209502
हल्की बारिश में ही तालाब बनी कायमगंज कोतवाली, नगर पालिका की पोल खुली
Kaimganj, Uttar Pradesh:हल्की बारिश से कायमगंज कोतवाली परिसर में पानी भर गया जिससे नगर पालिका की लापरवाही सामने आ गई। परिसर में पानी भरने से आने-जाने वाले लोगों और फरियादियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नालियों की सफाई न होने के कारण वे चोक हो गई हैं जिससे अन्य स्थानों पर भी जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलीगढ़ में पीएम मोदी की मन की बात देखने-सुनने भीड़, भाजपा ने सराहा
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात के 138 वे एपिसोड को अलीगढ़ वासियों ने देखा और सुना, अलीगढ़ के महापौर प्रशांत सिंगर ने अपनी टीम के साथ मोदी के मन की बात के कार्यक्रम को देखा, प्रशांत सिंहल ने कहा देश के प्रधानमंत्री मोदी महीने के आखिरी रविवार को करते हैं मां की बात, पीएम मोदी ने देश को सशक्त समृद्ध और समृद्धशाली बनाने के लिए युवाओं से की मन की बात, बीजेपी मेयर प्रशांत संकल्प के आवास पर बड़ी तादात में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर सनी मां की बात, पीएम मोदी के मन की बात के कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सराहा,0
0
Report
हरदोई में अतिवृष्टि से 5 मौत, सर्पदंश से 2, 30 पशु घायल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में बारिश बनी आफत,अतिवृष्टि से 5 मौतें,सर्पदंश से 2 की गई जान,7 घायल, 30 पशुहानि बीते 25 सितंबर से लगातार हो रही अतिवृष्टि ने हरदोई में भी भारी तबाही मचाई है। जिले में बारिश के कारण अब तक पांच लोगों की मौत की रिपोर्ट सामने आई है, जबकि सर्पदंश से दो लोगों की जान गई है। सात लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। तहसील सदर, संडीला और सवायजपुर क्षेत्र बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे।अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव ने बताया कि प्रशासन शासन के निर्देशों के तहत पूरी संवेदनशीलता के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटा है। प्रशासन के अनुसार सदर तहसील में बरबरापुर निवासी आरती सिंह पत्नी मानवेन्द्र सिंह और अमरपुरवा खजुरहरा निवासी मकरंद की अतिवृष्टि से मौत की रिपोर्ट है।संडीला में सुन्दर लाल पुत्र रामचरन की आसमानी बिजली की चपेट में आने से जान गई, जबकि मणिका पुत्री वीरेंद्र की अतिवृष्टि के कारण मौत हुई। निशा पुत्री मम्मू की सर्पदंश से मौत की रिपोर्ट है। सवायजपुर क्षेत्र में बुजुर्ग मजरा बनामऊ निवासी रागिनी पुत्री पंकज की सर्पदंश से और लखमापुर निवासी जीतू पुत्री कमलेश की अतिवृष्टि से मौत हुई। बारिश के दौरान 30 पशुहानि की रिपोर्ट भी प्रशासन को मिली है। एडीएम दीपाली भार्गव के मुताबिक प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया गया, जहां भोजन, पानी और ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई। बारिश से क्षतिग्रस्त या गिरे मकानों की आंशिक और पूर्ण क्षति की सूचनाओं के आधार पर शासन से सहायता राशि की मांग की गई है। प्रभावित सड़कों को बहाल करा दिया गया है, जबकि एक एनएच पुलिया पर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाकर आवागमन सुचारू कराया गया। जलभराव वाले बिजली उपकेंद्रों से पानी निकालकर उन्हें भी दोबारा चालू करा दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है。0
0
Report
दुर्ग पुलिस, SDRF और प्रशासन ने 400 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला, कई मार्ग बंद
Raipur, Chhattisgarh:दुर्ग जिले में लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शिवनाथ व खारुन नदी सहित विभिन्न नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। महादेव घाट, कोही, पुलगांव और बोरी-ननकट्टी जैसे प्रमुख मार्गों पर पुल-पुलियों के ऊपर पानी बहने से आवागमन रोक दिया गया है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए दुर्ग पुलिस, SDRF और जिला प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर जलभराव में फंसे 400 से अधिक नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालकर राहत शिविरों में पहुँचाया। एसपी व कलेक्टर ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। पुलिस ने नागरिकों से जलमग्न मार्गों पर न जाने और सतर्कता बरतने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
संगरूर-2 में नशा विरोधी यात्रा के तहत जनसभा, युवाओं को नशे से दूर रहने का संकल्प
Lucknow, Uttar Pradesh:आज पंजाब के संगरूर-2 जिले के विधानसभा क्षेत्र लहरा (बौपर) खनौरी में ‘नशा विरोधी यात्रा–नशा मुक्त पंजाब’ के अंतर्गत आयोजित जनसभा को संबोधित किया।नशे के विरुद्ध जनजागरण और सामाजिक एकजुटता ही नशामुक्त समाज की मजबूत आधारशिला है। आइए, हम सभी मिलकर युवाओं को नशे से दूर रखने, उन्हें शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक दिशा से जोड़ने और नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त पंजाब के निर्माण का संकल्प लें। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री, भाजपा, पंजाब श्री अनिल सरीन जी पूर्व महामंत्री श्री दयाल सोढ़ी जी, जिलाध्यक्ष, भाजपा, संगरूर-2 श्रीमती दामन बाजवा जी, कार्यक्रम संयोजक श्री बलजीत सिंह जी, श्री रांझा बक्शी जी, श्री अशोक गर्ग जी, श्री अमृतराज चड्ढा जी, श्री सुखवंत सराव जी, श्री ज्ञान मानसिंह जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।0
0
Report
बरगी डैम के 17 गेट खुले, नर्मदा नदी उफान पर; गोटेगांव-झांसीघाट पुल डूबा
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-जंगलों और ऊपरी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश के बाद जबलपुर के बरगी डैम के 17 गेट खोल दिए गए हैं। नरसिंहपुर जिले में नर्मदा नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। तस्वीरें नरसिंहपुर जिले की हैं, जहां नर्मदा नदी पूरी तरह उफान पर है। बरगी बांध के 17 गेट खुलने से नर्मदा का जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ा कि गोटेगांव का झांसीघाट पुल पानी में समा गया। पुल डूबने से गोटेगांव-जबलपुर मुख्य मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। वहीं, बरमान के रेत घाट पुल के हालात भी भयावह हैं, यहाँ पुल से करीब 5 फीट ऊपर नर्मदा का पानी बह रहा है। बिगड़ते हालात को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नर्मदा के सभी घाटों पर SDERF और होमगार्ड की टीमें मुस्तैद कर दी गई हैं। प्रशासन द्वारा लगातार मुनादी कर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे निचले घाटों से दूर रहें और किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं。 वन टू वन मोके पर SDERF टीम के साथ0
0
Report
पन्ना के चिता आंदोलन: विस्थापितों के भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना जिले में चल रहे चिता आंदोलन की दशा और दिशा क्या होगी? इस आंदोलन में केन बेतवा लिंक परियोजना, मझगाएं बांध परियोजना और रुन्झ बांध परियोजना से विस्थापित लोग लगातार आंदोलन कर रहे हैं0
0
Report
Advertisement
मोतिहारी में बाढ़ हाई अलर्ट: गंडक नदी जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचा
Motihari, Bihar:बाढ़ को लेकर मोतिहारी में हाई अलर्ट की स्थिति है। नेपाल में सुबह आठ बजे से प्रत्येक घंटे 6 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ने के कारण मोतिहारी के गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। कल तक गंडक नदी के तटवर्तीय इलाकों में पानी प्रवेश कर जाने की आशंका के मद्देनजर मोतिहारी डीएम Suman Saurabh Yadav चंपारण तटबंध से लेकर गंडक नदी का खुद जायजा ले रहे हैं। मोतिहारी में नदी के तटवर्तीय इलाकों में निगरानी कर के लोगों को ऊंचे स्थान पर चले जाने को कहा जा रहा है। मोतिहारी डीएम सुमन सौरभ यादव के साथ मौके का जायजा लिया गया0
0
Report
बालेसर नगरपालिका की अध्यक्षता: ससुर को पहली कुर्सी पर बैठाने का भावुक मामला
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर नगरपालिका चुनाव में जीत के बाद नवनिर्वाचित भाजपा बोर्ड ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में नगरपालिका अध्यक्ष निरमा सांखला और उपाध्यक्ष रूपसिंह इंदा ने शुभ मुहूर्त में पदभार ग्रहण किया। समारोह के दौरान अध्यक्ष निरमा सांखला ने अपने ससुर को पहले अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाकर पारिवारिक संस्कारों की अनूठी मिसाल पेश की। समारोह की शुरुआत मां शारदे और मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद पदभार ग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई। अध्यक्ष निरमा सांखला जब कार्यभार ग्रहण करने पहुंचीं तो उन्होंने विधायक बाबूसिंह राठौड़ से आग्रह किया कि सबसे पहले उनके ससुर जुगराज सांखला को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया जाए। विधायक राठौड़ ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए जुगराज सांखला को कुछ देर के लिए अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। कुर्सी पर बैठने के बाद जुगराजा सांखला ने नगरपालिका चुनाव में भाजपा की जीत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इसके बाद उन्होंने अपनी पुत्रवधू निरमा सांखला के लिए अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ दी। इसके बाद अध्यक्ष निरमा सांखला ने अधिशासी अधिकारी अविनाश शर्मा से विधिवत पदभार ग्रहण किया। विधायक राठौड़ ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। नवनिर्चित पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें बधाई दी। वहीं, उपाध्यक्ष रूपसिंह इंदा ने भी ईओ अविनाश शर्मा से पदभार ग्रहण किया। विधायक राठौड़ ने माला पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। पदभार संभालने के बाद इंदा ने विधायक, पार्षदों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। समारोह में अध्यक्ष द्वारा ससुर को पहले कुर्सी पर बैठाने का भावुक क्षण चर्चा का विषय रहा और इसे पारिवारिक संस्कारों की अनूठी मिसाल के रूप में देखा गया।0
0
Report
तहसीलदार ने अवकाश के दिन JCB से बहाव क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया
Jaipur, Rajasthan:चौमूं के गोविंदगढ़ से बड़ी खबर बहाव क्षेत्र की जमीन पर भू-माफियाओं ने डाली ग्रेवल सड़क गोविन्दगढ़ के स्याऊ गांव का हैं मामला तहसीलदार डॉ विजयपाल मय राजस्व टीम पहुंचे मौके पर शिकायत मिलते ही अवकाश के दिन JCB लेकर पहुंच गए तहसीलदार JCB की मदद से ग्रेवल सड़क पर की तोड़फोड़ कार्रवाई के बाद भूमाफियाओं में मचा हड़कंप सड़क डालकर भू-माफिया काटने में थे कॉलोनी तहसीलदार ने कहा- मंदिर माफी बहाव क्षेत्र की जमीन पर किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे कब्जा भूमाफियाओं ने बहाव क्षेत्र की दो- तीन बीघा भूमि पर कर रखा था कब्जा JCB चलाकर भूमि को भी करवाया अतिक्रमण मुक्त 20 साल पहले SC की भूमि को करवाया था आवासीय में कन्वर्ट इस भूमि का कन्वर्जन खारिज करने की कही बात0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद के मोदीनगर में जहरीला साँप घुसा; एक्सपर्ट रेस्क्यू की सूचना जरूरी
Amethi, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मोदीनगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आबादी वाले इलाके में एक जहरीला सांप घुस आया. सांप को देखते ही लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई. इस घटना ने एक बार फिर साफ कर दिया कि सांप दिखने पर घबराने या उसके साथ छेड़छाड़ करने के बजाय तुरंत एक्सपर्ट रेस्क्यू टीम को सूचना देना ही सुरक्षित तरीका है.0
0
Report
झांसी: किसान नेता अरविंद मिश्रा को हार्ट अटैक, CPR से जीवन बचा; वीडियो वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के गरौठा थाना कोतवाली के अंदर उस समय हड़कंप मच गया, जब किसी काम से कोतवाली पहुंचे किसान नेता अरविंद कुमार मिश्रा उर्फ अब्बू महाराज अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली निरीक्षक रावेंद्र कुमार मिश्र ने तत्काल उन्हें प्राथमिक सहायता देते हुए कृत्रिम सांस और CPR देना शुरू किया। समय पर की गई इस कोशिश के बाद उनकी हालत में सुधार बताया गया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। वहीं समय पर CPR और कृत्रिम सांस मिलने से उनकी जान बच गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पुलिस की प्रशंसा की जा रही है।0
0
Report
बारिश का कहर: उनई मकरूका में पांच मकान धराशायी, महिला घायल
Baheri, Uttar Pradesh:एसडीएम गोपाल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण ,बहेड़ी। तहसील क्षेत्र के ग्राम उनई मकरूका में तीन दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते भूरी पत्नी स्वर्गीय ओमपाल मौर्य, रामकिशोर, राजेंद्र, मुकेश और श्यामलाल के मकान धराशायी हो गए। हादसे में भूरी पत्नी स्वर्गीय ओमपाल मौर्य दीवार की चपेट में आने से आंशिक रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना पर उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। पुलिस और राजस्व टीम मौके पर मौजूद है। प्रशासन के अनुसार किसी अन्य प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है तथा मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। लगातार बारिश के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल है। प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने किया महिला थाना दुर्ग का दौरा, परिवार परामर्श कार्यप्रणाली क
Durg, Chhattisgarh:केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने 27 सितंबर को महिला थाना दुर्ग का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संचालित परिवार परामर्श केंद्र की कार्यप्रणाली और काउंसलिंग प्रक्रिया का जायजा लिया। मंत्री ने परामर्शदाताओं के साथ बैठकर मामलों की समीक्षा की और पक्षकारों को आवश्यक सुझाव दिए। दुर्ग एसएसपी से काउंसलिंग कक्ष व अन्य सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा हुई। मंत्री ने दुर्ग पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा और पारिवारिक सुलह के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।0
0
Report
जयपुर के हवामहल पर सेलानियो का सैलाब, पर्यटन दिवस पर स्मारकों में नि:शुल्क प्रवेश
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-हवामहल में सेलानियो का सैलाब, विश्व पर्यटन दिवस पर सेलानियो की भीड़-लंबी कतारे पर्यटन दिवस पर स्मारको पर निशुल्क प्रवेश0
0
Report
गुरुग्राम पुलिस बाइकर्स सुरक्षा पर जोर: स्पीड सेफ्टी नियमों के साथ जागरूकता
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- गुरुग्राम में BIKERS सड़क हादसों के बीच पुलिस का बाइकर्स पर फोकस सिया चौहान मामले समेत हालिया घटनाओं के बाद 60 बाइक राइडर्स से DCP East ने किया संवाद स्पीड लिमिट, लेन ड्राइविंग और जिम्मेदार राइडिंग की दी हिदायत पुलिस की दो टूक- ट्रैफिक नियम तोड़े तो होगी कानूनी कार्रवाई ग्वाल पहाड़ी में की गई बाइकर्स की बैठक सुरक्षित ड्राइविंग को लेकर किया जागरूक पुलिस का संदेश- स्पीड नहीं, सेफ्टी के साथ पूरी करें अपनी राइड गवाल पहाड़ी में जुटे दिल्ली-NCR के करीब 60 बाइक राइडर्स रोडरेज और हादसों के बीच गुरुग्राम पुलिस का सेफ राइडिंग पर जोर0
0
Report
Advertisement
