व पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। प्राचार्य देशराज वर्मा ने बताया कि राजकीय महाविधालय में दूसरी मंजिल पर सेमीनार हॉल में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय बौद्धिक सत्र चल रहा था। जिसमे बच्चे बैठे हुए थे। तभी एसी में शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। आग लगने से एसी में लगा कंप्रेसर फट गया। जिससे अफरा तफरी मच गई। आग लगते ही सभी बच्चो को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नही हुआ। आग लगने से एसी व फर्श पर बिछा कार्पेट जल गए। आग पर कॉलेज के कार्मिको ने स्थानीय स्तर पर करीब आधे घण्टे बाद आग काबू पा लिया। उन्होंने बताया की आग की सूचना अग्निशमक, तहसीलदार रतनलाल बंशीवाल व पुलिस मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। लेकिन फाटक लगने के कारण अग्निशमक वाहन आधे घण्टे देरी से पहुंची। उससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था। तहसीलदार रतनलाल बंशीवाल ने बताया कि कॉलेज में आगजनी की सूचना मिली और मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया आग का कारण एसी शार्ट सर्किट होना लगा। गनीमत रही की किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई है। प्रत्येक कमरे में सुरक्षा उपकरण के लिए प्राचार्य को दिशा निर्देश दिए है。0
0
Report
कोटा मेडिकल कॉलेज बाहर महिला से जेवर लूट, बदमाशों की पुलिस ढिलाई पर सवाल
Kota, Rajasthan:ko ta: मेडिकल कॉलेज के बाहर महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवर पार, पहचान के बावजूद पुलिस ढील पर महावीर नगर थाना क्षेत्र की घटना; पीड़िता ने रिकॉर्ड फोटो से बदमाशों को पहचान आभूषण बरामदगी अधर मे कोटा। शहर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर बेखौफ बदमाशों का आतंक सामने आया है। अस्पताल में भर्ती बेटी की देखभाल करने पहुंची महिला को दो अज्ञात बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अचेत कर दिया और गले से सोने का मंगलसूत्र व कान की बालियां लूटकर फरार हो गए। नया गांव (आवली रोजड़ी) निवासी पीड़िता धन कंवर पत्नी रामदयाल सुमन ने बताया कि वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती अपनी पुत्री रिया से मिलकर सुबह करीब 11 बजे अस्पताल से बाहर आई थीं। उसी दौरान कान में बालियां व हाथ में कड़ा पहने दो युवक पीछे से आए और कोई पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह असहाय हो गईं। इसका फायदा उठाकर आरोपी जेवर समेटकर रफूचक्कर हो गए। मामले में थाना महावीर नगर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़िता के अनुसार पुलिस रिकॉर्ड रूम में उपलब्ध तस्वीरों से उसने दोनों आरोपियों की स्पष्ट पहचान कर ली है। इसके बावजूद पुलिस की ओर से केवल "कोशिश करेंगे, देखेंगे" जैसा टालमटोल रवैया अपनाया जा रहा है। पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने, आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी, चोरी गए मंगलसूत्र व बालियों की बरामदगी तथा लापरवाह पुलिसकर्मियों की कार्रवाई की समीक्षा करने की मांग की है。0
0
Report
जैसलमेर में गोडावण संरक्षण के लिए ऐतिहासिक पहल; सूदासरी से आजादी की नई उड़ान
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में गोडावण संरक्षण की दिशा में जुड़ेगा ऐतिहासिक अध्याय, 4 अक्टूबर को सूदासरी से गोडावण भरेंगे आजादी की नई उड़ान पहली बार ब्रीडिंग सेंटर में पले गोडावण को प्राकृतिक पर्यावास में किया जाएगा रिलीज, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और राज्य मंत्री संजय शर्मा बनेंगे साक्षी जैसलमेर संकटग्रस्त प्रजातियों में शामिल राजस्थान के राज्य पक्षी गोडावण के संरक्षण की दिशा में जैसलमेर में एक ऐतिहासिक पहल होने जा रही है। गोडावण संरक्षण के लिए वैज्ञानिकों और वन विभाग की वर्षों की मेहनत अब रंग लाती नजर आ रही है। 4 अक्टूबर को राष्ट्रीय मरु उद्यान के सूदासरी क्षेत्र में पहली बार ब्रीडिंग सेंटर में पले-बढ़े गोडावण को प्राकृतिक पर्यावास में खुले आसमान के नीचे रिलीज किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और राजस्थान के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा भी साक्षी बनेंगे। गोडावण को प्राकृतिक जीवन में सुरक्षित रूप से स्थापित करने के लिए वैज्ञानिकों ने विशेष तैयारियां की हैं। रिलीज किए जाने वाले गोडावण को 2 से 3 महीने तक विशेष रीवाइल्डिंग टनल में प्राकृतिक वातावरण के अनुरूप प्रशिक्षण दिया गया है। इस दौरान गोडावण ने खुले वातावरण में उड़ान भरने, खुद भोजन तलाशने और प्राकृतिक परिस्थितियों में जीवन जीने का अभ्यास किया। प्रशिक्षण के बाद उनकी सेहत और व्यवहार का वैज्ञानिक परीक्षण किया गया। स्वस्थ पाए जाने के बाद उन्हें प्राकृतिक पर्यावास में छोड़ने का निर्णय लिया गया है। GPS टैग से 24 घंटे होगी निगरानी गोडावण की रिहाई के बाद उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उन्हें GPS टैग लगाए जाएंगे। इसके माध्यम से भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) के वैज्ञानिक गोडावण की गतिविधियों की लगातार निगरानी कर सकेंगे। उनकी उड़ान, भोजन की तलाश, विचरण क्षेत्र और सुरक्षित ठिकानों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जाएंगी। इसके साथ ही हाईटेंशन बिजली की तारों और शिकारियों से गोडावण को सुरक्षित रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। वैज्ञानिकों की मेहनत से खुले आसमान में लौटेंगे गोडावण ब्रीडिंग सेंटर में जन्मे गोडावण को प्राकृतिक जीवन के लिए तैयार करना संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विशेष टनल में दिए गए प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें जंगल के जीवन के अनुकूल बनाया गया है। अब प्राकृतिक पर्यावास में उनकी गतिविधियों का अध्ययन कर यह समझने का प्रयास किया जाएगा कि वे खुले वातावरण में किस तरह खुद को स्थापित करते हैं। गोडावण संरक्षण की दिशा में यह पहल वन विभाग, वन्यजीव वैज्ञानिकों और संरक्षण से जुड़े विशेषज्ञों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। सूदासरी से गोडावण की आजादी की यह नई उड़ान न केवल जैसलमेर बल्कि देश में संकटग्रस्त वन्यजीवों के संरक्षण के प्रयासों के लिए भी एक महत्वपूर्ण अध्याय साबित होगी।0
0
Report
Advertisement
जयपुर: कानून- व्यवस्था पर जनसुनवाई के दौरान अपराध रोकथाम पर चर्चा
Dudu, Rajasthan:लोकेशन बस्सी विधानसभा - बस्सी इनफॉर्मर - महेश शर्मा बस्सी- जयपुर जयपुर पुलिस कमिश्नर पहुचे कानोता, थाने पर पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कानोता थाने में कर रहे है जनसुनवाई, बस्सी सर्किल के कानोता, बस्सी व तुंगा थानों के परिवादी है शामिल। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल आमजन की समस्याएं समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर कर रहे हैं जनसुनवाई। बस्सी सर्किल की होगी अपराध गोष्ठी, आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय कायम रखने पर रहेगा फोकस। इस दौरान, ACP हरजी लाल यादव, कानोता थाना प्रभारी विरेन्द्र सिंह, बस्सी थाना प्रभारी लिखमाराम और तुंगा थाना प्रभारी सज्जन सिंह है मौजूद।0
0
Report
सोपोर फल खरीदार संघ ने सेब ग्रेडिंग और विदेश बाजार में बेहतर रिटर्न के लिए रणनीति तय की
Aram Pora, Ganderbal, Valley Fruit Buyers’ Union Sopore today held a meeting at Fruit Mandi Sopore to discuss apple grading, quality standards, overseas orders and measures to improve market returns for Kashmir’s apple industry. The meeting was presided over by Buyers’ Union Fruit Mandi Sopore President Mudassir Bhat and attended by fruit buyers and other stakeholders. During the meeting, participants discussed the importance of proper and scientific apple grading, quality handling and suitable packaging to meet domestic and international market requirements. They expressed concern over a decline in some overseas orders and stressed the need to understand changing international standards and buyer preferences. The participants emphasised improving fruit quality, proper segregation of grades, better packaging and coordinated marketing efforts to enhance the competitiveness of Kashmir apples in foreign markets. They said that closer coordination among growers, buyers and traders could help address emerging challenges, improve market opportunities and secure better returns. The meeting concluded with a resolve to collectively strengthen grading and explore better avenues for domestic and international marketing.0
0
Report
Advertisement
कलाबुरगी में खर्गे ने EC पर निशाना, राहुल गांधी के समर्थकों पर BJP-आरोप
Noida, Uttar Pradesh:KALABURAGI (KARNATAKA): MALLIKARJUN KHARGE (AICC PRESIDENT) ON ELECTION COMMISSION / BJP'S CRITICISM OF RAHUL GANDHI OVER CAPTAIN SMIT MACHCHHAR SUPPORT उनके CEC के MEMBERS खुद बोले हम 10-14 बार लिखे उसके बाद भी कोई असर नहीं पड़ रहा है मोदी इललीगल प्राइम मिनिस्टर शाह इललीगल मिनिस्टर बाललोट पेपर पर इलेक्शन करवाना है EVM का मिसयूज हो रहा है डेमोक्रेसी को बचाना चाहते हैं या खत्म करना चाहते हैं पहला आंदोलन दिल्ली से शुरू हुआ अगला 6 तारीख को हे हमारा काम है लोगो को जागृत करना और उसके बाद भी अगर मोदी मोदी करते हैं तो THEY WANT DICTATORSHIP0
0
Report
अमृतसर में अभिषेक शर्मा के पिता राजकुमार शर्मा आज इंडिया-पाक मैच पर बोले
Noida, Uttar Pradesh:AMRITSAR (PUNJAB): RAJKUMAR SHARMA (FATHER OF ABHISHEK SHARMA / INDIAN CRICKETER) ON TODAY'S INDIA-PAKISTAN MATCH0
0
Report
समाधान दिवस पर महिला ने आत्मदाह करने का किया प्रयास,तहसील परिसर में मचा हंगामा।
Sisolar, Uttar Pradesh:हमीरपुर- जिलाधिकारी के समाधान दिवस पर महिला ने आत्मदाह करने का किया प्रयास। तहसील परिसर में मचा हंगामा। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए हाथ मे लिए ज्वलनशील पदार्थ को छुड़ाया, लोगों का लगा जमावड़ा। पति व ससुरालजनों से परेशान महिला पहुंची थी समाधान दिवस। पुलिस अधीक्षक ने दिया न्याय का भरोसा। महिला का मामला न्यायालय में है विचाराधीन। मामला पूर्ण समाधान दिवस मौदहा तहसील का।0
0
Report
Advertisement
बैतूल में NH-47 हादसे: हार्वेस्टर से टकराने पर कार पलटी, एक की मौत
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में एनएच-47 पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दनोरा-कुम्हली के बीच तेज रफ्तार हार्वेस्टर और कार की टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार 20 वर्षीय युवक अंकित चंदेल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस एफआईआर के मुताबिक अंकित चंदेल अपने दोस्त रिमून पवार के साथ कार से बैतूल से चिचोली की ओर जा रहा था। इसी बीच दनोरा-कुम्हली के बीच कार हार्वेस्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अंकित चंदेल की गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक रिमून पवार घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के शव का चिचोली में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
16 वर्षीय सोनाक्षी दामोदर नदी में डूबे, NDRF टीम खोज में जुटी
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के लोदना स्थित अपने नानी घर में जितिया पर्व मनाने पहुंची 16 वर्षीय सोनाक्षी कुमारी दामोदर नदी में डूब गई। घटना के करीब 26 घंटे बीत जाने के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। शनिवार को भी नदी के किनारे और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश जारी रही। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सुदामडीह थाना क्षेत्र स्थित बिरसा पुल के समीप अमलाबाद घाट पर दामोदर नदी में नहाने के दौरान सोनाक्षी डूब गई थी। घटना के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। वहीं युवती की खोजबीन के लिए शनिवार को रांची से एनडीआरएफ की टीम अमलाबाद घाट पहुंची। करीब सवा ग्यारह बजे पहुंची टीम के 30 जवानों ने दामोदर नदी में उतरकर तलाशी अभियान शुरू किया। एनडीआरएफ के जवान नदी में युवती की तलाश कर रहे हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और सभी को सोनाक्षी के मिलने का इंतजार है।0
0
Report
बिहार शराबबंदी पर मंत्री के ताजा आरोप: जीविका दीदियों के घरों पर शराबी का सवाल
Kishanganj, Bihar:बिहार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल नहीं मानते है कि बिहार में शराबबंदी कानून सफ़ल साबित हो रहा है। उन्होंने भरी मंच से जीविका दीदियों के पति और बेटे पर चोरी छुपे शराब पीने का आरोप लगा दिया। किशनगंज में जीविका का 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नीतीश संवाद जीविका के 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम में उन्होंने अपने संबोधन में जीविका दीदियों के पति और पुत्र को शराबी बता दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार महिलाओं के कहने पर बिहार में शराब बंदी करने का काम किया लेकिन फिर भी कुछ लोग चोरी छुपे शराब पीने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि ये शराब कौन पी रहा है। बाहर का आदमी थोड़े पी रहा है। जीविका दीदियों के पति और उसका पुत्र को शराबी बता दिया।0
0
Report
Advertisement
